458001
मंदसौर में पुलिस ने किया बलवा ड्रिल, त्योहार की तैयारी में जुटे
Mandsaur, Madhya Pradesh:मध्यप्रदेश के मंदसौर में पुलिस ने आगामी त्योहार की तैयारी करते हुए संभावित किसी भी अप्रिय स्थिति से तत्परता से निपटने के लिए बलवा ड्रिल का आयोजन किया। स्थानीय रेवास देवड़ा रोड पर स्थित फायरिंग रेंज मे यह अभ्यास किया गया। इस अभ्यास में 80 से ज्यादा अधिकारी पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
तीस हजारी कोर्ट ने मामले में रमनीश गीर व पांडे को सजा, ज़मानत मिली
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने 26 साल पुराने एक मामले में CBI के वर्तमान जॉइंट डायरेक्टर रमनीश गीर और दिल्ली पुलिस के रिटायर्ड एसीपी वी के पांडे को 3-3 महीने की सज़ा सुनाई है。 इन पर आरोप है कि उन्होंने एक IRS अधिकारी के घर जबरन घुसकर छापा मारा, मारपीट की और गलत तरीके से गिरफ्तार किया। कोर्ट ने इन दोनों को IPC 323(मारपीट करके चोट पहुँचाना) IPC 427 (संपत्ति को नुकसान पहुँचाना IPC 448 (आपराधिक रूप से घर में घुसना) और IPC 34(समान इरादे से मिलकर अपराध करने के आरोप में)दोषी ठहराया था。 आज कोर्ट से इन दोनों को ज़मानत मिल गई।0
0
Report
Hyderabad के निजी अस्पतालों में X-ray शुल्क बढ़ोतरी पर सवाल उठे
Hyderabad, Telangana:Zee Media brings you a super exclusive ground report exposing the harsh reality faced by common people in private hospitals. A shocking incident from Hyderabad has come to light, where a man questioned a sudden spike in medical charges and what followed was a heated argument, captured on Zee camera. VO: This is Fiaz, a Hyderabad resident, who rushed to a private hospital after completing his night shift for the treatment of his 75 year old mother and 80 year old father. During the visit, he noticed a sharp increase in X-ray charges. Last month, the cost was ₹400 but this month, the same test was billed at ₹800. When he questioned the hospital staff about the sudden hike, their response turned arrogant, leading to a heated argument all of which was recorded exclusively by Zee Media.0
0
Report
अमरपाटन गैस एजेंसी में सिलेंडर न मिलने पर उपभोक्ताओं का गुस्सा फुटा; CCTV वीडियो सामने
Maihar, Madhya Pradesh:मैहर जिले के अमरपाटन में इन दिनों रसोई गैस की किल्लत आम लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बनती जा रही है। हालात ऐसे हो चुके हैं कि कभी गैस सिलेंडर के लिए सड़क जाम की स्थिति बनती है, तो कभी उपभोक्ताओं का गुस्सा खुलकर सामने आता है। आज जो घटना सामने आई, उसने इस समस्या की गंभीरता को और उजागर कर दिया। अमरपाटन स्थित मानसी गैस एजेंसी पर गैस सिलेंडर नहीं मिलने से नाराज उपभोक्ताओं का गुस्सा बेकाबू हो गया। जानकारी के मुताबिक, सिलेंडर की मांग को लेकर पहले बहस हुई, जो देखते ही देखते हंगामे में बदल गई। इसके बाद कुछ लोग एजेंसी के अंदर घुस गए और अन्दर रखे कागजों ओर समान के साथ छेड़छाड़ की। इस दौरान एक युवक द्वारा कंप्यूटर और लैपटॉप उठाकर ले जाने की घटना भी सामने आई है, जिसका सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। लोगों का कहना है कि पिछले कई दिनों से गैस सिलेंडर की सप्लाई अनियमित बनी हुई है। बुकिंग के बावजूद समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहा, जिससे लोगों को बार-बार एजेंसी के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। गर्मी के इस मौसम में जब रसोई का काम पहले ही मुश्किल हो जाता है, ऐसे में गैस की कमी ने आम जनजीवन को और प्रभावित कर दिया है।0
0
Report
Advertisement
तारिक अनवर पर पार्टी नेतृत्व के निशाने, कटिहार में गुटबाजी पर नया बवाल
Katihar, Bihar:कांग्रेस पार्टी का शीर्ष नेतृत्व तारिक अनवर नहीं है, यह बात पश्चिम बंगाल चुनाव प्रचार के समाप्त होने के बाद डॉ शकील अहमद खान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही। कटिहार में कांग्रेस के अंदर गुटबाजी पर जमकर बरसे पूर्व विधायक। स्थानीय स्तर पर कांग्रेस का नेतृत्व कटिहार से किया जा रहा है, और आलोचना या दुकान लगाना उचित नहीं है। अगर दो जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की गई तो उस पर अनर्गल वक्तव्य नहीं देना चाहिए। कोई भी सदस्य नेतृत्व के खिलाफ बोलना अमर्यादित है, इंडिसिप्लिन है।परोक्ष रूप से तारिक अनवर को लेकर यह बातें कही गईं। डॉ शकील अहमद खान ने कहा कि टिकट खरीद-फरोख्त जैसी चीजें गलत हैं और उसे सिद्ध करना चाहिए। वह व्यक्ति व्यक्तिवादी नहीं होना चाहिए; पार्टी के लिए काम करना चाहिए, पार्टी की चीजों पर बात करें। उन्होंने एलायंस की राजनीति पर चुटकी लेते हुए कहा कि वह अपने जीत के लिए ही चिंता करते हैं।0
0
Report
अनिला भेड़िया का शादी डांस वायरल, सोशल मीडिया में वीडियो छाया
Raipur, Chhattisgarh:शादी का सीजन है और आम जनता से लेकर राजनैतिक गलियारे के लोग भी शादी समारोह में शामिल हो रहे हैं。 इसी दौरान डोंडिलोहारा विधानसभा क्षेत्र की विधायक एवं पूर्व मंत्री अनिला भेड़िया का एक शादी डांस वायरल हो रहा है जिसमें वह दोहा मार कर नृत्य करती नजर आ रही है आपको बताएं वो अपने विधानसभा क्षेत्र में एक विवाह में शामिल होने गए थे जहाँ उन्होंने दोहा मारकर नृत्य किया अब ये वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।0
0
Report
भिवाड़ी में नाबालिग से जुड़े हिरासत मामले पर विपक्ष का दबाव बढ़ा
Bagheri Kalan, Rajasthan:खबर - जिला - खैरथल_TIJARA विधानसभा तिजारा- रिपोर्टर - कुलदीप मावर लोकेशन-भिवाड़ी(खैरथल) भिवाड़ी के झिवाना गांव में 16 वर्षीय किशोर से जुड़ा मामला अब तूल पकड़ रहा है। विपक्ष लगातार इस मुद्दे को लेकर सरकार पर हमलावर है। आज पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और भरतपुर सांसद संजना जाटव सहित कई कांग्रेस विधायक पीड़ित परिवार से मिलने उनके घर पहुंचे। नेताओं ने परिजनों से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया। परिजनों का आरोप है कि 21 अप्रैल को भिवाड़ी फेज थर्ड थाना पुलिस बिना किसी स्पष्ट आरोप के नाबालिग को घर से उठाकर ले गई। परिवार का कहना है कि उन्हें थाने में किशोर से मिलने तक नहीं दिया गया। आरोप है कि पुलिस हिरासत में बर्बरता से मारपीट की गई, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। गंभीर हालत में उसे पहले भिवाड़ी के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर जयपुर के निम्स अस्पताल में रेफर कर दिया गया। फिलहाल इलाज वहीं जारी है। परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि जब उन्होंने संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की, तो उनकी एफआईआर दर्ज नहीं की गई। हालांकि मामला बढ़ने और राजनीतिक दबाव के बाद देर रात थाना प्रभारी समेत तीन कांस्टेबल के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। वहीं भंवर जितेंद्र सिंह ने भिवाड़ी के पुलिस अधीक्षक ब्रजेश ज्योति उपाध्याय से फोन पर बात कर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने पुलिस को दो दिन का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी कि यदि तय समय में उचित कार्रवाई नहीं हुई, तो इस मुद्दे को राष्ट्रीय स्तर पर उठाते हुए सरकार के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। बाइट. भंवर जितेंद्र सिंह पूर्व केंद्रीय मंत्री बाइट. टीकाराम जूली नेता प्रतिपक्ष बाइट. संजना जाटव सांसद पीटीसी कुलदीप मावर0
0
Report
Advertisement
अमरपाटन आंगनवाड़ी कर्मी का वीडियो वायरल, अधिकारी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया
Maihar, Madhya Pradesh:मैहर जिले के अमरपाटन के वार्ड 15 आंगनवाड़ी में पदस्थ उषा पटेल का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ जिसमें गैस एजेंसी में सेवा देती नजर आई, वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए अमरपाटन महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी नागेन्द्र तिवारी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है।0
0
Report
गोंडा: नवाबगंज पुलिस ने लूटपाट गिरोह के तीन आरोपी गिरफ्तार, धाराओं में केस दर्ज
Gonda, Uttar Pradesh:खबर गोंडा से है। गोंडा जिले की नवाबगंज पुलिस ने चलते रास्ते में राहगीरों से लूटपाट कर उनके मोबाइल फोन से पैसे ट्रांसफर करवाने वाले एक लुटेरे गिरोह का खुलासा किया है। नवाबगंज थाने की पुलिस ने इस घटना में शामिल तीन आरोपी अहमद रजा अंसारी, साहिबे आलम और अब्दुल बली अंसारी को गिरफ्तार कर गोंडा न्यायालय में पेश किया गया और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इन आरोपियों ने 25 अप्रैल को चक शिवरहां थाना नवाबगंज के रहने वाले जमील अहमद के साथ दिनदहाड़े चलते रास्ते मोटरसाइकिल से झपट्टा मार कर मोबाइल लूट लिया था और उसी मोबाइल से जमील अहमद के साथ मारपीट कर 55000 ट्रांसफर करवा लिए थे, फिर मोबाइल फोन लूट कर फरार हो गए। जमील अहमद ने नवाबगंज थाने में तहरीर दी और मुकदमा दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि 25 अप्रैल दोपहर 1:35 बजे वे जा रहे थे। तभी तीन पल्सर सवार व्यक्तियों ने उनके पास आकर मोबाइल लूट लिया। जब वे पीछा करते थे तो उनकी गाड़ी रोक कर उनके मोबाइल से ही 55000 ट्रांसफर करवा लिए गए। इस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया था और आज इन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इस पूरे मामले में अजय सिंह थाना नवाबगंज का भी नाम सामने आया है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए नवाबगंज थाने की पुलिस दबिश दे रही है।0
0
Report
पहाड़ों में तेज़ तूफान से शहर में कहर, छात्रा घायल, राहत कार्य जारी
Bageshwar, Uttarakhand:पहाड़ों में मौसम ने अचानक कहर बरपाया जब महज आधे घंटे के तेज तूफान ने शहर को झकझोर दिया। कई इलाकों में घरों की टिन की छतें उड़ गईं, जिससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इसी दौरान कॉलेज से लौट रही एक छात्रा के सिर पर उड़ती टिन आ गिरी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। तेज हवाओं के बीच एक कार पर घर पर भारी एग्जॉस्ट गिरने से उसका शीशा चकनाचूर हो गया। सड़कों पर मलबा बिखर गया और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। प्रशासन हालात का जायजा लेकर राहत कार्य में जुट गया है।0
0
Report
Advertisement
जयपुर रेंज में ब्लैक स्पॉट से 1108 मौतें; QR कोड से सुरक्षा संदेश शुरू
Jaipur, Rajasthan:जयपुर रेंज में 3 साल में 1108 मौतें: 121 ब्लैक स्पॉट चिन्हित, अब QR कोड बताएगा मौत के रास्ते की सावधानी राजस्थान में सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए जयपुर रेंज पुलिस ने बड़ी पहल करते हुए दुर्घटना संभावित खतरनाक स्थानों (ब्लैक स्पॉट) की पहचान कर उन्हें सार्वजनिक करने की दिशा में ठोस कदम उठाया है। हालिया सर्वे में सामने आया है कि जयपुर रेंज में पिछले तीन सालों में 121 ब्लैक स्पॉट पर कुल 1108 लोगों की मौत हो चुकी है।इन स्थानों को दुर्घटनाओं और जनहानि के आधार पर तीन श्रेणियों में किया गया है, जिससे जोखिम का स्तर स्पष्ट रूप से समझा जा सके।सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए जयपुर रेंज पुलिस ने “Mission Safer Roads” अभियान शुरू किया है। इसके तहत अब हाईवे पर यात्रा करने वाले लोग QR कोड स्कैन कर ब्लैक स्पॉट की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे。 आंकड़ों के अनुसार— रेड ज़ोन (हाई रिस्क): 6 स्पॉट, 162 मौतें ऑरेंज ज़ोन (मीडियम रिस्क): 37 स्पॉट, 475 मौतें येलो ज़ोन (लो रिस्क): 78 स्पॉट, 471 मौतें आईजी जयपुर रेंज राहुल प्रकाश ने बताया कि पिछले तीन सालों के दुर्घटना आंकड़ों के गहन विश्लेषण के बाद यह QR कोड सिस्टम तैयार किया गया है। QR कोड स्कैन करते ही उपयोगकर्ता सीधे गूगल मैप पर पहुंच जाएगा, जहां उसे आगे आने वाले ब्लैक स्पॉट की पूरी जानकारी दिखाई देगी。 इस पहल का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को पहले से चेतावनी देना है, ताकि वे गति नियंत्रित रखें और सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं।जयपुर रेंज पुलिस की यह पहल डिजिटल तकनीक के जरिए सड़क सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है, जो भविष्य में दुर्घटनाओं को कम करने में प्रभावी साबित हो सकती है।0
0
Report
बेसहारा पशु मुक्त करनाल की ओर बड़ा कदम, नगर निगम का विशेष अभियान बदलेगा तस्वीर
Karnal, Haryana:पवन शर्मा : करनाल (हरियाणा) करनाल को स्मार्ट, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए नगर निगम ने बेसहारा पशुओं को लेकर विशेष बहुआयामी अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। महापौर रेणु बाला गुप्ता ने बताया कि नगर निगम सीमा में अलग-अलग स्तरों पर विशेष टीमें तैनात कर अभियान को तेज गति दी जाएगी। सभी बेसहारा पशुओं को नियमों के तहत नंदी शालाओं में पहुंचाकर उनकी समुचित देखभाल सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने नागरिकों व सामाजिक संस्थाओं से अपील की कि इस मुहिम में सक्रिय भागीदारी करें। सामूहिक प्रयासों से करनाल को एक आदर्श और मॉडल शहर बनाकर देश-प्रदेश में नई पहचान दिलाई जाएगी।0
0
Report
भरतपुर सेक्टर-13 स्कीम पर वेटलैंड विवाद, जांच जारी
Bharatpur, Rajasthan:एंकर—भरतपुर डवलपमेंट अथॉरिटी की बहू प्रतीक्षित सेक्टर 13 नम्बर स्कीम एक बार फिर से विवादों में आ गई है। पहले विवाद स्कीम में रसूखदारों को गलत तरीके से आवंटन और पट्टे जारी करने के कारण हुआ था जिसकी राज्य सरकार के स्तर पर अभी जांच जारी है अब दूसरा विवाद वेटलेंड को लेकर हो गया है… अब भरतपुर विकास प्राधिकरण पर वेटलेंड की भूमि पर कॉलोनी काटने के आरोप लगे है। स्टेट वेटलेंड अथॉरिटी ने 13 नम्बर स्कीम के खसरे भरतपुर चक 1 वेटलैंड (क्रं. RJ002542) को वेटलेंड के नाम पर चढ़ा दिया है जिसके 12 हेक्टेयर में बीडीए ने प्लॉट काट दिए है। अब इस मामले को लेकर भरतपुर डवलपमेंट अथॉरिटी के कमिश्नर कनिष्क कटारिया ने बीडीए की तरफ से अपना पक्ष रखते हुए राज्य सरकार को पत्र लिखकर मामले की फेक्चुल रिपोर्ट भेजी है जिसमें बताया गया है कि मानसून सीजन के तुरंत बाद सिर्फ सेटेलाइट ईमेज के आधार पर भरतपुर शहर में चार स्थानों को वेटलेंड दर्शाया गया है जो कि वन विभाग और बीडीए के बीच कम्युनिकेशन गैप के चलते हुआ है। सेटेलाइट ईमेज का भौतिक सत्यापन नहीं कराया गया। कमिश्नर कनिष्क कटारिया ने बताया है कि भरतपुर विकास प्राधिकरण द्वारा विकसित की जा रही सेक्टर-13 आवासीय स्कीम का वर्ष 2005 अधिग्रहण हुआ और 2011 में अवार्ड अवाप्ति जारी होने के बाद यहां पर यह स्कीम लाई गई। क्योंकि यह जमीन केवलादेव नेशनल पार्क के ईको सेंसटिव जॉन के 500 मीटर के दायरे से बाहर है तो इसके लिए नेशनल बोर्ड ऑफ वाइल्ड लाइफ से भी अनुमति मिली हुई है। इस जमीन पर स्कीम के लिए एनवायरमेंट क्लियरियन्स पहले से एनजीटी से मिली हुई है। यह कहना गलत है कि पहले वहां वेटलेंड था और बाद में वहां स्कीम काट दी गई। स्टेट वेटलेंड अथॉरिटी का गठन 2018 में हुआ उसके बाद प्रदेश भर में वेटलेंड चिहिन्त किये गए। कमिश्नर कनिष्क कटारिया का कहना है कि सेटेलाइट ईमेज से भरतपुर में 4 स्थानों को वेटलेंट के लिये चिहिन्त किया गया जिनमें सेक्टर 13 में बीना महल के पीछे वाली वाटर बॉडी और सेक्टर 3 के गौरव बेटी पार्क के पास 2 स्थानों को चिहिन्त किया गया। इन स्थानों को वन विभाग ने बीडीए की टीम के साथ मिलकर भौतिक सत्यापन नही कराया। बारिस के बाद भरतपुर में अधिकांश स्थानों पर जलभराव हो जाता है और मानसूनी सीजन के बाद ही सेटेलाइट ईमेज से वेटलेंड चिन्हित किये गए है। यह सब कुछ अभी प्राइमरी स्टेज पर है हम सरकार के सामने अपना पक्ष रख रहें बीडीए ने वेटलेंड में कोई कॉलोनी नहीं काटी है। हम अपना पक्ष मजबूती से रखेंगे। सेक्टर 13 लोगों के लिए आवासीय स्कीम है जिसको जल्द ही धरातल पर उतारा जावेगा।0
0
Report
Advertisement
अम्बाला शहर निगम चुनाव में उलटफेर: कांग्रेस ने नामांकन वापस लेकर भाजपा समर्थन दिया
Ambala, Haryana:अम्बाला शहर नगर निगम चुनाव में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। कांग्रेस उम्मीदवार ने अपना नामांकन वापिस लेकर भाजपा उम्मीदवार को समर्थन दे दिया। कांग्रेस उम्मीदवार का आरोप है कि विधायक निर्मल सिंह ने उन्हें आजाद उम्मीदवार के पक्ष में नामांकन वापिस लेने का दबाव बनाया था। उम्मीदवार के परिजनों ने निर्मल सिंह पर पीठ में छुरा घोंपने का आरोप लगाया है। अंबाला शहर नगर निगम चुनाव में बड़ी हलचल जारी है। आज वार्ड 5 के कांग्रेस उम्मीदवार अमन उप्पल ने नामांकन वापिस लेकर भाजपा उम्मीदवार को समर्थन दे दिया। कांग्रेस उम्मीदवार ने आरोप लगाया कि अंबाला शहर विधायक निर्मल सिंह ने उन्हें आजाद उम्मीदवार के पक्ष में नामांकन वापिस लेने का दबाव बनाया था। जिसके चलते उन्हें कांग्रेस को अलविदा कहना पड़ा। इस मौके पूर्व मंत्री असीम गोयल व भाजपा जिलाध्यक्ष मनदीप राणा ने अमन उप्ल को टीम सहित भाजपा में शामिल करवा मान सम्मान देने की बात कही। कांग्रेस उम्मीदवार का आरोप है कि विधायक निर्मल सिंह ने उन्हें आजाद उम्मीदवार के पक्ष में नामांकन वापिस लेने का दबाव बनाया था। जिसके चलते उन्हें कांग्रेस से अलग होने का निर्णय लेना पड़ा। उम्मीदवार के परिजनों ने निर्मल सिंह पर पीठ में छुरा घोंपने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा वे हर वार्ड जाकर कांग्रेस की पोल खोलने का काम करेंगे। अमन उप्पल - पूर्व प्रत्याशी। अमन उप्पल के पिता। खैर जो भी हो इसका सीधा फायदा वार्ड 5 के भाजपा उम्मीदवार राजेश मेहता को इसका फायदा मिलेगा। मेहता ने कहा वे और अमन उप्पल मिलकर वार्ड के लिए काम करेंगे।0
0
Report
सिरसा में AAP किसान विंग नेता सुरजीत सिंह बेगू पर हमला; पुलिस जांच शुरू
Sirsa, Haryana:सिरसा आम आदमी पार्टी के सिरसा से किसान विंग जिला अध्यक्ष सुरजीत सिंह बेगू पर हुआ जानलेवा हमला. गांव बेगूं में सुरजीत सिंह की बाइक को कार सवार चालक ने टक्कर मारकर नीचे गिराया. तीन युवकों ने तेजधार हथियार से किया हमला. कुछ दिन पहले की बताई जा रही है घटना. सिरसा से अपने घर शाहपुर बेगू जा रहे थे सुरजीत सिंह. पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की0
0
Report
लखीमपुर खीरी में पत्नी के प्रेमी से जुड़ी हत्या, 3 गिरफ्तार
Lakhimpur, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी के मितौली थाना इलाके में 16 अप्रैल को हुए हत्याकांड का खुलासा पुलिस ने कर दिया है । मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। घटना के पीछे अभियुक्त की पत्नी के उसके प्रेमी से अवैध संबंध बताई जा रहे हैं। अभियुक्ता काफी समय से उससे टच में थी। मामले में पत्नी संध्या और प्रेमी के साथ जिसके तहत पुरुषोत्तम की हत्या कर दी गई। मामले में तमंचा कारतूस और घटना में प्रयोग की गई सिम बरामद की गई है और तीनों व्यक्तियों को सलाखों के पीछे भेज दिया गया है।0
0
Report
Advertisement
