icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

कटिहार में बाढ़ की आशंका: नदियाँ तेज कटाव, 260 करोड़ योजना से स्थायी समाधान

Katihar, Bihar:कटिहार के सबसे बड़ी समस्या नदियों की कटाव एक बार फिर चरम पर कटिहार जिला में भारी बारिश के अलर्ट के बीच अब लोगों को बाढ़ की आहट का डर गंगा-कोसी से जुड़े कुरसेला प्रखंड के इलाके में नदियों की तेज कटाव से खेतिहर जमीन और लोगों की उम्मीद की आशियाने पर भी संकट जिला के कुरसेला, बरारी, मनिहारी, अमदाबाद व आजमनगर प्रखंडों का नदी का भाग के परिवार हमेशा से कोसी, गंगा व महानंदा नदी का क्षेत्र नदी के जद में रहता है संशकित स्थायी समाधान के लिए 260 करोड़ की योजना स्वीकृत, विश्वBank द्वारा वित्तपोषित किया जाना है भारी बारिश के कारण काम में रुकावट, जल्द शुरू होगा राहत कार्य जिला प्रशासन का तमाम तैयारी का दावा, कटाव वाले इलाकों में भी विशेष निगरानी लोग प्रशासन से गुहार के साथ-साथ मां गंगा को मनाने के लिए पूजा पाठ के भी सहारा लेने लगे हैं बिहार के कई इलाके के साथ-साथ कटिहार में भारी बारिश के अलर्ट के बीच अब लोगों को बाढ़ की आहट का डर सताने लगा है । इस बीच बाढ़ को लेकर तमाम तैयारी के दावे के साथ ही कटिहार के सबसे बड़ी समस्या नदियों की कटाव एक बार फिर चरम पर है । इस गंभीर समस्या को लेकर बरारी क्षेत्र के विधायक विजय सिंह निषाद ने पटना से बयान जारी कर कहा है कि स्थिति बेहद चिंताजनक है और स्थानीय लोगों के लगातार फोन आ रहे हैं। उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत डीएम और जल संसाधन विभाग के कार्यपालक अभियंता से फोन पर बात की है। अधिकारियों को तुरंत प्रभावित स्थल पर जाकर भौतिक सत्यापन करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि कुरसेला प्रखंड के खेरिया, पत्थर टोला, मजदिया, कमलाकांती और तीनघरिया जैसे कटाव प्रभावित क्षेत्रों के स्थायी समाधान के लिए जल संसाधन मंत्री से भी बातचीत की गई है। पिछले वर्षों में राज्य सरकार के सहयोग से लगभग 8 किलोमीटर के दायरे में कटाव रोकने के लिए 260 करोड़ रुपये की एक बड़ी योजना स्वीकृत कराई गई है, जिसे विश्व बैंक द्वारा वित्तपोषित किया जाना है। जैसे ही विश्व बैंक से यह राशि बिहार सरकार को प्राप्त होगी, इस पूरे क्षेत्र में स्थायी तौर पर बड़ा काम शुरू किया जाएगा ताकि भविष्य में इस पूरे इलाके को बाढ़ और कटाव से पूरी तरह सुरक्षित किया जा सके। फिलहाल, बारिश रुकते ही स्थानीय स्तर पर उपलब्ध अन्य संसाधनों के माध्यम से बचाव कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया जाएगा । शशकटिहार जिला के कुर्सेला प्रखंड के दक्षिणी मुरादपुर पंचायत के तीनघरिया गांव अब गंगा कोसी से जुड़े इस इलाके में नदियों की तेज कटाव से खेतihar जमीन और लोगों की उम्मीद की आशियाने पर भी संकट गहराने लगा है । ऐसे में लोग प्रशासन से गुहार के साथ-साथ मां गंगा को मनाने के लिए पूजा पाठ के भी सहारा लेने लगे हैं । लोगों के माने तो जिस तरह से कटाव हो रहा है इसमें उन लोगों के गांव पर भी संकट गहरा सकता है । इसी को लेकर वे लोग चाहते हैं जल्द सरकार इस इलाके में कटाव को रोकने के लिए कोई ठोस निदान करें । वहीं कटिहार जिले में संभावित बाढ़ और नदियों के तेज होते कटाव की समस्या से न Nipटنے के लिए जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। डीएम आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि बाढ़ नियंत्रण और जान-माल की सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। एसओपी के तहत तैयारियाँ पूरी है और जियो बैग्स का स्टॉक तैयार है ।‌‌ ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति से तुरंत निपटा जा सके। कुरसेला प्रखंड में कटाव के डीएम ने कहा कि वैसे तो वहाँ रूटीन तौर पर जांच और निगरानी की जा रही है, लेकिन स्थिति की गंभीरता को देखते हुए वे खुद इस मामले को विशेष रूप से देखेंगे।
0
0
Report

राम मंदिर चढ़ावे की चोरी पर कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता अनुमा आचार्य ने हमला।

Vishesh Kr GurejaVishesh Kr GurejaFollow6m ago
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर। अयोध्या में राम मंदिर में हुए चढ़ावा चोरी के मामले को लेकर कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर तीखा हमला बोला है। सहारनपुर जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता अनुमा आचार्य ने इस मुद्दे को उठाते हुए कहा कि भाजपा सरकार राम के नाम पर राजनीति तो करती है, लेकिन मंदिर की सुरक्षा और आस्था की रक्षा करने में पूरी तरह विफल रही है। अनुमा आचार्य ने कहा कि अयोध्या में बना भव्य राम मंदिर करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। लाखों लोग अपनी श्रद्धा से चढ़ावा चढ़ाते हैं। लेकिन उसी मंदिर में चढ़ावे की चोरी हो जाना बेहद शर्मनाक और चिंताजनक है। उन्होंने सवाल उठाया कि जिस सरकार ने राम मंदिर निर्माण को अपनी सबसे बड़ी उपलब्धि बताया, वह मंदिर के भीतर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम क्यों नहीं कर पाई। प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार सिर्फ प्रचार में व्यस्त है। धरातल पर कानून व्यवस्था चौपट है। मंदिरों की सुरक्षा, दान पेटियों की निगरानी और श्रद्धालुओं के विश्वास को बचाने की जिम्मेदारी सरकार की है। लेकिन यहां उल्टा हो रहा है। उन्होंने कहा कि अगर चढ़ावा ही सुरक्षित नहीं है तो आम जनता कैसे सुरक्षित रहेगी। अनुमा आचार्य ने मांग की कि इस मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो। साथ ही मंदिर प्रशासन और सरकार को मिलकर सुरक्षा व्यवस्था को तुरंत दुरुस्त करना चाहिए। उन्होंने अंत में कहा कि कांग्रेस पार्टी आस्था का सम्मान करती है। राम सबके हैं और मंदिर की गरिमा बनाए रखना हर सरकार का कर्तव्य है। भाजपा को राजनीति से ऊपर उठकर इस पर जवाब देना होगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिला कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
0
0
Report

अलवर पुलिस की तत्परता: पेट्रोल पंप फायरिंग के आरोपी को एक घंटे में गिरफ्तार

Alwar, Rajasthan:अलवर पुलिस की फुर्ती से टूटा बदमाश का दुस्साहस: पेट्रोल पंप फायरिंग का आरोपी को एक घंटे में किया गिरफ्तार अलवर शहर में शनिवार को दिनदहाड़े हुई सनसनीखेज फायरिंग की घटना का पुलिस ने बेहद तत्परता और मुस्तैदी के साथ खुलासा कर दिया। सदर थाना क्षेत्र के बुर्जा बाईपास स्थित नायरा पेट्रोल पंप पर सेल्समैन को गोली मारकर फरार हुए बदमाश को पुलिस ने चंद घंटों में ही नाकेबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। इस त्वरित कार्रवाई से जहां आमजन में सुरक्षा का भरोसा मजबूत हुआ है, वहीं अलवर पुलिस की कार्यशैली की चारों ओर सराहना हो रही है। घटना शनिवार सुबह करीब 11 बजे की है, जब सिकंदरा मेगा हाईवे स्थित पेट्रोल पंप पर एक नकाबपोश युवक पेट्रोल भरवाने आया। पेट्रोल भरवाने के बाद उसने अचानक सेल्समैन पर फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गया। गोली सेल्समैन के कंधे के पास लगी, जिसे तत्काल सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है और हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। फायरिंग का सीसीटीवी भी सामने आया । बाइट: पेट्रोल पंप संचालक घटना की सूचना मिलते ही अलवर पुलिस तुरंत हरकत में आई। सदर थाना पुलिस, मालाखेड़ा थाना पुलिस, सीओ सिटी अंगद शर्मा और एएसपी दीपक शर्मा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पेट्रोल पंप के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और पूरे शहर में सघन नाकेबंदी कर दी। इसी मुस्तैदी का परिणाम रहा कि वैशाली नगर थाना क्षेत्र में हुलिए के आधार पर संदिग्ध युवक को डिटेन कर लिया गया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी कठूमर क्षेत्र से चोरी की बाइक लेकर अलवर पहुंचा था और उसी बाइक का इस्तेमाल वारदात में किया। पुलिस आरोपी से देशी कट्टे और वारदात के अन्य पहलुओं को लेकर गहन पूछताछ कर रही है। अलवर दौरे पर मौजूद रेंज आईजी राहुल प्रकाश और एसपी सुधीर चौधरी ने पुलिस टीम की सराहना करते हुए बताया कि सूचना मिलते ही तत्काल नाकेबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। यह कार्रवाई अलवर पुलिस की सजगता, त्वरित निर्णय क्षमता और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति का स्पष्ट उदाहरण है। बाइट:राहुल प्रकाश रेंज आईजी
0
0
Report
Advertisement

चित्तौड़गढ़ के रावतभाटा में पिकअप में आग, शॉर्ट सर्किट से नुकसान; जनहानि नहीं

Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिला के रावतभाटा क्षेत्र की दीपुरा घाटी में शनिवार दोपहर एक चलती पिकअप में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना माताजी मंदिर के पास उस समय हुई, जब पिकअप भैंसरोड़गढ़ से सामान छोड़कर मोड़क गांव जा रही थी। चालक को चलते समय जलने की गंध महसूस हुई, जिसके बाद उसने तुरंत वाहन रोककर बाहर निकल गया। कुछ ही देर में पिकअप आग की लपटों से घिर गई। सूचना पर नगर पालिका रावतभाटा की अग्निशमन टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट को आग का कारण माना जा रहा है। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि वाहन के केबिन का सामान क्षतिग्रस्त हो गया।
0
0
Report

कपासन नगर पालिका के शहरी सेवा शिविर से वार्ड 24 में 10 नामांतरण प्रमाणपत्र जारी

Begun, Rajasthan:कपासन, चित्तौड़गढ़ - कपासन नगर पालिका के शहरी सेवा शिविर में आमजन को त्वरित राहत प्रदान की गई। वार्ड संख्या 24 के लिए आयोजित शिविर में नगर पालिका ने 10 नामांतरण प्रमाण पत्र जारी किए, जबकि जन्म, मृत्यु एवं विवाह पंजीयन से जुड़े 8 आवेदनों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शिविर के दौरान स्ट्रीट लाइट, पेयजल और साफ-सफाई संबंधी शिकायतों का भी संबंधित अधिकारियों को निर्देश देकर समाधान कराया गया। नगर पालिका ने बताया कि 13 जुलाई को वार्ड संख्या 25 का शिविर आयोजित होगा। उल्लेखनीय है कि शहरी सेवा शिविरों के माध्यम से नगर पालिका कपासन उदयपुर संभाग में प्रथम और प्रदेश स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त कर चुकी है।
0
0
Report

Ajmer Congress's newly formed working committee: 31 office-bearers appointed

Ajmer, Rajasthan:ajmeer शहर जिला कांग्रेस कमेटी की नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की आज घोषणा कर दी गई.. शहर जिला अध्यक्ष डाक्टर राजकुमार जयपाल ने एक समारोह आयोजित कर कांग्रेस की अजमेर में कमान संभालने वाले 31 पदाधिकारियों को उनके पद का प्रमाणपत्र सौंपा.. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आरटीडीसी के पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र राठौड़ की मौजूदगी में आयोजित इस समारोह में अजमेर डेयरी सदर रामचंद चौधरी,महिला कांग्रेस अध्यक्ष लक्ष्मी बुंदेल,निगम में नेता प्रतिपक्ष रही द्रोपदी कोली सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे.. उत्साहित कांग्रेसजनों ने पटाखे फोड़ कर खुशी का इजहार किया... कांग्रेस के सभी स्थानीय गुटों के कार्यकर्ताओं को एक सूत्र में बांधने का दावा करते हुए डीसीसी अध्यक्ष डॉ जयपाल ने बताया कि सभी वर्गों से शामिल 31 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है.. अब कांग्रेस मजबूती से खड़ी होकर जनता के हित में कार्य करेगी..
0
0
Report
Advertisement

धनबाद के भूधसान से प्रभावित तालाब के पुनर्वास और रोजगार पर तेजी से कार्रवाई

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के कतरास थाना क्षेत्र छाताबाद में 07 जुलाई भूधसान की घटना हुई थी।घटना से लोगो डर का माहौल है।वही समीप स्थित तालाब पूरी तरह से गोफ में समा गया है।बस्ती के समीप बड़ा गोफ बनने से लोग दहशत में है।वही बीसीसीएल जिला प्रशासन के प्रति लोगो मे भारी आक्रोश है।जनप्रतिनिधि मौके पर पहुँच हर सम्भव मदद का आश्वासन दे रहे है। वहीँ जिम्मेदार स्थानीय बीसीसीएल प्रबंधन ने अविलंब इस प्रभावित क्षेत्र को खाली करने का फरमान जारी कर दिया है। क्षेत्र को खाली करने के साथ यहाँ के निवासियों के साथ कई समस्या एक साथ आ पड़ी है।धनबाद मेयर संजीव सिंह का भूधसान स्थल का जायजा लेने पहुँचे। प्रभावित लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना।साथ ही उनलोगों को तत्काल समुचित पुनर्वास किया जाय और खासकर रोजीरोटी की व्यवस्था को आधार मानते हुए किसी नजदीक जगह ही बसाया जाय।इस मुद्दे पर स्थानीय बीसीसीएल प्रबंधन से सम्पर्क करने की बात कही।संजीव सिंह ने भू धसान से प्रभावित तालाब का भी जायजा लिया साथ ही इस स्थल की भराई करा रहे उपस्थित बीसीसीएल अधिकारी से भी बातचीत कर भराई कार्य ने तेजी लाने का निर्देश दिया।मेयर ने कहा बीसीएल सभी को हटाने हटने का फरमान दे देती है।लेकिन बीसीएल को प्रभावित लोगों को हटाने से पहले सुरक्षित, सुविधानुसार और रोजगार की व्यवस्था के साथ पुनर्वास करने का काम करना चाहिए。
0
0
Report

सड़क अभाव से प्रसव दर्दनाक, चार किमी खाट पर अस्पताल पहुंचाया गया

Giridih, Jharkhand:एभीबी : पीरटांड़ प्रखंड के उतरी पारसनाथ क्षेत्र में शनिवार को एक बार फिर सड़क के अभाव की दर्दनाक तस्वीर सामने आई. कुरुआटांड निवासी संतोष मुर्मी की पत्नी लोगो टुडू को सुबह प्रसव पीड़ा शुरू हुई. गांव में सड़क न होने के कारण परिजनों और ग्रामीणों ने उन्हें खाट पर लिटाकर करीब 4 किलोमीटर पिपराडीह मुख्यमार्ग तक पहुंचाया. वहां खड़ी एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया जहां उन्होंने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया. फिलहाल मां और शिशु दोनों स्थिर हैं. जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को ही ग्रामीणों ने डीसी रामनिवास यादव से मिलकर सड़क निर्माण की मांग का ज्ञापन सौंपा था. डीसी ने बुधवार तक समाधान का आश्वासन दिया था. लेकिन आश्वासन के अगले ही दिन यह हादसा हो गया. खाट पर ले जाने के दौरान लोगो टुडू की हालत बिगड़ी लेकिन समय पर अस्पताल पहुंचने से जान बच गई. स्थानीय लोगों ने कहा कि यह पूरे क्षेत्र की समस्या है और जल्द पक्की सड़क न बनी तो ऐसी घटनाएं होती रहेंगी. प्रशासन ने अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है.
0
0
Report

80 साल से अधिक उम्र के व्यक्तियों के लिए घर से जमीन रजिस्ट्री शुरू

Hajipur, Bihar:सीएम सम्राट चौधरी ने वैशाली से जमीन रजिस्ट्री से सम्बंधित एक ऐसी योजना की शुरुआत की जो आने वाले समय मे मिल का पत्थर साबित होगा और इस योजना से लोगो को काफी राहत मिलेगी।दरअसल जिस योजना की शुरुआत मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उसके तहत 80 साल या उससे ऊपर के व्यक्ति घर से ही रजिस्ट्री कर सकते है।और इस योजना के तहत चार लोगों ने जमीन रजिस्ट्री की जिनमे से हाजीपुर के सanchi पट्टी अवधेश कुमार भी शामिल है जिन्होंने अपनी एक डिसमिल जमीन बेची और इसके लिए उन्हें निबंधन कार्यालय जाने की जरूरत नहीं पड़ी।सबसे खास बात यह है कि सीएम सम्राट चौधरी ने भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये अवधेश कुमार से बात की।वहीं अवधेश कुमार ने भी इस योजना की जमकर तारीफ की और इस योजना को शुरू करने के लिए सीएम को बधाई दी और उनके लंबी उम्र की कामना की।बता दे कि इस योजना का सबसे बड़ा फायदा यह है कि अब घण्टो रजिस्ट्री ऑफिस में बैठने की जरूरत नहीं पड़ेगी और महज कुछ मिनट में ही रजिस्ट्री हो जाया करेगा।इस योजना के पहले लाभार्थी अवधेश कुमार ने भी बताया की रजिस्ट्री कार्यालय के कर्मी उनके घर पहुंचे और महज आधे घण्टे में ही जमीन की रजिस्ट्री हो गई साथ ही उन्हें सम्मान पत्र भी अवधेश कुमार को दिया गया जिसे पाकर वह काफी खुश दिख रहे है。
0
0
Report
Advertisement

होल्दिबाड़ी में सातवीं क्लास की छात्रा के खाते में करोड़ों रुपये दिखने से खलबली

Jalpaiguri, West Bengal:স্কুল ছাত্রীটির ব্যাংক অ্যাকাউন্টে কোটি কোটি টাকা দেখার কথা জানা গেছে। সপ্তম শ্রেণীর ছাত্রী হলদিবাড়ি ব্লকের দক্ষিণ বড় হলদিবাড়ি গ্রামপঞ্চায়েতের খালপাড়া এলাকায় অবস্থান করে। জানা যায় ওই এলাকার অমল রায়ের কন্যা সুপর্ণা রায়। সে হলদিবাড়ি উচ্চ বালিকা বিদ্যালয়ের সপ্তম শ্রেণীর ছাত্রী। ব্যাংক বন্ধ থাকার কারণে স্কুলের কেসজুতো কিনতে স্কলারশিপের ৯০০ টাকা তুলতে অনলাইন দোকানে যায়। সেখান থেকে ৯০০ টাকা তুললে তার সেন্ট্রাল ব্যাংকের অ্যাকাউন্টে জমা রয়েছে ৭৫৯ কোটি ৬৯ লক্ষ ৫১ হাজার ৯৫১ টাকা বলে দেখায়। এই টাকা দেখে সে ও পরিবার আতঙ্কিত। পুলিশ বিষয়টি খোঁজখবর করছে বলে জানানো হয়েছে।
0
0
Report

बाराकपुर विधायक कौस्तब बागची ने फिर सड़क पर बाल कटवाए

Barrackpore, West Bengal:রাস্তার ওপরেই বসে প্রথম ন্যাড়া হওয়া। আবার তিন বছর পর সেই রাস্তার উপরে বসেই প্রতিজ্ঞারক্ষার পর চুল কাটলেন ব্যারাকপুরের বিধায়ক কৌস্তব বাগচী। দিনটা চৌঠা মার্চ ২০২৩ বেনশাল কোর্ট থেকে জামিন পাবার পর রাস্তায় বসে মস্তক মুন্ডন করেছিলেন । তৎকালীন কংগ্রেস নেতা কৌস্তব বাগচি। প্রতিজ্ঞা করেছিলেন যতদিন এই রাজ্য থেকে মমতা বন্দ্যোপাধ্যায়ের সরকার যাবে যতদিন না মমতা বন্দ্যোপাধ্যায় প্রাক্তন হবেন ততদিন তিনি মাথায় চুল রাখবেন না। অবশেষে প্রতিজ্ঞা পূরণ হলো আশ্চর্যজনকভাবে সেই দিনটাও ছিল চার তারিখ � মাস টা ছিল মে মাস ২০২৬ বিজেপি সরকার আসলো তিনি ব্যারাকপুরের বিজেপির প্রার্থী হয়ে দাঁড়িয়ে ব্যারাকপুরের বিধায়ক হলেন। তারপর থেকেই তিনি মাথায় চুল রাখতে আরম্ভ করলেন। আজ আবার রাস্তায় বসে সেই চুল কাটালেন। যদিও মাথা ন্যাড়া করেননি。
0
0
Report

अखाड़ा परिषद अध्यक्ष ने मंदिर पुजारियों के कुर्ते से जेब हटाने का सुझाव दिया

Neemuch, Madhya Pradesh:मच। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष और हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर के प्रमुख महंत रवींद्र पुरी महाराज ने मंदिरों में पुजारियों को लेकर एक बड़ा और अनोखा सुझाव दिया है। मध्य प्रदेश के नीमच में टाऊन हाल में आयोजित सनातन राष्ट्र धर्मसभा के दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि मंदिरों में काम करने वाले पुजारियों और स्टाफ की पोशाक (कुर्ते) में जेब नहीं होनी चाहिए। महंत रवींद्र पुरी महाराज ने कहा कि देश में पुजारियों को निशाना बनाया जा रहा है और उन पर झूठे आरोप लगाकर बदनाम करने की कोशिशें की जा रही हैं। उन्होंने तर्क दिया कि जब पुजारियों के पहनावे में जेब ही नहीं होगी, तो उनके हाथ में कुछ रखने की गुंजाइश नहीं रहेगी और कोई उन पर उंगली नहीं उठा सकेगा। इससे पुजारी बिना किसी बदनामी के डर के शांति से अपनी सेवा कर सकेंगे। इसके साथ ही उन्होंने पुजारियों के प्रति सहानुभूति जताते हुए उन्हें सम्मानजनक वेतन और बेहतर सुविधाएं देने की भी पुरजोर मांग उठाई।
0
0
Report
Advertisement

चमोली के नारायणबगड़ PHC की क्षतिग्रस्त दीवार गिर गई; डॉ. नवीन डिमरी की मृत्यु

Karnaprayag, Uttarakhand:जनपद चमोली के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणबगड़ के परिसर में एक दर्दनाक हादसा हो गया. अस्पताल की क्षतिग्रस्त दीवार का निरीक्षण करने के दौरान दीवार भरभराकर गिर गयी, जिसकी चपेट में आने से नारायणबगड़ स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. नवीन डिमरी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके कुछ देर बाद उच्च केंद्र ले जाते वक्त दर्दनाक मौत हो गयी. नारायणबगड़ में छतिग्रस्त दीवार का निरीक्षण करने गए पीएचसी के प्रभारी गंभीर रुप से घायल हो गए. पीएचसी नारायणबगड़ में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें उप जिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग को रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में उनकी मृत्यु हो गई. 25 जून को हुई भारी बारिश और भूस्खलन के कारण मलबे व तेज पानी से अस्पताल की दीवार के नीचे कटाव हो गया था. इससे दीवार अंदर से खोखली हो गई थी. शनिवार को लगातार बारिश के बीच डॉ. नवीन डिमरी क्षतिग्रस्त दीवार का निरीक्षण करने पहुंचे थे. इसी दौरान दीवार अचानक भरभराकर गिर गयी और वे मलबे में दब गए. स्थानीय लोग और अस्पताल कर्मियों ने उन्हें तुरंत बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार दिया, फिर हायर सेंटर भेजा गया, लेकिन रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया. डॉ. नवीन डिमरी मूल रूप से देवलधार, गोपेश्वर के निवासी थे. उनकी आकस्मिक मृत्यु से स्वास्थ्य विभाग और क्षेत्र में शोक की लहर है.
0
0
Report

कपासन में भारत विकास परिषद का स्थापना दिवस और संस्कार के साथ मनाया गया

Begun, Rajasthan:कपासन जिले के कपासन में भारत विकास परिषद का स्थापना दिवस और संस्कार के साथ मनाया गया। ब्राह्मणी माता गौशाला में गौसेवा करते हुए गायों के लिए चारा और सब्जियां उपलब्ध कराई गईं तथा विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। वक्ताओं ने परिषद के सेवा, संस्कार और सामाजिक समर्पण के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। वहीं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं संपर्क प्रमुख संपत खुर्दिया ने संपर्क अभियान के तहत स्थानीय शाखा के पदाधिकारियों और सदस्यों से संवाद किया। इस दौरान शाखा के कार्यों, चुनौतियों और उनके समाधान पर चर्चा करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top