icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
487001
SATISH DUBEYSATISH DUBEYFollow23 Aug 2024, 04:57 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

प्लाज्मा एक्सपो में थेरेपी से बुलेट ट्रेन और रॉकेट लॉन्च तक आधुनिक टेक्नोलॉजी

Raipur, Chhattisgarh:अपनी इस खास रिपोर्ट में आपको बताएंगे कि आखिर बिजली कड़कने की वजह कौन सा वैज्ञानिक सिस्टम होता है, प्लाज्मा थेरेपी कैसे काम करती है, हाईस्पीड बुलेट ट्रेन को रोकने कौन सी तकनीक अपनाई जाती है, रॉकेट लॉन्च करते समय किन परिस्थितियों का ख्याल रखा जाता है? ऐसी तमाम बातें इस रिपोर्ट में बताएंगे. दरअसल रायपुर के पंडित रविशंकर शुक्ला यूनिवर्सिटी के फिजिक्स डिपार्टमेंट में पहली बार प्लाज्मा विज्ञान को लेकर एक्जीबिशन का आयोजन किया गया है. भारत सरकार के एटॉमिक एनर्जी डिपार्टमेंट के प्लाज्मा रिसर्च सेंटर के तत्वधान में 8 अक्टूबर तक आयोजित एक्जीबिशन में बड़ी तादाद में स्टूडेंट्स पहुंच रहे हैं मौके से करीब 10-12 मिनट की रिपोर्ट.....
0
0
Report

हनुमानगढ़ में डेंगू-मलेरिया रोकथाम के लिए घर-घर सर्वे, एंटी लार्वा अभियान शुरू

Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ में डेंगू-मलेरिया की रोकथाम के लिए घर-घर सर्वे और एंटी लार्वा गतिविधियां एक्शन में लायी गई हैं। हनुमानगढ़ जिले में एचपीवी और मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है। डिप्टी सीएमएचओ डॉ. अखिलेश ने सभी सात ब्लॉक के सुपरवाइजरी स्टाफ के साथ बैठक कर कार्यक्रमों की समीक्षा की। बैठक में एचपीवी, डेंगू-मलेरिया सहित मौसमी बीमारियों की रोकथाम पर जोर दिया गया। पिछले साल टिब्बी ब्लॉक के साबुआना गांव में डेंगू का आउटब्रेक हुआ था, जिसे देखते हुए इस बार पहले से ही तैयारी की जा रही है। डॉ. अखिलेश ने बताया कि डेंगू और मलेरिया की रोकथाम में आम लोगों की भूमिका भी अहम है। जिला कलेक्टर और सीएमएचओ ने लोगों से पानी जमा न होने देने और जल स्रोतों को ढककर रखने की अपील की है。
0
0
Report

मुज़फ्फरपुर में दिनदहाड़े बैंक कर्मी से लूट: बाइक सवार बदमाश मौके से फरार

Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े निजी बैंककर्मी से लूट, बाइक सवार अपराधियों ने बीच बाजार में दिया लूट की घटना को अंजाम, मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी. रातल मैदान के समीप मंगलवार को दिनदहाड़े बंधन बैंक कर्मी से पिस्टल दिखाकर करीब 1 लाख 30 हजार रुपये लूट लिए गए और अपराधी ने बैंक कर्मी की बाइक भी लूटकर फरार हो गए. पुलिस ने आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दीं ताकि अपराधियों की पहचान हो सके. घटनाक्रम के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है. डीएसपी पश्चिमी सुचित्रा कुमारी ने कहा कि बाइक सवार दो अपराधियों ने निजी बैंक कर्मी अमित कुमार से लूट की घटना को अंजाम दिया है और फरार हो गया है. पुलिस पीड़ित से पूछताछ के बाद आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है और जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी.
0
0
Report
Advertisement

डूंगरपुर में पंचायत चुनाव की कांग्रेस तैयारी तेज, बूथ से ग्राम पंचायत तक संगठन मजबूत

Dungarpur, Rajasthan:पंचायत चुनाव को लेकर डूंगरपुर जिले में राजनैतिक सरगर्मिया तेज हो गई है | इसी के तहत कांग्रेस पार्टी भी चुनावी रणनीति बनाने में जुटी गई है | मंगलवार को डूंगरपुर कांग्रेस जिला अध्यक्ष व विधायक गणेश घोगरा के मुख्य आतिथ्य में सागवाड़ा, पुनाली, आसपुर और गलियाकोट ब्लॉक कांग्रेस की बैठकें हुईं। बैठको में कांग्रेस ने पंचायत चुनाव में बूथ से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक संगठन को सक्रिय करने पर जोर दिया। कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपने, आपसी समन्वय बढ़ाने और गांव-गांव जनसंपर्क अभियान चलाने की रणनीति पर चर्चा हुई। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से आमजन के बीच पहुंचकर पार्टी की नीतियों और स्थानीय जनहित के मुद्दों को उठाने का आह्वान किया। डूंगरपुर विधायक एवं कांग्रेस जिलाध्यक्ष गणेश घोगरा ने कहा कि कांग्रेस आमजन की आवाज को लेकर काम करती रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद दूर कर एकजुटता के साथ चुनावी तैयारियों में जुटने को कहा। घोगरा ने पंचायत स्तर तक संगठन को मजबूत करने और गांव-गांव कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि चुनाव में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी समझकर संगठन के साथ काम करना होगा। जनहित के मुद्दों को लेकर लोगों के बीच पहुंचने और लगातार जनसंपर्क बनाए रखने की जरूरत है। इस मौके पर विधायक गणेश घोगरा ने भाजपा सरकार पर भी जमकर निशाना साधा |
0
0
Report

किसानों का विरोध: 33 केवी लाइन बिछाने पर पोलिंग के चलते बिजली सप्लाई बाधित

Didwana, Rajasthan:डीडवाना-कुचामन जिले के कुचामन सिटी क्षेत्र में सोलर कंपनी की ओर से 33 केवी लाइन बिछाने के कार्य को लेकर किसानों का विरोध सामने आया है। किसानों का आरोप है कि बूंटीनाथपुरा से कालोली तक खींची जा रही सोलर लाइन के लिए कंपनी बिना मुआवजा दिए जबरन पोल लगाने का प्रयास कर रही है। किसानों के अनुसार, कंपनी के कर्मचारियों ने चालू बिजली लाइन पर तार टांककर काम अधूरा छोड़ दिया, जिसके चलते पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। किसानों का यह भी आरोप है कि एक घर की सर्विस लाइन पर तार टांककर छोड़ दिया गया, जिससे करंट की चपेट में आने से एक किसान की बकरी घायल हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि घटना की सूचना देने के बावजूद बिजली विभाग के कार्मिक मौके पर नहीं पहुंचे। किसानों ने आशंका जताई है कि यदि इस तरह की लापरवाही जारी रही तो बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों के मुताबिक, पिछले एक महीने में इस तरह की घटना तीसरी बार हुई है। वहीं किसानों का आरोप है कि बीती रात पुलिस की मौजूदगी में कंपनी ने दूसरी तरफ पोल लगाने का काम शुरू किया। मौके पर तीन से चार थानों की पुलिस मौजूद थी और करीब 10 फीट गहरे गड्ढे खोदे गए। इसका महिलाओं सहित ग्रामीणों ने विरोध किया। विरोध के दौरान युवा बालिकाओं सहित कुछ किसान पोल पर चढ़ गए और अपना विरोध दर्ज कराया। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की जांच कर कंपनी की कथित लापरवाही पर कार्रवाई की जाए और चालू बिजली लाइन पर इस तरह का खतरनाक कार्य तत्काल बंद कराया जाए。
0
0
Report

गढ़वा में गोलीबारी से दहशत, दूध लेकर जा रहे शेख कुदुस अंसारी घायल

Narayanpur, Jharkhand:गढ़वा थाना क्षेत्र के गुर्दी गांव मे एक व्यक्ति को गोली मारकर घायल कर दिया गया। घायल की पहचान गुर्दी गांव निवासी शेख कुदुस अंसारी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, शेख कुदुस राजमिस्त्री का काम करते हैं और दूध पहुंचाने का भी काम करते हैं। सुबह दूध लेकर गढ़वा आने के دوران गुर्दी पहाड़ के पास गांव के ही कुछ लोगों ने उनके सीने में गोली मार दी। घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायल को गढ़वा सदर अस्पताल पहुंचाया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और घायल से पूछताछ के बाद घटनास्थल की ओर रवाना हो गई। परिजनों ने पूर्व से विवाद चलने की बात कही है। मंगलनुसार शेख कुदुस अंसारी अपने घर से दूध लेकर गढ़वा काम के लिए निकले थे। इसी दौरान गुर्दी पहाड़ के पास उन पर गोली चला दी गई। गोली सीने में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी रास्ते से गढ़वा काम करने आ रहे कुछ लोगों ने घायल अवस्था में उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। हमलोगों के परिवार के साथ पहले से विवाद चल रहा है। इसी विवाद को लेकर पहले भी मारपीट हुई है और कई लोग जेल जा चुके हैं। आज सुबह कुदुस दूध लेकर गढ़वा जा रहे थे, तभी गुर्दी पहाड़ के पास गांव के ही कुछ लोगों ने उन्हें गोली मार दी। घटना की सूचना मिलते ही गढ़वा थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ सदर अस्पताल पहुंचे और घायल शेख कुदुस अंसारी से घटना की जानकारी ली। इसके बाद पुलिस घटनास्थल की ओर रवाना हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
0
0
Report
Advertisement

झुंझुनूं के शहीद सिपाही हवा सिंह रोजाडिया की वीरगाथा

Jhunjhunu, Rajasthan:है नमन के लिए.... सिपाही हवा सिंह झुंझुनूं शहीद: नं. 3188794, सिपाही हवा सिंह पata: ग्राम–बास माना, पोस्ट–भाटीवाड़, तहसील–उदयपुरवाटी शहादत दिनांक: 07.07.1999 यूनिट: 17 जाट, ऑपरेशन विजय वीरांगना: श्रीमती मनोज देवी शहीद सिपाही हवा सिंह रोजाडिया सिपाही हवा सिंह रोजाडिया का जन्म 17 फरवरी 1978 को झुंझुनूं जिले की उदयपुरवाटी तहसील के ग्राम बास माना में हुआ। उनके माता-पिता श्री फूलचंद रोजाडिया एवं श्रीमती रुकमा देवी ने उन्हें देशभक्ति, अनुशासन और साहस के संस्कार दिए। देशसेवा के जज्बे के साथ उन्होंने 28 अक्टूबर 1995 को भारतीय सेना में भर्ती होकर जाट रेजिमेंट की 17वीं बटालियन में सेवाएं दीं। वे एक कुशल एवं साहसी सैनिक तथा बेहतरीन निशानेबाज के रूप में पहचाने जाते थे। कारगिल युद्ध के दौरान ऑपरेशन विजय में प्वाइंट 4875 पर दुश्मन के बंकरों को ध्वस्त करने की कार्रवाई में उन्होंने अदम्य साहस दिखाया। दुश्मन की भारी गोलीबारी के बावजूद उन्होंने साथियों के साथ मिलकर चार बंकरों को नष्ट किया। इसी वीरतापूर्ण कार्रवाई में वे गंभीर रूप से घायल हुए और 7 जुलाई 1999 को 21 वर्ष की आयु में राष्ट्र की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए। शहीद हवा सिंह की वीरांगना श्रीमती मनोज देवी हैं। उनका बलिदान झुंझुनूं की वीरभूमि और देश की सैन्य परंपरा के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
0
0
Report

गिरिडीह में इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

Giridih, Jharkhand:मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों के विरोध में इंडिया गठबंधन ने गिरिडीह में जोरदार प्रदर्शन और मार्च निकाला है. प्रतिवाद मार्च में कांग्रेस और माले के कार्यकर्त्ता शामिल हुए. इंडिया गठबंधन का आरोप है कि एसआईआर प्रक्रिया के दौरान जबरन विपक्षी मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए, जिससे चुनावी प्रक्रिया प्रभावित हुई. झंडा मैदान से शुरू हुआ प्रतिवाद मार्च गाँधी चौक स्थित गाँधी जी के प्रतिमा के समक्ष समाप्त हुआ. प्रतिवाद मार्च में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सतीश केडिया, पार्टी के प्रदेश महासचिव सुरेन्द्र सिंह, माले के पूर्व विधायक राजकुमार यादव, बगोदर के पूर्व विधायक विनोद सिंह, धनंजय सिंह, मुखिया मो समीम, राजेश सिन्हा समेत हजारों की संख्या में माले और कांग्रेस का कार्यकर्त्ता मौजूद थे. झंडा मैदान से शुरू हुआ प्रतिवाद मार्च का करवा नटराज चौक स्थित बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के प्रतिमा के समक्ष ठहराव हुआ और तमाम नेताओं भीमराव के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शहर भ्रमण के लिए निकल पड़े. प्रतिवाद मार्च टावर, काली बाड़ी चौक होते हुए बड़ा चौक पहुंचा इसके बाद यह करवा गांधी चौक स्थित गांधी जी के प्रतिमा के समक्ष समाप्त हुआ. यहाँ गांधी जी के प्रतिमा के समक्ष एक सभा का आयोजन हुआ. सभा को सम्बोधित करते हुए माले के पूर्व विधायक राजकुमार यादव ने कहा कि देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार भारत सरकार के चुनाव आयुक्त की भूमिका में है जबकि चुनाव आयोग का यह पद संवैधानिक है और ज्ञानेश कुमार देश के चुनाव आयुक्त होना चाहिए. इन्होने फर्जी तरीके से चुनाव कराकर भाजपा को जीत दिलाने का काम किया है जिसका खुलासा हो गया है. ऐसे में ज्ञानेश कुमार को अविलम्ब बर्खास्त कर गिरफ्तार करना चाहिए. पूर्व विधायक विनोद सिंह ने कहा कि ज्ञानेश कुमार ने एसआईआर के नाम पर लोगों का नाम काटने का काम किये है. इन्होने फॉर्म 6 के नाम पर नया अधिसूचना जारी कर दिया जिसका माननीय सुप्रीम कोर्ट ने भी विरोध दर्ज कराया है. कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सतीश केडिया ने कहा कि ज्ञानेश कुमार ने संविधान के धारा 326 के खिलाफ काम करने का काम किया है. कांग्रेस मांग करती है कि ज्ञानेश कुमार की अविलम्ब गिरफ्तारी हो और उसपर कानूनी कार्यवाई की प्रक्रिया शुरू की जाये. प्रतिवाद मार्च में मनोज यादव, डॉ समीर राज चौधरी, अशोक विश्वकर्मा, जयंती कुमारी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्त्ता मौजूद थे.
0
0
Report
Advertisement

शंकर मांझी की हत्या के बाद बैरागी मोहल्ले में दहशत, मंत्री संतोष सुमन पहुंचे

Patna, Bihar:गया जी के बैरागी मोहल्ले में 3 अक्टूबर की रात विकास मित्र शंकर मांझी की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी शंकर मांझी की हत्या से इलाके में लोगों के बीच गहरी चिंता देखने को मिल रही थी. शंकर मांझी की आवास पर बिहार सरकार के वरिष्ठ मंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संतोष सुमन पहुंचे संतोष सुमन ने परिजनों से मुलाकात की और हर संभव और मदद दिलाने का भरोसा दिलाया संतोष सुमन ने परिजनों से यह भी कहा कि राज्य में रूल ऑफ़ लॉ की सरकार है जो भी अपराधी होंगे और जहां भी होंगे उन्हें बक्सा नहीं जाएगा.
0
0
Report
Advertisement

उदयपुर तीतरड़ी में ट्रक दुर्घटना से महिला की मौत, शव का अंतिम संस्कार

Udaipur, Rajasthan:उदयपुर के तीतरड़ी इलाके में ट्रक की चपटे में आने से हुई महिला की मौत के बाद आज परिजनों ने हंगामे के बाद दोपहर को शव का अंतिम संस्कार किया। इसके कारण समाजजनों ने कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन कर अपनी मांगे रखी। घटना के बाद कुछ चौकाने वाले वीडियो सामने आए हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वीडियो में भीड़ एक शौचालय में बंद ट्रक के परिचालक को दरवाजा तोड़ बाहर निकालती है और उसके साथ मारपीट करती है। एक एएसआई परिचालक वहां उपस्थित था जो बचाता दिख रहा है। स्कूटी सवार पति-पत्नी को ट्रक ने टक्कर मारी थी; नीचे गिरने से महिला निर्मला की मौके पर मौत हो गई थी। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। भीड़ ने खलासी को पकड़ कर उसके साथ मारपीट की।
0
0
Report

दीपावाली से पहले जयपुर के वार्डों में साफ-सफाई और रोशनी पर मेयर का जोर

Jaipur, Rajasthan:दीपावली से पहले जयपुर के वार्डों में सफाई से लेकर रोड लाइट, सड़कों के पैचवर्क और सीएनडी वेस्ट हटाने तक पर नगर निगम کا फोकس रहेगा। इसके लिए वार्डवार विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। मेयर सुनील कोठारी ने विद्याधर नगर जोन की दो घंटे से ज्यादा चली मैराथन समीक्षा बैठक में अधिकारियों को फील्ड में सक्रिय रहने और लोगों की शिकायतों का तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए। बैठक में जोन के प्रशासनिक ढांचे, राजस्व बढ़ाने, सफाई व्यवस्था, उपलब्ध संसाधनों और विकास कार्यों की समीक्षा की गई। मेयर ने कहा कि नगर निगम इतना होना चाहिए, जहां छोटे-छोटे कामों के लिए लोगों को बार-बार निगम कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ें। शिकायतों का प्रभावी निस्तारण किया जाए और योजनाओं व सेवाओं का वास्तविक लाभ लोगों तक पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के बीच संवाद बढ़ाने के लिए हर महीने बैठक करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही एक ऐसा मंच तैयार करने की बात कही, जहां जोन के अधिकारी और संबंधित वार्ड पार्षद एक साथ बैठकर स्थानीय समस्याओं का समाधान कर सकें। बैठक में पार्षदों ने हूपर व्यवस्था, रोड लाइट, यूडी टैक्स, सीवर लाइन, पशु प्रबंधन और अवैध अतिक्रमण से जुड़ी समस्याएं रखीं। मेयर ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ अलग से बैठक कर इनके जल्द समाधान के निर्देश दिए। विद्युत शाखा को ऐसे स्थानों का सर्वे करने को कहा गया, जहां पर्याप्त रोशनी नहीं है। सर्वे के बाद जरूरत के मुताबिक उचित वॉट क्षमता की लाइट लगाने के निर्देश दिए गए। मेयर ने दीपावली को देखते हुए सड़कों के पैचवर्क, सड़कों पर पड़े निर्माण एवं विध्वंस (सीएनडी) कचरे को हटाने, पेड़-पौधों की नियमित कटाई-छंटाई और फुटपाथ को साफ रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि “सफाई का मतलब केवल झाड़ू लगाना नहीं है, बल्कि पूरे क्षेत्र को व्यवस्थित बनाना है। वार्डों में साप्ताहिक सफाई अभियान भी चलाने को कहा गया। मेयर सुनील कोठारी और डिप्टी मेयर सरोज कंवर ने पशु प्रबंधन शाखा के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंगलवार को मीट-मांस की दुकानें खुली नहीं रहें, यह सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही 7 से 16 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा सेतु अभियान-2026 के दौरान आमजन से जुड़े कामों को प्राथमिकता देने को कहा गया। त्योहारी सीजन में मेयर ने लोगों से भी शहर को साफ रखने में भागीदारी की अपील करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोगों को खुले में कचरा नहीं फेंकने के लिए जागरूक किया जाए। बैठक में डिप्टी मेयर सरोज कंवर, अतिरिक्त आयुक्त नरेंद्र कुमार बंसल सहित स्वास्थ्य, सतर्कता, पशु प्रबंधन शाखा के अधिकारी और संबंधित वार्डों के पार्षद मौजूद रहे。
0
0
Report

खाद की दुकानों पर DM अशोक कुमार की अचानक छापेमारी ! जिले के खाद विक्रेताओं में मचा हड़कंप ।

RavindraRavindraFollow11m ago
Deo Gaon, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में उस समय हड़कंप मच गया, जब जिलाधिकारी अशोक कुमार ने खाद की दुकानों पर अचानक छापेमारी शुरू कर दी। पिछले कई दिनों से जिला प्रशासन को शिकायतें मिल रही थीं कि किसानों को खाद नहीं मिल रही है या फिर उन्हें तय दर से अधिक कीमत पर खाद उपलब्ध कराई जा रही है। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी अशोक कुमार ने आज सुमेरपुर ब्लॉक की कई खाद दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दुकानों पर खाद की उपलब्धता और बिक्री की जानकारी ली। साथ ही मौके पर मौजूद किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी जानीं। जिलाधिकारी ने लापरवाही बरतने वाले खाद विक्रेताओं को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। प्रशासन की इस कार्रवाई से खाद विक्रेताओं में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं किसानों को उम्मीद है कि उन्हें खाद निर्धारित दर पर आसानी से मिल सकेगी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top