icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

उत्तर प्रदेश-जापान निवेश मीट 2026 का उद्घाटन, जापानी अनुभव से बनेगा ग्रोथ इंजन

Noida, Uttar Pradesh:Yogi Adityanath उत्तर प्रदेश में long-term एवं मजबूत Japanese industrial ecosystem विकसित करने के क्रम में आज नई दिल्ली में माननीय केंद्रीय मंत्री श्री Ashwini Vaishnaw जी, माननीय केंद्रीय मंत्री श्री Chouhan Shivraj जी एवं जापान के यामानाशी प्रांत के मा. गवर्नर श्री Kotaro Nagasaki जी की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित उत्तर प्रदेश-जापान इन्वेस्टमेंट मीट 2026 के उद्घाटन सत्र में सहभागिता। Escorts Kubota Ltd. एवं Spark Minda Corporation का वर्चुअली भूमिपूजन कर प्रदेश में वृहद निवेश, रोजगार एवं नई विनिर्माण क्षमताओं के विस्तार के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान की। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के मार्गदर्शन, स्पष्ट नीति, साफ नीयत और दृढ़ संकल्प का ही प्रतिफल है कि आज 'नया उत्तर प्रदेश', भारत की टॉप थ्री इकोनॉमी में शामिल होते हुए विकास का 'ग्रोथ इंजन' बना है। जापान के दशकों के औद्योगिक अनुभव को आत्मसात कर उसे आगे बढ़ाने वाली युवा पीढ़ी आज उत्तर प्रदेश में है। जापानी कंपनियाँ उत्तर प्रदेश को अपना Second Industrial Home मानें। UP Govt Reliable Partner के रूप में आप सभी के साथ पूरी प्रतिबद्धता से खड़ी है। Japan External Trade Organization (JETRO) एवं सभी गणमान्य अतिथियों का हार्दिक अभिनंदन। Japan in India
0
0
Report

मराठवाड़ा में अगस्त में भी बारिश नहीं, किसान चिंतित और सूखे की आशंका बढ़ी

Chhatrapati Sambhajinagar, Maharashtra:मराठवाड्यात ऑगस्ट महिन्यात पावसाने जवळपास दडी मारल्यामुळे संपूर्ण विभागात चिंतेचे ढग साचले आहेत. श्रावण महिना सुरू होऊन आठवडा उलटला तरीही पावसाचा पत्ता नसल्याने खरीप हंगामातील पिकांवर मोठे सावट निर्माण झाले आहे. पिकांना अत्यंत गरजेच्या काळात पावसाने पाठ फिरवल्यामुळे शेतकरी हवालदिल झाले आहेत. दुष्काळाचे सावट आणखी गडद होत असल्याचे चित्र आहे. मराठवाड्यात ऑगस्ट महिनाही कोरडा ठाक... परतीचा पाऊसही फिरवणार पाठ ? शेतकऱ्यांना दमदार पावसाची आस. ऐन पावसाळ्यातील लातूर च्या मांजरा नदीचे पात्र बघा, अर्धा पावसाळा संपलाय मात्र नदीला पाणी नाही, दगड धोंडेच नदीच्या पात्रात दिसतंय, मराठवाड्यात पावसाने दांडी मारली आणि त्याचेच हे भेसूर चित्र आहे. फक्त नदी नाले नाही तर शेतात ही फारशी चांगली अवस्था नाही, पावसाच्या दीर्घ खंडामुळे मराठवाड्यातील मध्यम आणि लघु प्रकल्पांमधील पाणीसाठ्याचा प्रश्न अत्यंत गंभीर बनला आहे. ३ ऑगस्टपर्यंत झालेल्या पावसाने पेरण्या आणि सुरुवातीच्या वाढीला मदत केली होती, परंतु आता सलग 20 पेक्षा जास्त दिवस पाऊस नसल्याने पिके सुकू लागली आहेत. पुढील पंधरवड्यात पावस न झाल्यास पिकांचे कधीही भरून न येणारे नुकसान होण्याची शक्यता वर्तवली जात आहे. मराठवाड्याची वार्षिक सरासरी ६७९.५ मि.मी. आहे. मात्र आजच्या तारखेपर्यंत विभागात केवळ ३६१.७ मि.मी. पावसाची नोंद झाली आहे. म्हणजेच विभागात तब्बल ६१ मि.मी. पावसाची तूट निर्माण झाली आहे. लातूर आणि परभणी या जिल्ह्यांमध्ये पावसाची सर्वाधिक तूट नोंदवली गेली आहे. मराठवाड्यात इतरत्रही फारसे चांगले चित्र नाही. अलनिनोच्या संकटामुळे सुरवातीपासून मराठवाड्यात अपेक्षित पाऊस झाला नसल्याचे चित्र आहे. पाऊस नसल्याने शेतकऱ्यांची चिंता वाढली आहे. यंदा परतीचा पाऊसही धोका देणार आहे, हे चित्र महाराष्ट्रातच नाही तर मराठवाड्यातील हवामान विश्लेषक सांगतात. हवामान विभागाच्या अंदाजानुसार, प्रशांत महासागरातील एल निनोची स्थिती ऑगस्टमध्ये मध्यम आणि सप्टेंबरमध्ये मध्यम ते तीव्र राहण्याची शक्यता आहे. त्यामुळे ऑगस्ट महिन्यात राज्यातील पाऊस सरासरीपेक्षा कमीच राहील. तूर्त काही दिवस राज्यात सर्वदूर पाऊस होण्याची शक्यता कमी आहे. श्रीनिवास औंधकर, हवामान तज्ञ. जायकवाडी धरण भरला आहे मात्र त्यातून तीन जिल्ह्यांचा पिण्याच्या पाण्याचा प्रश्न सुटेल आणि काही प्रमाणात शेतीचा प्रश्न सुटेल मात्र उर्वरित मराठवाडा अजूनही पावसाच्या प्रतीक्षेत आहे. पावसाच्या लहरीपणामुळे पिकांना अपेक्षित ओलावा मिळालेला नाही. त्यामुळे एकूण उत्पादनावरही 50% पेक्षा जास्त परिणाम होणार आहे, त्यात सोयाबीन, कापूस, तूर आणि इतर पिकांसाठी पावसाचे उरलेले दिवस महत्त्वाचे ठरणार आहेत. कोसळधारांवरच पुढील भवितव्य अवलंबून आहे. ब्यूरो रिपोर्ट, झी २४ तास, छत्रपती संभाजी नगर.
0
0
Report

बलरामपुर के परिषदीय स्कूलों में बाहरी प्रवेश रोक, फोटो-वीडियो के लिए अनुमति जरूरी

Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर के परिषदीय विद्यालयों में अब बिना अनुमति बाहरी लोगों की एंट्री नहीं हो सकेगी। यूट्यूबर समेत किसी भी बाहरी व्यक्ति को स्कूल परिसर में फोटो-वीडियो बनाने के लिए सक्षम अधिकारी की अनुमति लेनी होगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विकास चंद्र श्रीवास्तव ने सभी प्रधानाध्यापकों और प्रभारी शिक्षकों को पत्र जारी कर इस संबंध में सख्त निर्देश दिए हैं। आदेश के बाद जिले में इसे लेकर चर्चा शुरू हो गई है। बीएसए ने पत्र में कहा है कि छात्र-छात्राओं की सुरक्षा और हित को ध्यान में रखते हुए किसी भी बाहरी व्यक्ति को सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना विद्यालय परिसर में प्रवेश नहीं दिया जाए। ऐसे लोगों को फोटो या वीडियो बनाने की अनुमति भी नहीं होगी। आदेश में कहा गया है कि बाहरी व्यक्तियों के विद्यालय में आने से पठन-पाठन प्रभावित होने के साथ शिक्षक पद की गरिमा और विभाग की छवि पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। निरीक्षण के लिए अधिकारी पहले से नामित बीएसए ने कहा कि विद्यालयों के निरीक्षण और अनुश्रवण के लिए जनपद और ब्लॉक स्तर पर अधिकारियों को पहले से नामित किया गया है। यही अधिकारी विद्यालयों का निरीक्षण करते हैं। निरीक्षण के लिए आने वाले अधिकारियों की जानकारी आगंतुक पंजिका में दर्ज करने के निर्देश भी दिए गए हैं। प्रधानाध्यापकों को विद्यालय संचालन अवधि में और उसके बाद स्कूल का गेट बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान के बीच आया आदेश यह आदेश ऐसे समय आया है जब 15 अगस्त से सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी स्कूलों की स्थिति सुधारने के उद्देश्य से ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत अभिभावकों और आम नागरिकों को सरकारी स्कूलों में जाकर वहां की सुविधाओं और व्यवस्थाओं का सोशल ऑडिट करने के लिए प्रोत्साहित किया गया था। हालांकि बीएसए के आदेश में इस अभियान या किसी राजनीतिक संगठन का कोई उल्लेख नहीं है। कर्मचारी संघ ने जताई आपत्ति ऑल इंडिया नेशनल पेंशन सिस्टम कर्मचारी संघ ने अभियान के तहत सरकारी स्कूलों के प्रस्तावित ऑडिट का विरोध किया है। संघ का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई से शिक्षकों और कर्मचारियों में डर का माहौल पैदा हो सकता है। संघ ने बाहरी लोगों के प्रवेश और सोशल ऑडिट को लेकर कानूनी एवं प्रशासनिक सवाल भी उठाए हैं। विभाग का तर्क है कि बच्चों की सुरक्षा, पठन-पाठन और विद्यालय की व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकृत अधिकारियों के माध्यम से ही निरीक्षण किया जाना चाहिए। बीएसए का आदेश इसी व्यवस्था को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जारी किया गया है.
0
0
Report
Advertisement

चरन गंगा खड्ड में बारिश से बाढ़ की आशंका, मौसम बदला पैटर्न—हर्जोत बैंस

Anandpur Sahib, Punjab:श्री आनंदपुर साहिब के लोढ़ीपुर के पास चारण गंगा खड्ड में ओवरफ्लो के कारण स्थिति बिगड़ी. CM हरजोत सिंह बैंस ने मौके का जायज़ा लिया और कहा कि पिछले कुछ दिनों में तीसरी बार चारण गंगा खड्ड ओवरफ्लो हुआ है. माता नैना देवी की पहाड़ियाँ और श्री आनंदपुर साहिब का बरसाती पानी इस खड्ड में आ रहा है. खड्ड की सफाई पहले करवाई गई थी, लेकिन मौसम में बदलाव के कारण बरसात का पैटर्न भी बदल रहा है. जितना बारिश पहले 10 दिनों में होती थी, अब कई बार वही मात्रा एक घंटे में पड़ जाती है. Chandigarh जैसे योजनाबद्ध शहरों में भी भारी बरसात से पानी भर गया है. हरजोत बैंस ने स्पष्ट किया कि मौसम के बदले हुए पैटर्न के कारण बरसात का पैटर्न बदला है. सलتیज में पानी का बड़ा बहाव नहीं आया, पर हिमाचल की पहाड़ियों से आने वाला पानी चारण गंगा खड्ड में पहुँचने से स्थिति गंभीर होती है.
0
0
Report
Advertisement

गौरीबाजार लघु सिंचाई विभाग का कार्यालय जर्जर, जान जोखिम में डालकर काम कर रहे कर्मचारी

ASAmit SinghFollow6m ago
Deoria, Uttar Pradesh:गौरीबाजार स्थित लघु सिंचाई विभाग का कार्यालय इन दिनों बदहाल और जर्जर स्थिति में है। कार्यालय की छत से प्लास्टर टूटकर गिर रहा है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा होने का खतरा बना हुआ है। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों की ओर से कार्यालय की मरम्मत और सुरक्षा को लेकर कोई ठोस पहल नहीं किए जाने से कर्मचारियों में नाराजगी है। कार्यालय के कमरे की खिड़कियां भी टूट चुकी हैं। भवन की हालत ऐसी है कि कर्मचारियों को जर्जर परिसर में ही बैठकर अपने सरकारी कार्यों का निपटारा करना पड़ रहा है। छत से प्लास्टर गिरने के कारण कर्मचारियों और कार्यालय में आने वाले लोगों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़ा हो गया है। कर्मचारियों का कहना है कि कार्यालय की स्थिति लंबे समय से खराब है। जर्जर छत और टूटे हिस्सों के कारण हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। बारिश के मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। इसके बावजूद विभागीय स्तर पर भवन की मरम्मत अथवा वैकल्पिक व्यवस्था की दिशा में अपेक्षित कदम नहीं उठाए गए। अब सवाल यह है कि जर्जर भवन में काम कर रहे कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी आखिर किसकी है?
0
0
Report

सहारनपुर के मगनपुरा गांव के पास तेंदुआ: ग्रामीणों में दहशत

Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर के मिर्जापुर क्षेत्र के मगनपुरा गांव में देर रात आबादी के पास तेंदुआ दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों के मुताबिक, रात करीब 12:30 बजे वाजिद चौधरी कार से गांव की ओर जा रहे थे। इसी दौरान सड़क पर अचानक एक तेंदुआ उनके.car के सामने आ गया। तेंदुए को देखकर वाजिद घबरा गए और उन्होंने सावधानी से कार की रोशनी उसकी ओर की। तेज रोशनी पड़ने पर तेंदुआ भागने के बजाय पास की एक दीवार पर चढ़ गया और कुछ देर तक वहीं बैठा रहा। इसके बाद वाजिद किसी तरह कार लेकर सुरक्षित वहां से निकल गए। घटना की जानकारी गांव में पहुंचने के बाद ग्रामीण सतर्क हो गए। आबादी के नजदीक तेंदुआ देखे जाने से बच्चों, बुजुर्गों और पालतू पशुओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों ने वन विभाग और पुलिस-प्रशासन से क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने तथा तेंदुए की तलाश कर उसे सुरक्षित पकड़ने की मांग की है। ग्रामीणों ने रात के समय अकेले बाहर निकलने से बचने की अपील भी की है।
0
0
Report
Advertisement

जयपुर में बहू पर बेटे की हत्या की साजिश का आरोप CCTV फुटेज से जांच तेज

Jaipur, Rajasthan:जयपुर में बेटे की मौत के मामले में परिवार ने जुटाए सबूतपत्नी पर हत्या की साजिश का आरोप जयपुर के विश्वकर्मा इलाके में 27 वर्षीय महेश मीणा की मौत के मामले में नया मोड़ सामने आया है। मृतक के पिता बाबूलाल मीणा ने वारदात के आसपास लगे CCTV फुटेज खंगालकर बहू पर बेटे की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है। CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस ने मर्ग जांच के बाद रविवार शाम हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक मृतक महेश विश्वकर्मा इलाके की लोहे की चद्दर बनाने वाली कंपनी में काम करता था। करीब डेढ़ साल पहले उसकी शादी शिवदासपुरा निवासी कविता मीणा से हुई थी। 5 अगस्त को महेश अपनी पत्नी को दवाई दिलाने बाइक से निकला था, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटा。 बाईट - प्रशांत किरण, डीसीपी वेस्ट जयपुर बाद में पत्नी कविता ने महेश के छोटे भाई मनीष को फोन कर उसकी तबीयत खराब होने की जानकारी दी और विश्वकर्मा के 14 नंबर पुलिया के पास बुलाया। परिजन मौके पर पहुंचे तो महेश बाइक के पास सड़क किनारे बेहोशी की हालत में मिला। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। महेश की मौत के बाद पुलिस ने सामान्य मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इसी दौरान मृतक के परिवार ने घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज जुटाई। पिता का आरोप है कि फुटेज में बहू कविता की बताई कहानी से अलग तस्वीर सामने आई।शुरुआती तौर पर पूरा मामला प्रेम प्रसंग के चलते हत्या की साजिश का हो सकता है। मृतक के परिवार के मुताबिक कविता ने बताया था कि महेश की तबीयत खराब होने के बाद उसने उसे बाइक पर पीछे बैठाकर खुद से बांधा और घर लाने की कोशिश की थी। हालांकि CCTV फुटेज में कविता के साथ अन्य लोगों के भी मौके तक पहुंचने की बात सामने आने का दावा किया गया है। बाईट - मृतक का भाई पुलिस के अनुसार जांच में कविता के परिचित गणेश, अजय मीणा और गोलू प्रजापत के नाम सामने आए हैं। मृतक के पिता ने आरोप लगाया है कि पत्नी ने परिचितों के साथ मिलकर साजिश रची और महेश को कथित तौर पर जहर देकर उसकी हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और CCTV फुटेज समेत अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है। पत्नी और उसके कथित साथियों पर लगाए गए आरोपों की पुलिस जांच कर रही है।पुलिस की जांच के बाद ही साफ़ होगा कि मामला अवैध संबंध के चलते हत्या की साजिश का है या नहीं।
0
0
Report

कनाडा सेटलमेंट नाम पर 27.69 लाख ठगी; कपूरथला शिक्षक पुत्र केस

Kapurthala, Punjab:# कनाडा में सेटल करवाने का झांसा देकर सैनिक स्कूल के अध्यापक से 27.69 लाख की ठगी **कपूरथला में इमीग्रेशन सर्विस कंपनी के संचालक समेत चार के खिलाफ केस दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच** कपूरथला सैनिक स्कूल के एक अध्यापक के बेटे को कनाडा में सेटल करवाने का झांसा देकर चंडीगढ़ की एक इमीग्रेशन सर्विस कंपनी द्वारा 27 लाख 69 हजार 515 रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित अध्यापक की शिकायत पर थाना सिटी कपूरथला पुलिस ने इमीग्रेशन सेंटर के संचालक समेत चार आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में सैनिक स्कूल कपूरथला के अध्यापक मनोहरलाल चंदेल ने बताया कि उनके बेटे प्रज्वल चंदेल को कनाडा में पक्का करवाने के लिए उन्होंने सन कास्ट इमीग्रेशन सर्विस के संचालक अरविंदर सिंह और उसके तीन साथियों से संपर्क किया था। शिकायत के अनुसार आरोपियों ने उनके बेटे को कनाडा में सेटल करवाने का भरोसा देकर अलग-अलग समय पर उनसे कुल 27 लाख 69 हजार 515 रुपये की रकम हासिल कर ली। मनोहरलाल चंदेल के मुताबिक रकम लेने के बाद काफी समय बीत जाने के बावजूद आरोपियों ने न तो उनके बेटे को कनाडा में पक्का करवाया और न ही उनकी रकम वापस की। जब उन्होंने आरोपियों से अपने पैसे वापस मांगे तो कथित तौर पर उन्हें जान-माल का नुकसान पहुंचाने की धमकियां भी दी गईं। मामले की जांच कर रहे एएसआई बलदेव सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता मनोहरलाल चंदेल के बयानों के आधार पर पुलिस ने सन कास्ट इमीग्रेशन सर्विस के मालिक अरविंदर सिंह, गुरदीप सिंह, बाघा पुराना निवासी डेविड अरोड़ा पुत्र केवल कुमार तथा चंडीगढ़ निवासी बलजिंदर सिंह पुत्र मदनलाल के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारी के अनुसार मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस द्वारा शिकायत में लगाए गए आरोपों की पड़ताल के साथ-साथ आरोपियों से संबंधित दस्तावेजों और पैसों के लेन-देन की भी जांच की जा रही है। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि विदेश भेजने और कनाडा में सेटल करवाने के नाम पर ठगी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ऐसे मामलों को देखते हुए लोगों को किसी भी इमीग्रेशन एजेंट को रकम देने से पहले उसके लाइसेंस, पंजीकरण, कार्यालय की वैधता और किए जा रहे दावों की पूरी तरह जांच कर लेनी चाहिए।
0
0
Report
Advertisement

आशुतोष मिश्रा की मां की मौत: एसपी ने निष्पक्ष जाँच का आश्वासन दिया

Ambad, Maharashtra:अम्बेडकरनगर- आईपीएस आशुतोष मिश्रा की माँ की मौत मामले में एसपी का आया बयान. एसपी ने कहा मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी और गहन जांच जारी है. शोसल मीडिया पर गायब जेवरात के मिलने के सवाल पर कहा एफआईआर में दिखाये गये अधिकांश जेवरात अभी बरामद नहीं हुए हैं. मौके पर उसी दिन तुलसी की माला और कील नुमा पीली धातु की कुछ चीजें मिली थीं जो परिवार को सौंप दी गयी हैं. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका था, बिसरा सुरक्षित कर जांच के लिए भेजा गया है. मामले की जांच के लिए कई टीमें गठित की गई हैं, पूछताछ बयानों वीडियो रिकॉर्डिंग में की जा रही है. आशुतोष मिश्रा के बयान की कोई निर्दोष न फंसे भले ही एक दो महीने या उससे ज्यादा समय लग जाए पर एसपी ने कहा पूरी निष्पक्षता से जांच की जा रही है, पुलिस किसी निर्दोष को क्यों फंसेगी. 16 अगस्त को मालीपुर थाना क्षेत्र के रूढ़ा गांव में आईपीएस आशुतोष मिश्र की माँ का शव घर के अंदर मिला था. आशुतोष मिश्र ने हत्या और लूट का मुकदमा दर्ज कराया था.
0
0
Report

लक्षित भाषा हिंदी में शीर्षक: लक्ष्मी नगर के नकाबपोश युवकों द्वारा घर और कार पर हमला, परिवार में दहशत

Dera Bassi, Punjab:ਡੇਰਾਬੱਸੀ ਡੇਰਾਬੱਸੀ ਦੇ ਲਕਸ਼ਮੀ ਨਗਰ ਦੀ ਗਲੀ ਨੰਬਰ 9 ਵਿੱਚ ਦੇਰ ਰਾਤ ਨਕਾਬਪੋਸ਼ ਹਥਿਆਰਬੰਦ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਇੱਕ ਘਰ ਨੂੰ ਨਿਸ਼ਾਨਾ ਬਣਾਉਣ ਦਾ ਸਨਸਨੀਖੇਜ਼ ਮਾਮਲਾ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ। ਚਾਰ ਨਕਾਬਪੋਸ਼ ਨੌਜਵਾਨ ਤਲਵਾਰਾਂ, ਗੰਡਾਸੀਆਂ ਅਤੇ ਡੰਡਿਆਂ ਨਾਲ ਲੈਸ ਹੋ ਕੇ ਘਰ ਦੇ ਬਾਹਰ ਪਹੁੰਚੇ ਅਤੇ ਉੱਥੇ ਖੜ੍ਹੀ ਕਾਰ ਦੀ ਬੁਰੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਭੰਨਤੋੜ ਕਰ ਦਿੱਤੀ। ਹਮਲਾਵਰਾਂ ਨੇ ਕਾਰ ਦੇ ਸ਼ੀਸ਼ਿਆਂ ਸਮੇਤ ਹੋਰ ਹਿੱਸਿਆਂ ’ਤੇ ਤਾਬੜਤੋੜ ਵਾਰ ਕੀਤੇ। ਇਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਘਰ ਦੇ ਦਰਵਾਜ਼ੇ ਨੂੰ ਵੀ ਨਿਸ਼ਾਨਾ ਬਣਾਇਆ। ਘਰ ਚ ਰਹਿਣ ਵਾਲੀ ਮਨਜੀਤ ਕੌਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਅਚਾਨਕ ਬਾਹਰੋਂ ਭੰਨਤੋੜ ਅਤੇ ਰੌਲੇ ਦੀਆਂ ਆਵਾਜ਼ਾਂ ਸੁਣਾਈ ਦਿੱਤੀਆਂ। ਜਦੋਂ ਪਰਿਵਾਰ ਨੇ ਬਾਹਰ ਦੇਖਿਆ ਤਾਂ ਚਾਰ ਨੌਜਵਾਨ ਮੂੰਹ ਢੱਕ ਕੇ ਹਥਿਆਰਾਂ ਨਾਲ ਕਾਰ ’ਤੇ ਹਮਲਾ ਕਰ ਰਹੇ ਸਨ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਹੱਥਾਂ ਵਿੱਚ ਤਲਵਾਰਾਂ, ਗੰਡਾਸੀਆਂ ਅਤੇ ਡੰਡੇ ਸਨ। ਮਨਜੀਤ ਕੌਰ mutants ਮਤਾਬਕ ਹਮਲਾਵਰਾਂ ਨੇ ਕੁਝ ਹੀ ਸਮੇਂ ਵਿੱਚ ਕਾਰ ਨੂੰ ਬੁਰੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਨੁਕਸਾਨ ਪਹੁੰਚਾਇਆ। ਕਾਰ ਦੇ ਸ਼ੀਸ਼ੇ ਤੋੜਨ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਹਮਲਾਵਰ ਘਰ ਦੇ ਗੇਟ ਵੱਲ ਵਧੇ। ਜਦੋਂ ਉਸ ਨੇ ਹਾਲਾਤ ਦੇਖਣ ਲਈ ਗੇਟ ਖੋਲ੍ਹਣ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਤਾਂ ਹਮਲਾਵਰ ਉਸ ਵੱਲ ਵੀ ਵਧੇ ਅਤੇ ਕਥਿਤ ਤੌਰ ’ਤੇ ਹਮਲਾ ਕਰਨ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤੀ। ਹਾਲਾਤ ਵਿਗੜਦੇ ਦੇਖ ਪਰਿਵਾਰ ਵਿੱਚ ਡਰ ਦਾ ਮਾਹੌਲ ਬਣ ਗਿਆ। ਪਰਿਵਾਰਕ ਮੈਂਬਰ ਆਪਣੀ ਜਾਨ ਬਚਾਉਣ ਲਈ ਘਰ ਦੇ ਪਿਛਲੇ ਹਿੱਸੇ ਵੱਲ ਭੱਜੇ ਅਤੇ ਇੱਕ ਕਮਰੇ ਵਿੱਚ ਲੁਕ ਗਏ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਹਮਲਾਵਰਾਂ ਨੇ ਘਰ ਦੇ ਦਰਵਾਜ਼ੇ ’ਤੇ ਵੀ ਹਥਿਆਰਾਂ ਨਾਲ ਵਾਰ ਕੀਤੇ। ਪਰਿਵਾਰ ਦਾ ਦੋਸ਼ ਹੈ ਕਿ ਹਮਲਾਓਰਾਂ ਨੇ ਕੁਝ ਸਮੇਂ ਤੱਕ ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਦਹਿਸ਼ਤ ਦਾ ਮਾਹੌਲ ਬਣਾਈ ਰੱਖਿਆ ਅਤੇ ਫਿਰ ਮੌਕੇ ਤੋਂ ਫਰਾਰ ਹੋ ਗੇ। ਵਾਰਦਾਤ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਪਰਿਵਾਰ ਨੇ ਤੁਰੰਤ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਸੂਚਿਤ ਕੀਤਾ। ਸੂਚਨਾ ਮਿਲਦੇ ਹੀ ਪੁਲਿਸ ਟੀਮ ਮੌਕੇ ’ਤੇ ਪਹੁੰਚੀ ਅਤੇ ਮੌਕੇ ਦਾ ਜਾਇਜ਼ਾ ਲਿਆ। ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਕਾਰ ਅਤੇ ਘਰ ਨੂੰ ਹੋਏ ਨੁਕਸਾਨ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕਰਨ ਦੇ ਨਾਲ-ਨਾਲ ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਲੱਗੇ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਕੈਮਰਿਆਂ ਦੀ ਫੁਟੇਜ ਵੀ ਖੰਗਾਲੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਫੁਟੇਜ ਰਾਹੀਂ ਹਮਲਾਵਰਾਂ ਦੀ ਪਛਾਣ ਕਰਨ ਅਤੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਆਉਣ-ਜਾਣ ਦੇ ਰਸਤੇ ਦਾ ਪਤਾ ਲਗਾਉਣ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਪੁਲਿਸ ਇਹ ਵੀ ਪਤਾ ਲਗਾ ਰਹੀ ਹੈ ਕਿ ਹਮਲਾਵਰ ਕਿਸ ਵਾਹਨ ’ਤੇ ਸਵਾਰ ਹੋ ਕੇ ਆਏ ਸਨ ਅਤੇ ਵੀ ਵਾਰਦਾਤ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਕਿੱਧਰ ਫਰਾਰ ਹੋਏ। ਫਿਲਹਾਲ ਸਭ ਤੋਂ ਵੱਡਾ ਸਵਾਲ ਇਹ ਬਣਿਆ ਹੋਇਆ ਹੈ ਕਿ ਨਕਾਬਪੋਸ਼ ਹਮਲਾਵਰਾਂ ਨੇ ਇਸ ਪਰਿਵਾਰ ਨੂੰ ਹੀ ਨਿਸ਼ਾਨਾ ਕਿਉਂ ਬਣਾਇਆ। ਹਮਲੇ ਪਿੱਛੇ ਕੋਈ ਪੁਰਾਣੀ ਰੰਜਿਸ਼, ਨਿੱਜੀ ਵਿਵਾਦ ਜਾਂ ਹੋਰ ਕਾਰਨ ਹੈ ਜਾਂ ਨਹੀਂ, ਇਸ ਬਾਰੇ ਪੁਲਿਸ ਜਾਂਚ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਹੀ ਸਥਿਤੀ ਸਪੱਸ਼ਟ ਹੋਵੇਗੀ। ਇਸ ਘਟਨਾ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਲਕਸ਼ਮੀ ਨਗਰ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਵਿੱਚ ਵੀ ਡਰ ਅਤੇ ਚਿੰਤਾ ਦਾ ਮਾਹੌਲ ਹੈ。 BYTE- victim VISUALS
0
0
Report

लखीसराय अशोकधाम मंदिर के पास भगदड़ में सात मौत, 25 घायल; जांच टीम गठित

Lakhisarai, Bihar:लखीसराय अशोकधाम मंदिर के पास सावन की तीसरी सोमवार, 17 अगस्त को जलाभिषेक करने पहुंचे श्रद्धालुओं के बीच अचानक अफरा-तफरी और भगदड़ की स्थिति उत्पन्न होने के मामले को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। घटना में सात लोगों की मौत तथा 25 लोगों के घायल होने के बाद प्रशासन ने पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच के लिए जांच टीम का गठन किया है।लखीसराय समाहरणालय की जिला गोपनीय शाखा से जारी आदेश के अनुसार, घटना के कारणों, घटनाक्रम और प्रशासनिक एवं व्यवस्थागत पहलुओं की प्रारंभिक जांच अपर समाहर्ता, लखीसराय नीरज कुमार की अध्यक्षता में गठित टीम करेगी।जांच टीम में अपर समाहर्ता नीरज कुमार को अध्यक्ष बनाया गया है। उनके साथ अनुमंडल पदाधिकारी, लखीसराय प्रभाकर कुमार तथा अनुमंडल पुलिस अधिकारी, लखीसराय शिवम कुमार को जांच टीम का सदस्य नामित किया गया है। प्रशासन ने टीम को घटना की परिस्थितियों और उससे जुड़े तमाम पहलुओं की बारीकी से जांच करने की जिम्मेदारी दी है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top