487001
सुरगी में शराब पीने के दौरान विवाद
Narsinghpur, Madhya Pradesh:कोतवाली थाना क्षेत्र के सुरगी निवासी युवक पर बारूरेवा नदी के बसेड़ी घाट पर गांव के लोगों के साथ शराब पीते और जुआ खेलते समय व्यक्ति ने फावड़े से हमला कर दिया। बहस के बाद हुए इस हमले में संतोष के सिर में चोट आई। सूचना मिलने पर परिजन उसे नरसिंहपुर जिला अस्पताल ले गए, जहां उसका उपचार किया जा रहा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
चिराग पासवान के निर्देश पर संजय पासवान अररिया रवाना, पटाखा फैक्ट्री हादसे पर शोक
Katihar, Bihar:अररिया जाने के क्रम में कटिहार जिला के कुर्सेला में गन्ना व उद्योग मंत्री संजय पासवान का देर रात भव्य स्वागत मुंगेर में सहयोग शिविर कार्यक्रम में शामिल होने के दौरान पटाखा फैक्ट्री में मजदूरों के जलकर मौत की सूचना मिली चिराग पासवान के निर्देश पर वे तुरंत अररिया के लिए रवाना हुए, जहां पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी जाएगी बिहार सरकार द्वारा “सबका सम्मान, जीवन आसान” संकल्प के तहत 19 मई से सहयोग शिविर कार्यक्रम की शुरुआत सहयोग शिविर कार्यक्रम में पहुंचकर योजनाओं का लाभ लेने एवं जागरूक होने की अपील की अररिया जाने के क्रम में बिहार सरकार के गन्ना व उद्योग मंत्री संजय पासवान का कटिहार जिला के कुर्सेला चौक स्थित लोजपा व्यवसाय प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष निलेश गुप्ता के आवास पर एनडीए कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मंत्री को पुष्पमाला और बुके भेंट कर उनका अभिनंदन किया। लोजपा खेमे से मंत्री बने संजय पासवान के स्वागत को लेकर कुर्सेला के कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह और उल्लास देखने को मिला। मौके पर बड़ी संख्या में एनडीए समर्थक एवं स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान सहयोग शिविर के प्रभारी मंत्री संजय पासवान ने कहा कि मुंगेर में सहयोग शिविर कार्यक्रम में शामिल होने के दौरान पटाखा फैक्ट्री में मजदूरों के जलकर मौत की सूचना मिली। इसके बाद चिराग पासवान के निर्देश पर वे तुरंत अररिया के लिए रवाना हुए, जहां पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी जाएगी। मंत्री ने कहा कि बिहार सरकार द्वारा “सबका सम्मान, जीवन आसान” संकल्प के तहत 19 मई से सहयोग शिविर कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। शिविरों के माध्यम से आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान एवं सरकारी योजनाओं का निष्पादन सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से शिविर में पहुंचकर योजनाओं का लाभ लेने एवं जागरूक होने की अपील की। बाइट -- संजय पासवान, गन्ना व उद्योग मंत्री , बिहार सरकार -- विजुअल -- रिपोर्ट -- रंजन कुमार, कटिहार0
0
Report
बहराइच में एंटी करप्शन टीम ने आधार केंद्र के मैनेजर को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया
Bahraich, Uttar Pradesh:खबर बहराइच से है,जहाँ भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी करप्शन टीम गोंडा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सीएससी कॉमन सर्विस सेंटर व आधार सेवा केंद्र के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर आधार सेवा केंद्र संचालित करने के एवज में प्रतिमाह अवैध वसूली करने का आरोप हैं। बहराइच में कामन सर्विस सेंटर के संचालक से 10 हजार रुपये घूस लेते आधार सेवा केंद्र के डिस्ट्रिक मैनेजर को एंटी करप्शन की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। टीम ने आरोपित पर कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज कराया। इसके बाद मैनेजर को अपने साथ लेकर चली गई。 आपको बता दें कि कोतवाली देहात के ग्राम बहादुरचक निवासी राजेंद्र कुमार कामन सर्विस सेंटर का संचालन करते हैं। यहां पर आधार कार्ड बनाने और संशोधन करने का लाइसेंस भी उनके पास है। उनका कहना है कि कामन सर्विस सेंटर व आधार सेवा केंद्र के डिस्ट्रिक मैनेजर आशुतोष पांडेय की ओर से प्रति माह घूस मांगी जा रही है। जिस पर वह गन्ना विभाग के निकट संचालित कार्यालय में प्रति माह 10 हजार रुपये घूस चार माह से दे रहे हैं। पीड़ित से जब फिर घूस मांगा गया ताे उन्होंने एंटी करप्शन टीम को शिकायत कर दी। शिकायत होने पर एंटी करप्शन टीम के निरीक्षक धनंजय कुमार सिंह की अगुवाई में टीम पहुंची। इस दौरान घूसे देते ही आरोपी डिस्ट्रिक मैनेजर को टीम ने रंगे हाथ पकड़ लिया, इसके बाद उसे कोतवाली नगर लाया गया। यहां पर निरीक्षक की तहरीर पर मैनेजर पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम का मुकदमा दर्ज किया गया है। मालूम हो कि मैनेजर लखनऊ के सदर तहसील के थाना सआदतगंज के मेंहदीगंज स्कवायर कालोनी के निवासी हैं。0
0
Report
वेव सिटी बिजली कटौती के विरोध में बयाना गांव ने लगाया रोड जाम
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के थाना वेव सिटी क्षेत्र में बिजली कटौती से परेशान बयाना गांव के लोगों ने रोड पर जाम लगा दिया। पहले उन्होंने बिजली घर पर जोरदार प्रदर्शन किया और उसके बाद रोड पर पहुंच गए। प्रदर्शन की सूचना मिलती ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझने में जुट गई। लोगों का आरोप है कि जब पॉश इलाके वेव सिटी क्षेत्र में बिजली है तो उनके गांव की बिजली क्यों गायब है। फिलहाल पुलिस लोगों को समझने में जुटी हुई है。0
0
Report
Advertisement
शालीमार सिटी के सोसाइटी में ट्रांसफॉर्मर में भीषण आग, दमकल ने बुझाया
Ghaziabad, Uttar Pradesh:शालीमार सिटी क्षेत्र में एक सोसाइटी के अंदर लगे ट्रांसफार्मर में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी जोरदार थी कि देखते ही देखते उसने पूरे ट्रांसफार्मर को अपनी चपेट में ले लिया और जोरदार धमाके होने लगे। आग ने ऐसा विकराल रूप लिया कि पास में खड़े वहान भी आग की चपेट में आ गए। आग लगने की सूचना दमकल विभाग की टीम को दी गई और स्थानीय लोगों की मदद से दमकल विभाग की टीम ने वाहनों व ट्रांसफार्मर में लगी आग को बुझाया। आग को पूर्ण रूप से बुझा दिया गया है और आग लगने से कोई जनहानि नहीं हुई है। लेकिन पास में खड़े वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं0
0
Report
उत्तर पूर्वी दिल्ली में देर रात गोलीकांड: युवक की हत्या से इलाके में दहशत
Delhi, Delhi:उत्तर पूर्वी दिल्ली में एक बार फिर अपराधियों के हौसले बुलंद दिखाई दिए हैं। थाना क्षेत्र अंतर्गत केशव चौक के पास देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार मृतक युवक अपनी स्कूटी से घर से शाहदरा की ओर जा रहा था। इसी दौरान बीच रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने उसे रोक लिया और ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तुरंत युवक को गुरु तेग बहादुर अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं मृतक की पहचान अमानुल्लाह कुरैशी निवासी मौजपुर के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में मामला आपसी रंजिश से जुड़ा बताया जा रहा है। मृतक के पिता ने हत्या का आरोप कुछ लोगों पर लगाया है और कथित आरोपियों के परिवारों के नाम भी सामने रखे हैं। घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुरु तेग बहादुर (GTB) अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है। फिलहाल पुलिस इस सनसनीखेज हत्या मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जा सके।0
0
Report
नआगांव बस स्टैंड पर लोडर चालक-यात्री के बीच मारपीट, चौकी पर तैनाती नहीं
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर के नौगांव बस स्टैंड पर कानून-व्यवस्था की पोल खुल गई। यहां नवनिर्मित पुलिस चौकी के ठीक सामने थ्री-व्हीलर लोडर चालक और यात्री के बीच जमकर मारपीट और तीखी बहस हुई। हैरानी की बात यह है कि घटना के समय चौकी पर कोई पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था। मारपीट का बीडीओ सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक किराये को लेकर लोडर चालक और यात्री में विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते बात गाली-गलौज से मारपीट तक पहुंच गई। दोनों ने एक-दूसरे पर हाथ उठाए। विवाद के दौरान बस स्टैंड पर मौजूद लोग बीच-बचाव करने के बजाय मोबाइल से वीडियो बनाने में व्यस्त रहे। किसी ने भी झगड़ा रोकने की कोशिश नहीं की।0
0
Report
Advertisement
क़रीबी क्षेत्र लहरागागा के पास हादसे में एक और मौत, परिवार प्रदर्शन में बिज़ी
Lehragaga, Punjab:ਲਹਿਰਾ ਗਾਗਾ ਦੇ ਲੇਹਲ ਕੈਂਚੀਆਂ ਨੇੜੇ ਕੁਝ ਦਿਨ ਪਹਿਲਾਂ ਹੋਏ ਸੜਕ ਹਾਦਸੇ ਵਿੱਚ ਇਕ ਦੀ ਹੋਰ ਮੌਤ ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਨੇ ਲਾਸ਼ ਨੂੰ ਥਾਣਾ ਲਹਿਰਾ ਦੇ ਬਾਹਰ ਰੱਖ ਕੇ ਕੀਤਾ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਇਹ ਮਾਮਲਾ ਕੁਝ ਦਿਨ ਪਹਿਲਾਂ ਹੋਇਆ ਸੀ ਭਿਆਨਕ ਸੜਕ ਹਾਦਸਾ ਸੜਕ ਹਾਦਸੇ ਦੌਰਾਨ ਇੱਕ ਕਾਰ ਵਿੱਚ ਸਵਾਰ ਸੱਤ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਵਿੱਚੋਂ ਦੋ ਦੀ ਮੌਕੇ ਤੇ ਹੋਈ ਸੀ ਮੌਤ ਇੱਕ ਦਿਨ ਮੌਤ ਕੱਲ ਇਲਾਜ ਦੌਰਾਨ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ, ਇਹਨਾਂ ਵਿੱਚੋਂ ਚਾਰ ਅਜੇ ਵੀ ਜੇਰੇ ਇਲਾਜ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿੱਚ ਨੇ ਦਾਖਲ ਜਿਸ ਸਮੇਂ ਸੜਕ ਹਾਦਸਾ ਹੋਇਆ ਤਾਂ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਪੰਜ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਖਿਲਾਫ ਕਿਟਨੈਪਿੰਗ ਦਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਮ੍ਰਿਤਕ ਪਰਿਵਾਰ ਤੇ ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਦੱਸਿਆ ਹੈ ਕਿ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਕਿਡਨੈਪਿੰਗ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕੀਤਾ ਜੋ ਕਿ ਸਰਾਸਰ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਜਦੋਂ ਤੱਕ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਰੱਦ ਨਹੀਂ ਕੀਤਾ ਜਾਂਦਾ ਉਦੋਂ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਰਹੇਗਾ ਜਾਰੀ ਉਧਰ ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ ਸਿਟੀ ਇੰਚਾਰਜ ਗੁਰਦੇਵ ਸਿੰਘ ਨੇਂ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਕੁਝ ਦਿਨ ਪਹਿਲਾਂ ਮਹਿਲ ਖੁਰਦ ਵਿਖੇ sੜਕ ਹਾਦਸੇ ਵਿੱਚ ਦੋ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਮੌਤ ਹੋਈ ਸੀ ਅਤੇ ਪੰਜ ਜੇਰੇ ਇਲਾਜ ਸਨ ਜਿਹਨਾਂ ਵਿੱਚੋਂ ਕੱਲ ਇੱਕ ਹੋਰ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ ਉਸ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਕਿਡਨੈਪਿੰਗ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਸੀ ਜਿਸ ਵਿਅਕਤੀ ਦੀ ਕੱਲ ਰਾਤ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ ਉਸਦੇ ਪਰਿਵਾਰਿਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਧਰਨਾ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਜੋ ਇਹਨੇ ਪਰਿਵਾਰ ਦੀਆਂ ਮੰਗ ਹੈ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਕੇ ਜਲਦ ਤੋਂ ਜਲਦ ਹੱਲ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ ਜੋ ਕਿ ਪਰਿਵਾਰਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਨੂੰ ਸਮਝਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਅਤੇ ਜਲਦੀ ਹੀ ਧਰਨਾ ਚੁਕਵਾ ਦਿੱਤਾ ਜਾਵੇਗਾ। ਅਨਿਲ ਜੈਨ ਲਹਿਰਾਗਾਗਾ0
0
Report
गड़ीसर सरोवर पर गौवंश बच्छड़े का कटा सिर, इलाके में सनसनी
Jaisalmer, Rajasthan:जिला जैसलमेर विधानसभा - जैसलमेर लोकेशन - जैसलमेर गड़ीसर सरोवर पर मिला गौवंश के बच्छड़े का कटा सिर, फैली सनसनी स्वर्णनगरी जैसलमेर से एक बड़ी और संवेदनशील खबर सामने आई है। शहर के ऐतिहासिक गड़ीसर सरोवर क्षेत्र में गौवंश के बच्छड़े का कटा हुआ सिर मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना टीलों के प्रोल के आगे की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही विश्व हिन्दु परिषद के पदाधिकारी, गौ रक्षक और बड़ी संख्या में गौ भक्त मौके पर पहुंच गए और घटना को लेकर रोष जताया। मामले की गंभीरता को देखते हुए शहर कोतवाल सूरजाराम चौधरी मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने गौवंश के सिर को कब्जे में लेकर जांच के लिए जैसलमेर पशु चिकित्सालय भिजवाया। पशु चिकित्सालय प्रशासन के अनुसार मामले में बोर्ड का गठन किया गया है और बुधवार सुबह पोस्टमार्टम किया जाएगा। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। गौ भक्तों ने बच्छड़े की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। घटना के बाद पशु चिकित्सालय में भी भारी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है。 बाईट - लालू सिंह सोढा, जिला मंत्री - विश्व हिन्दु परिषद बाईट - सूरजाराम चौधरी, शहर कोतवाल0
0
Report
जयपुर के SMS अस्पताल में एक ही ऑपरेशन में तीन दुर्लभ हार्ट सर्जरी सफल
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर प्रीति तंवर SMS अस्पताल में हुई देश की बेहद दुर्लभ सर्जरी डॉ. अनील शर्मा के नेतृत्व में टीम ने किया सफल ऑपरेशन 8 घंटे चली जटिल हार्ट सर्जरी एक ही ऑपरेशन में की गईं 3 दुर्लभ सर्जरी मरीज को थी दिल और महाधमनी से जुड़ी गंभीर बायबॉर्न समस्या सर्जरी नहीं होती तो हो सकती थी डेथ बैंटल प्रोसीजर , टोटल आर्च रिप्लेसमेंट और COA रिपेयर एक साथ किए गए ऑपरेशन के दौरान शरीर का तापमान 20 डिग्री तक किया गया कम 32 मिनट तक रोका गया ब्लड सर्कुलेशन राज्य सरकार की योजना के तहत हुआ मुफ्त इलाज डॉ ने कहा- मरीज अब खतरे से बाहर, तेजी से हो रहा स्वस्थ0
0
Report
Advertisement
जरारा में 19 वर्षीय युवती की हत्या; ऑनर किलिंग की आशंका
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ ब्रेकिंग जरारा गांव में दिल दहला देने वाली वारदात, 19 वर्षीय युवती की बेरहमी से हत्या साक्ष्य मिटाने के इरादे से हत्यारों ने युवती के शव को खेत में खोदकर दबाया, इलाके में फैली सनसनी खेत में संदिग्ध रूप से खुदी मिट्टी देख ग्रामीणों को हुआ शक, तत्काल स्थानीय पुलिस को दी सूचना सूचना मिलने पर पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों मौके पर पहुंचे पुलिस ने प्रशासनिक मौजूदगी में खुदाई करवाकर जमीन के नीचे से बरामद किया युवती का शव मृतक युवती की पहचान जरारा निवासी पूरन सिंह जाटव की 19 वर्षीय बेटी शिवानी के रूप में हुई प्रेम प्रसंग के चलते 'ऑनर किलिंग' की आशंका पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा अलीगढ़ के थाना खैर क्षेत्र के गांव जरारा का मामला0
0
Report
प्रयागराजमें दुष्कर्म के आरोपी से विवाह की वायरल वीडियो पर नया मोड़
Mahoba, Uttar Pradesh:नीट छात्रा के मामले में आया नया मोड़,Social मीडिया पर शादी का वीडियो हुआ वायरल, जिस युवक पर लगाया था दुष्कर्म का आरोप,उसी को वरमाला पहनाती नजर आ रही पीड़िता, प्रयागराज में सनातन वैदिक मंत्रों के बीच युवक मोहित के साथ रचाया विवाह,वायरल वीडियो में मर्जी से शादी करने का दावा कर रही छात्रा, पंडित के पूछने पर छात्रा ने किडनैपिंग या किसी भी दबाव में शादी करने से किया इनकार, आरोपी युवक के साथ पांच वर्षों से प्रेम प्रसंग में रहने का दावा कर रही छात्रा, परिवार वाले शादी के खिलाफ थे इसलिए अपनी मर्जी से उठाया कदम, आर्य संस्कार समाज प्रयागराज द्वारा जारी मैरिज सर्टिफिकेट में दोनों के हस्ताक्षर मौजूद, 16 मई को बरामदगी के वक्त पति के साथ रहने की कही थी बात, भाई और परिवार से मिलते ही बदले बयान, एक तरफ अपहरण और रेप का गंभीर आरोप,दूसरी तरफ हाईकोर्ट में रिट याचिका दाखिल कर मांगी थी सुरक्षा, हाईकोर्ट के सुरक्षा आदेश,मैрилिज सर्टिफिकेट और वायरल वीडियो को आधार बनाकर हर पहलू से जांच शुरू, शहर कोतवाली क्षेत्र का मामला.0
0
Report
ग्वालियर कलेक्ट्रेट में शॉर्ट सर्किट से आग, नुकसान का आकलन शुरू
Morena, Madhya Pradesh:के साथ भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग ई-ट्रेनिंग रूम में लगी, जहां रखे कंप्यूटर और फर्नीचर जलकर खाक हो गए। जानकारी के मुताबिक ट्रांसफार्मर में शॉर्ट सर्किट के बाद आग भड़की। मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों और फायर ब्रिगेड की टीम ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। ग्वालियर कलेक्ट्रेट में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब पास लगे ट्रांसफॉर्मर में शॉर्ट सर्किट हुआ, ई-ट्रेनिंग रूम से अचानक धुआं और आग की लपटें उठने लगीं, देखते ही देखते आग ने पूरे कमरे को अपनी चपेट में ले लिया। कमरे के अंदर मौजूद कंप्यूटर सिस्टम, फर्नीचर और अन्य सामान जल गया। बताया जा रहा है कि ट्रांसफॉर्मर में शॉर्ट सर्किट होने के बाद आग लगी। आगजनी के चलते कोषालय सहित कई विभागों के कंप्यूटर सिस्टम भी बंद हो गए। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। कलेक्टर रुचिका चौहान ने बताया कि नुकसान कितना हुआ है इसका आकलन सुबह उजाला होने के बाद ही हो पाएगा। फिलहाल सुरक्षा के लिहाज से पूरी कलेक्ट्रेट की बिजली सप्लाई बंद कराई गई है। कर्मचारियों को पहले से फायर सेफ्टी की ट्रेनिंग दी गई थी और शुरुआती स्तर पर फायर एक्सटिंग्विशर से आग बुझाने की कोशिश भी की गई। अब पूरे मामले की जांच कराई जाएगी कि आग लगने की असली वजह क्या रही。 बाइट- रुचिका चौहान-कलेक्टर ग्वालियर फिलहाल आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है, लेकिन इस घटना ने सरकारी दफ्तरों में फायर सेफ्टी इंतजामों पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन अब नुकसान के आकलन और आग लगने के कारणों की जांच में जुट गया है.0
0
Report
Advertisement
देशभर में दवा दुकाने कल बंद, ऑनलाइन फार्मेसी के विरोध में हड़ताल
Durg, Chhattisgarh:एंकर-ऑनलाइन फार्मेसी के खिलाफ कल देशभर में मेडिकल बंद रहेंगे इस दौरान इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर कहीं भी दवा नहीं मिलेगी दवा दुकानों की देशव्यापी हड़ताल का साथ देने दुर्ग जिले से लगभग 1700 मेडिकल शॉप के संचालक अपनी मेडिकल बन्द रखेंगे. ऑनलाइन फार्मेसी के विरोध में ऑल इंडियाऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर होने वाले बंद को लेकर छत्तीसगढ़ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के सचिव अविनाश अग्रवाल ने बताया कि कोविड के दौरान लोगों को अनिवार्य दवा देने के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का उपयोग किया गया था लेकिन इसके बाद इस प्लेटफार्म का उपयोग गलत तरीके से किया जा रहा है जो दवाएं डॉक्टर की प्रिस्क्रिप्शन के बिना मेडिकल स्टोर में नहीं मिलती वह दवा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर आसानी से उपलब्ध हो रही है जिससे युवा नशे के रूप में उपयोग भी कर रहे हैं इसके साथ ही कई ऐसी दवा है जो काफी निम्न स्तर की है इधर नशीली दवाई के कारण ऑनलाइन फार्मेसी की वजह से भी क्राइम बढ़ रहा है वही मेडिकल स्टोर वालों के सामने रोजगार का संकट भी आ गया है उन्होंने बताया कि पिछले कई वर्षों से सांसदों के माध्यम से देश भर के फार्मासिस्ट ने अपनी बात स्वास्थ्य मंत्रालय तक पहुंचाई पर इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई इसके बाद अब सभी ने मिलकर देश की हड़ताल करने का निर्णय लिया है उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में लगभग 8 हजार 500 से ज्यादा दवा दुकानें हैं वहीं दुर्ग जिले में इसकी संख्या लगभग 1700 के करीब है जो कल पूरी तरह हड़ताल में शामिल होंगी यानी कल दवाई दुकान नहीं खुलेगी.0
0
Report
कासगंज में जमीन विवाद के चलते परिवार दो पक्षों में मारपीट, एक की मौत
Kasganj, Uttar Pradesh:कासगंज में एक ही परिवार के दो पक्षों में जमकर मारपीट,एक व्यक्ति की मौत,पुलिस ने तीन लोगों को किया गिरफ्तार गौरव तिवारी कासगंज यूपी के कासगंज में एक ही परिवार के दो पक्षों में जमीनी विवाद के चलते जमकर मारपीट हो गई घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की है दरअसल मामला जनपद कासगंज के थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के नगला गांव ढका का है यहां एक ही परिवार के दो पक्षों के मध्य घरेलू जमीन विवाद के चलते जमकर मारपीट हो गई मारपीट में तीनों भाई घायल हो गए, अवधेश विपिन व पिंकू पुत्रगण जालम सिंह की काफी चोट आई, इलाज के दौरान विपिन की मृत्यु हो गई पुलिस ने सब का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था मृतक की पत्नी नन्ही देवी की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है आरोपियों के नाम मुरारी पुत्र गयादीन ,दूरबीन उर्फ मौलवी पुत्रगण गयादीन ,कुलदीप पुत्र दुरबीन को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की है। इन आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त तीन डंडे बरामद हुए है। बाइट एसपी ओमप्रकाश सिंह0
0
Report
रायबरेली नहर में डूबकर 32 वर्षीय सिराज अहमद की दर्दनाक मौत
Raebareli, Uttar Pradesh:एंकर.. रायबरेली के मिल एरिया थाना क्षेत्र के खसपरी गांव के पास नहर में नहाने गए युवक की गहरे पानी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान सिराज अहमद पुत्र रईस अहमद उम्र 32 वर्ष निवासी अली मियां कॉलोनी शहर कोतवाली के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सिराज अपने 15-20 साथियों के साथ नहर में नहाने गया था। इसी दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया। साथियों ने उसे बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया。0
0
Report
Advertisement
