458001
मंदसौर के शासकीय कॉलेज में कार्यरत कर्मचारियों ने P.G कॉलेज के प्राचार्य को दिया ज्ञापन
Mandsaur, Madhya Pradesh:मंदसौर जिले के शासकीय कॉलेज में कार्यरत संविदा कर्मचारियों ने पिपलिया मंडी प्राचार्य के खिलाफ ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि प्राचार्य और कन्या महाविद्यालय के प्राचार्य संविदा कर्मचारियों को आउटसोर्स में देने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कोर्ट के स्टे ऑर्डर को फर्जी बताते हुए इसकी कार्यवाही पर रोक लगाने की मांग की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
थाना कोतवाली क्षेत्र के व्यस्त इलाके इंदिरा मार्केट में देर रात लगी आग मचा हड़कंप
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली के थाना कोतवाली क्षेत्र के व्यस्त इलाके इंदिरा मार्केट में देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब वहां स्थित एक कपड़े की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते दुकान से धुएं का गुबार और आग की लपटें उठने लगीं।गनीमत यह रही कि हादसा होने से कुछ देर पहले ही मार्केट की ज्यादातर दुकानें बंद हो चुकी थीं, हालांकि कुछ दुकानें उस वक्त भी खुली हुई थीं। आग लगती देख आस-पास के दुकानदारों ने तुरंत मोर्चा संभाला और अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए शुरुआती स्तर पर आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया।स्थानीय लोगों की सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी बिना वक्त गंवाए तुरंत मौके पर पहुंच गईं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया। राहत की सबसे बड़ी बात यह रही कि आग सिर्फ एक ही कपड़े की दुकान तक सीमित रही और उसे आस-पास की अन्य दुकानों तक फैलने से रोक लिया गया, जिससे एक बहुत बड़ा हादसा होने से टल गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।0
0
Report
देवचरा चौराहे के बल्लिया मोड़ पर पति-पत्नी विवाद में पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, जांच जारी
Devchara, Uttar Pradesh:भमोरा थाना क्षेत्र के देवचरा चौराहे के पास बल्लिया मोड़ पर पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के दौरान पति द्वारा कार चढ़ाने और पत्नी के कार के बोनट पर बैठ जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने मामले में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक नगर (दक्षिण), बरेली ने बताया कि वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है तथा जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
न्याय कर्मी के घर पर आधी रात पथराव, परिवार में दहशत
Netua Grameen, Uttar Pradesh:उन्नाव। गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र की पोनी रोड पर स्थित एक न्याय कर्मी के घर पर देर रात अराजक तत्वों द्वारा पथराव किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पूरे परिवार में भय का माहौल है। पीड़ित परिवार के अनुसार, उन्नाव कोर्ट में तैनात न्याय कर्मी के घर पर रात करीब एक बजे कुछ लोगों ने ईंट-पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। घर बंद होने के कारण किसी को शारीरिक नुकसान नहीं पहुंचा, लेकिन दरवाजे पर ईंट-पत्थरों के निशान साफ दिखाई दे रहे हैं। न्याय कर्मी के पिता ने बताया कि रात करीब 11 बजे दो युवक उनकी दुकान पर पानी पीने आए थे। युवकों ने ऑनलाइन भुगतान की बात कही, लेकिन ऑनलाइन पैसा न लेने के कारण उन्हें वापस कर दिया गया था। इसके बाद देर रात उनके घर पर पथराव की घटना हुई। घटना की सूचना तत्काल डायल-112 पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कई लोग भागते हुए और ईंट-पत्थर फेंकते हुए दिखाई दे रहे हैं। परिवार का कहना है कि इस घटना के बाद वे दहशत में हैं। घर के बच्चे और अन्य सदस्य देर रात ड्यूटी से आते-जाते हैं, जिससे उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।0
0
Report
Advertisement
कानपुर में फर्जी डिग्री गिरोह का बड़ा पर्दाफाश, विदेशों तक फैला नेटवर्क
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर ब्रेकिंग फर्जी डिग्री बनाने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़ बेकनगंज पुलिस, SIT और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने देश-विदेश में फर्जी मार्कशीट और डिग्री बेचने वाले एक बड़े संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है。 पुलिस ने गिरोह के मुख्य सरगना जियाउल हसन उर्फ समीर उर्फ आतिफ सहित कुल 4 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है。 पूछताछ में सामने आया है कि इस गिरोह का नेटवर्क पूरे भारत के साथ-साथ सऊदी अरब, कनाडा और ब्रिटेन जैसे देशों तक फैला हुआ था。 गिरोह का मुख्य सरगना जियाउल हसन दो बार लंदन जा चुका था और वहां का नंबर इस्तेमाल कर नेटवर्क चला रहा था; वह जल्द ही लंदन में सेटल होने की फिराक में था。 यह गिरोह छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर, उस्मानिया, अन्नामलाई और कर्नाटक स्टेट ओपन यूनिवर्सिटी जैसे नामी संस्थानों की फर्जी डिग्रियां बनाता था。 अभियुक्तों के कब्जे से विभिन्न विश्वविद्यालयों की 62 कूतरचित मार्कशीट, माइग्रेशन, प्रोविजनल सर्टिफिकेट और डिग्री के साथ 830 सादे पेपर बरामद हुए हैं。 पुलिस ने मौके से विश्वविद्यालयों की 141 रबर की मोहरें, 24 डाई, 80 होलोग्राम और 3D मोनोग्राम बरामद किए हैं。 छापेमारी के दौरान पुलिस ने 1 एप्पल मैकबुक प्रो, 1 एचपी लैपटॉप, 1 डेस्कटॉप कंप्यूटर, कलर प्रिंटर, 3 हार्ड डिस्क और वाई-फाई राउटर जब्त किया है。 पुलिस ने सभी अभियुक्तों के खिलाफ थाना बेकनगंज में विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है。 पुलिस अब इस गिरोह के नेटवर्क से जुड़े अन्य सदस्यों शैलेंद्र कुमार, अर्जुन यादव, विनीत, मनीष, राघव सर्राफ आदि की तलाश में जुटी है。 बाइट–रघुवीर लाल, पुलिस आयुक्त0
0
Report
कपासन शिक्षा संघ ने मुख्यमंत्री को 22 सूत्री ज्ञापन सौंपा; पदों कमी मांग
Begun, Rajasthan:एंकर - राजस्थान एजुकेशन सर्विस एसोसिएशन इकाई कपासन ने मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री के नाम उपखंड कार्यालय में तहसीलदार नासिर बेग मिर्जा को 22 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। प्रदेश प्रतिनिधि यशवंत जागेटीया ने बताया कि प्रदेश में 19 हजार प्रधानाचार्यों के मुकाबले जिला शिक्षा अधिकारी के केवल 534 पद स्वीकृत हैं, जिससे पदोन्नति के अवसर बेहद कम हो गए हैं। संगठन ने अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी पद सृजित करने, विद्यालय निर्माण कार्य जिला स्तर से करवाने और पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी का कार्य देख रहे प्रधानाचार्यों को 10 प्रतिशत हार्ड ड्यूटी भत्ता देने की मांग उठाई।0
0
Report
पिहोवा में चोरी: कार समेत सामान बरामद, चोर फरार
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र के पिहोवा में तहसील ऑफिस के बाहर स्थित दुकानों से चोरी हुए सामान सहित वारदात में प्रयोग कार को पुलिस ने किया बरामद,चोर हुए फरार कुरुक्षेत्र:- पिहोवा में बीते दोनों तहसील ऑफिस के बाहर स्थित तीन दुकानों से चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था। जिस मामले को लेकर पुलिस लगातार गहनता से जांच कर रही थी। और आसपास के तमाम सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले गए थे। जिसमें सामने आया था कि चोरों ने वारदात में एक कार का प्रयोग किया गया है। और कार में ही सारा सामान भरकर लेकर गए। इस मामले में कार्यवाही करते हुए पुलिस ने आज चोरीशुदा सामान सहित वारदात में प्रयोग कार को भी बरामद कर लिया है। लेकिन चोर फरार हो चुके हैं। पियवा सेहरी थाना प्रभारी सुनील वत्स ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने इस मामले में गहनता से कार्यवाही करते हुए चोरीशुदा सामान 6 इनवर्टर, 3 बैटरी और एक सिलेंडर बरामद कर लिया है। और वारदात में प्रयोग कार को भी बरामद कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि चोर मौके से फरार हो गए हैं। लेकिन जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। SHO सुनील वत्स ने कहा कि बीते दिनों नंद कॉलोनी में एक और मामला चोरी का सामने आया था। लेकिन वह मामला फर्जी निकला है। घर में उनका सामान इधर-उधर हो गया था। जिसको उन्होंने बाद में ढूंढ लिया है।0
0
Report
Advertisement
भोपाल एयरपोर्ट पर विशेष विमान खड़ा, बीजेपी-एयरपोर्ट पर दबाव के आरोप
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा का बयान मोहन सरकार हमारे विमान को नहीं उड़ाना देना चाहती एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से कहा जा रहा जो विशेष विमान बुलाया गया है उससे अन्य देश में जाया जा सकता है एयरपोर्ट अथॉरिटी पर दबाव डाला गया है 3 घंटे से भोपाल एयरपोर्ट पर विशेष विमान खड़ा है मीनाक्षी नटराजन का फार्म रिजेक्ट करवाने के लिए बीजेपी दबाव बना रही है तीन - तीन मंत्री विधानसभा जाकर पीठासीन अधिकारी को धमका रहे है नटराजन के फॉर्म में कोई त्रुटि नहीं है, एक शोकॉज नोटिस को बहाना बनाया जा रहा है0
0
Report
मैनपुरी में कोल्डड्रिंक से भरे ट्रक में भीषण आग, धमाके से क्षेत्र में हड़कंप
Mainpuri, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग - मैनपुरी नोट - लाइव आग के शॉट और धमाके का CCTV भी है। कोल्डरिंक्स से भरे ट्रक में लगी भीषण आग आग के बाद ट्रक में हुआ जोरदार धमाका tez धमाके की आवाज से क्षेत्र में हड़कंप सुरक्षा के लिहाज से आसपास के इलाकों को खाली कराया गया आग के ट्रक व्यापारी का लाखों का हुआ नुकसान फायर बिर्गेड की गाड़ी ने आग बुझाने के प्रयास किये शुरू बेवर थाना क्षेत्र के नवीगंज पुलिस चौकी के बाहर की घटना0
0
Report
मोदी 12 साल पूरे; धामी बोले इतिहास रचा भारत का सम्मान बढ़ा
Noida, Uttar Pradesh:DEHRADUN (UTTARAKHAND): PUSHKAR SINGH DHAMI (UTTARAKHAND CM) ON UPCOMING MONSOON SEASON/ PM NARENDRA MODI TO BECOME INDIA'S LONGEST-SERVING ELECTED PM ON JUNE 10 / 12 YEARS OF PM NARENDRA MODI LED CENTRAL GOVERNMENT देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने वाले नरेंद्र मोदी के बारे में कहा, "आज का दिन बड़ा ऐतिहासिक है। आज प्रधानमंत्री मोदी को प्रधानमंत्री के रूप में कार्य करते हुए 12 साल हुए हैं। वे आज़ादी के बाद सबसे लंबे समय तक काम करने वाले प्रधानमंत्री बने हैं। 12 सालों का यह कालखंड एक कर्मयोगी, एक तपस्वी का कालखंड है जिन्होंने एक पल भी रुके बिना भारत माता को शिखर पर पहुँचाने के लिए कार्य किया है... 12 वर्षों में भारत का मान, सम्मान बढ़ा है। मैं पूरे उत्तराखंड की ओर से प्रधानमंत्री मोदी को शुभकामनाएं देता हूँ..."0
0
Report
Advertisement
GK Enclave D-24 में शॉर्ट सर्किट से आग, कोई घायल नहीं
Delhi, Delhi:जीके एंक्लेव के मकान नंबर D 24 में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग इतनी तेज फैली कि काबू पाने में कठिनाई हुई। 4th फ्लोर पर आग लगी। मकान में रहने वाले परिवार ने बताया कि AC ऑन करने के बाद शॉर्ट सर्किट से आग लगी। हमने आग बुझाने की कोशिश की। आग 11:00 बजे के आसपास लगी और फायर एक्सटिंगुइशर जैसे उपकरण इस्तेमाल किए गए पर आग नहीं बुझी; तेजी से फैल गई। फिर फायर विभाग को कॉल किया गया, दो गाड़ियों मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया गया। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। 11:10 पर कॉल की गई थी; इसके बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।0
0
Report
दिल्ली के वजीराबाद में नोटिस अभियान से भवन सुरक्षा पर सवाल उठे
Delhi, Delhi:मालवीय नगर में हुए दर्दनाक हादसे के बाद दिल्ली सरकार अब पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रही है। राजधानी में बहुमंजिला इमारतों और व्यावसायिक परिसरों की सुरक्षा को लेकर बड़ा अभियान शुरू हो गया है। उत्तर दिल्ली के वजीराबाद इलाके में एसडीएम कार्यालय की ओर से दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर नोटिस चस्पा किए जा रहे हैं। दिल्ली के वजीराबाद क्षेत्र में प्रशासन की कार्रवाई ने इलाके में हलचल मचा दी है। एसडीएम आदर्श नगर कार्यालय की ओर से जारी नोटिसों में भवन मालिकों और कब्जाधारकों को तीन दिनों के भीतर जवाब देने का निर्देश दिया गया है। नोटिस में Disaster Management Act 2005 और BNSS 2023 की धारा 152 का हवाला देते हुए कहा गया है कि निरीक्षण के दौरान कई परिसरों में फायर सेफ्टी और अन्य अनिवार्य अनुमतियों से जुड़े दस्तावेज उपलब्ध नहीं पाए गए। प्रशासन ने संबंधित लोगों से वैध फायर एनओसी, स्वीकृत भवन नक्शा और अन्य जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा है। साथ ही स्पष्ट चेतावनी भी दी गई है कि तय समय सीमा के भीतर जवाब नहीं मिलने पर सख्त कार्रवाई की जा सकती है। मालवीय नगर हादसे के बाद राजधानी में भवन सुरक्षा और फायर सेफ्टी को लेकर बड़े स्तर पर जांच अभियान चलने के संकेत मिल रहे हैं। ऐसे में वजीराबाद में लगाए गए ये नोटिस केवल एक शुरुआत माने जा रहे हैं। उधर, क्षेत्र में पहले से चल रही सीलिंग और डिमोलिशन की कार्रवाई के बीच व्यापारियों और भवन मालिकों की चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि कार्रवाई नियमों के तहत हो रही है तो यह सभी पर समान रूप से लागू होनी चाहिए। अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या यह अभियान पूरे क्षेत्र में चलाया जाएगा या फिर कार्रवाई केवल चुनिंदा भवनों तक सीमित रहेगी। फिलहाल प्रशासन की इस सख्ती ने इलाके में चर्चा और बेचैनी दोनों बढ़ा दी है।0
0
Report
गाजियाबाद के मोहन नगर में अल्फा कोल्ड फैक्ट्री में आग, दमकल ने काबू पाया
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद में आग लगने का सिलसिला लगातार बरकरार है। इस बार मोहन नगर स्थित आनंद इंडस्ट्रीज एरिया अल्फा कोल्ड फैक्ट्री में आग लगी। फैक्ट्री के अंदर टायर पर रबड़ चढ़ाने का कार्य किया जाता है। फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुँची और आग पर काबू करने का कार्य शुरू किया गया। लगभग 4 घंटे की मेहनत के बाद दमकल विभाग ने आग को पूर्ण रूप से बुझा दिया。0
0
Report
Advertisement
नोएडा पुलिस ने ऑपरेशन अपराजेय से साइबर फ्रॉड रोकथाम और सुरक्षा जागरूकता शुरू की
Noida, Uttar Pradesh:गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने लॉन्च किया ऑपरेशन अपराजेय और साइबर फ्रॉड को लेकर जागरूकता प्रोग्राम भी किया लॉन्च, ऑपरेशन अपराजेय में मेंटली चैलेंज्ड और फिजिकली चैलेंज्ड बच्चों को सुरक्षा भाव देगी नोएडा पुलिस, स्पेशल चाइल्ड को सुरक्षा कवच देगी नोएडा पुलिस, बच्चों की देखभाल करने वाले केयरटेकर और संस्था से संवाद स्थापित करेगी पुलिस, चिकित्सीय सुविधा की दिशा में स्पेशलाइज्ड हॉस्पिटल में सुविधा भी उपलब्ध होगी, बच्चों की सुरक्षा के दृष्टिगत NEIGHBOURHOOD सिक्योरिटी प्लान जल्द लागू किया जाएगा, पुलिसकर्मियों को भी ट्रेनिंग दी जाएगी, ताकि बच्चों का भाव समझ सकें, पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर 8595902539 भी किया जारी, प्राइवेट ऑपरेटर्स, NGO में कार्यरत कर्मचारियों का होगा पुलिस वेरिफिकेशन, AI के माध्यम से साइबर ठगी का शिकार हो रहे लोगों को जागरूक करेगी नोएडा पुलिस, गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट ने ट्विटर और इंस्टाग्राम हैंडल लॉन्च किया, साइबर स्कैम को रोकने की दिशा में बैनर, पोस्टर और वीडियो के माध्यम से जागरूक करेंगे0
0
Report
शादीशुदा प्रेमी के साथ लीविंग रिलेशनशिप में महिला की मौत; प्रभात सक्सेना गिरफ्तार
Moradabad, Uttar Pradesh:शादीशुदा प्रेमी के साथ लीविंग रिलेशनशिप में रहने वाली महिला के जहर खाकर थाने पहुंचने और फिर अस्पताल में मौत के मामले में बड़ी अपडेट: पुलिस ने महिला के शादीशुदा लिविंग पार्टनर प्रभात सक्सेना को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी प्रभात सक्सेना FCI में चीफ मार्केटिंग इंस्पेक्टर के पद पर तैनात थे। आरोपी पहले से शादीशुदा है और उनके तीन बच्चे भी हैं। जिला अस्पताल में पुलिस हिरासत में मेडिकल कराए जाने के दौरान आरोपी ने मीडिया के सवालों पर चेहरा छुपाया। पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर मेडिकल कराकर सलाखों के पीछे भेज दिया। पड़ताल में धारा 69 के मुकदमे के साथ बीएनएस की धारा 108 की बढ़ोतरी की गई।0
0
Report
पटाशपुर में इस्तीफा देते समय तृणमूल नेता ने कान पकड़कर उठक-बैठक की, वीडियो वायरल
Noida, Uttar Pradesh:पूर्वी मिदनापुर - पटाशपुर में इस्तीफा देने जाते समय कान पकड़कर उठक-बैठक करने लगे तृणमूल नेता, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल दलीय मामले या निजी कारणों से नयपुर पंचायत के प्रधान पद से इस्तीफा देने का फैसला अरूप माइति ने लिया। बीडीओ ऑफिस में इस्तीफा पत्र जमा करते समय वहां मौजूद कार्यकर्ताओं-समर्थकों और आम लोगों से उन्होंने कहा, प्रधान रहते हुए उनसे अनजाने में कोई गलती हुई हो तो वे माफी चाहते हैं। इसके तुरंत बाद उन्होंने सरेआम सड़क पर कान पकड़कर उठक-बैठक करनी शुरू कर दी। "काम करते हुए अगर किसी के मन को ठेस पहुंच गई हो, तो मैं माफी मांगता हूं।" इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही राजनीतिक गलियारों में बहस छिड़ गई।0
0
Report
Advertisement
