icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
458895
MANISH KUMAR PUROHITMANISH KUMAR PUROHITFollow24 Jul 2024, 12:35 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

इंदौर में राहुल गांधी के विरोध के पोस्टर पॉलिटिक्स तेज हो गए

Noida, Uttar Pradesh:इंदौर इंदौर में राहुल गांधी के विरोध में पोस्टर पॉलिटिक्स तेज शहर में जगह-जगह लगे राहुल गांधी के विरोध में पोस्टर पोस्टरों पर लिखा- “झूठ की गूंज पर होगी सत्य की विजय गीता भवन, पलासिया, वर्ल्ड कप, MR9, विजयनगर, भंवरकुआं समेत शहर के कई इलाकों में लगे पोस्टर राहुल गांधी के “छात्रों की गूंज” कार्यक्रम के जवाब में “झूठ की गूंज” का नारा आज शाम भारत जोड़ो मैदान में छात्रों से संवाद करेंगे राहुल गांधी राहुल गांधी दोपहर करीब 2 बजे पहुंचेंगे इंदौर एयरपोर्ट से रेडिसन होटल तक जगह-जगह मंचों से कांग्रेस कार्यकर्ता करेंगे स्वागत राहुल गांधी के दौरे से पहले इंदौर में तेज हुई पोस्टर पॉलिटिक्स
0
0
Report

गाजियाबाद के दूदेश्वरनाथ मंदिर में रजत शिला पूजन, मंदिर निर्माण का संकल्प

Noida, Uttar Pradesh:तेरहमणि अध्यक्ष नारायण गिरि महाराज ने किया रजत शिला पूजन दूदेश्वरनाथ मंदिर गाजियाबाद में धूम धाम से हुआ रजत शिला पूजन अयोध्या , हरिद्वार, वृन्दावन के बाद अब रजत शिला पूजन के लिए दूदेश्वर मंदिर गाजियाबाद पहुंची, मंदिर के महंत और तेरह मणि के अध्यक्ष पूज्य नारायण गिरि महाराज जी ने बैंड वाजों के साथ हजारों सनातनी हिंदुओं के साथ संकल्पित रजत शिला पूजन किया और जल्दी से न्यायालय में फैसला आने के बाद मथुरा मंदिर निर्माण की बात कही, रजत शिला को बैंड वाजों के साथ विशेष रथ के द्वारा गाजियाबाद के बाजारों से होते लडडू प्रसाद बांटते हुए सभी सनातनियों को पूजित रजत शिला के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर मस्जिद प्रकरण में याचिकाकर्ता दिनेश फलाहारी महाराज ने कहा कि सबसे पहले इस रजत शिला का पूजन राम जन्म भूमि मंदिर तीर्थ क्षेत्र, अयोध्या और श्रीकृष्ण जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष पूज्य श्रीमहंत नृत्य गोपाल दास जी महाराज जी के द्वारा विधि विधान से पूजन किया गया और सरयू नदी में स्नान करा कर आरती की साक्षी बनाया गया। सभी साधू संतों ने अपने अपने आश्रमों में रजत शिला पूजन की इच्छा जताई और कार्यक्रम प्रभारी राजेश पाठक ने बताया कि संकल्पित रजत शिला को एक लाख ग्रामों में और तीर्थ स्थलों में पूजन कराया जाएगा, महामंडलेश्वर राधा नंद गिरी ने कहा कि रजत शिला पूजन को लेकर हिंदुओं में बहुत भारी उत्साह देखा जा रहा है, सभी माता,बहनें रजत शिला पूजन करके अपने आप को मंदिर निर्माण का साक्षी बनाना चाहती हैं, फलाहारी महाराज ने कहा कि जब न्यायालय का फैसला आएगा तो इस संकल्पित रजत शिला को मंदिर निर्माण में प्रयोग में लाया जाएगा, इस अवसर पर अनिल कृष्ण शास्त्री, राजेश शास्त्री,अमित वालिया, सुखराम सिंह कमल, कृष्ण कुमार,कान्हा कौशिक आदि हजारों सनातनी उपस्थित रहे
0
0
Report

कैमूर में नया एयरपोर्ट: प्रशासन ने प्रस्ताव नागरिक उड्डयन विभाग को भेजा

Khajuria Khurd, Bihar:कैमूर में बनेगा नया एयरपोर्ट, प्रशासन ने सरकार को भेजा प्रस्ताव रामपुर प्रखंड में 161 एकड़ भूमि चिह्नित, हवाई कनेक्टिविटी से पर्यटन और व्यापार को मिलेगी नई रफ्तार विवो - कैमूर जिले में हवाई सेवा शुरू करने की प्रशासनिक प्रक्रिया काफी तेज हो गई है। जिला प्रशासन द्वारा रामपुर प्रखंड के रामपुर, सबार और पाली मौजा में 161 एकड़ भूमि चिह्नित कर नागरिक उड्डयन विभाग को प्रस्ताव भेज दिया गया है। यह भूमि निर्माणाधीन वाराणसी-कोलकाता एक्सप्रेस-वे के बिल्कुल पास स्थित है। कैमूर के जिलाधिकारी कुमार अनुराग ने जानकारी देते हुए बताया कि सिविल एविएशन डिपार्टमेंट की ओर से कुछ तकनीकी फिजिबिलिटी स्टडी और विवरण मांगे गए हैं। जिला प्रशासन इन सभी दस्तावेजों और रिपोर्ट को तैयार करने में जुटा है, जिसे अगले एक सप्ताह के भीतर विभाग को भेज दिया जाएगा। डीएम के अनुसार, इस स्थान के चयन से कैमूर और रोहतास दोनों क्षेत्रों को लाभ मिलेगा। यह स्थल भभुआ मुख्य शहर और प्रसिद्ध मां मुंडेश्वरी मंदिर से लगभग 15 से 20 किलोमीटर की दूरी पर है, जबकि करमचट डैम से मात्र 5-6 किलोमीटर दूर है。 कैमूर में एयरपोर्ट बनने से सीधे बड़े महानगरों से जुड़ाव होगा। इससे न केवल क्षेत्र में हवाई कनेक्टिविटी और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि व्यापार, रोजगार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। साथ ही, गंभीर मरीजों को आपात स्थिति में बड़े शहरों तक ले जाना आसान हो जाएगा। प्रशासन को उम्मीद है कि नागरिक उड्डयन विभाग से जल्द ही इस प्रस्ताव को हरी झंडी मिल जाएगी, जिसके बाद आगे की निर्माण प्रक्रिया शुरू की जाएगी。
0
0
Report
Advertisement

कोटा के रिहायशी इलाकों में मगरमच्छ का आतंक, 8 फीट लंबा जीव कार के नीचे पकड़ा गया

Kota, Rajasthan:कोटा में मगरमच्छ का आतंक: सोगरिया में कार के नीचे छिपा 8 फीट लंबा मगरमच्छ पकड़ा गया आवासीय कॉलोनियों में दर्जनों मगरमच्छ आने से लोगों में दहशत, वन विभाग ने रेस्क्यू कर चंबल में छोड़ा。 कोटा। शहर के रिहायशी इलाकों में मगरमच्छों की लगातार आवाजाही से स्थानीय निवासियों में डर का माहौल है। हाल ही में सोगरिया गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक मकान के अंदर खड़ी गाड़ी के नीचे 8 फीट लंबा और करीब 50 किलो वजनी मगरमच्छ छिपा हुआ मिला。 ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी। मौके पर पहुंची टीम ने मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू किया और उसे चंबल नदी में रिलीज कर दिया। शहर की विभिन्न कॉलोनियों में अब तक दर्जनों मगरमच्छ मिलने से दहशत बनी हुई है।
0
0
Report
Advertisement

झारखंड के आदिवासी छात्रों के लिए राजीव गांधी प्रतिभा परीक्षा: पुरस्कार 50 हजार तक

Ranchi, Jharkhand:राजीव गांधी प्रतिभा प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बंधु तिर्की ने झारखंड के आदिवासी छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित होने वाली राजीव गांधी प्रतिभा प्रतियोगिता परीक्षा की जानकारी दी। बंधु तिर्की ने कहा कि रांची जिले में कई ऐसे छात्रावास हैं, जहां झारखंड के अलग-अलग जिलों से छात्र-छात्राएं आकर रहते हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले इन बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर कई तरह की चिंताएं भी रहती हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड के आदिवासी समाज, यहां के महान स्वतंत्रता सेनानियों, भौगोलिक परिस्थितियों और राज्य से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियों से छात्र पूरी तरह परिचित नहीं हो पाते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए शिक्षाविदों के साथ मिलकर नवंबर महीने में राजीव गांधी प्रतिभा प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। यह परीक्षा रांची विश्वविद्यालय में आयोजित होगी। छात्रों की संख्या के अनुसार परीक्षा के लिए अन्य कॉलेजों को भी जोड़ा जाएगा। इस परीक्षा में इंटरमीडिएट से लेकर उच्च शिक्षा तक के आदिवासी छात्र-छात्राएं शामिल हो सकेंगे। परीक्षा में झारखंड से जुड़े विषयों पर सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा में 150 वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के साथ-साथ सब्जेक्टिव और लघु उत्तरीय प्रश्न भी शामिल होंगे। छात्र फॉर्म के माध्यम से इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। इस परीक्षा के आधार पर चयनित 20 छात्र-छात्राओं को अधिकतम 50 हजार रुपये तक की पुरस्कार राशि दी जाएगी। इसमें 10 छात्र और 10 छात्राओं का चयन किया जाएगा। परीक्षा के आयोजन के लिए 20 सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। बंधु तिर्की ने कहा कि शिक्षा के माध्यम से बच्चों को आगे बढ़ाना जरूरी है और इसी उद्देश्य से यह कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कार्यक्रम विशेष रूप से आदिवासी छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित किया जा रहा है और इसमें केवल आदिवासी बच्चे ही शामिल हो सकेंगे।
0
0
Report

डिंडोरी- मंडला हाईवे पर चक्काजाम, गांव ने पक्की सड़क की मांग दोहराई

Dindori, Madhya Pradesh:डिंडोरी। पक्की सड़क की मांग को लेकर जलदा मुड़िया गांव के ग्रामीण आज सुबह सड़क पर उतर आए और डिंडोरी-मंडला हाईवे पर चक्काजाम कर दिया। ग्रामीणों के आंदोलन के चलते हाईवे पर आवागमन बाधित हो गया है और सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। ग्रामीणों का कहना है कि गांव तक पक्की सड़क निर्माण की मांग को लेकर वे कई बार प्रशासन को अवगत करा चुके हैं, लेकिन अब तक उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ। बार-बार शिकायत और आश्वासन के बावजूद सड़क नहीं बनने से नाराज ग्रामीणों ने आखिरकार हाईवे पर चक्काजाम कर अपना विरोध दर्ज कराया। ग्रामीणों की मांग है कि गांव तक जल्द से जल्द पक्की सड़क का निर्माण कराया जाए। फिलहाल चक्काजाम के कारण हाईवे पर यातायात प्रभावित है और मौके पर लोगों की भीड़ जुटी हुई है।
0
0
Report
Advertisement

बेगूसराय में वार्ड पार्षद के पति पर गोलीबारी; इलाके में भय फैल गया

Begusarai, Bihar:बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों का तांडव लगातार देखने को मिल रहा है। ताजा मामला बलिया थाना क्षेत्र के लखमीनिया वार्ड नंबर 21 से सामने आया है, जहां अपराधियों ने वार्ड पार्षद के पति को गोलियों से छलनी कर दिया। अपराधियों की ताबड़तोड़ फायरिंग में वार्ड पार्षद पति को दो गोलियां लगी हैं। गंभीर हालत में उन्हें बेगूसराय के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है और स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। आपको बताते चले कि बेगूसराय के बलिया थाना क्षेत्र के लखमीनिया वार्ड नंबर 21 की हैं, जहाँ बीती रात बेख़ौफ़ अपराधियों ने वार्ड पार्षद पति पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दिया। जिससे दो गोली वार्ड पार्षद पति को लग गई। घायल की पहचान लखमीनिया वार्ड नंबर 21 निवासी मोहम्मद इरसादूजमा के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, मोहम्मद इरसादूजमा की पत्नी वार्ड नंबर 21 की पार्षद हैं और वार्ड में विकास कार्यों को लेकर लगातार सक्रिय रहती हैं। आरोप है कि विकास कार्यों को लेकर कुछ आपराधिक प्रवृत्ति के लोग नाराज थे और मोहम्मद इरसादूजमा को लगातार जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। बताई जा रहा है कि बीती रात मोहम्मद इरसादूजमा अपने भाई के साथ वार्ड की समस्याओं का जायजा लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान करीब पांच की संख्या में अपराधियों ने उन्हें घेर लिया और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के दौरान दो गोलियां मोहम्मद इरसादूजमा को लगीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। आनन-फानन में घायल को इलाज के लिए बेगूसराय के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। परिजनों का आरोप है कि वार्ड में लगातार हो रहे विकास कार्यों और वार्ड पार्षद के कामकाज में सक्रिय भूमिका निभाने के कारण मोहम्मद इरसादूजमा को लगातार निशाना बनाया जा रहा था। परिजनों का दावा है कि इसी रंजिश में उन्हें जान से मारने की नीयत से गोली मारी गई। फिलहाल घटना की सूचना मिलते ही बलिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छानबीन कर रही है।
0
0
Report

पटना जीपीओ आरओबी पर पीक आवर रोक: मालवाहक के लिए नया नियम लागू

Patna, Bihar:पटना में जीपीओ आरओबी से गुजरने वाले मालवाहक वाहनों के लिए यातायात प्रशासन नई व्यवस्था लागू करने जा रही है, 21 सितंबर से पीक आवर्स में जीपीओ आरओবি पर मालवाहक वाहनों के परिचालन पर रोक रहेगी, यह व्यवस्था फिलहाल प्रयोग के तौर पर लागू की जाएगी ताकि पीक आवर्स में ट्रैफिक जाम की समस्या को कम किया जा सके। यातायात प्रशासन के मुताबिक सुबह 9 बजे से 11 बजे तक और शाम 6 बजे से रात 8:30 बजे तक मालवाहक वाहनों को जीपीओ आरओबी से गुजरने की अनुमति नहीं होगी, इस दौरान मालवाही वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करना होगा। नियम का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की जाएगी。 दरअसल 28 अगस्त से मीठापुर-महुली एलिवेटेड फ्लाईओवर से जीपीओ गोलंबर की ओर वाहनों का दबाव बढ़ा है, सुबह और शाम के पीक आवर्स में जीपीओ आरओबी पर मालवाहक वाहनों की आवाजाही से ट्रैफिक की रफ्तार प्रभावित हो रही है और कई बार जाम की स्थिति बन रही है इसी को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने यह कदम उठाया है। यह व्यवस्था स्थायी नहीं है प्रयोग के दौरान जीपीओ आरओबी और आसपास के इलाकों में ट्रैफिक पर पड़ने वाले असर का आकलन किया जाएगा इसके बाद व्यवस्था को जारी रखने, समय में बदलाव करने या इसे समाप्त करने को लेकर फैसला लिया जाएगा।
0
0
Report

बारां: काली सिंध नदी में डूबे युवक की तलाश दो दिन से जारी

Baran, Rajasthan:काली सिंध नदी में डूबे युवक का दूसरे दिन भी नहीं लगा सुराग , अपने दोस्तों के साथ नदी में मछली पकड़ने आया था युवक ,नहाते समय नदी में डूबा था युवक बारां जिले के अंता में काली सिंध नदी में नहाते समय डूबे 35 वर्षीय युवक का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लगा हे वही एसडीआरएफ टीम द्वारा आज भी युवक की तलाश में सर्च अभियान चलाया गया हे बता दे कि बजरंग गढ़ निवासी बुद्धी प्रकाश मेघवाल जो फिलहाल कोटा रहता हे अपने साथियों के साथ खान की झोपड़ियां में मछली पकड़ने आया था इस दौरान गुरुवार सायं को नहाते समय पानी में डूब गया सूचना पर एसडीआरएफ कोटा टीम द्वारा शुक्रवार सवेरे सर्च अभियान चलाते हुए दिन भारी युवक की तलाश की गई लेकिन सायं तक कोई सफलता नहीं मिली । आज फिर से युवक एसडीआरएफ टीम द्वारा सर्च अभियान चलाते हुए युवक की तलाश की जा रही हे ।
0
0
Report
Advertisement

झुंझुनूं के सुलताना में आंधड़ से भारी नुकसान, सोलर सिस्टम गिरा, बिजली काटी

Jhunjhunu, Rajasthan:सुलताना, झुंझुनूं सुलताना में अंधड़ ने मचाई तबाही, कई इलाकों में नुकसान वार्ड 17 में तीसरी मंजिल से सोलर उखड़कर छत पर गिरा सोलर गिरने से कमरे की छत की पट्टी टूटी, टला बड़ा हादसा धोलिया चौक और भवानी पार्क में कई पेड़ धराशायी सुल्ताना के कई इलाकों में रात से बिजली आपूर्ति बाधित झुंझुनूं जिले के सुलताना कस्बे में देर रात से आए बारिश के साथ आए तेज अंधड़ ने कई इलाकों में जमकर तबाही मचाई। वार्ड नंबर 17 में एक मकान की तीसरी मंजिल पर लगा भारी-भरकम सोलर सिस्टम उखड़कर पड़ोसी के मकान की छत पर जा गिरा। सोलर के गिरने से कमरे की छत की पट्टी टूट गई। बताया जा रहा है कि हादसे से थोड़ी देर पहले ही युवक कमरे से निकलकर दूसरे कमरे में गया था। ऐसे में हादसे के समय यदि कोई व्यक्ति कमरे या आंगन में मौजूद होता तो जनहानि हो सकती थी। अंधड़ के कारण धोलिया चौक और भवानी park क्षेत्र में कई पेड़ भी धराशायी हो गए। वहीं, सुल्ताना के कई इलाकों में रात से बिजली आपूर्ति बाधित है। तेज हवा के कारण बिजली व्यवस्था प्रभावित होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अंधड़ से हुए नुकसान के बाद स्थानीय लोग प्रभावित क्षेत्रों में व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग कर रहे हैं।
0
0
Report

गया में 22 वर्षीय छात्र की मौत: हत्या की आशंका, जांच जारी

Gaya, Bihar:बंद घर में पंखे से लटका मिला छात्र का शव, 22 वर्षीय हर्ष की मौत से परिवार में कोहराम, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका गया जिले के इमामगंज थाना क्षेत्र के रानीगंज बाजार में शुक्रवार को 22 वर्षीय छात्र हर्ष कुमार तिवारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। पंजाब नेशनल बैंक के सामने स्थित घर के एक कमरे में हर्ष का शव पंखे से गमछे के फंदे के सहारे लटका मिला। मृतक बिंधुआ गांव निवासी मयंक तिवारी का इकलौता बेटा था और व्यवसाय प्रबंधन्‍य स्नातक की पढ़ाई कर रहा था। बेटे का शव देखते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पिता बार-बार बेटे का नाम लेकर रोते हुए बेसुध हो जा रहे थे, जबकि अन्य परिजनों का भी रो-रोकर बुरा हाल था। बताया जा रहा है कि हर्ष दो दिन पहले ही बोकारो स्थित अपनी बुआ के घर से रानीगंज लौटा था। घटना के समय पिता घर पर मौजूद नहीं थे। स्थानीय लोगों से सूचना मिलने पर वे बदहवास हालत में मौके पर पहुंचे। घर के मुख्य दरवाजे की ग्रिल में ताला लगा था। काफी आवाज देने के बावजूद अंदर से कोई जवाब नहीं मिलने पर स्थानीय लोगों ने छत के रास्ते अंदर झांककर देखा तो हर्ष फंदे से लटका दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। इधर इस इस घटना के संबंध में मृतक के पिता मयंक तिवारी ने बेटे की मौत को आत्महत्या मानने से इनकार करते हुए हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि मुख्य ग्रिल में ताला लगा था, लेकिन जिस कमरे में हर्ष का शव मिला, उसका दरवाजा खुला हुआ था। बिस्तर पर रखी कुर्सी शव के पास थी। परिजनों ने हर्ष के गले पर संदिग्ध निशान होने का भी दावा किया है। उनका आरोप है कि घटना की परिस्थितियां कई सवाल खड़े कर रही हैं। हालांकि इन आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच और शव परीक्षण रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी। इधर घटना की सूचना मिलते ही इमामगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अब्दुर रहमान दानिश, अंचल पुलिस निरीक्षक वीरेंद्र कुमार और ऐसाई ममता कुमारी एवं अन्य पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर शव परीक्षण के लिए गया के मगध मेडिकल कॉलेज भेज दिया। इस संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अब्दुर रहमान दानिश ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। सोलंकी पुलिस हत्या या आत्महत्या दोनों पहलुओं पर जांच कर रही हैं। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं जांच के लिए डॉग स्क्वायड एवं एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है। इकलौते बेटे हर्ष की अचानक मौत ने माता-पिता की दुनिया उजाड़ दी। जिस बेटे को लेकर परिवार ने भविष्य के अनगिनत सपने संजोए थे, आज उसी बेटे की मौत की वजह जानने के लिए माता-पिता पुलिस जांच और शव परीक्षण रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं.
0
0
Report

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की अजनारा सोसाइटी में प्लास्टर गिरकर बड़ा हादसा टला, निवासियों में दहशत

Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा वेस्ट की अजनारा होम सोसाइटी में शुक्रवार रात एक बड़ा हादसा होते-होते बचा। सोसाइटी के एक टावर की ऊपरी मंजिल से प्लास्टर का एक बड़ा हिस्सा टूटकर नीचे खड़ी एक गाड़ी पर गिर गया। इस दौरान वहाँ से गुजर रहे कुछ लोग बाल-बाल बच गए। सोसाइटी निवासी दिनकर पांडे ने बताया कि यह घटना शुक्रवार रात करीब 9:50 बजे हुई। टावर ए के पास से कुछ महिलाएं और बच्चे गुजर रहे थे। तभी अचानक टावर के ऊपर से प्लास्टर का हिस्सा नीचे गिरा और ओपन पार्किंग में खड़ी एक गाड़ी पर जा लगा। इससे तेज आवाज हुई और आसपास के लोग डर गए। गनीमत रही कि जिस समय प्लास्टर गिरा, उस समय ठीक नीचे कोई मौजूद नहीं था। महिलाएं और बच्चे थोड़ी दूरी पर थे, जिससे वे सुरक्षित बच गए। अगर वे ठीक नीचे होते तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था। सोसाइटी के लोगों का कहना है कि बिल्डिंग से प्लास्टर गिरना अब आम बात हो गई है। उनकी शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होती है। निवासियों ने कई बार स्ट्रक्चर ऑडिट की मांग की है, लेकिन उस पर कोई सुनवाई नहीं हुई है। निवासियों ने बताया कि उन्होंने करोड़ों रुपये खर्च कर यहां फ्लैट लिए हैं और भारी मेंटेनेंस चार्ज भी दे रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें घर से बाहर निकलने में डर लगता है। उन्हें नहीं पता होता कि कब ऊपर से प्लास्टर गिर जाए।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top