Back
1 करोड़ के स्कूल भवन तीन साल में जर्जर, गुणवत्ता पर बड़ा सवाल
DVDinesh Vishwakarma
Feb 23, 2026 05:03:19
Narsinghpur, Madhya Pradesh
एंकर- नरसिंहपुर से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो सरकारी निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर बड़े सवाल खड़े कर रही है। आमगांव बड़ा में 1 करोड़ की लागत से बना नवीन शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक स्कूल भवन महज तीन साल में ही जर्जर हालत में पहुंच गया है। दीवारों में दरारें, छत से टपकता पानी, उखड़ती टाइल्स और खतरे में पढ़ते बच्चे… आखिर जिम्मेदार कौन? …देखिए हमारी ये खास रिपोर्ट। यह तस्वीर है नरसिंहपुर के आमगांव बड़ा स्थित नवीन बालक स्कूल की… बाहर से देखने पर हाईटेक और भव्य नजर आने वाला यह भवन अंदर से पूरी तरह बदहाल है। करीब तीन वर्ष पहले एक करोड़ रुपये की लागत से बना यह स्कूल भवन अब अपनी ही कहानी बयां कर रहा है। दीवारों में बड़े-बड़े क्रैक साफ दिखाई दे रहे हैं… फर्श की टाइल्स उखड़ चुकी हैं… बरसात के मौसम में छत से पानी टपकता है, जिससे क्लासरूम में पड़ने वाले छात्रों की परेशानी साफ झलकती है। स्कूल के लेট-बाथ की दीवारें गिरने की कगार पर हैं… लेडीज टीचरों का टॉयलेट इतना जर्जर हो चुका है कि उसे ताला लगाकर बंद कर दिया गया है। बच्चों के टॉयलेट की हालत भी कुछ ऐसी ही है। आईसीटी लैब में रखे दर्जनों कंप्यूटरों को बारिश के समय पन्नी से ढककर सुरक्षित रखना पड़ता है, ताकि पानी से खराब न हो जाएं। ब्लैकबोर्ड सीलन की वजह से खुरदुरे हो चुके हैं, बच्चो की पढ़ाई पर असर न पड़े जिसके चलते नए ब्लेक बोर्ड चस्पा किए गए है पेयजल लाइन में भी सीपेज की स्थिति बनी रहती है… यानी बच्चों के स्वास्थ्य से भी खिलवाड़ हो रहा है। स्कूल में पढ़ने वाले छात्र बताते हैं कि चलो हमें पुरानी बिल्डिंग से छुटकारा मिला और नई बिल्डिंग में अब हमारी क्लास संचालित होगी जिससे हमें सुरक्षा के साए में अच्छी स्कूल शिक्षा प्राप्त हो सकेगी, लेकिन नई बिल्डिंग में भी अब समस्याएं आने लगी है स्कूल की दीवारों से निकलने वाली दरारों से डर.. और छत से टपकता पानी, एक बड़ी परेशानी शुरू हो गई है… पूर्व प्राचार्य द्वारा इस भवन की शिकायत उच्च अधिकारियों से की गई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं हो सकी। इस स्कूल निर्माण कार्य के जिम्मेदार विभाग लोक निर्माण अधिकारी से जानकारी ली तो उन्होंने भी बही रटा रटाया जवाब देते हुए कहा है कि हम इस पूरे बिल्डिंग की जांच कराकर कर उचित कार्यवाही करेंगे। अब सवाल यह है कि आखिर 1 करोड़ की लागत से बना यह भवन तीन साल में ही क्यों दम तोड़ने लगा? जब निर्माण कार्य पर पांच वर्ष की गारंटी अवधि लागू है, तो फिर मरम्मत और गुणवत्ता जांच क्यों नहीं की जा रही? क्या निर्माण में गुणवत्ता से समझौता हुआ? और अगर हुआ… तो जिम्मेदारों पर कार्यवाही कब?
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
AYAMARJEET YADAV
FollowFeb 23, 2026 06:19:490
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowFeb 23, 2026 06:19:360
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowFeb 23, 2026 06:19:200
Report
RSRajendra sharma
FollowFeb 23, 2026 06:19:050
Report
HHHarvinder Harvinder
FollowFeb 23, 2026 06:18:510
Report
ASANIMESH SINGH
FollowFeb 23, 2026 06:18:390
Report
AKAshok Kumar1
FollowFeb 23, 2026 06:17:580
Report
RSRajendra sharma
FollowFeb 23, 2026 06:17:210
Report
VRVIJAY RANA
FollowFeb 23, 2026 06:16:260
Report
NMNitesh Mishra
FollowFeb 23, 2026 06:15:510
Report
SPSanjay Prakash
FollowFeb 23, 2026 06:15:290
Report
0
Report
SKSunny Kumar
FollowFeb 23, 2026 06:15:120
Report