icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

NSA हटने के बाद मुल्ला अफरोज के चार मामलों पर संभल कोर्ट में महत्त्वपूर्ण सुनवाई

Sambhal, Uttar Pradesh:सभल दंगे के आरोपी मुल्ला अफरोज की हत्या के मामले में जिला कोर्ट में पेशी. मुल्ला अफरोज वकीलों के साथ जिला कोर्ट पहुंचा. हत्या के 1 केस के मामले में आज जिला कोर्ट में अहम सुनवाई होगी. NSA रद्द होने के बाद मुल्ला अफरोज पर सभल दंगे से जुड़े 4 केस अभी भी बरकरार.. संभल दंगे से जुड़े 4 मामलों के केस में मुल्ला अफरोज को हो सकती है बड़ी सजा .NSA रद्द होने के बाद मुरादाबाद जेल से रिहा होकर कल देर रात घर पहुंचा था मुल्ला अफरोज .जिला कोर्ट पहुंचे मुल्ला अफरोज में NSA हटाये जाने पर सुप्रीम कोर्ट की तारीफ ..जिला न्यायालय , चन्दौसी का मामला TT मुल्ला अफरोज , संभल दंगे का आरोपी WKT कोर्ट से सुनील सिंह बाइट .. मोहम्मद कमर , मुल्ला अफरोज के बकील
0
0
Report
Advertisement

सपा के राज्यसभा प्रत्याशी को लेकर मौलाना शहाबुद्दीन का बायन,बोले-मुस्लिम नेतृत्व को खत्म कर रहे अखिल

SHUBHAM KUMAR SINGHSHUBHAM KUMAR SINGHFollowJust now
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने दिल्ली में हुई इंडिया गठबंधन की बैठक और उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने आरोप लगाया कि इंडिया गठबंधन की बैठक में मुस्लिम समाज से जुड़े मुद्दों पर कोई चर्चा नहीं हुई, जबकि गठबंधन के नेताओं ने अपने राजनीतिक हितों और समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।मौलाना ने कहा कि देश के मुसलमान कई समस्याओं और मुद्दों से जूझ रहे हैं। उन्होंने समान नागरिक संहिता, मदरसों से जुड़े फैसलों और विभिन्न धार्मिक स्थलों से जुड़े विवादों का जिक्र करते हुए कहा कि इन मुद्दों पर विपक्षी नेताओं की ओर से कोई स्पष्ट चर्चा नहीं की गई। उन्होंने कहा कि इससे मुस्लिम समाज में निराशा और नाराजगी है।उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी की ओर से रामगोपाल यादव और धनराज नथानी के नाम घोषित किए जाने पर भी मौलाना ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सपा में मुस्लिम नेताओं के नामों पर भी विचार किया जा सकता था, लेकिन पार्टी ने ऐसा नहीं किया।मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव मुस्लिम नेतृत्व को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सपा में अबु आसिम आजमी, सलीम इकबाल शेरवानी और आजम खां के परिवार सहित कई मुस्लिम नेताओं में से किसी को राज्यसभा भेजा जा सकता था।उन्होंने धनराज नथानी के पिता के भाजपा से राज्यसभा सदस्य होने का उल्लेख करते हुए सपा नेतृत्व से सवाल किया कि भाजपा नेता के बेटे को राज्यसभा भेजने का निर्णय क्यों लिया गया। मौलाना ने इसे लेकर अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा के इस फैसले से मुस्लिम समाज में नाराजगी है।मौलाना ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में मुस्लिम समाज अखिलेश यादव के इस रवैये का जवाब देगा।
0
0
Report
0
0
Report
Advertisement

त्योहारी सीजन में कमर्शियल गैस सिलेंडर कीमतें बढ़ीं, कारोबारी लागत पर असर

Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली त्योहारी सीजन शुरू होते ही कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने से होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट, मिठाई, नमकीन और चाय-नाश्ते का कारोबार करने वाले छोटे-बड़े व्यवसायियों की लागत बढ़ गई है। 1 अक्टूबर से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी लागू हुई है। सिंगरौली में भी गैस की कीमत 3064 तक पहुंच गई है। अलग-अलग शहरों में कीमतों में अंतर है। कमर्शिकल गैस सिलेंडर की कीमतों में यह बढ़ोतरी ऐसे समय हुई है, जब त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों और नाश्ते की मांग बढ़ती है। सिंगरौली में भी होटल, ढाबे, रेस्टोरेंट, मिठाई और नमकीन की दुकानों सहित बड़ी संख्या में छोटे कारोबारी व्यावसायिक गैस सिलेंडर का इस्तेमाल करते हैं। गैस की कीमत बढ़ने से इनके रोजाना के संचालन खर्च पर सीधा असर पड़ना स्वाभाविक है। पिछले कुछ महीनों में कमर्शियल एलपीजी की कीमतों में कई बार बदलाव देखने को मिला है। सितंबर में भी कीमत में बढ़ोतरी हुई थी और अब अक्टूबर में एक बार फिर दाम बढ़ाए गए हैं। लगातार बढ़ती लागत का असर कारोबारियों के मुनाफे पर पड़ सकता है। वहीं, यदि बढ़ी हुई लागत को पूरा करने के लिए खाद्य पदार्थों की कीमतों में इजाफा किया जाता है तो इसका असर सीधे ग्राहकों की जेब पर पड़ सकता है। सिंगरौली जैसे औद्योगिक जिले में होटल, ढाबे और छोटे खान-पान के कारोबार बड़ी संख्या में लोगों की रोजी-रोटी से जुड़े हैं। ऐसे में कमर्शियल गैस के दाम बढ़ने के साथ ही कारोबार की लागत का बढ़ना इन व्यवसायों के लिए एक अतिरिक्त चुनौती है। खासकर छोटे दुकानदारों के सामने लागत और ग्राहकों की खरीद क्षमता के बीच संतुलन बनाए रखने की चुनौती रहती है। फिलहाल घरेलू इस्तेमाल वाले 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर की कीमत में इस बदलाव के तहत बढ़ोतरी नहीं की गई है। कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि का असर मुख्य रूप से व्यावसायिक इस्तेमाल करने वाले प्रतिष्ठानों पर पड़ेगा। त्योहारी सीजन में अब इसका असर सिंगरौली के स्थानीय बाजार में खान-पान की वस्तुओं की कीमतों और कारोबार की लागत पर कितना पड़ता है, यह आने वाले दिनों में देखने को मिलेगा.
0
0
Report

Kotputli: स्वच्छता अभियान के तहत गोरधनपुरा में एक दिन, एक घंटा श्रमदान — बावड़ी परिसर साफ

Jaipur, Rajasthan:कोटपूतली के गोरधनपुरा ग्राम पंचायत के आसपुरा स्थित प्राचीन बालाजी मंदिर की बावड़ी परिसर में “एक दिन, एक घंटा स्वैच्छिक श्रमदान” कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. गोपाल लाल मीणा सहित जिला प्रशासन के अधिकारी, ग्रामजन एवं स्कूली विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए श्रमदान किया। श्रमदान के दौरान बावड़ी परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई कर कचरा एवं अनावश्यक सामग्री हटाई गई। सामूहिक श्रमदान से बावड़ी परिसर का स्वरूप निखरा और ग्रामीणों में स्वच्छता के प्रति सहभागिता एवं जिम्मेदारी की भावना को बल मिला। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. गोपाल लाल मीणा ने उपस्थित अधिकारियों, ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारे दैनिक जीवन की आदत और सामूहिक जिम्मेदारी है। सार्वजनिक स्थलों, जलस्रोतों एवं धार्मिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने में प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भूमिका आवश्यक है। डॉ. मीणा ने कहा कि प्राचीन बावड़ियां हमारी ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ जल संरक्षण की परंपरा की भी प्रतीक हैं। ऐसे स्थलों की साफ-सफाई एवं संरक्षण के लिए प्रशासन के साथ आमजन की भागीदारी महत्वपूर्ण है। उन्होंने ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने के साथ अन्य लोगों को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित करें तथा कचरा निर्धारित स्थान पर ही डालें। उन्होंने कहा कि “एक दिन, एक घंटा” का यह श्रमदान केवल एक दिन की गतिविधि न रहकर निरंतर स्वच्छता के संकल्प में परिवर्तित होना चाहिए। सामूहिक प्रयासों से गांव, सार्वजनिक स्थल और जलस्रोत स्वच्छ एवं सुंदर बन सकते हैं। उन्होंने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार एवं जिला कलेक्टर के निर्देशन में 15 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक जिलेभर में ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत स्तर तक स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत गतिविधियां आयोजित की जा रही है। कार्यक्रम में जिला प्रशासन के अधिकारी, ग्राम पंचायत प्रतिनिधि, ग्रामीणजन एवं स्कूली विद्यार्थी उपस्थित रहे.
0
0
Report

पदमनाभपुर में घर के बाहर खड़ी कार में आग, दमकल ने तुरंत काबू पाया

Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है जहां देर रात घर के सामने खड़ी कार में अचानक आग लग गई है आग लगते ही मौके पर अफरा तफरी मच गई तो वहीं फॉरेन आग की सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मुस्तैदी के साथ एक दम कल वाहन की मदद से आग पर काबू पाया गया तो वही आग को बढ़ने से रोका गया दरअसल पदमनाभपुर में नलिन कुमार लुनिया की कार घर के बाहर खड़ी थी तभी अचानक कार से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते कर धु धु कर स्वाहा हो गई दमकल विभाग की टीम ने समय रहते आग पर काबू पा लिया वरना रिहायशी इलाके में बड़ी दुर्घटना हो सकती थी.
0
0
Report
Advertisement

हनुमानगढ़ में 4 अक्टूबर को मां ब्रह्माणी का पंचम मंगलपाठ महोत्सव और दिव्य ज्योति दर्शन

Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ में मां ब्रह्माणी का पंचम मंगलपाठ महोत्सव 4 अक्टूबर को,पल्लू धाम से आएगी अखंड ज्योत, दिव्य ज्योति दर्शन के साथ होगा महाप्रसाद वितरण हनुमानगढ़ में पल्लू धाम परिवार की ओर से 4 अक्टूबर को पंचम मंगलपाठ महोत्सव और दिव्य ज्योति दर्शन कार्यक्रम होगा। यह आयोजन टाउन स्थित चिल्ड्रन स्कूल के सामने कामधेनु सत्संग भवन में ''एक शाम मां ब्रह्माणी के नाम'' थीम पर होगा। कार्यक्रम के प्रचार के लिए गुरुवार को एक रथ रवाना किया गया। आयोजकों के अनुसार, महोत्सव पल्लू धाम के पुजारी की देखरेख में होगा, जिसमें दूर-दूर से श्रद्धालु आएंगे। पल्लू धाम से मां की अखंड ज्योत भी लाई जाएगी, जिसके दिव्य ज्योति दर्शन श्रद्धालु कर सकेंगे। आयोजकों ने बताया कि यह आयोजन शहर की खुशहाली और सुख-समृद्धि की कामना के लिए लगातार पांच साल से हो रहा है。
0
0
Report

सुल्तानपुर में प्रधान पर धन उगाही और बिना नोटिस झुग्गियां गिराने का आरोप

ALOK SRIVASTAVAALOK SRIVASTAVAFollow11m ago
Sultanpur, Uttar Pradesh:सुल्तानपुर। सदर तहसील के बंधुआकला थाना क्षेत्र के मुडुई नेवादा गांव में गरीब परिवारों की झुग्गियां जेसीबी से गिराए जाने का मामला सामने आया है। बेघर हुए परिवार बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे और डीएम को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। पीड़ितों का आरोप है कि वे पिछले 10 से अधिक वर्षों से ग्राम सभा की जमीन पर झुग्गी और छप्पर डालकर रह रहे थे। उनका कहना है कि ग्राम प्रधान ने पहले आवासीय पट्टा दिलाने के नाम पर पैसे लिए और बाद में अतिरिक्त धनराशि की मांग की। पैसा नहीं दे पाने पर पट्टा नहीं दिया गया। पीड़ितों का आरोप है कि 28 सितंबर को बिना किसी पूर्व सूचना या नोटिस के जेसीबी बुलाकर उनकी झुग्गियों को ध्वस्त करा दिया गया। कार्रवाई के बाद कई परिवारों के सामने रहने का संकट खड़ा हो गया है। पीड़ित परिवारों ने डीएम से मांग की है कि उन्हें जमीन से बेदखल न किया जाए, कब्जा पूर्ववत कायम रखा जाए और नियमानुसार आवासीय पट्टा दिया जाए। मामले में ग्रामीणों ने पूरे प्रकरण की जांच और न्याय की मांग की है।
0
0
Report

यूपी राज्यसभा उम्मीदवार पर झारखंड में सियासी घमासान

Ranchi, Jharkhand:यूपी में हो रहे राज्यसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ी हुई है, पर चर्चा झारखंड में भी गूंज रहा है। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी ने राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी के बेटे धनराज नाथवानी को उम्मीदवार बनाया तो आवाज झारखंड कांग्रेस कोटे के मंत्री की तरफ से भी आई , कहा ये ठीक परंपरा नहीं, उम्मीदवारी कैंसिल होना चाहिए। उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव , उम्मीदवारी और नामांकन झारखंड में राजनीतिक चर्चा में है परिमल नाथवानी के बेटे को यूपी में सपा ने राज्य सभा उम्मीदवार बनाया तो झारखंड में कांग्रेस कोटे से स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने कहा, ये ठीक परंपरा नहीं है, उनका उम्मीदवारी कैंसिल होना चाहिए ,ये बिल्कुल गलत है।नाथवानी जी झारखंड से लड़ेंगे भाजपा से और यूपी में उनका बेटा लड़ेगा सपा से ,ये क्या है । बाप बेटा का देश है या व्यवसायियों का देश है। मैं कहना चाहता हूं राज्यसभा का सांसद वैसे लोगों को बनाइये जिसने पार्टी में समर्पित जीवन दे दिया , व्यवसाई को बना रहे हैं। सपा से मेरा आग्रह होगा , इंडिया ब्लॉक से हैं ,उनको कहूंगा पता कर लें अभी उनके फादर झारखंड से बीजेपी से जीते हैं उनके बेटा को सपा यूपी से उम्मीदवार बनाएगा तो क्या मैसेज जायेगा। सपा से आग्रह होगा इस निर्णय पर पुनर्विचार किया जाए। धन बल के प्रयोग से बने हैं तो दिक्कत है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top