मंदसौर में संजीत रोड स्थित महारानी लक्ष्मीबाई चौराहे पर गड्ढे होने से परेशान वाहन चालक
Mandsaur, Madhya Pradesh:शहर के संजीत रोड स्थित महारानी लक्ष्मीबाई चौराहे पर अधिक मात्रा में गड्ढे होने से वाहन चालक लगातार परेशान हो रहे हैं। वाहन चालकों का कहना है कि गढ़ों में जब पानी भर जाता है तो समझ नहीं आता कि यह गड्ढा है या नहीं जिस कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है। वहीं, पैदल यात्रियों का कहना है कि वाहन चालक जब तेज गति से निकलते हैं तो कीचड़ उनके ऊपर उछलता है जिस कारण कई बार लड़ाई झगड़े की स्थिति बन जाती है। इसी के चलते उन्होंने शासन प्रशासन से रोड को जल्द से जल्द सुधरवाने की मांग की है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: पूर्व कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के खिलाफ ED की चार्जशीट
Raipur, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के खिलाफ विशेष PMLA अदालत में पूरक चार्जशीट दाखिल की है। साथ ही रायपुर स्थित उनकी ₹9.06 करोड़ की दो अचल संपत्तियां कुर्क की गई हैं।
ED के अनुसार, 2019-2023 के दौरान सिंडिकेट द्वारा जुटाए गए अवैध धन में से ₹860 से ₹880 करोड़ अग्रवाल के निर्देश पर पार्टी दफ्तर 'राजीव भवन' पहुंचाए गए, जिसमें से करीब ₹72 करोड़ उनके नियंत्रण में थे। मामले में अब तक कुल कुर्की ₹610.34 करोड़ तक पहुंच चुकी है।
