मंदसौर में नवरात्रि, नालछा माता मंदिर में भव्य तैयारियां शुरू
Mandsaur, Madhya Pradesh:मंदसौर में नवरात्रि की तैयारियां जोर शोर से की जा रही है, इलाके के प्रसिद्ध नालछा माता मंदिर में नवरात्रि के लिए विशेष तैयारी की जा रही है। मंदिर परिसर को सजाया जा रहा है, यहां पर नौ दिनों तक अलग-अलग कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। अष्टमी और नवमी पर खास पूजा अनुष्ठान भी आयोजित किए जाते है। मंदिर के पुजारी गोविंद ने जानकारी देते हुए बताया कि मंदिर में नवरात्रि के लिए कार्यक्रमों की तैयारी कर ली गई है प्रतिदिन के कार्यक्रमों के अलावा विशेष पूजा और अनुष्ठान मंदिर परिसर में किया जा रहे है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
