icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

पीपलखूंट में मतदान जागरूकता शपथ, अधिकारी- कर्मचारियों ने निष्पक्ष मतदान की ली शपथ

Pratapgarh, Rajasthan:पंचायत राज आम चुनाव के तहत मतदाताओं को जागरूक करने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बुधवार को पंचायत समिति पीपलखूंट में मतदान जागरूकता शपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विकास अधिकारी पी.एम. मीणा सहित पंचायत समिति के सभी अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने लोकतंत्र में मतदान के महत्व को समझते हुए निष्पक्ष, निर्भीक और बिना किसी प्रलोभन के अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ ली। साथ ही उन्होंने अपने आसपास के लोगों, परिवारजनों और ग्रामीणों को भी मतदान के प्रति जागरूक करने तथा चुनाव में शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर लोकतंत्र को मजबूत बनाने में प्रत्येक मतदाता की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए मतदान के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।
0
0
Report

नवलगढ़-झुंझुनूं में तीसरे चरण के नामांकन पूरे, 5 नवंबर मतदान

Jhunjhunu, Rajasthan:नवलगढ़, झुंझुनूं\nसरपंच-पंच चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया पूरी\nतीसरे चरण में चार पंचायत समितियों की ग्राम पंचायतों में हुए नामांकन\बसावा में वार्ड पंच के 24 और सरपंच पद के 11 नामांकन दाखिल\दोपहर 2 बजे बाद प्रत्याशियों को आवंटित होंगे चुनाव चिह्न\नवलगढ़, उदयपुरवाटी, गोठड़ा और गुढ़ागौड़जी पंचायत समिति में होगा चुनाव\5 नवंबर को सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए होगा मतदान\मतदान के बाद होगी मतगणना, घोषित किए जाएंगे परिणाम\\पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत गुरूवार को तीसरे चरण में होने वाले सरपंच और वार्ड पंच पदों के चुनाव को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। बुधवार को झुंझुनूं जिले के नवलगढ़, उदयपुरवाटी, गोठड़ा और गुढ़ागौड़जी पंचायत समितियों की ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हुई। इस दौरान प्रत्याशियों ने अपने समर्थकों के साथ पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किए।बसावा ग्राम पंचायत के रिटर्निंग अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नामांकन प्रक्रिया संपन्न करवाई गई। बसावा ग्राम पंचायत में वार्ड पंच पद के लिए 24 नामांकन पत्र दाखिल हुए, जबकि सरपंच पद के लिए 11 प्रत्याशियों ने नामांकन प्रस्तुत किए।तीसरे चरण में नवलगढ़ पंचायत समिति की 26 ग्राम पंचायतों में 26 सरपंच और 276 वार्ड पंच चुने जाएंगे। यहां 107 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। पंचायत समिति क्षेत्र में कुल 1 लाख 4 हजार 832 मतदाता हैं।उदयपुरवाटी पंचायत समिति की 24 ग्राम पंचायतों में 24 सरपंच और वार्ड पंचों का चुनाव होगा। यहां 105 मतदान केंद्रों पर 1 लाख 3 हजार 197 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।नई गठित गोठड़ा पंचायत समिति की 25 ग्राम पंचायतों में 25 सरपंच और 281 वार्ड पंच चुने जाएंगे। यहां 108 मतदान केंद्र बनाए गए हैं और कुल 1 लाख 1 हजार 474 मतदाता हैं।वहीं, गुढ़ागौड़जी पंचायत समिति की 32 ग्राम पंचायतों में 32 सरपंच और 362 वार्ड पंच चुने जाएंगे। यहां 140 मतदान केंद्रों पर कुल 1 लाख 34 हजार 952 मतदाता मतदान करेंगे।नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद बुधवार दोपहर 2 बजे से सरपंच और वार्ड पंच पदों के प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। इसके साथ ही ग्राम पंचायतों में चुनाव प्रचार की गतिविधियां तेज हो जाएंगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 5 नवंबर को सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए मतदान होगा। मतदान संपन्न होने के बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे。
0
0
Report
Advertisement

सीवान में छठ पूजा के लिए घाटों की सफाई तेज, नमामि गंगे कैंपेन चला

Siwan, Bihar:लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर सीवान में तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में नमामि गंगे अभियान के तहत शहर के छठ घाटों की साफ-सफाई का विशेष अभियान चलाया गया। जिलाधिकारी विजय प्रकाश मीणा के निर्देश पर जिले के वरीय अधिकारियों ने शहर के दाहा नदी स्थित पुलवा घाट पर पहुंचकर सफाई अभियान में हिस्सा लिया। इस दौरान स्कूली बच्चों, अधिकारियों और नगर परिषद की टीम ने मिलकर घाटों की साफ-सफाई की। साथ ही नदी की स्वच्छता पर भी विशेष ध्यान दिया गया, ताकि छठ व्रतियों को पूजा के दौरान स्वच्छ और बेहतर वातावरण मिल सके। दाहा नदी के पुलवा घाट पर साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता का संदेश भी दिया गया। नमामि गंगे अभियान के तहत यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। आने वाले छठ महापर्व को देखते हुए घाटों के साथ-साथ नदी की भी सफाई कराई जा रही है। इस अभियान में स्कूली बच्चों और नगर परिषद की पूरी टीम की सहभागिता रही। प्रशासन का उद्देश्य है कि छठ पूजा से पहले घाटों की साफ-सफाई पूरी कर ली जाए, ताकि लोक आस्था के इस महापर्व पर श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
0
0
Report

तेज रफ्तार पिकअप ने बुलेट सवार दो युवकों की मौत कर दी: हादसा इलाके में शोक

Sheohar, Bihar: तरियानी थाना क्षेत्र के खाजेपुर पुल के समीप एक भीषण सड़क हादसे में 2 युवक की मौत हो गई। तेज रफ्तार पिकअप वाहन और बुलेट के बीच हुई जोरदार टक्कर से ये हादसा हुआ है घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है जानकारी के अनुसार, तरियानी की ओर से आ रही बुलेट मोटरसाइकिल की खाजेपुर पुल के समीप सामने से आ रहे पिकअप वाहन से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बुलेट सवार दोनों युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इनमें से एक की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी जबकि दूसरे को गंभीर हालत में इलाज के लिए मुजफ्फरपुर स्थित श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। घटना के बाद पिकअप चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। मृतकों की पहचान तरियानी थाना क्षेत्र के सरवरपुर निवासी राज कुमार तथा पोझिया निवासी युवराज कुमार के रूप में हुई है।
0
0
Report
Advertisement

धामी का तंज: उत्तराखंड के लोगों को बाहरी कहने पर भाजपा को फिर मिला बहुमत

Ghaziabad, Uttar Pradesh:उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गाजियाबाद पहुंचे। यहां उन्होंने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह में शिरकत की और खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के दो बयानों पर प्रतिक्रिया दी। अखिलेश यादव ने 2027 का विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने और सीधे लोकसभा के रास्ते मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने की बात कही है। इस पर धमी ने तंज कसते हुए कहा कि वह पिछली बार भी ऐसा ही सोच रहे थे। धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में शानदार काम किया है। जनता ने एक बार फिर भाजपा को पूर्ण बहुमत दिया है। वहीं, उत्तराखंड के लोगों को बाहरी बताने वाले बयान पर धामी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव का बयान राजनीतिक स्तर पर बेहद निम्न है। उत्तराखंड के लोगों ने देश के लिए हमेशा सैनिक दिए हैं और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्हें ऐसा बयान देने से पहले अपने घर में भी देख लेना चाहिए, क्योंकि उनकी पत्नी भी उत्तराखंड से ताल्लुक रखती हैं। धामी ने कहा कि उत्तराखंड के लोग अपने मान-सम्मान को कभी नहीं भूलते।
0
0
Report

मिठाई मिलावट के खिलाफ कार्रवाई: 65 किलो मिठाई नष्ट, नमूनों की लैब जांच

Narmadapuram, Madhya Pradesh:एंकर नर्मदापुरम- त्योहारों के सीजन में मिलावट और गंदगी के बीच मिठाइयां तैयार करने वालों पर जिला प्रशासन ने शिकंजा कस दिया है। सिवनी मालवा में प्रशासन और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने मिठाई दुकानों एवं निर्माण इकाइयों पर अचानक छापेमारी की। भीलपुरा स्थित मनभावन मिष्ठान केंद्र की निर्माण इकाई में बिना वैध खाद्य लाइसेंस के उत्पादन, खुले में खाद्य सामग्री रखने, मिठाइयों के लिए अखबार का इस्तेमाल और गंदगी मिलने पर अधिकारियों ने फैक्ट्री को तत्काल सील कर दिया। कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी कमलेश एस. दियावार ने खोवा के 2 और शक्कर बर्फी का 1 नमूना लिया। टीम ने 70 किलो खोवा और करीब 150 किलो शक्कर बर्फी जब्त की, जबकि 45 किलो बालूशाही मौके पर नष्ट कराई। इसके अलावा राजस्थान मिष्ठान भंडार की निर्माण इकाई और राहुल स्वीट से मिल्क केक, मोतीचूर लड्डू, दूध पाउडर, इमली, नमकीन बर्फी और मावा रोल सहित कुल 10 नमूने जांच के लिए लिए गए। राजस्थान मिष्ठान कारखाने में खुले में रखी 20 किलो मिठाई भी नष्ट कराई गई। इस तरह प्रतिष्ठानों से कुल 13 नमूने लिए गए और करीब 65 किलो मिठाई नष्ट कराई गई। विभाग द्वारा एकत्र किए गए सभी नमूने जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। अब प्रयोगशाला की रिपोर्ट का इंतजार है। यदि जांच में मिलावट या खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन की पुष्टि होती है, तो संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

छिंदगढ़ पुलिस ने अवैध शराब तस्कर को गिरफ्तार, 48.74 लीटर शराब जब्त

Sukma, Chhattisgarh:जिले में अवैध शराब के विनिर्माण, बिक्री और परिवहन पर अंकुश लगाने चलाए जा रहे विशेष अभियान आगाज के तहत छिंदगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने NH-30 पर नाकाबंदी के दौरान भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब और बीयर का अवैध परिवहन करते एक अंतर्राज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 3 नवंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सुकमा की ओर से आ रही मारुति ईको वाहन क्रमांक AP-39-WP-5611 में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब ले जाई जा रही है। सूचना पर थाना छिंदगढ़ पुलिस ने नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली। इस दौरान बोरियों और झोलों में छिपाकर रखी गई कुल 48.740 बल्क लीटर अंग्रेजी शराब और बीयर बरामद हुई। बरामद शराब में रॉयल चैलेंज व्हिस्की के 35 पौवा, जम्मू व्हिस्की के 48 पौवा और सींबा प्रीमियम बीयर की 52 बोतलें शामिल हैं। जप्त शराब की अनुमानित बाजार कीमत 23,680 रुपये बताई गई है। पुलिस ने शराब के परिवहन में इस्तेमाल की जा रही मारुति ईको वाहन को भी जप्त किया है।
0
0
Report

जबलपुर के किसान मूंग उपार्जन भुगतान के लिए जिला कलेक्टर से ज्ञापन सौंपे

Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर में मूंग उपार्जन ना होने से परेशान किसानों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।जिसमें एम एल टी वेयर हाउस में बेची गई मूंग का भुगतान करने की मांग की। समाजवादी पार्टी के आशीष मिश्रा के नेतृत्व में किसान कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और यहां पर तीन सूत्री मांगों को लेकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सोपा गया। जिसमें एम एल टी बेयर हाउस में लंबे समय से किसानों का भुगतान नहीं हो पाया है किसान परेशान है और उनकी समस्या का हल नहीं निकल रहा है। किसानों का कहना है कि उन्होंने बेयर हाउस में अपनी मूंग बची थी लेकिन एम बेयर हाउस में हुई गड़बड़ी के बाद एम एल टी वेयर हाउस के ऊपर एफ आई आर भी हो गई थी इसके बाद अब किसानों का भुगतान लटक गया है कई किसानों का लाखों रुपए का मूंग उपार्जन का पैसा अब तक नहीं मिल पाया है किसानों ने जिला कलेक्टर से मिलकर मामले में जल्द से जल्दी कार्रवाई की गुहार लगाई
0
0
Report
Advertisement

सीवान रेलवे स्टेशन पर जीआरपी–आरपीएफ ने चोर गिरफ्तार, मोबाइल बरामद

Siwan, Bihar:सीवान रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ दीपावली और छठ महापर्व को लेकर अलर्ट है।जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम सभी ट्रेनों और प्लेटफॉर्म पर यात्रियों की सुरक्षा को लेकर लगातार कार्रवाई कर रही है।इसी बीच सीवान रेलवे स्टेशन पर यात्री के कीमती सामान पर हाथ साफ कर रहे एक शातिर चोर को जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है।तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। आरोपी जनसाधारण एक्सप्रेस ट्रेन में चोरी की वारदात को अंजाम दे रहा था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान छपरा जिले के कोपा थाना क्षेत्र निवासी मुन्ना पांडे के पुत्र सोनू पांडे के रूप में हुई है।बताया जा रहा है कि सीवान रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ट्रेनों में विशेष जांच अभियान चला रही थी।इसी दौरान जनसाधारण एक्सप्रेस में एक संदिग्ध युवक यात्रियों के सामान की चोरी करते हुए दिखाई दिया।पुलिस टीम को देखते ही आरोपी ट्रेन से उतरकर स्टेशन परिसर से भागने लगा। लेकिन सतर्क पुलिसकर्मियों ने तत्काल घेराबंदी की और उसे मौके पर ही पकड़ लिया।तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। फिलहाल जीआरपी पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।पुलिस अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि आरोपी इससे पहले भी ट्रेनों या रेलवे स्टेशनों पर चोरी की घटनाओं में शामिल रहा है या नहीं। वहीं, बरामद मोबाइल फोन के वास्तविक मालिकों की पहचान करने की भी कोशिश की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top