458001
मंदसौर में नगर पालिका की अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर ठेले वालों ने उठाए सवाल
Mandsaur, Madhya Pradesh:मंदसौर में नगर पालिका द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी सिलसिले में आज जिला चिकित्सालय के बाहर से ठेले वालों को हटाया गया। ठेले वालों ने आरोप लगाया कि नगर पालिका एकतरफा कार्रवाई कर रही है और उन्होंने मांग की कि सामने की लाइन में लगे ठेलों को भी हटाया जाए, साथ ही नगर पालिका के गेट के बाहर स्थित ठेलों को भी हटाना चाहिए। इस मुद्दे पर नगर पालिका कर्मचारी और ठेले वालों के बीच जमकर बहस हुई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सोनभद्र में 25 हजार इनामिया गौ-तस्कर करियवा यादव उर्फ राजबहादुर गिरफ्तार
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में पुलिस ने पूर्व मुठभेड़ के बाद से फरार ₹25 हजार के इनामिया गौ-तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी घटना के बाद से लगातार फरार रहा था। रायपुर और रामपुर बरकोनिया पुलिस की संयुक्त टीम ने प्रयागराज पहुंचकर आरोपी को उसके घर के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी की पहचान करियवा यादव उर्फ राजबहादुर के रूप में हुई है, जो प्रयागराज के मांडा थाना क्षेत्र के गेरुआडीह गांव का रहने वाला है। आरोपी 18 जून 2026 को रायपुर थाना क्षेत्र में हुई पुलिस मुठभेड़ से जुड़े मामले में वांछित था। मुठभेड़ के दौरान आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था, जिसके बाद उसकी गिरफ्तारी के लिए ₹25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। लगातार तलाश के बाद रायपुर और रामपुर बरकोनिया पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 8 अगस्त की रात करीब 12 बजकर 50 मिनट पर आरोपी को उसके घर के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ गौ-तस्करी समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज है और घटना के बाद से वह लगातार फरार चल रहा था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.0
0
Report
कोयला खदान खोलने के मामले में नया मोड़ सामने
Surajpur, Chhattisgarh:कोयला खदान खुलने का मामला,0
0
Report
बारिश ने ग्राम पंचायत कर्रा के मनरेगा कार्य की गुणवत्ता पर उठे सवाल
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर जिले के मस्तूरी विकासखंड की ग्राम पंचायत कर्रा से विकास कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल खड़े करने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। यहां मनरेगा के तहत जलभराव वाली सामुदायिक जमीन के सुधार के लिए कराया गया काम बारिश के बाद बुरी तरह प्रभावित हो गया। सड़क जगह-जगह धंस गई, बड़े-बड़े गड्ढे बन गए और पुलिया भी क्षतिग्रस्त हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि बारिश आते ही काम की स्थिति खराब हो गई, जिससे उन्हें रोजाना आवाजाही में परेशानी उठानी पड़ रही है। अब सवाल उठ रहा है कि जिस काम पर सरकारी राशि और बड़ी संख्या में मानव दिवस खर्च हुए, उसकी गुणवत्ता की निगरानी आखिर किस स्तर पर हुई? तस्वीरें ग्राम पंचायत कर्रा की हैं, जहां महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत जलभराव वाली सामुदायिक जमीन के सुधार का काम कराया गया था। नागरिक सूचना पटल पर दर्ज जानकारी के मुताबिक काम की शुरुआत 8 अप्रैल 2026 को हुई थी। इसमें श्रमिक लागत के रूप में 2 लाख 24 हजार 89 रुपये और सामग्री के लिए 1 हजार 507 रुपये दर्ज हैं। वहीं, कुल 858 मानव दिवस का भी उल्लेख किया गया है। लेकिन बारिश के बाद मौके की तस्वीरें काम की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर रही हैं। ग्रामीणों के मुताबिक बारिश होते ही सड़क कई जगह से धंस गई और बड़े-बड़े गड्ढे बन गए। जिस रास्ते से ग्रामीणों का रोजाना आना-जाना होता है, वहीं अब उन्हें सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की बदहाली के साथ पुलिया के क्षतिग्रस्त होने से समस्या और गंभीर हो गई है। बारिश के दौरान यहां आवागमन जोखिम भरा बना हुआ है और ग्रामीणों को किसी बड़े हादसे की आशंका सता रही है। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि जब मनरेगा के काम में मजदूरी पर 2 लाख 24 हजार रुपये से ज्यादा की राशि दर्ज है और 858 मानव दिवस का भी उल्लेख है, तो आखिर बारिश की मार में काम की यह स्थिति कैसे बन गई? क्या काम के दौरान निर्धारित गुणवत्ता का ध्यान रखा गया था? क्या निर्माण पूरा होने के बाद मौके पर इसकी जांच की गई थी? और सड़क-पुलिया के क्षतिग्रस्त होने की जिम्मेदारी आखिर किसकी तय होगी? ग्रामीणों ने पूरे मामले में मौके का निरीक्षण कराकर काम की गुणवत्ता की जांच करने और सड़क-पुलिया की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है। अब देखना होगा कि संबंधित विभाग इन सवालों पर क्या जवाब देता है और क्या जिम्मेदारों की जवाबदेही तय होती है.0
0
Report
Advertisement
खरगोन के कमल गौड़ को राष्ट्रीय हथकरघा पुरस्कार, निमाड़ का सम्मान
Khargone, Madhya Pradesh:राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर खरगोन जिले का बढ़ा मान महेश्वर के प्रसिद्ध हथकरघा शिल्पी कमल गौड़ को राष्ट्रीय हथकरघा पुरस्कार–2026 से राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित ये सम्मान उनकी उत्कृष्ट बुनाई और महेश्वरी साड़ी की पारंपरिक कला को नई पहचान देने के लिए किया राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मिला यह सम्मान न केवल कमल गौड़, बल्कि महेश्वर के हजारों बुनकरों, महेश्वरी साड़ी और पूरे निमाड़ अंचल के लिए गौरव का विषय है0
0
Report
नगरनार में असली-नकली सोने की ठगी: गिरफ्तार ठगों के कब्जे से नकली हार
Jagdalpur, Chhattisgarh:जिले के नगरनार थाना क्षेत्र के मंगनपुर गांव से ठगी का एक अनोखा मामला सामने आया है, यहां दो शातिर ठगों ने असली सोने का हार बताकर नकली सोने का हार देकर इस ठगी को अंजाम दिया, आरोपियों ने पीड़ित लिंगेश्वर सेठिया से संपर्क कर उसे पैसों की जरूरत बताकर सोने के हार के एवेज में 5 लाख रुपए मांगे पीड़ित ने 10 हजार रूपए ठगों को दे दिए और बाकी पैसों की व्यवस्था करने की बात कही, जिसके बाद पीड़ित ने सोने के हार की जांच सोनार के दो दुकानों में कराई जहां उसे पता चला हार मिक्स पीतल का है, ठगी का अहसास होते ही पीड़ित नगरनार थाने पहुंचा और मामले की शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी मोहन लाल सोलंकी निवासी दुर्ग और मोहन राय निवासी बलौदा बाजार को गिरफ्तार किया आरोपियों के कब्जे से नकली सोने के हार पुलिस ने जब्त किया है फिलहाल मामले में पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है , जानकारी के अनुसार आरोपियों ने असली सोने के हार को बेच दिया है, फिलहाल आरोपियों को न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया गया है।0
0
Report
भीलवाड़ा के मांडल में ओवरब्रिज हादसा: दो युवकों की मौत
Jaipur, Rajasthan:भीलवाड़ा के मांडल से खबर भदाली खेड़ा के नजदीक रेलवे ओवरब्रिज पर सड़क दुर्घटना, दो युवक हुए हादसे का शिकार, एक की मौके पर मौत, दूसरे की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान हुई मौत, 108 एंबुलेंस ने पहुंचाया जिला अस्पताल, सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस, दुर्घटना ग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवा कर सुचारू करवाया यातायात, मृतकों के शव मोर्चरी में रखवाये गये, यूपी निवासी राजा चौहान, अजय चौहान की मौत हुई, पुलिस जांच जारी,0
0
Report
Advertisement
सीतापुर में दो ट्रकों में भीषण आग, एक डीजल टंकी फटी
Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर। दो ट्रकों में लगी भीषण आग। आग लगने से मचा हड़कंप। टायर फटने से ट्रक की डीजल टंकी फटी। डीजल टंकी फटने के बाद ट्रक में लगी भीषण आग। आग की चपेट में आया दूसरा ट्रक। सूचना पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। आग बुझाने का काम शुरू। खैराबाद थाना क्षेत्र के एनएच 30 का मामला。0
0
Report
पंचकुला के मदर टेरेसा अस्पताल में पेशन्ट लिफ्ट की आधारशिला, गवर्नर ने कहा गुणवत्ता
Panchkula, Haryana:हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने सेक्टर-1, पंचकूला स्थित मदर टेरेसा साकेत ऑर्थोपेडिक अस्पताल में पेशेंट लिफ्ट की आधारशिला रखी। लिफ्ट की स्थापना पर 73.31 लाख रुपये की लागत आएगी और इसे छह महीने के भीतर पूरा किया जाएगा। राज्यपाल के साथ लेडी गवर्नर मित्रा घोष भी उपस्थित रहीं। इस अवसर पर राज्यपाल ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि लिफ्ट की स्थापना निर्धारित नियमों एवं मानकों के अनुरूप की जाए तथा कार्य में गुणवत्ता के उच्चतम मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि लिफ्ट की स्थापना में प्रयुक्त प्रत्येक सामग्री उच्च गुणवत्ता की हो ताकि मरीजों एवं उनके परिजनों की सुरक्षा एवं सुविधा सुनिश्चित की जा सके। इसके पश्चात राज्यपाल ने मदर टेरेसा साकेत ऑर्थोपेडिक अस्पताल परिसर का दौरा किया और मरीजों तथा उनके परिजनों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। दौरे के दौरान प्रो. असीम कुमार घोष ने मरीजों से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य, उपचार तथा अस्पताल द्वारा उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल के निदेशक को निर्देश दिए कि ओपीडी के बाहर प्रतीक्षा कर रहे मरीजों और उनके परिजनों के लिए पंखों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि उन्हें प्रतीक्षा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। राज्यपाल ने अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर का भी निरीक्षण किया तथा वहां उपलब्ध नई मशीनों और उपकरणों की जानकारी ली। उन्होंने निजी वार्ड, प्रतीक्षा कक्ष, प्रतीक्षारत मरीजों के लिए पेयजल की व्यवस्था, मरीजों एवं उनके परिजनों के लिए उपलब्ध शौचालयों तथा इलेक्ट्रोथेरेपी कक्ष का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव विजयकुमार भाविकट्टी, राज्यपाल के एडियूस स्क्वाड्रन लीडर पी. भरत, मदर टेरेसा साकेत ऑर्थोपेडिक अस्पताल के निदेशक डॉ. वी.के. नागपाल, उपायुक्त सतपाल शर्मा, पंचकूला की पुलिस उपायुक्त, अदिति सिंह तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।0
0
Report
दमोह-जबेरा स्टेट हाइवे लूट: मिर्च पाउडर डालकर 20 हजार रुपए-दो मोबाइल लूट, 3 गिरफ्तार
Damoh, Madhya Pradesh:दमोह-जबेरा स्टेट हाइवे लूट: मिर्च पाउडर डालकर 20 हजार रुपए-दो मोबाइल लूट, 3 गिरफ्तार0
0
Report
Advertisement
बड़ीसादड़ी गोदाम चोरी: तीन गिरफ्तार, टेम्पो समेत 10 क्विंटल सरसों बरामद
Begun, Rajasthan:बड़ीसादड़ी, चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले के बड़ीसादड़ी में गोदाम से टेम्पो सहित सरसों और लहसुन चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया लोडिंग टेम्पो, 10 क्विंटल सरसों, गैस चूल्हा मय टंकी, एलईडी और कूलर बरामद किया है। वहीं 15 क्विंटल लहसुन बेचकर प्राप्त 52 हजार रुपये भी बरामद किए गए हैं। एसपी धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन में पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने और संदिग्धों से पूछताछ के बाद आरोपियों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों में वाजीद मीर खां, इरफान मोहम्मद और दीपक जटिया शामिल हैं। पुलिस आरोपियों से अन्य वारदातों को लेकर भी पूछताछ कर रही है。0
0
Report
गोंडा: 10 महीने से फरार गैंगस्टर मुमتाज गिरफ्तार, 25 हजार इनाम वाला आरोपी जेल पहुंचा
Gonda, Uttar Pradesh:खबर गोंडा से है। जहां गोंडा जिले की धानेपुर थाने की पुलिस द्वारा आज शनिवार दोपहर बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 महीने से गौ-तस्करी के मामले में फरार चल रहे अंतर्जनपदीय गैंगस्टर आरोपी 25000 के इनामियां मुमताज पुत्र लिल्लाही निवासी ग्राम मेंदईया जनपद बलरामपुर को बलरामपुर के शुक्लागंज बाजार के पास से गिरफ्तार करके गोंडा लाया गया। जहां गोंडा न्यायालय में आरोपी को पेश किया गया न्यायालय द्वारा आरोपी मुमताज को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। आरोपी मुमताज के खिलाफ न्यायालय द्वारा 82 सीआरपीसी की कार्रवाई भी की गई थी लेकिन इसके बावजूद भी लगातार आरोपी मुमताज फरार चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी के लिए गोंडा पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा 25000 का इनाम घोषित किया गया था जिसे आज गिरफ्तार किया गया है। गैंगस्टर आरोपी मुमताज पर आरोप है किसके द्वारा अपने साथी रईश अहमद,हनीफ, शाद आलम, मुन्ना खां और हजरत द्वारा लगातार एक गौ- तस्करी और चोरी करने का गिरोह संचालित करके लगातार गौ-तस्करी और चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा था। इन आरोपियों के खिलाफ गोंडा के धानेपुर थाने में गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था मुकदमा दर्ज होने के बाद यह आरोपी 19 सितंबर 2025 से ही लगातार फरार चल रहा था। कई बार धानेपुर थाने की पुलिस टीम द्वारा बलरामपुर आरोपी के घर पर दबिश दी गई लेकिन फिर भी आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर था जिसकी गिरफ्तारी के लिए एसपी ने 25000 का इनाम घोषित कर धानेपुर थाने की पुलिस,गोंडा एसओजी और सर्विलांस पुलिस टीम को भी लगाया था। लेकिन धानेपुर पुलिस ने आज से गिरफ्तार कर लिया है。0
0
Report
SDM नोटिस के बाद बुर्के में कांवड़: साधु संतों की प्रतिक्रिया क्या होगी
Mathura, Uttar Pradesh:FOR 8PM: SDM कोर्ट के नोटिस और हिन्दू संगठनों की चेतावनी के बावजूद तमन्ना बुर्के में कांवड़ लेकर निकली है. इस पर साधु संतों का रिएक्शन चाहिए - सवाल करें कि बुर्के में कांवड़ लेकर जाने को कैसे देखते हैं आप लोग0
0
Report
Advertisement
भोपाल में 13 वर्षीय छात्रा की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका जताई
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल 13 साल की छात्रा की संदिग्ध मौत घर के पास फंदे पर लटका मिला शव छात्रा की कटी हुई थी नस,पैरों पर थे चोट के निशान इंग्लिश में लिखा सुसाइड नोट भी पुलिस को मिला 13 वर्षीय छात्रा आठवीं की थी छात्रा शुक्रवार सुबह 10:40 बजे छात्रा खाना खाकर स्कूल के निकली थी घर से रात आठ बजे MP नगर थाने में हुई थी गुमशुदगी दर्ज शुक्रवार शाम को 6:38 बजे घर के बगल के सरकारी क्वार्टर के रुम में छात्रा का मिला शव छात्रा के दोस्तों और स्कूल के लोगों से पूछताछ जारी परिजनों ने जताई हत्या की आशंका 2 दिन पहले स्कूल के लिए घर से निकली थी परिवार में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी परिजनों का आरोप तीन से अज्ञात नंबर से आये फोन फोन करके पैसों की कर रहे थे डिमांड पैसे नहीं देने पर बच्ची की गई हत्या इंग्लिश में लिखा था सुसाइड नोट परिजनों ने कहा बच्ची को इंग्लिश नहीं आती थी बच्ची के शरीर पर चोट के भी निशान घर के बगल वाली फ्लैट में मिला बच्ची کا शव परिजनों ने कहा बच्ची नहीं कर सकती कभी भी सुसाइड पुलिस कर रही है मामले की जांच एमपी नगर थाना क्षेत्र का मामला0
0
Report
5 रुपये के लिए मासूम के साथ बेरहमी, पुलिस जांच जारी
Fatehpur, Uttar Pradesh:फतेहपुर से इंसानियत को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि महज 5 रुपये खर्च करने पर एक मां ने अपने 6 साल के मासूम बेटे को बेरहमी से पीटा और उसके दोनों तलवों को गर्म चाकू से जला दिया... महज 5 रुपये के लिए 6 साल के मासूम के साथ हुई ज्यादती ने हर किसी को हिलाकर रख दिया... अब पुलिस की जांच में ये साफ होगा कि बच्चे के साथ आखिर क्या-क्या हुआ और इस मामले में आगे क्या कार्रवाई होती है?0
0
Report
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बदहाल सड़कों पर बारिश के बाद भयावह स्थिति
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा वेस्ट में सेक्टर 1 के बाहर हालत खराब है और बारिश के बाद स्थिति और भयावह हो जाती है. पिछले कई वर्षों से सड़क का सही निर्माण नहीं हुआ है, नाले खुले हैं जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है. सोसाइटी में रहने वालों ने बताया कि रिश्तेदारों को बुलाने में शर्म महसूस होती है क्योंकि सड़कें गांव से भी बेकार हैं. डेढ़ करोड़ रुपए का फ्लैट लेने के बाद बाहर निकलते समय हालत झुग्गी से भी बदतर नजर आती है. मुख्य सड़क एक तरफ से बंद है क्योंकि सोसाइटियों में निर्माण चल रहा है; दूसरी तरफ भी सड़क पर गहरे गड्ढे हैं और बारिश में चोटिल होने की घटनाएं होती रहती हैं. प्राधिकरण से बार-बार शिकायत के बावजूद ठीक निर्माण नहीं हो पाया है. सर्विस रोड भी बना रहा है लेकिन अभी तक निर्माण शुरू नहीं हुआ है.0
0
Report
Advertisement
