458001
मंदसौर में नगर पालिका और पुलिस ने अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही
Mandsaur, Madhya Pradesh:मंदसौर में नगर पालिका और पुलिस प्रशासन ने संयुक्त रूप से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की। बीपीएल चौराहा, नाहटा चौराहा और जिला अस्पताल के बाहर यातायात में बाधक बने वाहनों को समझाया गया, जबकि कुछ वाहनों को जप्त भी किया गया। नगर पालिका ने ठेलों और अन्य सामानों को भी जप्त किया, ताकि यातायात सुचारू रूप से चल सके।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
प्रयागराज में अतीक के गुर्गों ने रंगदारी मांगी, अधिवक्ता से मारपीट
Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज संगम नगरी में माफिया अतीक के गुर्गों का आतंक जारी, जेल में बंद माफिया अतीक के शूटर कुख्यात हिस्ट्रीशीटर आबिद प्रधान के इशारे पर अधिवक्ता से मांगी गई रंगदारी, शातिर अपराधी मकबूल, अनश और शाह फैसल ने अधिवक्ता अभिषेक यादव से मांगी जबरन रंगदारी, बमरौली इलाके में अधिवक्ता अभिषेक को रोक कर आबिद प्रधान के लिए मांगी रंगदारी, अधिवक्ता अभिषेक यादव के जेब में रखे 11 हजार रुपए भी जबरन छीन ले गए अपराधी, आरोपियों ने अधिवक्ता अभिषेक को कुख्यात हिस्ट्रीशीटर आबिद प्रधान के खिलाफ में कोर्ट में पैरवी न करने की भी दी धमकी, पूरामुफ्ती थाने की पुलिस ने माफिया अतीक के शूटर आबिद प्रधान, मकबूल, अनश और शाह फैसल के खिलाफ दर्ज की एफआईआर, आरोपियों की तलाश में जुटी पूरामुफ़्ती थाने की पुलिस, आबिद प्रधान बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड में दोषी है, हाल ही में राजू पाल की हाईकोर्ट से जमानत मंजूर हुई है, अन्य मामलों में जमानत नहीं होने के चलते जेल में ही बंद है आबिद प्रधान, शातिर अपराधी भूमाफिया मकबूल, अनश और शाह फैसल भी माफिया अतीक के करीबी गुर्गे हैं।0
0
Report
भोपाल: शिक्षा विभाग ने ई अटेंडेंस के लिए बड़ा फैसला, अब कर्मचारी होंगे शामिल
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल ई अटेंडेंस को लेकर शिक्षा विभाग का बड़ा फैसला शिक्षा विभाग के प्रत्येक कर्मचारी लगाएंगे ई अटेंडेंस अभी तक सिर्फ शिक्षक लगाते थे ई अटेंडेंस शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश 1 जुलाई से लगानी होगी नियमित उपस्थिति0
0
Report
भोपाल में धरना-प्रदर्शन पर बड़ा प्रतिबंध, बिना अनुमति विरोध पर रोक लागू
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल भोपाल में धरना-प्रदर्शन पर बड़ा प्रतिबंध जिला प्रशासन ने पॉलिटेक्निक चौराहा, आकाशवाणी चौराहा और किलोल पार्क चौराहा क्षेत्र को प्रतिबंधात्मक क्षेत्र घोषित किया इन क्षेत्रों एवं इनके मध्य किसी भी स्थान पर हड़ताल, धरना, प्रदर्शन, आंदोलन और पुतला दहन पर रोक रहेगी कानून-व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए आदेश जारी किया गया बिना अनुमति किसी भी प्रकार के विरोध प्रदर्शन की अनुमति नहीं होगी आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी प्रतिबंधात्मक आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया प्रशासन ने आमजन से सहयोग की अपील की है0
0
Report
Advertisement
तेज प्रताप यादव के आवास चोरी: लाखों के गहने-डिवाइस चोरी का आरोप
Patna, Bihar:लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव के आवास पर हुई चोरी देर रात पुलिस पहुंचकर छान बिन किया शुरू तेज प्रताप यादव ने निजी सहायक मोतीलाल राय पर लगाया चोरी का लगाया आरोप सचिवालय थाना में कराया प्राथमिकी दर्ज बीस लाख रुपये नकद, 2 तोला सोने की चेन, 1 सोने की अंगूठी, 4 पेन ड्राइव, 2 हार्ड डिस्क, 1 iPad, 1 MacBook लैपटॉप, 1 Lenovo लैपटॉप तथा 4 iPhone 17 Pro Max मोबाइल फोन चोरी का लगाया आरोप0
0
Report
समस्तीपुर के अखाड़ा घाट पुल निर्माण नहीं हो पाया, चुनावी वादे फीके
Samastipur, Bihar:13 साल में नहीं बन सका 8 करोड़ का पुल, पांच जर्जर पिलर बनने में लगे एक दशक ।चुनावी वादों में जिंदा है अखाड़ा घाट का यह पुल ।चंदा इकट्ठा कर चलने को मजबूर 50 हजार की आबादी ।समस्तीपुर में आठ करोड़ की लागत से निर्माण हो रहे पुल की अजब कहानी है ।इस पुल निर्माण का मुद्दा चुनाव में ही ग्रामीणों के द्वारा उठाया जाता है लेकिन चुनाव खत्म होते ही पुल निर्माण का मुद्दा खत्म हो जाता है ।दरसल यह पुल समस्तीपुर जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर विद्यापतिनगर के अखाड़ा घाट की है जहां 2013 में गंगा नदी की सहायक नदी वाया नदी के ऊपर तीन जिलों को जोड़ने के लिए आठ करोड़ रुपए की लागत से आरसीसी पुल का शिलान्यास वर्तमान सरायरंजन विधानसभा के विधायक और बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी ने किया ।एक दशक बीत जाने के बाद भी इस पुल का पांच पिलर ही बन पाया और वो भी अब जर्जर हो चुका है ।बाढ़ के समय में लोग नाव से ही आवागवन करते हैं। जबकि सामान्य दिनों में बाढ़ का पानी सूखने के बाद खूद चंदा इकट्ठा कर मिट्टी भर कर आते जाते हैं। ग्रामीणों का बताना है कि 2013 में जब इस पुल का निर्माण कार्य शुरू हुआ था, तो लोगों को उम्मीद जगी थी कि मऊ धनेशपुर, बालकृष्णपुर मरवा, शेरपुर के लोगों का जीवन आसान हो जाएगा। लोग आसानी से इस इलाके से हरी सब्जी व अन्य आनाज विद्यापतिनगर के बाजार में ला सकेंगे। लेकिन, सरकारी व्यवस्था के कारण लोग ठगा महसूस कर रहे हैं। जब पाये बनते हुए पुल का निर्माण बंद हुआ, तो लोगों को जानकारी मिली कि बिना जमीन अधिग्रहण के ही पुल का निर्माण शुरू कर दिया गया था। जब जमीन के स्वामियों ने इसका विरोध किया, तो पुल का निर्माण रूक गया।सरकार व स्थानीय जनप्रतिनिधि की गलत नीति के कारण पुल का निर्माण नहीं हो पाया है। आखिर बिना जमीन अधिग्रहण किए पुल का निर्माण 2013 में कैसे शुरू किया गया ?करोंड़ों रुपए खर्च करने के बाद काम को बंद किया गया। यहां पर सरकारी फंड का बंदर बांट किया गया है। दियारा इलाके के लोग अपने को ठगा महसूस कर रहे हैं। जो पीलर बनाए गए, उसका सरिया अब खराब हो गया है। अब नये सिरे से पुल का निर्माण करना होगा।लंबे समय से इस इलाके के लोग पुल की आस लगाए हुए हैं। उन्होंने अखाड़ा घाट पर पुल बनने से समस्तीपुर के साथ ही बेगूसराय के लोगों को फायदा मिलता। विद्यापतिनगर का इलाका खत्म होने के बाद 4 किलोमीटर बेगूसराय और फिर गंगा नदी है। वहां पर पुल बना दिया जाय, तो लोग सीधा बाढ़ पहुंच जाएंगे।पुल बनने से यहां के किसान अपनी हरी सब्जी के साथ ही दूध, अनाज सीधा पटना के मंडी ले जा सकेंगे। जिससे उन्हें फायदा मिलता। लेकिन चुनाव के समय सिर्फ इंजीनियर को भेज दिया जाता है। ताकी लोगों को लगे की काम शुरू होने वाला है।ग्रामीण उपेंद्र राय बताते हैं कि सिर्फ पाया बनाने से नहीं होगा। जल्द से जल्द पुल बनना चाहिए। बाढ़ के समय में पशु तो तैर कर निकल जाते है। लेकिन लोग फंस जाते हैं। इस घाट पर नौका दुर्घटना में कई लोगों की जान भी जा चुकी है।साथ ही पुल अर्ध निर्माण की बजह से विद्यापतिनगर का मऊ धनेशपुर दक्षिण, बालकृष्णपुर मरवा, शेरपुर के साथ ही बछबारा क्षेत्र के सैकड़ों किसान दियारे में परवल के साथ अन्य प्रकार की सब्जी की खेती करते हैं। लोग सब्जी बेचने के लिए गंगा पार कर बाढ़ जाते हैं। लेकिन इधर यातयात के संसाधन की वजह से वो सब्जी या अन्य अनाज नहीं बेच पाते है.0
0
Report
NH-27 पर गाय बचाने के चक्कर में ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला
Baran, Rajasthan:NH-27 पर गाय बचाने के चक्कर में गेहूं से भरा ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला एंकर बारां के भंवरगढ़ के पास नेशनल हाईवे-27 पर एक बड़ा हादसा टल गया। भंवरगढ़ कस्बे के पास गाय को बचाने के चक्कर में गेहूं से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गया और पलटी खा गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। ट्रक मध्यप्रदेश के पिछोर से गेहूं भरकर कोटा जा रहा था। भंवरगढ़ के पास अचानक सड़क पर गाय आ जाने से चालक ने उसे बचाने का प्रयास किया। इसी दौरान ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे खाई में उतरकर पलट गया। हादसे की सूचना मिलते ही भंवरगढ़ थाना प्रभारी गोपी लाल आर्य मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। ट्रक में सवार चालक और खलासी पूरी तरह सुरक्षित हैं। ट्रक में भरा गेहूं सड़क किनारे बिखर गया।0
0
Report
Advertisement
प्रयागराज में 17 वर्षीय युवती के अगवा-जानलेवा हमला, जांच जारी
Prayagraj, Uttar Pradesh:संगम नगरी में युवती को अगवा कर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, गंभीर हालत में युवती को स्वरूप रानी नेहरू हॉस्पिटल में कराया गया भर्ती, छेड़छाड़ और रेप के प्रयास का विरोध करने पर युवती पर किया गया हमला, युवती के परिजनों की तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज, सोमवार की शाम को शौच के लिए घर से निकलते समय तीन लोगों ने युवती को अगवा किया, पुलिस की सक्रियता से युवती को आरोपियों के चंगुल से सकुशल बचाया गया। संगम नगरी प्रयागराज के फाफामऊ इलाके से सोमवार की शाम को एक 17 वर्षीय युवती को अगवा कर कछार में ले जाकर जानलेवा हमले का सनसनीखेज मामला सामने आया। घटना उस समय हुई जब युवती शौच के लिए घर से निकली थी, तभी रास्ते से युवती को तीन लोगों ने जबरदस्ती अगवा कर फाफामऊ के बेला कछार ले गए, जहां धारदार हथियार से जांघ पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिए। युवती के सरेशाम अगवा कर जानलेवा हमले की सूचना के बाद पुलिस भी तुरंत सक्रिय हो गई। परिजनों के बताए गए स्थान पर पुलिस पहुंची तो युवती घायलावस्था में पाई गई। आनन फानन में उसे इलाज के लिए स्वरूप रानी नेहरू हॉस्पिटल लाया गया। हालत गंभीर होने के चलते पहले स्थानीय निजी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां से बाद में स्वरूप रानी नेहरू हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। स्वरूप रानी नेहरू हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने देर रात युवती को डफरिन (महिला) हॉस्पिटल ट्रांसफर कर दिया। जहां युवती को उपचार दिया गया और जांच भी की गई। इसके बाद युवती को घायलावस्था में डफरिन हॉस्पिटल से दुबारा स्वरूप रानी नेहरू हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां पर युवती का इलाज जारी है। पूरी घटना प्रयागराज के फाफामऊ बेला कछार की बताई जा रही है। शुरुआत में पुलिस को परिजनों ने बताया कि युवती को गोली मारी गई है और युवती के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म की भी आशंका जताई गई। हालांकि पुलिस के शुरुआती जांच में छेड़छाड़ और गोली मारे जाने की बात सामने नहीं आई है। डीसीपी गंगा नगर कुलदीप सिंह गुणावत ने बताया कि युवती के जांघ पर गंभीर चोट लगी है। किसी धारदार हथियार से हमला किया गया है। गोली मारे जाने की पुष्टि मेडिकल की प्रायमरी रिपोर्ट में नहीं हुई है। पुलिस ने युवती के साथ छेड़छाड़ के आरोपों से भी इंकार किया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर तीन आरोपियों के खिलाफ फाफामऊ थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। डीसीपी गंगा नगर ने दावा किया है कि जल्द ही घटना में शामिल आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।0
0
Report
अलीगढ़ के भवन में 20 kW कनेक्शन के बावजूद 34.18 kW खपत, क्यों अनदेखी?
Noida, Uttar Pradesh:वाक थ्रू जले हुए बहुत सारे ac दिखाते हुए अलीगंज के सेक्टर डी के भवन संख्या 102 में बिजली कनेक्शन बीस किलोवाट का था लेकिन खपत 34.18 किलोवाट की हो रही थी आवासीय परिसर में कमर्शियल कनेक्शन देने वाले जिम्मेदार इससे आंख मूंदे थे वर्ष 2000 में यह कनेक्शन JE परशुराम, SDओ एके मिश्रा और अधिशासी अभियंता जगमोहन की तैनाती के दौरान दिया गया था।। विद्युत सुरक्षा निदेशालय की NOC कनेक्शन लेते वक्त ली गई थी। इसके बाद नवीनीकरण नहीं हुआ। अगर नवीनीकरण हुआ होता तो निदेशालय की टीम कमियों को पकड़ लेती0
0
Report
बारां में जल जीवन मिशन पाइप चोरी: 8 लाख के 76 पाइप बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
Baran, Rajasthan:खबर : अंता (बारां) बारां जिले के अंता में पुलिस द्वारा जल जीवन मिशन पाइप चोरी के प्रकरण में एक ओर बड़ी सफलता हासिल करते हुए नई दिल्ली से 8 लाख रुपए के 76 चोरी शुदा पाइप बरामद किए गए हे साथ ही एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया । थानाधिकारी भूपेश शर्मा ने बताया कि इससे पूर्व परियोजना के 30 लाख की लागत के चोरी हुए 287 पाइप बरामद करते हुए चोरी का माल खरीदने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका हे साथ ही चोरी का माल परिवहन करने के मामले में एक ट्रक को जब्त किया गया हे । थानाधिकारी ने बताया कि भारत सरकार की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित परवन अकावद पेयजल परियोजना पैकेज -5 के तहत ग्राम खजूरना कला तथा आकेड़ी में JEIL इंफ्रा लिमिटेड कंपनी द्वारा पाइप लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा हे जहां खजुरना कला कार्य स्थल से 18 मई को 300 नग पाइप चोरी किए गए Lincoln इसी तरह 27 मई को भी आंकेड़ी साइड से पाइप चोरी करके ट्रक में ले जाने की सूचना पुलिस को मिली थी जिस पर पीछा करते हुए संदिग्ध ट्रक को बारां में रोका गया लेकिन ट्रक में सवार युवक मौके से फरार हो गए वही 465 पाइपों को मौके से चुरा लिया गया था इस मामले में कई दिनों तक चलाये गए अभियान में पुलिस को मुखबिर से गुरूग्राम स्थित न्यू पालम विहार क्षेत्र में बड़ी संख्या में ऐसे पाइप पड़े होने की सूचना मिली थी जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुँच कर पाइप अपने कब्जे में लिए । पुलिस द्वारा चोरी का माल खरीदने के मामले में पूर्व में फरीदाबाद हरियाणा निवासी उमेश कुमार प्रजापत तथा गोहाना निवासी अंशुल जाट को गिरफ्तार किया जा चुका हे ओर अब पातरखेरा निवासी राम सिंह लोधी को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया हे । विजुअल _ आरोपी0
0
Report
Advertisement
बस्ती में 48 लाख की ठगी: फर्जी अफसर बनने के नाम पर परिवार बर्बाद
Basti, Uttar Pradesh:बस्ती जिले के कप्तानगंज थाना के महुलानी बुजुर्ग गांव की ये कहानी सिर्फ ठगी की नहीं बल्कि एक ऐसे खौफ की है, जिसने एक पिता को अपनी ही जमीन बेचने पर मजबूर कर दिया। सपना था बेटी को पुलिस की वर्दी में देखना, लेकिन इस सपने पर ऐसे शातिर ठगों की नजर पड़ी, जिन्होंने नौकरी का झांसा दिया, फिर जेल भेजने का डर दिखाया और देखते ही देखते 48 लाख रुपये हड़प लिए, कभी पुलिस भर्ती में चयन कराने का वादा, कभी पेपर लीक केस में फंसाने की धमकी, तो कभी सुप्रीम कोर्ट के फर्जी वारंट का डर ठगी का ऐसा जाल बुना गया कि एक परिवार अपनी जमीन बेचता रहा और ठग नोट बटोरते रहे। पुलिस की वर्दी पहनने का सपना हर युवा की आंखों में चमक भर देता है। लेकिन बस्ती में एक पिता का यही सपना उसकी जिंदगी की सबसे बड़ी त्रासदी बन गया। नौकरी दिलाने का झांसा, जेल भेजने की धमकी और सुप्रीम कोर्ट के नाम पर ऐसा खौफ कि परिवार अपनी जमीन तक बेचता चला गया। आरोप है कि शातिर ठगों ने डर और धोखे का ऐसा खेल खेला कि एक परिवार से 48 लाख रुपये ऐंठ लिए गए। बता दें महुलानी बुजुर्ग गांव के रहने वाले बजरंगीलाल मौर्या की बेटी पुलिस भर्ती परीक्षा की अभ्यर्थी थी। आरोप है कि इसी दौरान जान-पहचान का इब्राहीम उनके संपर्क में आया और दावा किया कि उसकी पहुंच बहुत ऊपर तक है। 2024 पुलिस भर्ती में नौकरी पक्की कराने के नाम पर उसने 8 लाख रुपये ले लिए। लेकिन जब चयन सूची में बेटी का नाम नहीं आया तो बजरंगीलाल ने अपने पैसे वापस मांगे। यहीं से शुरू हुआ ठगी का सबसे खतरनाक अध्याय। पीड़ित का आरोप है कि कुछ दिनों बाद इब्राहीम एक कथित दस्तावेज लेकर पहुंचा और दावा किया कि पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में उनकी बेटी और बेटे का नाम सामने आया है। इतना ही नहीं, कथित तौर पर सुप्रीम कोर्ट का वारंट बताकर आजीवन कारावास तक का डर दिखाया गया। परिवार डर गया और यही डर ठगों का सबसे बड़ा हथियार बन गया, आरोप है कि इब्राहीम पीड़ित को दिल्ली ले गया, जहां एक कार्यालय में कई लोगों को बैठाकर खुद को प्रभावशाली साबित किया गया। वहां मौजूद सोनू और साहिल समेत अन्य लोगों ने कथित तौर पर कानूनी कार्रवाई का भय दिखाया। फिर कहा गया कि मामला खत्म कराने और बड़े वकील खड़े करने के लिए 40 लाख रुपये की जरूरत पड़ेगी। बेटी और बेटे को जेल से बचाने की चिंता में पिता ने खेत तक बेच डाले और लाखों रुपये आरोपियों को सौंप दिए। लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई। आरोप है कि बार-बार फर्जी दस्तावेज, नकली पहचान पत्र और मोबाइल पर दिखाए गए झूठे संदेशों के जरिए पीड़ित को डराया जाता रहा। कभी जेल भेजने की धमकी, कभी गिरफ्तारी का भय और कभी कोर्ट की कार्रवाई का हवाला देकर कुल 48 लाख रुपये वसूल लिए गए। जब पीड़ित को पूरे खेल का एहसास हुआ और उसने अपने पैसे वापस मांगे, तो आरोप है कि उसे धमकियां मिलने लगीं। पीड़ित की तहरीर पर कप्तानगंज पुलिस ने इब्राहीम, सोनू और साहिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं पीड़ित ने प्रशासन से न सिर्फ आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, बल्कि अपनी जिंदगी भर की कमाई वापस दिलाने की भी गुहार लगाई है। एएसपी श्यामाकांत ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, नौकरी के नाम पर ठगी का आरोप है, पुलिस मामले की जांच कर रही, जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Masaurhi में खेत के पास युवती के साथ गैंगरेप; आरोपियों की गिरफ्तारी
Masaurhi, Bihar:खेत की तरफ गई युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म। पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार। मसौढ़ी थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। जिसमें दो दरिंदो ने खेत से लौट रही एक अकेली युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इस दौरान पीड़ित युवती को डरा धमाकर मारपीट भी की गई। मामले में मसौढ़ी थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई। मामला दर्ज होते ही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी और उन्हें गिरफ्तार किया गया। घटना बीते देर शाम की है। युवती खेत की तरफ गई थी। लौटने के क्रम में दोनों आरोपियों ने उसे पकड़ लिया और उसके हाथ पैर बांध कर उसके साथ दरिंदगी की। बाद में किसी तरह युवती घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। घटना के बाद दोनों आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस लगातार उनके पीछे लगी रही और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया。0
0
Report
ग्रेटर नोएडा के पंप पर सीएनजी विवाद के बाद कार चालक से मारपीट; गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:कार चालक के साथ मारपीट, दो आरोपी गिरफ्तार ग्रेटर नोएडा के बादलपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित त्यागी पेट्रोल पंप पर सीएनजी भरवाने को लेकर हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। आरोप है कि सीएनजी कम डालने और ज्यादा पैसे मांगने का विरोध करने पर पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने कार चालक के साथ जमकर मारपीट की ,इतना ही नहीं पंप कर्मचारियों ने कार चालक को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार रविवार को वीरेंद्र त्यागी अपनी कार में सीएनजी भरवाने के लिए पेट्रोल पंप पहुंचे थे, आरोप है कि वहां मौजूद कर्मचारियों ने बिना मीटर जीरो किए सीएनजी भर दी और निर्धारित मात्रा से कम गैस डालने के बावजूद ज्यादा रुपए मांगे, जब वीरेंद्र ने इसका विरोध किया तो विवाद बढ़ गया।इसी दौरान पेट्रोल पंप पर मौजूद कर्मचारियों ने मिलकर उन पर हमला कर दिया और उनकी पिटाई शुरू कर दी। वायरल वीडियो में कुछ लोग कार चालक के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। वहां पर मौजूद किसी राहगीर ने इसका वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर कार्रवाई शुरू की। बादलपुर कोतवाली प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि पीड़ित की शिकायत और मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है, जिसमें दो आरोपी राहुल और प्रदीप को गिरफ्तार कर लिया गया है ,वहीं तीसरी आरोपी की तलाश जारी है, जल्द उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस पूरे मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।0
0
Report
Advertisement
संभल में इनामी बदमाश नईम से मुठभेड़, गोली लगकर घायल
Sambhal, Uttar Pradesh:सम्भल। सम्भल थाना इलाके के चंदौसी रोड पर 25 हजार के इनामी बदमाश से नईम से पुलिस की मुठभेड़। मुठभेड़ के दौरान लूट के मुख्य बदमाश नईम को गोली लगी, पुलिस ने मोटरไซिकल और तमंचा बरामद किया। पशु चिकित्सालय के रिटायर्ड कर्मचारी से डेढ़ लाख रुपए की लूट के मामले में वांटेड था बदमाश, पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित किया था। संभल थाना कोतवाली इलाके के चन्दौसी रोड का मामला। घायल बदमाश नईम को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।0
0
Report
लखनऊ के अलिगंज कोचिंग सेंटर में आग, सुबह के दृश्य स्पॉट से
Noida, Uttar Pradesh:LUCKNOW (UTTAR PRADESH) :ALIGANJ COACHING CENTRE FIRE INCIDENT/MORNING VISUALS FROM SPOT0
0
Report
एलडीए नोटिस के बावजूद बेसमेंट में बहुमंजिला निर्माण, नियम उल्लंघन उजागर
Noida, Uttar Pradesh:Zee मीडिया के पास नियमो को ताक पर रखने वाले दस्तावेज़ नियम का जो उल्लंघन हुआ एकल आवासीय निर्माण की जगह बेसमेंट खोदकर बहुमंजिला भवन बनाते हुए वर्ष 2016 में एलडीए ने एक नोटिस जारी की थी। इस नोटिस के बाद भी मानचित्र को निरस्त नहीं किया गया। शपथपत्र के साथ आवासीय निर्माण का मानचित्र प्रस्तुत किया गया था। एकल आवासीय यूनिट के तहत निर्माण की जगह अवैध कांप्लेक्स तैयार कर दिया गया। आवासीय नक्शे के मानकों की अनदेखी की गई। सेटबैक को छोड़े बिना ही पूरे कवर्ड एरिया में बेसमेंट और तीन मंजिल निर्माण हो गया。 एकल आवासीय निर्माण की जगह बेसमेंट खोदकर बहुमंजिला भवन बनाते हुए वर्ष 2016 में एलडीए ने एक नोटिस जारी की थी। इस नोटिस के बाद भी मानचित्र को निरस्त नहीं किया गया। दो हजार वर्गमीटर से कम क्षेत्रफल के भूखंड पर उस समय की भवन निर्माण नियमावली के तहत केवल 65 प्रतिशत क्षेत्र का कवरेज होना चाहिए 35 प्रतिशत सेटबैक फायर सेवा व अन्य उपयोग के लिए छोड़ा जाना चाहिए मौके पर 100 प्रतिशत तक कवरेज एरिया पाया गया एकल यूनिट में सामने, अगल और बगल दो -दो मीटर का सेटबैक छोड़ने के बाद 40 प्रतिशत हिस्से तक ही बेसमेंट बनाया जाना चाहिए मौके पर बेसमेंट का कवरेज एरिया 90 प्रतिशत से अधिक है बेसमेंट की अनुमति के लिए खनन सहित विभिन्न विभागों की एनओसी होना भी जरूरी होता है एलडीए के रिकार्ड में ऐसी कोई एनओसी नहीं है एकल यूनिट में बिना स्टील्थ पार्किंग के अधिकतम ऊंचाई 15 मीटर और स्टील्थ होने पर 17.5 मीटर से अधिक नहीं होना चाहिए मौके पर बिना स्टील्थ पार्किंग के यह ऊंचाई 19 मीटर से अधिक है0
0
Report
Advertisement
