458001
मंदसौर में नालछा माता मंदिर में अष्टमी-नवमी पर भक्तों की लंबी कतारें, महाप्रसादी का वितरण
Mandsaur, Madhya Pradesh:मंदसौर में नालछा माता मंदिर में अष्टमी और नवमी एक साथ मनाई जा रही है, जिसके चलते भक्तों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। यह मंदिर विश्व में एकमात्र ऐसा स्थान है जहां बाबा भैरव और भवानी एक ही गादी पर विराजमान हैं। भक्तों द्वारा महाप्रसादी का वितरण भी किया जा रहा है। नालछा माता की प्रतिमा दिनभर तीन रूपों में उपस्थित होती है—बाल्यावस्था, युवावस्था और वृद्धावस्था। नवरात्रि के इस पर्व पर मंदिर में दर्शन के लिए बड़ी संख्या में भक्त जुटते हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जयपुर नॉर्थ पुलिस डोमिनेशन अभियान: 317 स्थानों पर दबिश, 328 गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:Jaipur जयपुर नॉर्थ पुलिस का एरिया डोमिनेशन अभियान दो दिनों में 99 पुलिस टीमों की 317 स्थानों पर दबिश, 328 अपराधी गिरफ्तार डीसीपी नॉर्थ करण शर्मा के नेतृत्व में चलाया गया अभियान अभियान के दौरान 56 केस दर्ज किए गए अवैध हथियार, मादक पदार्थ, अवैध शराब, नकदी और एक ट्रैक्टर जब्त0
0
Report
उमरी गांव में 4 करोड़ के विकास: ग्राम सचिवालय, धर्मशाला और भवन का उद्घाटन
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र के लाडवा में हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद उपाध्यक्षा सुमन सैनी ने उमरी गांव में 90 लाख रुपये की लागत से तैयार ग्राम सचिवालय, सर्वजातीय धर्मशाला और वाल्मीकि भवन का किया उद्घाटन अब तक गांव उमरी में 4 करोड़ रुपए से हुए विकास कार्य उमरी गांव में आना हुआ और बहुत से कार्य हैं, उमरी के अंदर चार करोड़ के लगभग कार्य हुए है उमरी गांव के अंदर हुए और आज वाल्मीकी धर्मशाला में 28 लाख 25 हजार के करीब की लागत से ये भवन बना है, और सर्वजाति धर्मशाला 28 लाख के करीब इसका शिलान्यास उद्घाटन किया गया है, और पंचायत भवन के लिए 33 लाख के द्वारा उद्घाटन किया गया है और इसी तरीके से बहुत से कार्य मुख्यमंत्री के द्वारा हर गांव के अंदर किए जा रहे हैं और हर गांव के अंदर 21,21 लाख की राशि दी जा रही है और जिस तरीके से सबका साथ सबका विकास का प्रयास का मूल मंत्र लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री चल रहे हैं और हमारे देश के प्रधानमंत्री की सोच है कि 2047 तक भारत को विकसित भारत बनाना है, उसमें अहम भूमिका हरियाणा की रहेगी. और इसी तरीके से आज सभी को मैं बहुत-बहुत बधाई और बहुत-बहुत शुभकामनाएं देती हूँ.0
0
Report
तहसीलदार अलका सिंह की विदाई समारोह बना चर्चा का विषय वीडियो हुआ वायरल
Deoria, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग देवरिया... जिला प्रशासन में चर्चा का विषय बना तहसीलदार अलका सिंह का विदाई समारोह अलका सिंह का स्थानांतरण सलेमपुर तहसील से देवरिया सदर तहसील में हुआ है, विदाई समारोह में तहसील के कर्मचारियों ने जमकर लगाए ठुमके, ढोल नगाड़ों पर जमकर थिरके तहसील कर्मी, सलेमपुर तहसील कैंपस में हुआ तहसीलदार अलका सिंह का विदाई विदाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, कई सालों से सलेमपुर तहसील में जमी थी तहसीलदार अलका सिंह,0
0
Report
Advertisement
विकासपुरी के विकासनगर में भारी जलभराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त, ई-रिक्शा पलटा
Delhi, Delhi:दिल्ली में सुबह से हो रही रिमझिम बरसात के बाद विकासपुरी विधानसभा के विकासनगर इलाके में मुख्य सड़क पर भारी जलभराव और जगह-जगह बने गड्ढों ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सड़क पर पानी भर जाने से हालात बाढ़ जैसे दिखाई दिए। बारिश के दौरान सवारियों से भरा एक ई-रिक्शा सड़क पर बने गड्ढे में असंतुलित होकर पलट गया जिसमें सवार एक बुजुर्ग महिला को हल्की चोट लगी वहीं कई बाइक सवार भी जलभराव और खराब सड़क के कारण फिसलकर गिरते नजर आए। गनीमत रही कि किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं मिली। स्कूलों की छुट्टी के समय सड़क पर जलभराव के कारण बच्चों, अभिभावकों और राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर बारिश में इस सड़क पर जलभराव और गड्ढों की समस्या बनी रहती है, लेकिन संबंधित विभाग की ओर से अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत, जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त करने और जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।0
0
Report
SYL नहर पर केंद्र के ठोस कदम से हरियाणा के किसानों को पानी मिलेगा
Chandigarh, Chandigarh:। जल जीवन मिशन 2.0 की बैठक में सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस सांसदों ने एसवाईएल का मुद्दा उठाया। उन्होंने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल के सामने सतलुज-यमुना लिंक (SYL) नहर बनाने और हरियाणा के हक का पानी दिलवाने के लिए केंद्र सरकार के दखल की मांग करी। इस मौके पर दीपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ सांसद जयप्रकाश जेपी, वरुण चौधरी, सतपाल ब्रह्मचारी और करमवीर बौद्ध भी मौजूद रहे। केंद्रीय मंत्री को सौंपे गए पत्र में दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बावजूद सतलुज-यमुना लिंक (SYL) नहर बनाने का काम अब तक नहीं हुआ है। पंजाब को मौजूदा हालात से फायदा मिल रहा है, लेकिन हरियाणा के किसान बहुत परेशान हैं। यह पुराना विवाद पूरी तरह अटका पड़ा है। सुप्रीम कोर्ट ने 2002 और 2004 में साफ-साफ नहर पूरा करने के आदेश दिए थे। 2016 में तो पंजाब के एग्रीमेंट खत्म करने वाले कानून को भी असंवैधानिक बता दिया था। फिर भी काम आगे नहीं बढ़ा। जनवरी 2026 में हरियाणा और पंजाब के मुख्यमंत्रियों की हाई-लेवल मीटिंग भी बिना किसी नतीजे के खत्म हो गई। इससे साफ है कि सिर्फ राज्य स्तर की बातचीत से यह राजनीतिक अड़चन नहीं टूटेगी। केंद्र की सख्त निगरानी जरूरी है। हरियाणा ने अपनी 92 किलोमीटर की नहर दशकों पहले ही काफी खर्च करके बना ली थी। लेकिन पंजाब में 122 किलोमीटर का हिस्सा आज भी अधूरा पड़ा है। इससे हरियाणा को रावी-ब्यास के पानी का अपना कानूनी हिस्सा नहीं मिल पा रहा है। इस देरी का असर काफी व्यापक और घातक होता जा रहा है। दक्षिणी और मध्य हरियाणा के जिलों में भूजल बहुत नीचे चला गया है – कहीं-कहीं 1700 फीट तक। भाखड़ा और पोंग जैसे जलाशयों में भी पानी कम है। किसानों को सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल पा रहा और कई गांवों में पीने का पानी भी किल्लत हो गई है। सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार हरियाणा का हक माना है, फिर भी राज्य को नुकसान उठाना पड़ रहा है। मई 2025 की सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई में केंद्र ने सही कहा था कि सिर्फ बातचीत काफी नहीं, असल काम होना चाहिए। सिंचाई विभाग के अधिकारियों की साधारण मीटिंगों से कोई ठोस टाइमलाइन या हल नहीं निकलेगा। इसलिए हम जल शक्ति मंत्रालय से जोरदार अपील करते हैं कि वह मजबूत केंद्रीय नेतृत्व दिखाए और बची हुई नहर बनाने का रोडमैप बनाए。 स्थानीय सुरक्षा की चिंताओं और प्रशासनिक हिचकिचाहट को देखते हुए मंत्रालय को सोचना चाहिए कि केंद्रीय निर्माण एजेंसियों को उचित सुरक्षा के साथ भेजकर काम करवाया जाए, ताकि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पूरे हों। साथ ही भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड हरियाणा के हिस्से का पानी बिना किसी रुकावट के जारी करे। हरियाणा के लोग और किसान चार दशक से ज्यादा समय से अपने कानूनी हिस्से का पानी मांग रहे हैं। आपका तुरंत दखल राज्य की आजीविका बचाने और कानून का राज बनाए रखने के लिए बहुत जरूरी है。0
0
Report
दासपुर थाने ने 10 किलोग्राम चांदी के साथ आरोपी गिरफ्तार, तस्करी चक्र का खुलासा
Mollar Chak, West Bengal:গরু পাচার থেকে রুপো পাচার করার আগেই দাসপুর থানার পুলিশের তৎপরতায় হাতেনাতে ধরা পড়ল দুষ্কৃতকারীরা। সেইসঙ্গে বড়সড় পাচার চক্রের হদিস পেল পশ্চিম মেদিনীপুর জেলা পুলিশ। আজ একটি সাংবাদিক সম্মেলন করে পশ্চিম মেদিনীপুর জেলার পুলিশ সুপার পাপিয়া সুলতানা জানান, দাসপুর থানার পুলিশ গোপন সূত্রে খবর পেয়ে ঘাটাল থেকে বাসে চেপে অন্যত্র যাওয়ার সময় এক ব্যক্তিকে প্রায় ১০ কিলো রুপো সমেত আটক করা হয়েছে। যার বাজার মূল্য প্রায় ২৫ লক্ষ টাকা। ধৃত ব্যক্তি বাজেয়াপ্ত রুপোর কোনো উপযুক্ত কাগজপত্র দেখাতে না পারায় তাকে গ্রেফতার করা হয়। ধৃতের নাম আশীষ সিংহ রায়। অন্যদিকে, রাতের অন্ধকারে বেআইনিভাবে গরু পাচারের সময় দাসপুর থানার পুলিশ গরু বোঝাই একটি পিকআপ ভ্যান আটক করে। সেই গাড়ি থেকে ৯টি গরু উদ্ধার হয়। পুলিশ জানতে পেরেছে বেআইনিভাবে বিক্রির জন্যই গরুগুলোকে অন্যত্র নিয়ে যাওয়া হচ্ছিল। এই ঘটনায় আঙ্গার খান ও শুকদেব নায়েক নামক দুই ব্যক্তিকে গ্রেফতার করা হয়েছে। প্রাথমিক তদন্তের পর পুলিশ জানতে পেরেছে দীর্ঘ তিন বছর ধরে একটি চক্র বিভিন্ন জায়গা থেকে গরু সংগ্রহ করে রাজ্যের বিভিন্ন জায়গায় পাচার করছিল। ধৃতদের কাছ থেকে এই র্যাকেট সম্বন্ধে বিস্তারিত তথ্য জানার চেষ্টা করছে পুলিশ। বড়সড় চক্রের হদিস পাওয়া যাবে এমনটাই মনে করছে পশ্চিম মেদিনীপুর জেলা পুলিশ。0
0
Report
Advertisement
गाजीपुर में एफएसडीए की बड़ी कार्रवाई: 1454 किलोग्राम आटा जब्त, नमूनों की जांच आगे
Gazipur, Uttar Pradesh:गाजीपुर में मिलावटी आटे पर बड़ा प्रहार! आटा मिलों और दुकानों पर एफएसडीए की ताबड़तोड़ छापेमारी, 1454 किलो आटा सीज मिलावटखोरों में मचा हड़कंप! गाजीपुर में 9 आटा मिलों पर एफएसडीए का एक्शन, हजारों किलो आटा जब्त जांच के दौरान कुल 9 नमूने संग्रहित किए गए, जिन्हें खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा गया है कार्रवाई में 1454 किलोग्राम गेहूं का आटा सीज किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 36,740 रुपये बताई गई डेहमा स्थित अर्चना एग्रो इंडस्ट्रीज से 1376 किलोग्राम और बिरनो के चौधरी इंटरप्राइजेज से 78 किलोग्राम आटा जब्त किया गया एफएसडीए अधिकारियों ने गुणवत्ता और खाद्य सुरक्षा मानकों की गहन जांच करते हुए कई आवश्यक दस्तावेजों का भी सत्यापन किया सहायक आयुक्त रमेश चन्द्र पांडेय ने बताया कि लैब रिपोर्ट आने के बाद दोषी पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी प्रशासन ने स्पष्ट किया कि मिलावटी और मानकविहीन खाद्य पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ आगे भी अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके गाजीपुर में मिलावटी और मानकविहीन खाद्य पदार्थों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन यानी एफएसडीए की टीम ने जिले की कई आटा मिलों और दुकानों पर एक साथ छापेमारी कर 9 नमूने जांच के लिए संग्रहित किए हैं। इतना ही नहीं, मानकों पर खरा न उतरने के संदेह में 1454 किलोग्राम गेहूं का आटा भी सीज किया गया है। अब लैब रिपोर्ट के आधार पर संबंधित कारोबारियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। दरअसल गाजीपुर में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने मिलावटी और मानकविहीन खाद्य पदार्थों के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए जिले की 9 आटा निर्माण इकाइयों और दुकानों पर छापेमारी की। अभियान के दौरान अधिकारियों ने कुल 9 नमूने लेकर उन्हें जांच के लिए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेज दिया। जांच के दौरान टीम ने डेहमा स्थित अर्चना एग्रो इंडस्ट्रीज से 1376 किलोग्राम तथा बिरनो स्थित चौधरी इंटरप्राइजेज से 78 किलोग्राम गेहूं का आटा जब्त किया। इस तरह कुल 1454 किलोग्राम आटा, जिसकी अनुमानित कीमत 36 हजार 740 रुपये बताई गई है, सीज कर दिया गया। एफएसडीए अधिकारियों के अनुसार सभी नमूनों की वैज्ञानिक जांच कराई जाएगी। यदि जांच रिपोर्ट में आटा मानकविहीन या मिलावटी पाया जाता है तो संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन का कहना है कि जनपद में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और मिलावट करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह अभियान लगातार जारी रहेगा।0
0
Report
IIMUN इवेंट में मोहन भागवत के साथ बातचीत: त्रिपाठी बोले- ईमानदार और स्पष्ट
Noida, Uttar Pradesh:मुंबई: IIMUN इवेंट में RSS प्रमुख मोहन भागवत के साथ हुई बातचीत पर, नौसेना प्रमुख (CNS) एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने कहा, "बहुत ईमानदार और स्पष्ट बात-चीत रही। उन्होंने कोई लाग-लपेट नहीं रखी। संघ संचालक जी से जो भी सवाल पूछे गए, उन्होंने पूरी ईमानदारी और स्पष्टता के साथ उनके जवाब दिए..."0
0
Report
Didwana में सनातन विरोधियों के खिलाफ विहिप-बजरंग दल का विरोध प्रदर्शन, पुतला दहन और सद्बुद्धि यज्ञ
Didwana, Rajasthan:एंकर डीडवाना विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के संयुक्त तत्वावधान में आज शहर के मुख्य मार्ग अशोक स्तंभ पर एक विशाल विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया। यह आंदोलन बिहार से सांसद पप्पू यादव और विपक्षी नेताओं द्वारा संसद भवन के बाहर भगवा वस्त्र पहनकर सनातन धर्म, भगवान श्री राम तथा साधु-संतों की वेशभूषा का अपमान करने के विरोध में किया गया। प्रदर्शन के दौरान विहिप और बजरंग दल कार्यकर्ताओं के साथ-साथ अनेक समाजसेवी व राजनेता मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में अशोक स्तंभ पर मंत्रोच्चारण के साथ सद्बुद्धि यज्ञ आयोजित किया गया, जिसमें हवन आहुतियां देकर सांसद पप्पू यादव और सभी सनातन विरोधियों को सद्बुद्धि आने की प्रार्थना की गई। सद्बुद्धि यज्ञ संपन्न होने के पश्चात आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने पप्पू यादव का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध दर्ज कराया। बजरंग दल के सहसंयोजक श्रीनिवास शर्मा ने कहा संसद के बाहर किया गया नाटकीय ड्रामा विपक्षी दलों की राजनीतिक बौखलाहट और विफलता को दिखाता है। अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे ये लोग भगवान राम और सनातन संस्कृति से वैर रखते हैं। आगे कहा कि राष्ट्रीय स्तर एवं जोधपूर प्रांत के निर्देशानुसार पूरे क्षेत्र के सभी जिलों में यह विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया है। इसी कड़ी में आज डीडवाना जिले में भी पुतला दहन और सद्बुद्धि हवन करके सनातन धर्म विरोधियों के खिलाफ कड़ा संदेश दिया गया है।0
0
Report
Advertisement
हनुमानगढ़ में 16.31 करोड़ के अपशिष्ट जल प्रबंधन का DPR सितंबर तक तैयार
Hanumangarh, Rajasthan:Location- Hanumangarh (Rajasthan) आरयूआईडीपी संवाद कार्यशाला में शहर में अपशिष्ठ जल प्रबंधन को लेकर मंथन; hanumangarh में 16.31 करोड़ रुपये के अपशिष्ट जल प्रबंधन कार्य प्रस्तावित; सितंबर तक तैयार होगी डीपीआर राजस्थान नगरीय आधारभूत विकास परियोजना के पंचम चरण के अंतर्गत जिला कलेक्ट्रेट सभागार में अतिरिक्त जिला कलक्टर उम्मेदी लाल मीणा की अध्यक्षता में संवाद कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में जनप्रतिनिधियों, पार्षदों, प्रबुद्धजनों एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लेकर शहर के लिए आधारभूत सुविधाओं से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव दिए। अतिरिक्त जिला कलक्टर ने जनप्रतिनिधियों एवं हितधारकों से शहर की वर्तमान एवं भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सुझाव आमंत्रित किए। इस दौरान बरसात के दौरान जलभराव, ड्रेनेज सिस्टम, वेस्ट वाटर मैनेजमेंट, शोधित जल के पुनः उपयोग तथा अन्य शहरी आधारभूत सुविधाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यशाला में आरयूआईडीपी के पंचम चरण के तहत हनुमानगढ़ में लगभग 16.31 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित अपशिष्ट जल प्रबंधन कार्यों की जानकारी दी गई।0
0
Report
रींगस-खाटूश्यामजी मार्ग पर तेज रफ्तार टेंपो पलटा, छह श्रद्धालु घायल
Sikar, Rajasthan:रींगस-खाटूश्यामजी मार्ग पर तेज रफ्तार टेंपो पलटा, आधा दर्जन श्रद्धालु घायल रींगस-खाटूश्यामजी मार्ग पर लांपुवा के समीप एक तेज रफ्तार टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में खाटूश्यामजी दर्शन के लिए जा रहे करीब आधा दर्जन श्याम श्रद्धालुओं को हल्की चोटें आईं। गनीमत रही कि दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार रींगस निवासी दीपक गुप्ता टेंपो चला रहा था। टेंपो में रींगस से खाटूश्यामजी दर्शन के लिए श्रद्धालु सवार होकर रवाना हुए थे। लांपुवा के पास अचानक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया, जिससे टेंपो में सवार श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को टेंपो से बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार दिलाया। सभी घायलों को मामूली चोटें आई हैं और उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है। दुर्घटना के बाद कुछ देर तक मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा। प्राथमिक तौर पर हादसे का कारण टेंपो की तेज रफ्तार और चालक द्वारा वाहन पर नियंत्रण खोना माना जा रहा है।0
0
Report
ग्वालियर की बेटी हिमांशी शर्मा बनीं मिस इंडिया एम्प्रेस ऑफ द नेशन 2026
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर की बेटी हिमांशी शर्मा बनीं "मिस इंडिया एम्प्रेस ऑफ द नेशन 2026" जीवाजी क्लब एवं श्री जी इवेंट्स एंड प्लानर्स ने किया सम्मानित। ग्वालियर। शहर की प्रतिभाशाली मॉडल हिमांशी शर्मा ने पुणे में आयोजित प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता "Miss India Empress of the Nation 2026" का खिताब जीतकर ग्वालियर एवं मध्यप्रदेश का नाम रोशन किया है। देशभर से आई प्रतिभागियों के बीच आयोजित चार दिवसीय प्रतियोगिता में पहले तीन दिनों तक ग्रूमिंग, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट, रैंप वॉक एवं विभिन्न मूल्यांकन सत्र आयोजित किए गए। ग्रैंड फिनाले में हिमांशी शर्मा ने अपने आत्मविश्वास, व्यक्तित्व, प्रतिभा और उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर विजेता का ताज अपने नाम किया। इस उपलब्धि के साथ वे ग्वालियर की पहली मॉडल बन गई हैं जिन्होंने "Miss India Empress of the Nation" का राष्ट्रीय खिताब अपने नाम किया0
0
Report
Advertisement
पंजाब के मलेरकोटला में पुलिस ने रेलवे स्टेशन समेत जगह-जगह संदिग्धों की तलाशी
Malerkotla, Punjab:15 ਅਗਸਤ ਦੇ ਮੱਦੇ ਨਜ਼ਰ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਨਾਲ ਨਾਲ ਜ਼ਿਲਾ ਮਲੇਰ ਕੋਟਲਾ ਅੰਦਰ ਵੀ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਮੁਸਤੈਦੀ ਵਰਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਇਸ ਦੇ ਮੱਦੇ ਨਜ਼ਰ ਡੀਆਈਜੀ ਮਨਦੀਪ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਜਿਲਾ ਪੁਲਿਸ ਮੁਖੀ ਗੁਰਮੀਤ ਸਿੰਘ ਵੱਲੋਂ ਆਪਣੇ ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਨਾਲ ਲੈ ਕੇ ਰੇਲਵੇ ਸਟੇਸ਼ਨ ਬੱਸ ਸਟੈਂਡ ਤੇ ਹੋਰਨਾ ਜਨਤਕ ਥਾਵਾ਼ਂ ਤੇ ਸ਼ੱਕੀ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਦੀ ਤਲਾਸ਼ੀ ਕੀਤੀ ਗਈ ਅਤੇ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ ਗਈ ਦੱਸ ਦਿਸ਼ਏ ਕਿ ਕਿਸੇ ਕਿਸਮ ਦੀ ਕੋਈ ਵੀ ਢਿੱਲ ਪੁਲਿਸ ਨਹੀਂ ਵਰਤਣਾ ਚਾਹੁੰਦੀ ਅਤੇ ਨਾਲ ਹੇ ਉਹਨਾਂ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਵੀ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜੇਕਰ ਕਿਸੇ ਵਿਅਕਤੀ ਤੇ ਸ਼ੱਕ ਹੁੰਦੀ ਹੈ ਤਾਂ ਉਸਦੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਉਹ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਦੇ ਦਵੇ ਜਾਂ ਫਿਰ 112 ਤੇ ਕਾਲ ਕਰਕੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦੇ ਸਕਦੇ ਹਨ ਤਾਂ ਜੋ ਕਿਸੇ ਵੱਡੀ ਘਟਨਾ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ ਦੇਣ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਹੀ ਉਸਨੂੰ ਰੋਕ ਲਿਆ ਜਾਵੇ। ਨਾਲ ਹੀ ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੁਲਿਸ ਯੁੱਧ ਨਸ਼ਿਆਂ ਵਿਰੁੱਧ ਪਹਿਲਾਂ ਤੋਂ ਹੀ ਮੁਹਿਮ ਚੱਲ ਰਹੀ ਹੈ ਜਿੱਠਦੇ ਮੱਦੇ ਨਜ਼ਰ ਕਈ ਨਸ਼ੇ ਦੇ ਸੌਦਾਗਰਾਂ ਨੂੰ ਜੇਲ ਦੀਆਂ ਸਲਾਖਾਂ ਪਿੱਛੇ ਸੁੱਟਿਆ ਹੈ।0
0
Report
गांधीनगर रेंज ने नकली घी बनाने फैैक्ट्री का पर्दाफाश, 1.67 करोड़ रुपये का मिलावट माल जब्त
Gandhinagar, Gujarat:गांधीनगर गांधीनगर रेंज पुलिस ने छत्राल GIDC में नकली घी बनाने वाली फैक्ट्री का किया पर्दाफाश हैप्पी ऑयल इंडस्ट्री से 1.67 करोड़ रुपये का संदिग्ध पाम ऑयल और केमिकल जब्त किया गया। 30 हजार लीटर तैयार प्रोडक्ट विभिन्न ट्रेडिंग कंपनियों को सप्लाई किए जाने का मामला सामने आया है। RM Enhancer और BT Negative केमिकल मिलाकर पाम ऑयल तैयार किया जाता था। व्यापारी इस प्रोडक्ट पर ब्रांड लगाकर इसे देशी घी के रूप में बाजार में बेचते थे। FSL और फूड एंड ड्रग्स विभाग ने नमूने लेकर जांच शुरू कर दी है। आरोपी जनककुमार भावसार के खिलाफ कलोल तालुका पुलिस में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी के खिलाफ वर्ष 2024 में भी इसी तरह का अपराध दर्ज हो चुका है। मिलावटी प्रोडक्ट के सेवन से हार्ट अटैक, कोलेस्ट्रॉल और हाई ब्लड प्रेशर का खतरा रहता है। गांधीनगर रेंज पुलिस अब पूरे सप्लाई चेन और व्यापारियों की भूमिका की जांच कर रही है। गांधीनगर रेंज IG विरेन्द्र यादव का बयान गांधीनगर जिले के कलोल तालुका के छत्राल GIDC क्षेत्र में स्थित योगेश्वर एस्टेट में 'हैप्पी ऑयल इंडस्ट्रीज' नाम की फैक्ट्री चलाई जाती थी। पुलिस को मिली सूचना के आधार पर कल पुलिस, FSL और फूड एंड ड्रग्स विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम द्वारा वहां रेड की गई और सभी की उपस्थिति में पंचनामा कर नमूने लिए गए। लगभग 30,000 लीटर जितना तैयार माल/मटेरियल जब्त किया गया है। करीब 78 लाख रुपये के केमिकल्स कब्जे में लिए गए हैं। कुल मिलाकर करीब 1 करोड़ 67 लाख रुपये की कीमत का मिलावटी घी, पाम ऑयल और अन्य केमिकल का माल जब्त किया गया है। मुख्य आरोपी जनक भावसार है। जांच करने पर सामने आया कि वर्ष 2024 में भी इसी व्यक्ति के खिलाफ नकली घी का मामला दर्ज हुआ था, और उसके बाद कलोल की तरफ यह नई फैक्ट्री शुरू की गई थी। यह गोडाउन खोखरा क्षेत्र के निवासी अन्य व्यक्ति के नाम पर रखा गया था, और वहां यह फैक्ट्री चलाई जा रही थी, जिस संबंध में अधिक जांच जारी है। रेंज में अन्य किसी भी जगह पर यदि ऐसी नकली घी या केमिकल युक्त फैक्ट्री चल रही होगी तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सभी एस.पी. और अधिकारीयों को निर्देश दे दिए गए हैं कि लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कानूनी और सख्त से सख्त कदम उठाए जाएं।0
0
Report
उमर अब्दुल्ला ने जम्मू-क Kashmir में पर्यटन विकास के संकेत दिए
Noida, Uttar Pradesh:जम्मू, जम्मू-कश्मीर: मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला कहते हैं कि पर्यटन की संभावना वाले किसी भी इलाके को हम नजरअंदाज नहीं कर रहे हैं। बस दो दिन पहले ही कैबिनेट ने दो अहम फैसले लिए। उनमें से एक फैसला गुलमर्ग में पुराने ITDC होटल को अगले 40 सालों के लिए किसी निजी पार्टी को लीज़ पर देने का था।0
0
Report
Advertisement
