MP के मंदसौर में लापता नाबालिग के लिए कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
Mandsaur, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के पिपलिया मंडी थाना क्षेत्र से एक नाबालिग युवती कुछ दिनों से लापता है। परिजनों का आरोप है कि गांव का एक युवक उसका अपहरण कर ले गया है। पुलिस की लापरवाही के विरोध में कांग्रेस नेता परिजनों के साथ एसपी कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन किया। एडिशनल एसपी गौतम सिंह ने युवती को जल्द ढूंढने का आश्वासन दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और युवती की तलाश जारी है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कन्नौज: अनोखा पंछी प्रेम, तोता हुआ लापता, तलाश के लिए 50 हजार रुपये का इनाम घोषित
Kannauj, Uttar Pradesh:कन्नौज मे देखने को मिला एक अनोखा पंछी प्रेम, तोता हुआ लापता, तलाश के लिए 50 हजार रुपये का इनाम घोषित
कन्नौज जिले के छिबरामऊ में एक पालतू तोता लापता होने का मामला सामने आया है। तोते की तलाश के लिए उसके मालिक ने 50,000 रुपये नकद इनाम देने की घोषणा की है। जानकारी के मुताबिक, तोता 14 सितंबर 2026 को लापता हुआ था। तोते के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर संबंधित व्यक्ति से दिए गए मोबाइल नंबर 9555128672 पर संपर्क करने की अपील की गई है। पोस्टर के जरिए लोगों से अपील की गई है कि यदि किसी को यह तोता दिखाई दे या उसके संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल दिए गए नंबर पर सूचना दें। जानकारी देने वाले को 50 हजार रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा।
बाइट:- अर्जुन जोशी
