458389
सीहोर के भेरूंदा में भारी बारिश, सड़कों पर जलभराव से गाड़ियां बहीं
Sihor, Madhya Pradesh:सीहोर जिले के भेरूंदा में मंगलवार को कुछ ही घंटों में 71 एमएम भारी बारिश दर्ज की गई, जिससे सड़कों पर जलभराव हो गया और गाड़ियां बहने लगीं। इस स्थिति के कारण कोलार डैम के गेट नंबर 4 और 5 को 50-50 सेंटीमीटर तक खोला गया। पिछले वर्ष इसी समय में 762.5 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी जबकि जिले में सामान्य औसत वर्षा 1148.4 मिलीमीटर है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
देहरादून क्लेमेन्ट टाउन में कंटेनर पलटने से चार लोगों की मौत
Noida, Uttar Pradesh:Anchors: राजधानी देहरादून के क्लेमेन्ट टाउन क्षेत्र में एक कंटेनर के पलटने से कार सवार चार लोगों की मौत हो गई बताता जा रहा है कि कंटेनर कार पर पलट गया तो उसकी वजह से यह हादसा हुआ है। जिससे कार में सवार तीन महिलाएं समेत एक व्यक्ति की मौत हो गई है। locals ने नाराजगी जाहिर की है बताया जा रहा है कि इस तरह की घटनाएं वहां लगातार घटती हैं।0
0
Report
गया में 5 लाख लूट: मास्टरमाइंड खुद लूटकर्मी, दुकान कर्मचारी गिरफ्तार
Gaya, Bihar:गया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हथियार के बल पर 5 लाख की लूट का खुलासा, लूटकांड का मास्टरमाइंड निकला दुकान का कर्मचारी,खुद रची थी साजिश,1.53 लाख नकद, 3 मोबाइल और एक अपाचे मोटरसाइकिल जब्त,दो शातिर गिरफ्तार。 बिहार के गया जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ इमामगंज थाना क्षेत्र में कैश कलेक्शन कर्मी से हुई लगभग 5 लाख रुपये की लूट का पुलिस ने महज़ कुछ ही दिनों में बड़ा खुलासा कर दिया है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि इस लूटकांड का मास्टरमाइंड कोई और नहीं, बल्कि खुद पीड़ित कर्मचारी ही निकला。 इमामगंज पुलिस कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के अनुसार, यह पूरी घटना 25 अक्टूबर 2026 की है। जँहा शिकायतकर्ता ने इमामगंज थाने में मामला दर्ज कराया था कि वह 'श्री लक्ष्मी इन्टरप्राइजेज' की दुकान पर ड्राइवर और स्टाफ का काम करता है। अपने मालिक के कहने पर वह विभिन्न जगहों से पैसे कलेक्शन कर लगभग 5 लाख रुपये लेकर मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था। रास्ते में जमुना फील्ड के पास अज्ञात बदमाशों ने बंदूक का भय दिखाकर उसका पैसों से भरा बैग लूट लिया और फरार हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के निर्देश पर इमामगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। तकनीकी अनुसंधान,ूचना संकलन और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लोकनाचक गांव के रहने वाले धर्मवीर कुमार को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी धर्मवीर की निशानदेही पर पुलिस ने लूटे गए 1.5 लाख रुपये और एक मोबाइल फोन बरामद किया। पूछताछ के दौरान धर्मवीर ने जो खुलासा किया, उसने सबको चौंका दिया। उसने बताया कि इस लूट की साजिश किसी और ने नहीं, बल्कि खुद दुकान के स्टाफ और वादी अभिषेक कुमार (पिता- स्व० अमोड मिश्रा, निवासी- बरडीह, इमामगंज) ने रची थी। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सह-अभियुक्त अभिषेक कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया और उसके घर से लूटे गए 3,600 रुपये और 2 मोबाइल फोन बरामद किए। साथ ही, घटना में प्रयुक्त एक काले रंग की अपाचे मोटरसाइकिल को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है。 फिलहाल पुलिस गिरफ्तार दोनों आरोपियों के आपराधिक इतिहास को खंगाल रही है और इस घटना में शामिल अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है। गया पुलिस की इस मुस्तैदी और त्वरित कार्रवाई की इलाके में काफी सराहना हो रही है。 बाइट:- धीरज कुमार, डीएसपी इमामगंज गया0
0
Report
महंगाई और आधुनिकता के बीच मिट्टी के दीपक फिर से रोशन होने को तैयार
Karauli, Rajasthan:मिट्टी के दियों पर भारी पडी आधुनिकता की चमक, इस मंहगाई के जमाने में मिट्टी से बने दीपक व हाट बेचकर परिवार पालना भी मुश्किल होता है लेकिन फिर भी करौली जिले में दर्जनों परिवार अपने पैतृक कार्य में लगे हुए हैं और मिट्टी से बने दिये बेचकर दूसरों का घर रोशन करने में जुटे हैं। मिट्टी के दीपक बनाने वाले कुंभकारों का कहना है कि इस बढती महंगाई एवं आधुनिकता की चकाचैंध ने दिनरात मेहनत कर मिट्टी से बर्तन बनाने वाले लोगों का धंधा छीन लिया है। बाइट - जीतू , कुम्भकार कुंभकार बताते हैं कि कुछ वर्ष पूर्व इस धंधे से वो अपने परिवार का आसानी से पेट भर लेते थे लेकिन आधुनिकता के इस युग में आज का युवा हो या बुजुर्ग मिट्टी से दीपकों के स्थान पर चायना में बने बिजली की लाईटें, झालरें एवं दीपकों को ही अधिक पसंद करने लगा है। कुभंकार बताते हैं कि वो दीवाली से कुछ माह पूर्व ही दीपक, हाट एवं फुब्बारे आदि बनाना प्रारम्भ कर देते थे लेकिन अब कम बिक्री के कारण कुछ दिन पूर्व ही अब ये कार्य प्रारम्भ करते हैं। उन्होने बताया कि इसके लिए पूर्व में उन्हे मिट्टी खरीदकर लानी पडती है फिर उसे छाना जाता है फिर पानी में मिलाकर गूंदा जाता है। वहीं दीपक बनाने से पूर्व मिट्टी को अच्छी प्रकार से जांचा परखा जाता है कि इसमें कोई कंकड या अन्य सामान तो नहीं है, इसके बाद ही इस मिट्टी को दीपक का रूप दिया जाता है। यह काम इतनी मेहनत एवं मशक्कत का होता है कि इसमें काफी समय गुजर जाता है। मिट्टी से बर्तन बनाने वाले लोगों का कहना है कि मंहगाई के इस जमाने में एक ट्रॉली मिट्टी 10000 रूपये में आती है तथा इस मिट्टी से दीपक आदि बनाने में कई दिनों का समय लग जाता है। इसके बाद इन्हे पकाने में सैकड़ों रूपये की लकड़ी भी जल जाती है तब बर्तन बिकने के लिए तैयार होते हैं लेकिन बाजार में 100 दीपकों के मात्र 50 से 60 रूपये ही मिलते हैं。 बाइट - रामवीर , कुम्भकार बाइट - असलम , लाइट विक्रेता मिट्टी के दियों में सरसों का तेल डालकर जलाने से एक तरफ जहां देवता प्रसन्न होते हैं तथा घर में समृद्धि आती हैं वहीं मौसम परिवर्तन के साथ मच्छरों व अन्य कीडों के प्रकोप भी कम करती है। लेकिन आधुनिकता की दौड में अब मिट्टी के दीपक खरीदना कम लोग ही पसंद करते हैं。0
0
Report
Advertisement
डूंगरपुर में CM भजनलाल शर्मा का दौरा, मंदिर में पूजा के साथ विकास आह्वान
Dungarpur, Rajasthan:जिला डूंगरपुर विधानसभा डूंगरपुर अखिलेश शर्मा लोकेशन डूंगरपुर सीएम भजनलाल शर्मा का डूंगरपुर दौरा, अंधेरी माता मंदिर में की पूजा-अर्चना, शोक संतप्त परिवार को बंधाया ढांढस, भाजपा के प्रमुख कार्यकर्ताओं की ली बैठक राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा डूंगरपुर जिले के एक दिवसीय दौरे पर रहे। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर ओबरी तहसील के विराट गांव में अंधेरी माता मंदिर क्षेत्र में बने हेलीपैड पर उतरा, जहां भाजपा पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया。 विराट पहुंचने पर जिले के प्रभारी मंत्री बाबूलाल खराड़ी, पूर्व मंत्री सुशील कटारा, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक पटेल सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों ने मुख्यमंत्री की अगवानी की और उनका स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री के निजी सचिव की माताजी के निधन पर व्यक्त की संवेदना हेलीकॉपैड से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सड़क मार्ग द्वारा विराट से बरबोदनिया गांव के लिए रवाना हुए। मुख्यमंत्री केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के निजी सचिव शैलेश शर्मा के निवास स्थान पहुंचे। उन्होंने शैलेश शर्मा की माताजी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की और शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया। अंधेरी माता मंदिर में दर्शन और भाजपा कार्यकर्ताओं की ली बैठक शोक संवेदना व्यक्त करने के पश्चात मुख्यमंत्री पुनः विराट स्थित प्रसिद्ध अंधेरी माता मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने भाजपा के प्रमुख कार्यकर्ताओं व जिला परिषद प्रत्याशियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक के दौरान अनुपस्थित रहे प्रत्याशियों पर मुख्यमंत्री ने नाराजगी व्यक्त की। कार्यकर्ताओं और प्रत्याशियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा - की पिछले दो महीनों से चुनाव आचार संहिता लागू होने के कारण कई जरूरी विकास कार्य रुके हुए थे। अब चुनाव जीतने के बाद आपको अपने-अपने क्षेत्रों में कौन-कौन से विकास कार्य कराएं हैं, उनकी प्राथमिकता तय कर अभी से काम में जुट जाने का आव्हान किया। अखिलेश शर्मा जी मीडिया डूंगरपुर0
0
Report
शेखपुरा कृषि यंत्रीकरण मेले में किसानों को यंत्र और सरकारी योजनाओं का लाभ जानकारी
Sheikhpura, Bihar:शेखपुरा के संयुक्त कृषि कार्यालय परिसर में जिलास्तरीय दो दिवसीय कृषि यंत्रीकरण मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। दो दिवसीय कृषि यंत्रीकरण मेला का डीएम शेखर आनंद ने फीता काट कर दीप प्रज्वलित कर किया। आयोजन कृषि मेला में किसानों के लिए प्रदर्शनी लगाया गया। इसमें कई स्टॉल लगा किसानों के लिए उन्नत तकनीक के मशीन अनुदानित दर कितना दिया जा रहा है इसकी जानकारी किसानों को दिया जा रहा है। आयोजन कृषि मेला various यंत्रों के खरीद को लेकर जिले भर के किसानों ने 836 कृषि यंत्र खरीद को लेकर आवेदन दिया जिसमें कृषि विभाग ने 298 किसानों को यंत्र खरीद को लेकर परमिट निर्गत किया गया। इस मौके पर डीएम शेखर आनंद ने कहा कि खेती में लागत कम करने किसानों को आसान बनाने को लेकर सरकार द्वारा कई योजनाएं चलाए जा रही है, जिसमें डीएम ने किसानों को अधिक से अधिक योजना का लाभ लेने की अपील की है。0
0
Report
दीपावली सफाई के दौरान कचरे से विस्फोट, महिला झुलसी
Sikar, Rajasthan:सीकर जिले के खाटूश्यामजी कस्बे में महा दीपावली पर्व को लेकर घरों में साफ-सफाई का कार्य किया जा रहा है। इसी दौरान सफाई से निकले कचरे के ढेर को जलाते समय अचानक जोरदार विस्फोट हो गया। हादसे में सीतारामपुरा निवासी विमला देवी घायल हो गईं। जानकारी के अनुसार कचरे में संभवतः मोबाइल की बैटरी या चार्जर होने के कारण आग लगने के दौरान विस्फोट हुआ। विस्फोट की चपेट में आने से महिला का चेहरा और हाथ झुलस गए। घटना के बाद परिजन घायल महिला को उपचार के लिए खाटूश्यामजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उपचार किया और हालत में सुधार होने पर छुट्टी दे दी। गनीमत रही कि हादसे में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ और एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। घटना के बाद लोगों को कचरे में मौजूद बैटरी, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और ज्वलनशील सामग्री को जलाने से बचने की सीख मिली।0
0
Report
Advertisement
हनुमानगढ़ में छठ पूजा हेतु नहरों में पानी छोड़ने की मांग तेज
Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ में छठ पूजा की तैयारी के लिए बुधवार को श्री मिथिला सेवा समिति राजस्थान ट्रस्ट और श्री छठ पूजा समिति जंक्शन के पदाधिकारियों ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने जंक्शन की चुंगी नंबर आठ और टाउन की कोहला नहर में पानी छोड़ने की मांग की। ज्ञापन श्री मिथिला सेवा समिति राजस्थान ट्रस्ट के अध्यक्ष बलदेव दास के नेतृत्व में दिया गया। समिति के सदस्य श्यामदास ने बताया कि जिलेभर में पूर्वांचल समाज की ओर से हर साल की तरह इस बार भी छठ पूजा मनाई जाएगी। 15 नवंबर को लोग डूबते सूर्य और 16 नवंबर की सुबह उगते सूर्य को नहर के पानी में खड़े होकर अर्घ्य देंगे। श्यामदास ने कहा कि पूजा के लिए नहरों में पर्याप्त पानी होना जरूरी है।0
0
Report
खाटूधाम में पंचायतीराज पर्यवेक्षक लोकेश कुमार सहल ने बाबा श्याम के दरबार में पूजा की
Sikar, Rajasthan:खाटूश्यामजी कस्बे की प्रसिद्ध धार्मिक नगरी खाटूधाम में सीकर जिले के पंचायतीराज चुनाव पर्यवेक्षक लोकेश कुमार सहल ने विश्व प्रसिद्ध बाबा श्याम के दरबार में पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की तथा बाबा श्याम की चौखट पर शीश नवाकर प्रदेश में सुख-समृद्धि और खुशहाली की मंगल कामना की। इस दौरान राजस्व अधिकारी कैलाश सिंह बारहठ एवं नगर पालिका ईओ डॉ. सहदेव दान चारण ने उनकी अगवानी करते हुए बाबा श्याम के दर्शन करवाए। वहीं श्री श्याम मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों ने श्याम दुपट्टा ओढ़ाकर उनका स्वागत एवं सम्मान किया। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल रहा।0
0
Report
तेज प्रताप यादव का सम्राट चौधरी पर तंज: अपराध, बिजली, वोट चोरी पर सवाल
Patna, Bihar:लोकेशन — पटना तेज प्रताप यादव का सम्राट चौधरी पर तंज तेज प्रताप यादव ने कहा अपराध और क्राइम का फर्क नहीं जानते, चरवाहा विद्यालय में पढ़े हैं क्या? पटना में तेज प्रताप यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के हालिया बयानों पर तीखा हमला बोला है। अपराध और क्राइम को लेकर दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए तेज प्रताप यादव ने तंज कसते हुए कहा कि आखिर सम्राट चौधरी किस स्कूल में पढ़े हैं, क्या वे चरवाहा विद्यालय में पढ़े हैं? दरअसल, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के इस बयान पर कि बिहार में अपराध का कॉन्सेप्ट खत्म हो गया है, हालाँकि क्राइम हो सकता है, तेज प्रताप यादव ने सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि क्राइम और अपराध में आखिर अंतर क्या है? वहीं, 125 यूनिट मुफ्त बिजली छोड़ने की अपील पर भी तेज प्रताप यादव ने प्रतिक्रिया दी। छठ और दिवाली जैसे त्योहारों का समय है, तो क्या लोग त्योहार मनाना और घरों में बिजली का इस्तेमाल करना छोड़ दें? लोग बिजली का इस्तेमाल अपने घरों में बल्ब जलाने और जरूरी कामों के लिए करते हैं। तेज प्रताप यादव ने बिहार के विकास को लेकर भी सरकार पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा अगर 125 यूनिट बिजली छोड़ने से बिहार का विकास होने की बात कही जा रही है, तो पहले यह बताया जाए कि बिहार में आखिर विकास कहाँ हो रहा है। इसके अलावा लालू प्रसाद यादव के वोट चोरी के आरोप का समर्थन करते हुए तेज प्रताप यादव ने कहा कि निश्चित रूप से वोट की चोरी हुई है। कुल मिलाकर, तेज प्रताप यादव ने अपराध, बिजली और वोट चोरी के मुद्दे पर सरकार और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के बयानों को लेकर जमकर निशाना साधा है। बाइट — तेजप्रताप यादव, पूर्व मंत्री, बिहार सरकार0
0
Report
Advertisement
दिवाली पर राजस्थान के पांच जिलों में पटाखों और निर्माण पर पाबंदियाँ, छह घंटों तक ग्रीन पटाखे चलेंगे
Jaipur, Rajasthan:एंकर-Dिवाली पर इस बार राजस्थान के पांच जिलों में पटाखों की गूंज पर पहरा रहेगा...ना मनमर्जी से पटाखे चला सकेंगे और ना ही हर तरह के पटाखों को जलाने की इजाजत होगी...सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद राजस्थान सरकार ने एनसीआर के पांच जिलों में सख्त पाबंदियां लागू कर दी हैं...7 और 8 नवंबर को सिर्फ छह घंटे ही प्रमाणित ग्रीन पटाखे चलाए जा सकेंगे...अस्पतालों और स्कूलों के 300 मीटर के दायरे में पटाखों पर पूरी तरह रोक रहेगी...इतना ही नहीं, 5 से 20 नवंबर तक धूल उड़ाने वाले निर्माण और तोड़फोड़ के काम भी बंद रहेंगे...वहीं बिना प्रदूषण प्रमाण-पत्र के सड़कों पर दौड़ने वाले पांच हजार से ज्यादा वाहनों पर कार्रवाई हो चुकी है...मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने समीक्षा बैठक में साफ कर दिया कि प्रदूषण नियंत्रण के निर्देशों की पालना सुनिश्चित करनी होगी...देखिए रिपोर्ट...0
0
Report
राजस्थान: साझा ट्रैकर से सड़क-हाईवे परियोजनाएं समय पर पूरा करने पर जोर
Jaipur, Rajasthan:प्रदेश में सड़क, हाईवे और अन्य बड़ी इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं को अब विभागों के बीच तालमेल की कमी और प्रशासनिक प्रक्रियाओं के कारण अटकने से बचाने की तैयारी है। सरकार सभी संबंधित रैखिक अवसंरचना परियोजनाओं की निगरानी के लिए एक साझा डिजिटल ट्रैकर तैयार करेगी। इससे परियोजनाओं की प्रगति की नियमित निगरानी हो सकेगी। साथ ही भूमि अधिग्रहण, वन स्वीकृति और बिजली-पानी की लाइनों की शिफ्टिंग जैसी अड़चनों को दूर करने के लिए जिला स्तर पर नई व्यवस्था बनाई जाएगी। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने सचिवालय में आगामी मुख्य सचिव सम्मेलन की तैयारियों के तहत रैखिक अवसंरचना परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के लिए विभागों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए सभी संबंधित विभागों में नोडल अधिकारी नियुक्त होंगे और समयबद्ध (एसओपी) तैयार की जाएगी। बड़ी परियोजनाओं में भूमि अधिग्रहण और वन स्वीकृति से जुड़ी प्रक्रियाओं में आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए जिला स्तर और डीएफओ कार्यालयों में प्री-चेकिंग डेस्क स्थापित किए जाएंगे। इन डेस्क के जरिए भूमि अधिग्रहण प्रस्तावों, सहमति आधारित भूमि क्रय और वन स्वीकृति से जुड़े मामलों की प्रारंभिक जांच की जा सकेगी। इससे प्रस्तावों की कमियों को शुरुआती स्तर पर पहचानकर दूर करने में मदद मिलेगी। मुख्य सचिव ने वन और राजस्व विभाग को आपसी समन्वय से एनएचएआई की परियोजनाओं में आ रही अड़चनों का समाधान करने के निर्देश दिए। सड़क और हाईवे परियोजनाओं के रास्ते में आने वाली बिजली और पानी की लाइनों की शिफ्टिंग में तेजी लाने के लिए ऊर्जा और जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को निर्देश दिए गए हैं। मुख्य सचिव ने कहा कि यूटिलिटी शिफ्टिंग की उच्च स्तर पर नियमित निगरानी हो और सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरे किए जाएं। संबंधित विभागों को सार्वजनिक निर्माण विभाग की ओर से भेजे गए यू.ओ. नोट का अध्ययन कर अपने सुझाव और कार्ययोजना प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए। सरकार परियोजनाओं की मॉनिटरिंग के लिए कॉमन ट्रैकर तैयार करेगी। इसकी हर महीने एम्पावर्ड कमेटी के स्तर पर समीक्षा होगी। वहीं हर तीन महीने में राज-उन्नति और जी2जी स्तर पर परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। इससे परियोजनाओं में आ रही बाधाओं और उनके समाधान की स्थिति पर नियमित नजर रखी जा सकेगी। मुख्य सचिव ने सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए कड़े निरोधात्मक उपाय लागू करने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने सार्वजनिक निर्माण विभाग की अवसंरचना योजनाओं को समयबद्ध तरीके से लागू करने के लिए राजस्थान की सराहना की है। बैठक में विभिन्न विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रमुख शासन सचिव और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे0
0
Report
त्योहारी सीजन में रेलवे ने बीकानेर से 15 ट्रेनों में कोच बढ़ाकर राहत दी
Bikaner, Rajasthan:त्योहारी सीजन में रेलवे की विशेष तैयारी, यात्रियों को मिलेगी राहत यात्रीभार को देखते हुए 15 ट्रेनों में बढ़ाए गए अतिरिक्त कोच लंबी दूरी और लोकल ट्रेनों में विभिन्न श्रेणियों के कोच बढ़ाए बीकानेर से दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, पुणे और कोच्चि जाने वाले यात्रियों को मिलेगा लाभ सीनियर डीसीएम वीरेंद्र जोशी बोले-यात्रियों की सुविधा के लिए बढ़ाए कोच जरूरत पड़ने पर फिर बढ़ाए जाएंगे कोच, रेलवे की यात्रीभार पर नजर त्योहारों के दौरान यात्रियों की भीड़ बढ़ने लगती है खासकर बड़े शहरों की ओर जाने वाली ट्रेनों में सीटों की मांग बढ़ जाती है बीकानेर रेल मंडल ने ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने का फैसला किया है रेलवे की ओर से कुल 15 ट्रेनों में कोच बढ़ाए गए हैं अलग-अलग श्रेणियों में अतिरिक्त कोच लगाकर यात्रियों को अधिक सीटें उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है इस व्यवस्था का फायदा लंबी दूरी के यात्रियों के साथ कम दूरी और लोकल रूट पर सफर करने वाले यात्रियों को भी मिलेगा बीकानेर से कोच्चि, बांद्रा, कोलकाता, दिल्ली, मुंबई और पुणे जैसे बड़े शहरों की ओर जाने वाली ट्रेनों में यात्री सुविधा को ध्यान में रखते हुए कोच बढ़ाए गए हैं सीनियर डीसीएम वीरेंद्र जोशी का कहना है कि त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुविधा रेलवे की प्राथमिकता है यात्रीभार को देखते हुए ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए गए हैं रेलवे लगातार यात्रियों की संख्या पर नजर रख रहा है उन्होंने कहा कि यदि यात्रीभार और बढ़ता है तो जरूरत के अनुसार फिर से अतिरिक्त कोच लगाने पर विचार किया जाएगा रेलवे का प्रयास है कि त्योहार के दौरान यात्रियों को सफर के लिए पर्याप्त जगह मिले और भीड़ के चलते होने वाली परेशानी कम हो0
0
Report
Advertisement
सीएम हेमंत सोरेन ने झारखंड राज्य भाषा शिक्षा नीति प्रारूप की बैठक में हिस्सा लिया
Ranchi, Jharkhand:रांची सीएम हेमंत सोरेन ने झारखंड मंत्रालय में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के साथ झारखंड सरकार द्वारा 'झारखंड राज्य भाषा शिक्षा नीति' प्रारूप की बैठक में शामिल हुए0
0
Report
मुजफ्फरपुर में UGC प्रावधान वापस लेने को लेकर स्वर्ण समाज का विरोध प्रदर्शन
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर में UGC प्रावधान वापस लेने को लेकर स्वर्ण समाज का विरोध प्रदर्शन. शहर के कंपनीबाग स्थित खुदीराम बोस स्मारक से निकला मार्च जिला समाहरणालय परिसर पहुंचा, जहां प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. इस दौरान सैकड़ों की संख्या में लोग हाथों में UGC Roll Back के बैनर और पोस्टर लेकर शामिल हुए. प्रदर्शन कर रहे सवर्ण समाज के लोगों ने कहा कि NDA सरकार को सत्ता में लाने में स्वर्ण समाज की अहम भूमिका रही है, लेकिन आज इसी समाज के लोगों को परेशान किया जा रहा है. उन्होंने सरकार से UGC से जुड़े प्रावधानों को वापस लेने की मांग की. साथ ही चेतावनी दी कि यदि समय रहते मांगों पर विचार नहीं किया गया तो आगामी चुनाव में इसका राजनीतिक जवाब दिया जाएगा. उन्होंने पटना के बांकीपुर और मुजफ्फरपुर के बोचहां विधानसभा क्षेत्र का जिक्र करते हुए कहा कि स्वर्ण समाज चुनाव में इसे ध्यान में रखेगा. प्रदर्शनकारियों ने सरकार के प्रति अपना आक्रोश जताया और UGC कानून को वापस नहीं लिया गया तो आने वाले चुनाव में सरकार को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा.0
0
Report
बेगूसराय में तेज ट्रक ने मजदूर को कुचला, एनएच-31 पर जाम
Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने एक मजदूर को कुचल दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने ट्रक में जमकर तोड़फोड़ की और एनएच-31 को जाम कर हंगामा शुरू कर दिया। सड़क जाम होने से यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। घटना लाखो थाना क्षेत्र के खातोपुर के पास की है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने-बुझाने में जुट गई। हालांकि, आक्रोशित लोग मानने को तैयार नहीं हैं। आपको बताते चले कि बेगूसराय में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। लाखो थाना क्षेत्र के खातोपुर के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल से सड़क पार कर रहे मजदूर को कुचल दिया। इस भीषण हादसे में मजदूर की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।बताया जा रहा है कि मजदूर अपनी साइकिल से सड़क पार कर रहा था, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। मजदूर की मौत से आक्रोशित लोगों ने ट्रक में जमकर तोड़फोड़ की और एनएच-31 को जाम कर दिया। सड़क जाम कर रहे लोगों ने जमकर हंगामा किया, जिसके कारण घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। घंटों तक सड़क जाम रहने से एनएच-31 पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही और लोगों को आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।इधर, घटना की सूचना मिलते ही लाखो थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया। हालांकि, लोग अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.0
0
Report
Advertisement
