मंदसौर में ईद मिलादुन्नबी जुलूस के दौरान पत्थरबाजी से तनाव, पुलिस ने की शांति की अपील
Mandsaur, Madhya Pradesh:मंदसौर में ईद मिलादुन्नबी के जुलूस के दौरान किसी शरारती तत्व ने पत्थर फेंक दिया जिससे तनाव की स्थिति बन गई। इसके बाद बड़ी संख्या में हिंदू संगठन के लोग वहां जमा हो गए और मंदिर के सामने बैठकर नारेबाजी करने लगे। उन्होंने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। घटना की जानकारी मिलते ही SP अभिषेक आनंद और एडिशनल एसपी गौतम सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाया। जिला कलेक्टर और SP ने सभी से शांति बनाए रखने की अपील की।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
