458001
शिवसेना ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, 3 सूत्रीय मांगें की
Mandsaur, Madhya Pradesh:मंदसौर में शिवसेना ने अपनी 3 सूत्रीय मांगों के साथ तहसील कार्यालय में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में किसानों को अतिवृष्टि के कारण हुए नुकसान का सर्वे कर मुआवजा दिलाने, सोयाबीन का भाव 6000 रुपये प्रति क्विंटल करने और गौ माता को राज्य माता का दर्जा देने की मांग की गई। शिवसेना ने इन मुद्दों पर तत्काल कार्रवाई की अपील की है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बढ़ते श्रद्धालुओं का उत्साह: सांवरिया सेठ महोत्सव में उमड़ा आस्था का सैलाब
Noida, Uttar Pradesh:बड़ानयागांव से हजारों श्रद्धालुओं की पैदल यात्रा सांवरिया सेठ मंदिर पहुंची अशोक नगर स्थित मंदिर में सांवरिया सेठ महोत्सव का जोरदार आयोजन विभिन्न गांवों से प्रतिदिन पहुंच रही हैं पैदल यात्राएं घोड़ी नृत्य रहा आकर्षण का केंद्र, श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह मंदिर में अब तक लाखों श्रद्धालु कर चुके हैं सांवरिया सेठ के दर्शन दानदाता बढ़-चढ़कर कर रहे सहयोग, मंदिर में आस्था का सैलाब मंदिर समिति ने धर्मशाला और विश्राम स्थल के लिए प्रशासन से भूमि आवंटन की मांग की0
0
Report
लखीसराय के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत पर हंगама, लापरवाही के आरोप
Lakhisarai, Bihar:लखीसराय। इस वक्त की बड़ी खबर लखीसराय आ रही है जहां इनक्योर निजी अस्पताल में इलाज के दौरान अधेड़ की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ। घटना शहर के नया बाजार कबैया थाना क्षेत्र के पचना रोड का है। मृतक की पहचान शाम्हो दियारा गांव निवासी आठो पासवान के पुत्र भिखारी पासवान के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, भिखारी पासवान शनिवार देर रात मकान से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें रात करीब 11 बजे इनक्योर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। परिजनों का कहना है कि समय रहते बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया जाता तो उनकी जान बच सकती थी। बताया जा रहा है कि इनक्योर अस्पताल के संचालक पटना में रहते हैं और महीने में एक बार ही आते हैं। इधर हंगामे और तोड़फोड़ की सूचना पर 112 डायल पुलिस और कबैया थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।0
0
Report
जोधपुर निगम चुनाव 2026: टिकट बंटवारे की तैयारी जमकर, अंदरूनी खींचतान बढ़ी
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। नगर निगम जोधपुर चुनाव-2026 को लेकर कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह चुनावी मैदान में उतरती नजर आ रही हैं। नगर निगम के 100 वार्डों में होने वाले चुनाव को लेकर दोनों ही प्रमुख राजनीतिक दलों में टिकट वितरण की प्रक्रिया अंतिम दौर में पहुंचती दिखाई दे रही है। हालांकि अभी तक दोनों दलों ने सभी वार्डों के प्रत्याशियों की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन कुछ वार्डों में प्रत्याशी को पार्टी की ओर से संकेत दिए जाने की चर्चा है। रविवार को दिनभर कांग्रेस और भाजपा कार्यालयों में टिकट के दावेदारों की भीड़ लगी रही। दावेदार अपने आवेदन लेकर पार्टी कार्यालय पहुंचे और नामांकन पत्रों तथा आवेदन में दर्ज जानकारी की जाँच करवाते नजर आए। पार्टी स्तर पर यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि प्रत्याशियों के आवेदन में किसी प्रकार की तकनीकी या दस्तावेज संबंधी गलती नहीं रह जाए, ताकि नामांकन प्रक्रिया के दौरान कोई परेशानी सामने न आए। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में अतिरिक्त महाधिवक्ता नाथू सिंह राठौड़ के नेतृत्व में दावेदारों के आवेदन जांचे गए। वहीं कांग्रेस कार्यालय में पूर्व अतिरिक्त महाधिवक्ता अनिल गौड़ ने दावेदारों के आवेदन और दस्तावेजों की जांच की। दोनों ही दलों के कार्यालयों में सुबह से देर तक चुनावी गतिविधियां तेज रहीं और दावेदार अपने समर्थकों के साथ टिकट की स्थिति जानने के लिए पहुंचते रहे। इस बीच टिकट वितरण को लेकर अफवाहों का दौर भी दिनभर चलता रहा। कभी किसी वार्ड में प्रत्याशी का टिकट कटने तो कभी किसी नए नाम को टिकट मिलने की चर्चा होती रही। सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में चल रही इन चर्चाओं से कई दावेदारों और उनके समर्थकों में असमंजस की स्थिति बना रही थी। टिकट को लेकर नाराजगी भी कई जगह सामने आई। कुछ दावेदार और उनके समर्थक नेताओं के घर तक पहुंचे और अपनी नाराजगी जाहिर की। ऐसे में चुनाव से पहले ही कांग्रेस और भाजपा दोनों दलों में टिकट वितरण को लेकर अंदरूनी खींचतान दिखाई देने लगी है। अब सभी की नजर दोनों दलों की आधिकारिक सूची पर टिकी है, जिसके बाद चुनावी तस्वीर और अधिक स्पष्ट होगी।0
0
Report
Advertisement
चंदौली के राजदरी डैम में तेज बहाव से युवक फंसे, रेस्क्यू से सुरक्षित
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग : चंदौली..... - पिकनिक स्पॉट पर अचानक बढ़ा जलस्तर, बीच धार में फंसे तीन युवक - नहाने के दौरान अचानक बढ़ा पानी का जलस्तर - तेज बहाव की चपेट में आए तीनों युवक - बीच धार में बड़े पत्थर पर अटककर बचाई जान - युवकों को फंसा देख मौके पर मची अफरा-तफरी - मौजूद लोगों ने शोर मचाकर पुलिस को दी सूचना - मौके पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम - डोरी के सहारे रेस्क्यू कर तीनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाला - तीनों युवक वाराणसी और चन्दौली जनपद के निवासी बताए गए - प्रतिबंधित क्षेत्र में पहले से लगा था सूचना बोर्ड - बावजूद इसके प्रतिबंधित क्षेत्र में नहाने पहुंचे थे युवक - सैलानियों की लापरवाही से अक्सर खतरे में पड़ती है जान - ऐसे मामलों में शासन-प्रशासन को करना पड़ता है रेस्क्यू ऑपरेशन - नौगढ़ तहसील क्षेत्र के राजदरी डैम का मामला.0
0
Report
अमरौहा के द्वापरकालीन मंदिर की छत से युवक ने 60 फीट सरोवर में छलांग
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा में रील के चक्कर में युवक ने द्वापरकालीन श्री वासुदेव तीर्थ मंदिर की छत से 60 फिट गहरे सरोवर में लगाई छलांग, VIDEO वायरल अमरोहा में सोशल मीडिया पर वायरल होने के लिए खतरनाक स्टंट करने का मामला सामने आया है। एक युवक ने शहर के प्रसिद्ध द्वापरकालीन श्री वासुदेव तीर्थ मंदिर की छत से प्राचीन 60 फिट गहरे सरोवर में छलांग लगा दी। युवक के इस स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक मंदिर की छत पर पहुंचने के बाद बिना किसी सुरक्षा इंतजाम के सरोवर में छलांग लगाता दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि युवक ने यह स्टंट सोशल मीडिया रील बनाने के लिए किया। वीडियो सामने आने के बाद धार्मिक स्थल की मर्यादा और आस्था से खिलवाड़ को लेकर लोगों में नाराजगी है। श्रद्धालुओं ने ऐसे खतरनाक स्टंट पर रोक लगाने और युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पर इस तरह की हरकतें न केवल जानलेवा हो सकती हैं, बल्कि मंदिर की गरिमा को भी ठेस पहुंचाती हैं।0
0
Report
त्रिलोकपुरी में तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, पाँच यात्री बाल-बाल बचे
New Delhi, Delhi:पुर्वी दिल्ली के त्रिलोकपुरी मे कोंडली चिल्ला गाँव नाला रोड पर तेज रफ़्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर और पेड़ से टकराई और आग लग गई कार मे सवार पांच लोग बाल बाल बचे चश्मीदीद के मुताबिक हुंडई औरा कार जो कोंडली नाला रोड पर मयूर विहार की और जा रही थी कार जैसे ही त्रिलोकपुरी 30 ब्लॉक के पास पहुंची तो अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ी और पेड़ से टकरा गई गाडी मे 5 लोग सवार थे जो समय रहते गाडी से निकल गए जैसे ही निकले गाडी मे आग लग गई और धू धू कर जल उठी जिसके बाद दमकल को सुचना दी गई सुचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल की गाडी ने आग पर काबू पाया गनीमत रही की व्यस्त रोड पर किसी जानमाल का नुक्सान nahi हुआ बाइट -चश्मीदीद0
0
Report
Advertisement
पटना नगर विकास मीटिंग: सोलर स्ट्रीट लाइटों और साफ-स्वच्छ शहर पर जोर
Noida, Uttar Pradesh:लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में नगर विकास एवं आवास विभाग की समीक्षात्मक बैठक की। पटना शहर को स्वच्छ, सुंदर, व्यवस्थित और रोशन बनाने के लिए अधिकारियों को बेहतर कार्ययोजना के साथ तेजी से काम करने का निर्देश दिया। शहर की सभी स्ट्रीट लाइटों को पूरी तरह संचालित एवं दुरुस्त रखने के साथ ही नई स्ट्रीट लाइटें सोलर बेस्ड एवं इनबिल्ट सिस्टम के साथ लगाने पर जोर दिया। गांधी मैदान के आसपास के क्षेत्रों को भी सुव्यवस्थित कर इसके प्राकृतिक स्वरूप को बेहतर बनाने के निर्देश दिए।0
0
Report
नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में पंजाब के नेताओं ने बीजेपी की सदस्यता ली
Noida, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में पंजाब के कई नेताओं ने ली बीजेपी की सदस्यता पटियाला, मानसा, संगरूर, पातड़ा और लहरागागा इलाके के 3 दर्जन से ज्यादा नेता हुए पार्टी में शामिल पंजाब की सत्ताधारी पार्टी समेत कई विपक्षी पार्टियों के कई नेताओं ने ली सदस्यता मुख्यमंत्री ने सभी नेताओं का किया स्वागत एवं अभिनंदन0
0
Report
दिल्ली टैगोर गार्डन में अलका लांबा के पिता के घर चोरी; CCTV में चोर फरार
New Delhi, Delhi:दिल्ली टैगोर गार्डन में अलका लांबा के पिता के घर चोरी; CCTV में चोर फरार सीसीटीवी में चोर हुए रिकॉर्ड.. चोरी के सामान से भरा हुआ बैग ले जाते हुए रिकॉर्ड चोर घर से ज्वैलरी और कैश लेकर फरार जिसकी कीमत करीब 1 करोड़ 75 लाख रुपए बताई जा रही है 30 अगस्त की सुबह करीब साढ़े 10 बजे पुलिस को जानकारी मिली पुलिस CCTV की मदद से चोरों का पता लगा रही है0
0
Report
Advertisement
Shahpur villagers protest by sowing rice on dilapidated road
Dindori, Madhya Pradesh:एंकर - डिंडोरी के शहपुरा में सड़क की बदहाली से परेशान ग्रामीणों ने शासन और प्रशासन का ध्यान आकर्षण करने के लिए सड़क पर अनोखा प्रदर्शन कर विरोध जताया है। ग्राम पंचायत धनगांव में सड़क की हालत से परेशान ग्रामीणों ने बीच सड़क पर ही धान का रोपा लगा दिया। ग्रामीणों का कहना है कि जब सड़क चलने लायक नहीं है, तो क्यों न इसी सड़क पर खेती कर ली जाए। तस्वीरों में आप साफ देख सकते हैं कि सड़क किस तरह कीचड़ में तब्दील हो चुकी है। बारिश के बाद करीब तीन किलोमीटर का यह कच्चा रास्ता ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। इसी बदहाल सड़क से धनगांव के ग्रामीणों को शहपुरा आने-जाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है। सड़क की समस्या से नाराज ग्रामीण बड़ी संख्या में एकत्रित हुए और पड़रिया कला से धनगांव जाने वाले रास्ते पर कीचड़ के बीच धान का रोपा लगा दिया। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की स्थिति देखकर ऐसा लगता है कि यहां सड़क नहीं, बल्कि खेत तैयार हो गया है। इसलिए उन्होंने विरोध स्वरूप सड़क पर ही धान की रोपाई कर दी। ग्रामीणों के मुताबिक इस बदहाल रास्ते पर कई दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। कीचड़ और फिसलन के कारण दोपहिया वाहनों से निकलना बेहद मुश्किल हो जाता है। ऐसे में स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को रोजाना जोखिम उठाकर इस रास्ते से गुजरना पड़ता है। सड़क की हालत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि फोर व्हीलर और ऑटो जैसे वाहन भी धनगांव तक पहुंचने में परेशानी का सामना कर रहे हैं। कई बार वाहन कीचड़ में फंसने की स्थिति में पहुंच जाते हैं। ऐसे में किसी आपात स्थिति में ग्रामीणों को शहपुरा तक पहुंचाना भी बड़ी चुनौती बन जाता है। ग्रामीणों ने प्रशासन और जिम्मेदार अधिकारियों से मांग की है कि पड़रिया कला से धनगांव तक सड़क का जल्द निर्माण कराया जाए या सड़क को आवागमन के योग्य बनाया जाए। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की समस्या सिर्फ आवागमन की परेशानी नहीं है, बल्कि यह स्कूली बच्चों की सुरक्षा और ग्रामीणों की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ा गंभीर मुद्दा है। फिलहाल ग्रामीणों का यह अनोखा विरोध चर्चा का विषय बना हुआ है। सड़क के बीच लगाया गया धान का रोपा जिम्मेदारों को कितना दिखाई देता है और कब तक इस सड़क की तस्वीर बदलेगी, यह देखने वाली बात होगी।0
0
Report
फर्रुखाबाद में दबंगों ने युवती के घर में घुसकर पीटा; CCTV में कैद
Noida, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद में दबंगों ने घर में घुसकर युवती को पीटा, CCTV कैमरे में कैद. फर्रुखाबाद में दबंगों ने घर में घुसकर युवती को पीटा. दबंगों ने घर में घुसकर युवती से की मारपीट. तमंचे की बट और लातों से युवती को पीटा. दबंगों से बचकर घर से बाहर भागी युवती. पीछा कर दबंगों ने युवती को फिर पकड़ा. मारपीट की पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद. दबंगों की मारपीट में दो लोग घायल. दबंगों के खिलाफ थाने में दी तहरीर. कोतवाली फर्रुखाबाद के नाला मछरट्टा का मामला0
0
Report
कन्नौजा ग्राम में विवाद से मौत, पुलिस दर्ज मुकदमा और जांच शुरू
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के मुरादनगर थाना क्षेत्र के ग्राम कन्नौजा में रविवार शाम दो पक्षों के बीच मामूली कहासुनी को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान करीब 55 वर्षीय देवेंद्र शर्मा की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस के मुताबिक, 30 अगस्त की शाम करीब चार बजे ग्राम कन्नौजा में दो पक्ष किसी बात को लेकर आपस में भिड़ गए थे। मारपीट में देवेंद्र शर्मा समेत कुछ अन्य लोग घायल हुए थे। इलाज के दौरान देवेंद्र शर्मा ने दम तोड़ दिया। एसीपी मसूरी सुनील कुमार ने बताया कि मामले में वादी की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल गांव में शांति व्यवस्था कायम है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
ओरछा में बीजेपी बैठक: रीती पाठक ने महिलाओं के सशक्तिकरण पर सरकार के प्रयासों पर कहा
Morena, Madhya Pradesh:ओरछा: भारतीय जनता पार्टी की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में सीधी विधायक रीती पाठक शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने जी मीडिया से खास बातचीत की। रीती पाठक ने कहा कि सरकार जिस तरह से नारी शक्ति वंदन और अभिनंदन के साथ महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में काम कर रही है, वह अपने आप में अनूठा है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की भागीदारी और सम्मान को बढ़ावा देने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है।0
0
Report
दुग्घा में आकाशीय बिजली गिरने से 13 वर्षीय छात्रा की मौत, परिजन शोकाकुल
Khajuria Khurd, Bihar:कैमूर जिले के दुग्घा गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहाँ आकाशीय बिजली (वज्रपात) गिरने से 13 वर्षीय बच्ची की असमय मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुग्घा गांव निवासी रामनरेश उरांव की 13 वर्षीय पुत्री सानिया कुमारी, जो आठवीं कक्षा की छात्रा थी, गांव के दक्षिण दिशा में स्थित एक कुएं पर नहाने गई हुई थी। नहाने के दौरान ही अचानक बारिश शुरू हो गई और बादलों की भीषण गड़गड़ाहट के साथ आकाशीय बिजली सीधे उस पर आ गिरी। वज्रपात की चपेट में आने से सानिया गंभीर रूप से झुलस गई। आनन-फानन में परिजन उसे तत्काल इलाज के लिए अधौरा अस्पताल ले गए, जहाँ डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद परिजन बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए भभुआ स्थित सदर अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने बताया कि पोस्टमार्टम की कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद आगे के मुआवजे और अन्य कागजी कार्रवाई के लिए प्रशासन से गुहार लगाई जाएगी। इस घटना से दुग्घा गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।0
0
Report
गांव असालतपुर जारई में गिरा गरीब का आशियाना, गृहस्वामिनी ने दी जानकारी
Chandausi, Uttar Pradesh:चंदौसी। संभल की तहसील चंदौसी क्षेत्र के गांव असालतपुर जारई में भारी बारिश के चलते वृद्ध महिला राजवती पत्नी स्वर्गीय लीलाधर का कच्चा मकान शनिवार दोपहर 3:00 बजे के करीब भरभराकर गिर गया। मकान गिरने से अंदर रखा घरेलू सामान मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि हादसे के समय महिला बाल-बाल बच गई। राजवती अपने मकान में अकेली रहती हैं और आर्थिक रूप से बेहद कमजोर बताई जा रही हैं। महिला ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास के लिए आवेदन किया है, लेकिन अभी तक लाभ नहीं मिला। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द सहायता और पक्का मकान दिलाने की मांग की है। लेखपाल अर्चित सक्सेना ने बताया कि रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजी गई है।0
0
Report
Advertisement
