458001
बारिश के लिए टोटका ,गधे से चलवाया हल
Mandsaur, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के मंदसौर जिला मुख्यालय पर मानसून की बेरुखी जारी है जिला मुख्यालय पर बादल तो घुमड़ रहे हैं लेकिन बारिश नहीं हो रही है, बारिश के लिए तरह-तरह के जतन किए जा रहे हैं। जहां बीती रात बारिश के लिए मुक्तिधाम पर विशेष पूजा अर्चना की गई और गधों से हल चलवाए गए। माना जाता है कि इस तरह का टोटका करने से बारिश होती है, गौरतलब है कि हाल ही में प्रसिद्ध तलाई वाले बालाजी मंदिर में भी बारिश के लिए 2 दिन का अनुष्ठान किया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रायपुर के आकाश में भारतीय वायुसेना का दमदार एयर शो, जानिए क्या हुआ
Begun, Rajasthan:रायपुर रायपुर के आसमान में भारतीय वायुसेना का शौर्य.. सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम रायपुर के आसमान में भर रही उड़ान.. रायपुर के आसमान में भारतीय वायु सेना का रोमांचक नजारा शहरवासी ने घरों की छतों से हेलीकॉप्टरों की देखी उड़ान 2 नवंबर को नवा रायपुर के सेंध लेक में होगा भव्य एयर शो छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के लिए वायुसेना की खास तैयारी..0
0
Report
हरदीपपुरी को राज्यसभा उम्मीदवार बनाने पर सियासत गर्म, एप्सटीन फाइल सवाल
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल हरदीप पूरी को राज्यसभा प्रत्याशी बनाने पर सियासत पीसीसी चीफ जीतू पटवारी प्रेस कॉन्फ्रेंस एप्सटीन फाइल को लेकर संसद के अंदर चर्चा हुई एप्सटीन फाइल के नाम पर भारत को दबाया गया एप्सटीन बाल शोषण का आरोपी हरदीप पूरी कहते रहे वो डेलिगेशन के साथ एप्सटीन से मिले लेकिन ऐसा नहीं एप्सटीन के साथ हरदीप पूरी की अकेली तस्वीरें भी सामने आ चुकी है हरदीप पूरी को क्यों बनाया गया एमपी से क्या कोई योग्य व्यक्ति नहीं था एक दलित व्यक्ति को जबरन इस्तीफा दिलवाया गया हरदीप पूरी को राज्यसभा भेजने के लिए हरदीप पुरी को लेकर हर जिले में कांग्रेस उनके पुतले जलाएगी लोकतंत्र बचाओ और अराजकता हटाओ पर बोले जीतू पटवारी भारत के संविधान ने हमें रैली करने का अधिकार दिया अराजकता वह लोग फैला रहे हैं INDIA गठबंधन के रैली पर बोले रैली में अधिक से अधिक संख्या मध्य प्रदेश की होगी लोकतंत्र को बचाने के लिए यह रैली है0
0
Report
वडोदरा में दला पटेल समाज के तीन सदस्यों की सामूहिक आत्महत्या से सनसनी
Noida, Uttar Pradesh:वडोदरा के कारेलीबाग इलाके की दला पटेल की पोल में एक ही परिवार के तीन सदस्यों के सामूहिक आत्महत्या से पूरे शहर में सनसनी फैल गई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आर्थिक तंगी और डिप्रेशन के कारण यह कदम उठाया गया है। वडोदरा की नरसिंहजी की पोल में स्थित दला पटेल की पोल में रहने वाले सोनी परिवार के तीन सदस्यों ने फांसी लगाकर सामूहिक आत्महत्या कर ली है। मृतकों में 50 वर्षीया मां आरतीबेन सोनी, बड़ा बेटा नीलकंठ सोनी और छोटी बेटी झलक सोनी शामिल हैं। दो साल पहले परिवार के मुखिया चेतन सोनी की हार्ट अटैक से मृत्यु हो गई थी, जिसके कारण बेटा नीलकंठ कनाडा से वडोदरा लौट आया था। जबकि बेटी ओल्ड पादरा रोड पर आयुर्वेदिक अस्पताल चलाती थी। घटना की जानकारी मिलते ही सिटी पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों का काफिला मौके पर पहुंचा और तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस की शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि यह खौफनाक कदम आर्थिक तंगी और डिप्रेशन के कारण उठाया गया है। घर की तलाशी के दौरान कई दस्तावेज और कार लोन की नोटिस भी मिली है। दूसरी ओर, मृतकों के पड़ोसियों और अस्पताल के पार्टनर केतन शाह ने बताया कि परिवार बहुत अच्छा और संपन्न था। तीन दिन पहले ही अस्पताल के विस्तार को लेकर चर्चा हुई थी। कोई बड़ी आर्थिक समस्या या विवाद न होने के बावजूद यह कदम क्यों उठाया गया, इसे लेकर सोनी समाज भी सदमे में है और यह घटना बेहद चिंता का विषय बनी हुई है। दिवाली के त्योहार से ठीक पहले सोनी परिवार के तीन सदस्यों द्वारा सामूहिक आत्महत्या की इस घटना से पूरे शहर में हड़कंप मच गया है। फिलहाल पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सयाजी अस्पताल भेज दिया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत की सटीक वजह सामने आएगी। इसके अलावा, पुलिस ने आत्महत्या के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए आगे की जांच शुरू कर दी है।0
0
Report
Advertisement
अनंत सिंह की बेटी की शादी के बीच सुप्रीम कोर्ट ने बेल खारिज कर दी
Patna, Bihar:अनंत सिंह की बेटी की शादी है। इसीलिए शादी बाद 1 दिसंबर को कोर्ट में सरेंडर करेंगे। उनके वकील कुमार हर्षवर्धन ने बताया कि क्रिमिनल इंसिडेंट को देखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने बेल रिजेक्ट की है। निचली अदालत में हाजिर होंगे। उसके बाद दोबारा से हमलोग बेल फाइल करेंगे।0
0
Report
73 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल-दिल्ली तस्करी
Madhubani, Bihar:3010 ZBJ MDB GANJA R MADHUBANI BINDU BHUSHAN एंकर मधुबनी पुलिस ने भारी मात्रा में गांजा के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया है,पुलिस ने गांजा से भरे कार को जब्त किया है।मामला भैरबस्थान थाना के खररक गांव के पास एनएच 27 की है। कार से 73 किलो गांजा हुआ बरामद। वाहन जांच के दौरान पुलिस ने कार को संदिग्ध हालत में देख कार की तलाशी ली तो कार के अंदर गांजा छुपाकर रखा हुआ मिला। गिरफ्तार तस्कर की पहचान सुपौल जिला के त्रिवेणीगंज थाना के भूरा गांव निवासी सोनू कुमार और गोपाल कुमार के तौर पर हुई है।पुलिस ने बताया गांजा नेपाल से दिल्ली ले जाना था। पुलिस गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ कर तस्करों के नेटवर्क को खंगाल रही है।जब्त गांजा की अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 30 लाख बतायी जा रही है।0
0
Report
जोधपुर की 446 ग्राम पंचायतों में सरपंच चुनाव जारी, पेयजल-सड़क लाइट प्रमुख मुद्दे
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर में 446 ग्राम पंचायतां में सरपंच चुनण खातर मतदान जारी, गांवां में दिख्यो उत्साह पेयजल संकट, सड़कां अर रोड लाइट रा मुद्दा छाया, शाम 6 बजे बाद होसी मतगणना जोधपुर। पंचायतीराज संस्थावां रा आम चुनाव-2026 रा तहत शुक्रवार नै जोधपुर जिले में दूजे चरण रो मतदान शांतिपूर्ण माहौल में जारी है। जिले री 446 ग्राम पंचायतां में सवेरै 7 बजे सूं मतदाता आपरो सरपंच चुनण खातर मतदान केंद्रां पर पहुंचण लाग गया। मतदान नै लेर ग्रामीणां में खासो उत्साह देखण नै मिल्यो। मतदान शाम 6 बजे तक चालसी। इण पाछै संबंधित ग्राम पंचायत मुख्यालयां पर मतगणना कर परिणाम घोषित करिया जासी। शनिवार नै उप सरपंच पद खातर चुनाव होसी। दूजे चरण में बनाड़, आसोप, बावड़ी, भोपालगढ़, बिलाड़ा, धवा, हतुंडी, झंवर, कापरड़ा, केरू, लूणी, मंडोर, ओसियां, पीपाड़ सिटी, सालवा खुर्द, सामराऊ, तिंवरी अर उम्मेदनगर क्षेत्र री 446 ग्राम पंचायतां में 1551 उम्मीदवार मैदान में है। वहीं 11 ग्राम पंचायतां में ग्रामीणां री सहमति सूं सरपंच निर्विरोध चुन लिया गया। पेयजल संकट बण्यो सबसे बड़ो मुद्दो मतदान दौरान गांवां में पेयजल संकट, सड़कां री हालत अर रोड लाइट जैसी मूलभूत सुविधावां रा मुद्दा छाया रहा। बनाड़ क्षेत्र में जी मीडिया सूं बातचीत करतां ग्रामीणां कह्यो कि गांव में पानी री समस्या सबसे बड़ी है। इणा समेत अन्य समस्यावां रो समाधान करावण वालो ही सरपंच बणणो चाहिए। ग्रामीणां रो कहणो है कि जो प्रत्याशी गांव रा विकास अर मूलभूत सुविधावां पर ध्यान देसी, वोट उसी नै मिलसी। जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक रंजन रा निर्देश पर मतदान शांतिपूर्ण अर निष्पक्ष करवाण खातर प्रशासन द्वारा पुख्ता व्यवस्थाएं करी गई। अब शाम 6 बजे बाद मतगणना सूं गांवां री नई सरकार री तस्वीर साफ होसी।0
0
Report
Advertisement
हमीरपुर PET परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा कड़ी, नकल रोकथाम के लिए 12 केंद्र तैनात
Chanwal, Himachal Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज़ हमीरपुर:- PET परीक्षा को लेकर जिलाधिकारी अशोक कुमार ने परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण, परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा, 12 सेंटरों में सम्पन्न कराई जा रही है PET परीक्षा, सभी 12 सेंटरों में सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात, एसडीएम को अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहने के निर्देश, परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और नकलविहीन संपन्न कराने के दिए निर्देश, परीक्षार्थियों के लिए नगर पालिका रैन बसेरे में निशुल्क ठहरने और खाने पीने का किया गया इंतजाम।0
0
Report
मेरठ ब्लूड्रम मर्डर मिस्ट्री: अठारह महीने बाद मकान खुला, सामान बिखरा
मेरठ के चर्चित ब्लूड्रम मर्डर मिस्ट्री मामले में अठारह महीने बाद सौरभ और मुस्कान का मकान आखिरकार खोल दिया गया है। हत्या की इस सनसनीखेज घटना के बाद पुलिस ने इस घर को सील कर दिया था। थाना ब्रह्मपुरी क्षेत्र के इंदिरा नगर में स्थित इस मकान को खुलवाने के लिए मकान मालिक ने कई अधिकारियों के सामने गुहार लगाई थी। मकान खुलने के बाद सौरभ का सारा सामान टेंपो में भरकर रवाना कर दिया गया। लंबे समय तक बंद रहने के कारण घर का अधिकतर सामान पूरी तरह से खराब हो चुका है। इस दौरान हमारे रपोर्टर पारस गोयल ने ग्राउंड पर जब मकान के भीतर मासूम पीहू की पेंटिंग देखकर वहां मौजूद लोग दंग रह गए। सामान हटाने के बाद मकान मालिक घर पर ताला लगाकर अपने गांव चला गया है। इस खौफनाक घटना के बाद से मकान में कोई भी नया किरायेदार आने के लिए तैयार नहीं हो रहा है, जिसके चलते अब मकान मालिक इस मकान को बेचने की जुगत में लगा हुआ है।0
0
Report
बोकारो फुसरो ओवरब्रिज हादसा: 60 चक्का ट्रेलर ने बाइक सवार को गंभीर घायल
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो के फुसरो में ओवरब्रिज के पास हादसा। एक 60 चक्का ट्रेलर की चपेट में आकर बाइक सवार गंभीर रूप से घायल। बतातe चले् कि बोकारो के बेरमो थाना क्षेत्र के अंतर्गत फुसरो ओवरब्रिज के मोड़ पर एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई है। यहाँ एक 60 चक्का भारी ट्रेलर की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। मिली जानकारी के अनुसार, विशालकाय ट्रेलर डुमरी की ओर से आ रहा था। ओवरब्रिज पर मुड़ने के दौरान ट्रेलर अनियंत्रित हो गया और उसने बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक रगड़ते- घिसटते हुए ओवरब्रिज की रेलिंग में जाकर बुरी तरह फंस गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिसके कारण ओवरब्रिज के दोनों ओर यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, घायल युवक फुसरो का ही रहने वाला बताया जा रहा है。0
0
Report
Advertisement
पंचायतीराज चुनाव: 446 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए मतदान जारी
Jodhpur, Rajasthan:पंचायतीराज चुनाव, 446 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए मतदान जारी, ग्रामीणों में दिखा उत्साह बुनियादी सुविधाएं, पेयजल संकट और सड़कें बने प्रमुख चुनावी मुद्दे, शाम 6 बजे तक होगा मतदान, इसके बाद मतगणना जोधपुर। पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत शुक्रवार को जिले में द्वितीय चरण का मतदान शांतिपूर्ण माहौल में जारी है। जिले की 17 पंचायत समितियों की 446 ग्राम पंचायतों में सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हुआ। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर ग्रामीण मतदाताओं का पहुंचना शुरू हो गया और लोगों में अपने गांव की सरकार चुनने को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा। इसके बाद संबंधित ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे। वहीं शनिवार को उप सरपंच पद के लिए निर्वाचन कराया जाएगा। द्वितीय चरण में बनाड़, आसोप, बावड़ी, भोपालगढ़, बिलाड़ा, धवा, हतुंडी, झंवर, कापरड़ा, केरू, लूणी, मंडोर, ओसियां, पीपाड़ सिटी, सालवा खुर्द, सामराऊ, तिंवरी और उम्मेदनगर क्षेत्र की 446 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए 1551 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। वहीं 11 ग्राम पंचायतों में ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से निर्विरोध सरपंच चुन लिए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक रंजन के निर्देशानुसार मतदान को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने के लिए प्रशासन की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। पेयजल और विकास के मुद्दों पर ग्रामीणों ने किया मतदान मतदान के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में स्थानीय समस्याएं और विकास के मुद्दे प्रमुखता से सामने आए। मतदाताओं के अनुसार गांवों में पेयजल संकट, सड़कों की बदहाल स्थिति और रोड लाइट जैसी बुनियादी सुविधाओं की कमी बड़ी समस्याएं हैं। ग्रामीण ऐसे प्रत्याशी को चुनने के पक्ष में नजर आए, जो इन समस्याओं का समाधान कर सके और गांव के विकास को प्राथमिकता दे। बनाड़ क्षेत्र में जी मीडिया की ओर से मतदाताओं से बातचीत की गई तो ग्रामीणों ने पेयजल संकट को सबसे बड़ी समस्या बताया। उनका कहना था कि गांव में पानी की समस्या के साथ अन्य बुनियादी सुविधाओं का भी समाधान जरूरी है। जो प्रत्याशी इन समस्याओं को दूर करने और विकास कार्य करवाने में सक्षम होगा, ग्रामीण उसी के पक्ष में मतदान करेंगे। शाम 6 बजे मतदान समाप्त होने के बाद होने वाली मतगणना पर टिकी हैं। मतगणना के साथ ही गांवों की नई सरकार की तस्वीर साफ हो जाएगी।0
0
Report
जयपुर में साइबर ठग: 11 मामले, लाखों की ठगी APK से KYC तक नए हथकंडे
Jaipur, Rajasthan:जयपुर में साइबर ठगों ने एक बार फिर लोगों की मेहनत की कमाई पर बड़ा हाथ साफ किया है। शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में साइबर ठगी के 11 मामले सामने आए हैं। कहीं बैंक खाते की KYC अपडेट कराने के नाम पर बुजुर्ग महिला को झांसे में लिया गया तो कहीं APK फाइल डाउनलोड करवाकर क्रेडिट कार्ड से धोखाधड़ी की गई। इसके अलावा मोबाइल सिम अचानक बंद होने के बाद बैंक खाते से रकम निकलने और बिना जानकारी के खातों से लाखों रुपए ट्रांसफर होने के मामले भी सामने आए हैं। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर अलग-अलग थानों में मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 76 वर्षीय बुजुर्ग महिला को KYC के नाम पर लगाया चूना..... दुर्गापुरा में रहने वाली 76 वर्षीय शशि नागपाल साइबर ठगी का शिकार हो गईं। पीड़िता के अनुसार 26 अक्टूबर को उनके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने बैंक खाते की KYC अपडेट कराने की बात कही और बातचीत में उलझाकर उनके कोटक महिंद्रा बैंक खाते से दो बार में कुल एक लाख रुपए ट्रांसफर करवा लिए। जवाहर सर्किल थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। APK फाइल डाउनलोड करवाकर क्रेडিট कार्ड से ठगी.... मालवीय नगर थाना इलाके में साइबर ठगी के दो मामले दर्ज हुए हैं। अभिनव पांडे के साथ 27 अक्टूबर को अज्ञात नंबर से कॉल कर कथित तौर पर गूगल प्ले स्टोर से APK फाइल इंस्टॉल करवाई गई। इसके बाद उनके क्रेडिट कार्ड से धोखाधड़ी हुई। उसी पीड़ित की ओर से 28 अक्टूबर को हुई 3 लाख 14 हजार 394 रुपए की ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी की शिकायत भी दर्ज कराई गई। दोनों मामलों में पुलिस जांच कर रही है। सिम बंद हुई, खाते से 2.17 लाख रुपए गायब.... विद्याधर नगर थाना इलाके में पंजाब के भटिंडा निवासी सुनील गोयल के साथ साइबर ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत के अनुसार, उनकी सिम ऑटोमेटिक बंद हो गई और इसके बाद बैंक खाते से 2 लाख 17 हजार 37 रुपए कट गए। साइबर पोर्टल पर की गई शिकायत के आधार पर जीरो नंबर एफआईआर दर्ज होकर जयपुर पहुंची। मानसरोवर में पिता के खाते से 3.39 लाख रुपए पार.... मानसरोवर थाना इलाके में हीरा पथ निवासी नरेंद्र सजनानी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके पिता रमेश कुमार सजनानी के बैंक ऑफ बड़ौदा खाते से 12 से 16 अक्टूबर के बीच कुल 3 लाख 39 हजार 880 रुपए अवैध रूप से ट्रांसफर कर लिए गए। मुहाना में तीन लोगों को बनाया निशाना.... मुहाना थाना क्षेत्र में साइबर ठगी के तीन मामले दर्ज हुए हैं। पहले मामले में मुहाना निवासी हीरालाल सैनी के खाते से बिना जानकारी के एक लाख रुपए ट्रांसफर कर लिए गए। दूसरे मामले में मदरामपुरा निवासी रमेश चंद बैरवा के खाते से 2 लाख 38 हजार रुपए निकाल लिए गए। तीसरे मामले में श्याम विहार निवासी भंवरलाल शर्मा के खाते से 4 लाख 50 हजार 600 रुपए ट्रांसफर कर साइबर ठगी की गई। अन्य इलाकों में भी लाखों की धोखाधड़ी.... सोडाला थाना इलाके के सरस्वती नगर निवासी भूमिका के साथ 1 लाख 10 हजार 750 रुपए की साइबर ठगी हुई। इस मामले में जीरो नंबर एफआईआर दर्ज होकर संबंधित थाने पहुंची। पत्रकार कॉलोनी थाना इलाके में कृष्णा सरोवर निवासी देवेंद्र त्यागी के साथ 1 लाख 3 हजार 854 रुपए की ऑनलाइन ठगी हुई। पीड़ित ने 27 अक्टूबर को हुई धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई। वहीं, शिप्रापथ थाना इलाके के थड़ी मार्केट स्थित SSS बॉयज पीजी में रहने वाले 22 वर्षीय मिलन जांगिड़ के साथ एक लाख एक रुपए की ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी हुई। इस मामले में सेंट्रल साइबर पुलिस स्टेशन से जीरो नंबर एफआईआर प्राप्त होने पर मुकदमा दर्ज किया गया। इसके अलावा माणक चौक थाना इलाके के पुरोहित जी का कटला में रितेश कुमार के साथ भी ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ। पुलिस ने शुरू की जांच साइबर ठगी के इन मामलों में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं और आईटी एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज किए गए हैं। पुलिस संबंधित बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और डिजिटल ट्रांजेक्शन की जानकारी जुटा रही है। लगातार सामने आ रहे मामलों ने एक बार फिर साइबर सुरक्षा और ऑनलाइन बैंकिंग के दौरान सतर्कता बरतने की जरूरत को उजागर किया है।0
0
Report
शिवपाल समर्थकों के पोस्टर से सपा में बंटवारे की सुगबुगाहट, अखिलेश की तस्वीर गायब
Noida, Uttar Pradesh:जीत के जश्न में डूबी सपा, लगे पोस्टर शिवपाल समर्थकों ने पोस्टरों में शिवपाल यादव को बनाया पोस्टर बॉय शहर भर में लगे पोस्टरों से अखिलेश यादव की तस्वीर गायब पोस्टरों पर लिखा 'चचा है तो सपा है', अखिलेश की तस्वीर को जगह नहीं पोस्टर में लिखा, शिवपाल के जादू से बीजेपी का किला हुआ ध्वस्त एमएलसी जीत के बहाने सपा में वर्चस्व की जंग हुई तेज जीत का श्रेय लेने के लिए चाचा-भतीजे के समर्थक आमने-सामने विधानसभा चुनाव से पहले सपा में पोस्टर पॉलिटिक्स ने बढ़ाई हलचल क्या एमएलसी जीत के बहाने शिवपाल समर्थक दे रहे हैं अखिलेश को सियासी संदेश? सपा की एकजुटता के दावों के बीच पोस्टरों ने खड़े किए नए सवाल फर्रुखाबाद के सपा नेता राम मूर्ति यादव ने लगवाए है पोस्टर0
0
Report
Advertisement
माननीय डॉ रविन्द्र किशोर सिन्हा के महाप्रयाण पर देशभर में शोक
Noida, Uttar Pradesh:माननीय डॉ० रविन्द्र किशोर सिन्हा जी (बड़े साहब) के महाप्रयाण संबंधी अत्यंत दुखद सूचना अत्यंत भारी और दुखी मन से आप सभी को सूचित करना पड़ रहा है कि हम सभी के अभिभावक, भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य, पूर्व राज्यसभा सांसद, SIS ग्रुप के संस्थापक - चेयरमैन, माननीय डॉ० रविन्द्र किशोर सिन्हा (साहब) जी का आज नोएडा स्थित आवास पर महाप्रयाण (निधन) हो गया है। बड़े साहब का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शनों के लिए दिल्ली से पटना स्थित अन्नपूर्णा भवन, पाटलिपुत्र लाया जायेगा। पार्थिव शरीर के पटना पहुंचने के समय और अंतिम संस्कार की विस्तृत रूपरेखा जल्द ही आप सभी के साथ साझा की जाएगी। आप सभी से विनम्र प्रार्थना है कि जहां भी हैं, वहीं से श्रद्धेय साहब की पुण्यात्मा की शांति और इस कठिन समय में परिवार को संबल देने के लिए ईश्वर से प्रार्थना करें। रत्ना सिन्हा/ मनीष किशोर/गोपाल सिन्हा0
0
Report
पत्थलगांव में नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Jashpur Nagar, Chhattisgarh:जशपुर जिले के पत्थलगांव थानाक्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां प्यार और शादी का झांसा देकर एक 17 वर्षीय नाबालिग बालिका को अपने साथ भगाकर मुंबई ले जाने वाले आरोपी को जशपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी द्वारा नाबालिग को काम दिलाने के बहाने मुंबई ले जाया गया था. पुलिस ने मुखबिर की सूचना, टेक्निकल टीम और परिजनों के सहयोग से मुंबई के नाला सोपारा में दबिश देकर नाबालिग को सकुशल बरामद किया. वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है. पूरा मामला पत्थलगांव थाना क्षेत्र के एक गांव का है. पुलिस के मुताबिक, 17 सितंबर की रात परिवार के सभी सदस्य खाना खाने के बाद सो गए थे. इसी दौरान 17 वर्षीय नाबालिग अपने कमरे में पढ़ाई कर रही थी. अगली सुबह जब परिजनों ने देखा तो बालिका घर से गायब थी. काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला तो परिजनों ने अजय पुरी नामक युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का संदेह जताते हुए पत्थलगांव थाने में शिकायत दर्ज कराई. मामले की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी एवं जशपुर एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर विशेष पुलिस टीम गठित की गई. पुलिस ने मुखबिर तंत्र और टेक्निकल टीम की मदद से जानकारी जुटाई, जिसमें आरोपी के मुंबई के नाला सोपारा में होने का पता चला. इसके बाद पुलिस टीम मुंबई रवाना हुई और लगातार पतासाजी करते हुए 27 अक्टूबर को नाबालिग बालिका को आरोपी के कब्जे से बरामद कर लिया. पुलिस के अनुसार, पीड़िता के बयान में सामने आया कि आरोपी अजय पुरी से उसका परिचय वर्ष 2024 में हुआ था. आरोपी शादी का आश्वासन देकर उसके संपर्क में था और कथित तौर पर अलग-अलग अवसरों पर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए. पुलिस के मुताबिक, 18 सितंबर को आरोपी उसे काम दिलाने के बहाने मुंबई ले गया था. पीड़िता के बयान और विवेचना में सामने आए तथ्यों के आधार पर मामले में दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट की गंभीर धाराएं भी जोड़ी गईं हैं. पुलिस ने नाबालिग का महिला चिकित्सक से मेडिकल परीक्षण कराया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया. वहीं आरोपी अजय पुरी, उम्र 24 वर्ष, को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.0
0
Report
दिल्ली के राजौरी गार्डन में 232 किलो पटाखे पकड़े, आरोपी गिरफ्तार
Delhi, Delhi:दिल्ली के राजौरी गार्डन में दीपावली से पहले 232 किलो पटाखे पकड़े राजौरी गार्डन थाने की पुलिस ने एक मकान में रेड कर पकड़े अवैध पटाखे आरोपी गिरफ्तार दिवाली से पहले मुनाफा कमाने की थी स्कीम दिवाली के त्यौहार को लेकर पश्चिमी जिला के डीसीपी हरेश्वर वी स्वामी ने सभी थाने के एसएचओ को आदेश दिया गया था कि जहां भी इलाके में अवैध रूप से पटाखों का भंडार हो उस पर तुरंत कार्यवाही की जाए।इसी को राजौरी गार्डन थाने के एसएचओ रविंद्र जोशी को गुप्त सूचना मिली थीकी राजौरी गार्डन के A2 ब्लॉक में अवैध रूप से पटाखों का भंडार हो रहा है।इसी को लेकर राजौरी गार्डन एसीपी शरत राजौरी गार्डन थाने के एसएचओ रविंद्र जोशी के नेतृत्व में टीम ने राजौरी गार्डन मकान में रेड करी और उसके बाद 232 किलो अवध पटाखे बरामद किए और आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया आरोपी की पहचान कुलविंदर सिंह 48 राजौरी गार्डन के रूप में हुई है यह किराए के मकान में रह रहा था और पूछताछ में पता चला की दिवाली से पहले मुनाफा कमाने के लिए इसने यह पटाखे रखे थे और भी लाने की कोशिश में था लेकिन उससे पहले ही आरोपी पकड़ा गया。0
0
Report
Advertisement
