458001
मंदसौर में दशहरे पर शस्त्र पूजन की प्राचीन परंपरा का निर्वहन
Mandsaur, Madhya Pradesh:मंदसौर में दशहरे पर शस्त्र पूजन की प्राचीन परंपरा के तहत आज पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन किया गया और हर्ष फायर के साथ शस्त्र संचालन किया गया। एसपी अभिषेक आनंद ने जिलेवासियों को दशहरे की शुभकामनाएं दीं और सभी से मिलजुलकर दशहरा और दीपावली मनाने की अपील की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
दिल्ली के इंडिया गठबंधन प्रदर्शन पर धामी: हार 2014 से चली, अब और जारी
Noida, Uttar Pradesh:हरिद्वार(उत्तराखंड): दिल्ली में INDIA गठबंधन के प्रदर्शन पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, "ज्ञानेश कुमार तो अभी दो साल पहले आए हैं। आपकी हार तो निरंतर 2014 से चल रही है जो अभी कई सालों तक जारी रहने वाली है। ये आपकी परेशानी जल्दी दूर नहीं होने वाली है। आपको थोड़ा धैर्य रखना पड़ेगा।"0
0
Report
सड़क पर LED लाइटें, रोशन सड़क और ट्रैफिक सुरक्षा बढ़ी
Noida, Uttar Pradesh:LED ON ROAD0
0
Report
मॉल में ग्लास सीढ़ियाँ
Noida, Uttar Pradesh:GLASS STAIRS IN MALL0
0
Report
Advertisement
रवि किशन बोले—राहुल गांधी से जनता प्रताड़ित, दिल्ली रोकी गई, स्कूल-एम्बुलेंस बाधित
Noida, Uttar Pradesh:गोरखपुर, उत्तर प्रदेश: भाजपा सांसद रवि किशन ने कहा, "देश की जनता राहुल गांधी से प्रताड़ित है। पूरी दिल्ली रोक दी। लोग स्कूल नहीं जा रहे हैं। एंबुलेंस रोक दिया। लोग परेशान हैं। सदन भी चलने नहीं दिया अब देश को चलने नहीं देना चाहते हैं।"0
0
Report
LAHDC कर्गिल ने seabuckthorn पल्प दिल्ली भेजे 20mt से उद्योग को बढ़ावा दिया
Aram Pora, Ganderbal, Kargil, October 12: Chairman and Chief Executive Councillor, Ladakh Autonomous Hill Development Council (LAHDC), Kargil, Dr Mohd Jaffer Akhoon today flagged off a consignment of seabuckthorn pulp from Council Secretariat Kargil being dispatched to Delhi by Rabbani Agri Processing Unit (RAPU), Sankoo, marking an important milestone in promoting local agro-processing and expanding market access for Ladakh’s indigenous produce. The dispatch marks the unit’s final consignment of 20 metric tonnes of seabuckthorn pulp to Delhi, in collaboration with Well with India Pvt. Ltd., Delhi. On the occasion, the CEC appreciated the efforts of Rabbani Agri Processing Unit co-founder Mohamed Hassan promoting local produce and strengthening the agro-processing sector in Kargil. He encouraged local entrepreneurs to explore new markets, adopt value-addition practices and make greater use of the region’s natural resources to generate employment and sustainable livelihood opportunities for local communities. He emphasised that such entrepreneurial initiatives have significant potential to strengthen the local economy, support farmers and establish Ladakh’s indigenous products in wider markets. Executive Councillor LAHDC Kargil, In-charge I&FC and PHE, Altaf Hussain, was also present on the occasion. The initiative highlights the growing potential of seabuckthorn processing in Ladakh and the importance of supporting local enterprises in promoting the region’s unique produce beyond the Union Territory.0
0
Report
पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ सड़क योजना के नियम उल्लंघन का आरोप, धरना
Pakur, Jharkhand:पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ रुपये की सड़क मद में योजना के चयन में नियमों का पालन न होने का आरोप लगाते हुए कुछ वार्ड पार्षदों ने आंदोलन छेड़ दिया है...नाराज 8 वार्ड पार्षदों ने अपने सेंकड़ों समर्थकों के साथ नगर परिषद कार्यालय के सामने धरना दिया और जमकर नारेबाजी किया...वार्ड पार्षद रूपाली सरकार, मो. असलम राजा हाड़ी, मिथुन मरांडी और किरण लाल कपड़ी समेत अन्य पार्षदों ने बताया कि 2 करोड़ रुपये की सड़क योजना मद की राशि के योजना चयन में नियमों का पालन नहीं हुआ...कई बार आवेदन देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई...पार्षदों ने मांग की है कि विभाग से राय मिलने तक 2 करोड़ रुपये की सड़क योजना से संबंधित समझौते, कार्य आदेश और आगे की कार्रवाई पर रोक लगे...साथ ही स्थायी समिति से पास 11 वार्डों की योजनाओं की वैधता और नियमों के पालन की जांच हो...उन्होंने चेतावनी दी कि अगर योजना का चयन नियमों के खिलाफ पाया जाता है, तो टेंडरों को रद्द कर सभी 21 वार्डों के लिए नियमों के हिसाब से दोबारा योजना चुनी जाए...अगर मांगों पर कार्रवाई न होने पर वे अनिश्चितकालीन धरना, चक्का जाम और कार्यालय में तालाबंदी जैसे लोकतांत्रिक कार्यक्रम करेंगे... धरना में शामिल पार्षदों ने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और नगर परिषद के अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की...योजना चयन में हुई गड़बड़ी की जांच की मांग की... बताते चले कि नगर परिषद में 21 वार्ड है...और नगर परिषद में 2 करोड़ रुपये की सड़क मद में योजना के चयन में नियमों का पालन न होने का आरोप लगाते हुए 8 वार्ड पार्षदों ने अपने सेंकड़ों समर्थकों के साथ ढोल नगाड़े और हाथों में तख्ती लेकर धरना प्रदर्शन कर जमकर विरोध कर रहे हैं.... बाइट-1- रूपाली सरकार,वार्ड पार्षद बाइट-2- असलम अंसारी, वार्ड पार्षद0
0
Report
Advertisement
सबसे प्यारी आज़ादी का क्षण तस्वीरों में कैद
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
चंबल बजरी माफिया पर धौलपुर पुलिस का जीरो जाल, 2026 में भी कड़ी कार्रवाई
Dholpur, Rajasthan:एसपी विकास सांगवान के फौलादी नेतृत्व में चंबल माफिया धराशायी, प्रतिबंधित बजरी के अवैध खनन का ग्राफ हुआ शून्य मई में 04 केस के बाद अक्टूबर तक आंकड़ा शून्य, 10 थाना क्षेत्रों में आरएसी का स्थायी पहरा, अभय कमांड से 24 घंटे निगरानी, 2025 में 10 हजार टन बजरी जब्त कर रचा था इतिहास धौलपुर: चंबल के बीहड़ों में वर्षों से फल-फूल रहे प्रतिबंधित बजरी माफियाओं के अवैध साम्राज्य पर पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने ऐसा फौलादी प्रहार किया है कि माफियाओं की कमर पूरी तरह टूट गई है। सर्वोच्च न्यायालय से प्रतिबंधित चंबल बजरी के अवैध खनन और परिवहन को जड़ से खत्म करने के लिए एसपी सांगवान ने जिले की कमान संभालते ही जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई। उनके कुशल, दूरदर्शी और सख्त नेतृत्व, सटीक रणनीति और फील्ड में खुद उतर कर की गई मॉनिटरिंग का ही नतीजा है कि कभी ट्रैक्टरों और डंपरों की गड़गड़ाहट से गूंजने वाले चंबल के घाटों पर अब सन्नाटा पसरा है। आमजन में पुलिस के प्रति भरोसा बढ़ा है तो माफियाओं में दहशत है। एसपी सांगवान ने बिछाया अभेद्य जाल:- एसपी विकास सांगवान के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा के सुपरविजन में विशेष कार्ययोजना तैयार की गई। एसपी सांगवान ने खुद चंबल घाटों का दौरा कर थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी सूरत में अवैध खनन बर्दाश्त नहीं होगा। इसके बाद जिले भर में चंबल के संवेदनशील घाटों, बीहड़ों के गुप्त रास्तों और हाईवे पर दिन-रात नाकाबंदी, औचक दबिश और संदिग्ध वाहनों की सघन तलाशी अभियान शुरू किया गया。 आंकड़े खुद दे रहे गवाही, मई के बाद ग्राफ शून्य पर:- पुलिस की सख्ती का असर आंकड़ों में साफ दिखाई दे रहा है। मई 2026 में जहां 04 प्रकरण दर्ज हुए, वहीं जून में घटकर 03 रह गए। जुलाई में पुलिस ने ऐसा शिकंजा कसा कि एक भी प्रकरण दर्ज नहीं हुआ। अगस्त में मात्र 01 प्रकरण सामने आया, जबकि सितंबर में फिर से शून्य और अक्टूबर माह में 11 अक्टूबर तक एक भी प्रकरण दर्ज नहीं हुआ है। यह आंकड़ा धौलपुर पुलिस की ऐतिहासिक और रिकॉर्ड उपलब्धि है。 10 थाना क्षेत्रों में आरएसी तैनात, हाईटेक कैमरों से निगरानी:- अवैध खनन को हमेशा के लिए खत्म करने के लिए एसपी सांगवान ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। बजरी से प्रभावित जिले के 10 थाना इलाकों के प्रमुख चंबल घाटों पर आरएसी की स्थायी पोस्ट तैनात कर दी गई है। साथ ही शहर और प्रमुख मार्गों पर अभय कमांड के हाईटेक सीसीटीवी कैमरों से 24 घंटे हर संदिग्ध वाहन और गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है। सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस टीमें दबिश देकर कार्रवाई कर रही हैं。 2025 में रचा था इतिहास, 10 हजार टन बजरी जब्त:- धौलपुर पुलिस की यह सख्ती नई नहीं है। एसपी सांगवान के नेतृत्व में वर्ष 2025 के दौरान जिले में अवैध रेता-बजरी एवं पत्थर खनन के विरुद्ध कुल 246 प्रकरण दर्ज कर 275 कुख्यात आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। कार्रवाई के दौरान 260 अवैध खनन में प्रयुक्त वाहनों को जब्त किया गया और 10,040 टन प्रतिबंधित चंबल बजरी जब्त कर माफियाओं को करोड़ों का चूना लगाया गया था。 2026 में भी लगातार जारी है प्रहार:- वर्ष 2026 में भी यह अभियान और अधिक तेज हो गया है। 01 जनवरी 2026 से 11 अक्टूबर 2026 तक अवैध रेता-बजरी के कुल 109 प्रकरण दर्ज कर 150 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान 129 वाहन जब्त किए गए तथा कुल 600 टन रेत-बजरी जब्त की गई है। एसपी सांगवान ने स्पष्ट कर दिया है कि यह अभियान आगे भी इसी सख्ती के साथ जारी रहेगा और अवैध खनन में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा0
0
Report
चित्तौड़गढ़ में 51 फीट ऊंचे ध्वज के शुभारंभ से श्रद्धालुओं में उत्साह
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के भदेसर से धार्मिक आस्था की भव्य तस्वीर सामने आई है। भालूण्डी के निकट नाग पर्वत स्थित चमत्कारी मां नागणेच्या धाम पर भक्तों के सहयोग से निर्मित 51 फीट ऊंचा विशाल ध्वज श्रद्धा और उल्लास के साथ फहराया गया। इस आयोजन में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम में बड़ीसादड़ी के सुदर्शनाचार्य महाराज, अठाना के लाल नाथ महाराज और निम्बाहेड़ा के कैलाश मुंदड़ा का सानिध्य मिला। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच ध्वजारोहण हुआ। ट्रस्ट अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह नेड़िया के अनुसार, आयोजन के समापन पर विशाल महाप्रसादी हुई, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की।0
0
Report
Advertisement
सूरत के एम्ब्रॉयडरी उद्योग में छुट्टी और वेतन के मुद्दे पर हंगामा
Noida, Uttar Pradesh:सूरत में एम्ब्रॉयडरी कारखाना मालिकों के लिए कामगारों के हित में गांव चलो अभियान शुरू किया गया है। सरकारी नियमों और कलेक्टर के आदेश के अनुसार कामगारों को सप्ताह में कम से कम एक दिन की छुट्टी देने के लिए कहा गया है। लेकिन कुछ कारखाना मालिकों द्वारा कामगारों को नियमानुसार छुट्टी न दिए जाने की गंभीर शिकायतें सामने आई हैं। छुट्टी की मांग करने वाले कुछ कामगारों को अचानक काम से निकाल दिए जाने की बात सामने आई है। जब कामगार अपना बकाया वेतन मांगते हैं, तो कारखाना मालिकों द्वारा 20 तारीख को वेतन देने का बहाना बनाया जा रहा है। इतना ही नहीं, वेतन मांगते समय पहले साड़ी को नुकसान पहुँचने का बहाना बनाकर वेतन में से पैसे काट लेने की बात कही जा रही है। वर्तमान समय में सूरत में लगभग 10 लाख जितने श्रमिक और कामगार एम्ब्रॉयडरी उद्योग में काम कर रहे हैं। इस संबंध में गत 10 अक्टूबर को कारखाना मालिकों का एक महासम्मेलन भी आयोजित किया गया था। यदि कारखाने मालिकों ने रविवार की छुट्टी देने से इनकार किया, तो मजदूर संघ द्वारा कामगारों को दो महीने के लिए अपने वतन गांव चले जाने की सलाह दी गई है। इस विवाद के बढ़ने के कारण कुछ कामगारों ने अभी से अपने वतन की ओर रवाना होना भी शुरू कर दिया है। म्यूज़िक/मजदूर संघ के नेता अजय दुबे और कामगार रवि द्वारा इस पूरे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए रोष प्रकट किया गया है। वीडियो फुटेज और स्थानीय प्रस्तुतियों के आधार पर सूरत के एम्ब्रॉयडरी उद्योग में कामगारों और कारखाना मालिकों के बीच यह विवाद फिलहाल चर्चा के केंद्र में है。0
0
Report
अजमेर में पुलिस-वकीलों के टकराव से यातायात बाधित, पोस्टिंग हटाने की मांग
Ajmer, Rajasthan:अजमेर में पुलिस और वकीलों के बीच समन्वय की कमी का खामियाजा आज सड़क पर चल रहे वाहनों और उनमें सवार यात्रियों को भुगतना पड़ा... किशनगढ़ में एक अधिवक्ता को सार्वजनिक स्थान पर ट्रैफिक सीओ द्वारा थप्पड़ मारने के बाद उपजा विवाद वहां भले ही माफीनामे राजीनामे के बाद समाप्त हो गया लेकिन अजमेर के बार एसोसिएशन ने ट्रैफिक सीओ को फील्ड पोस्टिंग से हटाने की मांग को लेकर जिला पुलिस कप्तान को ज्ञापन सौंप शिकायत दर्ज करवाई...जिला न्यायालय से जुलूस के रूप में जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे वकीलों ने जोरदार नारेबाजी के बीच सांकेतिक रोड जाम किया..0
0
Report
डूंगरपुर में दो बाइक टकराईं, एक की मौत; पुलिस ने शुरू की जांच
Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर जिले के दोवड़ा थाना क्षेत्र में फलोज के पास दो बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया है। वही मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डूंगरपुर जिले के दोवड़ा थाने के हैड कांस्टेबल धर्मेंद्र ने बताया कि मुंगेड़ निवासी अरुण ने रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में बताया कि उसका छोटा भाई शंभू अपनी मोटरसाइकिल से डूंगरपुर से आ रहा था। उसके पीछे-पीछे उसके जीजा अरविंद भी अपनी मोटरसाइकिल से आ रहे थे। जब वे कृषि विज्ञान केंद्र फलोज के पास पहुँचे, तभी सामने से आ रही एक अन्य मोटरसाइकिल के चालक ने वाहन को तेज गति, गफलत और लापरवाही से चलाते हुए शंभू की मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में शंभू के सिर, चेहरे, हाथ और पैरों पर गंभीर चोटें आईं۔ दुर्घटना के बाद उसे एम्बुलेंस की मदद से सरकारी अस्पताल लाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक का शव डूंगरपुर मोर्चरी में रखवाया गया जहां पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया है। वही मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है。0
0
Report
Advertisement
बांसवाड़ा में दबिश: 55 पेटी शराब बरामद, मध्य प्रदेश निर्मित 7 पेटी शामिल
Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा पंचायती राज चुनाव को लेकर पुलिस पूरी तरह से एक्शन मोड में है, इसके तहत कसारवाडी थाना पुलिस ने कटारा फला गांव में एक मकान में दबिश दी और भारी मात्रा में शराब बरामद की. पुलिस ने मकान के अंदर से 55 पेटी शराब बरामद की है, जिनमें 7 पेटी मध्य प्रदेश निर्मित बताई गई है. अभी पुलिस मामले की जांच कर रही है कि शराब कहां से आई थी और कहां जानी थी. पंचायत चुनाव को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह से एक्शन मोड में है और जो भी शराब तस्करी कर रहे है उनके खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है0
0
Report
बीकानेर पंचायत चुनाव: 41 सीटों के लिए नामांकन तेज, प्रथम चरण मतदान तय
Bikaner, Rajasthan:श्राद्ध पक्ष खत्म होते ही पंचायत चुनाव की सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं जिला परिषद की 41 सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही प्रत्याशियों की आवाजाही बढ़ गई है जिला कलेक्ट्रेट और BDA कार्यालय में नामांकन दाखिल किए जा रहे हैं मंगलवार को नामांकन जमा कराने का अंतिम दिन है ऐसे में प्रत्याशी के पास अब सीमित समय बचा है पंचायत्र चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन विभाग भी अलर्ट मोड पर है जिला निर्वाचन अधिकारी निशांत जैन सहित अधिकारी चुनावी तैयारियों में जुटे हैं एडीएम उम्मेद सिंह रतनु के मुताबिक, जिला परिषद सदस्यों के नामांकन की प्रक्रिया जारी है प्रत्याशी को नामांकन पत्र और जरूरी दस्तावेजों से जुड़ी जानकारी भी दी जा रही है ताकि प्रक्रिया के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो। पहले चरण में खाजूवाला, कोलायत, छत्तरगढ़ और नोखा पंचायत समितियों में चुनाव होंगे निर्वाचन विभाग के अनुसार, जिले के सभी मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन पूरा कर लिया गया है और EVM मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच यानी FLC भी पूरी हो चुकी है वहीं, सरपंच और उपसरपंच के चुनाव बैलेट पेपर के जरिए कराए जाएंगे मतदान दलों की रवानगी के लिए भी अलग-अलग व्यवस्थाएं की गई हैं पहले चरण में मतदान दल डूंगर कॉलेज से रवाना होंगे जबकि शेष चरणों में पॉलिटेक्निक कॉलेज से रवाना किए जाएंगे निर्वाचन विभाग का कहना है कि चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी हैं अब निगाहें नामांकन प्रक्रिया पूरी होने, चुनाव चिह्न आवंटन और प्रथम चरण के मतदान पर टिकी हैं।0
0
Report
झुंझुनूं में डांडिया नाइट: धनखड़ ने नवरात्रि पर संस्कृति और एकता का संदेश दिया
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं आरटीडीसी के पूर्व चेयरमैन रणदीप धनखड़ पहुंचे झुंझुनूं झुंझुनूं में रणदीप धनखड़ ने किया डांडिया नाइट का शुभारंभ धनखड़ ने जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग के साथ किया दीप प्रज्ज्वलन शिक्षाविद् डॉ. दिलीप मोदी सहित गणमान्य लोग कार्यक्रम में रहे मौजूद नवरात्रि की महत्ता और डांडिया की सांस्कृतिक परंपरा पर डाला प्रकाश धनखड़ बोले, नवरात्रि आस्था, संस्कृति और सामाजिक एकता का प्रतीक डांडिया जैसे आयोजन नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति से जोड़ते हैं आरटीडीसी के पूर्व चेयरमैन रणदीप धनखड़ झुंझुनूं दौरे पर रहे। इस मौके पर आरटीडीसी के पूर्व चेयरमैन रणदीप धनखड़ ने झुंझुनूं दौरे के दौरान एक डांडिया नाइट कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में रणदीप धनखड़ के साथ जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग, शिक्षाविद् डॉ. दिलीप मोदी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान नवरात्रि पर्व की महत्ता और डांडिया की सांस्कृतिक परंपरा पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम के दौरान नवरात्रि के महत्व को रेखांकित करते हुए धनखड़ ने कहा कि यह पर्व शक्ति की उपासना, बुराई पर अच्छाई की विजय और जीवन में सकारात्मकता का संदेश देता है। मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना के साथ मनाया जाने वाला यह पर्व श्रद्धा, अनुशासन और आत्मविश्वास की प्रेरणा भी देता है। डांडिया और गरबा जैसे पारंपरिक लोकनृत्य नवरात्रि के उत्सव को विशेष रंग प्रदान करते हैं। इनकी थाप पर जब लोग एक साथ कदम मिलाते हैं, तो यह दृश्य आपसी सद्भाव, समानता और सामूहिक सहभागिता का संदेश देता है। ऐसे आयोजन सामाजिक रिश्तों को मजबूत करने और उत्सवों के माध्यम से खुशियां बांटने का अवसर भी प्रदान करते हैं।0
0
Report
Advertisement
