icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

जांजगीर चांपा: डेयरी संचालक की हत्या-लूट के दो दोषियों को आजीवन कारावास

Taga, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जांजगीर चांपा। घर में घुसकर लूट व हत्या करने वाले दो दोषियों को जिला एवं सत्र न्यायाधीश जयदीप गर्ग ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई। 26 जून 2024 की रात चांपा में डेयरी संचालक छोटेलाल पांडेय के घर में घुसकर हत्या कर लूट की गई थी। मामले में जिला एवं सत्र न्यायाधीश जयदीप गर्ग ने दोनों आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा दी। आरोपी दीपक यादव और मिर्जा शाहिद बेग को धारा 302 के तहत सजा दी गई। दोनों आरोपियों पर 10-10 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया। अभियोजन की ओर से लोक अभियोजक संदीप सिंह बनाफर ने पैरवी की। अदालत में अभियोजन ने कुल 49 गवाहों के बयान प्रस्तुत किए। घटनास्थल से मिले जले तार के टुकड़े मामले में महत्वपूर्ण परिस्थितिजन्य साक्ष्य साबित हुए। अर्थदंड की राशि नहीं पटाने पर 6-6 माह का अतिरिक्त सश्रम कारावास भुगतना होगा। जिला सत्र एवं जिला न्यायालय जांजगीर चांपा का बड़ा फैसला।
0
0
Report

28 लाख की धोखाधड़ी: बिहार से गिरफ्तार साइबर ठग, जांजगीर-चांपा में बड़ा खुलासा

Taga, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जांजगीर-चांपा ईमेल आईडी बदलकर 28 लाख की धोखाधड़ी आरोपी को बिहार से किया गया गिरफ्तार. प्रकाश इंडस्ट्रीज चांपा को राउरकेला इस्पात संयंत्र के नाम से फर्जी ई-मेल भेजकर बदला बैंक खाता, रकम दूसरे खाते में कराई ट्रांसफर. साइबर टीम ने बैंक डिटेल, मोबाइल नंबर और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर बिहार के सीतामढ़ी से आरोपी पंकज मुखिया को किया गिरफ्तार. आरोपी ने साइबर ठगी की रकम अपने खाते में मंगवाकर अन्य आरोपियों के साथ बांटने की बात कबूली. आरोपी ने आधार कार्ड में पहले दिल्ली का पता दिया था, बाद में बिहार का पता अपडेट कराया था. आरोपी के कब्जे से मोबाइल, आधार कार्ड सहित साइबर अपराध से जुड़े साक्ष्य जब्त. 28 लाख की ठगी में पुलिस ने 23 लाख रुपये बैंक में होल्ड कराए, वापस कराने की प्रक्रिया जारी. अन्य सह आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की जांच जारी. आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर जांजगीर लाकर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेजा गया. साइबर थाना जांजगीर पुलिस टीम की कार्यवाही.
0
0
Report
Advertisement

बरेली के आर्य अस्पताल में एक्सरे मशीन गिरने से मरीज की मौत, परिजनों में हंगामा

Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली के नवाबगंज से भाजपा विधायक डॉक्टर एमपी आर्य के आर्य अस्पताल में मंगलवार शाम को बड़ा हादसा हो गया। एक्सरे कराने के दौरान एक मरीज पर एक्सरे मशीन ही गिर गई। इस घटना में 70 वर्षीय मरीज मिश्रीलाल की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद उनके परिजनों ने हंगामा कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को शांत कराया। मिश्रीलाल नवाबगंज क्षेत्र के शाहपुर गांव के निवासी थे। उनके परिजन ने बताया कि मिश्रीलाल को पेट में दर्द की शिकायत की थी। इसके बाद आर्य अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जब उन्हें एक्सरे के लिए ले जाया गया। एक्सरे कराने के दौरान हादसा हो गया। एक्सरे मशीन अचानक मिश्रीलाल के ऊपर गिर गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों में आक्रोश फैल गया। परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। परिजनों ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने से इन्कार कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अस्पताल में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सीओ और कोतवाल पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
0
0
Report

संभल के मदरसों में 15 अगस्त की तैयारी: उलेमा की कुर्बानी और देशभक्ति

Sambhal, Uttar Pradesh:संभल. योगी के राष्ट्र वाद के रंगे संभल के मदरसों में देश की आजादी के 80 वे स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाए जाने के लिए मदरसों में जोर-शोर से तैयारी हो रही है। 15 अगस्त को राष्ट्रवाद के पैगाम के साथ देश की आजादी के लिए 25 हजार उलेमाओं की कुर्बानी की गाथा मदरसों की महत्वपूर्ण भूमिका देश के सामने लाए जाने की तैयारी है। मदरसे के छात्रों को बताया जा रहा है कि देश आजादी के लिए उलेमाओं की कुर्बानी और मदरसों की भूमिका का इतिहास। 15 अगस्त को घर-घर तिरंगा अभियान का हिस्सा बनेंगे संभल के मदरसे, घर-घर तिरंगा लगाएंगे मदरसों के छात्र। संभल, चंदौसी, असमोली, गुननौर के मदरसों में 15 अगस्त को राष्ट्रभक्ति के संदेश के लिए मदरसों में बड़े पैमाने पर तैयारी संचालित है। बाइट्स: मौलाना, हाफिज मतीन; शाह आलम मंसूरी, मुस्लिम धर्मगुरु; राशिदी कासमी; मदरसे के छात्र।
0
0
Report

तलवंडी में फिर चोर; छात्रों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले किया

Kota, Rajasthan:कोटा, राजस्थान तलवंडी में चोरी से छात्रों में दहशत, दूसरे दिन फिर पहुंचा आरोपी पूरा मामला पास में लगे सीसीटीवी में कैद हुआ आप देख सकते हैं किस प्रकार से भीड़ ने एक चोर को पकड़ा कोटा के तलवंडी वार्ड 71 में चोरी की वारदातों से छात्रों में दहशत है। एक दिन पहले छात्रों के किराए के मकान से गैस सिलेंडर चोरी हुआ था, जिसकी शिकायत जवाहर नगर थाने में दर्ज कराई गई। आरोप है कि अगले ही दिन चोर दोबारा उसी हॉस्टल में पहुंच गया और पानी की मोटर चोरी कर बाइक से भागने लगा। छात्रों ने आरोपी को मोटर के साथ पकड़ लिया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसकी पिटाई कर दी और पुलिस को सूचना दी। करीब एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात कबूल की है। चोरी का माल खरीदने के आरोप में दो अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस अन्य वारदातों और चोरी के माल की खरीद-फरोख्त को लेकर पूछताछ कर रही है। छात्रों ने क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।
0
0
Report
Advertisement

राम जन्मभूमि के सीईओ चयन: 18 उम्मीदवारों में से 3 नाम पैनल के पास

Noida, Uttar Pradesh:श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के चयन की प्रक्रिया में अभ्यर्थियों के लिए 34 बिंदुओं वाला विस्तृत मूल्यांकन प्रारूप तैयार किया गया है तीन सदस्यीय चयन समिति (सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति प्रमोद कोहली, पूर्व वैज्ञानिक डॉ. सुरेश हावड़े और सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल विष्णुकांत चतुर्वेदी) की ओर से लिए गए इंटरव्यू में भीड़ प्रबंधन, धार्मिक जुड़ाव, नेतृत्व क्षमता से जुड़े सवाल पर अधिक जोर रहा चयन समिति ने आवेदकों से कम से कम 20 वर्ष का अनुभव मांगा था आवेदकों से सवाल पूछा गया कि क्या उन्होंने अपने कार्यकाल में 1,000 से 5,000 या उससे अधिक कर्मचारियों का नेतृत्व किया है या नहीं राम मंदिर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन और पर्वों पर लाखों की भीड़ को देखते हुए चयन प्रक्रिया में भीड़ प्रबंधन को महत्वपूर्ण मानदंड बनाया गया है इंटरव्यू में पैनल के सदस्यों ने आवेदकों से पूछा कि उन्होंने अब तक कौन-कौन से बड़े आयोजनों का संचालन या प्रबंधन किया है, उन आयोजनों में कितने लोग शामिल हुए, आयोजन कितने दिनों तक चला, किस वर्ष आयोजित हुआ और उसमें उनकी भूमिका क्या रही सामाजिक और धार्मिक अनुभव से जुड़े कई प्रश्न भी किए गए समिति को अंतिम 18 आवेदकों में से तीन सर्वश्रेष्ठ नामों का पैनल तैयार कर दो सितंबर से पहले ट्रस्ट को सौंपना है दो सिंतबर को ट्रस्ट की बैठक में सीईओ का नाम घोषित किया जा सकता है सूत्रों के अनुसार सीईओ की नियुक्ति में संघ के पदाधिकारियो की भी पंसद व राय देखी व जानी जाएगी यह बात भी सामने आ रही है कि संघ की पृष्ठभूमि से जुड़ा कोई सेवानिवृत्त अधिकारी भी सीईओ हो सकता है सीईओ पद के लिए आवेदन प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों से सामान्य प्रशासन, वित्त, मानव संसाधन, जनसंपर्क, सूचना प्रौद्योगिकी, सुरक्षा और विधि-व्यवस्था में कम से कम 20 वर्ष के अनुभव की जानकारी मांगी गई थी सीईओ चयन के लिए 18 अभ्यर्थियों में से तीन नामों का पैनल तैयार किया जाएगा, जिनका अंतिम इंटरव्यू श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट करेगा ट्रस्ट की अंतिम स्वीकृति के बाद एक अभ्यर्थी को राम मंदिर का नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया जाएगा ट्रस्ट ने सीईओ पद के लिए 50 से 70 वर्ष आयु सीमा निर्धारित की है नियुक्ति प्रारंभिक रूप से तीन वर्ष के लिए होगी, जिसे कार्य प्रदर्शन के आधार पर आगे बढ़ाया जा सकेगा श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) का पद मंदिर के दैनिक प्रशासन और पेशेवर प्रबंधन का सबसे重要 दायित्व संभालेगा, लेकिन उसकी कार्यप्रणाली पूरी तरह ट्रस्ट के अधीन होगी सीईओ ट्रस्ट के प्रति जवाबदेह रहेगा और ट्रस्ट के निर्णयों को लागू करने का कार्य करेगा ट्रस्ट की संगठनात्मक संरचना में महासचिव का पद सबसे प्रभावशाली बना रहेगा ट्रस्ट की संरचना में महासचिव का पद सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है महासचिव ट्रस्ट के Meetings के संचालन, एजेंडा तय करने, प्रस्तावों के क्रियान्वयन की निगरानी, विभिन्न समितियों और प्रशासन के बीच समन्वय तथा ट्रस्ट की ओर से लिए गए निर्णयों के अनुपालन की जिम्मेदारी निभाता है सीईओ भी अपने कार्यों के लिए ट्रस्ट और व्यावहारिक रूप से महासचिव के प्रति जवाबदेह रहेगा सीईओ की प्रमुख जिम्मेदारी राम मंदिर परिसर की प्रशासनिक और प्रबंधकीय व्यवस्था का संचालन करना होगी इसमें मंदिर के विभिन्न विभागों के बीच समन्वय, कर्मचारियों का प्रबंधन, मानव संसाधन, वित्तीय अनुशासन, सुरक्षा व्यवस्था, जनसंपर्क, श्रद्धालु सुविधाओं का विस्तार, भीड़ प्रबंधन तथा विभिन्न एजेंसियों के साथ तालमेल शामिल रहेगा इसके अलावा मंदिर परिसर में होने वाले बड़े धार्मिक आयोजनों, उत्सवों और विशेष अवसरों की व्यवस्थाओं की निगरानी भी सीईओ की जिम्मेदारी होगी
0
0
Report
Advertisement

जेन-जी युवाओं से सीधे संवाद के लिए भाजपा की जमीन-स्तर पर तैयारी

Noida, Uttar Pradesh:वाक थ्रू पैकेज स्टोरी एंकर--चुनावी साल में सरकार से नाराज जेन-जी यानि युवा शक्ति को साधन के लिए प्रदेश भाजपा भी जमीनी स्तर पर उतरकर काम करने की रणनीति अपनाएगी। खासतौर पर नई युवा पीढ़ी के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए भाजपा की युवा टोली स्कूल-कॉलेजों तक पहुंचकर युवाओं से सीधा संवाद करेगे। इसमें भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारियों और जिला स्तरीय टीम की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। हालांकि यह अभियान प्रदेश के मुख्य संगठन और भाजयुमो की प्रदेश संगठन के गठन के बाद शुरू होगी। दिल्ली के जंतर-मंतर में हुए जेन जी आंदोलन का इफेक्ट ही है कि अब भाजपा युवा नेताओं को स्कूल-कॉलेजों में संवाद के लिए भेजेगी। बाईट बृजेश पाठक यूपी डिप्टी सीएम (कल की पीसी से निकाल लीजिए) सूत्रों के मुताबिक इस अभियान के तहत विधानसभावार 10-10 युवाओं की टीमें तैयार की जाएंगी। युवा टोली का मुख्य फोकस कॉलेज और स्कूलों में पढ़ने वाले युवाओं के बीच पहुंच बनाने पर रहेगा। टीम के सदस्य युवाओं से बातचीत कर उनकी समस्याओं, अपेक्षाओं और सरकार को लेकर उनकी राय जानेंगे। इसके साथ ही सरकार की ओर से युवाओं के लिए शुरू की गई various योजनाओं, रोजगार से जुड़े कार्यक्रमों, शिक्षा और कौशल विकास की योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, युवा मोर्चा की इन टीमों को सिर्फ सरकार की उपलब्धियां बताने तक सीमित नहीं रखा जाएगा, बल्कि विपक्ष की ओर से सरकार के खिलाफ किए जा रहे प्रचार का जवाब देने की जिम्मेदारी भी दी जाएगी। युवाओं के बीच सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से पहुंच रहे संदेशों को ध्यान में रखते हुए भाजपा की युवा टोली तथ्यों के आधार पर अपना पक्ष रखने का प्रयास करेगी। सीएम योगी की बाईट निकाल लीजिए भाजपा की रणनीति का एक अहम हिस्सा सीधे संवाद को बनाया गया है। पार्टी मानती है कि जेन-जी का बड़ा हिस्सा सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सक्रिय है और पारंपरिक राजनीतिक संवाद के बजाय वह सवालों के सीधे जवाब चाहती है
0
0
Report

Jharkhand Flood: 360 Students Walk River to School Amid No Bridge

Narayanpur, Jharkhand:झारखंड के गढ़वा जिले के रंका प्रखंड के सिरोईकला उत्क्रमित उच्च विद्यालय में पढ़ने वाले लगभग 360 छात्र-छात्राएं और शिक्षक हर दिन नदी पार कर स्कूल आते-जाते हैं क्योंकि सुरक्षित सड़क या पुल उपलब्ध नहीं है. बरसात में नदी उफान पर होने पर कई दिनों तक स्कूल जाना बंद रहता है. नदी पार करने के कारण छात्र-छात्राओं के स्कूल ड्रेस भी भीग जाते हैं और एक अनहोनी का डर बना रहता है. 2015 में उत्क्रमित मध्य विद्यालय को उच्च विद्यालय का दर्जा मिला था. वर्तमान में यहाँ लगभग 360 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं, लेकिन शिक्षा तक पहुँचने का सुरक्षित रास्ता अब तक नहीं बनाया गया. ग्रामीणों, विद्यार्थियों और शिक्षकों ने सरकार से जल्द नदी पर पुल बनवाने की मांग की है. जिला डीसी ने कहा है कि यह देखा जाएगा कि कौन विभाग पुल बनाएगा, ताकि बच्चों की मांग जल्द पूरी हो सके.
0
0
Report

सरकार ने 890 जमीनी प्रकरणों में नियमभंग पाए; 397 मामलों में कड़ी कार्रवाई

Chhatrapati Sambhajinagar, Maharashtra:छत्रपती संभाजी नगरात शासकीय आणि वर्ग-२ च्या जमिनींच्या संरक्षणासाठी प्रशासनाने उघडलेल्या ८९० फायलींपैकी तब्बल ३९७ प्रकरणांमध्ये शर्तभंग झाल्याचे समोर आले आहे. या सर्व जमिनींचे पुनर्ग्रहण करण्याची म्हणजे सरकारजमा करण्याची कायदेशीर प्रक्रिया तातडीनेपूर्ण करून नियमानुसार कडक कारवाई करण्याचे निर्देश जिल्हाधिकारी यांनी दिले आहेत. प्रशासनाच्या या आक्रमक भूमिकेमुळे बेकायदेशीरपणे जमिनींचे व्यवहार करणाऱ्यांचे धाबे दणाणले आहेत. ग्रामीण भागातील ३३६ आणि शहरी भागातील ५५४ अशी एकूण ८९० प्रकरणे तपासण्यात आली. या तपासणीअंती तब्बल ३९७ प्रकरणांमध्ये प्रदान आदेशातील अटी व शर्तीचा भंग झाल्याचे निष्पन्न झाले आहे.
0
0
Report
Advertisement

आंगनबाड़ी भवन तुड़वाने के आरोप: सरपंच पर सवाल, प्रशासन जांच की तैयारी

Sakti, सक्ती जिले के ग्राम पंचायत रनपोटा में शासकीय आंगनबाडी भवन को कथित रूप से बिना अनुमति तुड़वाए जाने और उसके स्थान की जमीन को निजी व्यक्ति को बेचने के आरोप ने पंचायत व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत की सरपंच भारती साहू पर पद का कथित दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए शिकायत की है। ग्रामीणों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों के मुताबिक ग्राम पंचायत रनपोटा स्थित शासकीय आंगनबाड़ी भवन क्रमांक-1 को मशीन लगाकर तुड़वा दिया गया। आरोप है कि भवन को गिराने से पहले न तो ग्राम पंचायत में इस संबंध में कोई विधिवत प्रस्ताव पारित किया गया और न ही संबंधित विभाग अथवा सक्षम अधिकारी से अनुमति ली गई। यही वजह है कि अब ग्रामीण इस कार्रवाई को लेकर सवाल उठा रहे हैं कि आखिर सरकारी भवन को किसके आदेश पर और किस आधार पर तोड़ा गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि आंगनबाड़ी भवन को तुड़वाने के पीछे शासकीय जमीन का लाभ एक निजी व्यक्ति लक्ष्मीन चौहान को पहुंचाने का प्रयास किया गया। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि संबंधित व्यक्ति ग्राम पंचायत रनपोटा का निवासी नहीं है, बल्कि दूसरे गांव का रहने वाला है। ग्रामीणों का दावा है कि शासकीय जमीन को कथित तौर 50 हजार रुपए का लेनदेन भी हुआ है,, मामले में जिला कलेक्टर अमृत विकास टोपनो ने स्पष्ट किया है कि मीडिया के माध्यम से मामला उनके संज्ञान में आया है,,अगर मामले की सत्यता होगी तो सरपंच के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। पंचायत रनपोटा में आंगनबाड़ी भवन को तोड़ने की कोई अनुमति नहीं दी गई है। अगर सरपंच द्वारा बिना अनुमति का भवन तोड़ा गया हो और बेचा गया है तो ये गलत है। उस पर जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।” अब प्रशासनिक स्तर पर यह जांच महत्वपूर्ण होगी कि भवन किस आदेश या प्रक्रिया के तहत तोड़ा गया और उसे तोड़ने के बाद निकले सरकारी संसाधनों अथवा जमीन के संबंध में क्या कार्रवाई की गई। ग्रामीणों ने कलेक्टर, एसडीएम और तहसीलदार को दी शिकायत में आंगनबाड़ी भवन तोड़े जाने के साथ-साथ जमीन के उपयोग और कथित लेन-देन की भी जांच कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि शासकीय भवन को बिना अनुमति तोड़ा गया है और सरकारी जमीन के संबंध में किसी निजी व्यक्ति को लाभ पहुंचाने की कोशिश हुई है तो यह गंभीर मामला है। अब प्रशासनिक जांच में यह देखा जाएगा कि आंगनबाड़ी भवन को तोड़ने के लिए कोई पंचायत प्रस्ताव, तकनीकी रिपोर्ट अथवा सक्षम अधिकारी की अनुमति मौजूद थी या नहीं। साथ ही शासकीय जमीन के संबंध में किसी प्रकार का हस्तांतरण, कब्जा या लेन-देन हुआ है या नहीं, इसकी भी जांच की जाएगी。
0
0
Report

मालेगांव के चाळीसगाव फाटे पर विमल गुटखा जप्त, आरोपी गिरफ्तार

Nashik, Maharashtra:मालेगावच्या चाळीसगाव फाट्यावर लाखोंचा गुटखा पोलिसांकडून जप्त. मालेगाव पोलिसांची मोठी कारवाई. अपर पोलिस अधीक्षक सूरज गुंजाळ मालेगाव यांना मिळालेल्या गुप्त बातमीवरून रात्री मुंबई आग्रा महामार्गावर चाळीसगाव फाट्याजवळ अर्प पोलिस अधीक्षक मालेगाव यांच्या विशेष पथकातील अंमलदार पो.हवा राकेश उबाळे, पो.शि. राकेश जाधव, पो.शि.दिनेश शेरावते, पो. शि. अक्षय चौधरी, पो.शि. राम निसाळ तांत्रिक विश्लेषण विभागाचे पो.हवा.हेमंत गिलबिले अशांनी धुळे कडून येणारी सफेद रंगाची महिंद्रा XUV ५०० गाडी क्र.४६ AP ४०३५ गाडीला ताब्यात घेऊन गाडीची झडती घेतली असता गाडी मधे महाराष्ट्र शासनाने प्रतिबंध केलेला 6 लाख 67 हजार 210 रुपयांचा विमल पान मसाला गुटका मिळून आला. महेंद्रा XUV गाडी 5 लाख रुपये असा एकूण 11 लाख 67 हजार 210 रुपयांचा मुद्देमाल पोलिसांनी जप्त केला असून संशयित आरोपी शेख वाहिद शेख सलीम रा.अक्सा कॉलनी मालेगाव २)जुनेद शेख खलील रा- हजार खोली मालेगाव यांना अटक केली असून जैद मेंबर पूर्ण नाव माहीत नाही हा मात्र घटनास्थावरून फरार झाला आहे.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top