458001
पशुपतिनाथ मंदिर में स्वामी प्रत्यक्षानंदजी महाराज की पुण्यतिथि मनाई गई
Mandsaur, Madhya Pradesh:आज पशुपतिनाथ मंदिर में स्वामी प्रत्यक्षानंदजी महाराज की 43वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर संतों के सानिध्य में भगवान पशुपतिनाथ की पूजा अर्चना की गई और स्वामी प्रत्यक्षानंदजी महाराज को श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान के तहत साफ-सफाई भी की गई। इस कार्यक्रम में लोकसभा सांसद सुधीर गुप्ता, विधायक विपिन जैन, जिला कलेक्टर अदिति गर्ग समेत अन्य जनप्रतिनिधि और कर्मचारी मौजूद रहे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हरियाणा कांग्रेस के संगठन सृजन में हिसार-हांसी के नए जिलाध्यक्षों पर पारदर्शी चयन की तैयारी
Hisar, Haryana:हरियाणा में कांग्रेस के 'संगठन सृजन' कार्यक्रम के तहत हलचल तेज हो गई है, जहां हिसार के शहरी जिलाध्यक्ष बजरंग दास गर्ग के इस्तीफे के बाद नए जिलाध्यक्षों की तलाश शुरू हो चुकी है और माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में कुछ और जिलाध्यक्ष भी बदले जा सकते हैं। इस पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने और सिफारिशी संस्कृति पर फुलस्टॉप लगाने के लिए पार्टी ने 3 पन्नों का एक पेचीदा अप्लाई प्रोफॉर्म जारी किया है, जिसे कम से कम 5 साल का अनुभव रखने वाले कार्यकर्ता भरकर जमा कर सकते हैं। हिसार में ऑब्जर्वर नियुक्त किए गए उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने 'जी मीडिया' से खास बातचीत में बताया कि वह 5 दिन हिसार में रहकर हांसी और हिसार दोनों ही जगहों से 6-6 नामों का पैनल तैयार कर हाईकमान को भेजेंगे, जिस पर अंतिम मुहर हाईकमान ही लगाएगा; इसमें खास बात यह है कि हांसी के हाल ही में नया जिला बनने के कारण कांग्रेस पहली बार वहां अपना नया जिलाध्यक्ष बनाने की तैयारी में जुटी है। इसके साथ ही, यूपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते अजय कुमार लल्लू ने बातचीत के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर भी जमकर निशाना साधा।0
0
Report
लखनऊ कचहरी रोड पर अवैध कब्जे हटाने को 30 अगस्त तक बुलडोजर चलेगा
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ। कचहरी रोड पर अवैध कब्जों पर 30 को चलेगा बुलडोजर। नगर निगम ने कचहरी रोड पर अवैध कब्जे व वकीलों के चैंबर हटाने हेतु 100 लोगों को नोटिस जारी किए। हाईकोर्ट के आदेश पर 30 अगस्त तक कब्जे न हटाने पर बुलडोजर चलेगा। इसके पहले 17 मई को पुलिस बल के साथ 72 अस्थायी कब्जे हटाए गए थे, भारी विरोध का सामना करना पड़ा था। एडवोकेट अनुराधा सिंह व देवांशी श्रीवास्तव की याचिका पर हाईकोर्ट ने अवैध कब्जे हटाने का आदेश दिया था। निबंधन कार्यालय के सामने नाले पर हुए कब्जों को भी नोटिस दिए गए。0
0
Report
JK के नए मेडिकल कॉलेजों की भर्ती नियमों पर स्वास्थ्य मंत्री Sakina Itoo की बैठक
Srinagar, Uttarakhand:Hon’ble Minister for Health and Medical Education, Sakina Itoo, today chaired a meeting at the Civil Secretariat, Srinagar, to review the recruitment rules for the newly established Government Medical Colleges in Jammu and Kashmir. The meeting focused on streamlining the recruitment framework and ensuring that the newly established medical colleges have clear and effective service and recruitment rules.0
0
Report
Advertisement
रेणुकूट में चोरी: गांधी मैदान के पास मोबाइल दुकान से नकद व पार्ट्स चुरा लिये
Obra, Uttar Pradesh:Anchor: सोनभद्र के रेणुकूट में चोरों ने पुलिस को चुनौती देते हुए मोबाइल दुकान को दूसरी बार निशाना बनाया है। गांधी मैदान के पास चोरों ने दुकान की छत की शीट तोड़ी और अंदर दाखिल होकर नकदी समेत मोबाइल पार्ट्स पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें दो चोर नजर आ रहे हैं। फुटेज के आधार पर पुलिस चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। VO: मामला पिपरी थाना क्षेत्र के रेणुकूट का है, जहां गांधी मैदान के पास स्थित मोबाइल दुकान में चोरों ने छत की शीट तोड़कर धावा बोल दिया। चोर दुकान के अंदर पहुंचे और नकदी के साथ मोबाइल पार्ट्स लेकर फरार हो गए। खास बात यह है कि इसी दुकान में पहले भी चोरी हो चुकी है और अब दूसरी बार चोरों ने उसी दुकान को निशाना बनाया है। चोरी की यह वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें दो चोर दुकान के अंदर दाखिल होते और सामान पर हाथ साफ करते नजर आ रहे हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फुटेज के आधार पर पुलिस दोनों चोरों की पहचान करने के साथ ही उनकी तलाश में जुटी है।0
0
Report
गुरु तेग बहादुर कॉलोनी में विधायक की अनदेखी से गटर पानी घरों तक पहुंचा
New Delhi, Delhi:दिल्ली रोहिणी की सेक्टर 16 की गुरु तेग बहादुर कॉलोनी विधायक की अनदेखी का चुनाव विधायक की अगर बात करें जिसे हर्जाना गुरु तेग बहादुर कॉलोनी के लोगों को भुगतना पड़ रहा है शिवराज सिस्टम पूरी तरह चौक हो चुकी है गटर का पानी लोगों के घरों में घुस रहा है और डेंगू जैसे बीमारी फैलने का खतरा यहां पर बढ़ता जा रहा है अगर बात लोगों की करते हैं तो लोगों ने कई बार विधायक से संपर्क साधा पर उनको कोई उचित जवाब नहीं मिला और विधायक साहब की अनदेखी का शिकार यहां के लोग होते जा रहे हैं अगर बात लोगों की करें तो लोगों का कहना है कि विधायक ने साफ बोला है कि तुमने मुझे वोट नहीं दिया मैं यहां के काम नहीं करूंगा तो वोटो की राजनीति और विधायक की अनदेखी का शिकार गुरु तेग बहादुर कॉलोनी बनती जा रही है0
0
Report
करोल बाग में कार का शीशा तोड़कर 2 करोड़ के गहने-हीरे चोरी
New Delhi, Delhi:करोल बाग में कार का पिछला शीशा तोड़कर तीन बैग चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना 19 अगस्त की बताई जा रही है। शिकायतकर्ता जयपुर का ज्वेलर है, जो कारोबार के सिलसिले में दिल्ली आया था। उसके मुताबिक, बैग में रखे ज्वेलरी और हीरों की कीमत करीब 2 करोड़ रुपये है। सूचना मिलते ही करोल बाग थाना पुलिस मौके पर पहुंची। क्राइम टीम, स्पेशल स्टॉफ और AATS की टीमों ने घटनास्थल की जांच की और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। CCTV विश्लेषण के दौरान हेलमेट पहने बाइक सवार दो संदिग्ध नजर आए। पुलिस ने बाइक को ट्रेस कर उसके रजिस्टर्ड मालिक का पता लगाया। मालिक और उसके दो भाइयों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। फिलहाल स्पेशल स्टाफ और करोल बाग थाना पुलिस की टीमें संदिग्धों के रूट पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही हैं। पुलिस का दावा है कि चोरी गए गहनों और हीरों को बरामद करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
कोटा के नहर किनारे कचरे में शव मिलने से हड़कंप, गोताखोरों ने शव निकाला
Kota, Rajasthan:कोटा में अग्निशमन केंद्र सब्जी मंडी के सामने दांयी मुख्य नहर में कचरे के बीच शव दिखाई देने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर गोताखोर रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद शव को पानी से बाहर निकाला। रेस्क्यू टीम ने शव को पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है。0
0
Report
छत्रपति संभाजी नगर महापालिका ने अवैध प्लॉटिंग पर गंभीर एक्शन, 900 प्लॉट्स निष्कासित
Chhatrapati Sambhajinagar, Maharashtra:छत्रपती संभाजी नगर महापालिकेचे अवैध प्लॉटिंगवर कारवाई सलग दुसऱ्या दिवशीही सुरू होती यावेळी शहरा नजीकच्या पडेगाव आणि मिटमिटा भागातील 900 प्लॉटवर महापालिकेने कारवाई केली.. पडेगाव आणि मिटमिट्यातील ९ वेगवेगळ्या गटांतील अनाधिकृत लेआऊटवर मनपाच्या अतिक्रमण पथकाने जेसीबी चालवला. या मोहिमेत ९२० बेकायदा प्लॉट्स निष्कासित केले. संबंधित लेआऊट टाकणाऱ्या मुख्य आरोपीवर गुन्हे दाखल करण्याची प्रक्रिया सुरू करण्यात आली आहे. विशेष म्हणजे दबावाला बळी न पडता एका नगरसेवकाच्या प्लॉटिंगवर देखील मनपाने जेसीबी फिरवला आहे.0
0
Report
65 लीटर शराब के साथ रामशीष यादव गिरफ्तार,दो कारोबारी फरार,एक बाइक बरामद
Majhaulia, Bihar:मझौलिया पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पारस इमिलिया टोला गांव में छापेमारी कर 65 लीटर देशी चुलाई शराब के साथ रामशीष यादव को गिरफ्तार किया है, कार्रवाई के दौरान उसके दो अन्य साथी मौके से फरार होने में सफल रहे,पुलिस ने घटनास्थल से शराब के साथ एक बाइक भी बरामद की है, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर BR05AA5213 बताया गया है,पुलिस के अनुसार फरार दोनों शराब कारोबारियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है,पुलिस का कहना है कि जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।0
0
Report
Advertisement
डांग जिले में बारिश से मौसम सुहाना, ठंडक और हरियाली छाई
ડાંગ બ્રેકીંગ ડાંગ જિલ્લામાં વરસાદી માહોલ જામ્યો સાપુતારા, વઘઈ અને સુબીર પંથકમાં ઝરમર વરસાદ, આહવા વિસ્તારમાં ક્યાંક ધીમીધારે તો ક્યાંક ધોધમાર વરસાદ વરસી રહ્યો છે. વરસાદને કારણે ડાંગના વાતાવરણમાં ઠંડક પ્રસરી હોય છે અને સમગ્ર પંથકમાં ચોમાસાની રમણીયતા ખીલી ઉઠી સાપુતારા સહિતના પર્વતીય વિસ્તારોમાં વરસાદી માહોલ વચ્ચે ધુમ્મસની ચાદર છવાઈ, પ્રવાસીઓને પણ આહલાદક વાતાવરણનો અનુભવ થઈ રહ્યો છે.0
0
Report
लखनऊ डबल मर्डर-आत्महत्या केस: पोस्टमार्टम डॉक्टरों की पैनल और वीडियोग्राफी से किया जाएगा
Noida, Uttar Pradesh:ब Lucknow में डबल मर्डर और आत्महत्या के मामले में तीनों शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया है. इनका पोस्टमार्टम डॉक्टर पैनल की मौजूदगी में किया जाएगा, जहाँ फॉरेंसिक टीम के साथ-साथ डॉक्टर मौजूद होंगे और इसमें वीडियोग्राफी भी की जाएगी, जिससे पूरे पोस्टमार्टम का डिटेल मौजूद रहे. मामले में अभी पोस्टमॉर्टम हाउस पर केवल दिव्या मिश्रा के कागज आए हैं, बाकी दो शव मानस बाजपेई और उसकी बहन शीबा के कागज यहाँ अभी मौजूद नहीं हैं. फिलहाल दिव्या मिश्रा का ही पोस्टमार्टम अब से कुछ देर में शुरू होगा. मामले में मानस के मामा अवधेश शुक्ला और आमोद शुक्ला ने बताया कि ईगो की वजह से दोनों में विवाद होता था और आज इस स्थिति पर यह विवाद पहुंचा कि सब खत्म हो गया।0
0
Report
सीवान जंक्शन पर संदिग्ध सूटकेस, बम निरोधक दस्ता पहुंचा
Siwan, Bihar:सीवान जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 के फुट ओवरब्रिज पर लावारिस और संदिग्ध सूटकेस मिलने के बाद स्टेशन परिसर में हड़कंप मच गया है। सूटकेस को लेकर उस वक्त अफरा-तफरी की स्थिति बन गई, जब मेटल डिटेक्टर से उसमें आवाज आने की बात सामने आई। आरपीएफ ने सुरक्षा घेरा बना लिया है और यात्रियों की आवाजाही रोक दी गई है। बताया जा रहा है कि सीवान जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 के फुट ओवरब्रिज पर एक लावारिस सूटकेस पड़ा मिला। सूटकेस पर किसी यात्री का दावा सामने नहीं आने के बाद आरपीएफ ने इसे संदिग्ध मानते हुए तुरंत सुरक्षा घेरा बना दिया। मेटल डिटेक्टर से जांच के दौरान आवाज आने के बाद सुरक्षा टीम सतर्क हो गईं। एहतियातन यात्रियों की आवाजाही रोक दी गई और प्लेटफॉर्म नंबर-1 से कुछ देर के लिए ट्रेनों का परिचालन भी प्रभावित रहा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए छपरा से बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया है। फिलहाल ट्रेनों का परिचालन दोबारा शुरू कर दिया गया है, लेकिन जिस जगह पर सूटकेस रखा हुआ है, उस इलाके को घेरकर रखा गया है। अब बम निरोधक दस्ते की टीम के पहुंचने का इंतजार है। टीम की जांच के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि सूटकेस के अंदर आखिर क्या है और इसमें किसी तरह की संदिग्ध या खतरनाक वस्तु मौजूद है या नहीं। फिलहाल सीवान जंक्शन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। यात्रियों से भी घबराने के बजाय सतर्क रहने की अपील की गई है। बम निरोधक दस्ते की जांच के बाद ही संदिग्ध सूटकेस को लेकर पूरी तस्वीर साफ हो पाएगी।0
0
Report
Advertisement
पिलानी में चुनावी सुरक्षा के बीच 148 पेटी हरियाणा शराब जब्त, ड्राइवर गिरफ्तार
Jhunjhunu, Rajasthan:पिलानी, झुंझुनूं नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर पिलानी पुलिस की अवैध शराब पर कार्रवाई राजस्थान-हरियाणा बॉर्डर पर नाकाबंदी के दौरान 148 पेटी हरियाणा निर्मित शराब जब्त पार्सल डिलीवरी वाहन में छिपाकर ले जाई जा रही थी अवैध शराब भिवानी निवासी चालक प्रवीण को पुलिस ने मौके से किया गिरफ्तार एसपी कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देशन में पिलानी पुलिस की कार्रवाई शराब की सप्लाई और तस्करी नेटवर्क को लेकर आरोपी से पूछताछ जारी नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर झुंझुनूं पुलिस ने हरियाणा बॉर्डर पर अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। झुंझुनूं जिले की पिलानी पुलिस ने सघन नाकाबंदी और चेकिंग के दौरान एक पार्सल डिलीवरी वाहन से हरियाणा निर्मित करीब 148 पेटी अवैध शराब बरामद कर जब्त की है। पुलिस के अनुसार, यह शराब पार्सल डिलीवरी वाली गाड़ी में छिपाकर ले जाई जा रही थी। हरियाणा बॉर्डर पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली, जिसमें विभिन्न ब्रांडों की अवैध शराब की पेटियां मिलीं। मामले में पुलिस ने भिवानी, हरियाणा निवासी चालक प्रवीण को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और शराब की सप्लाई कहां से हुई तथा इसे कहां पहुंचाया जाना था, इस संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर के निर्देशन में पिलानी पुलिस द्वारा की गई। निकाय चुनावों को देखते हुए पुलिस की ओर से राजस्थान-हरियाणा सीमा पर लगातार सघन चेकिंग और नाकाबंदी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब और चुनाव को प्रभावित करने वाली गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।0
0
Report
मुजफ्फरनगर में कुत्ते को बेरहमी से पिटाई: CCTV में कैद युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर मुज़फ्फरनगर में कुत्ते की बेरहमी से पिटाई, युवक ने लाठी से कुत्ते को बेरहम पीटा, युवक का अत्याचार सीसीटीवी में कैद, युवक ने कुत्ते को पीटकर अधमरा किया, मोड़ा के निवासी कार्तिक पर आरोप, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, स्थानीय लोगों ने कार्रवाई की मांग उठाई, भोपा कोतवाली के मोरना का मामला।0
0
Report
स्कूल क्रमोन्नति की मांग पर ग्रामीणों का धरना, छोटी विरोल में ताला
Jaipur, Rajasthan:सांचौर(जालोर)-स्कूल क्रमोन्नति की मांग को लेकर ग्रामीणों का धरना, मुख्य दरवाजे पर जड़ा ताला छोटी विरोल गांव के ग्रामीणों और विद्यार्थियों का आक्रोश देखने को मिला। ग्रामीणों ने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय छोटी विरोल को क्रमोन्नत करने की मांग को लेकर स्कूल के मुख्य दरवाजे पर ताला जड़ दिया और धरने पर बैठ गए। धरने में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं विद्यार्थी शामिल हुए। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने जमकर नारेबाजी करते हुए स्कूल को जल्द क्रमोन्नत करने की मांग उठाई। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई के लिए दूर जाना पड़ता है, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने प्रशासन एवं शिक्षा विभाग से मांग की कि विद्यार्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए विद्यालय को शीघ्र क्रमोन्नत किया जाए। मांग पूरी नहीं होने तक धरना जारी रखने की चेतावनी भी दी गई।0
0
Report
Advertisement
