Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Mandsaur458002

Mpnews मंदसौर शहर वार्ड 6 की बड़ी समस्या

Sept 11, 2025 10:46:43
Mandsaur, Madhya Pradesh
मंदसौर शहर के वार्ड क्रमांक 6 में गंदगी का अंबार लगने से स्थानीय रहवासी परेशान हो रहे हैं। जगह-जगह कचरे के ढेर और नालियों की सफाई न होने से बदबू और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं किया जा रहा है। बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर इसका बुरा असर पड़ रहा है। आमजन ने नगर पालिका से जल्द से जल्द सफाई अभियान चलाकर वार्ड की स्थिति सुधारने की मांग की है।
3
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
DKDebojyoti Kahali
Sept 11, 2025 13:17:21
0
comment0
Report
DKDebojyoti Kahali
Sept 11, 2025 13:17:09
Cooch Behar, West Bengal:*জাল জন্মের শংসাপত্র ধরা পরল কোচবিহার পৌরসভায় । চাঞ্চল্য কোচবিহার জেলায় ।* কোচবিহার - এবার জাল শংসাপত্র ধরা পরল কোচবিহার পৌরসভায় । আর তা নিয়ে রীতিমতো চাঞ্চল্য। বারংবার জেলার বিভিন্ন প্রান্তে জাল আধার কার্ড ভোটার কার্ড ধরা পড়ার ঘটনা ঘটেছে । কখনো উদ্ধার হয়েছে জাল টাকা। এবার কোচবিহার পৌরসভার থেকেই উদ্ধার জাল শংসাপত্র। মূলত জন্মের শংসাপত্র দেওয়া হয় পৌরসভা থেকে। এতদিন পর্যন্ত জন্মের শংসাপত্র দেওয়া হতো হাতে লিখে। যদিও পরবর্তীতে শংসাপত্রকে ডিজিটাল করার উদ্যোগ গ্রহণ করা হয়। পুরনো শংসাপত্র গুলিতে ডিজিটাল তোলার জন্য যখন পৌরসভার হাতে এসে পৌঁছয় তখন দেখতে পাওয়া যায় সেগুলি জাল । এমনকি শংসাপত্রে সই পৌরসভার ভাইস চেয়ারম্যান। তার স্বাক্ষর ও জাল করা হয়েছে। বৃহস্পতিবার সাংবাদিক বৈঠক করে কোচবিহার পৌরসভার চেয়ারম্যান রবীন্দ্রনাথ ঘোষ বলেন , SIR এর জন্য মানুষ নতুনভাবে তাদের জন্মের শংসাপত্র ডিজিটাল করে নেওয়ার জন্য পৌরসভায় জমা দিয়েছিল প্রায় প্রতিদিনই একটা দুটো করে এই জাল শংসাপত্র পাওয়া যেত । এই সমস্ত জন্মের শংসাপত্র গুলি ১০-১২ বছর কুড়ি বছরের পুরনো। আগে এগুলি হাতে তৈরি করা হতো কিন্তু এখন ডিজিটালি করা হয়। শংসাপত্রের দায়িত্ব যারা রয়েছেন তারা ডিজিটাল শংসাপত্র করতে গিয়ে এই জাল শংসাপত্র গুলি উদ্ধার করেছে। তিনি আরো বলেন এস আই আর ঘোষণা কথা শুনে প্রচুর মানুষ এখন শংসাপত্র ঠিক করতে চাইছে। তারা এসে যখন আমাদের আধিকারিকদের দিচ্ছেন তাদের পুরনো শংসাপত্র তখন ডিজিটাল করতে গিয়েই এই জাল শংসাপত্র গুলো হাতে এসেছে। এর আগেও আমরা এক দুটো উদ্ধার করে পুলিশকে জানিয়েছিলাম কিন্তু এবার বিগত প্রায় এক বছরে ৭০ থেকে ৮০টা শংসাপত্র জাল উদ্ধার হয়েছে। তিনি বলেন আমরা তদন্ত করে দেখছি এবং পুলিশকে জানানো হবে। কিন্তু এতদিন কেন জানানো হয়নি সেই প্রসঙ্গে তিনি বলেন আসলে যারা শংসাপত্র নিতে এসেছে তারা গ্রামের মানুষ সঠিকভাবে জানেন না কাকে দিয়ে বানিয়েছেন তবে একটি জাল চক্র রয়েছে যারা এই সমস্ত কাজ করছে আমরা পুলিশকে বলেছি অবিলম্বে ব্যবস্থা গ্রহণ করতে। সাধারণত শংসাপত্রগুলি সই থাকে ভাইস চেয়ারম্যানের। এক্ষেত্রে তার শরীর জাল করা হয়েছে বলে জানিয়েছেন ভাইস চেয়ারম্যান আমিনা আহমেদ। যদিও এই প্রসঙ্গে কোচবিহার দক্ষিণ কেন্দ্রের বিজেপি বিভাগ নিখিল রঞ্জন দে বলেন - তৃণমূলের জামানায় সব সম্ভব। জালাআধার জাল ভোটার এখন জন্মের শংসাপত্র। এই শংসাপত্র গুলি তো পৌরসভা থেকেই দেওয়া হয়েছে। তাহলে এক বছর ধরে কেন তারা পুলিশ প্রশাসনের দ্বারস্থ হলো না। সর্ষের মধ্যেই ভূত রয়েছে। তিনি দাবি করেন এটাই নিতে হবে কোচবিহার পৌরসভাকে এবং অবিলম্বে পূর্ণাঙ্গ তদন্ত করে দোষীদের উপযুক্ত শাস্তি দিতে হবে। উল্লেখ্য এস আই আর ঘোষণা হওয়ার আগেই ইতিমধ্যে শংসাপত্রসহ ভোটার কার্ড সংশোধন করার যেন হিরিক পড়ে গেছে। এরই মাঝে বৃহস্পতিবার সাংবাদিক বৈঠক করে কোচবিহার পৌরসভার চেয়ারম্যানের এহেন বক্তব্য নিয়ে রীতিমত চাঞ্চল্য শুরু হয়েছে জেলা জুড়ে। প্রশ্ন উঠছে কিভাবে এই জাল চক্র পৌরসভা অবধি পৌঁছে গেছে ? কারা জড়িত ? আদৌ কি এদের ধরা সম্ভব নাকি এর পিছনে রয়েছে বিরাট রহস্য। যদিও এসব কিছুর উত্তর তদন্তের পরেই জানা যাবে। ইতিমধ্যে পৌরসভার পক্ষ থেকে লিখিত অভিযোগ দায়ের করা হবে বলে জানিয়েছেন কোচবিহার পৌরসভার পৌরপতি রবীন্দ্রনাথ ঘোষ।
0
comment0
Report
RKRajiv Kumar
Sept 11, 2025 13:16:38
Begusarai, Bihar:राजीव कुमार-बेगूसराय 11 सितंबर 2025 स्लग-GIRIRAJ एंकर-बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने तेजस्वी यादव के उपमुख्यमंत्री आवास से अपराध की प्लानिंग और नीतीश को भ्रष्टाचार के भीष्म पितामह कहने पर जोरदार हमला बोलते कहा कि वह अपने पाप को छुपा रहे हैं पहले मुख्यमंत्री आवास से अपराध और चारा घोटाला होता था। राहुल गांधी के 9 माह में बिना सिक्योरिटी को बताएं 6 विदेश दौरा करने पर केंद्र सरकार से पूरे मामले की जांच करने की मांग की है। गिरिराज सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव उखड़ी पर चढ़कर बराबर होना चाहते हैं, जो लाल यादव के राज में होता था। नीतीश कुमार 20 साल से मुख्यमंत्री हैं, न कोई चारा घोटाला का आरोप लगा, न नौकरी देने के बदले जमीन लेने का आरोप लगा। क्राइम की जो योजना मुख्यमंत्री आवास से बनती थी, आज वह वही सोच रहे हैं। अपने दिल से जानिए पराये दिल का हाल। तेजस्वी यादव चाहते हैं कि झूठ बोलकर सच को छुपा दूं। इस बिहार और देश में लालू जी के राज में बिहार में जो जंगल राज था, उसको यह छुपा नहीं सकते हैं। राहुल गांधी द्वारा बगैर बताए विदेश चले जाने पर सुरक्षा एजेंसी द्वारा सवाल उठाए जाने को लेकर गिरिराज सिंह ने कहा कि जब सुरक्षा नहीं मिलेगा तो चिल्लाएंगे की गांधी परिवार को सुरक्षा नहीं दी जा रही है। सुरक्षा दिया जाता है तो सुरक्षा नियम का पालन नहीं करते हैं। 9 महीना में 6 बार विदेश गए हैं, इसकी जांच होनी चाहिए। क्या राहुल गांधी व्यक्तिगत संबंध से मिलने जाते हैं। अगर ऐसा है तो उसका खुलासा करें, नहीं तो सरकार इस पर एक जांच कमेटी बैठाए कि आखिर यह कहां जाते हैं क्या करते हैं। वही आदमी छुपाता है जो संदिग्ध व्यक्ति होता है और संदिग्ध एक्टिविटी करता है। अगर यह संदिग्ध काम करते हैं तो उसकी जांच होनी चाहिए।राहुल गांधी द्वारा लगातार वोट चोर की बात किए जाने पर गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी थेथर हैं, थेथरोलॉजी करता है। हारेंगे तो कहेंगे ईवीएम खराब है, अपने जीतेंगे तो चुप रहेंगे। बैलेट में भी हारे उपराष्ट्रपति चुनाव में, इन्हीं का वोट भाग गया। हमको 427 ही आना था फिर अधिक वोट कहां से आ गया। जो इंडी गठबंधन में राहुल गांधी को नहीं चाहते थे उसने एनडीए को वोट किया‌। उनका जो और ज्यादा नहीं देना चाहता था उसने अपना वोट ही खराब कर लिया‌। उन्होंने क्यों प्रेस कॉन्फ्रेंस किया कि 318 वोट मिलगें हैं तो फिर 18 वोट कहां चला गया। आखिर उनका वह वोट कौन ले लिया, बैलेट पेपर लेकर वोट दिया था। राहुल गांधी इंडी गठबंधन के लाख हजरत इमाम रहें, लेकिन हजरत इमाम पर किसी को भरोसा नहीं है। बाइट- गिरिराज सिंह-केन्द्रीय मंत्री
0
comment0
Report
ADAbhijeet Dave
Sept 11, 2025 13:16:24
Ajmer, Rajasthan:अजमेर विधानसभा किशनगढ़ स्थानीय रेपोर्टर -पदम कोठारी 9829070420 जिला रिपोर्टर- अभिजीत दवे 9829102621 एंकर - किशनगढ़ में एक हिट एंड रन का मामला सामने आया। तेज रफ़्तार बोलेरो केम्पर ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार सीधे सड़क किनारे टायरों की दुकान में जा घुसा। हादसे में बबायचा निवासी शाहिद मोहम्मद का बेटा समीर गंभीर रूप से घायल हो गया। लहूलुहान हालत में उसे तुरंत राजकीय वाई एन अस्पताल लाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए अजमेर रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि समीर आरके पाटनी बस स्टैंड से अपने दो दोस्तों को लेकर बाइक पर जा रहा था। तभी पीछे से आ रही बोलेरो केम्पर ने टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और मामले की जांच शुरू कर दी। दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी वारदात कैद हो गई है। लिंक रोड, भेरुजी मंदिर के पास हुई इस घटना के आधार पर पुलिस वाहन की तलाश कर रही है।
0
comment0
Report
PTPreeti Tanwar
Sept 11, 2025 13:16:13
Jaipur, Rajasthan:जयपुर के बिरला ऑडिटोरियम में आयोजित अर्बन कोऑपरेटिव बैंक राष्ट्रीय अधिवेशन के समापन कार्यक्रम में राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े और सहकारिता मंत्री गौतम दक मौजूद रहे। राज्यपाल ने अपने संबोधन में सहकारिता के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि भारत सहकारिता आंदोलन में तेजी से आगे बढ़ रहा है। दूध उत्पादन के मामले में भारत 1998 से नंबर वन पर है। वहीं आर्थिक विकास की यात्रा का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि अटल बिहारी वाजपेयी के समय भारत 12वें स्थान पर था, मनमोहन सिंह के समय 11वें पर और अब 2014 के बाद भारत चौथे स्थान पर पहुंच गया है। राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने कहा कि भारत कभी नैतिकता और समृद्धि का देश था, लेकिन अंग्रेजों ने हमारी शिक्षा प्रणाली और कुटीर उद्योग को खत्म कर हमें कमजोर करने की साजिश रची। बाइट– हरिभाऊ किसनराव बागड़े, राज्यपाल, राजस्थान (पोडियम बाइट) बाइट– गौतम कुमार दक, सहकारिता मंत्री
0
comment0
Report
MJManoj Jain
Sept 11, 2025 13:15:54
Shajapur, Madhya Pradesh:रिपोर्ट मनोज जैन शाजापुर एंकर- शाजापुर जिले के ग्राम खड़ी में किसानों की फसल का निरीक्षण करने आएं सीएम डा मोहन यादव ने अपने संबोधन में कांग्रेसियों पर हमला बोलते हुए कहा ये गाय नहीं कुत्ते पालने वाले लोग हैं। सीएम ने संबोधन में कहा कांग्रेस के लोगों को मालूम नहीं है सोयाबीन जमीन के अंदर लगे या ऊपर लगे। ये अपनी सरकार है। ये कहते हैं हम आंदोलन करेंगे, तुम आंदोलन कहां करोंगे, तुमने जीवन में आंदोलन ही नहीं करें। आंदोलन तो हमने करें थे। गाय माता को रखना,ये अपनी सरकार है। लोग कुत्ते पाले कांग्रेस के, उनके घर में क्या है कुत्ते। अपन तो गाय पालने वाले है,हैं की नहीं। क्या पालना चाहिए, लोगों ने जवाब दिया गाय। 33 करोड़ देवी-देवता का जहां वास हो, गाय माता को छोड़कर कांग्रेस के लोग बड़े-बड़े कुत्ते पाल रहे हैं।
0
comment0
Report
AGAdarsh Gautam
Sept 11, 2025 13:15:30
Sidhi, Madhya Pradesh:लोकेशन सीधी संवाददाता शरद गौतम 6261813717 कलेक्टर हटाओ सीधी बचाओ शिवसेना प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पांडे ने कलेक्टर हटाने को लेकर मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन पत्र दिया। सीधी। शिवसेना प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पांडे ने सीधी जिला इकाई के समस्त पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के साथ मुख्यमंत्री के नाम द्वारा एसडीएम तहसीलदार के हाथों ज्ञापन सौंपा है । शिवसेना प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक पांडे ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि आज शिव सैनिको ने सीधी कलेक्टर के द्वारा जिले में किसी भी प्रकार की किसी भी विभाग के जांच नहीं कि जा रही है । जिला अस्पताल में भ्रष्टाचार आए दिन मरीज दम तोड़ रहे,मृतकों को एंबुलेंस तक नसीब नहीं हो रही है रात रात भर बिजली गुल रहती है पानी के लिए मरीज भारी मुसीबत का सामना करते है, डॉक्टर हॉस्पिटल की बजाय बंगले में नर्सिंग होम चला रहे हैं सिविल सर्जन खुद अस्पताल की बजाय अपने निजी अस्पताल एवं बंगले में पूरा समय दे रहे हैं,, दिखावे मात्र के लिए अस्पताल आते हैं स्वास्थ्य कर्मियों की भर्ती में घोटाले को लेकर कलेक्टर के द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। और जनप्रतिनिधियों के ज्ञापन पत्र पर अमल नही कि जा रही वही दूर संचार के माध्यम से जब संपर्क किया जाता है तो नंबर ब्लैक लिस्ट कर दिया जाता है। जिससे ऐसे कलेक्टर को जिले में रहने का कोई औचित्य नहीं है,, मेरी मांग़ है प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव जी से ऐसे कलेक्टर को सीधी में नियुक्त करें जो जनता कि सभी समस्याओं को निष्पक्ष रूप से सुने एवं विधि अनुरूप कार्यवाही हो।। बाइट1 नायब चंद्रप्रकाश त्रिपाठी तहसीलदार गोपदबनारस बाइट 2विवेक पांडे प्रदेश उपाध्यक्ष शिवसेना
0
comment0
Report
APAVINASH PATEL
Sept 11, 2025 13:12:18
Sakti, Chhattisgarh:एंकर,,,सक्ती ज़िले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। डभरा तहसीलदार संजय मिंज पर रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप लगाया गया है। आवेदक ने कलेक्टर और एसपी को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है,,जबकी शिकायत कर्ता कुमार साहू खुद ही धोखाधड़ी के मामले मे आरोपी है। सक्ती जिले के मालखरौदा तहसील के ग्राम भुतहा निवासी , कुमार साहू ने 19 जुलाई 2021 को डभरा निवासी राधेश्याम यादव से 59 डीसमील भूमि खसरा नंबर 846/1 खरीदा था! इसी भूमि के नामांतरण के लिए जब उन्होंने डभरा तहसील कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत किया, इसी जमीन की फर्जी रजिसट्री की शिकायत राधेश्याम यादव की पत्नी भोजकुमारी यादव ने डभरा थाने में कुमार साहू व अन्य के खिलाफ किया था! जिसपर कुमार साहू उनके अन्य साथियों के खिलाफ डभरा थाने मे धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया था! इसके आधार पर तहसीलदार ने नामांतरण में रोक लगा दिया था। इससे तिलमिलाए कुमार साहू ने आरोप लगाया की तहसीलदार संजय मिंज ने उनसे 50 हजार की रिश्वत मांगी है। कुमार साहू ने इस पूरे मामले की लिखित शिकायत कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को सौंपी है। उन्होंने तहसीलदार के खिलाफ विभागीय व कानूनी कार्रवाई की मांग की है और खरीदी गई भूमि का नामांतरण कराने आवेदन किया था। लेकिन इस पुरे मामले की सच्चाई पता किया तो पता चला की कुमार साहू ने राधेश्याम यादव को शराब पिलाकर बहलाफुसला कर रजिट्री करवाया था,,जिसकी शिकायत राधेश्याम की पत्नी ने डभरा थाने मे दर्ज करवाया था,एवं नामांतरण में लिखित विरोध दर्ज कराया था, आवेदक खुद इस जमीन के खरीदी बिक्री में धोखाधडी का आरोपी है। बाइट कुमार साहु,शिकायत कर्ता बाइट संजय मिंज,तहसीलदार डभरा
0
comment0
Report
SKSundram Kumar
Sept 11, 2025 13:12:08
Patna, Bihar:रिपोर्ट सुन्दरम लोकेशन पटना बिहार के मखाना की पहचान अब बिहार के साथ-साथ देश विदेश में भी होने लगी है भारत सरकार ने मखाना बोर्ड की स्थापना की और बिहार के मखाना को देश-विदेश में प्रमोट करने के लिए उद्यमियों को प्रोत्साहन भी किया है बिहार सरकार ने भी मखाना व्यवसाय करने वाले उद्यमियों को काफी प्रोत्साहित किया लिहाजा मखाना व्यवसायी अब अपने व्यवसाय को बिहार से और अपने देश से बाहर विदेशों में भी फैलाने लगे हैं बिहार की ही स्नेहा आर्य ने आज तीन बड़े कंटेनर मखाना प्रोडक्ट को यूएसए कनाडा और न्यूजीलैंड भेजा । केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने इन कंटेनरों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया इस अवसर पर बिहार सरकार के उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा भी उपस्थित थे स्नेहा 2016 से मखाना व्यवसाय कर रही है स्नेहा ने कहा बिहार सरकार और एपिडा से काफी मदद मिली है।केंद्रीय मंत्री पियूष गोयल ने बिहार के व्यवसायई और उत्पादों की तारीफ को बिहार मे जिस तरह से विकास हो रहे है मुख्य मंत्री नितीश कुमार लगातार केंद्र सरकार के साथ मिलकर बिहार का विकास कर रहे है और विधान सभा चुनाव मे जनता nda को वोट करेगी और nda की सरकार बनाएगी। बाइट-- पियूष गोयल कैंड्रीय मंत्री बाइट-- स्नेहा आर्या व्यवसायी।
0
comment0
Report
SJSubhash Jha
Sept 11, 2025 13:11:58
Supal, Bihar:रिपोर्ट - सुभाष चंद्रा, सुपौल. स्लग- VIP नेता का बड़ा आरोप कहा छातापुर में सड़क की कमी के कारण कुछ इलाके के लोग आज भी पगडंडी के सहारे करते हैं आवाजाही. एंकर= VIP के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजीव मिश्रा लगातार छातापुर इलाके मे जनसम्पर्क अभियान चला रहे हैं. जहाँ वो स्थानीय लोगों से मिलकर लोकल समस्याओं पर विचार विमर्श कर रहे हैं. साथ ही लोकल समस्याओं को लेकर सरकार पर जमकर हमला भी कर रहे हैं. इसी क्रम में VIP नेता संजीव मिश्रा आज लक्ष्मीपुर खूंटी पंचायत पहुंचे जहां लोगों ने स्थानीय समस्याओं से उन्हें अवगत कराया. जिसके बाद VIP नेता संजीव मिश्रा ने कहा की छातापुर में सब कुछ बदहाल है. सड़क पुल पुलिया की कमी है, शिक्षा स्वास्थ्य नल जल योजना बदहाल है. संजीव मिश्रा ने कहा कि लक्ष्मीपुर खूंटी पंचायत के वार्ड न 7 में दलित बस्ती के लोग आज भी सड़क की कमी से जूझ रहे हैं. सड़क नहीं होने के कारण दलित बस्ती के सौकड़ों लोग पगडंडी के सहारे आवाजाही करते हैं. उन्होंने कहा की बारिश के दिनों में वार्ड न 7 के दलित बस्ती के लोगों का घर से निकलना दुभर हो जाता है. जिसका सबसे बड़ा असर उनके बच्चों की पढ़ाई पर पडती है. उस समय लोगों को और परेशानी बढ़ जाती है जब दलित बस्ती में कोई बीमार हो जाता है. जिन्हे काफी मसक्कत के बाद अस्पताल पहुँचाया जाता है. ऐसे में VIP नेता संजीव मिश्रा ने सरकार से इस दिशा में अबिलम्ब पहल की मांग की है. बाइट - संजीव मिश्रा, VIP नेता.
0
comment0
Report
NPNavratan Prajapat
Sept 11, 2025 13:11:26
Churu, Rajasthan:चूरू विधानसभा-सादुलपुर लोकेशन-सादुलपुर स्थानीय-संवाददाता- सुनील कुमार मोबाइल-9785440021 @sadulpurJsunil लगातार बारिश से क्षेत्र में खरीफ फसलें हुई बर्बाद किसान बोले आर्थिक स्थिति की चुनौती का कर रहे हैं सामना किसानों ने की विशेष गिरदावरी व मुआवज़े की मांग सादुलपुर _तहसील क्षेत्र में इस बार लगातार और अधिक वर्षा होने से किसानों की खरीफ फसलें पूरी तरह नष्ट हो गई हैं। मूंग, मोठ, ग्वार और बाजरा जैसी मुख्य फसलें खेतों में पानी भर जाने और लगातार नमी के कारण खराब हो चुकी हैं। किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया है और उनकी आर्थिक स्थिति डगमगा गई है।इस सम्बंध में किसानों ने मांग के समर्थन में मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सोपा है। ज्ञापन में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत मापदंड अनुसार विशेष गिरदावरी करवाने की मांग करते हुए किसानों ने कहा कि बीमा कंपनियों के अधिकारियों द्वारा जानबूझकर लापरवाही बरती जा रही है और किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं की जा रही है। किसानों का आरोप है कि यह साजिशपूर्वक किया जा रहा है ताकि उन्हें बीमा क्लेम की राशि से वंचित रखा जा सके।किसानों की हालत बेहद खराब है। फसल पूरी तरह नष्ट हो जाने से उन्हें कर्ज चुकाने और परिवार का पालन-पोषण करने में कठिनाई आ रही है।किसानों और ग्रामीणों ने राजस्थान सरकार तथा जिला प्रशासन से गुहार लगाई है कि पटवारी गिरदावर की मौजूदगी में बीमा कंपनी के अधिकारियों को शामिल करते हुए विशेष गिरदावरी करवाई जाए। किसानों ने यह भी मांग रखी कि निर्धारित समयावधि में गिरदावरी पूरी कर बीमा क्लेम की राशि किसानों को उपलब्ध करवाई जाए और राज्य सरकार की ओर से फसल खराबे का मुआवज़ा भी तुरंत दिलवाया जाए। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने समय रहते कोई कदम नहीं उठाया तो मजबूरन उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा। इस अवसर पर एडवोकेट प्रमोद पूनिया ने ज्ञापन सौपकर किसान हित मे उचित कार्रवाई की मांग की है। बाइट गणपत राम ख्यालिया ( आंख पर चश्मा) बाइट : राजेंद्र सिंह कलारी किसान
0
comment0
Report
RKRupesh Kumar
Sept 11, 2025 13:11:17
Betul, Madhya Pradesh: एंकर - बैतूल जिले में स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत कर्मचारियों और अधिकारियों के सभी संगठनों ने आज सार्थक एप्प में अटेंडेंस लगाने का कड़ा विरोध किया। सैकड़ों की संख्या में स्वास्थ्य कर्मी जिला मुख्यालय पहुंचे और रैली निकालकर नारेबाजी की। इसके बाद उन्होंने धरना प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने सीएमएचओ कार्यालय पहुंचकर भी जमकर हंगामा किया। कर्मचारियों ने कहा कि सार्थक एप्प में अटेंडेंस लगाने के बावजूद कई बार हाजिरी दर्ज नहीं होती है। इसका खामियाजा उन्हें वेतन कटौती के रूप में भुगतना पड़ता है। इससे कर्मचारी लगातार परेशान हैं। संगठनों ने ऐलान किया कि वे कल से सार्थक एप्प पर अटेंडेंस लगाना बंद कर देंगे और सरकार से इसे पूरी तरह बंद करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि सरकार ने उनकी मांग पर ध्यान नहीं दिया, तो आने वाले दिनों में उग्र आंदोलन किया जाएगा। बाइट -डॉ रानू वर्मा,अध्यक्ष समस्त स्वास्थ्य कर्मचारी संघ बैतूल
0
comment0
Report
Sept 11, 2025 13:10:36
Nautanwa, Uttar Pradesh:महराजगंज: नौतनवां थाना क्षेत्र के कजरी गांव में 5 वर्षीय मासूम प्रिंस की हत्या ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया है। मंगलवार को सामने आए इस दिल दहला देने वाले मामले ने ग्रामीणों में दहशत और आक्रोश दोनों फैला दिया है। घटना के खुलासे के बाद नौतनवां सीओ अंकुर गौतम ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि कोई भी व्यक्ति उपद्रव करने या माहौल बिगाड़ने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अपील की कि लोग अफवाहों पर ध्यान न दें,क्योंकि दोषी किशोर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है और न्याय दिलाने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है।इधर,क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अलर्ट मोड में है और सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं। प्रशासनिक सख्ती के कारण वर्तमान में क्षेत्र में शांति बनी हुई है।
0
comment0
Report
AAANOOP AWASTHI
Sept 11, 2025 13:10:18
Jagdalpur, Kumhar Para, Chhattisgarh:बस्तर और सुकमा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में स्थित एलेंगनार गांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने गांव में विकास कार्यों की मांग को लेकर गुरुवार को राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम किया, ग्रामीणों का कहना है कि गांव को राष्ट्रीय राजमार्ग 30 से कनेक्ट करने वाली सड़क निर्माण के लिए लंबे से मांग की जा रही है लेकिन सरकार उनकी नहीं सुन रही, बता दें कि एलेंगनार गांव झीरम घाटी क्षेत्र में स्थित यहां लंबे समय से प्रधानमंत्री आवास का काम भी रुक हुआ है ग्रामीणों का कहना है कि यहां पीएमजीएसवाई योजना के तहत 11 करोड़ रुपए की लागत से तीन साल पहले सड़क बनाने की मंजूरी मिली थी, गांव में पंचायत भवन, स्वास्थ्य केंद्र और आंगनबाड़ी केंद्र की भी मंजूरी मिल चुकी है लेकिन निर्माण कार्य नहीं हो रहे। चक्का जाम कर प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों को प्रशासनिक अधिकारियों ने समझा बुझा कर आंदोलन खत्म कराया, pwd विभाग के अधिकारियों ने फंड की कमी की वजह से सड़क निर्माण नहीं होने की बात मानी है। बाइट 1 - लछिंदर नाग ग्रामीण, एलेंगनार। बाइट 2 - हरीश कवासी , पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कांग्रेस। बाइट 3 - रविन्द्र ताती, ईई पीएमजीएसवाई।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top