icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

तेंदुआ धाम में 2028 तक 100 फीट ऊंचा राम मंदिर बनेंगे

Taga, Chhattisgarh:जांजगीर-चांपा से बड़ी और अहम खबर तेंदुआ धाम स्थित राम मिलेंगे आश्रम में पद्मविभूषण रामभद्राचार्य ने भव्य राम मंदिर निर्माण को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2028 के नवरात्रि तक यहां करीब 100 फीट ऊंचे शिखर वाला भव्य राम मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा। इस मंदिर को न सिर्फ जांजगीर-चांपा बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ में आस्था, संस्कृति और धार्मिक पर्यटन का प्रमुख केंद्र बनाने की तैयारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि मंदिर निर्माण को भव्य स्वरूप देने के लिए विशेष योजना तैयार की गई है, जिसमें देशभर के श्रद्धालुओं और संतों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। वहीं मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित आगमन की भी बात कही गई है, जिससे आयोजन ऐतिहासिक और यादगार बनने की उम्मीद है। गौरतलब है कि शिवरीनारायण के पास स्थित इस तेंदुआ धाम में करीब तीन साल पहले स्वयं संत रामभद्राचार्य के करकमलों से मंदिर निर्माण के लिए भूमिपूजन किया गया था। अब इस घोषणा के बाद पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और यह मंदिर आने वाले समय में छत्तीसगढ़ की पहचान बन सकता है।
0
0
Report

ऊर्जा मंत्री नागर ने झालावाड़ पनवाड़ नहर के कामों की गुणवत्ता पर नाराजगी जताई

Jhalawar, Rajasthan:पनवाड़ (झालावाड़) एंकर इंट्रो_ ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर शनिवार शाम को झालावाड़ जिले के पनवाड़ और हरिश्चंद सागर परियोजना की नहर का निरीक्षण किया। इस दौरान मंत्री नागर ने वहां चल रहे जीर्णोद्धार कार्यों की गुणवत्ता पर खासी नाराजगी जताई। उन्होंने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि टाइल लगाने सहित सभी निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जांच कंट्रोल बोर्ड से कराई जाएगी और जांच से पहले किसी प्रकार का भुगतान नहीं किया जाए। मंत्री हीरालाल नागर बिशनखेड़ी गांव भी पहुंचे और ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने हरिश्चंद्र सागर नहर से बिशनखेड़ी तक माइनर नहर के पक्के निर्माण, खेतों को जोड़ने वाली खराब सड़कों की मरम्मत, मंदिर व भूमि विवाद सहित बस संचालन से जुड़ी समस्याएं मंत्री नागर के समक्ष रखी। मंत्री ने सभी समस्याओं के शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया। बाद में ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने हरिश्चंद्र परियोजना के क्षतिग्रस्त हिचर डेम का भी निरीक्षण किया और एईएन जलसिंह मीना से तकनीकी जानकारी लेकर शीघ्र प्रस्ताव तैयार कर भेजने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि इस परियोजना से जुड़ी नहर के जरिए बारिश का पानी उपयोग में लाकर झालावाड़ के पनवाड़ और कोटा के सांगोद क्षेत्र में करीब 10 हजार हेक्टेयर में धान की खेती की जाती है। बाइट_ हीरालाल नागर, ऊर्जा मंत्री
0
0
Report

पनवाड़ में तेज तूफान-बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, दो बच्चों सहित कई घायल

Jhalawar, Rajasthan:पनवाड़ (झालावाड़) पनवाड़ कस्बे सहित आसपास के क्षेत्र में रात करीब 11 बजे मौसम ने अचानक उग्र रूप धारण कर लिया। तेज रफ्तार हवाओं के साथ शुरू हुई मूसलाधार बारिश ने कुछ ही पलों में जनजीवन को प्रभावित कर दिया। करीब आधे घंटे तक चली इस तूफानी बारिश ने पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले लिया। तूफान के चलते कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई ओर अंधेरा छा गया। रुक-रुक कर हुई तेज बारिश और झोंकेदार हवाओं ने लोगों को घरों में कैद रहने पर मजबूर कर दिया। तूफान ओर बारिश के दौरान सरखंडिया गांव में एक मकान के लोहे के चद्दरों पर रखे बड़े पत्थर समीप के मकान के चद्दरों पर जा गिरे। जिससे घर में सो 2 बच्चे घायल हो गए। तेज तूफान के चलते कई स्थानों पर पेड़ उखड़ गए और कच्चे-पक्के मकानों की छतों से टीन-टप्पर उड़ गए। गौरतलब है कि झालावाड़ में शनिवार सुबह से ही मौसम में भारी बदलाव देखने को मिला है। झालावाड़ जिला मुख्यालय सहित जिले के विभिन्न कस्बों में भी रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है। हालांकि तूफानी बारिश से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा, लेकिन भारी गर्मी से फिलहाल लोगों को राहत मिलती दिख रही।
0
0
Report
Advertisement

जननी एक्सप्रेस बंद: आदिवासी क्षेत्रों में प्रसव सेवाएं जोखिम में

Baran, Rajasthan:आदिवासी क्षेत्र में जननी एक्सप्रेस बंद आदिवासी प्रसूता महिलाएं आती है प्रसव के लिए अस्पताल ऑटो या निजी साधन से, चिकित्सा विभाग भी नहीं रहा ध्यान दांव पर जच्चा-बच्चा की जान बारां जिलें के शाहबाद क्षेत्र आदिवासी और दूरदराज के क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की जीवन रेखा कही जाने वाली '104-जननी एक्सप्रेस' पिछले कई महीनों से ठप पड़ी है। जिससे शाहाबाद, छाबड़ा और किशनगंज जैसे दुर्गम क्षेत्रों में प्रसूताओं को 'मौत के साए' में धकेल दिया है। बारां जिले के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में स्थिति भयावह है। जननी सुरक्षा योजना के तहत मिलने वाली यह निशुल्क सेवा बंद होने से अब गरीब परिवारों को निजी वाहनों के लिए हजारों रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। कहीं महिलाओं का प्रसव बसों में या अन्य साधन से चिकित्सा जाना पड़ता है एम्बुलेंस के समय पर न पहुंचने के कारण कई मामले ऐसे सामने आए हैं जहाँ महिलाओं को अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही प्रसव हो जाता है मजबूरी में ऑटो या निजी वाहन में ही प्रसव के लिए मजबूर होना पड़ा। ​निजी वाहन संचालक मजबूरी का फायदा उठाकर मनमाना किराया वसूल रहे हैं। शाहाबाद जैसे क्षेत्रों में, जहाँ गरीबी का स्तर ऊंचा है, वहां यह अतिरिक्त खर्चा परिवारों की कमर तोड़ रहा है।कच्चे रास्ते और पथरीले रास्तों के कारण 108 एम्बुलेंस अक्सर समय पर नहीं पहुंच पाती। ऐसे में छोटी और सुलभ 'जननी एक्सप्रेस' की कमी खल रही है。 ​शाहाबाद जैसे क्षेत्रों में, जहाँ आज भी प्रसूता को स्ट्रेचर पर लिटाकर मुख्य सड़क तक लाना पड़ता है, वहां जननी एक्सप्रेस का बंद होना किसी आपदा से कम नहीं है।
0
0
Report
Advertisement

विवेक विहार आग हादसे में 9 लोगों की मौत, राहत कार्य जारी

Noida, Uttar Pradesh:विवेक विहार की एक इमारत में लगी आग की घटना अत्यंत दुखद है। इस हादसे में 9 लोगों की मृत्यु से मन व्यथित है। हादसे में घायल हुए लोगों का नजदीकी अस्पताल में उपचार चल रहा है, उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूँ। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएँ पीड़ित परिवारों के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें यह कठिन समय सहने की शक्ति प्रदान करें। स्थानीय प्रशासन, DDMA, दिल्ली फ़ायर सर्विस और दिल्ली पुलिस के सभी आला अधिकारी राहत और बचाव कार्यों में पूरी तत्परता से जुटे हैं। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और प्रभावितों को हर संभव सहायता सुनिश्चित की जा रही है। हमारे स्थानीय विधायक और निगम पार्षद भी राहत कार्य में अपना सहयोग कर रहे हैं। दिल्ली सरकार इस कठिन समय में पीड़ित परिवारों के साथ हर परिस्थिति में मजबूती से खड़ी है。
0
0
Report

पुलिस का दावा, रेडमा ओवरब्रिज पर बाइक दुर्घटना में दो युवकों की मौत: पूरी खबर

Babhandih, Jharkhand:पलामू जिले के मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र स्थित रेडमा ओवरब्रिज पर रविवार अहले सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान चैनपुर थाना क्षेत्र के निवासी आनंद कुमार और मिंशु कुमार के रूप में की गई है। टाउन थाना प्रभारी इंस्पेक्टर ज्योतिलाल रजवार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों युवक बाइक से लेस्लीगंज इलाके से एक शादी समारोह से लौट रहे थे, इसी बीच बाइक रेडमा ओवरब्रिज पर अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकरा गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दोनों शवों का पोस्टमार्टम मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में किया जा रहा है।
0
0
Report
Advertisement

सिद्धार्थनगर: विकास की 'सीढ़ी' ने ली मासूम की जान, सिस्टम की सुस्ती ने बढ़ाई सांसें!

Ajeet MishraAjeet MishraFollow5m ago
Basti, Uttar Pradesh:ब्यूरो रिपोर्ट: बस्ती मंडल, उत्तर प्रदेश सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में शनिवार को जो हुआ, उसने सरकारी दावों और प्रशासन की कार्यकुशलता की पोल खोलकर रख दी है। कांशीराम आवास स्थित पानी की टंकी की सीढ़ी क्या टूटी, मानों भ्रष्टाचार और अनदेखी की जर्जर इमारत ढह गई। इस हादसे में एक मासूम की जान चली गई, जबकि दो जिंदगी और मौत के बीच मेडिकल कॉलेज में जूझ रहे हैं। सबसे शर्मनाक पहलू यह रहा कि दो किशोरों को बचाने के लिए प्रशासन को आसमान की ओर ताकना पड़ा, क्योंकि जमीन पर हमारा 'सिस्टम' लाचार खड़ा था। हादसा या प्रशासनिक हत्या? यह महज एक दुर्घटना नहीं, बल्कि सीधे तौर पर प्रशासनिक लापरवाही है। सवाल यह है कि: जिस पानी की टंकी की सीढ़ियां इतनी जर्जर थीं कि बच्चों का वजन तक न सह सकीं, उसकी मेंटेनेंस का बजट आखिर किसकी जेब में गया? रिहायशी इलाके में स्थित इस मौत के जाल (टंकी) की घेराबंदी क्यों नहीं की गई थी? क्या प्रशासन को किसी मासूम की बलि चढ़ने का इंतजार था? रेस्क्यू के नाम पर 'तमाशा' और SDRF की नाकामी शनिवार को हादसा हुआ, लेकिन गोरखपुर से पहुंची SDRF की टीम घंटों तक केवल "रास्ता न बन पाने" का बहाना बनाती रही। अत्याधुनिक उपकरणों का दम भरने वाली टीम एक अदद सीढ़ी या रेस्क्यू ब्रिज तक नहीं बना सकी। दो किशोर पूरी रात मौत के साये में टंकी के ऊपर भूखे-प्यासे फंसे रहे, और नीचे खड़ा प्रशासन सिर्फ फाइलों और फोन कॉल में उलझा रहा। "जब जमीन पर तैनात टीमें पंगु साबित हुईं, तब जाकर रविवार सुबह 5 बजे हेलीकॉप्टर मंगवाना पड़ा। जो काम घंटों पहले स्थानीय स्तर पर सूझबूझ से हो सकता था, उसके लिए करोड़ों का तामझाम जुटाना पड़ा। यह देरी सिस्टम की संवेदनहीनता का जीता-जागता सबूत है।" भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ते कांशीराम आवास कांशीराम आवासों की बदहाली किसी से छिपी नहीं है। घटिया निर्माण सामग्री और रखरखाव के अभाव में ये इमारतें अब 'कब्रगाह' बनती जा रही हैं। शनिवार को टूटी वह सीढ़ी दरअसल उस भ्रष्टाचार की कड़ी है, जिसकी जांच कागजों से बाहर कभी निकलती ही नहीं। तीखे सवाल: मृतक बच्चे के परिवार की भरपाई क्या सिर्फ मुआवजे के चंद टुकड़ों से हो जाएगी? उन अधिकारियों पर एफआईआर (FIR) कब होगी, जिनकी निगरानी में यह जर्जर ढांचा खड़ा था? क्या जिले की अन्य पानी की टंकियों का सेफ्टी ऑडिट होगा, या अगले हादसे का इंतजार किया जाएगा? निष्कर्ष: सिद्धार्थनगर की यह घटना चीख-चीख कर कह रही है कि सिस्टम को आम आदमी की जान की परवाह नहीं है। हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू कर लेना भले ही प्रशासन अपनी पीठ थपथपाने का जरिया बना ले, लेकिन सच तो यही है कि एक मां की गोद सूनी हो चुकी है और इसके जिम्मेदार सफेदपोश और लापरवाह इंजीनियर ही हैं। अब वक्त केवल सांत्वना का नहीं, बल्कि सख्त कार्रवाई और जवाबदेही तय करने का है।
0
0
Report

गुरुग्राम में राहुल फाजिलपुरिया के इवेंट ऑर्गनाइज़र पर गोलीबारी, सुरक्षा कर्मी गंभीर घायल

Gurugram, Haryana:गुरुग्राम में राहुल फाजिलपुरिया के इवेंट ऑर्गनाइज़र के ऊपर फायरिंग गुरुग्राम, 3 मई | साइबर सिटी गुरुग्राम के पाश इलाका सेक्टर 45 पर शनिवार देर रात गोलियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा जब दो बाइक सवार हथियारबंद युवक सौरभ यादव के घर के बाहर हवाई फायर कर दिए। हवाई फायर की आवाज सुनकर सौरभ यादव के सुरक्षा कर्मी कुलविंदर घर से बाहर निकले और बदमाशों की तरफ अपनी राइफल तानी। वैसे ही हथियारबंद बाइक सवार युवकों ने कुलविंदर पर गोलीबारी शुरू कर दी। कुलविंदर को दो गोलियां लगीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें घायलावस्था में मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। दरअसल विदेश में बैठे गैंगस्टर दीपक नांदल ने बॉलीवुड सिंगर राहुल फाजिलपुरिया के इवेंट ऑर्गनाइज़र सौरव यादव को जान से मारने की धमकी दी हुई थी. जिसके बाद गुड़गांव पुलिस ने मामले की गंभीरता के मध्य नजर सौरव यादव को दो हथियारबंद सुरक्षा कर्मी भी मुहैया कराए थे, लेकिन शनिवार देर रात सौरभ यादव पर जानलेवा हमला हुआ, जिसमें सौरभ यादव तो बाल-बाल बच गए, लेकिन उनके सुरक्षा कर्मी सिपाही कुलविंदर गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं वारदात के बाद मौके पर पहुंचे गुड़गांव पुलिस के सभी आला अधिकारी ने आसपास के CCTV फुटेज कब्जे में लेकर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है
0
0
Report
Advertisement

चतरा में स्वास्थ्य सेवाओं को मिली बड़ी सौगात: सदर अस्पताल को दो नई एम्बुलेंस

Ansar Nagar, Jharkhand:चतरा को मिली बड़ी सौगात: सदर अस्पताल को मिली दो नई एम्बुलेंस, सांसद कालीचरण सिंह ने दिखाई हरी झंडी चतरा : जिले वासियों के लिए राहत भरी बड़ी खबर सामने आई है। जिले के सदर अस्पताल को दो नई एम्बुलेंस की सौगात मिली है, जिसे सांसद कालीचरण सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। लंबे समय से एम्बुलेंस की कमी से जूझ रहे मरीजों और परिजनों के लिए यह पहल किसी वरदान से कम नहीं मानी जा रही है। ये दोनों एम्बुलेंस हजारीबाग फोर्ड हॉस्पिटल के निदेशक माजिद खान और स्थानीय समाजसेवी दिलीप यादव ने संयुक्त रूप से दान की हैं। अब ये एम्बुलेंस 24 घंटे मरीजों की सेवा में उपलब्ध रहेंगी। मरीजों को केवल डीजल का खर्च वहन करना होगा, जबकि एम्बुलेंस के पीछे अंकित नंबर पर कॉल कर तत्काल सेवा प्राप्त की सकेगी। इस अवसर पर समाजसेवी दिलीप यादव भावुक दिखे। उन्होंने कहा, “मरीजों की परेशानी देखकर मन व्यथित हो जाता था। कई लोग सिर्फ एम्बुलेंस नहीं मिलने के कारण इलाज से वंचित रह जाते थे। माजिद भाई के साथ मिलकर हमने संकल्प लिया कि अब कोई इलाज के लिए तड़पेगा नहीं।” सांसद कालीचरण सिंह ने दोनों दानवीरों की सराहना करते हुए कहा कि चतरा में लंबे समय से एम्बुलेंस की गंभीर कमी महसूस की जा रही थी। इस विषय पर स्थानीय समाजसेवी दिलीप यादव से चर्चा हुई थी, जिसे उन्होंने गंभीरता से लिया और अपने मित्र माजिद खान के सहयोग से इस बड़ी समस्या का समाधान कर दिया। इस पहल से न केवल स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूती मिलेगी, बल्कि जरूरतमंद मरीजों को समय पर उपचार भी सुनिश्चित हो सकेगा। स्थानीय लोगों ने इस मानवीय प्रयास की जमकर सराहना की है। बाइट 1 : दिलीप यादव, समाजसेवी। बाइट 2 :  कालीचरण सिंह, सांसद, चतरा
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top