icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
458895
MANISH KUMAR PUROHITMANISH KUMAR PUROHITFollow9 Sept 2024, 05:37 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

कान्हा टाइगर रिजर्व में 11 माह की मादा बाघ शावक मौत, जांच शुरू

Mandla, Madhya Pradesh:कान्हा में 11 माह की मादा बाघ शावक की मौत मण्डला - कान्हा टाइगर रिजर्व से एक बार फिर बाघ की मौत की खबर सामने आई है। कान्हा परिक्षेत्र के नकटीघाटी बीट, कक्ष क्रमांक 138 में करीब 11 माह की मादा बाघ शावक का शव मिला है। गश्ती के दौरान पेट्रोलिंग टीम की नजर शावक के शव पर पड़ी। शावक के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिसके बाद प्रथम दृष्टया किसी हिंसक वन्यजीव के साथ संघर्ष के दौरान मौत होने की संभावना जताई जा रही है। घटना की सूचना के बाद वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की। शावक का शव परीक्षण कराया गया, वहीं फोरेंसिक जांच के लिए आवश्यक नमूने भी सुरक्षित किए गए हैं। वन्यजीव प्रोटोकॉल के तहत शावक का अंतिम संस्कार किया गया। अब वन विभाग इस बात की पड़ताल में जुटा है कि आखिर किस हिंसक वन्यजीव के साथ संघर्ष में शावक की जान गई।
0
0
Report

देवरिया में धर्म परिवर्तन के आरोप: तीन गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज किया गया

Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया जनपद के श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के बलिवन खास गांव में धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, 27 सितंबर को गांव के लोगों ने सूचना दी कि कुछ लोगों द्वारा ईसा मसीह के चमत्कारों को बता कर अशिक्षित और भोले-भाले लोगों को बहला-फुसलाकर और लालच देकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। शिकाय़त का संज्ञान लेते हुए श्रीरामपुर पुलिस ने रामकुंवर निवासी बलिवन खास, अनील गौड़ निवासी पश्चिम चंपारण बिहार और सुरेश राम निवासी गोपालगंज बिहार के खिलाफ उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से रिमांड मिलने के बाद उन्हें जिला कारागार भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि गांव में फिलहाल कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य है और मौके पर कोई समस्या नहीं है।
0
0
Report

BMC मेयर रितु तावड़े ने प्रशासन के कदमों पर पार्षदों से चर्चा की मांग

RKRavi KantJust now
Noida, Uttar Pradesh:मुंबई, महाराष्ट्र: BMC की मेयर रितु तावड़े कहती हैं, "यह वह मुद्दा है जिस पर हम अब चर्चा करने जा रहे हैं। हमारे ग्रुप लीडर और मुंबई अध्यक्ष, अमित सातम ने भी इसका विरोध किया है। ग्रुप लीडर इस मुद्दे पर एक प्रस्ताव लाएंगे और सभी पार्षद इस प्रस्ताव पर अपनी बात रखेंगे। प्रशासन के फैसले का यहां कड़ा विरोध किया जाएगा। आज यही स्थिति है। अगर प्रशासन अच्छा काम करता है, तो हम उसका स्वागत करते हैं। लेकिन अगर लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है और उनके घर तोड़े जाने वाले हैं, तो घर कानूनी हैं या गैर-कानूनी, यह एक पहलू है। हालांकि, इस तरह से कार्रवाई करना सही नहीं है। इस बारे में हमसे चर्चा की जानी चाहिए थी।" कॉरपोरेशन पहले से ही काम कर रहा है। अब यह साढ़े चार साल का प्रशासनिक कार्यकाल नहीं है। पार्षद चुने जा चुके हैं और प्रशासन को भी यह समझना चाहिए कि कॉरपोरेशन अब अस्तित्व में है। यहाँ 227 पार्षद हैं। कॉरपोरेशन ही सबसे बड़ा निर्णय लेने वाला निकाय है। प्रशासन को कॉरपोरेशन द्वारा लिए गए फैसलों के अनुसार ही काम करना होगा...
0
0
Report
Advertisement

उज्जैन शाही मस्जिद मामले का हिस्सा हटना, स्थिति शांत, 8 FIR, 15 गिरफ्तार

Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन—शाही मस्जिद मामले फाइनल अपडेट, शांतिपूर्ण तरीके से शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने का कार्य जारी, मामले में अब तक 8 FIR दर्ज, 20 लोगों के खिलाफ नामजद प्रकरण, 15 लोग गिरफ्तार, भ्रामक जानकारी के मामलों में 5 सोशल मीडिया अकाउंट पर प्रकरण दर्ज, 100 से अधिक कंटेंट डिलीट, शाही मस्जिद की याचिका हाई कोर्ट ने खारिज की, 2500 हजार पुलिस अधिकारी व जवान तैनात, एसपी व कलेक्टर देर रात से मौके पर मौजूद, सिंहस्थ 2028 को लेकर सड़क मार्ग चौड़ीकरण के तहत बीच में आने वाली शाही मस्जिद का हिस्सा हटाने की कार्यवाही सुबह 8:45 पर शुरू हुई थी, जो शाम 7:00 बजे तक जारी है। इस दौरान 10 घंटे के भीतर कई घटनाक्रम सामने आए। देर रात को मुस्लिम धर्म गुरु व मस्जिद कमेटी के सदस्यों से पुलिस प्रशासन ने चर्चा की व यह तय हुआ कि आपसी सहमति से मस्जिद कमेटी के लोग मस्जिद का हिस्सा हटाएंगे। सुबह मस्जिद का हिस्सा हटाने का कार्य भी शुरू हो गया। इस दौरान कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी पोस्ट की और यह बताया कि मस्जिद पर बुलडोजर चल रहा है। पूरी मस्जिद को हटाया जा रहा है। जिससे लोग भड़क गए और कुछ उपद्रवियों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की व पथराव किया। पथराव की घटना करीब 3 से 4 बार हुई। इस दौरान पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े व लाठी चार्ज किया, बल प्रयोग कर मामला शांत कराया। वहीं दूसरी ओर भ्रामक जानकारियों को लेकर शहर काजी ने वीडियो जारी किया और स्पष्ट किया कि पुलिस प्रशासन हमारी सहमति से काम कर रहे हैं। कोई भी अफवाह ना फैलाएं। शहर काजी के इस बयान के बाद कुछ उपद्रवी लोग उनके घर पहुंचे और नारेबाजी की व पथराव शुरू कर दिया। तत्काल भारी संख्या में पुलिस बल ने शहर काजी का घर पूरी तरह सुरक्षा में लिया व उपद्रवियों पर जमकर लाठी बरसाई। दोपहर बाद से क्षेत्र में लगातार शांति का वातावरण बना रहा, पूरा घटनाक्रम को लेकर एसपी प्रदीप शर्मा ने कहा कि शाही मस्जिद कमेटी के सदस्यों द्वारा आपसी सहमति से मस्जिद का हिस्सा सुबह 8:45 से शाम 7:00 बजे तक तोड़ा गया है। यह कार्रवाई लगातार जारी है। कुछ असंतुष्ट लोगों द्वारा विरोध किया गया था परंतु भारी पुलिस बल तैनात होने से पूरी स्थिति को नियंत्रण में किया गया । करीब ढाई हजार पुलिस कर्मी व आधिकारिक तैनात हैं। मामले में कुल 8 FIR दर्ज की गई है जिसमें से एक FIR शहर काजी द्वारा दर्ज करवाई गई है। काजी साहब के घर पर नारेबाजी व उपद्रव किया गया था इस मामले में 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है जिसमें से 3 नामजद हैं व बाकी अन्य हैं। माहौल खराब करने में कुछ सोशल मीडिया अकाउंट की भी भूमिका सामने आई है। ऐसे पांच सोशल मीडिया अकाउंट के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। 100 से अधिक कंटेंट डिलीट करवाए गए हैं। सभी FIR में अभी तक 20 नामजद आरोपी हैं, जिनमें से 15 आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं, मामले के कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने कहा कि सड़क चौड़ीकरण का कार्य मास्टर प्लान के तहत हो रहा है। मस्जिद का हिस्सा कमिटी के लोग खुद ही हटाने का काम कर रहे है। सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी फैलाई जा रही है। ऐसे लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया की भ्रामक जानकारी को सत्य ना माने और ना ही अन्य जगह फैलाएं। हाई कोर्ट द्वारा आज शाही मस्जिद की एक याचिका को खारिज करते हुए नगर निगम के पक्ष में फैसला दिया है, बाइट प्रवीड Sharma-एसपी बाइट रोशन कुमार सिंह- कलेक्टर वॉक थ्रू - मौके से
0
0
Report

भिवंडी कोर्ट ने पूर्व विधायक नरेंद्र पवार का अटकपूर्व जमानत आवेदन निरस्त किया

Thane, Maharashtra:भिवंडीतील एका गंभीर गुन्ह्यात माजी आमदार नरेंद्र पवार यांना मोठा झटका बसला आहे. भिवंडी अतिरिक्त सत्र न्यायालयाने त्यांचा अटकपूर्व जामीन अर्ज फेटाळला आहे. गुन्हा अतिशय गंभीर स्वरूपाचा असून रेकॉर्डवरील पुराव्यांवरून आरोपीचा सहभाग दिसतो असे निरीक्षण कोर्टाने नोंदवले आहे. माजी आमदार नरेंद्र पवार यांनी २३ सप्टेंबर रोजी भिवंडी कोर्टात अंतरिम जामिनासाठी अर्ज केला होता. कोर्टाने तो फेटाळून २४ सप्टेंबरला सुनावणी ठेवली आणि तपास अधिकारीला हजर राहण्याचे आदेश दिले. २४ तारखेला फिर्यादी आणि तपास अधिकारींच्या म्हणणे ऐकण्यात आले, दोन्ही पक्षांमध्ये एक तास युक्तिवाद झाला आणि कोर्टाने निर्णय राखीव ठेवला होता. आज २८ सप्टेंबर रोजी अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश एन. के. करंडे यांनी निकाल देताना स्पष्ट केले की हा गुन्हा गंभीर स्वरूपाचा आहे आणि अटकपूर्व जामिनासाठी हे प्रकरण योग्य नाही. त्यामुळे त्यांनी अर्ज फेटाळण्यात येत आहे.
0
0
Report
Advertisement

दंतेवाड़ा में चुनाव मुद्दों पर कांग्रेस-भाजपा के बीच मतदाताओं की सूची पर घमासान

Dantewada, Chhattisgarh:ऐंकर दंतेवाड़ा में चुनाव प्रक्रिया और मतदाता अधिकारों से जुड़े मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आवाराभाटा दुर्गा चौक से टेकनार चौक तक पैदल मार्च निकाला। इस दौरान चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और मतदाता सूची से जुड़े सवालों का जवाब देने की मांग को लेकर नारेबाजी की गई। कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग भी उठाई। टेकनार चौक पहुंचने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन किया। इसके बाद कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां धरना-प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। वहीं, SIR यानी स्पेशल इंटेंसिव रीविजन को लेकर भाजपा ने कांग्रेस के आरोपों को तथ्यहीन बताया है। चितालंका स्थित भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा नेताओं ने निर्वाचन आयोग और मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया को लेकर विपक्ष के आरोपों पर अपनी बात रखी। भाजपा नेताओं ने कहा कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण को लेकर भ्रम और आशंकाएं फैलाने के बजाय तथ्यों और संवैधानिक प्रक्रिया के आधार पर चर्चा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पात्र मतदाताओं के पंजीयन, नाम की जांच और आवश्यक सुधार के लिए निर्वाचन आयोग की ओर से सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। भाजपा ने राजनीतिक दलों से अपने सवाल और मतभेद संवैधानिक प्रक्रिया के तहत रखने की अपील की। साथ ही मतदाता सूची को शुद्ध और अद्यतन रखने तथा हर पात्र नागरिक का नाम सूची में सुनिश्चित करने के लिए आम नागरिकों की भागीदारी को जरूरी बताया। कांग्रेस पार्टी की रैली का विजुअल । बाइट - शकील रिज़वी ज़िला अध्यक्ष कांग्रेस । बाइट - पायल गुप्ता नगर पालिका अध्यक्ष दंतेवाड़ा ( भाजपा)
0
0
Report

समृद्धि महामार्ग पर भीषण हादसा: ब्रेज़ा कार ने ट्रक को पीछे से टक्कर मारी, एक की मौत, एक घायल

Thane, Maharashtra:समृद्धी महामार्गावर भीषण अपघाताची घटना घडली आहे. शहापूर तालुक्यातील खुटघर टोल नाक्याजवळ ब्रेझा कारने ट्रकला मागून जोरदार धडक दिली. या अपघातात एकाचा मृत्यू झाला असून एक जण गंभीर जखमी आहे. VO: मुंबई -नागपूर समृद्धी महामार्गावर खुटघर टोल नाक्यावर हा अपघात झाला. भरधाव ब्रेझा कारने समोरील लोखंडी सळई घेऊन जाणाऱ्या ट्रकला मागून धडक दिली. धडक इतकी जोरदार होती की कारचा अक्षरशः चुराडा झाला. या अपघातात एकाचा जागीच मृत्यू झाला तर एक jण गंभीर जखमी झाला. जखमींना शहापूर उपजिल्हा रुग्णालयात दाखल करण्यात आले होते, मात्र प्रकृती चिंताजनक असल्याने मुंबईतील खाजगी रुग्णालयात हलवण्यात आले आहे. महामार्ग पोलिसांनी घटनास्थळी धाव घेऊन वाहतूक सुरळीत केली आहे.
0
0
Report

श्रीगंगानगर में जेन जी पोस्ट ऑफिस का उद्घाटन, युवाओं के लिए नई डाक सेवाएं

Sri Ganganagar, Rajasthan:श्रीगंगानगर के युवाओं को मिली बड़ी सौगात टांटिया यूनिवर्सिटी में जेन जी पोस्ट ऑफिस का उद्घाटन राजस्थान पश्चिम परिक्षेत्र के निदेशक कर्नल सतीश सोलंकी ने किया उद्घाटन जयपुर और जोधपुर के बाद श्रीगंगानगर में खुला जेन जी डाकघर श्रीगंगानगर। युवाओं और छात्रों की बदलती जरूरतों को ध्यान में रखते हुए भारतीय डाक विभाग ने एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। टांटिया यूनिवर्सिटी परिसर में जेन जी पोस्ट ऑफिस का औपचारिक उद्घाटन किया गया। राजस्थान पश्चिम परिक्षेत्र के निदेशक कर्नल सतीश सोलंकी ने इसका उद्घाटन किया। यह जेन जी डाकघर जयपुर और जोधपुर के बाद श्रीगंगानगर में खुला है। इस आधुनिक डाकघर का उद्देश्य युवा पीढ़ी को डाक सेवाओं से जोड़ना और पारंपरिक सेवाओं को डिजिटल सुविधाओं के साथ जोड़ना है। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए टांटिया ग्रुप के चेयरपर्सन डॉ. मोहित टांटिया ने डाक सेवाओं के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “डाक सेवा आज भी जीवन का अभिन्न अंग है। आज मोबाइल का युग है। एक सेकंड के मैसेज ने शायद हमें चिट्ठी लिखने की आदत भुला दी है। मैसेज आता है- हाय! हम जवाब देते हैं- हैलो! और बात खत्म। लेकिन कभी एक चिट्ठी आती थी तो उसे खोलने से पहले ही दिल में उत्सुकता होती थी। लिफाफा हाथ में लेते ही लगता था- किसी अपने ने याद किया है। कागज के उन पन्नों में केवल शब्द नहीं होते थे। उसमें किसी मां की चिंता होती थी, पिता का आशीर्वाद होता था, भाई-बहन का प्यार होता था, किसी दोस्त की शरारत होती थी, किसी दूर बैठे अपने की याद होती थी। और सच कहूं तो- वे भावनाएं मोबाइल के मैसेज में कहां हैं!” डॉ. टांटिया ने कहा कि जेन जी पोस्ट ऑफिस युवाओं को न केवल डाक सेवाओं से जोड़ेगा, बल्कि भावनात्मक जुड़ाव और आधुनिक सुविधाओं का अनूठा संगम भी पेश करेगा। इस अवसर पर विश्वविद्यालय प्रशासन, डाक विभाग के अधिकारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। जेन जी पोस्ट ऑफिस युवा पीढ़ी के लिए विशेष रूप से डिज़ाइन किया गया है, जिसमें डिजिटल सेवाएं, तेज पारसल बुकिंग, बचत योजनाएं और युवा अनुकूल वातावरण शामिल होने की उम्मीद है। यह पहल भारतीय डाक विभाग की उस मुहिम का हिस्सा है, जिसके तहत देशभर के विश्वविद्यालय परिसरों में युवा-केंद्रित डाकघर खोले जा रहे हैं, ताकि नई पीढ़ी पारंपरिक सेवाओं को नए अंदाज में अपना सके।
0
0
Report
Advertisement

डूण्डासिवनी में पुलिस-व वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: 4 क्विंटल महुआ लहान नष्ट

Seoni, Madhya Pradesh:डूण्डासिवनी पुलिस और वन विभाग की बड़ी कार्रवाई जंगल में छिपाकर रखा 4 क्विंटल महुआ लहान नष्ट सिवनी में अवैध कच्ची महुआ शराब के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। डूण्डासिवनी पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने सेलुआ और बेलगांव के जंगलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 4 क्विंटल महुआ लहान नष्ट किया दरअसल, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सेलुआ और बेलगांव के जंगलों के बीच नाले के किनारे झाड़ियों में अवैध कच्ची महुआ शराब बनाने के लिए लहान और अन्य सामग्री छिपाकर रखी गई है। सूचना मिलते ही डूण्डासिवनी पुलिस ने वन विभाग से संपर्क कर संयुक्त टीम बनाई और बताए गए स्थान पर दबिश दी。 तलाशी के दौरान जंगल में झाड़ियों के बीच ड्रम और डिब्बों में छिपाकर रखा करीब 4 क्विंटल महुआ लहान बरामद हुआ। इसके साथ ही हाथभट्टी महुआ शराब बनाने की भट्टी, मटके, गंजे और अन्य सामग्री भी मिली。 संयुक्त टीम ने मौके पर ही करीब 4 क्विंटल महुआ लहान और शराब बनाने की सामग्री को विधिवत नष्ट कर दिया। वहीं, अवैध शराब बनाने वाले लोगों की पहचान और तलाश की जा रही है。 पुलिस के मुताबिक, जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा और नगर पुलिस अधीक्षक चंचलेश मरकाम के मार्गदर्शन में की गई
0
0
Report

सीकर में एसीबी ने निरीक्षक मोहित शर्मा को 20,000 रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Sikar, Rajasthan:सीकर में कारखाना एवं बॉयलर्स निरीक्षण विभाग के निरीक्षक मोहित शर्मा को बीस हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने सोमवार को जयपुर नगर तृतीय शाखा के निरीक्षक मोहित शर्मा के खिलाफ शिकायत मिलने पर कार्रवाई की। परिवादी द्वारा निरीक्षण के दौरान निकाली गई कमियों को पूरा करने और भविष्य में अन्य कमियां नहीं निकालने की एवज में 20 से 30 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की गई थी; सौदा 25 हजार रुपए में तय हुआ। ए.सी.बी. जयपुर नगर तृतीय के नेतृत्व में ट्रेप कर आरोपी की गिरफ्तारी की गई।
0
0
Report
Advertisement

तारानगर में हादसे में पिता-पुत्र की मौत, कार तेज रफ्तार से टकराई

Churu, Rajasthan:विधानसभा तारानगर जिला चूरू तारानगर चूरू तारानगर कस्बे में सोमवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा साहवा सड़क पर शहीद भगत सिंह चौक के पास हुआ। मृतकों की पहचान एमपी निवासी गजेंद्र सिंह और उनके पिता रमेश के रूप में हुई है। दोनों तारानगर में दिहाड़ी मजदूरी का काम करते थे। बताया जा रहा है कि दोनों मजदूरी कर बाजार से लौट रहे थे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने ट्रैक्टर ट्रॉली की मदद से दोनों को राजकीय अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना आग की तरह पूरे कस्बे में फैल गई। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग अस्पताल में एकत्र हो गए। सूचना पर थाना के एएसआई विजय सिंह और कांस्टेबल सोमवीर मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया है। खबर लिखे जाने तक कोई मामला दर्ज नहीं हुआ।
0
0
Report

राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम को प्रभावी बनाने की दिशा में झांसी में जिला स्तरीय प्रशिक्षण-सह

Adil AhmadAdil AhmadFollow22m ago
Jhansi, Uttar Pradesh:राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (NACO) के निर्देशानुसार, उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसायटी (UPSACS) एवं पब्लिक हेल्थ फाउंडेशन ऑफ इंडिया (PHFI) के संयुक्त सहयोग से जनपद झांसी में राष्ट्रीय एड्स एवं एसटीआई नियंत्रण कार्यक्रम (NACP) के अंतर्गत जिला स्तरीय प्रशिक्षण-सह-संवेदीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी झांसी डॉ. शिशिर पुरी के मुख्य आतिथ्य में हुआ।कार्यशाला का उद्देश्य जिला स्वास्थ्य अधिकारियों एवं चिकित्सा अधिकारियों को राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम की नवीनतम रणनीतियों, जिला स्तरीय कार्ययोजना, HIV रोकथाम, जांच, उपचार एवं निगरानी संबंधी विषयों पर अद्यतन जानकारी प्रदान करना तथा कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु उनकी क्षमता को सुदृढ़ करना था।कार्यक्रम में डॉ. मनीष शर्मा (मास्टर ट्रेनर), श्री अमित जोशी (कैपेसिटी बिल्डिंग एक्सपर्ट, PHFI), श्री नीरज श्रीवास्तव (कैपेसिटी बिल्डिंग ऑफिसर, PHFI) तथा सुश्री रितु पांडे (CPM, दिशा टीम) द्वारा प्रतिभागियों को विभिन्न तकनीकी विषयों पर प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया।प्रशिक्षण के दौरान 95-95-95 लक्ष्यों, HIV/AIDS की वर्तमान स्थिति, जिला स्तरीय महामारी विज्ञान, HIV एवं STI स्क्रीनिंग, परामर्श एवं परीक्षण सेवाएं, ART, HIV-TB सह-संक्रमण, वायरल लोड मॉनिटरिंग, U=U अवधारणा, EVTHS, Targeted Interventions, OST तथा समुदाय आधारित HIV रोकथाम सेवाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही HIV & AIDS (Prevention and Control) Act, 2017 के महत्वपूर्ण प्रावधानों एवं HIV से जुड़े भेदभाव को समाप्त करने संबंधी अधिकार-आधारित दृष्टिकोण पर भी प्रतिभागियों को जानकारी दी गई। केस स्टडी, समूह चर्चा, प्रस्तुतीकरण एवं व्यावहारिक गतिविधियों के माध्यम से प्रतिभागियों को जिला स्तर पर HIV सेवाओं के बेहतर प्रबंधन, समन्वय एवं स्वास्थ्य सेवाओं के साथ प्रभावी कन्वर्जेन्स की समझ विकसित कराई गई।इस अवसर पर डॉ. एन.के. जैन, डॉ. अंशुमान तिवारी, डॉ. रमाकांत (आर.के.) स्वर्णकार, डॉ. नितिन कंसौरिया, डॉ. वैभव पुरोहित, डॉ. माता प्रसाद, डॉ. रवीन्द्र सहित जनपद के विभिन्न स्वास्थ्य अधिकारी एवं चिकित्सा अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यशाला के अंत में प्रतिभागियों से फीडबैक एवं पोस्ट-ट्रेनिंग असेसमेंट प्राप्त किया गया। प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी एवं व्यवहारिक बताते हुए कहा कि इससे उन्हें जिला स्तर पर HIV कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन, रेफरल, फॉलो-अप एवं सेवा एकीकरण में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top