Back
ग्वालियर क्रिप्टो ठगी: दो जालसाज़ गिरफ्तार, 1.41 करोड़ रु निवेश फँसा
KSKartar Singh Rajput
Mar 24, 2026 13:18:46
Morena, Madhya Pradesh
ग्वालियर में क्रिप्टोकरेंसी में निवेश का झांसा देकर फैक्ट्री संचालक से 1.41 करोड़ रुपए की साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने दो जालसाजों को बड़वानी और देवास से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों ने साइबर ठगों को ठेके पर बैंक खाते उपलब्ध कराना स्वीकार किया है। जिनके खातों में ठगी की रकम का कुछ हिस्सा आया था। पुलिस दोनों आरोपियो से पूछताछ कर कार्रवाई शुरू कर दी है। दुर्गाशंकर नागर मुरार एन्क्लेव रेजीडेंसी गोला का मंदिर में रहने वाले को ई-मेल के जरिए क्रिप्टो करेंसी में इन्वेस्टमेंट का झांसा दिया गया था। गोल्ड DGM कॉइन फिक्स डॉट कॉम कंपनी में रुपए इन्वेस्टमेंट कर मोटा मुनाफा का लालच दिया। दुर्गाशंकार नागर ठगों के झांसे में आ गए और रुपए इन्वेस्टमेंट करने लगे। आरोपियों ने दुर्गाशंकर नागर से दो महीने में 1 करोड़ 41 लाख 17 हजार रुपए तमाम बैंक खातों में ट्रांसफर करा लिए। लेकिन प्रॉफिट का पैसा उनको नहीं मिला। जब दुर्गाशंकर नागर को कुछ शक हुआ तो उन्होंने अपने इन्वेस्टमेंट किए गए रुपए वापस मांगे। लेकिन ठग कुछ न कुछ बहाना बनाकर टाल देते। जिस पर ठगी का एहसास हुआ तो उन्होंने साइबर क्राइम थाने पहुंचकर शिकायत की। साइबर क्राइम में इस मामले की शिकायत होने पर जांच पड़ताल की तो जिन बैंक खातों में रुपए ट्रांसफर हुए उनकी डिटेल और फोन नंबर पता किया। फिर मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की और एक आरोपी जुबान खान निवासी जिला देवास और अकरम खान निवासी जिला बड़वानी के बारे में पता चला। पुलिस ने दोनों को देवास और बड़वानी से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी जुब्रान खान के खाते में 9 लाख 30 हजार रुपए और अकरम खान के खाते में 5 लाख रुपए पहुंचे थे। यह दोनों पहली लेयर के आरोपी हैं जिन्होंने कुछ रुपए के लिए अपने खाते किराए पर अपराधियों को दिए थे। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर ठग गिरोह को लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
TCTanya chugh
FollowMar 24, 2026 14:36:55New Delhi, Delhi:मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पीड़ित परिवार से मिलने पालम पहुंची
पालम इलाक़े में आग लगने से 9 लोगों की हुई थी मौत।
0
Report
0
Report
DTDinesh Tiwari
FollowMar 24, 2026 14:33:490
Report
AKAjay Kumar Rai
FollowMar 24, 2026 14:33:010
Report
RKRajesh Kumar Sharma
FollowMar 24, 2026 14:32:320
Report
JGJugal Gandhi
FollowMar 24, 2026 14:31:350
Report
DTDinesh Tiwari
FollowMar 24, 2026 14:31:240
Report
DSDevendra Singh
FollowMar 24, 2026 14:31:080
Report
SPSATYENDRA PARMAR
FollowMar 24, 2026 14:30:470
Report
VRVIJAY RANA
FollowMar 24, 2026 14:30:310
Report
VRVIJAY RANA
FollowMar 24, 2026 14:30:140
Report
KCKashiram Choudhary
FollowMar 24, 2026 14:22:45684
Report
SKSUSHIL KUMAR BAXLA
FollowMar 24, 2026 14:22:34701
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowMar 24, 2026 14:22:15738
Report
RMRAJESH MISHRA
FollowMar 24, 2026 14:21:59631
Report