458001
मंदसौर में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा द्वारा गांधी चौराहे पर दिग्विजय सिंह का पुतला जलाया
Mandsaur, Madhya Pradesh:भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा ने आज गांधी चौराहे पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का पुतला जलाया। मोर्चा का कहना है कि दिग्विजय सिंह ने अनुसूचित जाति और जनजाति के आरक्षण को समाप्त करने और अल्पसंख्यकों को देने की बात की थी। इसके साथ ही, वीडी शर्मा के खिलाफ अपशब्द कहने का आरोप भी लगाया गया। पुतला दहन के दौरान नारेबाजी की गई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
खंडवा के रोशनाई गांव में ट्रैक्टर पलटने से 7 साल के बच्चे की मौत
Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा में ट्रैक्टर दबने से 7 साल के मासूम की मौत हो गई, जबकि दूसरा बेटा और पिता बच गए। घटना खंडवा के रोशनाई गांव की है। यहां एक पिता खेत में ट्रैक्टर चला रहा था। ट्रैक्टर में उसके साथ 7 और 4 साल के दो बेटे भी बैठे थे। खेत के पास ही एक सुखा नाला था। खेत में हाल चलाने के दौरान ट्रैक्टर को रिवर्स लेते समय वह नाले के किनारे पर आ गया जिससे ट्रैक्टर पीछे से ऊंचा होकर नाले में जा गिरा। गिरते समय छोटा बेटा समतल जमीन पर गिर गया जिससे वह बच गया लेकिन बड़ा बेटा शिवम नाले में ट्रैक्टर के नीचे दब गया जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना में पिता भी दबा था लेकिन उसे ज्यादा चोट नहीं आई। घटना के बाद ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और क्रेन की मदद से ट्रैक्टर को बाहर निकाला। तुरंत ही बच्चे को अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद गांव में दुख का माहौल है।0
0
Report
रायबरेली के बछरावां में सई नदी बाढ़, तीन गांव प्रभावित; राहत के निर्देश दिए गए
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली के बछरावां में सई नदी बाढ़, तीन गांव प्रभावित; राहत के निर्देश दिए गए0
0
Report
साहिबगंज के यात्रियों को राहत: आज से 13 लोकल व मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन शुरू
Sahibganj, Jharkhand:Anchor Intro :- साहिबगंज और इसके आस पास के लोगो के लिए रेलवे की ओर से एक बड़ी खुश खबरी सामने आई हैँ. पिछले आठ दिनों से बंद ट्रेनों का परिचलान आज से शुरू करने की घोषणा की गई हैँ. जो आज से दोपहर एक बजे साहिबगंज से हावड़ा के बीच स्पेशल ट्रैन चलाया जायेगा. इसके बाद शाम से सभी ट्रेनों का परिचलान होगा. जिससे तक़रीबन 13 लोकल ट्रेने और कई मेल एक्सप्रेस ट्रैन चलाया जायेगा. इसकी जानकारी मालदा रेल मण्डल के ADRM अमरेंद्र कुमार मौर्या ने दी. आपको बता दे की 29 सितम्बर से गंगा कटाव के करण सकरीगली - महाराजपुर के बीच रेलवे ट्रैक को यात्री सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक दर्जन से अधिक ट्रैन रद्द था और कई ट्रैन का मार्ग बदला गया था. जिससे साहिबगंज और आस पास के रेल यात्रियों को काफ़ी परेशानी हो रही थी.आज से ट्रेनों का परिचलान शुरू होने से यात्रियों को राहत मिलेगी.0
0
Report
Advertisement
200 साल से अधिक पुराने मैपल पेड़ के पतझड़ रंग दिखे
Noida, Uttar Pradesh:The autumn colours of this maple tree that’s over 200 years old0
0
Report
आठ दिन से लेन-देन ठप, दो माह से पासबुक प्रिंटर खराब अपने ही पैसे के लिए भटक रहे खाताधारक
Partawal, Uttar Pradesh:परतावल। नगर पंचायत परतावल स्थित पोस्ट ऑफिस की तकनीकी व्यवस्था की बदहाली से खाताधारकों की परेशानी बढ़ गई है। राउटर मशीन करीब आठ दिनों से खराब पड़ी है, जिसके चलते लेन-देन प्रभावित है। वहीं पासबुक प्रिंटर मशीन भी करीब दो महीने से खराब होने के कारण खाताधारकों की पासबुक अपडेट नहीं हो पा रही है। अपने ही खाते से पैसे निकालने के लिए लोग कई दिनों से पोस्ट ऑफिस के चक्कर काटने को मजबूर हैं। खाताधारक राम प्यारे ने बताया कि वह लगातार चार दिनों से पैसे निकालने के लिए पोस्ट ऑफिस आ रहे हैं, लेकिन अब तक भुगतान नहीं हो सका। राम मिलन ने कहा कि जरूरत के समय खाते में जमा अपने ही पैसे नहीं मिल पाना बेहद परेशानी की बात है। खाताधारक चंद्रावती ने भी व्यवस्था को लेकर परेशानी जताई। पोस्ट मास्टर मंगला ने बताया कि राउटर मशीन करीब आठ दिनों से खराब है, जिससे लेन-देन नहीं हो पा रहा है। वहीं पासबुक प्रिंटर मशीन करीब दो महीने से खराब पड़ी है, जिसके कारण खाताधारकों की पासबुक प्रिंट नहीं हो पा रही है। उन्होंने बताया कि समस्या को लेकर उच्च स्तर पर बातचीत की गई है और जल्द ही व्यवस्था सामान्य होने की उम्मीद है। एक तरफ राउटर खराब होने से लेन-देन ठप है तो दूसरी ओर दो महीने से पासबुक प्रिंटर खराब पड़ा है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि तकनीकी खराबियों को दूर कराने में इतनी देरी क्यों हो रही है और खाताधारकों को अपने ही पैसे के लिए आखिर कब तक पोस्ट ऑफिस के चक्कर लगाने पड़ेंगे।0
0
Report
मुहम्मदाबाद गोहना तहसील में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, अमित शाह व चुनाव आयुक्त का पुतला फूंकने की तैयार
Muhammadabad Gohna, Uttar Pradesh:मुहम्मदाबाद गोहना तहसील में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, अमित शाह व चुनाव आयुक्त का पुतला फूंकने की तैयारी; पुलिस फोर्स तैनात मुहम्मदाबाद गोहना तहसील परिसर में अधिवक्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। प्रदर्शन के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और चुनाव आयुक्त का पुतला फूंकने की तैयारी की जा रही है। स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन तहसील परिसर में भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी है। मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।0
0
Report
Advertisement
ASHA कर्मियों ने बक्सर जिला कार्यालय पर मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया
Buxar, Bihar:अपने विविध मांगों को लेकर आशा कर्मियों ने विरोध प्रदर्शन किया और बक्सर समाहरणालय पहुंचकर सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आशा कर्मियों ने सरकार पर उनकी मांगों की अनदेखी करने और भुगतान में अनियमितता बरतने का आरोप लगाया। आशा कर्मियों का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं को धरातल पर पहुंचाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। इसके बावजूद सरकार की ओर से लगातार मानदेय और सुविधाओं में कटौती की जा रही है। वहीं, समय पर भुगतान नहीं होने के कारण उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन कर रही आशा कर्मियों ने कहा कि मौजूदा मानदेय में परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने सरकार से न्यूनतम 26 हजार रुपये मानदेय देने की मांग की है। आशा कर्मियों का कहना है कि लगातार काम का दबाव बढ़ रहा है, लेकिन उसके अनुरूप मानदेय और सुविधाएं नहीं मिल रही हैं。0
0
Report
मैन्युअल व्हीलचेयर को इलेक्ट्रिक ट्राइक में बदलने वाला स्नैप-ऑन फ्रंट ड्राइव
Noida, Uttar Pradesh:A snap-on front drive that turns a manual wheelchair into an electric trike0
0
Report
कृषि मंत्री विजय सिन्हा का लखीसराय में सहयोग शिविर; लोगों की समस्याओं का समाधान
Lakhisarai, Bihar:लखीसराय। कृषि मंत्री सह लखीसराय विधायक विजय कुमार सिन्हा एक दिवसीय दौरे पर लखीसराय पहुंचे। इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। दौरे की शुरुआत उन्होंने बड़हिया स्थित शक्तिपीठ जगदंबा मंदिर में पूजा-अर्चना कर की। इसके बाद मंत्री विजय कुमार सिन्हा लखीसराय विधानसभा क्षेत्र के बड़हिया, सदर प्रखंड और लखीसराय नगर में आयोजित सहयोग शिविर में शामिल हुए। सहयोग शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने पहुंचकर अपनी समस्याएं मंत्री के समक्ष रखीं। मंत्री ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों को उनके समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि ‘आपकी सरकार, आपके द्वारा’ कार्यक्रम के तहत सहयोग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्देश्य लोगों की समस्याओं को उनके बीच जाकर सुनना और यथासंभव उनका ऑन-द-स्पॉट समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने अधिकारियों को आम लोगों की शिकायतों के त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया。0
0
Report
Advertisement
बांसवाड़ा के हरिपुरा में कवेलू मकान में भीषण आग, लाखों का नुकसान
Banswara, Rajasthan:बांसवाड़ा जिले के कलिंजरा थाना क्षेत्र के हरिपुरा गाँव में एक कवेलू पोश मकान में अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही देर में मकान अपने आगोश में चला गया, और मकान पूरी तरह जल गया तथा मकान में रखा सारा सामान राख हो गया। इस आग से मकान मालिक को लाखों रुपए का नुकसान हुआ। ग्रामीण और खेत में काम कर रहे लोग मौके पर पहुँचकर आग बुझाने का प्रयास करते रहे, लेकिन तब तक मकान जलकर राख हो गया था। स्थानीय अधिकारियों ने घटना की जानकारी ली और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता के लिए उच्च अधिकारियों को अवगत कराया; आग से घर में बंधे पशु भी जल गए।0
0
Report
रील रिएक्शन: सोशल मीडिया पर तेज़ वायरल प्रतिक्रिया
Ratlam, Madhya Pradesh:0
0
Report
जुगनुओं की रोशनी से भरपूर एक रात
Noida, Uttar Pradesh:A night full of fireflies0
0
Report
Advertisement
हमीरपुर में अज्ञात कारणों से युवक ने तालाब में छलांग दी; शव बरामद
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर: अज्ञात कारणों के चलते युवक ने तालाब में लगाई छलांग, CCTV कैमरे में कैद हुआ तालाब में छलांग लगाता हुआ युवक, छलांग लगाते ही तालाब की गहराई में समाया युवक, सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से खोजबीन शुरू की, कई घंटे के सर्च ऑपरेशन के बाद गोताखोरों को मिला युवक का शव, शव को कब्जे में लेकर पुलिस कार्रवाई में जुटी, राठ कोतवाली कस्बे के जलालपुर रोड के पठानपुरा इलाके का मामला।0
0
Report
झारखंड: वेतन नहीं मिलने पर 200 से अधिक आउटसोर्सिंग कर्मी रांची विभागीय मुख्यालय पहुंचे
Ranchi, Jharkhand:पेयजल एवं स्वच्छता विभाग में काम कर रहे 200 से अधिक आउटसोर्सिंग कर्मियों को पिछले 6-7 महीने से वेतन नहीं मिला है। वेतन भुगतान की मांग को लेकर आज झारखंड के अलग-अलग जिलों से आए कर्मी रांची के डोरंडा स्थित पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के मुख्यालय पहुंचे। कर्मियों ने मुख्य अभियंता को ज्ञापन सौंपते हुए जल्द वेतन भुगतान की मांग की। कर्मियों का कहना है कि वे पूर्व की आउटसोर्सिंग कंपनी के माध्यम से विभाग में काम कर रहे थे। कंपनी का कार्यकाल मार्च 2026 में समाप्त हो गया, लेकिन इसके बाद भी कर्मियों से काम लिया जाता रहा। उन्हें आश्वासन दिया गया था कि नई आउटसोर्सिंग कंपनी आने पर उन्हें काम पर रखा जाएगा और बकाया वेतन का भुगतान कराया जाएगा। हालांकि, कई महीने बीत जाने के बाद भी न तो नई कंपनी का मामला स्पष्ट हुआ और न ही कर्मियों को बकाया वेतन मिला। कर्मियों के कहना है कि टेंडर कई बार हुआ, लेकिन रद्द हो गया। ऐसे में उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। कर्मचारियों ने विभाग के अधिकारियों से मांग की है कि बकाया वेतन भुगतान की निश्चित तारीख बताई जाए, ताकि वे अपने परिवार का खर्च चला सकें और आने वाले त्योहारों को मना सकें। विभाग में काम कर रही शिवानी कुमारी ने कहा कि हम झारखंड के सभी जिलों से आए हैं। हम लोग वाटर टेस्टिंग लैबोरेटरी में काम करते हैं। पिछले छह-सात महीने से हमारा वेतन नहीं मिला है। हम बिना पैसे के लगातार काम कर रहे हैं। घर चलाना मुश्किल हो गया है। बच्चों की पढ़ाई और घर के राशन तक के लिए परेशानी हो रही है। हमने कई बार अधिकारियों को लिखित रूप से जानकारी दी और अपनी समस्या बताई, लेकिन अब तक समाधान नहीं हुआ। हमें कहा जाता है कि टेंडर होने के बाद भुगतान मिलेगा, लेकिन टेंडर तीन-चार बार रद्द हो चुका है। हमारी मांग है कि हमें बताया जाए कि हमारा बकाया वेतन कब तक मिलेगा। त्योहार आने वाले हैं, ऐसे में हमारे पास घर चलाने तक के पैसे नहीं हैं.0
0
Report
बेगूसराय में करंट लगने से किसान की मौत, विरोध में NH-28 जाम
Begusarai, Bihar:बेगूसराय में किसान चंदन कुमार की करंट लगने से मौत हो गई। लोगों ने बिजली विभाग के लापरवाही के आरोप लगाकर सड़क जाम किया, जिससे खाने-पीने में दिक्कत आई। घटना बछवाड़ा थाना क्षेत्र के गोधन पंचायत की है, सुबह 11 हजार वोल्ट की बिजली तार की चपेट में आने से 40 वर्षीय किसान चंदन कुमार की मौत हो गई। वह कृष्णदेव चौधरी के पुत्र थे और परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। उनके बच्चों की छोटी बहन की शादी भी थी। दुर्घटना के बाद अधिकारीयों से तार हटाने और दुरुस्त कराने की मांग की जा रही थी। ग्रामीणों का कहना है कि चार वर्षों से शिकायत चल रही है लेकिन समाधान नहीं हुआ; यह पांचवीं मौत बताई जा रही है। तार लोहे के खंभों से घूर-घूर कर लटक रहे हैं, कई जगह 6-10 फीट ऊपर हवा में लटक रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि ओवरलोड के कारण तार टूटते हैं और 440V लाइन से 11kV सप्लाई होना खतरे की बात है। प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे और फोन उठाने में भी ढिलाई जताई गई। ग्रामीणों ने NH-28 पर जाम लगाया, जब तक जिलाधिकारी नहीं आते, जाम नहीं हटेगा। पुलिस ने शव पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय भेज दिया; NH-28 पर तीन घंटे से ज्यादा यातायात ठप रहा। प्रश्न उठता है कि वर्षों से शिकायत के बावजूद समय पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई, और आगे क्या होगा।0
0
Report
Advertisement
