487001
भाजपा कार्यालय में भारतीय जनता युवा मोर्चा की बैठक का हुआ आयोजन
Narsinghpur, Madhya Pradesh:भारतीय जनता युवा मोर्चा की बैठक का भाजपा कार्यालय में आयोजन हुआ जिसमें हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा अभियान, स्वच्छता अभियान , एक पेड़ मां के नाम एवं अन्य अभियानों को लेकर बैठक में चर्चा की गई। जिसमे मंडल और जिला प्रभारी भी नियुक्त किए गए। सभी 16 मंडलों में अभियानों को सफल बनाया जाएगा इस पर सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से चर्चा की गई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रायपुर में इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर 2026: 25 जिलों के 1200+ लघु उद्योग, भारी निवेश प्रस्ताव
Begun, Rajasthan:रायपुर में इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर 2026 का आयोजन किया जा रहा है.. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन और उपमुख्यमंत्री अरुण साव भी शामिल हुए.. मेले में प्रदेश के अलग-अलग जिलों से लघु उद्योगी पहुंचे हैं.. मुख्यमंत्री ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश के 25 जिलों में 1200 से अधिक लघु उद्योग संचालित हैं, जबकि मेले में 300 से ज्यादा उद्योगपति हिस्सा ले रहे हैं.. सीएम ने बताया कि छत्तीसगढ़ में नई उद्योग नीति लागू हो चुकी है और सवा 8 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव आए हैं.. उन्होंने कहा कि सरकार उद्योगों के लिए रेगुलेटर नहीं, एक्सीलेटर की भूमिका निभा रही है.. मुख्यमंत्री ने नया रायपुर को आईटी और टेक्नोलॉजी हब बनाने, स्टार्टअप को बढ़ावा देने और पर्यटन को उद्योग के रूप में विकसित करने की बात कही. साथ ही देशभर के उद्योगपतियों से छत्तीसगढ़ में निवेश का आग्रह किया..0
0
Report
सतना में कामता टोला इमारत पर आग, बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया
Satna, Madhya Pradesh:सतना सिटी कोतवाली क्षेत्र के कामता टोला में एक बहुमंजिला इमारत की तीसरी मंजिल पर भीषण आग लग गई। हादसे के वक्त तीसरी मंजिल पर कुछ बच्चे फंस गए थे, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम राहुल सिलाडिया और नगर निगम की फायर टीम मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने लिफ्टर मशीन और मुस्तैदी से सीढ़ियों के जरिए तीसरी मंजिल पर पहुंचकर मोर्चा संभाला। स्थानीय मोहल्लेवासियों के सहयोग से दो बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। आग की तपिश से इमारत की दीवारें Cracked (चकटक) हो रही हैं, जिसे देखते हुए सुरक्षा के लिहाज से आम जनता को तुरंत मौके से हटा दिया गया है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, राहत कार्य जारी है।0
0
Report
दिल्ली नगर निगम की पुरानी इमारतों में दरारें, कर्मचारियों की सुरक्षा खतरे में
New Delhi, Delhi:आपने एक कहावत तो सुनी होगी दिया तले अंधेरा जी हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं की सत्य निकेतन की घटना के बाद प्रशासन अलर्ट हुआ और ऐसी पुरानी जर्जर इमारत पर चिन्हित करके हथौड़ा चलाया जा रहा है जो खतरनाक है लेकिन खुद दिल्ली नगर निगम के सिटी सदर पहाड़गंज जोन पुराना हिंदू कॉलेज परिसर में सिटी सदर पहाड़गंज जोन का ऑफिस है और इस ऑफिस की इमारत की हालत आप खुद देख लीजिए कितनी जर्जर है बिल्डिंग के अंदर दरारे आ रही है जगह-जगह प्लास्टर और लेटर का हिस्सा गिर चुका है सरियों में जंग लग चुका है इमारत में कई जगह से लगातार कुछ हिस्सा गिरता रहता है जिसकी वजह से कई बार कई लोगों को चोट भी लग चुकी है और कई गाड़ियों को नुकसान हो चुका है इस इमारत के अंदर करीब 500 से ज्यादा दिल्ली नगर निगम के कर्मचारी अलग-अलग विभागों के काम करते हैं ऐसे में उनकी जान को भी खतरा है यहां पर काम करने वाले कर्मचारियों के मुताबिक कई बार बार पत्थर गिरने से उनके चोट लग चुकी है कई बार गाड़ियों पर भी पत्थर गिर चुके है यहां आने वाले लोगों का भी कहना है कि सत्य निकेतन की घटना के बाद एमडी महज औपचारिकता करती हुई नजर आ रही है जबकि खुद सरकारी विभाग वह भी दिल्ली नगर निगम का जर्जर हालत में है अब देखना यह होगा कि जहां एक तरफ दिल्ली नगर निगम ऐसी जर्जर इमारत को नोटिस दे रही है साथ में उन पर हथौड़ा चला जा रहा है क्या आप खुद दिल्ली नगर निगम अपने सरकारी कार्यालय मैं भी हथौड़ा चलेगा0
0
Report
Advertisement
गोंडा की 24 वर्षीय धर्मा निषाद का शव अयोध्या में बरामद; जांच जारी
Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहां गोंडा जिले में देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मधईपुर ग्राम पंचायत के गुलाबगंज की रहने वाली 24 वर्षीय धर्मा निषाद नाम की युवती बीते 15 सितंबर को सुबह 8:00 बजे अयोध्या में रह रही अपने बहन के घर जाने के निकली थी। लेकिन जब वह रात 8:00 बजे तक अपनी बहन के घर नहीं पहुंची बहन ने इसके बाद पिता सीताराम प्रसाद को फोन किया और पूछा कि पापा आपने हमारे यहां नहीं भेजा है। तो पिता सीताराम निषाद ने कहा कि हमने भेज दिया है इसके बाद में खोजबीन शुरू हुई। परिवार के लोग तलाश कर रहे थे और 16 सितंबर को सुबह 8:00 बजे के करीब अयोध्या सरयू नदी में यूपी का शव बरामद हुआ अयोध्या पुलिस ने 24 घंटे तक पहचान के लिए रखा। सोशल मीडिया के माध्यम से अयोध्या पुलिस ने परिजनों को सूचना दी उसके बाद में कल 17 सितंबर को शाम 7:30 बजे परिवार के लोग देहात कोतवाली पहुंचे वहां पर तहरीर देकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद देहात कोतवाली पुलिस के साथ अयोध्या गई जहां पर 24 वर्षीय धर्मा निषाद के रूप में मृतक युवती की पहचान की अयोध्या में ही आज सुबह शुक्रवार को 5:00 बजे पोस्टमार्टम कराया गया है। गोंडा घर पर शव पहुंचने के बाद देहात कोतवाली पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आज शुक्रवार दोपहर 12 बजे अंतिम संस्कार करवाया है। इसके साथ ही साथ पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है इस पूरी घटना के खुलासे के लिए तीन पुलिस टीम लगाई गई है।0
0
Report
डिंडोरी के अधिकारी ने हादसे में घायल युवकों को तुरंत अस्पताल पहुँचाकर जान बचाई
Dindori, Madhya Pradesh:डिंडोरी में जिला पंचायत सीईओ दिव्यांशु चौधरी और जनसंपर्क अधिकारी पुष्पराज सिंह ने हादसे में सड़क पर घायल दो बाइक सवार युवकों को देखकर तुरंत अपने वाहन रोके और उन्हें अस्पताल पहुँचाया, जहां समय पर उपचार मिल सका। उनके इस कदम ने घायल युवकों की जान बचाने में मदद की और संवेदनशीलता की मिसाल कायम की।0
0
Report
मण्डला में शौर्य दिवस: राजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह को श्रद्धांजलि
Mandla, Madhya Pradesh:मण्डला में आजादी के अमर नायकों राजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह का बलिदान दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया. राजराजेश्वरी वार्ड स्थित किला परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, आमजन और छात्र-छात्राओं ने वीर पिता-पुत्र को नमन किया. 1857 के प्रथम स्वाधीनता संग्राम में अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ विद्रोह की अलख जगाने वाले गोंडवाना यानी गढ़ा-मंडला के महान जनजातीय नायक राजा शंकर शाह और उनके पुत्र कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर मंडला में विशेष आयोजन हुआ. राजराजेश्वरी वार्ड स्थित किला परिसर में आयोजित कार्यक्रम में केबिनेट मंत्री सम्पतिया उइके, सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते सहित जनप्रतिनिधि, आमजन और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे. कार्यक्रम में वीर पिता-पुत्र के संघर्ष, साहस और देश की आजादी के लिए दिए गए सर्वोच्च बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई. इस अवसर पर सांसद ने जहां इन वीर शहीदों की देश और समाज के प्रति महत्ता बताई वहीं केबिनेट मंत्री ने गोंडराजवंश के इन नायकों सहित देश के तमाम वीर शहीदों को इतिहास में उचित स्थान देने की बात की. राजशंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह का बलिदान आज भी मंडला की धरती पर स्वतंत्रता, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा का प्रतीक बना हुआ है.0
0
Report
Advertisement
कॉलेज कैंपस में छात्रसंघ चुनाव से पहले झड़प, एनएसयूआई नेता घायल
Bageshwar, Uttarakhand:छात्रसंघ चुनाव से पहले कॉलेज कैंपस में बवाल बागेश्वर के बीडी पांडे कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी के बीच शुक्रवार को छात्रों के दो गुट आमने-सामने आ गए। एबीवीपी और एनएसयूआई से जुड़े छात्रों के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते झड़प में बदल गया। मारपीट में एनएसयूआई के छात्र नेता प्रेम दानू गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद कॉलेज परिसर में तनाव का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी जुटाई। झड़प की असली वजह क्या थी, यह पुलिस जांच के बाद साफ होगा। बाइट – प्रेम दानू, घायल एनएसयूआई छात्र नेता0
0
Report
नार्थ कैंपस में लॉ के गेट पर नारे, समर्थकों ने पुलिस के खिलाफ किया विरोध
New Delhi, Delhi:नार्थ कैंपस में Faculty of low के गेट पर छात्र ने नारेबाजी की है कैंडिडेट को अंदर ने आने पर समर्थक छात्रो ने पुलिस और DU प्रसाशन के खिलाफ नारेबाज़ी की है0
0
Report
ससुर हत्या के बाद दामाद गिरफ्तार: दबिश से छत्तरपुर के बक्सवाहा में पकड़ा गया
Damoh, Madhya Pradesh:ससुर की हत्या कर महाराष्ट्र भाग गया था दामाद, पुलिस ने दी दबिश तो छतरपुर के बक्सवाहा से गिरफ्तार हुआ हत्यारा.. दमोह जिले के बटियागढ़ थाना क्षेत्र के पिपरोधा में बीते 7 तारीख को हुए एक हत्याकांड ने न केवल सनसनी फैलाई बल्कि पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया था और ये दहशत लाजिमी भी थी क्योंकि एक दामाद ने अपने ससुर को सीते समय कुल्हाड़ी से मौत के घाट उतारा था, वारदात में दामाद को हत्या करने से रोकने पर उसने एक लड़की को भी कुल्हाड़ी से हमला कर गंभीर घायल किया था। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी रामप्रसाद रैकवार फरार हो गया था। इस वारदात ने सबको हिलाकर रख दिया तो पुलिस लगातार तलाश में जुटी थी, इस बीच आरोपी के महाराष्ट्र में होने की सूचना मिली तो बटियागढ़ पुलिस ने कई शहरों में दबिश दी और भागता फिरता रामप्रसाद एक बार फिर एमपी में आ गया और छत्तरपुर जिले के बक्सवाहा में एक घर में आकर छिप गया लेकिन इसका पीछा कर रही पुलिस ने इसे धर दबोचा है। पुलिस गिरफ्त में आए आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया है वहीं हत्या में उपयोग की गई कुल्हाडी भी पुलिस ने जब्त की है।0
0
Report
Advertisement
पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की अफवाह: पुलिस ने धमकी भरे संदेश की जांच शुरू की
Patna, Bihar:पटना एंकर पटना सिविल कोर्ट को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की निकली अफवाह, मामले की जांच के दौरान टाउन SDPO-1 राजेश रंजन ने बताया कि ‘खालिस्तान नेशनल आर्मी’ के नाम से एक धमकी भरा संदेश भेजे जाने की बात सामने आई है। संदेश में ‘निर्झर जिंदाबाद’ लिखते हुए कनाडा में मारे गए खालिस्तानी नेता की हत्या का बदला लेने की बात कही गई है। संदेश में एएमबी वर्मा और संजय वर्मा को निशाना बनाने तथा पटना में हिंसक कार्रवाई की धमकी दी गई है। साथ ही संदेश में हिंदुस्तान पर हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया गया है। पुलिस के अनुसार, धमकी भरे संदेश की गंभीरता को देखते हुए कोर्ट परिसर में तलाशी और सुरक्षा जांच की गई। फिलहाल पुलिस संदेश भेजने वाले की पहचान समेत सभी पहलुओं की जांच कर रही है। राजेश रंजन टाउन SDPO10
0
Report
बैतूल-नागपुर-भोपाल हाईवे पर भीषण टक्कर, कार दो ट्रकों में फंसी, चार घायल
Betul, Madhya Pradesh:एंकर - बैतूल-नागपुर-भोपाल हाईवे के बरेठा घाट से इस वक्त एक दर्दनाक सड़क हादसे की तस्वीर सामने आई है। यहां ट्रक की टक्कर के बाद एक कार दो ट्रकों के बीच बुरी तरह फंस गई। हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि कार सवार बैतूल से शाहपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बरेठा घाट पर कार को ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार दो ट्रकों के बीच फंस गई।0
0
Report
जयपुर के पार्षद मोहम्मद रईस खान का बीजेपी में शामिल होना चर्चा में
Jaipur, Rajasthan:जयपुर वार्ड नंबर 109 के निर्दलीय पार्षद मोहम्मद रईस खान के बीजेपी में शामिल होने का मामला। बीजेपी ने कल रईस के बीजेपी में शामिल होने की जारी की थी फोटो। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने बीजेपी में शामिल होने का दावा किया। कल रात ही बीजेपी में शामिल होने के 2 घंटे बाद मोहम्मद रईस का वीडियो सामने आया। वीडियो में रईस ने खुद को कांग्रेस का बताय था। मामले को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा— रईस आज मेरे पास सुबह आए थे। मदन राठौड़ ने वीडियो को फेक बताया। राठौड़ ने कहा— वो कल रात भी आए थे और आज सुबह भी; अभी वो दरगाह गए हुए हैं। मदन राठौड़ ने पार्षद मोहम्मद रईस के बीजेपी के साथ होने का दावा किया।0
0
Report
Advertisement
सीकर के शहीद सूबेदार प्रभु सिंह जाट को देशभक्ति और बलिदान के लिए श्रद्धांजलि
Sikar, Rajasthan:श्रीमाधोपुर सीकर झाड़ली गांव के वीर सपूत सूबेदार प्रभु सिंह जाट झाड़ली गांव के वीर सपूत सूबेदार प्रभु सिंह जाट ने मातृभूमि की रक्षा करते हुए अपने प्राणों का बलिदान दिया है। वे भारतीय सेना की 14 जाट रेजिमेंट में सेवाएं दे रहे थे। 6 अप्रैल 2022 की रात्रि ड्यूटी के दौरान वे यूनिट के साथ ऊंचाई वाले क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रहे थे। इसी दौरान अचानक ऑक्सीजन की कमी होने से वे वीरगति को प्राप्त हुए। देश की सीमाओं की सुरक्षा करते हुए उनका बलिदान क्षेत्रवासियों के लिए गौरव का विषय है। शहीद प्रभु सिंह के पिता भोमाराम जाट खेती का कार्य करते हैं। उनकी माता घीसी देवी का निधन हो चुका है। शहीद की वीरांगना सुमन देवी गृहिणी हैं। परिवार में उनके एक भाई हवाई सिंह हैं, जो पिता के साथ खेती का कार्य करते हैं। शहीद प्रभु सिंह के परिवार में एक बेटा और एक बेटी है। उनका बेटा वर्तमान में MBBS की पढ़ाई कर रहा है। वहीं उनकी बेटी जूनियर अकाउंटेंट के पद पर सेवाएं दे रही हैं। प्रभु सिंह ने देश की रक्षा के लिए अपने परिवार से दूर रहकर सैन्य सेवा को अपना धर्म माना। प्रभु सिंह का जीवन देशभक्ति, कर्तव्य और साहस की मिसाल है। उनकी शहादत को क्षेत्रवासी आज भी गर्व और सम्मान के साथ याद करते हैं। मातृभूमि की रक्षा में दिया गया उनका बलिदान सदैव अमर रहेगा।0
0
Report
अकलेरा पुलिस ने अफीम डोडा चूरा तस्करों को गिरफ्तार किया; कार और नकद बरामद
Jhalawar, Rajasthan:अकलेरा (झालावाड़) अक्कलेरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए करीब 6 लाख 72 हजार रुपए मूल्य के मादक पदार्थ अफीम डोडा चूरा सहित दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों द्वारा तस्करी में प्रयुक्त की गई कार, मोबाइल व 1000 रुपए नगद भी बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में एक महिला तस्कर भी शामिल है। मामले में जानकारी देते हुए झालावाड़ पुलिस अधीक्षक अमित बुडानिया ने बताया कि नशे के खिलाफ झालावाड़ पुलिस द्वारा जिले भर में ताबड़तोड़ अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत अकलेरा डीएसपी मनोज सोनी के निर्देशन में तथा अकलेरा थाना अधिकारी धर्माराम के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा एनएच 52 अकलेरा थाने के सामने वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान अकलेरा की ओर से आ रही एक कार को रोककर उसमें सवार महिला पुरुष से पूछताछ की गई। संदेह होने पर पुलिस टीम ने कार की तलाशी ली, तो कार से 44 किलो 805 ग्राम मादक पदार्थ अफीम डोडा चूरा बरामद हुआ। जिसे पुलिस ने जब्त कर कार सवार आरोपी गणपत जाट तथा संतोष देवी जाट को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों द्वारा तस्करी में प्रयुक्त की गई कार, आरोपियों के मोबाइल तथा 1000 रु नगद राशि भी जब्त की है। गिरफ्तार दोनों आरोपी जोधपुर जिले के निवासी हैं। फिलहाल पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ की जा रही है, कि यह मादक पदार्थ वे कहां से लाए थे और किसे सप्लाई करने जा रहे थे। आरोपियों से पूछताछ के बाद क्षेत्र में मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े नेटवर्क के भी खुलासे की उम्मीद है。0
0
Report
फरीदाबाद में डेंगू-मलेरिया-स्वाइन फ्लू पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, 40 टीमें घर-घर पहुंचीं
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद: जिले में डेंगू, मलेरिया और स्वाइन फ्लू के मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार फिलहाल तीनों बीमारियों की स्थिति नियंत्रण में है। जिले में स्वाइन फ्लू के कुल 18 मामले, डेंगू के 15 मामले और मलेरिया के 3 मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मच्छरों की रोकथाम के लिए लगातार एंटी-लार्वल गतिविधियां चलाई जा रही हैं। विभाग की करीब 40 टीमें अप्रैल महीने से ही फील्ड में सक्रिय हैं, जो घर-घर जाकर निरीक्षण कर रही हैं। टीमों द्वारा घरों और आसपास के इलाकों में जमा पानी की जांच की जाती है और जहां मच्छरों का लार्वा मिलता है, वहां आवश्यक कार्रवाई की जाती है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक मच्छरों का लार्वा मुख्य रूप से जमा हुए साफ पानी में पनपता है। घरों में रखे पानी के बर्तन, टब, डिब्बे, पुराने या इस्तेमाल में आ रहे कूलर समेत ऐसी जगहों पर लार्वा मिल सकता है, जहां कई दिनों तक पानी जमा रहता है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से खासतौर पर शनिवार और रविवार को अपने घर और आसपास के क्षेत्र में ड्राई डे मनाने की अपील की है। लोगों से कहा गया है कि घर के अंदर या बाहर किसी भी स्थान पर पानी जमा न होने दें। यदि किसी बर्तन या अन्य कंटेनर में पानी रखना जरूरी है तो उसे अच्छी तरह ढककर रखें, ताकि मच्छर उसमें प्रवेश न कर सकें और प्रजनन न कर पाएं। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि मच्छरों से होने वाली बीमारियों की रोकथाम में लोगों की भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण है। विभाग की टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं, लेकिन घरों में पानी जमा न होने देना और साफ-सफाई रखना संक्रमण की रोकथाम में अहम भूमिका निभाता है। स्वास्थ्य विभाग की अपील: - घर और आसपास पानी जमा न होने दें। - कूलर का पानी नियमित रूप से बदलें और साफ करें। - पानी के बर्तनों को ढककर रखें। - पुराने टायर, डिब्बे, गमले या ऐसी अन्य वस्तुओं में पानी जमा न होने दें। - शनिवार और रविवार को घर के आसपास विशेष रूप से पानी की जांच करें।0
0
Report
Advertisement
