458002
Mandsaur - मंदसौर शहर का बीपीएल चौराहा दे रहा दुर्घटनाओं को निमंत्रण
Mandsaur, Madhya Pradesh:मंदसौर के बीपीएल चौराहे पर ट्रैफिक सिग्नल के बंद रहने के कारण लगातार दुर्घटनाएँ हो रही हैं, जिससे स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा को खतरा बना हुआ है। यह समस्या काफी समय से चल रही है, लेकिन अभी तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई । लोगों का कहना है की जब तक सिग्नल ठीक नहीं होता, तब तक ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की जानी चाहिए। यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो गंभीर दुर्घटनाएँ हो सकती हैं। अतः प्रशासन को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जमवारामढ़ में चौथे चरण की तैयारी तेज: कलेक्टर-एसपी ने बूथों का किया निरीक्षण
Jaipur, Rajasthan:जमवारामगढ़, जयपुर पंचायत चुनाव के चौथे चरण की तैयारियां कलेक्टर संदेश नायक, एसपी हरनुमान प्रसाद मीणा फील्ड में उतरकर चुनाव व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं जमवारामगढ़ और आंधी पंचायत समिति क्षेत्र में होने वाले मतदान को लेकर दोनों अधिकारियों ने जमवारामगढ़ इलाके के विभिन्न मतदान बूथों का निरीक्षण किया जमवारामगढ़ के अधिकारियों के साथ मीटिंग अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश जयपुर जिले में पंचायत चुनाव के चौथे चरण को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी के तहत जिला कलेक्टर संदेश नायक और जयपुर ग्रामीण SP हनुमान प्रसाद मीणा फील्ड में उतरकर चुनाव व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। जमवारामगढ़ और आंधी पंचायत समिति क्षेत्र में होने वाले मतदान को लेकर दोनों अधिकारियों ने जमवारामगढ़ इलाके के विभिन्न मतदान बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, आवश्यक सुविधाओं और अन्य चुनावी तैयारियों की जानकारी ली। वहीं जमवारामगढ़ में अधिकारियों की बैठक लेकर मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न करवाने के निर्देश दिए। अधिकारियों को कानून व्यवस्था बनाए रखने और संवेदनशील मतदान केंद्रों पर विशेष निगरानी रखने के भी निर्देश दिए गए।0
0
Report
जालौन में छठ पूजा महोत्सव के लिए रामकुंड घाट की सजावट पूरी
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन में छठ पूजा महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में, आकर्षक सजावट से चमका रामकुंड घाट, 13 नवंबर से होगी चार दिवसीय महोत्सव की शुरुआत, अस्थायी चेंजिंग रूम बनेंगे जालौन के उरई शहर में 13 नवंबर से शुरू होने वाले चार दिवसीय छठ पूजा महोत्सव को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नगर पालिका की ओर से प्रमुख पूजा स्थल रामकुंड घाट को विशेष रूप से सजाया और संवारा गया है। घाट पर साफ-सफाई, रंगरोगन और प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त होने के बाद इसकी तस्वीर पूरी तरह बदल गई है। दीपावली से पहले ही नगर पालिका ने घाट की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने का काम शुरू कर दिया था। जिलाधिकारी समीर ने भी रामकुंड घाट का निरीक्षण कर अधिकारियों को साफ-सफाई, प्रकाश, पेयजल सहित अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। इसके बाद नगर पालिका ईओ रामअचल कुरील के निर्देशन में कर्मचारियों ने कुंड और घाट की विशेष सफाई कराई। दीवारों का रंगरोगन कराने के साथ खराब लाइटों को बदलवाकर रोशनी की व्यवस्था बेहतर की गई है। 15 और 16 नवंबर को विशेष पूजा के दौरान श्रद्धालुओं के बैठने के लिए घाट पर करीब एक दर्जन बेंच लगाने की व्यवस्था की जा रही है। वहीं, 12 नवंबर तक मोबाइल टॉयलेट भी उपलब्ध करा दिए जाएंगे। महिलाओं और पुरुषों के लिए अस्थायी चेंजिंग रूम बनाए जाएंगे, ताकि व्रतियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। नगर पालिका ईओ रामअचल कुरील ने बताया कि पर्व के दौरान स्वच्छता, पेयजल और प्रकाश सहित सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए तैयारियां की जा रही हैं।0
0
Report
यूजीसी समाप्ति पर विवाद: उदयभान करवरिया ने योगी के खिलाफ साजिश का दावा
Prayagraj, Uttar Pradesh:बीजेपी के पूर्व विधायक उदयभान करवरिया का बड़ा बयान, यूजीसी को उदयभान ने सीएम योगी के खिलाफ बताया साजिश, उदयभान ने कहा यूजीसी लाना योगी के खिलाफ एक साजिश है, उदयभान ने कहा 2027 में योगी का रथ विरोधी देखते ही रह जाएंगे, उदयभान ने यूजीसी और आरक्षण को पूरी तरह से खत्म करने की मांग की, 2027 के चुनाव में उदयभान ने नहीं उतरने का ऐलान किया, कहा इस बार किसी कार्यकर्ता को चुनाव लड़ाकर जिताया जाएगा। एंकर -- प्रयागराज में बीजेपी के बाहुबली नेता एवं पूर्व विधायक उदयभान करवरिया ने यूजीसी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि यूजीसी को खत्म होना चाहिए। उदयभान ने कहा यूजीसी लाने की कोई आवश्यकता नहीं थी, उन्होंने कहा यूजीसी योगी आदित्यनाथ के खिलाफ साजिश है। यूजीसी और आरक्षण को उदयभान करवरिया ने पूरी तरह से ख़त्म करने की मांग की। उदयभान करवरिया ने कहा कि जो लोग योगी जी को लेकर राग अलाप रहें हैं वह योगी जी का रथ 2027 में जब निकलेगा तो विरोधी देखते रह जाएंगे। उदयभान करवरिया ने प्रयागराज के करछना में आयोजित सही दिशा और सही वक्त नाम से कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजनैतिक विरोधियों पर भी जमकर निशाना साधा। उदयभान ने फिलहाल विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने की बात कही है। उन्होंने कहा कि पत्नी के निधन के बाद से चुनाव लड़ने का मूड नहीं बना पायाहूं। उदयभान ने मंच से ही घोषणा की है कि इस बार कार्यकर्ता को लड़ाने का काम करूंगा। संगठन और पार्टी जो भी जिम्मेदारी सौंपेगी, उसे ही निभाने का प्रयास करूंगा। उदयभान ने कार्यक्रम के जरिए यह भी संदेश दिया कि जो लोग कहते थे कि उदयभान का कोई वजूद नहीं है, यह भीड़ और लोगों का स्नेह विरोधियों को देखना चाहिए। बता दे कि उदयभान करवरिया बीजेपी के पूर्व विधायक हैं। साल 1996 में हुए जवाहर पंडित हत्याकांड में उदयभान करवरिया और उनके भाई कपिल मुनि करवरिया, सूरजभान करवरिया और रामचंद्र त्रिपाठी को नवंबर 2019 में एमपी एमएलए कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई। जिसके बाद उदयभान करवरिया, उनके भाई कपिल मुनि करवरिया, सूरजभान करवरिया और चचेरे भाई रामचंद्र त्रिपाठी जेल चले गए। जुलाई 2024 में राज्यपाल ने उनके अच्छे आचरण को देखते हुए समय पूर्व रिहाई और सजा माफ़ी की मंजूरी दे दी। जिसके बाद से उदयभान करवरिया जेल के बाहर आ गए। लेकिन मौजूदा समय में उदयभान के बड़े भाई कपिल मुनि करवरिया और छोटे भाई सूरजभान करवरिया और चचेरे भाई रामचंद्र त्रिपाठी जेल में ही बंद हैं। फिलहाल उदयभान करवरिया ने जेल से रिहाई के लगभग दो साल बाद फिर से समर्थकों के जरिए शक्ति प्रदर्शन करके अपने विरोधियों को संदेश देने का प्रयास किया है।0
0
Report
Advertisement
डिप्टी सीएम बैरवा ने दिवंगत विधायक जसवंत यादव को श्रद्धांजलि, कहा नुकसान बड़ा
Alwar, Rajasthan:डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा ने दिवंगत विधायक जसवंत यादव को दी श्रद्धांजलि, बोले- उनका निधन पार्टी और सरकार के लिए बड़ी क्षति अलवर। राजस्थान के उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा गुरुवार को बहरोड़ के दिवंगत विधायक डॉ. जसवंत यादव के निवास पर पहुंचे। यहां उन्होंने डॉ. जसवंत यादव के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस दौरान उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने डॉ. जसवंत यादव के निधन पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि वे बेहद वरिष्ठ और अनुभवी नेता थे। उनका राजनीतिक जीवन काफी लंबा रहा और आमजन के साथ उनका हमेशा आत्मीय जुड़ाव रहा। उनका निधन पार्टी और सरकार के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि डॉ. जसवंत यादव के पास राजनीति और संगठन का लंबा अनुभव था, जिसका लाभ पार्टी और सरकार दोनों को मिलता रहा। भले ही आज वे हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके विचार और अनुभव हमेशा याद किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जनसेवा को लेकर डॉ. यादव की जो भावनाएं और इच्छाएं थीं, उन्हें पूरा करने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। विधानसभा के सभी 200 विधायकों के उनके निधन से भावनात्मक रूप से प्रभावित होने के सवाल पर बैरवा ने कहा कि किसी छोटे से गांव या ढाणी में भी किसी व्यक्ति के निधन से वहां के लोगों को दुख होता है। डॉ. जसवंत यादव एक बड़े जनप्रतिनिधि और अनुभवी नेता थे। उनके निधन से सभी व्यथित हैं। राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में उनके जाने से जो खालीपन आया है, उसे भर पाना आसान नहीं होगा।0
0
Report
गांव कंगनपुर की बेटी मेजर कर्मजीत कौर रंधावा ने समुद्री परिक्रमा इतिहास रचा
Sirsa, Haryana:गांव कंगनपुर की बेटी मेजर कर्मजीत कौर रंधावा को किया सम्मानित- वरिष्ठ भाजपा नेता एवं श्री बाबा तारा जी कुटिया के मुख्य सेवक गोबिंद कांडा ने किया अभिनंदन. गांव के गुरुघर में आयोजित अभिनंदन समारोह में शामिल हुए गोबिंद कांडा. भारतीय army, नौसेना और वायुसेना की महिला अधिकारियों के पहले संयुक्त विश्व समुद्री परिक्रमा अभियान समुद्र प्रदक्षिणा में शामिल मेजर कर्मजीत कौर का गोबिंद कांडा ने बढ़ाया हौंसला. बोले गोबिंद कांडा, समुद्र का सीना चीरकर इतिहास रचा सिरसा की बेटी ने. पूर्व मंत्री गोपाल कांडा ने सदैव सिरसा की बेटियों का हौंसला बढ़ाया. मुख्यमंत्री नायब सिंह के नेतृत्व में सरकार ने बेटियों को दिया सम्मान - गोबिंद कांडा. गांव कंगनपुर और सिरसा का नाम रोशन किया बिटिया कर्मजीत कौर ने. मात्र 50 फीट लंबे स्वदेशी नौकायन पोत IASV त्रिवेणी पर सवार होकर नौ महिला सैन्य अधिकारियों की टीम ने 314 दिनों तक समुद्र में रहकर लगभग 25,500 नॉटिकल मील की ऐतिहासिक समुद्री यात्रा की पूरी. 11 सितंबर 2025 को मुंबई से शुरू हुआ यह अभियान 22 जुलाई 2026 को सफलताप्रकार संपन्न हुआ. गांव कंगनपुर के श्री रिछपाल सिंह रंधावा जी की बेटी हैं मेजर कर्मजीत कौर. क्षेत्र में इस महान उपलब्धि ने गांव कंगनपुर, सिरसा और हरियाणा का मान बढ़ाया है; यह प्रेरणा का स्रोत बनेगी।0
0
Report
खंडवा में CM मोहन यादव का आगमन: जनजाति गौरव सप्ताह के मुख्य कार्यक्रम की तैयारी
Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा में 16 नवंबर को आएंगे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जनजाति गौरव सप्ताह के मुख्य आयोजन में होंगे शामिल जनजाति गौरव सप्ताह के कार्यक्रम के तहत 16 नवंबर को प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव खंडवा आएंगे। मुख्यमंत्री भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में शामिल होंगे। उनके आगमन को लेकर भाजपा संगठन स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में पंधाना से जनजाति विधायक छाया मोरे ने बताया कि भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर 11 नवंबर से 18 नवंबर तक जनजाति गौरव सप्ताह मनाया जा रहा है। इस दौरान जनजातीय समाज के महापुरुषों के योगदान, उनके संघर्ष, बलिदान और गौरवशाली इतिहास को याद किया जा रहा है। जनजातीय समुदाय के महापुरुषों को सम्मान देने और उनके जन्मदिवस को व्यापक स्तर पर मनाने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। भगवान बिरसा मुंडा ने जनजातीय समाज के अधिकारों और स्वाभिमान की रक्षा के लिए ऐतिहासिक संघर्ष किया था। उनके योगदान को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना गौरव सप्ताह का प्रमुख उद्देश्य है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव खंडवा पहुंचकर जनजाति गौरव सप्ताह के मुख्य कार्यक्रम में शामिल होंगे। बाइट - छाया मोरे, विधायक पंधाना।0
0
Report
Advertisement
चेतन कश्यप का कांग्रेस पर बड़ा हमला: बिरसा मुंडा के सम्मान पर दावा
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में कैबिनेट मंत्री चेतन काश्यप का कांग्रेस पर बड़ा हमला। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने कभी महापुरुषों के सम्मान और उनके गौरव को बढ़ाने का काम नहीं किया, बल्कि हमेशा एक ही काम किया, वह औऱ उनका परिवार। मंत्री चेतन काश्यप ने कहा कि भाजपा भगवान बिरसा मुंडा के सम्मान में लगातार जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन कर रही है। भगवान बिरसा मुंडा ने समाज की कुरीतियों और अंधविश्वास को दूर कर लोगों को जागरूक किया। साथ ही शिक्षा के प्रति प्रेरित कर समाज को नई दिशा देने का ऐतिहासिक कार्य किया। बाइट - चेतन कश्यप ( प्रदेश केबिनेट मंत्री) रतलाम0
0
Report
संगरिया में मतदान केंद्रों की सुरक्षा सख्त, शांतिपूर्ण चुनाव की तैयारियाँ तेज
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh: पंचायती राज चुनावों को लेकर संगरिया में प्रशासन अलर्ट, अधिकारियों ने किया मतदान बूथों का निरीक्षण, जिला निर्वाचन अधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संगरिया के मतदान केंद्रों का लिया जायजा, चुनावी तैयारियों को लेकर अधिकारियों ने परखी सुरक्षा व्यवस्था और मौलिक सुविधाएं, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव संपन्न करवाने के लिए अधिकारियों ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, मतदाताओं को सुरक्षित माहौल देने के लिए प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह मुस्तैद0
0
Report
बांसवाड़ा में निर्वाचन अधिकारी ने मतगणना स्थल निरीक्षण कर तैयारी की समीक्षा की
Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधायसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा बांसवाड़ा जिले में पंचायतीराज आम चुनाव 2026 के अंतर्गत चतुर्थ चरण में आठ पंचायत समितियों में होने वाले चुनाव के मद्देनजर जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. इंद्रजीत यादव ने गुरुवार को विभिन्न मतदान केंद्रों एवं गुरु गोविंद राजकीय महाविद्यालय स्थित मतगणना स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कुशलगढ़ एवं बांसवाड़ा पंचायत समिति क्षेत्र के बोर खाबर, खेड़ा वडलीपाड़ा, बरवाला राजिया, जोगड़ीमाल, कोटड़ा राणगा, बिजौर बड़ी, बावड़ी निनामा, गोरछा भाटड़ा एवं भगतपुरा सहित विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आगामी 14 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए की गई तैयारियों एवं आवश्यक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने मतदान केंद्रों पर उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था तथा मतदान प्रक्रिया के सुचारू संचालन के लिए किए गए प्रबंधों की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने गुरु गोविंद राजकीय महाविद्यालय स्थित मतगणना स्थल का निरीक्षण कर मतगणना संबंधी तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने मतगणना कक्षों, टेबल व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक प्रबंधों का अवलोकन करते हुए मतगणना कार्य को सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।0
0
Report
Advertisement
रीवा में लोकायुक्त ने सचिव पर 20 हजार रिश्वत का ट्रैप किया
Sidhi, Madhya Pradesh:- मझौली में लोकायुक्त संगठन रीवा ने मारा छापा,20 हजार की रिश्वत लेते सचिव ट्रैप - पंचायत में कराए गए कार्य के भुगतान कराने के एवज में मांगी गई थी 40 हजार की रिश्वत - 20 हजार की राशि पूर्व में ले ली गई थी, दूसरी क़िस्त लेते हुए किया गया ट्रैप - ठोंगा व ताला ग्राम पंचायत सचिव के प्रभार में थे रामसुजान तिवारी - RES के उपखण्ड कार्यालय में सचिव को किया गया ट्रैप - ट्रैपिंग के बाद अग्रिम कार्यवाही के लिए जिला मुख्यालय ला रही लोकायुक्त टीम0
0
Report
छतरपुर: यादव महासभा का विरोध, बागेश्वर धाम के लिए विशाल रैली का ऐलान
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एंकर - अखिल भारतीय यादव महासभा ने 13 नवंबर को छतरपुर के बागेश्वर धाम पर विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है। जिसका बीडीओ सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, महासभा के पदाधिकारी पुष्पेन्द्र यादव का कहना है कि कथावाचक के कथित बयानों से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। इसके लिए कल छतरपुर से बागेश्वर धाम तक विशाल रैली निकालकर विरोध किया जाएगा। दूसरी ओर एसपी रजत सकलेचा ने धाम क्षेत्र सहित सभी धार्मिक क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है और जोन से अतिरिक्त बल मंगवाया है। एसपी का कहना है कि विरोध का अधिकार सबका है, लेकिन वह संवैधानिक, वैधानिक तरीके से और अनुमति के बाद ही होना चाहिए。0
0
Report
ग्वालियर हाई कोर्ट: आयु निर्धारण के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट को प्राथमिक माना गया
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर ब्रेकिंग, मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की ग्वालियर बैंच का महत्वपूर्ण आदेश, एक मोटर दुर्घटना मामले में किया स्पष्ट, "आधार कार्ड मुख्य रूप से एक पहचान दस्तावेज, इसे अकेले ही किसी व्यक्ति की उम्र का पक्का सबूत नहीं माना जा सकता, आयु के सही निर्धारण के लिए मेडिकल असिसमेंट पर तैयार की गई पोस्टमार्टम रिपोर्ट ज्यादा भरोसेमंद आधार है" (ऑर्डर के 11 नंबर बिंदु में उल्लेख किया है), उक्त आदेश दिया गया है भिंड निवासी मृतक नाबालिग हरेंद्र सिंह बघेल के पेरेंट्स द्वारा दायर अपील पर, कोर्ट ने मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण भिंड के पुराने आदेश में संशोधन करते हुए क्लेम की राशि को 5,45,000 रुपये से बढ़ाकर 8,25,500 रुपये कर दिया, जस्टिस अमित सेठ की सिंगल बैंच का आदेश0
0
Report
Advertisement
गोरखपुर में ऑटो के भीतर चालक रामू ओझा की मौत से सनसनी
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में सड़क किनारे खड़े एक ऑटो में चालक रामू ओझा का शव मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। मृतक की पहचान करमौरा गाँव के राजी टोला निवासी 40 वर्षीय रामू ओझा के रूप में हुई है, जो टेंपो चलाकर परिवार का गुजारा करता था। ग्रामीणों के अनुसार रामू को शराब पीने की आदत थी और इसी कारण उसका पारिवारिक विवाद अक्सर बढ़ जाता था; उसकी पत्नी अपने दो बेटों के साथ काफी समय से अलग मायके में रह रही थीं। अभी मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।0
0
Report
इटावा के महेवा अस्पताल में सुरक्षा गार्ड पर तीमारदारों की पिटाई—सीसीटीवी वायरल
Etawah, Uttar Pradesh:स्लग: अस्पताल में गार्ड की लाइव पिटाई दिनांक:- 12-11-2026 रिपोर्ट:- अन्नू चौरसिया प्लेस:- इटावा एंकरइंट्रो:- इटावा में मरीज को जल्द दिखाने को लेकर हुई कहासुनी के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात भूतपूर्व सैनिक सुरक्षा गार्ड के साथ तीमारदारो द्वारा जमकर मारपीट का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। हालांकि इस मामले में एसएसपी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्यवाही की जाएगी वी. ओ.:- इटावा जनपद के थाना बकेवर इलाके के अंतर्गत पढ़ने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महेवा में मरीज को दिखाने के लिए पहुंचे तीमारदारों ने ड्यूटी पर तैनात गार्ड की जमकर पिटाई कर डाली है। बताया गया कि तीमारदार के मरीज सड़क दुर्घटना में घायल होने के अस्पताल लेकर पहुंची थी तभी ड्यूटी पर डॉक्टर और अन्य स्टाफ खाना खाने चले गए थे तभी तीमारदारों के कहने पर सुरक्षा गार्ड ने डॉक्टर को फोन करके बुलाया तभी इसी बात से नाराज तीमारदारों ने भूतपूर्व सैनिक गार्ड को जमकर पीटा है जिसका सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं इस मामले में पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही और मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। बाइट: धर्मेंद्र पीड़ित गार्ड बाइट:- बृजेश कुमार श्रीवास्तव - एसएसपी इटावा0
0
Report
श्री महाकालेश्वर मंदिर में प्रसाद और अल्पाहार वितरण व्यवस्था शुरू
Ujjain, Madhya Pradesh:श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए चाय, दूध, छाछ एवं महाप्रसाद की सुविधा मिलने लगी है। दर्शन व्यवस्था में इस सुविधा को श्रद्धालालों ने अच्छा बताते हुए मंदिर समिति का धन्यवाद किया है. श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रसाद एवं अल्पाहार वितरण की नई व्यवस्था का शुभारंभ किया गया। इसके अंतर्गत श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा संचालित निशुल्क अन्नक्षेत्र के अतिरिक्त मानसरोवर भवन एवं विश्राम धाम सहित निर्धारित स्थानों पर श्रद्धालुओं को दूध, छाछ, हलवा, पोहा एवं अन्य मीठा प्रसाद उपलब्ध कराया जाएगा। मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक ने बताया कि श्री महाकालेश्वर मंदिर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुगम दर्शन व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए प्रबंध समिति द्वारा दर्शनार्थियों को कतार में ही प्रसाद एवं अल्पाहार उपलब्ध कराने की योजना बनाई गई है। मंदिर में दर्शनार्थियों की कतार निरंतर संचालित रहती है तथा सामान्यतः 15 से 20 मिनट में श्रद्धालु सुगमता से दर्शन कर लेते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए कतार में चलते हुए ही प्रसाद वितरण की व्यवस्था की जा रही है। कौशिक ने बताया कि पूर्व में भस्म आरती में सम्मिलित होने वाले श्रद्धालुओं को पोहा प्रसाद वितरित किया जाता था, लेकिन अब सामान्य दर्शनार्थियों को भी पोहा प्रसाद उपलब्ध कराया जाएगा। इसके साथ ही अलग-अलग दिनों में अन्नक्षेत्र में तैयार होने वाला हलवा, पोहा एवं अन्य पारंपरिक मीठा प्रसाद श्रद्धालुओं को वितरित किया जाएगा। कतार में आने वाले छोटे बच्चों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उनके लिए गर्म दूध एवं बिस्किट की विशेष व्यवस्था भी रहेगी. श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मौसम के अनुरूप पेय पदार्थों की व्यवस्था की जाएगी। शीतकाल में चाय, कॉफी एवं गर्म दूध उपलब्ध कराया जाएगा, जबकि ग्रीष्मकाल में छाछ, शरबत एवं ठंडे पेयजल की व्यवस्था रहेगी। इससे दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को दर्शन के दौरान आवश्यक पेय पदार्थ एवं अल्पाहार की सुविधा मिल सकेगी। सप्ताहांत एवं अवकाश के दिनों में मंदिर में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रबंध समिति द्वारा प्रसाद एवं अल्पाहार वितरण की व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। समिति द्वारा प्रतिदिन लगभग एक लाख श्रद्धालुओं तक प्रसाद एवं अल्पाहार उपलब्ध कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। आवश्यकता एवं श्रद्धालुओं की संख्या के अनुसार इस व्यवस्था का विस्तार भी किया जा सकेगा.0
0
Report
Advertisement
