458001
मंदसौर में गणेश उत्सव की धूम, आकर्षक पंडालों में उमड़ी भीड़
Mandsaur, Madhya Pradesh:मध्यप्रदेश के मंदसौर में गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। शहर के मुख्य चौराहों और अन्य स्थानों पर आकर्षक पंडाल सजाए गए हैं जिन्हें रंग-बिरंगी विद्युत सजावट से सजाया गया है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान गणेश के दर्शन करने इन पंडालों में पहुंच रहे हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बलिया में बेसमेंट में लाइब्रेरी, फायर सेफ्टी के नियमों की उड़ती धज्जियाँ
Ballia, Uttar Pradesh:बलिया में धड़ल्ले से चल रहा है बेसमेंट में लाइब्रेरी, फायर सेफ्टी के नाम पर उड़ रही है खुलेआम धज्जियां एंकर- लखनऊ कोचिंग अग्निकांड के बाद यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट आदेश दिया है कि बेसमेंट में किसी तरीके की कोचिंग या नर्सिंग होम नहीं चल सकते। वही जी मीडिया की टीम ने बलिया के द्वारिका पुरी में चल रहे एक लाइब्रेरी में रियलिटी चेक किया तो आंखें खुली की खुली रह गई। बेसमेंट में चल रही इस लाइब्रेरी के अंदर तकरीबन 50 से 60 परीक्षा की तैयारी करने वाले अभ्यर्थी पढ़ाई कर रहे थे। लाइब्रेरी के अंदर खुले तारों का जाल बिछा हुआ है .वहीं जमीन पर कपड़े के मैट और उस पर भी तार फैले हुए है।लाइब्रेरी के संचालक का कहना है कि खुले हुए तार इंटरनेट के हैं जबकि इंटरनेट के तारों के साथ बिजली के तार भी जुड़े हुए देखे गए। वही संचालक ने दावा किया कि उसके पास एनओसी है लेकिन जब एनओसी का पेपर और उसका एक्सपायरी डेट पूछा गया तो वह कोई जवाब नहीं दे पाया। वही छात्रों का भी कहना है की लाइब्रेरी संचालकों को फायर सेफ्टी नियमों का पालन करना चाहिए ताकि पढ़ने वाले छात्रों का जीवन सुरक्षित रहे। वाक थ्रू- बेसमेंट में चल रहे लाइब्रेरी को दिखाते हुए0
0
Report
नरवर में खेत झोपड़ी में आग, दो लोगों पर FIR दर्ज
Shivpuri, Madhya Pradesh:नरवर में आधी रात खेत की रखवाली के दौरान झोपड़ी में लगाई आग, दो लोगों पर FIR दर्ज नरवर थाना क्षेत्र में खेत की रखवाली कर रहे किसान परिवार की झोपड़ी में आग लगाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार फरियादी पीरा शाह पुत्र इमाम शाह (60 वर्ष) निवासी धुवाई तालाब के सामने, नरवर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 23 जून की रात करीब 2 बजे वह अपने घर के पास स्थित पाटौर में सो रहा था। इसी दौरान उसे कुछ आवाजें सुनाई दीं। जब वह पाटौर के पीछे पहुंचा तो उसने पड़ोसी हबीब शाह पुत्र रमजानी शाह एवं नाजू शाह पुत्र हबीब शाह को उसकी रहवासी टपरिया में आग लगाकर भागते हुए देखा। परिवार के शोर मचाने पर उसका बेटा, बहू और मोहल्ले के अन्य लोग मौके पर पहुंचे। तब तक आग फैल चुकी थी। आग से रहवासी टपरिया में रखा सामान, कृषि उपयोग की सामग्री, गेहूं, आटा, बीज, बिजली के कपड़े तथा अन्य घरेलू वस्तुएं जलकर खाक हो गईं। पीड़ित ने आगजनी से करीब दो लाख रुपये के नुकसान का दावा किया है। मामले की सूचना मिलने पर थाना नरवर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 326(ग) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है तथा साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।0
0
Report
मंदसौर में मानसून देरी पर घास भैरू के देवता को 3 घंटे घुमाकर किसानों ने बारिश की मांग की
Mandsaur, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के मंदसौर में समय पर मानसून ना आने की वजह से किसान काफी चिंतित हैं, और अब वह अच्छी बारिश के लिए पूजा अर्चना कर रहे हैं, जिले के ग्राम तीतरोद में इस मानसून में अच्छी बारिश की कामना को लेकर परंपरागत रूप से की जाने वाली घास भैरू की पूजा की गई, इस पूजा के दौरान तकरीबन 250 किलो के पत्थर के वजनी देवता को एक गाड़ी पर बिठाकर बैलों और ग्रामीणों द्वारा पूरे इलाके में तकरीबन 3 घंटे तक घुमाया गया ग्रामीणों का मानना है कि इस तरह से देवता को इलाके के हाल दिखाने पर वह उनकी पीड़ा को समझते हैं और पूजा अर्चना से प्रसन्न होकर इलाके में अच्छी बारिश करते हैं0
0
Report
Advertisement
रामगढ़ बांध के पीछे चार पैंथर: मंदिर के पास हड़कंप
Jaipur, Rajasthan:रामगढ़ बांध क्षेत्र में चार पैंथरों की दस्तक, जमवाय माता मंदिर के पीछे पैंथरों की चहल कदमी, पैंथरों को देख क्षेत्र में हड़कंप, स्थानीय लोगों ने वन विभाग को सूचना दी. जमवारामगढ़ में स्थित जमवाय माता मंदिर के पीछे एक साथ चार पैंथरों के मूवमेंट से श्रद्धालुओं और मंदिर प्रशासन में हड़कंप मच गया, वही पहाड़ी क्षेत्र में पैंथरों की गतिविधि का वीडियो भी सामने आया है. एक साथ 4 पैंथरों के मूवमेंट को मंदिर पर मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल कैमरों में कैद किया, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चारों पैंथर मंदिर के पीछे पहाड़ी क्षेत्र में घूमते नजर आए. इस दौरान पैंथरों ने बंदरों का शिकार करते देखा गया, 4 पैंथर पेड़ और दीवारों पर तेजी से दौड़ते दिखाई दिए. लोगों का कहना है कि पैंथर बंदरों को शिकार कर पहाड़ी की ओर जाते हुए नजर आए. घटना के बाद मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं में भय का माहौल बन गया, वही पैंथरों के मूवमेंट की जानकारी मिलने के बाद लोगों ने सतर्कता बरतनी शुरू कर दी है. बताया जा रहा है कि पैंथरों की गतिविधियों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जमवाय माता मंदिर के पुजारी घनश्याम वशिष्ठ ने पूरे मामले की जानकारी दी है, स्थानीय लोगों ने वन विभाग से क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है.0
0
Report
52 किलो चांदी के ताजिये से दरगाह शरीफ में अक़ीदत की खास महफिल
Ajmer, Rajasthan:हज़रत ख्वाजा गरीब नवाज रहमतुल्लाह अलैही के दरबार मे एक ऐसा ताजिया है जो तवज्जों का खास मरकज़ बना हुआ है। तकरीबन 52 किलो चांदी का ये ताजिया महफ़िल ख़ाना में अक़ीदत मंदो को ज़ियारत के लिए रखा गया है। सौ साल पुराने इस ताजिये को दरगाह शरीफ के मौरूसी अमले के शोएब खान और उनके भाई ख़िदमात अंजाम देते है। महफ़िल ख़ाना पर अक़ीदत मंद चांदी के ताजिये का दीदार करने पहुंचते है। जहां आशिके इमाम हुसैन रदियल्लाहो तआला अन्हो फूल और नज़र पेश कर दुआएं करते है। चाँद के इस ताजिये की क्या है तारीख़ और क्या इसमे ख़ुसूसियते हुसैन है इस बारे में दरगाह के गद्दीनशीन सैय्यद अफ़सर अली नियाज़ी से खास मालूमात हासिल की हमारे नुमाईंदा मोहम्मद रईस खान ने, देखते है अजमेर से एक रिपोर्ट।0
0
Report
दुल्हन विदाई के दौरान बारात रोकी: युवक पर पत्थरबाजी, छह दांत टूटे
Dungarpur, Rajasthan:माथुगामड़ा पाल गांव में अमृतलाल पुत्र रतना कटारा की भतीजी का विवाह समारोह आयोजित किया गया था। पारंपरिक रीति-रिवाजों और उत्सव के माहौल के बीच शादी की रस्में संपन्न हुईं। दुल्हन की विदाई की तैयारियां चल रही थीं और परिजन बारात को सम्मानपूर्वक विदा कर रहे थे। इसी दौरान चार युवक मौके पर पहुंचे और बारात के आगे खड़े होकर उसका रास्ता रोक दिया। अचानक हुई इस घटना से वहां मौजूद लोगों में असमंजस की स्थिति बन गई। परिजनों ने माहौल खराब न हो, इसके लिए युवकों को समझाने का प्रयास किया। अमृतलाल कटारा और कमलेश कटारा ने उन्हें रास्ते से हटने और कार्यक्रम में व्यवधान नहीं डालने की बात कही। बताया जा रहा है कि समझाइश से नाराज होकर युवक उग्र हो गए और गाली-गलौज शुरू कर दी। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। आरोप है कि झगड़े के दौरान एक युवक ने अमृतलाल कटारा पर पत्थरों से हमला कर दिया। पत्थर सीधे उनके मुंह पर लगा, जिससे उनके छह दांत टूट गए और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद विवाह स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को आता देख आरोपी युवक वहां से फरार हो गए। परिजन घायल अमृतलाल को तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका उपचार जारी है। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है。0
0
Report
Advertisement
दिल्ली: भाजपा नेता मंजिंदर सिंह सिरसा प्रेस कॉन्फ्रेंस
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: MANJINDER SINGH SIRSA (BJP) PC0
0
Report
वृन्दा नगर में स्मार्ट मीटर के विरोध में बिजली कार्यालय घेराव, बिलिंग पारदर्शिता की मांग
Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग के वृन्दा नगर के रहवासियों ने बढ़ते बिजली बिलों के विरोध में बैकुंठ धाम बिजली कार्यालय का घेराव किया प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि जब से क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं तब से बिजली बिलों में अप्रत्याशित बढ़ोतरी हुई है जिसने आम जनता पर भारी आर्थिक बोझ डाल दिया है आक्रोशित लोग अपने साथ स्मार्ट मीटर लेकर दफ्तर पहुंचे और सड़क पर उतरकर जमकर नारेबाजी की प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांग है कि इन स्मार्ट मीटरों को तुरंत हटाकर पुरानी मीटर व्यवस्था बहाल की जाए और बढ़े हुए बिलों की निष्पक्ष जांच कर बिलिंग में पारदर्शिता लाई जाए.0
0
Report
मनोहरथाना में वन विभाग ने अवैध आरा मशीन और सागवान कारोबार पर बड़ी कार्रवाई
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ जिले के मनोहरथाना क्षेत्र में वन विभाग ने अवैध आरा मशीनों और सागवान की लकड़ी के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान कई आरा मशीनों को ध्वस्त कर बड़ी मात्रा में अवैध सागवान लकड़ी जब्त की गई। बीते एक साल में क्षेत्र में वन विभाग की यह तीसरी बड़ी कार्रवाई है। डीएफओ सागर पंवार के निर्देशन और क्षेत्रीय वन अधिकारी दीपक मालव के नेतृत्व में यह विशेष अभियान चलाया गया। वन विभाग की टीम ने दांगीपुरा रोड और बीनागंज रोड सहित विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की। जिसमें नौशाद अली, हारून, अकील खान और नवीन जैन की आरा मशीनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। जिन स्थानों पर भारी मशीनरी पहुंच सकी, वहाँ जेसीबी की मदद से मशीनों को हटाया गया, जबकि संकरी जगहों पर श्रमिकों की सहायता से मशीनों को खोलकर जब्त किया गया। अवैध संचालन वाले परिसरों की संरचनाओं को भी ध्वस्त किया गया। डीएफओ सागर पंवार ने बताया कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी प्रकार की अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि यदि विभाग के अधिकारियों पर लगाए जा रहे कथित आरोपों के संबंध में किसी के पास ठोस प्रमाण है, तो उन्हें विभाग के समक्ष प्रस्तुत किया जाना चाहिए। इस कार्रवाई में अकलेरा के क्षेत्रीय वन अधिकारी राजेंद्र मीणा, गश्ती दल के विक्रम सिंह सहित मनोहरथाना पुलिस और रेंज स्टाफ मौजूद रहा।0
0
Report
Advertisement
रिशु श्री मामला: सुधाकर सिंह के आरोपों से सियासत तेज, बड़े नाम सामने आने संभावना
Patna, Bihar:बिहार के चर्चित रिशु श्री मामले में अब सियासत भी तेज हो गई है। आरजेडी सांसद सुधाकर सिंह ने राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि रिशु श्री कोई साधारण ठेकेदार नहीं था, बल्कि सत्ता और नौकरशाही के संरक्षण में एक बड़ा नेटवर्क खड़ा किया गया था। वहीं विपक्ष सवाल उठा रहा है कि आखिर इतने लंबे समय तक यह कथित खेल चलता रहा तो जिम्मेदार कौन है?रिशु श्री पर सरकारी ठेकों, अफसरों से सांठगांठ और कथित भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच विभिन्न एजेंसियां कर रही हैं। हाल के दिनों में ईडी की कार्रवाई और छापेमारी के बाद मामला और ज्यादा चर्चा में आया है। सुधाकर सिंह ने आरोप लगाया है कि सरकार भ्रष्टाचार पर कार्रवाई करने के बजाय बड़े लोगों को बचाने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि यदि निष्पक्ष जांच हो तो कई बड़े नाम सामने आ सकते हैं। हालांकि सरकार की ओर से इन आरोपों पर जवाब भी दिया जा रहा है और कहा जा रहा है कि जांच एजेंसियां अपना काम स्वतंत्र रूप से कर रही हैं।0
0
Report
सहरसा में नया एसपी विक्रम सिहाग ने किया पदभार, अपराध नियंत्रण की दिशा तय
Saharsa, Bihar:जहाँ निर्वतमान पुलिस अधीक्षक हिमांशु के तबादला होने के बाद नए पुलिस अधीक्षक के रूप में विक्रम सिहाग ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अपना पदभार ग्रहण किया. पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग के कार्यालय आते ही सर्वप्रथम पुलिस कर्मियों द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. इस मौके पर हेडक्वार्टर डीएसपी धीरेंद्र पांडे सहित तमाम पुलिस अधिकारी मौजूद थे. इधर पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग ने पदभार ग्रहण करते हुए कहा कि अपराध नियंत्रण और विधि व्यवस्था संधारण हमारी पहली प्राथमिकता होगी इसके अलावे कांडों के गुणवत्ता पूर्ण अनुसंधान ससमय हो आमजनों की पुलिस सामंजस्य बना रहे इसपर भी ध्यान दिया जाएगा. बाइट - विक्रम सिहाग, S.P, सहरसा0
0
Report
बस्ती: मृत महिला बयान के आरोप पर SI के खिलाफ कोर्ट ने कार्रवाई का आदेश
Basti, Uttar Pradesh:बस्ती जिले के मुंडेरवा थाना क्षेत्र के बेहिलगांव का यह मामला अब चर्चा का विषय बना हुआ है। मौत के डेढ़ साल बाद अदालत में पहुंचा एक बयान, कागजों में जिंदा दिखाई गई मृत महिला और फिर कोर्ट का ऐसा एक्शन कि पुलिस महकमे में मच गया हड़कंप। कोर्ट ने एसआई जावेद खान की जांच रिपोर्ट को खारिज कर दिया, बल्कि उपनिरीक्षक के खिलाफ झूठा साक्ष्य प्रस्तुत करने के आरोप में मुकदमा दर्ज करने का आदेश देते हुए विभागीय कार्रवाई का आदेश दिया है। बस्ती जिले के मुंडेरवा थाना क्षेत्र के बेहिलगांव का यह मामला अब चर्चा का विषय बना हुआ है। गांव निवासी ओमप्रकाश ने अपने ही गांव के प्रह्लाद समेत 11 लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए अदालत का दरवाजा खटखटाया था। मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने निष्पक्ष जांच के लिए धारा 202 के तहत पुलिस को विस्तृत जांच का आदेश दिया। जांच की जिम्मेदारी उपनिरीक्षक जावेद खान को सौंपी गई। जांच पूरी होने के बाद दरोगा ने अदालत में अपनी रिपोर्ट दाखिल की। रिपोर्ट में कई गवाहों के बयान शामिल थे। लेकिन इसी रिपोर्ट में एक ऐसा नाम भी था, जिसने पूरे मामले को सनसनीखेज बना दिया। रिपोर्ट में ओमप्रकाश की पत्नी विंध्यवासिनी का बयान भी दर्ज दिखाया गया। जबकि विरोधी पक्ष ने अदालत को दस्तावेज सौंपकर दावा किया कि विंध्यवासिनी की मौत करीब डेढ़ साल पहले ही हो चुकी है। यानी सवाल यह उठा कि जब महिला जीवित ही नहीं थी, तो उसका बयान आखिर किसने और कैसे दर्ज कर लिया, मामला सामने आने के बाद अदालत ने उपनिरीक्षक से स्पष्टीकरण मांगा। जवाब में दरोगा ने अदालत में माफीनामा दाखिल करते हुए इसे मानवीय भूल बताया और गलती स्वीकार कर ली, लेकिन अदालत ने इस सफाई को पर्याप्त नहीं माना। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं फास्ट ट्रैक कोर्ट के न्यायाधीश शुभम द्विवेदी ने टिप्पणी की कि प्रस्तुत जांच रिपोर्ट संदेह से परे नहीं है और पूरे मामले की दोबारा विस्तृत जांच आवश्यक है। कोर्ट ने न केवल जांच रिपोर्ट खारिज कर दी, बल्कि उपनिरीक्षक के खिलाफ झूठा साक्ष्य प्रस्तुत करने के आरोप में मुकदमा दर्ज करने का आदेश भी दे दिया। साथ ही विभागीय कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजने और मामले की सूचना उच्च पुलिस अधिकारियों तक पहुंचाने के निर्देश जारी किए गए हैं। एसपी यशवीर सिंह ने बताया कि एसआई जावेद खान के खिलाफ कोर्ट ने एक पत्र लिखा है कि इनके द्वारा एक मुकदमे में एक ऐसी महिला का बयान दर्ज कर लिया गया है जिसकी पहले ही मौत हो चुकी है, इस मामले की सीओ से जांच कराई गई, जांच रिपोर्ट के बाद एसआई को निलंबित कर दिया गए है साथ ही विभागीय जांच भी बिठा दी गई है।0
0
Report
Advertisement
नवलगढ़ के गोठड़ा में शहीद असिस्टेंट कमांडर-2 सुमेर सिंह शेखावत की प्रतिमा का अनावरण
Jhunjhunu, Rajasthan:नवलगढ़, झुंझुनूं गोठड़ा में शहीद सुमेर सिंह शेखावत की प्रतिमा का अनावरण महज 24 साल की उम्र में एनएसजी कमांडो ने दी थी शहादत शहादत के 39 साल बाद गांव में हुआ मूर्ति का अनावरण कार्यक्रम में नवलगढ़ विधायक विक्रम सिंह जाखल बोले- झुंझुनूं से एक साथ 2500 युवा होते हैं सेना में चयनित— विक्रम सिंह सैनिक सम्मान और राष्ट्रभक्ति की परंपरा को किया नमन वीरांगना व शहीद माता का समारोह में सम्मान किया गया झुंझुनूं जिले के नवलगढ़ क्षेत्र के गोठड़ा गांव स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शहीद असिस्टेंट कमांडर-2 सुमेर सिंह शेखावत की प्रतिमा का अनावरण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि विधायक विक्रम सिंह जाखल ने प्रतिमा का अनावरण कर पुष्पांजलि अर्पित की तथा शहीद की वीरांगना सुमन कंवर और माता चंद्रकंवर का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। इस अवसर पर विधायक जाखल ने कहा कि झुंझुनूं की धरती वीरों की भूमि है। जहां देशभक्ति केवल शब्द नहीं बल्कि जीवन का संस्कार है। जिले के युवाओं में राष्ट्रसेवा का जज्बा इतना मजबूत है कि सेना भर्ती के दौरान एक साथ करीब 2500 युवा चयनित होकर देशसेवा के लिए निकलते हैं। यही कारण है कि झुंझुनूं का नाम देशभर में सैनिकों की धरती के रूप में सम्मान के साथ लिया जाता है। उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा था जब शहीद सैनिकों के परिवारों तक उनके सामान पहुंचते थे। लेकिन समय के साथ सैनिक सम्मान की परंपरा और मजबूत हुई है। आज देश अपने वीर जवानों को पूरे सैन्य सम्मान और तिरंगे में लपेटकर अंतिम विदाई देता है। यह बदलाव देश में सैनिकों के सम्मान और सेना के प्रति बढ़ी संवेदनशीलता का प्रतीक है। विधायक ने कहा कि मजबूत सेना ही मजबूत राष्ट्र का आधार होती है। देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले जवानों के त्याग और बलिदान की बदौलत ही नागरिक सुरक्षित जीवन जी पाते हैं। उन्होंने युवाओं से राष्ट्रभक्ति, भाईचारे और अनुशासन को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। समारोह में वक्ताओं ने शहीद सुमेर सिंह शेखावत के जीवन और शौर्य को याद किया। बताया गया कि सुमेर सिंह शेखावत ने मात्र 24 वर्ष की आयु में देश के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया था। वे नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (एनएसजी) की 13 एसआरजी यूनिट में तैनात थे। एनएसजी को देश की सबसे कठिन और चुनौतीपूर्ण विशेष सुरक्षा बलों में माना जाता है। जहां चयन और प्रशिक्षण दोनों अत्यंत कठिन होते हैं। साथी सेना अधिकारी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बताया कि तत्कालीन केंद्रीय गृह मंत्री बूटा सिंह के कार्यक्रम के दौरान झारखंड के गुमला क्षेत्र में एक अभियान पर जाते समय बीएसएफ का हेलीकॉप्टर खराब मौसम के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस क्रम में सुमेर सिंह शेखावत ने अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए अदम्य साहस और नेतृत्व का परिचय दिया तथा मातृभूमि की सेवा में वीरगति को प्राप्त हुए। विधायक जाखल ने कहा कि झुंझुनूं जिले में आए दिन शहीद स्मारकों और प्रतिमाओं के कार्यक्रम इस बात का प्रमाण हैं कि यहां की धरती ने देश को असंख्य वीर सपूत दिए हैं। गांव-गांव में शहीदों की गाथाएं युवाओं को सेना में जाने और राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करती हैं। समारोह में माधवदास महाराज, गोठड़ा सरपंच अर्जुन वाल्मिकी, एनएसजी कमांडो सुभाषचंद्र सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मुकेश कुमार ने किया। बाइट 01 : विक्रमसिंह जाखल, विधायक, नवलगढ़ बाइट 02 : शहीद के साथी सेना अधिकारी0
0
Report
झुंझुनूं के मुकुंदगढ़ नगरपालिका ने रंगाई-बुनाई के गंदे पानी पर कार्रवाई, 12 चालान
Jhunjhunu, Rajasthan:मुकुंदगढ़, झुंझुनूं रंगाई-बुनाई के गंदे पानी पर नगरपालिका की बड़ी कार्रवाई वार्ड 24 और 18 में एक दर्जन लोगों के काटे गए चालान करीब दो दर्जन लोगों को पहले दिए जा चुके थे नोटिस ईओ रविन्द्र धनकड़ पुलिस के साथ पहुंचे, इलाके में मचा हड़कंप सोख्ता गड्ढा बनने तक रंगाई-बुनाई का काम बंद रखने के निर्देश झुंझुनूं जिले में मुकुंदगढ़ नगरपालिका प्रशासन ने रंगाई-बुनाई के काम से निकलने वाले केमिकल युक्त गंदे पानी को नालियों में बहाने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक दर्जन लोगों के चालान काटे हैं। वार्ड संख्या 24 और 18 में हुई इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। नगरपालिका ईओ रविन्द्र धनकड़ के नेतृत्व में टीम ने पुलिस की मौजूदगी में मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। इस दौरान नियमों की अवहेलना करने वाले लोगों पर 2000-2000 रुपए के चालान किए गए तथा भविष्य में नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए। जानकारी के अनुसार नगरपालिका द्वारा पिछले कुछ समय में करीब दो दर्जन लोगों को अलग-अलग समय पर नोटिस जारी कर चेतावनी दी गई थी कि रंगाई-बुनाई का केमिकल युक्त पानी नालियों में नहीं बहाया जाए। इसके बावजूद कई लोगों द्वारा निर्देशों की अनदेखी किए जाने पर प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए चालान की कार्रवाई की। ईओ रविन्द्र धनकड़ ने बताया कि रंगाई-बुनाई से निकलने वाला केमिकल युक्त पानी नालियों को जाम कर रहा है। इसके कारण बरसात के दौरान जलभराव की समस्या पैदा होती है। साथ ही भूजल प्रदूषण का खतरा बढ़ने के अलावा आमजन को बदबू और विभिन्न बीमारियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि जब तक संबंधित लोग अपने घरों में सोख्ता गड्ढा (कुई) बनाकर उसमें गंदे पानी का निस्तारण नहीं करेंगे, तब तक रंगाई-बुनाई का कार्य नहीं करने दिया जाएगा। नगरपालिका की टीम आगे भी लगातार निगरानी करेगी और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कार्रवाई जारी रहेगी। ईओ रविन्द्र धनकड़ ने कहा कि "स्वच्छ मुकुंदगढ़, सुंदर मुकुंदगढ़" अभियान के तहत शहर में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने वार्डवासियों से अपील की कि रंगाई-बुनाई का कार्य केवल निर्धारित व्यवस्था के तहत ही करें तथा केमिकल युक्त पानी का निस्तारण सोख्ता गड्ढों के माध्यम से करें。0
0
Report
जमीन विवाद में गोली चली, दो भाइयों पर हमला; आरोपी पकड़ा गया
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के छोटीसादड़ी थाना क्षेत्र की हरिपुरा ग्राम पंचायत अंतर्गत संतोषपुरिया गांव में कल देर रात जमीन विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। लंबे समय से चल रहे जमीन विवाद के बीच एक पक्ष द्वारा दो भाइयों पर फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। हालांकि गोली निशाने से चूक गई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार संतोषपुरिया निवासी नानूराम मोग्या ने देवलाल मोग्या और समथ मोग्या पर कथित रूप से फायरिंग की। ग्रामीणों के मुताबिक दोनों पक्षों के बीच काफी समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते मामला इतना बढ़ गया कि करीब 35 फीट की दूरी से दोनों भाइयों को निशाना बनाकर गोली चलाई गई। फायरिंग की आवाज सुनते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गोली चलने के बाद देवलाल और समथ ने आरोपी को पकड़ लिया और उसके हाथ से बंदूक छीन ली। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की और मारपीट भी हुई। ग्रामीणों की मदद से स्थिति को काबू में किया गया। मौके से एक नाल बंदूक बरामद होने की जानकारी भी सामने आई है। घटना के दौरान नानूराम मोग्या घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए छोटीसादड़ी उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर छोटीसादड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में जमीन विवाद को घटना का प्रमुख कारण माना जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते दोनों भाइयों ने साहस और सूझबूझ नहीं दिखाई होती तो घटना गंभीर रूप ले सकती थी। फिलहाल पुलिस फायरिंग, मारपीट और जमीन विवाद से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद पूरे घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी。0
0
Report
Advertisement
