458002
MP के मंदसौर में 12 दिन पहले मनाया गया स्वतंत्रता दिवस जानें क्यों
Mandsaur, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के मंदसौर में एक अनोखी परंपरा के तहत स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त से 12 दिन पहले मनाया गया। यह उत्सव भारतीय पंचांग की तिथि के अनुसार मनाया जाता है। इस अवसर पर भगवान पशुपतिनाथ का दुर्वा अभिषेक किया गया। मंदिर के पंडित कैलाश भट्ट के अनुसार, भारत सावन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को स्वतंत्र हुआ था। इस प्राचीन मान्यता के आधार पर यहां यह विशेष उत्सव मनाया जाता है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
इंदौर के तीन मंदिरों में जन्माष्टमी की धूम, भक्तों ने भक्ति-नृत्य से मनाई
Indore, Madhya Pradesh:एंकर - जन्माष्टमी का पर्व इंदौर के यशोदा माता मंदिर, गोपाल मंदिर ओर 24 अवतार मंदिर में हर्षोल्लास के साथ मनाया रात के 12 बजाते ही श्रद्धालु भक्तों ने धूमधाम से भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव और प्रकट उत्सव मनाया इस दौरान हर कोई कृष्ण भक्ति में नाचते झूमते नजर आया 24 अवतार मंदिर में भव्य फूल बंगले के साथ ही भगवान श्री कृष्ण का पालन सजाया गया जहां छोटे-छोटे बच्चे भी कृष्ण और राधा के रूप में सुसज्जित नजर आए और हर कोई ने श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर एक दूसरे को बधाई दी0
0
Report
रायपुर के कोतवाली थाने के लॉकअप में कृष्ण जन्म उत्सव का नाट्य रूपांतरण
Begun, Rajasthan:रायपुर में भगवान श्रीकृष्ण का जन्म… वो भी कोतवाली थाने के लॉकअप में.. द्वापर युग की उस पौराणिक कथा का नाट्य रूपांतरण रायपुर के कोतवाली थाने में देखने को मिला. रात के ठीक 12 बजते ही लॉकअप में अचानक अंधेरा छा गया… बाहर पहरे पर तैनात पुलिसकर्मी बेसुध हो गए… और फिर बेड़ियों में बंधे वासुदेव भगवान श्रीकृष्ण को लेकर लॉकअप से बाहर निकले. इसके बाद वासुदेव बाल कृष्ण को लेकर सीधे गोपाल मंदिर की ओर रवाना हुए. द्वापर युग में जिस तरह वासुदेव कंस के कारागार से बाल कृष्ण को लेकर गोकुल पहुंचे थे, उसी दृश्य को रायपुर में जीवंत किया गया.. इस अनोखे नजारे को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु और शहरवासी देर रात तक मौजूद रहे.. खास बात ये है कि कोतवाली थाने में पिछले 11 वर्षों से भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की ये अनूठी परंपरा निभाई जा रही है.. वॉक थ्रू0
0
Report
सर्वपल्ली राधाकृष्णन जयंती पर श्रद्धांजलि, शिक्षक दिवस की हार्दिक बधाई
Noida, Uttar Pradesh:प्रख्यात शिक्षाविद, महान दार्शनिक, भारतीय ज्ञान-परंपरा के प्रखर संवाहक, पूर्व राष्ट्रपति, 'भारत रत्न' डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि। ‘राष्ट्र के भविष्य’ को ज्ञान, संस्कार व चरित्र की ज्योति से आलोकित करने वाले सभी गुरुजनों को नमन तथा प्रदेश वासियों एवं सभी शिक्षकों को 'शिक्षक दिवस' की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।0
0
Report
Advertisement
सीएम ने कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर गो Rakhnath मंदिर में पूजन कर सभी की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की
Noida, Uttar Pradesh:सीएम ने पूजा करते हुए जो वीडियो पोस्ट किया है वो वीडियो इस आयडी में है Yogi Adityanath 5h अच्युतं केशवं सत्यभामाधवं माधवं श्रीधरं राधिकाराधितम्। इन्दिरामन्दिरं चेतसा सुन्दरं देवकीनन्दनं नन्दजं सन्दधे। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आज Gorakhnath Mndr में भक्तवत्सल, परब्रह्म भगवान श्रीकृष्ण का विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर सभी के सुख, समृद्धि एवं आरोग्यता हेतु प्रार्थना की। यशोदानंदन की कृपा से सभी के जीवन में प्रेम, करुणा और शुभता का संचार हो तथा हर हृदय आनंद और भक्ति से अभिसिंचित रहे, यही कामना है। जय श्रीकृष्ण!0
0
Report
गाज़ियाबाद की ट्रोनिका सिटी बैग फैक्ट्री में आग, दमकलों ने काबू पाया
Noida, Uttar Pradesh:गाज़ियाबाद, यूपी: ट्रोनिका सिटी इलाके में बैग बनाने वाली एक फैक्ट्री में आग लग गई। मौके पर आठ दमकल गाड़ियां भेजी गई हैं। चूंकि फैक्ट्री पूरी तरह से बंद शेड जैसी संरचना थी, इसलिए अंदर पहुंचना मुश्किल था; इसलिए पीछे की दीवार तोड़ दी गई। तब से पानी डाल रहे हैं। आग को फैलने से रोकने के लिए उसे काबू में कर लिया गया है और शेड के नीचे दबी आग को बुझाने के लिए कु cooling का काम चल रहा है। इसके अलावा पीछे की तरफ से जेसीबी की मदद से मलबा हटाया जा रहा है और आग बुझाने के लिए लगातार पानी डाला जा रहा है। इस घटना में किसी की जान नहीं गई और न ही कोई घायल हुआ है... आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच चल रही है।0
0
Report
गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में जन्माष्टми पर्व: योगी ने लड्डू गोपाल को पालने में झुलाया
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरक्षपीठ में सीएम योगी ने मनाया गोपाल का प्राकट्योत्सव मुख्यमंत्री ने गोरखनाथ मंदिर के गर्भगृह में विधि विधान से की पूजा-अर्चना, प्राकट्य के बाद प्रभु श्रीकृष्ण के लड्डू गोपाल स्वरूप को पालने में झुलाया महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सभागार में बाल गोपाल को दुलारकर भजनों का भी आनंद उठाया गोरक्षपीठाधीश्वर ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा से लेकर गोरखपुर तक, योगेश्वर की साधना में रमे रहे गोरक्षपीठाधीश्वर गोरखपुर, 4 सितंबर। भक्ति, प्रेम व धर्म के शाश्वत आलोक, गोपाल, जगतपाल, पूर्ण परब्रह्म, भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्योत्सव का पवित्र पर्व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, शिवावतार महायोगी गोरखनाथ की साधनास्थली गोरखनाथ मंदिर में पारंपरिक श्रद्धा, भव्यता एवं हर्षोल्लास से मनाया गया। गोरक्षपीठ के इस पारंपरिक कार्यक्रम का नेतृत्व करने के लिए गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार रात लखनऊ से गोरखपुर पहुंचे। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार सुबह से मध्य रात्रि तक, मथुरा से लेकर लखनऊ और गोरखपुर तक, समस्त योगियों के परमेश्वर माने जाने वाले योगेश्वर श्रीकृष्ण की साधना में रमे रहे। सुबह उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की जन्मभूमि मथुरा स्थित जन्मभूमि मंदिर में कान्हा की विधि विधान से आराधना कर प्रदेशवासियों के सुखमय जीवन की प्रार्थना की। शाम को वह लखनऊ पुलिस लाइन में आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी समारोह में सम्मिलित हुए और फिर रात में गोरखनाथ मंदिर पहुंचकर उन्होंने पारंपरिक श्रीकृष्ण जन्मोत्सव समारोह में प्रभु के प्राकट्य अनुष्ठान को पूर्ण कराया। गोरखनाथ मंदिर पहुंचने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सबसे पहले शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ का दर्शन पूजन किया। इसके बाद उन्होंने अपने गुरुदेव ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि पर मत्था टेक पुष्पार्चन किया, उनका आशीर्वाद लिया। गोरखनाथ मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के पावन उपलक्ष्य में महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सभागार में भजन संध्या का आयोजन किया गया था। मुख्यमंत्री यहां पहुंचे और सुमधुर भजनों का आनंद उठाते हुए राधा-कृष्ण बने बच्चों को दुलारकर उन्हें उपहार देते रहे। गोरक्षपीठाधीश्वर ने मध्य रात्रि गोरखनाथ मंदिर के गर्भगृह में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर विधि विधान से विशिष्ट पूजा अर्चना की। रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य के बाद 'नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैयालाल की' और ‘श्रीकृष्ण गोविंद हरे मुरारी, हे नाथ नारायण वासुदेव’ की मंगल धुन, सोहर गीत और घंट-घड़ियाल की ध्वनि के बीच गोरक्षपीठाधीश्वर उन्हें गोद में लेकर गर्भगृह से बाहर आए। सीएम योगी ने, प्रभु श्रीहरि के बाल स्वरूप ‘लड्डू गोपाल’ को फूलों से सजे पालने में बैठाकर श्रद्धाभाव से उन्हें झुलाया और आरती उतारी। प्रभु श्रीकृष्ण का प्राकट्य अनुष्ठान पूर्ण होने के उपरांत मंदिर की तरफ से श्रद्धालुओं को फलाहार और प्रसाद वितरित किया गया। गोरखनाथ मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव परंपरागत रूप से धूमधाम से मनाया जाता है। इस अवसर पर मंदिर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार में भजन संध्या कार्यक्रम सुपरिचित लोक गायक डॉ. राकेश श्रीवास्तव के संयोजन में शाम से ही जारी था। दूसरी तरफ श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का मुख्य धार्मिक अनुष्ठान मंदिर के गर्भगृह में रात करीब साढ़े ग्यारह बजे से प्रारंभ हुआ और ठीक मध्य रात्रि भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोपरांत मंगल गीत व प्रसाद वितरण के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रदेश सरकार के बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह, महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह, विधायक फतेह बहादुर सिंह, कई साधु-संत और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। मध्य रात्रि तक मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से खचाखच भरा रहा। राधा-कृष्ण बने बच्चों को मिला सीएम योगी का स्नेह व उपहार श्रीकृष्ण जन्मोत्सव समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार में भजन कीर्तन के मध्य श्रीकृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता में राधा व कृष्ण बने बच्चों को खूब स्नेह दिया। उनसे खूब हंसी ठिठोली भी की। उन्हें खिलौने व चॉकलेट उपहार में दिए। इस दौरान कई मासूमों को अपनी गोद में लेकर वह काफी देर तक खिलाते रहे, प्यार-दुलार करते रहे। कुछ बच्चों ने सीएम योगी को दोहे और श्लोक सुनाए तो कुछ ने उनके साथ सेल्फी ली। मुख्यमंत्री सभी बच्चों का अनुरोध पूरा करते रहे। बालरूप सज्जा नयनाभिराम भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर गोरखनाथ मंदिर के ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन सभागार में आयोजित श्रीकृष्ण बालरूप सज्जा प्रतियोगिता में सजधज कर आए बच्चों ने लोगों का मन मोह लिया। दिग्विजयनाथ स्मृति भवन में हुई बाल रूप सज्जा प्रतियोगिता में कोई श्रीकृष्ण के रूप में था तो कोई राधा। इन बच्चों के वेश और रूप से सभागार एकबारगी गोकुल का भान करा रहा था। दो वर्गों में हुई इस प्रतियोगिता में शामिल सभी बच्चे कार्यक्रम का आकर्षण बढ़ा रहे थे। बाल रूप सज्जा प्रतियोगिता के कान्हा वर्ग में प्रथम पुरस्कार शर्विल पांडेय को, द्वितीय पुरस्कार सौम्या प्रजापति और तृतीय पुरस्कार हिमांशी श्रीवास्तव को दिया गया। गोपाल वर्ग में प्रथम पुरस्कार सार्थक, द्वितीय राजवीर और तृतीय पुरस्कार रूद्र को मिला। श्रीकृष्ण रूप सज्जा में विजेताओं को मुख्यमंत्री ने प्रशस्ति पत्र और उपहार देकर पुरस्कृत किया। निर्णायक की भूमिका सारिका राय, मनीषा सिंह और हृदया त्रिपाठी ने निभाई जबकि संचालन शिवेंद्र पांडेय ने किया। भजनों में गूंजा जय कान्हा-श्याम श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर दिग्विजयनाथ स्मृति भवन में, डॉ. राकेश श्रीवास्तव के संयोजन में आयोजित भजन संध्या में कान्हा-श्याम की आराधना की गूंज रही। शुभारंभ पुनीत श्रीवास्तव ने एक सुमधुर भक्ति गीत से किया। इसके पश्चात हृदया त्रिपाठी व अनीता सिंह ने सोहर और लक्ष्मी गुप्ता ने बधाई गीत की कर्णप्रिय प्रस्तुति दी। गायक उमेश मिश्रा और एकता शुक्ला ने कृष्ण भजन सुनाकर सबको भाव विभोर कर दिया। डॉ. राकेश श्रीवास्तव ने पारंपरिक बधाई गीत एवं सोहर के गायन से वातावरण को उल्लासमय बना दिया। वाद्य यंत्रों पर श्यामसुंदर लाल श्रीवास्तव हंसलोना, दीपक, आभास पाठक एवं सुधाकर सिन्हा ने संगत की। गर्भगृह में हनुमत संगीत आश्रम ने सजाई भजन संध्या श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के पावन अवसर पर गोरखनाथ मंदिर के गर्भगृह में हनुमत संगीत आश्रम एवं सेवा संस्थान की तरफ से रात आठ बजे से बारह बजे तक भजनों की प्रस्तुति की गई। जन्मोत्सव से पूर्व, गर्भगृह में भजनों का श्रवण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी किया। कार्यक्रम की शुरुआत गायक और संगीतकार अभिषेक पांडेय बिट्टू के भजनों से हुई। तत्पश्चात सिद्धि सिंह, निशांत शुक्ला, श्रेयांश तेजस्वी, ओम सिंह, हृदयांश श्रीवास्तव, अपूर्व नमन, आकांक्षा त्रिपाठी, प्रीति अग्रहरि और अलका जायसवाल ने अपने भजनों की प्रस्तुति से लोगों को खूब झुमाया। कार्यक्रम का संयोजन धर्मेंद्र कुमार श्रीवास्तव एवं संगीत निर्देशन अभिषेक पांडेय बिट्टू का था। वाद्य यंत्र पर अजीत राज, शैलेश दुबे व रुद्राक्ष शुक्ला ने संगत की।0
0
Report
Advertisement
जळगाव के चोपडा में पिसाळे कोल्हे ने तीन वर्षीय बच्ची समेत लोगों को घायल किया
Jalgaon, Maharashtra:जळगाव, चोपडा जळगाव जिल्ह्यातील चोपडा तालुक्यात धानोरा अडावद वनक्षेत्रातील शेवऱ्यापाडा येथे पिसाळलेल्या कोल्ह्याने तीन वर्षीय बालिकेसह दोघांवर हल्ला केल्याची घटना घडली आहे. शौचास जाण्यासाठी घराबाहेर पडलेल्या तीन वर्षीय समरिता बारेला हिच्यावर कोल्ह्याने अचानक हल्ला केला. बालिकेचा आरडाओरड ऐकून मदतीसाठी धावलेल्या लोका बारेला आणि धनसिंगबारेला यांच्यावरही कोल्ह्याने हल्ला करून त्यांना जखमी केले. तिन्ही जखमींवर प्राथमिक उपचारानंतर चोपडा उपजिल्हा रुग्णालयात उपचार करण्यात आले. दोघांना उपचारानंतर घरी सोडण्यात आले असून, बालिकेला खबरदारी म्हणून रुग्णालयात दाखल ठेवण्यात आले आहे. दरम्यान, हल्ल्यानंतर या कोल्ह्याचा मृत्यू झाला असून, वनविभागाने घटनास्थळी पाहणी करत मृत वातावरण निर्माण झाले आहे.0
0
Report
भिवंडी के सांसद सुरेश म्हात्रे उर्फ बाळ्या मामांनी अस्पतालों में गति तेज करने के निर्देश दिए
Thane, Maharashtra:भिवंडी - खासदार बाळ्या मामांची रुग्णालयांना भेट.. माता बाल रुग्णालय डिसेंबरपर्यंत सुरू करा, खासदार सुरेश म्हात्रेंच्या सूचना.... अंकर... भिवंडीतील आरोग्य सुविधेचा आढावा घेण्यासाठी खासदार सुरेश म्हात्रे उर्फ बाळ्या मामा यांनी शुक्रवारी सायंकाळी अचानक उपजिल्हा रुग्णालय आणि निर्माणाधीन माता बाल संगोपन रुग्णालयाला भेट दिली. कामाचा दर्जा चांगला ठेवा आणि कामे वेळेत पूर्ण करा, अशा सूचना त्यांनी यावेळी दिल्या. केंद्र सरकारच्या राष्ट्रीय नागरी आरोग्य अभियानांतर्गत भिवंडीत 200 बेडचे माता बाल संगोपन रुग्णालय उभारले जात आहे. हे रुग्णालय डिसेंबरपर्यंत सुरू करा, अशा सूचना खासदार म्हात्रे यांनी दिले आहेत. ठेकेदाराला निधीची कमतरता भासू नये म्हणून 10 कोटी रुपये देण्यात आले आहेत, त्यामुळे उर्वरित कामे तातडीने पूर्ण करावीत, असे ते म्हणाले. तसेच स्वर्गीय इंदिरा गांधी उपजिल्हा रुग्णालयाच्या दुरुस्तीसाठी शासनाने 22 कोटी रुपये मंजूर केले आहेत. या निधीतून हे रुग्णालय देखील 200 बेडचे होणार आहे. मात्र दुरुस्तीचे काम सुरू असतानाही कामाचा दर्जा चांगला राखला गेला पाहिजे, याकडे लक्ष देण्याच्या सूचना खासदारांनी प्रशासनाला केल्या. रुग्णालयात कर्मचारी संख्या कमी असल्याबाबत विचारले असता, त्यासाठी शासनाकडे पाठपुरावा करू, असे आश्वासन खासदार म्हात्रे यांनी दिले.0
0
Report
भिवंडी के प्रा. स्कूल में किताबों की दहीहंडी का अनोखा उत्सव
Thane, Maharashtra:भिवंडी - पुस्तकांची दहीहंडी.. प. रा. विद्यालयात अनोखी पुस्तक दहीहंडी उत्सव साजरा करण्यात आला. गोपाळ अष्टमी निमित्त एक आगळा-वेगळा दहीहंडी उत्सव साजरा करण्यात आला. इथे दह्या-दुधाची नव्हे, तर पुस्तकांची दहीहंडी बांधण्यात आली होती. प. रा. विद्यालयात आज पुस्तक दहीहंडी उत्सव उत्साहात पार पडला. या उपक्रमात सर्व विद्यार्थी आणि शिक्षकांनी उत्स्फूर्त सहभाग घेतला. पुस्तकांनी सजवलेल्या दहीहंडीच्या माध्यमातून विद्यार्थ्यांमध्ये वाचनाची आवड निर्माण करणे आणि ज्ञानाची गोडी वाढवणे हा मुख्य उद्देश होता. यावेळी मुख्याध्यापिका रंजना पाटील यांनी विद्यार्थ्यांना पुस्तक दहीहंडीचे महत्त्व समजावून सांगितले. पुस्तक हे ज्ञानाचे भांडार आहे आणि वाचनाने ज्ञानात व विचारशक्तीत वाढ होते, असे सांगत त्यांनी विद्यार्थ्यांना शुभेच्छा दिल्या.0
0
Report
Advertisement
गोंडा: बोलेरो सड़क किनारे खाई में पलटी, एक की मौत, चार घायल
Gonda, Uttar Pradesh:जहां गोंडा के इटियाथोक थाना क्षेत्र अंतर्गत बेंदुली मोड़ के पास शुक्रवार देर रात 11 बजे करीब एक तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में पलटी गई। इस दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि दो बच्चों व दो महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस व स्थानीय लोग मौके पर पहुंचा और सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया है जहां पर सभी घायलों का इलाज चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, खरगूपुर थाना क्षेत्र के बालपुर पिपरा भोदर निवासी एक परिवार के लोग बोलेरो में सवार होकर इटियाथोक स्थित डॉक्टर अरुण मिश्रा के यहां इलाज कराने जा रहे थे। वाहन को हरिश्चंद्र पुत्र मुन्नालाल वर्मा चला रहे थे जैसे ही गाड़ी इटियाथोक क्षेत्र के बेंदुली मोड़ के करीब पहुंची अचानक चालक का नियंत्रण स्टेयरिंग से छूट गया और वाहन तेज गति में लहराते हुए सीधे सड़क किनारे गड्ढे (खाई) में पलट गया। हादसे के तुरंत बाद पीआरवी 5646 को स्थानीय राहगीरों से घटना की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस रिस्पॉन्स वैन और थाना इटियाथोक की पुलिस टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से गाड़ी में फंसे सभी 5 सवारों को बाहर निकाला और एंबुलेंस के जरिए प्राथमिक उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इटियाथोक भिजवाया। सीएचसी इटियाथोक में चिकित्सकों ने घायलों का उपचार शुरू किया, जहां गंभीर रूप से घायल कृष्णानंदन वर्मा उर्फ करिधन वर्मा (उम्र 39 वर्ष) पुत्र शोभाराम वर्मा ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जबकि मिथिलेश वर्मा (24 वर्ष) पत्नी हेमराज वर्मा, उर्मिला वर्मा (50 वर्ष) पत्नी हरिश्चंद्र वर्मा, किशन वर्मा (11 वर्ष) पुत्र हरिश्चंद्र वर्मा, शिवा वर्मा (8 वर्ष) पुत्र हरिश्चंद्र वर्मा घायल है। डॉक्टरों के अनुसार शेष सभी घायलों की स्थिति खतरे से बाहर और सुरक्षित है, जिनका उपचार निरंतर जारी है.0
0
Report
मुरादाबाद गेस्ट हाउस नमाज पर सपा-वीएचपी के बीच टकराव
Moradabad, Uttar Pradesh:सपा के मुरादाबाद जिला उपाध्यक्ष एवं सपा विधायक के चचा हाजी उस्मान के सरकारी गेस्ट मे नमाज पढ़ने के मामले मे राजनीति हुई कैद, सपा नेता हाजी मोहम्मद उस्मान के मुरादाबाद मे सरकारी गेस्ट हाउस के परिसर मे खुले मे नमाज के बाद विश्व हिंदू परिषद ने जताई नजाराजगी, वेवीएचपी के केंद्रीय प्रबंधन समिति सदस्य एवं वीएचपी नेता डॉ राजकमल गुप्ता ने तो सपा नेता के सरकारी सर्किट हाउस के परिसर मे नमाज पढ़ने कों राजनीति और 27 चुनाव से पहले सपा और सपा नेताओं का अपने वोटर्स कों संकेत बताया है... वेवीएचपी नेता का कहना है की ये संकेत है की अगर सपा की सरकार बनी तो जहाँ मन करे वहां नमाज पढना जिस मंदिर मे भी जाओ वहाँ नमाज पढ़ना। वेवीएचपी के केंद्रीय प्रबंधन समिति के सदस्य राजकमल गुप्ता ने सवाल उठाये है की सपा जिला उपाध्यक्ष सरकारी गेस्ट हाउस मे अपनी दरी बिछाकर नमाज पढ़ रहे है ये क्या साबित करना चाहते है।0
0
Report
जोगबनी के खाटू श्याम मंदिर में जन्माष्टमी की धूम, आरती से परिसर गूंज उठा
Forbesganj, Bihar:अररिया के जोगबनी स्थित खाटू श्याम मंदिर में जन्माष्टमी की धूम देखने को मिली। दुल्हन की तरह मंदिर को सजाया गया और कृष्ण भगवान के जन्म के साथ ही मंदिर में भव्य आरती का आयोजन किया गया जिसमें sैकड़ों लोगों ने हिस्सा लिया। जय श्री कृष्ण के उद्घोष से पूरा मंदिर गुंजायमान हो गया। श्रद्धालुओं ने कृष्ण जन्माष्टमी पर जश्न मनाते हुए मंदिर में हुए भव्य आरती में हिस्सा लिया। मंदिर के साथ साथ घरों में भी जन्माष्टमी के मौके पर छोटे बच्चियों के राधा रूप ने लोगो का मन मोह लिया है। राधा के परिधान में बच्चियों के वीडियो और फोटो लेने की होड़ मची हुई है0
0
Report
Advertisement
पश्चिम बंगाल में भारी बारिश से न्यू फरक्का ब्रिज पर जलस्तर बढ़ा, ट्रेनें रद्द
Katihar, Bihar:पश्चिम बंगाल में भारी बारिश, न्यू फरक्का ब्रिज पर बढ़ा जलस्तर, कई ट्रेनें रद्द व कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट पूर्व रेलवे के न्यू फरक्का रेलवे ब्रिज के पास जलस्तर में भारी बढ़ोतरी दर्ज संरक्षा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने कई ट्रेनों का मार्ग बदला, कई ट्रेनें को किया रद्द कटिहार रेल मंडल की 05 सितंबर को 7 ट्रेनें रद्द रहेगी पूर्व रेलवे की 05 तारीख को कुल 15 ट्रेनें रद्द निरस्त रहेंगी पश्चिम बंगाल में मूसलाधार बारिश के चलते रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। पूर्व रेलवे के न्यू फरक्का रेलवे ब्रिज के पास जलस्तर में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिसके कारण संरक्षा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने कई ट्रेनों का मार्ग बदला है जबकि कई ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। कटिहार रेल मंडल के सीनियर डीसीएम अनूप कुमार सिंह ने कहा कि स्थिति की समीक्षा के आधार पर ट्रेनों के कैंसिलेशन और रूट डायवर्जन का फैसला लिया जा रहा है। रद्द की गई ट्रेनों का के बारे में बताया कि पूर्व रेलवे की 03 सितंबर को कुल 6 ट्रेनें रद्द, 04 सितंबर कुल 32 ट्रेनें रद्द रही । वहीं 05 तारीख को कुल 15 ट्रेनें रद्द निरस्त रहेंगी । वहीं दूसरी ओर कटिहार रेल मंडल की प्रभावित ट्रेनें में 03 सितंबर को 3 ट्रेनें रद्द व 04 सितंबर को 18 ट्रेनें रद्द रही । 05 सितंबर को अब तक 7 ट्रेनें रद्द रहेगी । वहीं रेल प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और जलस्तर सामान्य होने के बाद ही ट्रेनों का परिचालन सुचारु रूप से बहाल किया जाएगा।0
0
Report
इंदौर के तीन मंदिरों में जन्माष्टमी उत्सव में भक्तों ने जमकर धूम मचाई
Indore, Madhya Pradesh:जन्माष्टमी का पर्व इंदौर के यशोदा माता मंदिर, गोपाल मंदिर और 24 अवतार मंदिर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। रात के 12 बजते ही श्रद्धालु भक्तों ने धूमधाम से भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव और प्रकट उत्सव मनाया। इस दौरान हर कोई कृष्ण भक्ति में नाचते झूमते नजर आया। 24 अवतार मंदिर में भव्य फूल बंगले के साथ ही भगवान श्री कृष्ण का पालन सजाया गया जहाँ छोटे-छोटे बच्चे भी कृष्ण और राधा के रूप में सुसज्जित नजर आएँ और हर कोई ने श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर एक दूसरे को बधाई दी।0
0
Report
सांवले सेठ के दरबार में जन्माष्टमी: ड्रोन शो, फूल सजावट और पारंपरिक कार्यक्रम
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ - एंकर - मेवाड़ के आराध्य देव श्री सांवलिया सेठ का दरबार... जहां कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर आस्था, भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। चित्तौड़गढ़ जिले के कृष्णधाम सांवलियाजी में इस बार जन्माष्टमी का उत्सव पहले से कहीं ज्यादा भव्य नजर आया। मंदिर की फूलों से सजी खूबसूरती हो, रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाता परिसर हो, भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक झांकियां हों या फिर आसमान में एक साथ उड़ते 1100 ड्रोन... हर नजारा श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित करता रहा। मध्यप्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, गुजरात और महाराष्ट्र सहित कई राज्यों से श्रद्धालु सांवरे सेठ के दरबार में पहुंचे। दिनभर धार्मिक और पारंपरिक कार्यक्रमों की धूम रही और रात में ड्रोन शो ने पूरे आसमान को कृष्णमय कर दिया। रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर विशेष आरती के साथ जन्माष्टमी महोत्सव अपने चरम पर पहुंचा। वीओ - 1 जन्माष्टमी के लिए सांवलियाजी मंदिर को फूलों से सजाने की खास तैयारी की गई थी। मुख्य मंदिर से लेकर बाहरी चौक, प्रवेश कॉरिडोर, प्रवेश द्वार, मीरा सर्कल और गार्डन तक हर जगह फूलों की आकर्षक सजावट की गई। मंदिर की दोनों छतों की किनारियों पर फूलों की बंदनवार सजाई गई, वहीं अंदर फूलों के गुच्छों और झूमरों से मनमोहक सजावट की गई। फूलों की इस सजावट ने पूरे परिसर को एक अलग ही रूप दे दिया। भगवान श्रीकृष्ण की आकर्षक फूलों की आकृतियां भी तैयार की गईं। मुरלי बजाते कान्हा की आकृति ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया, वहीं तिरुपति बालाजी के शंख, चक्र, गदा, पद्म और तिलक की फूलों से बनी झांकी भी आकर्षण का केंद्र रही। गेंदा, गुलाब, मोगरा, कनेर, मेरीगोल्ड, एंथोरियम, कारनेशन और हाइड्रेजिया सहित कई तरह के फूलों का इस्तेमाल किया गया। सजावट के लिए बाहर से आए कारीगरों ने लगातार तीन दिन और रात मेहनत की। फूलों की खुशबू और रंगों से पूरा सांवलिया दरबार श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा। बाइट — हजारीदास वैष्णव ............. मंदिर मंडल अध्यक्ष वीओ-2 सिर्फ फूलों की सजावट ही नहीं, बल्कि सांवलियाजी में तैयार की गई झांकियां और विद्युत सजावट भी जन्माष्टमी महोत्सव का बड़ा आकर्षण रहीं। मंदिर के प्रवेश हॉल में भगवान श्रीकृष्ण, राधा-कृष्ण, भगवान शिव और गणेशजी की चलित झांकियां लगाई गईं। ऑटोमेटिक तकनीक से तैयार इन झांकियों में भगवान के अलग-अलग स्वरूप चलते हुए दिखाई दिए। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर कोई इन झांकियों को देखने के लिए उत्साहित नजर आया और श्रद्धालु अपने मोबाइल में इन खूबसूरत दृश्यों को कैद करते रहे। रात होते ही सांवलिया दरबार का नजारा पूरी तरह बदल गया। मुख्य मंदिर, प्रवेश कॉरिडोर, मीरा सर्कल और प्रवेश द्वार हजारों रंग-बिरंगी लाइटों से जगमगा उठे। पेड़-पौधों और उनकी शाखाओं पर भी अलग-अलग रंगों की रोशनी की गई। करीब 40 शार्पी लाइट, 800 पार लाइट, 25 हजार सीरिज लाइट, 5 हजार फ्लड लाइट, झूमरों में 10 हजार बल्ब और 200 बर्ड लाइट से परिसर को सजाया गया। सबसे खास बात पहली बार की गई प्रोजेक्शन मैपिंग रही, जिसने मंदिर की खूबसूरती में चार चांद लगा दिए। बাইট - राहुल धाकड़ ............/मंदिर मंडल अध्यक्ष वीओ-3 और जब रात का अंधेरा छाया तो सांवलियाजी के आसमान में एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसे श्रद्धालु लंबे समय तक नहीं भूल पाएंगे। तीन साल बाद एक बार फिर यहां भव्य ड्रोन शो का आयोजन किया गया। रात ठीक 8 बजे एक साथ 1100 ड्रोन ने आसमान में उड़ान भरी और करीब 15 मिनट तक भगवान श्रीकृष्ण के जीवन की अलग-अलग झलकियां आसमान में उकेरीं। श्रीकृष्ण जन्म से लेकर शेषनाग की छत्रछाया, गोवर्धन पर्वत उठाते कान्हा से लेकर बांसुरी बजाते श्रीकृष्ण, कालिया नाग पर भगवान का नृत्य, माखन खाते बाल गोपाल, राधा-कृष्ण की झलक और महाभारत में अर्जुन के सारथी बने श्रीकृष्ण की आकृतियां एक के बाद एक आसमान में बनती गईं। ड्रोन की रोशनी से श्री सांवलियाजी मंदिर और सांवरा सेठ की आकृतियां भी आसमान में दिखाई गईं। डोम पार्किंग और यशोदा विहार चौक सहित आसपास के इलाकों में शाम से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी थी। जैसे ही ड्रोन ने उड़ान भरी, पूरा आसमान रंग-बिरंगी रोशनी से जगमgea उठा और नीचे मौजूद श्रद्धालुओं के जयकारों से पूरा वातावरण कृष्णमय हो गया। बाइट — पवन तिवारी .............. मंदिर मंडल सदस्य वीओ-4 सांवरे सेठ के दरबार में जन्माष्टमी का उत्सव सिर्फ आधुनिक तकनीक तक सीमित नहीं रहा, बल्कि दिनभर पारंपरिक धार्मिक कार्यक्रमों ने भी माहौल को भक्तिमय बनाए रखा। उज्जैन जिले के पिपलोदा स्थित द्वारिकाधीश की बजरंग व्यायामशाला के कलाकारों ने अखाड़ा प्रदर्शन किया। पहलवान हुकुमचंद गुड्डू के सानिध्य में कलाकारों ने पारंपरिक व्यायाम और हैरतअंगेज करतब दिखाए। कलाकारों ने जुलूस के रूप में गुर्जर चौक, कबूतरखाना, ब्रह्मपुरी, पुराने मंदिर मार्ग और मीरा सर्किल होते हुए यशोदा विहार चौक तक प्रदर्शन किया। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने कलाकारों का स्वागत किया। वहीं गुर्जर चौक, कबूतरखाना, जैन मोहल्ला और पुराने मंदिर मार्ग पर मटकी फोड़ कार्यक्रम आयोजित हुआ। मटकी फूटते ही श्रद्धालुओं के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह नजर आया। वहीं मध्यप्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, गुजरात और महाराष्ट्र सहित कई राज्यों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भगवान श्री सांवलिया सेठ के दर्शन कर अपनी मनोकामनाएं मांगीं। मंदिर मंडल सदस्यों के अनुसार जन्माष्टमी का यह पर्व हर वर्ष की तुलना में इस बार और भव्य तरीके से आयोजित किया गया। बाइट - कृष्णा लाल अहीर .............. मंदिर मंडल सदस्य विओ - 5 जन्माष्टमी के इस भव्य महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुगम दर्शन के लिए प्रशासन और मंदिर मंडल की ओर से भी व्यापक व्यवस्थाएं की गईं। मीरा चौक से मंदिर तक जिगजैग रास्ता बनाया गया, तीन प्रवेश लाइनें संचालित की गईं और प्रमुख स्थानों पर गार्ड के साथ पुलिस जाब्ता तैनात रहा। अलग-अलग पार्किंग स्थलों से मंदिर तक श्रद्धालुओं को लाने-ले जाने के लिए निशुल्क बसों की व्यवस्था की गई। रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर विशेष आरती हुई और माखन-मिश्री व पंजीरी का भोग लगाकर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया। कुल मिलाकर फूलों की खुशबू, आकर्षक झांकियां, रंग-बिरंगी रोशनी, अखाड़े के करतब, मटकी फोड़ की परंपरा और आसमान में 1100 ड्रोन से साकार होती श्रीकृष्ण की लीलाओं ने सांवलियाजी की जन्माष्टमी को बेहद खास बना दिया। भक्ति और आधुनिक तकनीक के इस अद्भुत संगम के साथ कृष्णधाम सांवलियाजी का जन्माष्टमी महोत्सव संपन्न हुआ, लेकिन इस भव्य आयोजन की तस्वीरें और यादें श्रद्धालुओं के दिलों में लंबे समय तक बनी रहेंगी।0
0
Report
Advertisement
