मंदसौर में प्रधानमंत्री एक्सीलेंस कॉलेज का शुभारंभ, बस सेवा का लोकार्पण
Mandsaur, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के मंदसौर में प्रधानमंत्री एक्सीलेंस कॉलेज के शुभारंभ के दौरान विद्यार्थियों के लिए बस सेवा का भी लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने बस की सवारी की। उनके साथ प्रोफेसर, छात्र-छात्राएं, राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर और बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता यशपाल सिंह सिसोदिया भी मौजूद रहे।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रामपुर: सड़क हादसे में बरेली निवासी महिला की दर्दनाक मौत
Milak, Uttar Pradesh:रामपुर: सड़क किनारे खड़ी महिला को ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में महिला की मौके पर मौत हो गई। हादसा देख मौके पर मौजूद परिजनों ने चीख पुकार मचाना शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक महिला के शव को नगर के सरकारी अस्पताल लेकर आई। खबर पाकर अस्पताल पहुंचे अन्य रिश्तेदार शव देख चीत्कार मचाने लगे। परिजनों ने बताया कि वह सभी ई रिक्शा में बैठकर क्रमचा गांव निवासी एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जा रहे थे। नगर स्थित पटवाई रेलवे फाटक बंद होने पर नथपुरा निवासी 35 वर्षीय गीता ई रिक्शा से उतरकर सड़क किनारे खड़ी हो गई। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने उसे कुचल दिया।
