icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

इंदौर में 19 सितम्बर को ‘छात्रों की गूंज’ से पेपर लीक के खिलाफ आवाज

Vidisha, Madhya Pradesh:छात्रों की गूंज’ को लेकर कांग्रेस का संपर्क अभियान, छात्रों से संवाद. पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था के मुद्दों पर उठेगी आवाज, इंदौर में जुटेंगे छात्र. राहुल गांधी के कार्यक्रम में शामिल होंगे छात्र, विदिशा में कांग्रेस ने तेज किया जनसंपर्क. इंदौर में 19 सितंबर को होने वाले ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में राहुल गांधी की मौजूदगी में छात्र अपनी आवाज उठाएंगे। इसी कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा छात्रों की भागीदारी के लिए विदिशा नगर कांग्रेस ने शहर में संपर्क अभियान शुरू किया है。 विदिशा में मंगलवार को नगर कांग्रेस अध्यक्ष रवि साहू की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ता अलग-अलग शिक्षण संस्थानों और कोचिंग सेंटरों के बाहर पहुंचे। यहां छात्रों से संवाद कर उन्हें 19 सितंबर को इंदौर में होने वाले ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की जानकारी दी गई। कार्यकर्ताओं ने ढपली बजाकर पेपर लीक के खिलाफ नारे लगाए और पंपलेट-पोस्टर बांटकर छात्रों से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने की अपील की。 कांग्रेस का कहना है कि नीट सहित प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितता, पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर छात्रों की आवाज को मंच देने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। नगर कांग्रेस अध्यक्ष रवि साहू के मुताबिक, कार्यक्रम में छात्र सीधे अपनी समस्याएं और सवाल सामने रख सकेंगे। कांग्रेस प्रवक्ता सुशील शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में प्रदेशभर से करीब दो लाख छात्रों के जुटने का अनुमान है। विदिशा में चलाए जा रहे संपर्क अभियान के दौरान छात्रों में कार्यक्रम को लेकर उत्साह देखने को मिला。 बाइट : रवि साहू, विदिशा नगर कांग्रेस कमेटी, अध्यक्ष。 बाइट : सुशील शर्मा, विदिशा नगर कांग्रेस कमेटी, मीडिया प्रभारी。
0
0
Report
Advertisement

अलीगढ़: मसाला फैक्ट्री से मिलावटी पाउडर बरामद, सीज; कार्रवाई की तैयारी

Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ ब्रेकिंग FSDA विभाग ने की बड़ी कार्रवाई, नगला मीरपुर में मसाले बनाने की फैक्ट्री पर की छापेमार करवाई, मौके से FSDA विभाग की टीम ने 155 किलो मिलावती धनिया पाउडर किया बरामद, 153 किलो मिलावटी हल्दी पाउडर और 102 किलो मिलावटी मिर्च पाउडर किया बरामद, FSDA टीम ने मिलावटी मिर्च धनिया हल्दी के लिए गए एक-एक नमूने, 4 कुंटल मसाले की कीमत लगभग 89700 बताई जा रही है, FSDA की टीम ने बरामद मसले को सीज किया गया, जांच रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत की जाएगी कार्रवाई, खाद्य आयुक्त द्वितीय दीपक कुमार के द्वारा दी गई जानकारी, अलीगढ़ के थाना हरदुआगंज इलाके के नगला मीरपुर की घटना.
0
0
Report

मेरठ: आवास विकास में रिश्वत लेते आउटसोर्सिंग कर्मचारी गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने दबोचा

मेरठ ब्रेकिंग: आवास विकास में रिश्वत लेते आउटसोर्सिंग कर्मचारी गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम ने दबोचा मेरठ, 15 सितंबर 2026 - मेरठ में एंटी करप्शन यूनिट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आवास विकास परिषद के एक आउटसोर्सिंग कर्मचारी को 6 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अभिनव शर्मा के रूप में हुई है। आरोप है कि अभिनव शर्मा पीएम आवास योजना के तहत मकान के आवंटन के बदले आवेदक से रिश्वत मांग रहा था। पीड़ित की शिकायत पर एंटी करप्शन यूनिट मेरठ की टीम ने जाल बिछाया और अभिनव शर्मा को 6 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए मौके पर दबोच लिया। टीम आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है。
0
0
Report
Advertisement

यूपी की सभी 403 सीटों पर कांग्रेस की संगठनात्मक तैयारी शुरू

Azamgarh, Uttar Pradesh:यूपी की सभी 403 सीटों पर कांग्रेस की तैयारी, इसी माह से होगा संगठन विस्तार- कांग्रेस प्रदेश प्रभारी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने सदर तहसील क्षेत्र के जमालपुर में आयोजित राजभर समाज और मूल निवासी समाज पार्टी की बैठक में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने संगठन को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं से संवाद किया। मीडिया से बातचीत में राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश में संगठन सृजन अभियान चला रही है। पूरे उत्तर प्रदेश में भ्रमण कर संगठन को मजबूत करने का काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के 134 जिलों और शहरों में जिलाध्यक्षों के चयन के लिए AICC ऑब्जर्वर और स्टेट ऑब्जर्वरों ने करीब एक महीने तक जमीनी स्तर पर काम किया है। अब संगठन सृजन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है और इसी माह उत्तर प्रदेश कांग्रेस का संगठन ऊपर से लेकर नीचे तक घोषित कर दिया जाएगा。 उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकारों ने जनता के साथ धोखा किया है। उनका आरोप है कि सरकारी स्कूलों को बंद किया जा रहा है और निजी स्कूलों को बढ़ावा दिया जा रहा है। उच्च शिक्षा और व्यावसायिक शिक्षा महंगी होने से गरीब, मजदूर, किसान, दलित, वंचित और सामान्य वर्ग के बड़ी संख्या में लोगों के लिए शिक्षा मुश्किल होती है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने आस्था का इस्तेमाल सत्ता हासिल करने के लिए किया, लेकिन धार्मिक स्थलों पर चढ़ावे और व्यवस्थाओं में अनियमितताएं सामने आ रही हैं। प्रदेश में अपराध बढ़ने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि दलितों और महिलाओं के खिलाफ उत्पीड़न की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। राजेंद्र पाल गौतम, उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने कहा कि सरकार के संरक्षण में एक खास वर्ग का वर्चस्व बढ़ रहा है और दूसरे वर्गों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि मूल निवासी और दलित-वंचित समाज के लोग खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। कांग्रेस शासन में इन वर्गों को शिक्षा, छात्रवृत्ति, सरकारी नौकरियों और विभिन्न अधिकारों का लाभ मिला। गठबंधन के सवाल पर कांग्रेस प्रभारी ने कहा कि फिलहाल संगठन सृजन का काम चल रहा है, जो इसी महीने के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है। इसके बाद अगले महीने सीटों के बंटवारे को लेकर चर्चा होगी और गठबंधन को अंतिम रूप दिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस उत्तर प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि गठबंधन में जिन सीटों पर सहयोगी दल चुनाव लड़ेंगे, वहां भी कांग्रेस उनके प्रत्याशियों को जिताने के लिए काम करेगी। इसलिए पार्टी की तैयारी केवल कांग्रेस के हिस्से में आने वाली सीटों तक सीमित नहीं है।
0
0
Report

Noida, Uttar Pradesh:
0
0
Report
Advertisement

पलवल में मंत्री गौतम की बैठक: एक महीने चलेगा सेवा संकल्प अभियान

Palwal, Haryana:पहलवल में आज हरियाणा के राज्य खेल मंत्री गौरव गौतम ने जिले के सभी अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में आगामी कार्यक्रमों और सेवा संकल्प अभियान को लेकर अधिकारियों के साथ चर्चा की गई। बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए खेल मंत्री गौरव गौतम ने बताया कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक पूरे एक महीने सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। खेल मंत्री ने कहा कि यह अभियान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा और संकल्प को समर्पित है। उन्होंने कहा कि इस अभियान को लेकर प्रशासनिक अधिकारी, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और समाज का हर वर्ग उत्साह के साथ कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए तैयार है। गौरव गौतम ने कहा कि इस एक महीने के दौरान ऐसे लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा, जो केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हुए हैं। सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने के साथ-साथ लोगों का आशीर्वाद भी लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान युवाओं के इनोवेशन, उनकी प्रतिभा और नए विचारों को प्रोत्साहित करने पर भी विशेष जोर रहेगा। इसके साथ ही युवाओं को विकसित भारत 2047 के संकल्प से जोड़ने के लिए भी कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। खेल मंत्री ने बताया कि आने वाले एक महीने में अलग-अलग क्षेत्रों में कई कार्यक्रम होंगे, जिनका उद्देश्य सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाना तथा समाज के हर वर्ग को विकास के संकल्प के साथ जोड़ना है। कुल मिलाकर, पलवल में आज हुई बैठक के साथ ही सेवा संकल्प अभियान को लेकर तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है, और आने वाले दिनों में जिले में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम देखने को मिलेंगे। वही कल्याण बैसला वाले मामले मैं मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि जो भी दोषी है उसपे कार्यवाही की जाएगी
0
0
Report
Advertisement

बालोद के कसही-टटेंगा विवाद में बहिष्कार से इलाके में तनाव

Raipur, Chhattisgarh:बालोद इक्कीसवीं सदी के डिजिटल दौर में छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जो कानून-व्यवस्था और मानवीय संवेदनाओं को झकझोर कर रख दे। ग्राम पंचायत टटेंगा और उसके आश्रित गांव कसही के बीच विवाद इतना गहरा गया कि टटेंगा के दबंगों ने बाकायदा गांव में मुनादी पिटवाकर कसही के ग्रामीणों का संपूर्ण सामाजिक और आर्थिक बहिष्कार कर दिया है। राशन, गैस सिलेंडर, मजदूरी तो दूर, टटेंगा के दुकानदार कसही के मासूम बच्चों को कलम-कॉपी तक देने से इनकार कर रहे हैं। पंचायत अलग करने की पुरानी रंजिश ग्रामीणों ने बताया कि पूरे विवाद की शुरुआत पंचायत चुनाव के दौरान हुई थी। कसही के ग्रामीण लंबे समय से अपने गांव को टटेंगा से अलग कर स्वतंत्र पंचायत बनाने की मांग कर रहे थे, जिसको लेकर चुनाव बहिष्कार की स्थिति भी बनी थी। आरोप है कि इसी बात से खफा होकर टटेंगा के कुछ रसूखदारों ने पूरे गांव को सबक सिखाने की ठान ली। फरमान ऐसा कि सांस लेना भी दूभर कसही के मजदूरों का टटेंगा में काम करना बंद करा दिया गया है और पारंपरिक 'पौनी-पसारी' व्यवस्था पूरी तरह ठप कर दी गई है। टटेंगा के किराना और खाद-बीज व्यापारियों को फरमान सुनाया गया है कि वे कसही के किसी भी व्यक्ति को सामान न बेचें। आदेश का उल्लंघन करने वाले को सजा भुगतने की चेतावनी दी गई है। कसही के जो बच्चे पढ़ाई या कोचिंग के लिए टटेंगा जाते हैं, उनके रास्ते रोके जा रहे हैं और उन्हें स्टेशनरी तक नहीं दी जा रही। इंसाफ की गुहार लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण इस अघोषित नाकेबंदी और प्रताड़ना से आजिज आकर कसही के सैकड़ों ग्रामीण आज बालोद कलेक्ट्रेट पहुंचे। ग्रामीणों ने कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत सौंपते हुए टटेंगा के कुछ प्रमुख व्यक्तियों—गैंदलाल देवांगन, कालीचरण सिन्हा, गोरेलाल सिन्हा, मूलचंद साहू, गब्बर सेन और गोपी रजक के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराई है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर प्रशासन ने समय रहते सख्त दखल नहीं दिया, तो दोनों गांवों के बीच का यह तनाव कभी भी बड़ी अप्रिय घटना में बदल सकता है।
0
0
Report

हरदा में नर्मदा नदी से अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ पुलिस ने पनडुब्बी पकड़ ली

Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:हरदा में नर्मदा नदी से उत्खनन कर रेत चोरी। तीन साल से बंद है खदान। नर्मदा नदी में अवैध रेत उत्खनन पर पुलिस का शिकंजा। छिपानेर घाट पर रेड, अवैध रेत उत्खनन में प्रयुक्त पनडुब्बी पकड़ी गई। अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना टिमरनी एवं पुलिस चौकी करताना द्वारा छिपानेर घाट, नर्मदा नदी पर कार्रवाई करते हुए अवैध रेत उत्खनन में प्रयुक्त एक पनडुब्बी पकड़ी गई। छिपानेर घाट, नर्मदा नदी क्षेत्र में कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान नदी में अवैध रेत उत्खनन के लिए प्रयुक्त एक पनडुब्बी पुलिस के हाथ लगी। पुलिस टीम द्वारा मौके पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए उक्त पनडुब्बी को जप्त किया
0
0
Report

पटवारियों ने सरकार के फरमान के खिलाफ प्रदर्शन के साथ विरोध जताया

Damoh, Madhya Pradesh:पटवारियों ने कहा हम नहीं मानेंगे सरकार का फरमान.. एंकर/ एमपी के पटवारियों में सरकार के एक फरमान को मानने से साफ इंकार कर दिया है और इस मनाही को सामान्य तौर पर नहीं बल्कि रैली निकालकर अफसरों के दफ्तरों में पहुंचकर नारे लगाकर मना किया है और सरकार को चेताया है कि अगर फरमान को लेकर जबरदस्ती की गई तो मजबूरन उन्हें काम बंद करना पड़ेगा। सूबे के दमोह जिले में आज सैकड़ों पटवारियों में कुछ ऐसा ही किया जब उन्होंने रैली निकाली नारेबाजी की और ए डी एम को पत्र दिया और साफ कहा कि फरमान पर अमल हमसे नहीं होगा। दरअसल प्रदेश सरकार ने पिछले दिनों स्वामित्व योजना के तहत गांव गांव में किसानों का जिस जमीन पर कब्जा था उस जमीन का इनको मालिकाना हक दिया और उन्हें मतलब किसानों को उसका मालिक बना दिया गया। प्रक्रिया पटवारियों ने पूरी की और किसान अब उस जमीन पर काम कर रहे है लेकिन अब सरकार ने फिर एक फरमान जारी किया है कि एकबार फिर उसी जमीनों की समीक्षा करके किसानों को जमीन की रजिस्ट्री करें और इसके लिए हर गांव में पटवारी को निष्पादक बनाया गया है, इस प्रकिया को लेकर पटवारियों का विरोध है उन्हें गांव गांव में विवाद की संभावना है और प्रक्रिया उन्होंने दोषपूर्ण माना है। इसके अलावा इसी योजना के तहत किए गए काम का मेहनताना भी पटवारियों को नहीं मिला है लिहाजा वो अब आंदोलन की राह पर है और सरकार को चेताया है कि ये फरमान वापस लें पटवारी काम नहीं कर पाएंगें और यदि जबरदस्ती हुई तो पटवारी काम बंद हड़ताल पर जायेंगे。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top