मंदसौर में खजुरी नाग स्कूल के छात्रों ने जिला कलेक्टर से की समस्या की शिकायत
Mandsaur, Madhya Pradesh:ग्राम खजुरी नाग के उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र अपनी समस्या लेकर जिला कलेक्टर कार्यालय जनसुनवाई में पहुंचे। छात्रों ने बताया कि उनके शिक्षक को स्कूल में नहीं आने दिया जा रहा है जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इसी संबंध में शिक्षक के पिता और छात्रों ने जिला कलेक्टर को आवेदन दिया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
