458001
मंदसौर के वार्ड 31 में कुत्तों के आतंक से परेशान क्षेत्रवासी, जताया विरोध
Mandsaur, Madhya Pradesh:शहर के वार्ड क्रमांक 31 के क्षेत्रवासी गाय और कुत्तों के आतंक से परेशान हैं। इसी मुद्दे पर आज उन्होंने विरोध प्रदर्शन किया। निवासियों का कहना है कि गाय और कुत्ते सड़क पर बैठ जाते हैं, जिससे आवागमन बाधित होता है। इसके अलावा, जब वे आपस में लड़ते हैं, तो वाहनों को नुकसान होता है और छोटे बच्चे भी उनकी चपेट में आ सकते हैं, जिससे दुर्घटनाएं हो सकती हैं। क्षेत्रवासियों ने नगर पालिका से इन जानवरों को पकड़ने की मांग की है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सलमान खान से माफी: लॉरेंस बिश्नोई के चचेरे भाई ने साझा किया भावनात्मक प्लान
Fazilka, Punjab:प्रसिद्ध गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के चचेरे भाई रमेश बिश्नोई का एक बयान सामने आया है । जिसमें उन्होंने कहा है कि काला हिरण शिकार केस में फंसे बॉलीवुड एक्टर सलमान खान अगर माफी मांगे तो समाज उन्हें माफ कर देगा । उन्होंने बताया कि सलमान को कहां और कैसे माफी मांगनी होगी । उन्होंने ये भी कहा कि लॉरेंस की गैंगस्टर इमेज से फैमिली काफी परेशान है । रमेश बिश्नोई ने यह भी कहा है कि लॉरेंस के छोटे भाई अनमोल को भी इसका खामीयाजा भुगतना पड़ा और हर मर्डर के बाद लारेंस पर आरोप लगाने के साथ साथ अनमोल पर भी सवाल उठे और सरकार ने उसे भी गैंगस्टर बनाकर अंदर कर दिया । उन्होंने कहा कि जैसे पिछली केंद्र सरकारे चंबल के डाकुओं को कहती रही कि जो मुख्य धारा में आना चाहता है उसका सहयोग किया जाएगा । ऐसे ही इस मामले में भी सरकार कदम उठाए परिवार उनका साथ देगा । उन्होंने कहा कि लॉरेंस ने काफी समय पहले ये बात कही थी । लेकिन सलमान खान के परिवार से کوئی बात सामने नहीं आई । उन्होंने कहा कि बीकानेर जिले के अंदर उनके भगवान का समाधि स्थल पर आकर वहां पहुंच माफी मांग ले । उन्होंने कहा कि भगवान से माफी मांगनी है उनसे नहीं । रमेश बिश्नोई ने कहा कि लॉरेंस जेल में बंद है । बाहर हत्या हो रही है । तो पुलिस बेवजह उसका नाम लगा रही है ।0
0
Report
पुरुलिया में बीजेपी सरकार ने वादा निभाया, योग्य महिला को अन्नपूर्णा योजना राशि मिली
Purulia, West Bengal:पुरुलिया : প্রতিশ্রুতি দিয়ে পূরণ করেছে বিজেপি সরকার। অঞ্চলের প্রত্যেক যোগ্য মহিলারা পেয়েছে অন্নপূর্ণা যोजनার টাকা । তাই বিজেপি সরকার এবং শুভেন্দু অধিকারীকে ধন্যবাদ জানিয়ে গ্রাম জুড়ে মিছিল করলো মহিলারা। বৃহস্পতিবার পুরুলিয়ার বলরামপুর বিধানসভার চাকোলতোড় অঞ্চলের মহিলারা ব্যানার পোস্টার নিয়ে ধন্যবাদ জানিয়ে এলাকায় মিছিল করলেন । মহিলাদের সঙ্গে পা মেলান জেলা বলরামপুর বিধানসভার বিজেপি বিধায়ক জলধর মাহাতো সহ অন্যান্য বিজেপি নেতাকর্মী সমর্থকরা। বাইট : জলধর মাহাতো (বিজেপি বিধায়ক)0
0
Report
स्वास्थ्य मंत्री सुमना सरकार ने कृष्णनगर अस्पताल का निरीक्षण कर सुधारों का दावा किया
Krishnanagar, West Bengal:নদীয়া অনুপ কুমার দাস নদীয়া জিলার সদর শহর কৃষ্ণনগর সদর হাসপাতালে সারপ্রাইজ ভিজিট এলেন বিকেলে স্বাস্থ্য ও পরিবার কল্যাণ প্রতিমন্ত্রী সুমনা সরকার। কয়েকদিন আগে শক্তিনগর হসপিটালে ভিসিট করেছিলেন, আজ এক অনুষ্ঠানে এসে সদর হসপিটাল ভিসিট করলেন, প্রসূতি বিভাগ ,এবং অন্যান্য জরুরি বিভাগ ঘুরে দেখলেন। অভাগ অভিযোগ শুনলেন, 108 দিন এর সরকার এর বয়স,অনেক সমস্যা আছে, এতদিন মেটেনি,108 দিনে মেটানো সম্বব ? তবে 많은 উন্নতি হয়েছে আরো হবে জানালেন মন্ত্রী।0
0
Report
Advertisement
गढ़वाल में 13 नए मोबाइल टावर से कनेक्टिविटी मजबूत
Noida, Uttar Pradesh:गढ़वाल में बेहतर कनेक्टिविटी की दिशा में एक और महत्वपूर्ण पहल। गढ़वाल लोक सभा क्षेत्र के दुर्गम एवं सीमांत क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए 13 स्थानों पर नए मोबाइल टावरों की स्वीकृति मिलने पर माननीय केंद्रीय संचार मंत्री जी से भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया साथ ही उनको अवगत कराया की गढ़वाल का अधिकांश भू-भाग पर्वतीय एवं दुर्गम है। कई क्षेत्रों में आज भी भौगोलिक परिस्थितियों के कारण मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट कनेक्टिवитет की चुनौती बनी हुई है। इसी क्रम में माननीय केंद्रीय संचार मंत्री जी से क्षेत्र की आवश्यकता के अनुरूप चमोली, रूद्रप्रयाग, पौड़ी और टिहरी गढ़वाल के 92 स्थानों पर भी नए मोबाइल टावर स्थापित किए जाने का आग्रह किया है। माननीय मंत्री जी ने इस विषय पर सकारात्मकता दिखाई है और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। गढ़वाल के विकास और जनसुविधाओं के विस्तार के लिए हमारा लक्ष्य निरंतर जारी रहेगा।0
0
Report
108 वर्षीय किशनाई बाई के निधन पर अरनीवाला में अंतिम संस्कार, ढोल-नगाड़े के साथ
Fazilka, Punjab:फाजिल्का जिले अरणीवाला निवासी 108 वर्षीय किशनाई बाई का आज निधन हो गया । बताया जा रहा है कि बजुर्ग महिला का एक सप्ताह पहले स्वास्थ्य बिगड़ गया था । जिसके चलते आज महिला का निधन हो गया । मृतक महिला के परिवार में अब चौथी पीढ़ी चल रही थी l हालांकि महिला की मौत के बाद बड़ी संख्या में इकट्ठे हुए पारिवारिक सदस्यों ने पूरे गांव में पटाखे छोड़कर और ढोल बजाकर भांगड़े डाल उसका अंतिम संस्कार किया। मृतक किशनाई बाई के पौते सुखजीत सिंह ने बताया कि उसकी दादी की उम्र करीब 108 साल थी l जिनका जन्म भारत में ही हुआ था l वह पंजाब के फाजिल्का जिले के गांव अरणीवाला में रह रहे है । उन्होंने बताया कि उसकी दादी एक सप्ताह पहले बीमार हो गई थी । जिसका इलाज चल रहा था कि आज उसका देहांत हो गया । उन्होंने बताया कि मृतक किशनाई बाई के दो लड़के और एक लड़की है l जिनकी शादी हो चुकी है और आगे उनके बच्चों की भी शादी हो चुकी है । जिनके भी आगे बच्चे हैं l ऐसे में मृतक महिला चौथी पीढ़ी देखकर सांसारिक यात्रा पूरी कर गई है l उन्होंने बताया कि महिला के परिवार में 75 से अधिक पारिवारिक सदस्य हैं l यही वजह है कि इतनी उम्र बिताने के बाद आज उनकी अंतिम विदाई के मौके पर ढोल बजाकर और पटाखे बजाकर उन्हें अलविदा कहा गया है l घर से लेकर श्मशान भूमि तक ढोल बजते गए। और पारिवारिक सदस्यों ने नाच कर भांगड़े डाल मृतक महिला को अंतिम विदाई दी ।0
0
Report
फरार आरोपी ने अभिरक्षा में बाइक से कूदकर फरार, दो पुलिसकर्मी घायल
Noida, Uttar Pradesh:बड़वानी-पुलिस अभिरक्षा से आरोपी के फरार होने का मामला सामने आया है राजपुर एसडीएम कार्यालय से जिला जेल बड़वानी ले जाते समय आरोपी पुलिसकर्मियों को चकमा देकर बाइक से कूद गया और फरार हो गया इस दौरान बाइक गिरने से दो पुलिसकर्मी घायल हुए हैं जिनका जिला अस्पताल में उपचार जारी है जुलवानिया पुलिस ने शुभम पिता सुभाष मानकर के खिलाफ धारा 151 के तहत कार्रवाई की थी आरोपी को आज राजपुर एसडीएम के सामने पेश किया गया था जहां से उसे जेल भेजने के आदेश दिए गए इसके बाद दो पुलिसकर्मी आरोपी को मोटरसाइकिल पर बीच में बैठाकर जिला जेल बड़वानी ले जा रहे थे इसी दौरान बड़वानी के कारंजा चौराहे के पास आरोपी अचानक बाइक से कूद गया आरोपी के कूदते ही मोटरसाइकिल असंतुलित होकर सड़क पर गिर गई और दोनों पुलिसकर्मी घायल हो गए वहीं आरोपी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया घायल पुलिसकर्मियों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय बड़वानी लाया गया है घटना के बाद पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है0
0
Report
Advertisement
शेखपुरा के कुशेढी बाबा पंचवदन मंदिर में श्रावणी महोत्सव का दीप प्रज्वलन
Sheikhpura, Bihar:शेखपुरा जिले के बरबीघा प्रखंड के कुशेढी स्थित बाबा पंचवदन मंदिर में श्रावणी महोत्सव का आयोजन किया गया। पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन शेखपुरा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित श्रावणी महोत्सव का बिहार सरकार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अशोक चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर शेखपुरा विधानसभा के जदयू विधायक रणधीर कुमार सोनी, बरबीघा विधायक डॉ कुमार पुष्पंजय शेखपुरा डीएम शेखर आनंद एसपी हिमांशु सहित मंदिर कमिटी के सदस्य और बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। दो दिवसीय श्रावणी महोत्सव के दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ के मौके पर मंत्री ने कहा कि बिहार सरकार पर्यटन को बढ़ाए जाने को लेकर प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि पंचवदन मंदिर काफी आध्यात्मिक और आस्था का केंद्र है, इसको लेकर राज्य सरकार द्वारा श्रावणी महोत्सव का आयोजन किया गया है। उन्होंने रक्षा बंधन के अवसर पर बिहार के आधी आबादी के विकास के लिए कई योजनाएं चला रही हैं जिससे महिलाएं आत्मनिर्भर और सशक्त बनें। नेपाल में आए बाढ़ को लेकर मंत्री ने कहा कि बिहार में बाढ़ नहीं है लेकिन नेपाल के पानी से बेहाल है क्योंकि निकास यही से है, पर बिहार सरकार मुस्तैद है। एक बार फिर तेजस्वी यादव को आड़े हाथ जरूर लिया है।0
0
Report
MP वक्फ बोर्ड की बड़ी कार्रवाई: इज्तेमा बाजार पर FIR
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल MP वक्फ बोर्ड की बड़ी कार्रवाई अवैध इज्तेमा बाजार पर FIR, 28.91 करोड़ की RRC जारी 2.7 एकड़ वक्फ जमीन पर कब्जे का मामला उजागर दार-उल-शफक्त सोसायटी पर वक्फ जमीन कब्जाने का आरोप भोपाल शहर के बीचों-बीच जमीन पर माफिया ने जताया था मालिकाना हक सैकड़ों दुकानों से करोड़ों की अवैध वसूली का आरोप शाहिद अलीम समेत अन्य के खिलाफ दर्ज हुई FIR MP वक्फ बोर्ड चेयरमैन डॉ. सनवर पटेल का बड़ा बयान चेयरमैन बोले—उम्मीद पोर्टल के बाद बड़े वक्फ माफिया हुए उजागर उम्मीद पोर्टल के बाद देश में वक्फ बोर्ड की सबसे बड़ी कार्रवाई का दावा अब कानून के तहत संचालित होगा इज्तेमा बाजार बाजार से मिलने वाले राजस्व का उपयोग यतीमों के उत्थान में होगा शाहिद अलीम की संपत्तियों पर वक्फ बोर्ड दावा करेगा0
0
Report
जोधपुर ANTF ने 2.231 kg ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार, डोडा पोस्त नेटवर्क का खुलासा
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने जोधपुर जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 किलो 231 gram अवैध MD ड्रग्स बरामद की है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद मादक पदार्थ की कीमत करीब 67 लाख रुपए आंकी गई है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ एक कार भी जब्त की है। यह कार्रवाई 27 अगस्त को जोधपुर ग्रामीण के कापरड़ा थाना क्षेत्र में की गई। मुखबिर की सूचना पर हाईवे पर घेराबंदी ANTF को सूचना मिली थी कि एक स्विफ्ट कार जोधपुर-जयपुर हाईवे एनएच-25 पर बिनावास टोल की तरफ आ रही है और उसमें संदिग्ध सामग्री होने की संभावना है। सूचना की पुष्टि के बाद टीम ने दो हिस्सों में निगरानी शुरू की। एक टीम बिनावास टोल पर पहुंची, जबकि दूसरी टीम ने टोल से पहले संदिग्ध वाहन पर नजर रखी। कुछ समय बाद संदिग्ध कार दिखाई दी। टीम ने उसका पीछा किया और टोल पर मौजूद टीम को भी कार के बारे में सूचना दी। कार के टोल पर पहुंचते ही टीम ने घेराबंदी कर उसे रुकवाया। संदेह होने पर स्थानीय पुलिस को मौके पर बुलाया गया। कार और चालक की तलाशी लेने पर उसमें MD ड्रग्स बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने मादक पदार्थ और कार जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पढ़ाई के बाद नशे की तस्करी में जुड़ा आरोपी गिरफ्तार आरोपी की पहचान 31 वर्षीय रामपाल धतरवाल पुत्र बाबूलाल, निवासी धतरवालों की ढाणी, भीमसागर, थाना लोहावट, जिला फलोदी के रूप में हुई है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी बीएससी और जीएनएम की पढ़ाई कर चुका है। उसने कुछ समय तक यश अमन हॉस्पिटल और होम केयर में काम भी किया, लेकिन कम आमदनी के कारण अधिक पैसा कमाने और अपने शौक पूरे करने के लालच में डोडा पोस्त की तस्करी से जुड़ गया। ANTF के अनुसार वर्ष 2018 में मध्यप्रदेश से डोडा पोस्त लेकर मारवाड़ की ओर आते समय आरोपी को कोटा के आरके पुरम थाना पुलिस ने पकड़ा था। इस मामले में उसे सजा हुई और दिसंबर 2024 में करीब छह वर्ष आठ माह बाद जमानत पर बाहर आया। जमानत के बाद भी आरोपी ने तस्करी का रास्ता नहीं छोड़ा और रिश्तेदार के साथ फिर से डोडा पोस्त की तस्करी शुरू कर दी। डोडा पोस्त से MD तस्करी तक पहुंचा नेटवर्क पुलिस के मुताबिक वर्ष 2025 में आरोपी के एक रिश्तेदार को मध्यप्रदेश पुलिस ने ट्रैक्टर-टैंकर के जरिए बड़ी मात्रा में डोडा पोस्त सप्लाई करते हुए गिरफ्तार किया था। उस मामले में आरोपी रामपाल का नाम भी सामने आया था और वह फरार चल रहा था। करीब एक साल तक फरार रहने के बाद आर्थिक तंगी के चलते उसने डोडा पोस्त का काम छोड़कर MD की तस्करी शुरू कर दी। पूछताछ में सामने आया कि रामपाल मध्यप्रदेश के तस्करों से MD लेकर जोधपुर और आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई करता था। MD बनाने के केमिकल की उपलब्धता को लेकर सख्ती बढ़ने के बाद मध्यप्रदेश के तस्करों ने MD बनाने के केमिकल की व्यवस्था भी शुरू कर दी। आरोपी जोधपुर क्षेत्र से केमिकल खरीदकर मध्यप्रदेश ले जाता और वहां से तैयार MD प्राप्त कर राजस्थान में सप्लाई करता था। ANTF के अनुसार राजस्थान में सिंथेटिक ड्रग्स के खिलाफ लगातार कार्रवाई के कारण तस्करों ने MD बनाने के लिए मध्यप्रदेश को अपेक्षाकृत सुरक्षित ठिकाने के रूप में इस्तेमाल करना शुरू किया। आरोपी द्वारा मध्यप्रदेश में मौजूद तस्करों को कच्चा माल और केमिकल उपलब्ध करवाने, उनसे MD तैयार करवाने और तैयार ड्रग्स को मारवाड़ क्षेत्र में लाकर सप्लाई करने का नेटवर्क संचालित किए जाने की जानकारी सामने आई। पूछताछ में खुलेगा बड़ा नेटवर्क ANTF अब गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के आधार पर तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के ठिकानों पर दबिश दे रही है। टीम यह पता लगाने में जुटी है कि मध्यप्रदेश से MD की सप्लाई कौन कर रहा था, इसके निर्माण के लिए कच्चा माल और केमिकल कौन उपलब्ध करवाता था तथा राजस्थान में तैयार MD किन-किन तस्करों तक पहुंचाई जाती थी। अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के आधार पर नेटवर्क में शामिल कई अन्य लोगों के नाम सामने आने और बड़े नेटवर्क का खुलासा होने की संभावना है। इस कार्रवाई में ANTF टीम के साथ कापरड़ा थाना, जोधपुर ग्रामीण पुलिस की विशेष भूमिका रही। बरामद MD का वजन 2 किलो 231 ग्राम है और कार का रजिस्ट्रेशन नंबर RJ 19 CQ 0674 बताया गया है। ANTF महानिरीक्षक विकास कुमार ने कार्रवाई में शामिल टीमों की सराहना करते हुए उन्हें विशेष कार्यक्रम के दौरान सम्मानित करने की बात कही है। बाईट विकास कुमार ANTF महानिरीक्षक0
0
Report
Advertisement
जयपुर में राखी का उत्सव भद्रा मुक्त, शुभ मुहूर्त पूरे दिन उपलब्ध
Jaipur, Rajasthan:रक्षाबंधन यानी भाइयों के प्रति बहनों का प्यार, नोकझोंक और बचपन की यादों वाला त्योहार इस बार जयपुर में भद्रा के साये से मुक्त रहेगा। बहनों को भाई की कलाई पर प्रेम का धागा बांधने के लिए खास वक्त मिलेगा; सुबह से रात तक शुभ मुहूर्त उपलब्ध रहेंगे। जयपुर के प्रमुख बाजारों में राखी और गिफ्ट की खरीदारी जोर-shोर से चल रही है और मिठाई की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ है। ज्योतिषाचार्य के अनुसार इस बार दसेक घंटे से अधिक का निर्बाध शुभ समय रहेगा, जिसमें अपराह्न और प्रदोष काल Rakhi बंधन के लिए श्रेष्ठ माने गए हैं। चंद्रमा कुंभ राशि और शतभिषा नक्षत्र में रहेगा, शोभन और सुकर्मा योग का संयोग भी बनेगा। रक्षाबंधन पर भद्रा के कारण समय के सवाल सामान्य रहते हैं, लेकिन इस बार पूर्णिमा तिथि पर भद्रा का कोई व्यवधान नहीं रहेगा और पूरे दिन शुभ समय उपलब्ध रहेगा। जयपुर के मंदिरों में भगवान को राखी पहनाने की परंपरा निभाई जाएगी; गोविंद देवजी मंदिर में ठाकुरजी और राधारानी को राखी धारण कराई जाएगी, मोती डूंगरी गणेश मंदिर में चांदी की राखी पूजा जाएगी। श्रवण कुमार के चित्र बनाकर पूजा-अर्चना की प्राचीन परंपरा भी बताई गई है। इसके अलावा रक्षासूत्र सिर्फ धागा नहीं, मंत्रसिद्ध सुरक्षा कवच माना गया है। इस वर्ष जयपुर में राखी का त्योहार भाइ की कलाई पर बहन का प्रेम, बाजारों में गिफ्ट की तलाश, मिठाइयों की खुशबू और मंदिरों में भगवान की राखी के साथ मनाया जाएगा।0
0
Report
नगर निकाय चुनाव 2026: आज नामांकन शुरू, 31 अगस्त तक दाखिल होंगे
Sri Ganganagar, Rajasthan:श्री विजयनगर (श्रीगंगानगर)। नगर निकाय चुनाव 2026 के लिए आज से नामांकन शुरू हुए। पहले दिन उपखंड कार्यालय में कुल 16 आवेदनों की प्राप्ति हुई। उम्मीदवार अपने स्पॉटों के साथ बड़ी संख्या में उपखंड कार्यालय के बाहर पहुंचे। पूरा दिन उपखंड कार्यालय के बाहर भीड़ लगी रही। नामांकन वितरण व जांच के लिए अलग-अलग काउंटर बनाए गए हैं और सुरक्षा दृष्टि से पुलिस के जवान तैनात रहे। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 31 अगस्त है। रक्षाबंधन के कारण कार्यालय कल अवकाश रहेगा। नामांकन 3 सितंबर दोपहर 3:00 बजे तक वापस लिए जा सकेंगे जबकि चुनाव चिन्ह 4 सितंबर को आवंटित کیے जाएंगे। मतदान 11 सितंबर को कस्बे के 25 वार्डों का 15 भवनों में पोलिंग सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। सभी नामांकन उपखंड कार्यालय में ही जमा किए जा रहे हैं। उम्मीदवार और मतदाता शांतिपूर्ण मतदान के लिए सतर्क रहें।0
0
Report
चूरू नगर निकाय चुनाव 2026: पहले दिन 30 नामांकन, क्या बदलेगा मुकाबला?
Churu, Rajasthan:चूरू. नगर निकाय आम चुनाव-2026 चूरू जिले के नगरीय निकायों में आज प्रथम दिवस 30 नामांकन पत्र दाखिल, जिले की 3 नगर पारिषद सहित 11 नगर निकाय में चुनाव दो चरणों में, जिले की सभी नगरीय निकायों में कुल 430 वार्डों के लिए नामांकन प्रक्रिया हुई शुरू, प्रथम दिवस आज 27 अभ्यर्थियों ने प्रस्तुत किए 30 नामांकन, नगरपरिषद चूरू में 04 अभ्यर्थियों के 04 नामांकन पत्र, सुजानगढ़ में 02 अभ्यर्थियों के 02 नामांकन पत्र, नगरपालिका बीदासर में 5 अभ्यर्थियों के 06 नामांकन पत्र, रतनगढ़ में 07 अभ्यर्थियों के 09 नामांकन पत्र, राजलदेसर में 01 अभ्यर्थी का 01 नामांकन पत्र, राजगढ़ में 07 अभ्यर्थियों के 07 नामांकन पत्र तथा छापर में 01 अभ्यर्थी का 01 नामांकन पत्र प्राप्त, उप जिला निर्वाचन अधिकारी (एडीएम) अर्पिता सोनी ने दी जानकारी0
0
Report
Advertisement
रायसिंहनगर में स्वीप से मतदान जागरूकता का संदेश: हर वोट की ताकत
Sri Ganganagar, Rajasthan:रायसिंहनगर। नगरीय निकाय चुनावों में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने और आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से रायसिंहनगर विधानसभा क्षेत्र में स्वीप गतिविधियां जोरों पर हैं। विधानसभा के सहायक स्वीप प्रभारी रणवीर बाना ने बताया कि नगरपालिका के विविध विद्यालयों के विद्यार्थियों ने रंगोली और मतदाता जागरूकता रैली के माध्यम से आमजन को लोकतंत्र के इस महापर्व में भागीदारी निभाने का कड़ा संदेश दिया। जागरूकता अभियान के तहत भारत मॉडल स्कूल के विद्यार्थियों ने उपखण्ड कार्यालय परिसर में आकर्षक रंगोली सजाकर मतदान का महत्व बताया। वहीं, आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने शहर के मध्य सार्वजनिक स्थल पर रंगों से सुंदर रंगोली उकेर कर हर एक वोट की ताकत का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने रंगों के माध्यम से आमजन से अपने मताधिकार का प्रयोग बिना किसी प्रलोभन के करने की अपील की।0
0
Report
ऑटो-टैक्सी चालकों को एक साल की मोहलत: मराठी सीखने का बड़ा फैसला
Mumbai, Maharashtra:ऑटो -टैक्सी चालकों को मराठी सीखने के लिए एक साल की मोहलत, CM फड़नवीस बोले- यूनियन की मांग पर लिया फैसला मुंबई में ऑटो-टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा सीखने को लेकर महाराष्ट्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने कहा कि ऑटो यूनियन के प्रतिनिधियों ने सरकार से मराठी सीखने के लिए एक साल का अतिरिक्त समय देने की मांग की थी, जिसे सरकार ने स्वीकार कर लिया है। मुख्यमंत्री के मुताबिक, यूनियन ने बताया कि चालकों ने मराठी सीखने की योजना बनाई है, लेकिन कई चालक उम्रदराज हैं और उनके लिए तुरंत नई भाषा सीखना मुश्किल है। इसी व्यावहारिक परेशानी को देखते हुए सरकार ने उन्हें एक साल की मोहलत देने का फैसला किया है। मराठी भाषा को लेकर पहले से दबाव में चल रहे ऑटो-टैक्सी चालकों के लिए यह फैसला बड़ी राहत माना जा रहा है। यूनियन अब इस फैसले का स्वागत करते हुए जश्न मनाने की तैयारी में है। वहीं, सरकार के इस फैसले से मराठी भाषा और अस्मिता की राजनीति भी गरमा सकती है। मराठी मुद्दे पर मुखर रहने वाली MNS सरकार के इस फैसले का विरोध कर रही है। ऐसे में एक साल की मोहलत के फैसले को लेकर सरकार और मराठी मुद्दे पर राजनीति करने वाले दल आमने-सामने हैं।0
0
Report
हनुमानगढ़ जिले के 8 नगर निकायों में पहले दिन 114 नामांकन, चुनावी माहौल गरम
Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ जिले की सात नगरपालिकाओं और एक नगरपरिषद में नगर निकाय चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया गुरुवार से शुरू हो गई। पहले दिन 95 उम्मीदवारों ने कुल 114 नामांकन पत्र दाखिल किए। नामांकन को लेकर प्रत्याशियों और उनके समर्थकों में खासा उत्साह नजर आया। अब 29 और 31 अगस्त को नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे। जिले में सबसे अधिक नामांकन संगरिया नगर पालिका में हुए। यहां 32 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इसके बाद रावतसर में 19 और पीलीबंगा में भी 19 नामांकन दाखिल हुए। भादरा में 16, टिब्बी में 12 तथा हनुमानगढ़ नगरपरिषद क्षेत्र में 10 नामांकन पत्र जमा हुए। नोहर में 5 और गोलूवाला नगर पालिका में सबसे कम 1 नामांकन दाखिल हुआ। नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन कई वार्डों से उम्मीदवार अपने समर्थकों के साथ निर्वाचन कार्यालय पहुंचे। निर्धारित प्रक्रिया के तहत प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा कराए। पहले दिन दाखिल हुए नामांकन से चुनावी गतिविधियाँ ने जिले में जोर पकड़ लिया है। आगामी दिनों में नामांकन की संख्या और बढ़ने की संभावना है.0
0
Report
Advertisement
