458558
नाहरगढ़ में कांग्रेस नेता ने धरना देकर मृतक और घायलों के परिजनों को सहायता की मांग की
Nahargarh, Madhya Pradesh:नाहरगढ़ बिल्लोद पुलिया पर हुई घटना के बाद कांग्रेस नेता बिल्लोद पुल पर धरने पर बैठ गए हैं। उन्होंने मृतक के परिजनों के लिए सहायता राशि की मांग की और हादसे में घायल हुए बबलू के परिजनों को एक करोड़ रुपए की सहायता राशि और शासकीय नौकरी की भी मांग की है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पचलंगी के खाते की ढाणी में धारदार हथियार से हमला, चार युवक गंभीर घायल
Jhunjhunu, Rajasthan:पचलंगी के खाते की ढाणी में युवकों पर जानलेवा हमला धारदार हथियार से चार युवक गंभीर घायल गम्भीर हालत में घायलों को सीकर रेफर किया गया है पुरानी रंजिश को लेकर हमले की आशंका सूचना पर उदयपुरवाटी पुलिस पहुंची मौके पर उदयपुरवाटी क्षेत्र के पचलंगी गांव स्थित खाते की ढाणी में कुछ युवकों पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में सचिन वर्मा, अमित वर्मा, खेमचंद वर्मा सहित चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद उदयपुरवाटी अस्पताल से सीकर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार घटना खाते की ढाणी जोड़ के पास हुई। हमले में सचिन वर्मा के सिर में गंभीर चोट आई है, जिससे उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश को हमले का कारण माना जा रहा है। सूचना मिलने पर उदयपुरवाटी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी हुई है तथा पूरे मामले की जांच की जा रही है।0
0
Report
मौलाना असद कासमी का कहना: विधायक जनता के प्रतिनिधि, देवबंद इतिहास समझना चाहिए
Noida, Uttar Pradesh:मुफ्ती असद कासमी का कहना है कि विधायक किसी एक व्यक्ति या एक समाज का जनप्रतिनिधि नहीं होते जनता ने उन्हें चुनकर भेजा होता है नंदकिशोर का विवादों से हमेशा गहरा नाता रहा है आप उनका कोई भी बयान उठा कर देखिए विवादित रहा है विवादों से गिर रहा है हिंदू मुस्लिम की वह बात करते हैं उनकी विधानसभा में जितने लोग रहते हैं उन्हें उनकी राजनीति करनी चाहिए उन्हें जोड़ने की राजनीति करनी चाहिए तोड़ने की नहीं। और जहां तक ताल्लुक है देवबंद का उनका कहना है कि देवबंद से हर रोज नया आतंकवादी निकलता है तो उन्हें बता दें कि उन्हें देव बनाना चाहिए देवबंद के बारे में जानना चाहिए यहां के लोगों से मिलना चाहिए देवबंद का इतिहास पढ़ना चाहिए0
0
Report
पनकी थाना से सीज डंपर चोरी: CCTV से मिली बरामदगी, प्रशासन में हड़कंप
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर बिग ब्रेकिंग पनकी थाने से सीज डंपर चोरी, पुलिस महकमे में हड़कंप。 पनकी थाना पुलिस की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहाँ आरटीओ द्वारा सीज करके थाने में खड़ा कराया गया एक डंपर चोरी हो गया। घटना के बाद पुलिस की सतर्कता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। आरटीओ विंध्याचल गुप्ता ने शनिवार सुबह करीब 7 बजे डंपर को सीज कर पनकी थाने में खड़ा कराया था, जहाँ से वह गायब हो गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद अगले दिन शाम को डंपर को बिधनू इलाके से बरामद कर लिया है।0
0
Report
Advertisement
कुशीनगर खेत से 330 चांदी के सिक्के मिलने से इलाके में हंगामा
Kushinagar, Uttar Pradesh:कुशीनगर खेत में मिला प्राचीन खजाना खेत में प्राचीन चांदी के सिक्के मिले खेत में सफाई के दौरान मिले चांदी सिक्के 330 चांदी के सिक्के मिलने से इलाके में चर्चा ग्रामीणों में मची छीना झपटी सिक্কो पर आरबी और उर्दू लिपि में लिखा गया सूचना पर पहुंची तरयासुजान पुलिस पुलिस ने राधेश्याम वर्मा के घर से बरामद किया सिक्का तरयासुजान थाने के गोपालपुर ओझवलिया गांव का मामला0
0
Report
भोपालगढ़ के उस्तरा गांव में संध्या आरती और चौपाल का आयोजन
Jodhpur, Rajasthan:भोपालगढ़ उस्तरा गांव में संध्या आरती व संध्या चौपाल का आयोजन पार्श्वनाथ जैन मंदिर मे अधिकारियो के साथ की पुजा अर्चना प्रशासक व सैकडो ग्रामीण रहे उपस्थित, पी एम के लम्बी उम्र व खुशहाली की कामना, किसानो के लिए की अच्छी बारिश व खुशहाली की प्रार्थना तहसीलदार रामनिवास भी रहे उपस्थित संध्या चौपाल मे एसडीएम ने सुनी समस्याए ग्राम विकास अधिकारी शोभाराम जाट ने दी जानकारी0
0
Report
बलौदाबाजार में ग्रामीणों को पीटते पुलिसकर्मियों का वीडियो वायरल
Taga, Chhattisgarh:बलौदाबाजार ब्रेकिंग सरेराह ग्रामीणों को पीटते पुलिस का वीडियो वायरल,, वीडियो मे ASI और कांस्टेबल ग्रामीण को पीटते दिख रहे है,, वाइरल वीडियो गिधोरी थाने के बलौदा की,, अवैध रेत परिवहन को लेकर देर रात गांव के ही दो पक्षो मे हुवा था विवाद,, मौक़े पर पहुंची गिधोरी पुलिस ने पत्नी और परिजनों के सामने ही पीड़ित की कर दी जमकर पिटाई,, अवैध रुप से रेत परिवहन करते ट्रेक्टर को रोका था ग्रामीण ने,, पुलिस कर्मी ने पूछा तू कलेक्टर है एसपी है या मुख्यमंत्री,, मारपीट का वीडियो वाइरल होने के बाद मचा हड़कंप,, A SP ने कसडोल SDOP को माँगा जवाब,,0
0
Report
Advertisement
दिल्ली दंगों के आरोपी ताहिर हुसैन की जमानत याचिका पर HC ने जवाब मांगा
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली दंगों की बड़ी साजिश के मामले में आरोपी ताहिर हुसैन की जमानत याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से जवाब मांगा। कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से ताहिर की उस अर्जी पर जवाब दाखिल करने को कहा है जिसमें उसने निचली अदालत के आदेश के खिलाफ अपील दाखिल करने में हुई 67 दिनों की देरी को माफ करने की मांग की है। अगली सुनवाई 14 जुलाई को होगी। दिल्ली दंगों से जुड़े UAPA के तहत दर्ज केस में आरोपी ताहिर हुसैन ने 29 जनवरी को निचली अदालत से ज़मानत खारिज करने के आदेश को हाई कोर्ट में चुनौती दी है।0
0
Report
बैतूल में बुलडोजर से अतिक्रमण हटाओ अभियान, 50 से अधिक अतिक्रमण ध्वस्त
Betul, Madhya Pradesh:बैतूल में आज सुबह से ही प्रशासन का बुलडोजर अतिक्रमणकारियों पर चलता नजर आया। नगर के कमानी गेट और गौठाना इलाके में सड़कों पर किए गए अवैध अतिक्रमण को सख्ती के साथ हटाया गया। नगर पालिका, राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई को अंजाम दिया। इस दौरान पचास से अधिक कच्चे और पक्के अतिक्रमणों को हटाया गया। प्रशासन द्वारा लगातार चेतावनी देने के बावजूद जब अतिक्रमण नहीं हटाए गए, तो आज सख्त कदम उठाते हुए बुलडोजर कार्रवाई की गई। फिलहाल क्षेत्र में प्रशासन की निगरानी जारी है और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहने के संकेत दिए गए हैं।0
0
Report
SVU की कार्रवाई पर JDU MLC नीरज कुमार की प्रतिक्रिया: पटना में क्या बोले?
Bikram, Bihar:पटना- रिश्तु श्री मामले में SVU की कार्रवाई पर JDU MLC नीरज कुमार की प्रतिक्रिया0
0
Report
Advertisement
मकान हड़प कर भाई की हत्या की धमकी दे रहा है छोटा भाई
Antaraura Ta. Basagit, Uttar Pradesh:प्रयागराज। एक कहावत है कि भाई अश हित्ती न भाई अश दुश्मन। यह कहावत ठीक फूलपुर के बेलहाबांध गांव में देखने को मिल रहा है। बड़े भाई का मकान छोटे भाई ने हड़प कर लिया है।खाली करने की बात कहने पर बड़े भाई को मारपीट करने के साथ जान मारने की धमकी दे रहा है।बेलहा बांध गांव निवासी त्रिलोकी नाथ दूबे का आरोप है कि उनका छोटा भाई त्रिवेणी शंकर दूबे ने मकान को कब्जा कर उस घर में भूसा रख लिया है और गाय भी उनकी जमीन में बांध रहा है। जबकि समझौता में मकान खाली करने को कहा गया था। लेकिन अब खाली करने की बात कहने पर पत्नी व बेटों के साथ मिलकर मारपीट करने के साथ जान मारने की धमकी दे रहा है। इस सम्बन्ध में त्रिलोकी नाथ के द्वारा थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई गयी है।0
0
Report
गंगा एक्सप्रेस वे पर भीषण सड़क का हादसा 8 लोग गंभीर रूप से घायल
Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा ब्रेकिंग गंगा एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार कार में सवार 8 लोग गंभीर रूप से घायल हादसे के बाद मौके पर मची अफरा-तफरी स्थानीय लोगों ने चलाया राहत अभियान, घायलों को कार से निकाला सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया चिकित्सकों की निगरानी में चल रहा उपचार, कई की हालत गंभीर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शुरू की जांच सैदनंगली थाना क्षेत्र से गुजर रहे गंगा एक्सप्रेस-वे का मामला0
0
Report
मोदी के ‘सबसे लंबी अवधि’ के कार्यकाल पर राजनीतिक घमासान दिल्ली में
Patna, Bihar:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के सबसे लम्बे कार्यकाल वाले PM बनने... आज देश के NDA के नेता दिल्ली मे जुटेंगे... PM के कार्यकाल को लेकर विपक्ष सवाल पूछ रहा है... JDU ने कहा की देश ने विभिन्न कालखंड में विभिन्न कर कालचक्र देखा है एक साथ 9 राज्यों की गैर कांग्रेसी हुकूमत बर्खास्त हो जाती थी...वह दौड़ भी देखा है आ रहे हैं अ atal बिहारी करो राजतिलक की तैयारी... जवाहरलाल नेहरू के काल को भी देखा है..मोदी जी लंबे समय तक आजाद हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री के रूप में है उपलब्धि है..गौरव का विषय है जो भारत मंडपम में मनाया जाएगा...दूसरी तरफ राजनीति का मातम छाया हुआ है इंडि गठबंधन की बैठक होती है जब जनता ने कचूमर निकाल दिया तो साथ बैठने को तैयार नहीं है..नीति कौन नेता कौन यह तय नहीं हुआ.. राष्ट्रीय जनता दल ने भारतीय जनता पार्टी के इस कार्यक्रम को जश्न बताया और कहा कि ये लोग जश्न मना रहे हैं लेकिन बिहार की जनता की स्थिति क्या है.. बेरोजगारी चरम सीमा पर है गरीबों के घर पर बुलडोजर चल रहा है.. जिनके घर सरकार ने चलवाए हैं और आज इस गर्मी में वह सड़क पर रह रहे हैं.. भाजपा को यह समझना चाहिए... आप अपने हक अधिकार की बात करेंगे तो आप पर FIR होगा जीने के अधिकार को छीना जा रहा है.... कांग्रेस ने कहा कि देश में खूब चर्चा है कि नेहरू जी से अधिक कार्यकाल वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हो गए हैं लेकिन भारतीय जनता पार्टी को यह बताना चाहिए कि नेहरू जी द्वारा स्थापित लोकतांत्रिक व्यवस्था और नेहरू जी द्वारा स्थापित लोकतांत्रिक मूल्यों पर खड़े उत्तर पाए हैं क्या? .. मैं तो कहूंगा मोदी जी दो ईंट भी लगा लेंगे तो नेहरू जी के पाषाण के बराबर नहीं पहुंच पाएंगे...0
0
Report
Advertisement
429 हाजी 5वीं फ्लाइट से जयपुर पहुंचे: हज वतन वापसी तेज
Jaipur, Rajasthan:हजयात्रा—2026 के हाजियों की वतन वापसी, 429 हाजियों की 5 वीं फ्लाइट जद्दा से जयपुर पहुंची, करीब रात 11:30 बजे हाजियों की फ्लाइट जयपुर पहुंची, हाजियों का एयरपोर्ट पर फूल-मालाओं से स्वागत किया, 5 से 13 जून तक 9 फ्लाइटों के माध्यम से हाजी वतन वापसी, आज रात छठी फ्लाइट जद्दा से जयपुर पहुंचेंगी, नॉट— खबर पर फाइल वीडियो भेजे गए, दामोदर प्रसाद, जयपुर, एंकर— हजयात्रा—2026 के पाक मुकद्दस सफर के बाद हाजियों की वतन वापसी की फ्लाइटों का आवागमन जारी है, बीते देर रात 11:30 बजे 5 वी फ्लाइट जद्दा से जयपुर एयरपोर्ट पहुंचने पर हाजियों का फूल—मालाओं से स्वागत किया गया, 5 वीं फ्लाइट में 429 हाजी जद्दा एयरपोर्ट से उड़ान भरकर जयपुर पहुंचे, इस बार राजस्थान से 3520 हज यात्री शामिल है, जिसमें 1790 पुरुष और 1730 महिला शामिल है, 5 जून से 13 जून तक 9 फ्लाइटों के माध्यम से हाजी वतन वापसी जारी, हाजियों के वतन वापसी को लेकर राजस्थान स्टेट हज कमेटी की ओर से हजयात्रियों का एयरपोर्ट पर स्वागत किया जा रहा0
0
Report
आबूरोड के किवरली गांव में मंदिरों चोरियों के बाद ग्रामीण सुरक्षा सुधार की मांग
Sirohi, Rajasthan:सिरोही के आबूरोड के किवरली गांव में मंदिरों और सार्वजनिक स्थलों पर लगातार हो रही चोरियों से ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। गांव के महादेव मंदिर और श्रीराम मंदिर के ताले तोड़कर अज्ञात चोर दानपात्र में रखी नकदी चोरी कर ले गए। घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है, जिसमें चार संदिग्ध युवक नजर आए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले भी मंदिर से आभूषण और पीतल की मूर्तियां चोरी हो चुकी हैं। इसके अलावा गांव के स्कूल के कमरों के ताले तोड़े गए तथा श्मशान घाट से पानी की मोटर भी चोरी हो चुकी है। लगातार हो रही घटनाओं के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी है कि यदि चोरियों का खुलासा नहीं हुआ और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा। वहीं पुलिस ने मामले में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि संदिग्धों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं तथा क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाई जाएगी।0
0
Report
जाखल में 33 केवी लाइन विरोध: किसानों की भूमि स्वामित्व और रूट बदलाव की मांग
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं जिले के नवलगढ़ क्षेत्र के जाखल गांव में किसानों ने निजी बिजली कंपनी द्वारा खेतों के पास 33 केवी बिजली लाइन डालने का विरोध जताया। ग्रामीणों का आरोप है कि बिना किसानों की सहमति के बिजली लाइन बिछाने की कार्रवाई की जा रही है। किसानों का कहना है कि नियमानुसार किसी भी निजी कंपनी को खेतों में बिजली लाइन डालने से पहले भूमि स्वामियों की अनुमति लेना आवश्यक है। ग्रामीणों ने बताया कि बाइपास निर्माण के दौरान उन्होंने केवल 9 मीटर भूमि उपयोग की सहमति दी थी, लेकिन अब खेतों की तारबंदी के पास सड़क और खेत की सीमा के बीच बिजली लाइन डाली जा रही है। किसानों का आरोप है कि इससे भविष्य में खेती-किसानी प्रभावित होगी। किसानों ने मौके पर पुलिस बल की मौजूदगी पर भी सवाल उठाते हुए इसे अनुचित बताया। किसान बुगाला क्षेत्र में स्थापित किये जा रहे सोलर प्लांट के लिए पहले बिजली लाइन का मार्ग किसी अन्य क्षेत्र से प्रस्तावित था, लेकिन विरोध के बाद अब उसका रूट बदलकर जाखल बाइपास क्षेत्र से निकाला जा रहा है। विरोध की सूचना मिलने पर तहसीलदार सहित प्रशासनिक अधिकारी और विभिन्न थानों का पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा। किसानों ने परियोजना में नियमों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और जमीन की दोबारा पैमाइश की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी आपत्तियों का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा。0
0
Report
Advertisement
