458001
मंदसौर के वार्ड 36 में पानी की पाइप फटी, हजारों लीटर पानी बर्बाद
Mandsaur, Madhya Pradesh:मंदसौर शहर के वार्ड क्रमांक 36 में पानी की टंकी का पाइप फट गया है जिससे हजारों लीटर पानी का नुकसान हो रहा है। वार्ड पार्षद ने बताया कि नगर पालिका को सूचना देने के बावजूद पाइपलाइन की मरम्मत आज अनंत चतुर्दशी गणेश विसर्जन के कारण नहीं हो पा रही है। इसके चलते पानी की बर्बादी जारी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नीट पेपर लीक पर NSUI का देहरादून सचिवालय प्रदर्शन, पुलिस से धक्का-मुक्की
Noida, Uttar Pradesh:नीट परीक्षा के लीक होने के मामले को आज राजधानी देहरादून में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने सचिवालय खोज किया । जहां पुलिस मुख्यालय से पहले पुलिस प्रशासन ने बैरिकेडिंग लगाकर एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं को रोक दिया जिसको लेकर कार्यकर्ताओं और पुलिस जवानों के बीच में जमकर धक्का मुक्की भी हुई। इस मौके पर कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन से पानी की बौछार मारी । कांग्रेस पार्टी एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिस तरह से नीट की परीक्षा में गड़बड़ी हुई है एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं का कहना है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए और एनटीए पर परीक्षा कराने की पाबंदी लगानी चाहिए। जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं हो जाती वह अपने आंदोलन को जारी रखेंगे0
0
Report
भ्रष्टाचार आरोपों के बावजूद ओड़िशा सरकार ने IAS अधिकारी की पुनः नियुक्ति
Dhiman Chakma is a 2001 batch IAS officer, was caught red handed and arrested by the state vigilance unit for accepting allegedly Rs. 10 lakh from a stone crusher unit owner when he was posted as deputy collector in Dharmagarh of Kalahandi District of Odisha. Later the govt. suspended him from the service and his trial continues in court till today. Yet, the Government of Odisha reinstates and appoints him as the Deputy secretary in Revenue & Disaster management Department.0
0
Report
युवती ने कथावाचक पवन देव महाराज पर झांसा देकर धोखा देने का आरोप लगाया
Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र से एक चर्चित कथावाचक से जुड़ा मामला सामने आया है। बिहार के सिवान जिले की रहने वाली एक युवती ने प्रसिद्ध कथावाचक पवन देव महाराज पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता का आरोप है कि कथावाचक ने उसे शादी का झांसा दिया और मंदिर में विवाह रचाया। युवती का कहना है कि विवाह के बाद कथावाचक ने कुछ समय तक उसे अपने घर में रखा तथा इस दौरान शारीरिक संबंध भी बनाए। इसके साथ ही उसने महंगे जेवरात हड़पने का भी आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार बाद में उसे छोड़ दिया गया और उससे सभी संबंध समाप्त कर लिए गए। मामला महिला उत्पीड़न से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कथावाचक पवन देव महाराज और उनके पिता के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुट गई है और सभी तथ्यों को खंगाला जा रहा है। वहीं दूसरी ओर कथावाचक पवन देव महाराज ने अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों को निराधार और झूठा बताया है। उनका कहना है कि उनकी कभी युवती से मुलाकात तक नहीं हुई और उनकी बढ़ती लोकप्रियता तथा छवि को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से यह आरोप लगाए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी.0
0
Report
Advertisement
ललितपुर में तेज रफ्तार कंटेनर ने दंपती और बेटी कुचला, मासूम की मौत
Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक ने एक बाइक सवार दंपत्ति और उसकी बेटी को कुचल दिया , दुर्घटना में तीन वर्षीय मासूम बेटी और उसके पिता की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी । वहीं उसकी पत्नी गम्भीर रूप से घायल हो गयी , जिसको इलाज के लिये जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया । घटना पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग NH 44 पर पटउआ ग्राम के पास की है । घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुँची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्म के लिये भेजा वहीं कंटेनर चालक को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही में जुट गई है ।0
0
Report
मथुरा में बस पलटी: ओवरटेक के चक्कर में 1 की मौत, 14 घायल
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा में दर्दनाक सड़क हादसा: ओवरटेक करने के प्रयास में पलटी रोडवेज बस, 1 की मौत, 14 घायल मथुरा । थाना फरह क्षेत्र के अंतर्गत एक भीषण सड़क हादसा सामने आया है, जहाँ गोवर्धन से आगरा जा रही एक अनुबंधित (कॉन्ट्रैक्ट) रोडवेज बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ने के बाद पलट गई। इस दुखद दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि 14 अन्य लोग घायल हुए हैं। ओवरटेक करने के प्रयास में हुआ हादसा प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब बस टोल प्लाजा से कुछ ही दूरी पर थी। प्रत्यक्षदर्शियों और शुरुआती जांच के मुताबिक, बस चालक एक अन्य वाहन को ओवरटेक करने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान वह वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा और तेज रफ्तार बस सीधे डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग और राहगीर तुरंत मदद के लिए दौड़े। घायलों की स्थिति और पुलिस की कार्रवाई सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस बल मौके पर पहुंचा और राहत कार्य शुरू किया। पुलिस ने सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया。 कुल हताहत: हादसे में कुल 15 लोग प्रभावित हुए, जिनमें से 1 व्यक्ति की मौत की पुष्टि हो चुकी है। गंभीर घायल: घायलों में से 02 यात्रियों की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है, जिनका इलाज जारी है। प्राथमिक उपचार: अन्य 12 यात्रियों को मामूली चोटें आई थीं, जिन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। फरार चालक की तलाश में जुटी पुलिस पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है पुलिस का आधिकारिक बयान: "हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य किया। वर्तमान में फरार चालक की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। घटना के मुख्य और सटीक कारणों का पता लगाने के लिए यात्रियों और घायलों से पूछताछ की जा रही है." — राजीव कुमार, पुलिस अधीक्षक नगर (SP City), मथुरा0
0
Report
जालौन पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का हुआ बुलडोजर से पुष्प वर्षाकर स्वागत,
Orai, Uttar Pradesh:स्लग- जालौन पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का हुआ बुलडोजर से पुष्प वर्षाकर स्वागत, अखिलेश के बयान दिया जबाब प्लेस-जालौन यूपी डेट-07-06-2026 एंकर उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी रविवार को जालौन के कोंच पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं में आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर जोश भरा। इस दौरान उन्होंने विपक्ष के कई आरोपों पर भी जवाब दिया। राम मंदिर चढ़ावा विवाद, पंचायत चुनाव और नीट पेपर लीक जैसे मुद्दों पर उन्होंने खुलकर अपनी बात रखी। जालौन के कोंच तहसील क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 2027 में भाजपा को 2017 से भी बड़ी जीत हासिल करनी है। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं और संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी पूंजी है। पंकज चौधरी ने कहा कि वह स्वयं को आज भी एक साधारण कार्यकर्ता मानते हैं और उनकी हर चुनावी जीत के पीछे पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की अपील की। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने पंचायत चुनाव में देरी के सवाल पर कहा कि चुनाव कराना निर्वाचन आयोग का कार्य है। वहीं राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि किसी प्रकार की चोरी नहीं हुई है। अखिलेश यादव के बयान पर उन्होंने कहा कि हर बात का जवाब देना उचित नहीं है। नीट पेपर लीक मामले पर उन्होंने कहा कि सरकार ने जांच समिति गठित कर दी है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बाइट:- पंकज चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा0
0
Report
Advertisement
भाजपा के हेमंत खंडेलवाल बोले- उम्मीदवार सोच-समझकर उतारे गए
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल ज़ी मीडिया से बातचीत में हेमंत खंडेलवाल ने कहा भाजपा ने सोच समझकर उम्मीदवार को उतारा है हम मजबूती के साथ यह चुनाव लड़ रहे हैं हम कोई भी प्रत्याशी चुनाव में उतरते हैं तो जीतने के लिए उतरते हैं कांग्रेस में गुड बाजी है कांग्रेस को इस बात की चिंता करना चाहिए चुनाव में पता चल जाएगा किसने किसको वोट दिया0
0
Report
ग्वालियर: क्षतिग्रस्त सीवर के विरोध में कांग्रेस ने नदी में उतरकर किया प्रदर्शन
Morena, Madhya Pradesh:सलग - ग्वालियर विधानसभा में क्षतिग्रस्त सीवर लाइन को लेकर प्रदर्शन, कांग्रेस नेताओं ने प्रशासन को दी उग्र आंदोलन की चेतावनी। ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र से गुजरने वाली स्वर्ण रेखा नदी में क्षतिगस्त सीवर लाइन के कारण लगातार बह रहे दूषित और गंदे पानी को लेकर कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। क्षेत्र में फैली गंदगी और प्रशासनिक लापरवाही के विरोध में कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता सड़कों पर उतर आए। विरोध दर्ज कराने का अनोखा तरीका अपनाते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुरेंद्र यादव और वरिष्ठ नेता सुनील शर्मा खुद स्वर्ण रेखा नदी के गंदे पानी और नाले के भीतर उतर गए। नेताओं को नाले के दूषित पानी में खड़े होकर प्रदर्शन करते देख मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नगर निगम और स्थानीय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुरेंद्र यादव और सुनील शर्मा ने कहा कि स्वर्ण रेखा नदी की हालत आज सीवर के नाले जैसी हो गई है। सीवर लाइन जगह-जगह से क्षतिग्रस्त है, जिससे गंदा पानी सीधे नदी में मिल रहा है। इससे न सिर्फ क्षेत्र में संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है, बल्कि स्थानीय निवासियों का जीना भी मुहाल हो चुका है। कई बार शिकायत करने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी कुंभकर्णी नींद सोए हुए हैं। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही क्षतिग्रस्त सीवर लाइन को ठीक नहीं किया गया और स्वर्ण रेखा नदी की सफाई सुनिश्चित नहीं की गई, तो कांग्रेस पार्टी जनता के हक के लिए उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस विरोध प्रदर्शन में क्षेत्र के अनेक सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक भी मौजूद रहे।0
0
Report
मनावर तहसील के पटवारी रिश्वत मांगते रंगे हाथ गिरफ्तार
Dhar, Madhya Pradesh:धार जिले के मनावर तहसील में इंदौर लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई। नामांतरण के एवज में रिश्वत मांगने वाले पटवारी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार ग्राम कडमाल निवासी पटवारी प्रवीण पाटीदार ने दो प्लॉटों के नामांतरण के लिए आवेदक अरुण कुमार तिवारी से कुल 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायत मिलने पर लोकायुक्त इंदौर ने मामले का सत्यापन कराया, जिसमें शिकायत सही पाई गई। सोमवार दोपहर लोकायुक्त टीम ने ग्राम डोंचा स्थित तहसील कार्यालय में ट्रैप कार्रवाई करते हुए आरोपी पटवारी को 10 हजार रुपये की पहली किश्त लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 2018 की धारा-7 के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। यह कार्रवाई लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक राजेश सहाय के निर्देशन तथा महानिदेशक योगेश देशमुख एवं उप पुलिस महानिरीक्षक मनोज कुमार सिंह के मार्गदर्शन में की गई। लोकायुक्त ने आमजन से अपील की है कि कोई भी अधिकारी या कर्मचारी रिश्वत की मांग करे तो उसकी शिकायत तत्काल लोकायुक्त कार्यालय में करें。0
0
Report
Advertisement
पीसीसी प्रमुख परिवर्तन पर तेज चर्चा, मंत्री खुशवंत साहेब ने कांग्रेस पर तंज कसा
Begun, Rajasthan:रायपुर पीसीसी चीफ बदलाव की चर्चा तेज.. मामले में मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कसा तंज कहा - कांग्रेस पार्टी के नेता आपस में लड़ते रहते हैं. आका का खास होगा उसकी नियुक्ति होगी. कांग्रेस पार्टी आम जनता की हक अधिकार को छीनने का काम करती है. पद के लिए भागता है वह जनता की सेवा नहीं करता.0
0
Report
यमुनानगर के फर्कपुर में मंदिर के पास लगी आग पर दमकल ने पाया नियंत्रण
Yamuna Nagar, Haryana:यमुनानगर के फर्कपुर क्षेत्र स्थित पृथ्वी नगर वाल्मीकि मंदिर के पास पंचायती भूमि में सुबह आग लग गई। घास-फूस और सरकंडों में लगी चिंगारी से भीषण आग का रूप बन गया, ऊंची लपटें और धुएँ का गुबार दिखाई देने लगा, जिससे आसपास डर फैल गया। दमकल विभाग और स्थानीय लोगों ने मिलकर आग पर काबू पाया और बड़ा हादसा टला। सूखे सरकंडों और झाड़ियों के कारण आग तेजी से फैली, तेज हवा ने उसे भड़काया। स्थानीय लोग घरों से बाहर निकले और दमकल को सूचना दी; तीन गाड़ियाँ मौके पर पहुँचीं और कड़ी मशक्कत के बाद नियंत्रण मिला। आग लगने से कुछ जीव-जंतु आशियाने जल गए और कुछ बेजुबान जानवरों की मौत की आशंका जताई जा रही है। आग लगने के कारणों के बारे में अभी पुष्टि नहीं हुई; स्थानीय लोग भंडारे के बाद कूड़ा-कचरा जलाने को कारण मानते हैं, संभव है उसी से चिंगारियों से आग फैली हो।0
0
Report
पिथौरागढ़ में एसआईआर फॉर्म वितरण शुरू, घर-घर पहुंच रही प्रशासनिक टीम
Pithoragarh, Uttarakhand:पिथौरागढ़ में एसआईआर फॉर्म वितरण शुरू, घर-घर पहुंच रही प्रशासनिक टीम पिथौरागढ़। जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत आज से एसआईआर फॉर्म का वितरण शुरू हो गया है। जिला प्रशासन की टीम बीएलओ (BLO) के माध्यम से घर-घर जाकर लोगों को फॉर्म उपलब्ध करा रही है। साथ ही जिन लोगों को फॉर्म भरने में किसी प्रकार की कठिनाई हो रही है, उनकी मौके पर ही सहायता भी की जा रही है। जिला प्रशासन अभियान को लेकर पूरी तरह सक्रिय नजर आ रहा है। अधिकारियों के अनुसार यह एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशासन की टीमें विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों को प्रक्रिया की जानकारी देने के साथ-साथ फॉर्म भरने में भी सहयोग कर रही हैं। इस दौरान सोशल मीडिया पर एसआईआर को लेकर फैलाई जा रही विभिन्न भ्रांतियों को लेकर भी लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी। जिले के मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कहा कि प्रक्रिया पूरी तरह सरल और सहज है तथा जिला प्रशासन द्वारा उन्हें पूरा सहयोग दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उनका नाम एसआईआर में दर्ज किया जा रहा है और यदि किसी प्रकार की समस्या आती है तो प्रशासनिक टीम तत्काल सहायता कर रही है। बीएलओ और सर्वे टीम के सदस्यों ने बताया कि अभियान के तहत मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में भी फॉर्म वितरण किया जा रहा है, जहां लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। समुदाय के लोग स्वयं आगे बढ़कर फॉर्म भर रहे हैं और अन्य लोगों से भी इस प्रक्रिया में शामिल होने की अपील कर रहे हैं। जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने बताया कि जनपद में एसआईआर की प्री-मैपिंग लगभग 94 प्रतिशत पूरी हो चुकी है। अधिकांश लोगों का विवरण टीमों द्वारा एकत्रित किया जा चुका है और अब फॉर्म वितरण का कार्य शुरू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि लोग स्वयं इस प्रक्रिया में भागीदारी कर रहे हैं और प्रशासन को पूरा सहयोग मिल रहा है। जिलाधिकारी ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया में प्रशासन का सहयोग करें और समय पर अपने आवश्यक विवरण उपलब्ध कराएं। बाइट: जिलाधिकारी आशीष भटगांई बीएलओ मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधि/स्थानीय नागरिक0
0
Report
Advertisement
ब्रजेश पाठक ने अखिलेश यादव पर निशाना, राम मंदिर के शुभारम्भ पर विरोध
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ ब्रेकिंग डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर साधा निशाना सपा मुखिया ने कभी सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय का सम्मान नहीं किया अखिलेश यादव की सोच बाबरवादी है- डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक श्रीराम मंदिर निर्माण से पूर्व भूमि पूजन पर भी अखिलेश के कोई शब्द नहीं निकले जब अयोध्याधाम में भव्य वास्तुकला मूर्त रूप ले रही थी, तब भी सपा मुखिया शांत रहे प्रभु श्रीराम का विग्रह स्थापित होने पर भी अखिलेश ने कोई स्वागत नहीं किया- डिप्टी सीएम अखिलेश श्रीराम मंदिर को लेकर अफवाह फैला कर कर झूठ गढ़ने का असफल प्रयास कर रहे हैं सपा प्रमुख अखिलेश माता शबरी और भगवान जटायू की चर्चा कभी नहीं करेंगे- डिप्टी सीएम भारत दुनिया में सनातन संस्कृति में वाहक राष्ट्र है- उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक सपा मुखिया महर्षि वाल्मीकि के महाकाव्य को भी भूल गए हैं- डिप्टी सीएम सपा मुखिया अपनी सोच को सनातन संस्कृति के विरुद्ध न करें- ब्रजेश पाठक आने वाले दिनों में समाजवादी पार्टी को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा- डिप्टी सीएम वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी को पुनः मुंह की खानी पड़ेगी- ब्रजेश पाठक अखिलेश यादव के झूठ का नेरेटिव कभी सफलता तक नहीं पहुंचेगा प्रदेश के लोग सपा की कारगुजारियों को अच्छी तरह से समझ चुके हैं0
0
Report
कुरुक्षेत्र से सोमनाथ दर्शन हेतु विशेष ट्रेन रवाना; आस्था को नया आयाम
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र: मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कुरुक्षेत्र से सोमनाथ दर्शन के लिए जाने वाली विशेष ट्रेन को रवाना करने पहुंचे, कुरुक्षेत्र से भगवान शिव के प्रथम ज्योतिर्लिंग श्री सोमनाथ महादेव के दर्शन के लिए विशेष ट्रेन को रवाना करना परम सौभाग्य, सीएम बोले तीर्थ स्थलों का विकास चार धाम परियोजना, प्रसाद योजना और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण के माध्यम से भारत अपनी जड़ों से जुड़ रहा है कुरुक्षेत्र: मुख्यमंत्री नायब सैनी कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन से सोमनाथ दर्शन के लिए जाने वाली विशेष ट्रेन को रवाना करने पहुंचे अपने सम्बोधन में उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र से भगवान शिव के प्रथम ज्योतिर्लिंग श्री सोमनाथ महादेव के दर्शन के लिए विशेष ट्रेन को रवाना करना उनका परम सौभाग्य है क्योंकि सोमनाथ मंदिर का इतिहास भारत की धैर्य गाथा का इतिहास रहा है व देशभर में सोमनाथ स्वाभिमान पर मनाया जा रहा है जोकि जनवरी 2027 तक चलेगा इस अवसर पर महंत बंसी पुри, महेश मुनी, पूर्व मंत्री सुभाष सुधा, जिला परिषद अध्यक्ष कंवलजीत कौर भी उपस्थित रही मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा कि तीर्थ स्थलों का विकास चार धाम परियोजना, प्रसाद योजना और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण के माध्यम से भारतवर्ष अपनी जड़ों से जुड़ रहा है कोई भी श्रद्धालु आर्थिक अभाव के कारण तीर्थ यात्रा से वंचित न रहे इसी उद्देश्य से हमने मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना चलाई, इससे पहले भी इस योजना के तहत अयोध्या धाम और प्रयागराज के लिए श्रद्धालुओं की विशेष बसें भेजी गईं,अयोध्या धाम के लिए 28 मार्च को अंबाला से विशेष तीर्थ ट्रेन और श्री हजूर साहिब नांदेड़ के लिए दो ट्रेन में कुरुक्षेत्र और सिरसा से रवाना की गई मुख्यमंत्री ने रेलवे विभाग और सभी अधिकारियों का हृदय से धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने इस यात्रा के सफल आयोजन में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया0
0
Report
सिकंदराराऊ में भाजपा की मासिक बैठक में बनी आगामी अभियानों की रणनीति, अनिल सिसोदिया रहे मुख्य अतिथि
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:हाथरस/सिकंदराराऊ -प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने के लिए सिकंदराराऊ मंडल की मासिक बैठक का भव्य आयोजन किया गया। हर माह की एक से सात तारीख के बीच होने वाली इस रणनीतिक बैठक में मंडल समिति के पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बैठक में जिला संगठन की ओर से मुख्य अतिथि के रूप में जिला मीडिया प्रभारी अनिल सिसोदिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भारत माता के चित्र पर पुष्पार्चन और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद मंडल अध्यक्ष मुकुल कुमार गुप्ता ने मुख्य अतिथि को पटिका पहनाकर उनका आत्मीय स्वागत किया। मंच पर जिला मंत्री मीरा माहेश्वरी, जिला कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता और मंडल अध्यक्ष मुकुल कुमार गुप्ता प्रमुख रूप से मंचासीन रहे। बैठक का कुशल संचालन मंडल महामंत्री निर्मल दास ने किया। कार्यकर्ताओं को जोश भरते हुए मुख्य अतिथि अनिल सिसोदिया ने संगठन के आगामी अभियानों की रूपरेखा सामने रखी और हर कार्यकर्ता से जुटने का आह्वान किया l किसानों से जुड़े कार्यक्रमों को जमीनी स्तर पर प्रभावी और लाभकारी बनाया जाएगा।ब्लॉक स्तर पर संगठन की गतिविधियों को तेज कर जन-जन तक पैठ बनाई जाएगी। पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ इस वृक्षारोपण अभियान को व्यापक रूप से चलाया जाएगा।आगामी 21 जून को योग दिवस कार्यक्रम को हर स्तर पर भव्य और ऐतिहासिक रूप से आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर मुख्य अतिथि अनिल सिसोदिया ने कहा संगठन की असली ताकत हमारे कर्मठ कार्यकर्ता हैं। आगामी सभी कार्यक्रमों को हमें जन-आंदोलन बनाना है। बैठक में संगठन को मजबूत करने और सभी आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का सामूहिक संकल्प लिया गया। इस अवसर पर जिला मंत्री मीरा माहेश्वरी, जिला कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता, मंडल अध्यक्ष मुकुल कुमार गुप्ता, किशनवीर सिंह यादव, कमल नयन वार्ष्णेय, कमलेश शर्मा, राज वार्ष्णेय, नीलम माहेश्वरी, आरती त्रिवेदी, संदीप बाल्मीकि, देवेंद्र सविता, गिरीश मोहन गुप्ता, कुंजविहारी वर्मा और निर्मल दास सहित बड़ी संख्या में मंडल के पदाधिकारी और देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।0
0
Report
Advertisement
