487001
नरसिंहपुर के कलेक्टर की जनसुनवाई में उमड़ा जनसैलाब, समस्याओं का किया निराकरण
Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर के कलेक्टर शीतल पटले ने करेली पुरानी गल्ला मंडी में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया। कलेक्टर ने कहा कि यह कार्यक्रम उन लोगों के लिए है जो जिला मुख्यालय पर जनसुनवाई में नहीं पहुंच पाते। इस अवसर पर कई नागरिकों ने अपनी समस्याएं रखीं, जिनका कलेक्टर ने मौके पर ही निराकरण किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और अपनी समस्याओं का समाधान पाया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मनेर शरीफ़ दरगाह: इतिहास, रूहानियत और भाईचारे की मिसाल
Noida, Uttar Pradesh:मनेर शरीफ़..तारीख़, रूहानियत और अक़ीदत का संगम बिहार के पटना ज़िले में वाक़े मनेर शरीफ़... एक ऐसा मक़ाम है, जहाँ तारीख़, रूहानियत और सूफ़ियाना रिवायत का ख़ूबसूरत संगम नज़र आता है... राजधानी पटना से पश्चिम की जानिब क़रीब 24 किलोमीटर के फ़ासले पर वाक़े मनेर शरीफ़, सदियों से अकी़दतमंदों के लिए एक अहम रूहानी मरकज़ रहा है.... मनेर शरीफ़ की पहचान यहां मौजूद दो अहम दरगाहों से होती है... बड़ी दरगाह और छोटी दरगाह。 बड़ी दरगाह, 13वीं सदी के मशहूर सूफ़ी बुज़ुर्ग हज़रत मख़दूम याह्या मनेरी रहमतुल्लाहि अलैह की मज़ार-ए-मुबारक है। उनकी रूहानी तालीम और सूफ़ियाना पैग़ाम ने इस सरज़मीन को एक ख़ास पहचान अता की.... वहीं छोटी दरगाह हज़रत मख़दूम शाह दौलत रहमतुल्लाहि अलैह से मंसूब है.... इस दरगाह की तामीर 1616 में बिहार के मुग़ल गवर्नर इब्राहिम ख़ान ने कराई थी.... मुग़ल दौर का फ़ने तामीर, पत्थरों पर बारीक नक्क़ाशी और ख़ूबसूरत तामीरी अंदाज़ इस इमारत को अपनी मिसाल आप बनाते हैं..... मनेर शरीफ़ सिर्फ़ एक ज़ियारतगाह नहीं, बल्कि गंगा-जमुनी तहज़ीब और आपसी भाईचारे की भी एक ख़ूबसूरत अलामत माना जाता है.... यहाँ मज़हब की सरहदों से परे मुख़्तलिफ़ अक़ीदों से ताल्लुक़ रखने वाले लोग अकी़दत के साथ हाज़िरी देते हैं और अपनी मन्नतों के लिए दुआ करते हैं.... मनेर शरीफ़ की गलियों में आज भी सदियों पुरानी सूफ़ियाना रिवायत की ख़ुशबू महसूस की जा सकती है... एक ऐसी रिवायत, जो मोहब्बत, इंसानियत, भाईचारे और अमन का पैग़ाम देती है.... यही वजह है कि मनेर शरीफ़ आज भी बिहार की तारीखी और रूहानी विरासत का एक अहम हिस्सा है... जहां गुज़रे हुए दौर की यादें और आज की अकी़दत, दोनों एक साथ नज़र आती हैं मनेर शरीफ़ दरगाह... सिर्फ़ पत्थरों और गुम्बदों की इमारत व अलामत नहीं... बल्कि सदियों की उस रिवायत की निशानी है, जिसने मनेर को बिहार के अहम सूफ़ी मराकिज़ में शामिल किया... तारीख़ बदली, दौर बदले... लेकिन मनेर शरीफ़ की रूहानी अहमियत आज भी क़ायम है....आज भी तिश्नगाने उलूम, अक़ीदत व रूहानियत के प्यासे इस दरगाह पर आकर सैराब होते हैं और अपनी प्यास बुझाते हैं0
0
Report
कांग्रेस के पलटवार पर भाजपा की बौखलाहट, राहुल गांधी के मुद्दों पर निशाना
Raipur, Chhattisgarh:भाजपा के सोशल मीडिया पोस्ट पर कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने पलटवार किया है. राहुल गांधी को जोकर बताने वाले सोशल मीडिया पोस्ट और राजेश अग्रवाल के बयान पर कहा कि राहुल गांधी लगातार जनहित से जुड़े मुद्दे उठाए रहे हैं, निर्वाचन आयोग की कारगुजारियों पर खुलासा कर रहे हैं, इसीलिए भाजपा बौखलाहट में ऐसा कर रही है. वहीं झीरम मामले के पोस्ट और विजय शर्मा के बयान पर कहा कि षड्यंत्र की जांच हुई नहीं, एनआईए को कैसे सबूत दें, एसआईटी जांच के लिए बनाया उसे भी भाजपा ने रोका, इस मामले में भाजपा बैकफुट पर है इसलिए कुछ भी कर रही है0
0
Report
सीएम साय ने यूथ कॉन्क्लेव में नवाचार पर जोर, CBI जांच पर बयान
Begun, Rajasthan:रायपुर यूथ इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में चल रहा तीन दिवसीय यूथ इनोवेशन एवं एENTERप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव युवा नवोन्मेषी विद्यार्थियों और स्टार्टअप उद्यमियों से सीएम ने किया संवाद युवाओं के नवाचार, स्टार्टअप और उद्यमिता को बढ़ावा देने पर फोकस कॉन्क्लेव में विभिन्न क्षेत्रों के स्टार्टअप अपने नवाचार, उत्पाद और तकनीकों का कर रहे प्रदर्शन CM साय विश्वविद्यालय परिसर स्थित सुभाष चंद्र बोस बायोटेक्नोलॉजी इन्क्यूबेशन सेंटर का भी किया अवलोकन 28 से 30 सितंबर तक आयोजित हो रहा है कॉन्क्लेव लोहा चोरी मामले में CBI जांच हो रही है.. दूध का दूध पानी का पानी होगा.. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बयान..0
0
Report
Advertisement
पारिवारिक भूमि विवाद में जयपुर में छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या
Jaipur, Rajasthan:शहर के बनीपार्क इलाके में मंगलवार को सम्पति के लिए एक भाई ने दूसरे भाई की हत्या कर दी। हत्या के बाद पुलिस ने आरोपी छोटे भाई को गिरफ्तार कर लिया। हत्या की वजह सम्पति का बंटवारा बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। राजधानी जयपुर में मंगलवार को आपसी पारिवारिक और जमीनी विवाद में हत्या जैसा जघन्य अपराध सामने आया। सम्पति के बंटवारे को लेकर चल रहे विवाद के चलते छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई की चाकू मारकर हत्या कर दी.. घटना बनीपार्क थाना इलाके की कांतिचंद्र रोड की है.. सुबह करीब 7.30 बजे बनीपार्क थाना पुलिस को घटना की सूचना मिली। बताया जा रहा है कि कांतिचंद्र रोड निवासी श्याम मनोहर स्कूटी से कहीं जाने के लिए घर से रवाना हुए थे। इसी दौरान उनके छोटे भाई मुरली मनोहर ने उन्हें रोककर चाकू से हमला कर दिया.. चाकू के वार से श्याम मनोहर गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़े। घायल श्याम मनोहर को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.. पुलिस तुरंत पहुंची मौके पर ... इधर वारदात की सूचना मिलते ही बनीपार्क थाना SHO सुरेश यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे.. बाद में DCP वेस्ट प्रशांत किरण ने भी घटनास्थल का जायजा लिया.. पुलिस ने आरोपी छोटे भाई मुरली मनोहर को हिरासत में ले लिया है.. जमीन विवाद बना हत्या का कारण .. पुलिस के शुरुआती जांच में हत्या के पीछे पारिवारिक जमीनी विवाद की बात सामने आ रही है.. पुलिस के अनुसार दोनों भाईयों में पैतृक सम्पति के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। आरोपी मुरली मनोहर कुछ ही महीने पहले विदेश से जयपुर आया था.. फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और हत्या के पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है..0
0
Report
सरदारशहर में टूटे हाईटेंशन पोल से बड़ा हादसा टला, 7 घंटे टीम नहीं पहुंची
Churu, Rajasthan:सरदारशहर। टंकी ने बचाई मकान की छत, वरना हो सकता था बड़ा हादसा! सरदारशहर में बिना आंधी के टूटा हाईटेंशन विद्युत पोल, 7 घंटे बाद भी नहीं पहुंची विद्युत विभाग की टीम गुस्साए लोगों ने किया प्रदर्शन। सरदारशहर के वार्ड 17 स्थित झालरिया कुआं के पास विद्युत विभाग की लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है। यहां पिछले काफी दिनों से जर्जर हालत में खड़ा हाईटेंशन विद्युत लाइन का पोल मंगलवार सुबह करीब 5 बजे बिना किसी आंधी या तेज हवा के अचानक टूटकर गिर गया। गनीमत रही कि पोल पास ही स्थित एक मकान के ब bathरूम पर रखी प्लास्टिक की पानी की टंकी से टकरा गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। यदि वहां पानी की टंकी नहीं होती तो पोल सीधे मकान पर गिर सकता था और गंभीर दुर्घटना हो सकती थी। स्थानीय लोगों के अनुसार, विद्युत पोल काफी समय से जर्जर अवस्था में था। इसकी जानकारी विद्युत विभाग को कई बार दी गई, लेकिन विभाग की ओर से इसे बदलने की कोई कार्रवाई नहीं की गई। आखिरकार मंगलवार सुबह पोल अचानक टूटकर गिर गया, जिससे क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पार्षद प्रतिनिधि ताराचंद सैनी मौके पर पहुंचे और विद्युत सप्लाई बंद करवाई, ताकि किसी प्रकार की अनहोनी न हो। हैरानी की बात यह है कि विद्युत विभाग को सूचना देने के करीब 7 घंटे बाद भी न तो जर्जर पोल को बदलने की कार्रवाई शुरू हुई और न ही विभाग की टीम मौके पर पहुंची। विद्युत कटौती से परेशान स्थानीय लोगों का आक्रोश बढ़ गया और उन्होंने विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने विभाग पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाते हुए तत्काल विद्युत पोल बदलने और विद्युत आपूर्ति सुचारु करने की मांग की। स्थानीय पार्षद प्रतिनिधि रोहित सैनी ने बताया कि आसपास के क्षेत्र में भी कई विद्युत पोल जर्जर हालत में हैं। इनके संबंध में विद्युत विभाग को कई बार अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन इसके बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने कहा कि विभाग की इस अनदेखी से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। वहीं वार्डवासियों ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते जर्जर विद्युत पोल को नहीं बदला गया और विद्युत आपूर्ति सुचारु नहीं की गई तो विद्युत विभाग कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया जाएगा। अब सवाल यह है कि क्या विद्युत विभाग किसी बड़े हादसे के बाद ही जागेगा, या समय रहते जर्जर विद्युत पोलों को बदलकर आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा? बाइट- रोहित सैनी, पार्षद प्रतिनिधि0
0
Report
अलवर में बाल विवाह रोकथाम के लिए कानूनी जागरूकता की एक दिवसीय कार्यशाला सफल
Alwar, Rajasthan:बाल विवाह रोकथाम और कानूनी जागरूकता को लेकर कार्यशाला आयोजित अलवर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं शिव शिक्षा समिति के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को प्रतापगढ़ ऑडिटोरियम में एकदिवसीय कार्यशाला एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला एवं सेशन न्यायाधीश अनंत भंडारी रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव मोहनलाल सोनी रहे। कार्यशाला में नालसा आशा योजना 2025 और नालसा शिक्षा योजना 2026 सहित विभिन्न कानूनी एवं सामाजिक विषयों पर प्रतिभागियों को जानकारी दी गई। साथ ही नई दिल्ली हाईकोर्ट के निर्णय के अनुरूप जिले में बाल विवाह की रोकथाम के लिए जिला स्तरीय बाल विवाह कार्ययोजना तैयार करने संबंधी प्रशिक्षण भी दिया गया। कार्यक्रम में पैरा लीगल वालंटियर्स को उनकी जिम्मेदारियों और ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में कानूनी जागरूकता बढ़ाने के प्रभावी तरीकों के बारे में बताया गया। अधिकारियों ने बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों की रोकथाम के लिए सामुदायिक स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाने पर जोर दिया। कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों ने विभिन्न कानूनी एवं सामाजिक विषयों की जानकारी हासिल की। साथ ही योजनाओं और बाल विवाह रोकथाम से जुड़ी गतिविधियों के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर चर्चा की गई।0
0
Report
Advertisement
ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे: अठावले का स्पष्ट दावा, एकमत निर्णय
Noida, Uttar Pradesh:गुवाहाटी, असम | केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा, "ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देने की आवश्यकता नहीं है। ज्ञानेश कुमार बहुत सक्रिय अधिकारी हैं, चुनाव आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त हैं... SIR के मुद्दे पर जब तीनों में चर्चा हुई थी तो सभी को अपनी बातें रखने का अधिकार था... निर्णय एकमत से घोषित हुआ था। तीनों आयुक्तों ने सामने आकर स्पष्ट भी किया था कि निर्णय एकमत से लिया गया था... ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देंगे। वे(कांग्रेस) कितनी भी मांग करें... ज्ञानेश कुमार को बिल्कुल इस्तीफा नहीं देना चाहिए। ये मेरी और मेरी पार्टी की भूमिका है।"0
0
Report
यूपी भाजपा ने MLC उम्मीदवारों की नई सूची का एलान कर दिया
Noida, Uttar Pradesh:Mlc प्रत्याशी की घोषणा5 पहले ही घोषित किया जा चुके थे बाकी बचे हुए 6 प्रत्याशियों की घोषणा यूपी में भाजपा ने mlc उम्मीदवारों की घोषणा0
0
Report
एशियन गेम्स: रुड़की की बेटी प्रवीण हुड्डा फाइनल में, रजत पक्का
Rohtak, Haryana:रुड़की गांव की बेटी प्रवीण हुड्डा ने एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए 65 किलोग्राम भार वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले में 5-0 से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बना ली है। इस जीत के साथ ही प्रवीण ने देश के लिए कम से कम रजत पदक पक्का कर दिया है। प्रवीण की इस उपलब्धि के बाद रुड़की गांव सहित उनके परिवार में खुशी का माहौल है। सेमीफाइनल मुकाबले में प्रवीण ने अपने प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ शुरुआत से ही आक्रामक और आत्मविश्वास से भरा खेल दिखाया। उन्होंने मुकाबले के दौरान शानदार पंच लगाते हुए पांचों जजों का समर्थन हासिल किया और 5-0 के स्पष्ट अंतर से मुकाबला अपने नाम कर लिया। सेमीफाइनल जीतने के बाद अब पूरा परिवार और गांव फाइनल मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। परिजनों का कहना है कि प्रवीण जब घर से प्रतियोगिता के लिए रवाना हुई थी, तब उसने परिवार को पदक जीतकर लौटने का भरोसा दिया था। अब उसने सेमीफाइनल जीतकर अपना वादा पूरा करने की दिशा में एक और बड़ा कदम बढ़ा दिया है। परिवार को उम्मीद है कि प्रवीण फाइनल में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए देश के लिए स्वर्ण पदक जीतकर लौटेगी। परिजनों ने बताया कि प्रवीण की इस सफलता से पूरे गांव में खुशी की लहर है। परिवार के सदस्य लगातार मुकाबले से जुड़ी जानकारी लेते रहे और जैसे ही सेमीफाइनल में उसकी जीत की खबर मिली, घर में खुशी का माहौल बन गया। रिश्तेदारों और ग्रामीणों ने परिवार को बधाई देना शुरू कर दिया। परिवार का कहना है कि प्रवीण ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी मेहनत और प्रतिभा का परिचय दिया है। कॉमनवेल्थ गेम्स में पदक से चूकने के बाद अब एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए उसने उस कमी को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अब परिवार की नजरें फाइनल मुकाबले पर टिकी हैं। परिजनों का कहना है कि उन्हें अपनी बेटी की मेहनत और हौसले पर पूरा विश्वास है। उनका सपना है कि प्रवीण फाइनल जीतकर देश के लिए गोल्ड मेडल हासिल करे। प्रवीण के गांव लौटने पर ग्रामीणों द्वारा उसका भव्य स्वागत करने की भी तैयारी की जाएगी। परिवार और गांव के लोगों को अब उस पल का इंतजार है, जब रुड़की की बेटी स्वर्ण पदक के साथ घर लौटेगी।0
0
Report
Advertisement
J&K के पूर्व DGP SP वैद ने ट्रैफिक पुलिस के 'एंट्री फीस' पर उठाया सवाल
Aram Pora, Ganderbal, Former Jammu and Kashmir Director General of Police (DGP), SP Vaid Said \"Absolute nonsense. \\"Entry fee\\" by traffic police. It gets the department bad name. Time to put an end to this.\"0
0
Report
RJD ने बिहार विधान परिषद शिक्षक निर्वाचन के लिए संजीव कुमार का नामांकन किया
Patna, Bihar:राष्ट्रीय जनता दल की ओर से बिहार विधान परिषद पटना शिक्षक निर्वाचन के लिए पूर्व विधायक संजीव कुमार ने किया नामांकन। पार्टी नेता भोला यादव सहित कई लोग रहे मौजूद।0
0
Report
झारखंड की कृषि को उन्नत बनाने के लिए लचीलापन और किसान ID पर जोर
Ranchi, Jharkhand:केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के आह्वान पर नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय कृषि विज्ञान परिसर (NASC), पूसा में आयोजित दो दिवसीय ‘राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन–रबी अभियान 2026’ में झारखंड की कृषि, किसान हित और ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर झारखंड की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने अपने विचार एवं राज्य की प्राथमिकताएं साझा कीं। सम्मेलन का आयोजन 28–29 सितंबर को किया जा रहा है। इस अवसर पर झारखंड में दलहन का एरिया विस्तार किए जाने पर राज्य सरकार की सराहना की गई अपने संबोधन में मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि झारखंड की भौगोलिक, सामाजिक एवं कृषि संबंधी परिस्थितियां देश के अन्य राज्यों से अलग हैं। इसलिए केंद्र की कृषि योजनाओं के क्रियान्वयन में राज्य की स्थानीय परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए आवश्यक लचीलापन और विशेष सहयोग दिया जाना चाहिए। किसान आईडी निर्माण में झारखंड के लिए विशेष लचीलापन जरूरी मंत्री ने AgriStack के तहत Farmer ID निर्माण का मुद्दा प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि झारखंड में पुराने भूमि अभिलेखों और वर्तमान जमीनी स्थिति के बीच काफी अंतर है। राज्य का अंतिम व्यापक भूमि सर्वेक्षण वर्ष 1932 में हुआ था। ऐसे में भूमि अभिलेखों से जुड़ी व्यावहारिक कठिनाइयों के कारण किसान आईडी निर्माण की प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। उन्होंने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि झारखंड की विशिष्ट भूमि-अभिलेख स्थिति को देखते हुए Farmer ID निर्माण के लिए उपयुक्त लचीलापन प्रदान किया जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि जब तक बड़े पैमाने पर Farmer ID का निर्माण नहीं हो जाता, तब तक इसे आवश्यक कृषि योजनाओं एवं PM-KISAN सहित किसान हितकारी लाभों के लिए अनिवार्य पूर्व-शर्त नहीं बनाया जाए। राइस फॉलो क्षेत्र के विकास के लिए विशेष पैकेज की मांग मंत्री ने बताया कि झारखंड में रबी मौसम के दौरान लगभग 12 लाख हेक्टेयर राइस फॉलो क्षेत्र उपलब्ध है, जिसमें अनुमानित 5–6 लाख हेक्टेयर क्षेत्र को दलहन, तिलहन एवं बागवानी फसलों के अंतर्गत लाने की क्षमता है। उन्होंने केंद्र सरकार से झारखंड के राइस फॉलो क्षेत्रों के बड़े पैमाने पर विकास के लिए विशेष वित्तीय एवं तकनीकी पैकेज उपलब्ध कराने का आग्रह किया। दलहन और तिलहन उत्पादन बढ़ाने पर जोर झारखंड में दलहन उत्पादन की संभावनाओं को रेखांकित करते हुए मंत्री ने बताया कि राज्य देश के प्रमुख दलहन उत्पादक राज्यों में शामिल है। खरीफ 2025-26 में जहां दलहन का क्षेत्र लगभग 2.80 लाख हेक्टेयर था, वहीं खरीफ 2026-27 में यह बढ़कर लगभग 3.73 लाख हेक्टेयर हो गया है। उन्होंने देवघर और दुमका में विकसित लगभग 1,000-1,000 हेक्टेयर के अरहर क्लस्टरों का उल्लेख करते हुए कहा कि क्लस्टर आधारित खेती को और विस्तार देने की आवश्यकता है। तिलहन के क्षेत्र में भी राज्य द्वारा किए जा रहे प्रयासों को रखते हुए उन्होंने बताया कि झारखंड में तिलहन का कुल क्षेत्र लगभग 5.17 लाख हेक्टेयर है, जिसमें सरसों का प्रमुख योगदान है। उन्होंने राइस फॉलो क्षेत्रों में दलहन, तिलहन एवं बागवानी फसलों को बढ़ावा देने के लिए आगामी रबी सीजन में 50 हजार हेक्टेयर अतिरिक्त क्षेत्र विकसित करने का प्रस्ताव रखा। KCC कवरेज बढ़ाने के लिए बैंकों को लक्ष्यबद्ध अभियान चलाने की मांग मंत्री ने झारखंड में किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) की कम कवरेज का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025-26 में निर्धारित लक्ष्य की तुलना में KCC कवरेज अपेक्षित स्तर तक नहीं पहुंच पाया है। उन्होंने बैंकों के माध्यम से सभी पात्र किसानों की पहचान कर उन्हें KCC से जोड़ने के लिए समयबद्ध saturation drive चलाने तथा किसानों की संस्थागत कृषि ऋण तक पहुंच बढ़ाने का आग्रह किया। कृषि यंत्रीकरण में झारखंड के लिए 90 प्रतिशत तक सहायता की मांग मंत्री ने कहा कि झारखंड में बड़ी संख्या में छोटे, सीमांत एवं आदिवासी किसान हैं। कृषि यंत्रीकरण के लिए किसानों की आर्थिक क्षमता सीमित होने के कारण मशीनरी की लागत एक बड़ी चुनौती है। उन्होंने केंद्र से आग्रह किया कि SMAM के तहत झारखंड जैसे राज्यों में कृषि यंत्रों पर सब्सिडी को पात्र इकाई लागत के 90 प्रतिशत तक बढ़ाने पर विचार किया जाए, ताकि छोटे एवं सीमांत किसानों तक आधुनिक कृषि तकनीक की पहुंच सुनिश्चित हो सके। पलांडू फार्म रिसर्च सेंटर को राष्ट्रीय संस्थान का दर्जा देने का प्रस्ताव मंत्री ने रांची के पलांडू स्थित फार्म रिसर्च सेंटर को बागवानी एवं आदिवासी कृषि प्रणालियों पर राष्ट्रीय स्तर के शोध केंद्र के रूप में विकसित करने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने केंद्र सरकार से आवश्यक आधारभूत संरचना, शोध सुविधाओं एवं मानव संसाधन के लिए सहयोग उपलब्ध कराने तथा इसे ‘National Institute for Horticulture and Tribal Farming Research’ के रूप में विकसित करने की दिशा में पहल करने का आग्रह किया। मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि झारखंड की कृषि को केवल उत्पादन तक सीमित न रखते हुए उसे किसान आय, फसल विविधीकरण, तकनीक, प्रसंस्करण, बाजार और स्थानीय संसाधनों से जोड़कर एक समग्र कृषि अर्थव्यवस्था के रूप में विकसित करना होगा। उन्होंने कहा कि झारखंड की विशिष्ट कृषि परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए केंद्र और राज्य के समन्वित प्रयासों से किसानों की आय बढ़ाने, कृषि को अधिक टिकाऊ बनाने और राज्य को कृषि क्षेत्र में अग्रणी बनाने की दिशा में ठोस परिणाम हासिल किए जा सकते हैं। मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने केंद्रीय कृषि मंत्री को झारखंड आने का निमंत्रण दिया जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा झारखंड के कृषि को अग्रणी पंक्ति में खड़ा करने के केंद्र और राज्य की सरकार मिलकर काम करना होगा। राष्ट्रीय सम्मेलन में राज्यों के कृषि मंत्री, केंद्र एवं राज्य सरकारों के वरिष्ठ अधिकारी, कृषि वैज्ञानिक, ICAR के प्रतिनिधि तथा कृषि क्षेत्र से जुड़े अन्य हितधारक शामिल हुए.0
0
Report
Advertisement
रामगढ़ में सूने मकान में दिनदहाड़े चोरी, करोड़ों के नकदी-जेवरात पार
Alwar, Rajasthan:सूना मकान देख चोरों ने दिनदहाड़े बोला धावा, ताले तोड़कर नकदी-जेवर समेत लाखों का माल पार रामगढ़ (अलवर)। रामगढ़ कस्बे में चोरों ने दिनदहाड़े एक सूने मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपए के नकदी-जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। वारदात सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पीछे स्थित राजेंद्र जैन के मकान में हुई। चोर पीछे की तरफ खाली पड़े खंडहरनुमा प्लॉट से मकान में दाखिल हुए और पहली मंजिल पर पहुंचकर पूजा वाले कमरे का ताला तोड़ दिया। इसके बाद गोदरेज अलमारी का लॉक और लॉकर तोड़कर नकदी व जेवरात चोरी कर फरार हो गए। परिजनों के अनुसार मकान मालिक राजेंद्र जैन 19 सितंबर को चंडीगढ़ में रहने वाले अपने छोटे बेटे के पास गए हुए थे। सोमवार सुबह उनकी पत्नी रीना भी हिंडौन स्थित अपने पीहर चली गईं। राजेंद्र जैन का बेटा सोनू दुकान पर चला गया, जबकि पड़ोस में रहने वाले अजीत जैन और नानक जैन भी रिश्तेदारी में गए हुए थे। इसी दौरान चोरों ने दोपहर करीब 1 से 3 बजे के बीच वारदात को अंजाम दिया। चोर पीछे के रास्ते से मकान में घुसे और सीढ़ियों के जरिए पहली मंजिल पर पहुंचे। यहां मुख्य रिहायश से अलग पूजा वाले कमरे का ताला तोड़कर अंदर रखी अलमारी को निशाना बनाया। अलमारी का लॉक और लॉकर तोड़कर चोर नकदी और जेवरात समेट ले गए। मंगलवार को थाने में दी गई रिपोर्ट के अनुसार चोर करीब 1 लाख 20 हजार रुपए नकद, 17 ग्राम सोने की चेन, दो सोने की अंगूठियां, 40 चांदी के सिक्के, चांदी की पाजेब, चांदी का कलश-नारियल सहित अन्य सामान चोरी कर ले गए। परिजनों के मुताबिक चोरी गए सामान की कुल कीमत लाखों रुपए है। रॉड और खाली बैग मौके पर छोड़े वारदात को अंजाम देने के बाद चोर जल्दबाजी में लोहे की रॉड, जेवरात के खाली बैग और पैकिंग मटेरियल मौके पर ही छोड़ गए। चोरी का पता सोमवार देर शाम चला, जब सोनू की पत्नी रीना हिंडौन से वापस घर लौटीं। मकान के ताले टूटे देखकर उन्होंने परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। फिलहाल चोरों का कोई सुराग नहीं लग सका है। दिनदहाड़े हुई चोरी की इस वारदात से रामगढ़ कस्बे में लोगों में चिंता का माहौल है।0
0
Report
0
0
Report
बीडीके अस्पताल में निजी एंबुलेंस प्रवेश नियम पर तनाव, आंदोलन की चेतावनी
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं एंबुलेंस की बीडीके अस्पताल में नो एंट्री! सवाल— गंभीर मरीज कैसे पहुंचेंगे दूसरे स्थान पर पीएमओ डॉ. जितेंद्र भांबू के खिलाफ खोला मोर्चा एंबुलेंस संचालकों ने परेशान करने का आरोप विधायक राजेंद्र भांशी से भी मिले एंबुलेंस संचालक सौंपी अपनी गाड़ियों की चाबी, लेकिन नहीं निकला समाधान एंबुलेंस सेवा बंद कर आंदोलन की चेतावनी दी झुंझुनूं जिले के सबसे बड़े राजकीय अस्पताल बीडीके परिसर में निजी एंबुलेंसों के प्रवेश और पार्किंग को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। निजी एंबुलेंस संचालकों ने अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी पर परेशान करने और कार्रवाई की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। संचालकों का कहना है कि गंभीर मरीजों को लेने आने वाली निजी एंबुलेंसों को अस्पताल परिसर में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। साथ ही ट्रैफिक पुलिस को बुलाकर नो-पार्किंग के नाम पर 500-500 रुपए के चालान करवाए जा रहे हैं। एंबुलेंस संचालक विनोद कुमार ने आरोप लगाया कि गंभीर मरीज को लेने अस्पताल पहुंचने पर निजी एंबुलेंस चालकों को अंदर जाने से रोक दिया जाता है। उनका कहना है कि सुरक्षा गार्डों को निजी एंबुलेंस चालकों के फोटो और वीडियो बनाने तथा कार्रवाई की धमकी देने के निर्देश दिए गए हैं। संचालकों का यह भी आरोप है कि अस्पताल में भर्ती मरीज या रिश्तेदार को देखने पैदल आने वाले चालकों को भी परिसर में प्रवेश करने से रोका जाता है। संचालकों के अनुसार अस्पताल के आसपास करीब 17 से 18 निजी एंबुलेंस संचालित हैं। उनका कहना है कि सरकारी 108 एंबुलेंस की संख्या सीमित होने के कारण कई बार गंभीर मरीजों को समय पर एंबुलेंस उपलब्ध नहीं हो पाती। संचालकों का दावा है कि कुछ मामलों में 108 एंबुलेंस के लिए 4 से 5 घंटे तक इंतजार करना पड़ता है। ऐसी स्थिति में निजी एंबुलेंस मरीजों को जयपुर सहित अन्य बड़े चिकित्सा केंद्रों तक पहुंचाने में मदद करती हैं। निजी एंबुलेंस संचालकों का कहना है कि उन्होंने समस्या के समाधान के लिए क्षेत्रीय विधायक से भी संपर्क किया और उन्हें अपनी गाड़ियों की चाबी तक सौंप दी। लेकिन उन्हें कोई ठोस समाधान नहीं मिला। संचालकों ने सीएमएचओ और प्रशासन पर भी उनकी समस्या की अनदेखी करने का आरोप लगाया है।एंबुलेंस संचालक विनोद कुमार और अन्य संचालकों ने कहा कि वे मरीजों की सेवा के लिए एंबुलेंस चलाते हैं। उन्होंने अस्पताल प्रशासन से निजी एंबुलेंसों के प्रवेश और पार्किंग को लेकर स्पष्ट व्यवस्था बनाने तथा चालान की कार्रवाई का दबाव बंद करने की मांग की है। संचालकों ने चेतावनी दी कि मांगों पर समाधान नहीं हुआ तो वे एंबुलेंस सेवा बंद कर आंदोलन करेंगे। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में इसकी जिम्मेदारी अस्पताल प्रशासन की होगी।0
0
Report
Advertisement
