458002
MP में सावन के पहले सोमवार पर पशुपतिनाथ मंदिर में उमड़े श्रद्धालु
Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के मंदसौर स्थित विश्व प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर में सावन के पहले सोमवार पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। मंदिर प्रशासन ने भक्तों की सुविधा के लिए वाटरप्रूफ टेंट लगाए और पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया। यहां विश्व की सबसे बड़ी अष्टमुखी शिव प्रतिमा विराजमान है। मान्यता है कि सावन में यहां पूजा करने से भगवान प्रसन्न होते हैं और भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
भिवाड़ी में नकली पुलिस बनकर मेडिकल स्टोर से पैसा ऐंठने वाला बदमाश गिरफ्तार
Bagheri Kalan, Rajasthan:भिवाड़ी फेज थर्ड थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने नकली पुलिसकर्मी बनकर एक मेडिकल स्टोर वाले से रुपये ऐंठने वाले 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दीपक गुर्जर उर्फ हन्नी के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ पूर्व में करीब 10 मुकदमे दर्ज हैं और उसे भिवाड़ी थाने का हिस्ट्रीशीटर बताया जा रहा है। मामला 12 जुलाई 2026 का है; आरोप है कि सांथलका स्थित एक मेडिकल स्टोर पर आरोपी और उसके साथियों ने खुद को हरियाणा पुलिस का CIA बनकर पहुंचे थे, मेडिकल स्टोर संचालक पर नशीली दवाइयां बेचने का आरोप लगाकर कार्रवाई का डर दिखाकर एक लाख रुपये ऐंठ लिए थे; घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। इस प्रकरण में फरार दीपक गुर्जर पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था, पहले भी कई आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। बाइट: विक्रम सिंह थानाधिकारी0
0
Report
चित्तौड़गढ़ नगर परिषद उपसभापति चुनाव आज; भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ नगर परिषद में आज उपसभापति पद के लिए चुनाव होगा। उपसभापति पद के लिए भाजपा की ओर से सुदर्शन रामपुरिया और कांग्रेस की ओर से इब्राहिम ने नामांकन दाखिल किया है। दोनों प्रत्याशियों के बीच सीधा मुकाबला है। नगर परिषद में दोपहर 2 बजे उपसभापति पद के लिए मतदान होगा, जिसके बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा। चुनाव को लेकर नगर परिषद परिसर में पुलिस का भारी जाफ्ता तैनात किया गया है और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन मुस्तैद है। इससे पहले सोमवार को सभापति पद पर भाजपा के अनिल ईनाणी निर्वाचित हुए थे। अब उपसभापति पद के चुनाव पर सभी की नजरें टिकी हैं。0
0
Report
खाद्य विभाग के इंस्पेक्टर पर रिश्वत मांगने के आरोप, जांच कमेटी ने रिपोर्ट मांगी
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद। एंकर- राशन डिपो धारक से दो लाख रुपये की रिश्वत मांगने के आरोपों में घिरे खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर अब कैमरे के सामने आए हैं। इंस्पेक्टर ने अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है। आरोपी इंस्पेक्टर का कहना है कि शिकायतकर्ता के खिलाफ विभाग पहले ही कार्रवाई कर चुका है। विभागीय जांच में कई खामियां मिलने के बाद उसके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई गई थी। इंस्पेक्टर का आरोप है कि इसी कार्रवाई से नाराज होकर शिकायतकर्ता ने उन्हें बदनाम करने के लिए ये आरोप लगाए हैं। वहीं, पूरे मामले की जांच के लिए विभाग की ओर से तीन अधिकारियों की एक जांच कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी को सात दिन के अंदर अपनी जांच रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को सौंपनी है। आरोपी इंस्पेक्टर का कहना है कि वह जांच के लिए पूरी तरह तैयार हैं और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उन्हें स्वीकार किया जाएगा। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए दो लाख रुपये की रिश्वत मांगने समेत अन्य आरोपों में आखिर कितनी सच्चाई है? इसका खुलासा जांच कमेटी की रिपोर्ट सामने आने के बाद ही हो पाएगा। बाइट — खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर, जिन पर आरोप लगे हैं।0
0
Report
Advertisement
भिवानी की साक्षी चौधरी ने एशियन गेम्स 2026 में पहला मुकाबला जीता
Bhiwani, Haryana:भिवानी एशियन गेम्स 2026; भिवानी की साक्षी ने पहला मुकाबला जीता, घर पर बैठ परिवार ने टीवी पर देखा, ओलिंपिक ब्रांज मेडलिस्ट को हराया एशियन गेम्स 2026 में भिवानी के गांव धनाना निवासी बॉक्सर साक्षी चौधरी ने मंगलवार को जापान में पहला मुकाबला खेला। पहले मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए ओलिंपिक की ब्रांज मेडलिस्ट बॉक्सर को 5-0 से हराया है। वहीं इस मुकाबले को परिवार ने घर पर बैठकर टीवी पर देखा। साक्षी चौधरी ने एशियन गेम्स के महिला 51 किग्रा वर्ग में पेरिस ओलिंपिक की ब्रॉन्ज मेडलिस्ट आइरा विलिगास को 5-0 से हारकर प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। बॉक्सर साक्षी चौधरी के पिता मनोज कुमार ने बताया कि साक्षी ने काफी अच्छा मुकाबला देखा। शुरूआत से ही पूरे जोश में दिखी। वहीं ओलिंपिक 2024 की ब्रांज मेडलिस्ट को पहले ही मुकाबले में हरा दिया। अब साक्षी चौधरी का अगला मुकाबला 24 सितंबर को खेला जाएगा। उम्मीद है कि उस मुकाबले में भी जीत के लिए साक्षी काफी अच्छा प्रदर्शन करेगी। साक्षी चौधरी ने कॉमनवेल्थ गेम में गोल्ड मेडल जीतने के बाद कहा था कि अब वे एशियन गेम्स पर फोकस करेंगी। वहीं एशियन गेम्स के लिए पसीना बहा रही थी। बॉक्सर साक्षी के पिता किसान, मां गृहणी भिवानी के गांव धनाना की बेटी साक्षी 51 किलोग्राम भारवर्ग में बॉक्सिंग करती है। साक्षी के पिता मनोज कुमार खेतीबाड़ी करते हैं और साक्षी की मां शीला देवी गृहणी है। मनोज कुमार को 2 बच्चे (एक बेटा व एक बेटी) हैं। उनका लड़का आर्मी में लगे हुए हैं। साक्षी ने 2012 में बॉक्सिंग खेलना शुरू किया था। वहीं साक्षी एमए की पढ़ाई पूरी करके एमबीए की पढ़ाई कर रही है। साक्षी चौधरी को 14 साल हो गए बॉक्सिंग खेलते हुए। बाइट : बॉक्सर साक्षी चौधरी के पिता मनोज कुमार0
0
Report
चूरू के SDM कार्यालय में एडवोकेट दिलीप सिंह ने आत्मदाह की कोशिश
Churu, Rajasthan:चूरू -सरदारशहर SDM कार्यालय में एडवोकेट दिलीप सिंह ने की आत्मदाह की कोशिश पेट्रोल डालकर की आत्मदाह करने की कोशिश मौके पर मौजूद लोग एवं वकीलों ने बीच बचाव कर बचाया एसडीएम कार्यालय के रीडर संदीप भोजक पर लगे फाइलों में गड़बड़ी करने के आरोप फाइलों में बैक डेट में फैसले करने का आरोप सूचना पर मौके पर पहुंचे थाना अधिकारी और एसडीएम एसडीएम ने रीडर संदीप भोजक को आज शाम तक हटाने का दिया आश्वासन0
0
Report
भारत महिला टीम ने स्वर्ण जीता: IOA अध्यक्ष पी.टी. उषा का बयान
Noida, Uttar Pradesh:NAGOYA (JAPAN): P.T. USHA (IOA PRESIDENT) ON INDIA WOMEN'S TEAM GOLD MEDAL WIN / INDIAN CONTINGENT PERFORMANCE0
0
Report
Advertisement
असम के काफिले पर हमले पर भूपेश बघेल का बयान, गांधीवादी तरीके से लड़ेंगे
Raipur, Chhattisgarh:असम में काफिले पर हमला मामले में भूपेश बघेल का बयान, बघेल ने चुनावी कार्यक्रम में आने और जाने के दौरान हमले का लगाया आरोप, कहा- गांधीवादी तरीके से लड़ेंगे0
0
Report
केरल SABARIMALA अरावना शॉर्टेज, फंड्स विवाद और मालप्पुरम यात्रा: राजनीति तेज़
Noida, Uttar Pradesh:THIRUVANANTHAPURAM (KERALA): K. MURALIDHARAN (HEALTH AND DEVASWOM MINISTER) ON SABARIMALA ARAVANA SHORTAGE ISSUE / LDF GOVERNMENT FUNDS ISSUE / V. D. SATHEESAN'S MALAPPURAM VISIT CONTROVERSY0
0
Report
निम्बाहेड़ा नगर परिषद में भाजपा का उपसभापति निर्विरोध निर्वाचित, बोर्ड की तस्वीर साफ
Begun, Rajasthan:निम्बाहेड़ा, चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा नगर परिषद में सभापति के बाद अब उपसभापति पद पर भी भाजपा का कब्जा हो गया है। वार्ड नंबर 21 से भाजपा के टिकट पर चुनाव जीतकर पहुंचे निलेश मेहता निर्विरोध उपसभापति निर्वाचित हुए हैं। रिटर्निंग अधिकारी विकास पंचोली ने निलेश मेहता के निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की। इससे पहले सभापति पद पर भाजपा की Shilpa Bhutda भी निर्विरोध निर्वाचित हो चुकी हैं। सभापति और उपसभापति दोनों पदों पर निर्विरोध निर्वाचन के बाद भाजपा खेमे में जश्न का माहौल है। कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने नवनिर्वाचित उपसभापति निलेश मेहता का स्वागत किया। निर्वाचन के बाद नगर परिषद में भाजपा का बोर्ड बनने की तस्वीर पूरी तरह स्पष्ट हो गई है।0
0
Report
Advertisement
पश्चिम बंगाल के मंत्री शंकर घोष NANDIGRAM उपचुनाव के लिए संगठनात्मक बैठक पर चर्चा
Noida, Uttar Pradesh:KOLKATA (WEST BENGAL): SHANKAR GHOSH (WEST BENGAL MINISTER) ON ORGANISATIONAL MEETING / NANDIGRAM BYPOLLS / POLITICAL PREPARATIONS0
0
Report
पंचकुला में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष आर्चना गुप्ता की बैठकें, आज ओबीसी मोर्चा पदभार समारोह
Panchkula, Haryana:भारतीय जनता पार्टी प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता पंचकूला में संगठनात्मक बैठकें पंचकूला। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता मंगलवार को पंचकूला स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय पंचकमल में संगठनात्मक बैठकों में हिस्सा ले रही है। सुबह 11 बजे से विभिन्न मोर्चों के प्रदेशाध्यक्षों के साथ बैठक आयोजित की गई है। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा होने की जानकारी है वहीं, दोपहर पंचकमल कार्यालय में ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष के पदभार ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे। समारोह को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से तैयारियां पूरी हैं।0
0
Report
NH-44 पर कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में किसानों ने किया जाम
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में nh44 रोड किसानों ने किया जाम0
0
Report
Advertisement
पूर्णिया के कच्चा कोठी पार्क के जीर्णोद्धार को तेजी से करने के निर्देश
Purnia, Bihar:काझा कोठी पार्क को मिथिला हॉट के तर्ज पर विकसित करने की कवायत पर पर्यटन विभाग पलीता लगा रहा है। दरअसल पर्यटन विभाग की ओर से 14 करोड़ 94 लाख रुपए की लागत से पार्क को विकसित किया जाना है। पार्क परिसर में 1807 वर्ग फुट क्षेत्रफल में पूर्णता सुसज्जित डायनिंग एरिया का निर्माण भी करना है, लेकिन कार्य की धीमी गति और पार्क परिसर के अंदर बने तालाब का पूर्णिया के जिलाधीश अंशुल कुमार ने औचक निरीक्षण किया तो उपस्थित अधिकारियों और संवेदकों पर बिफर पड़े। उन्होंने सीधे शब्दों में कार्य को जल्द निष्पादित करने को लेकर फटकार लगाई। वहीं जिलाधिकारी ने बताया कि प्रगति यात्रा के दौरान तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसकी घोषणा की थी जिसमें फूड पार्क, हाट, मेडिटेशन सेंटर, और पाथ जैसे कई अहम चीज होगी। लेकिन कार्य की गति धीमी होने के कारण अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि इसे जल्द पूरा करें साथ ही आने वाले छठ को देखते हुए तालाब की सफाई भी त्वरित गति से करने की बात कही।0
0
Report
कानपुर हत्याकांड: विनीत मिनोचा केस में बहू समेत तीन आरोपी कोर्ट में पेश
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड का मामला कानपुर में करोड़पति दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में बहू समेत तीनों आरोपी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अतुल कुमार नायक की कोर्ट में पेश किए गए। आरोपी शालू कोर्ट पहुंची। इस दौरान दुपट्टे से अपना मुंह छिपाती रही। शालू कैमरों से बचती नजर विशाल गौतम व राज किशोर दोनों आरोपी0
0
Report
जमुई एनकाउंटर पर तेजस्वी और सम्राट चौधरी के बयान भिड़ेंगे राजनीति गर्म
Patna, Bihar:जमुई में हुए एनकाउंटर को लेकर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट लिखा. जमुई वाले मामले की जानकारी तो सबको लग ही गई होगी. पर इसमें हम आपको लेटेस्ट जानकारी दे देतें हैं. तेजस्वी जी कहते रहें हैं ना कि बिहार-यूपी का हर “यादव” उनका भाई है. तो उन्हीं भाईयों में से कुछ भाईयों ने जमुई में लड़की छेड़कर विडियो बनाया था ताकि हमारी सरकार को बदनाम किया जा सके. अब तेजस्वी यादव कहेंगे “देखिए ना सम्राट चौधरी ने मेरे भाई को ठोकवा दिया.” मैं अभी भी कहूँगा तेजस्वी जी अपने भाईयों को सचेत कर दिजिए,नहीं तो सम्राट की सरकार किसी को बख़्शने वाली नहीं है. “सम्राट का सुशासन” है भाई…0
0
Report
Advertisement
