ग्रेटर कैलाश कॉलोनी की महिलाओं का विरोध प्रदर्शन, समस्याओं के समाधान की मांग
Mandsaur, Madhya Pradesh:मंदसौर के ग्रेटर कैलाश कॉलोनी में रहवासी कई समस्याओं से जूझ रहे हैं। इस समस्या के समाधान के लिए आज महिलाओं ने एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए अपनी समस्याओं को साझा किया और समाधान की मांग की। क्षेत्रवासियों का कहना है कि वे कई दिनों से इन मुद्दों का सामना कर रहे हैं, लेकिन उनकी आवाज़ सुनने वाला कोई नहीं है। महिलाओं ने अपने मुद्दों को उजागर कर प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
