Back
मध्य प्रदेश के प्रदूषण पर जी मीडिया की पड़ताल: फैक्ट्री धुएं से जन स्वास्थ्य डगमगा
KSKartar Singh Rajput
Feb 28, 2026 08:45:17
Morena, Madhya Pradesh
मध्य प्रदेश में प्रदूषण को लेकर बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं… लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है। मुरैना के बानमौर इंडस्ट्रीज एरिया में फैक्ट्रियों से निकलता जहरीला धुआं लोगों की सेहत पर हमला कर रहा है… तो वहीं ग्वालियर के रायरू में शराब फैक्ट्री से निकलने वाला जहरीला पानी जमीन और भूजल को बर्बाद कर रहा है। सबसे बड़ा सवाल — जब जिम्मेदार विभाग से जवाब मांगा गया… तो अधिकारी कैमरे से मुंह छुपाते नजर आए। देखिए जी मीडिया की ये खास पड़ताल।
वीओ – 1 (मुरैना बानमौर इंडस्ट्रीज एरिया) यह तस्वीरें हैं बानमौर इंडस्ट्रीज एरिया की… जहां कई फैक्ट्रियों की चिमनियों से लगातार जहरीला धुआं निकल रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस जहरीले धुएं की वजह से आसपास के सैकड़ों लोग सांस, आंखों और त्वचा संबंधी बीमारियों का शिकार हो चुके हैं। रात के अंधेरे में निकलता काला धुआं… दिन में हवा में घुलता जहर… लेकिन कार्रवाई के नाम पर सन्नाटा। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
बाइट (स्थानीय निवासी)
vo फैक्ट्री का धुआं इतना जहरीला है कि सांस लेना मुश्किल हो जाता है… बच्चे और बुजर्ग सबसे ज्यादा बीमार पड़ रहे हैं… लेकिन सुनवाई नहीं हो रही…
वीओ – 2 (ग्वालियर रायरू शराब फैक्ट्री मामला) अब बात ग्वालियर के रायरू इलाके की… जहां एक बापुना एल्को प्रो शराब फैक्ट्री से निकलने वाला केमिकल युक्त गंदा पानी खुले में छोड़ा जा रहा है। यह जहरीला पानी जमीन में समाकर भूजल को प्रदूषित कर रहा है… आसपास के खेतों और हैंडपंप का पानी बदबूदार और दूषित हो चुका है। ग्रामीणों का कहना है कि पानी पीने योग्य नहीं बचा… फसलें प्रभावित हो रही हैं… और जिम्मेदार विभाग चुप्पी साधे बैठा है।
पीटीसी करतार सिंह
इन दोनों गंभीर मामलों में जवाब लेने जब जी मीडिया की टीम मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के ग्वालियर कार्यालय पहुंची… तो जिम्मेदार अधिकारी कैमरे से बचते नजर आए।
वीओ – 3 (अधिकारी का भागते हुए विजुअल) जी मीडिया के सवालों से बचते हुए भागते दिखाई दे रहे ये अधिकारी हैं सलमान खान, जो ग्वालियर में सहायक यंत्री के पद पर पदस्थ हैं। कैमरे के सामने जवाब देने के बजाय… ऑफिस के अंदर मुंह छुपाकर ऊपर की तरफ भागते हुए दिखाई दिए। सवाल ये है — अगर सब कुछ नियमों के मुताबिक है… तो जवाब देने से डर क्यों?
मुरैना का जब इस पूरे मामले को लेकर जिले के जिम्मेदार अधिकारी से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि इस डिस्टिलरी पर पहले भी कई बार कार्यवाही की जा चुकी है… अगर अभी भी इस तरह की शिकायतें सामने आ रही हैं तो इस पर प्रदूषण विभाग को कार्यवाही करनी चाहिए…
वीओ: हालांकि जब उनसे यह कहा गया कि प्रदूषण विभाग के अधिकारी अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहे हैं और इस मामले में बात करने तक को तैयार नहीं हैं… तो इस पर अधिकारी ने साफ कहा कि यह बिल्कुल गलत है… जिम्मेदार अधिकारी को इसकी जवाबदारी तय करनी होगी और उन्हें इस मामले में अपनी बाइट देना चाहिए… मैं स्वयं प्रदूषण अधिकारी से इस संबंध में बात करूंगा…
बाइट सी बी प्रसाद ए डी एम मुरैना अब सवाल यह उठता है कि आखिर कब तक जिम्मेदार विभाग एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालते रहेंगे…? और कब इस प्रदूषण से परेशान ग्रामीणों को राहत मिलेगी…?
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
HSHEMANT SANCHETI
FollowFeb 28, 2026 10:32:180
Report
KSKISHORE SHILLEDAR
FollowFeb 28, 2026 10:32:000
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowFeb 28, 2026 10:31:450
Report
ANAnil Nagar1
FollowFeb 28, 2026 10:31:070
Report
NSNAVEEN SHARMA
FollowFeb 28, 2026 10:30:580
Report
VAVijay Ahuja
FollowFeb 28, 2026 10:30:12Payikapuram, Andhra Pradesh:होली के त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर प्रहार जारी है... इसी कड़ी में नोएडा में भारी मात्रा में नकली पनीर को नष्ट किया गया. खाद्य सुरक्षा विभाग का कहना है की सैंपल की जांच रिपोर्ट आने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी
0
Report
0
Report
RRRakesh Ranjan
FollowFeb 28, 2026 10:20:48Noida, Uttar Pradesh:मेरठ के लिसाड़ीगेट इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसे का वीडियो सामने आया है...यहां एक बाइक सवार ट्रक की चपेट में आ गया. हादसे के बाद से ट्रक चालक फरार है...जिसकी पुलिस तलाश कर रही है.
0
Report
ADArvind Dubey
FollowFeb 28, 2026 10:20:410
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowFeb 28, 2026 10:20:140
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 28, 2026 10:19:510
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 28, 2026 10:19:390
Report
SMSandeep Mishra
FollowFeb 28, 2026 10:18:37Dindori, Madhya Pradesh:डिण्डौरी में तेज रफ्तार ट्रैक्टर पेड़ से टकराया. चालक की मौके पर ही मौत. गाड़ासरई थाना क्षेत्र के गिरवरपुर गांव की घटना. पुलिस मौके पर पहुंची, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, जांच जारी.
0
Report
KJKunal Jamdade
FollowFeb 28, 2026 10:18:040
Report
KJKunal Jamdade
FollowFeb 28, 2026 10:17:500
Report
