458001
मंदसौर में स्वच्छता अभियान के तहत शासकीय स्कूल के बच्चों ने निकाली जागरूकता रैली
Mandsaur, Madhya Pradesh:17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक प्रधानमंत्री के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में कई आयोजन किए जा रहे हैं। इसी के तहत आज शहर के उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय में स्वच्छता अभियान के अंतर्गत स्कूली बच्चों ने रैली निकाली। यह रैली गांधी चौराहे से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई उत्कृष्ट विद्यालय पर समाप्त हुई। रैली में सभी बच्चों ने "स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत" के नारे लगाए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सड़क किनारे ज्वेलर्स की दुकान बनी निशाना,शातिर चोरों ने दिया वारदात को अंजाम
Jalalpur, Uttar Pradesh:अंबेडकरनगर की जलालपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत जलालपुर बसखारी मार्ग स्थित पंथीपुर गांव में अज्ञात चोरों ने सड़क किनारे एक ज्वेलर्स की दुकान को निशाना बनाते हुए नकदी और आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी रविवार सुबह होने पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार पंथीपुर गांव में स्थित श्री बालाजी ज्वेलर्स के संचालक मुकेश सोनी निवासी अरई की दुकान में बीती देर रात चोर पीछे की ओर से पहुंचे। बताया जाता है कि चोरों ने पास की गिट्टी-मोरंग की दुकान के समीप अपने चप्पल उतारे और बेलचा की सहायता से शटर उठाकर कुंडी काट दी। इसके बाद वे दुकान के अंदर घुस गए और वहां रखे ड्रॉअर निकालकर खंगाल डाले। दुकान संचालक मुकेश सोनी ने बताया कि चोर करीब 12 हजार रुपये से अधिक की नकदी, सोने की नथनी, चांदी की पायल सहित अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। सुबह बगल की टेलर की दुकान खुलने पर चोरी का पता चला, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। चोरी के दौरान निकाला गया ड्रॉअर दुकान के पीछे कुछ दूरी पर पड़ा मिला। खास बात यह रही कि चोर बैंक पासबुक, अन्य जरूरी दस्तावेज और रेजगारी छोड़ गए, जबकि नकदी और कीमती जेवरात अपने साथ ले गए। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है तथा उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
अलीगढ़ जेलर की नमस्ते पर हिस्ट्रीशीटर की रील वायरल
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ में अपराधियों से नमस्ते करने लगे जेलर जेल जाने से पहले हिस्ट्रीशीटर और पॉक्सो के आरोपी ने बनाई रील बदमाशी की ट्यून पर रील बनाते हुए जेलर के नमस्ते करने की कई बात हिस्ट्रीशीटर के साथ शातिर अपराधी है आरोपी अजय हिस्ट्रीशीटर होने के साथ नाबालिक से रेप के आरोप में दो दिन पहले जेल भेजा गया है आरोपी इंस्टाग्राम पर वायरल की गई रील में कहा-जेलर करे नमस्ते थाना महुआ खेड़ा क्षेत्र पुलिस के द्वारा आरोपी को भेजा गया है जेल।0
0
Report
झुंझुनूं में पीटीईटी: नौ केंद्रों पर 4337 अभ्यर्थी, सुरक्षा उन्नत
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं झुंझुनूं में पीटीईटी परीक्षा शुरू, 9 केंद्रों पर 4337 अभ्यर्थी शामिल बायोमेट्रिक जांच के बाद मिला प्रवेश, सुरक्षा के कड़े इंतजाम इस बार पिछले वर्ष के मुकाबले लगभग आधे रह गए परीक्षार्थी प्रदेश में 1.26 लाख अभ्यर्थी, जबकि बीएड की सीटें करीब 1.07 लाख विशेषज्ञों का दावा— इस बार 90 प्रतिशत विद्यार्थियों को मिल सकता है प्रवेश झुंझुनूं जिले में बीएड कॉलेजों में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली प्री टीचर एजुकेशन टेस्ट (पीटीईटी) परीक्षा रविवार सुबह शांतिपूर्ण माहौल में शुरू हुई। परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जा रही है। परीक्षार्थियों को सुबह sाढ़े आठ बजे तक ही परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया गया। इसके बाद सभी केंद्रों के प्रवेश द्वार बंद कर दिए गए। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। अभ्यर्थियों को बायोमेट्रिक सत्यापन और दस्तावेज जांच के बाद ही परीक्षा कक्षों में प्रवेश दिया गया। किसी भी प्रकार की अनियमितता रोकने के लिए उड़न दस्तों का गठन किया गया है। जो लगातार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। झुंझुनूं जिले में इस बार नौ परीक्षा केंद्रों पर कुल 4337 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। वहीं पूरे प्रदेश में 939 बीएड कॉलेजों की एक लाख से अधिक सीटों के लिए करीब 1.26 लाख अभ्यर्थी परीक्षा दे रहे हैं। पीटीईटी परीक्षा के आंकड़े इस बार एक दिलचस्प तस्वीर पेश कर रहे हैं। पिछले वर्ष जहां प्रदेशभर में करीब 1.07 लाख सीटों के लिए 2.73 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। वहीं इस बार परीक्षार्थियों की संख्या घटकर केवल 1.26 लाख रह गई है।यानी एक साल में अभ्यर्थियों की संख्या लगभग आधी हो गई है। झुंझुनूं जिले में भी यही स्थिति देखने को मिल रही है। गत वर्ष जिले में 21 परीक्षा केंद्रों पर 7407 अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा आयोजित हुई थी। जबकि इस बार केवल 4337 अभ्यर्थियों के लिए नौ केंद्र ही बनाए गए हैं। इससे स्पष्ट है कि जिले में भी पीटीईटी के प्रति अभ्यर्थियों की संख्या में उल्लेखनीय गिरावट आई है। शिक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि इस बार बीएड कॉलेजों में प्रवेश की संभावना काफी अधिक है। प्रदेश में उपलब्ध सीटों और परीक्षार्थियों की संख्या के अनुपात को देखते हुए लगभग 90 प्रतिशत अभ्यर्थियों को किसी न किसी बीएड कॉलेज में प्रवेश मिल सकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि हर वर्ष करीब 10 प्रतिशत अभ्यर्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहते हैं। ऐसे में वास्तविक प्रतिस्पर्धा और भी कम हो जाएगी। यही कारण है कि इस बार पीटीईटी में शामिल होने वाले अधिकांश अभ्यर्थियों के लिए बीएड कॉलेज का रास्ता अपेक्षाकृत आसान माना जा रहा है। फिलहाल जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से जारी है और प्रशासन पूरी सतर्कता के साथ व्यवस्थाओं पर नजर बनाए हुए है।0
0
Report
Advertisement
हाथरस में नाबालिगों से काम कराते वीडियो वायरल; सुरक्षा मानकों पर सवाल
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस ब्रेकिंग नाबालिग बच्चों से काम कराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल पुरानी मोटरसाइकिलों की कटाई करते दिखाई दिए दो नाबालिग बच्चे वायरल वीडियो में बच्चों से कराया जा रहा जोखिम भरा कार्य सुरक्षा मानकों की अनदेखी के आरोप, उठे सवाल बच्चों के हाथों में कटाई के उपकरण नजर आए वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा तेज मामला सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के छविमिया बाग मोहल्ले का बताया जा रहा प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर लोगों की निगाहें टिकीं0
0
Report
देवर-भाभी की प्रेम-रिश्ते की साजिश में युवती की हत्या
Amauli Thakuran, Uttar Pradesh:कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है। यहां देवर और भाभी के अवैध संबंधों का राज खुलने के डर से एक युवती की निर्मम हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव को दरी में लपेटकर नदी में फेंक दिया गया। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। मंगलपुर थाना क्षेत्र के चंदकुरा गांव में 5 जून को हुई ज्योति की हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जांच में सामने आया कि ज्योति ने अपने ही घर में भाभी और देवर को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। इसके बाद दोनों को डर था कि उनका राज परिवार और समाज के सामने उजागर हो जाएगा। पुलिस के मुताबिक इसी डर से देवर और भाभी ने ज्योति को रास्ते से हटाने की साजिश रची। आरोप है कि घर के भीतर ही चाकू से गला रेतकर उसकी निर्मम हत्या कर दी गई। वारदात के बाद शव को दरी में लपेटा गया और उसे सेंगुर नदी में फेंक दिया गया ताकि घटना को छिपाया जा सके। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि शव को ठिकाने लगाने और साक्ष्य मिटाने में मृतका के पिता सहित अन्य लोगों की भी भूमिका रही। 8 जून को सेंगुर नदी में शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था। मामला खुलने की आशंका के चलते आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने मुंबई भागने की कोशिश कर रही भाभी को रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल मुख्य आरोपी देवर, ससुर, एक रिश्तेदार और शव ले जाने में इस्तेमाल कार चालक की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। यह हत्याकांड पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।0
0
Report
रामगंजमंडी में युवक पर जानलेवा हमला: 24 घंटे में 3 हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
Kota, Rajasthan:रामगंजमंडी में युवक पर जानलेवा हमला, 24 घंटे में 3 हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार रामगंजमंडी में युवक पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर तीन हिस्ट्रीशीटर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने एक युवक का पीछा कर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की और सिर पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। मामला 11 जून की रात का है, जब रोशली रोड निवासी कपिल शर्मा झालावाड़ से लौट रहे थे। आरोप है कि कुछ बदमाशों ने उनका पीछा किया और मारुति नगर क्षेत्र में रोककर विवाद के बाद जानलेवा हमला कर दिया। घायल की शिकायत पर रामगंजमंडी थाना पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। कोटा ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हिस्ट्रीशीटर इमरान उर्फ आशु पाया, भाविक चावड़ा और शाहिद उर्फ कैरू को गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक अन्य आरोपी बाला उर्फ पवन पाटीदार की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे का अनुसंधान जारी है।0
0
Report
Advertisement
सीकर में पीटीईटी परीक्षा शुरू: 16 केंद्रों पर 6972 अभ्यर्थी भाग ले रहे हैं
Sikar, Rajasthan:सीकर पीटीईटी परीक्षा शुरू, 16 केंद्रों पर 6972 अभ्यर्थी दे रहे हैं परीक्षा एंकर सीकर राजस्थान के बीएड कॉलेजों में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली प्री-टीचर एजुकेशन टेस्ट (पीटीईटी)-2026 परीक्षा जिलेभर में शुरू हुई। सीकर जिले में परीक्षा के लिए बनाए गए 16 केंद्रों पर कुल 6972 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की सघन जांच के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन और पुलिस की ओर से विशेष इंतजाम किए गए हैं। प्रदेशभर में इस वर्ष पीटीईटी परीक्षा में करीब 1 लाख 26 हजार अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा के माध्यम से प्रदेश के विभिन्न बीएड कॉलेजों में प्रवेश दिया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार परीक्षा केंद्रों पर निर्धारित समय से पहले पहुंचने के निर्देश दिए गए थे, जिसके चलते सुबह से ही अभ्यर्थियों की भीड़ देखने को मिली। परीक्षा संचालन से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा में किसी प्रकार की नकल या अनुचित साधनों के उपयोग को रोकने के लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की पहचान पत्रों की जांच के साथ-साथ सुरक्षा जांच भी की जा रही है। परीक्षा केंद्रों के आसपास भी पुलिस बल तैनात किया गया है। इस वर्ष परीक्षा में किसी प्रकार की नेगेटिव मार्किंग नहीं रखी गई है, जिससे अभ्यर्थियों को सभी प्रश्नों के उत्तर देने का अवसर मिलेगा। परीक्षा देने है दांतारामगढ़ निवासी संजय ने बताया कि आज पीटीईटी की एग्जाम है मैं एग्जाम देने के लिए आया हू एग्जाम पारदर्शी तरीके से होनी चाहिए यहां परीक्षा केंद्र पर भी पूरी व्यवस्थाएं है0
0
Report
जोधपुर नेहरू कॉलोनी में महिला ने कुत्ते को डंडे से पीटा, मौत की खबर
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर पाँचबत्ती क्षेत्र के नेहरू कॉलोनी में एक महिला ने कुत्ते को पीटा बुरी तरह से डंडे से पीट-पीटकर कुत्ते को किया बेहोश कुत्ते की मृत्यु की बात आ रही है सामने मामला को लेकर डॉग लवर्स आए आगे एयरपोर्ट थाना में करवाया मामला दर्ज पुलिस वीडियो के आधार पर महिला की तलाश0
0
Report
झारखंड के चंदवा में आदिवासियों की जमीन पर भू-माफिया कब्जा, विरोध तेज
Latehar, Jharkhand:एक तरह झारखंड में आदिवासियों की सरकार चल रही है वही दूसरी तरह भू-माफिया आदिवासियों की जमींन को फर्जी तरीके जमीन पर क़ब्ज़ा करने का मामला प्रकाश में आया है । ग़ौरतलब है लातेहार जिले के चंदवा प्रखंड के ग्राम बोरसीदाग गांव में हल्का संख्या - 3 में 29 . 67 एकड़ विवादित जमीन पर भू- माफिया जमीन के आदिवासी से फर्जी तरीके से औने- पौने दाम देकर एग्रीमेट कराकर जमीन पर क़ब्ज़ा कर रहे है । हालाकि जब आदिवासी ग्रामीणों का विरोध शुरू हो गया और चल रहे जमीन पर निर्माण कार्य स्थल पर आदिवासी झंडा लगाकर विरोध शुरू हो गया है । वही आदिवासी लोगों की बात माने तो यह जमीन आदिवासी की जमीन है और भू-माफिया चंदवा में इस कदर हावी है की अधिवासियों की जमीन पर फर्जी तरीके कागजात तैयार कर जमीन पर कब्जा कर रहे है । अवैध क़ब्ज़ा की जानकारी जिले के अधिकारी से किया गया प्रशासन उस जमीन कर चल रहे निर्माण कार्य को बंद कराया था । लेकिन भू- माफिया प्रशासन के द्वारा बार - बार मना करने के बाद जमीन पर निर्माण कर शुरू कर दिया । जिसको लेकर हम सभी ने निर्माण कार्य स्थल पर विरोध कर रहे है वही पूरे मामले में लातेहार एसडीएम ने कहा कि जानकारी मिली है मामले की जांच कराकर जमीन क़ब्ज़ा कर रहे लोगो पर करवाई की जाएगी ।0
0
Report
Advertisement
नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी में बॉलीवुड नाइटः शाल्मली के गानों ने हालात मचाई धूम
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर स्थित नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी में शनिवार की शाम बॉलीवुड नाइट 2026 का भव्य आयोजन किया गया. विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में बॉलीवुड की गायिका शाल्मली खोलगड़े और विजुअल डीजे वीडीजे मान ने अपनी गीतों पर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया. इस ऐतिहासिक और भव्य संगीतमय शाम का औपचारिक और आधिकारिक शुभारंभ भारतीय परंपरा के अनुसार विश्वविद्यालय के कुलाधिपति मदन मोहन सिंह, कुलपति डॉ. प्रभात कुमार पाणी आदि ने दीप जलाकर किया. गायिका शाल्मली खोलगड़े के गीतों को सुनने के लिए छात्र और लोग काफी उत्साहित दिखे. बारिश में भी लोग उन्हें सुनने के लिए कैंपस परिसर में जमे रहे. शाल्मली ने अपनी परफॉर्मेंस की शुरुआत अपने ब्लॉकबस्टर गाने ''परेशान'' (इश्कजादे) से की. इसे सुनते ही हजारों की संख्या में मौजूद छात्र अपनी जगहों पर खड़े होकर झूमने लगे. इसके बाद उन्होंने बलम पिचकारी'', ''लत लग गई'', ''दारू देसी'' और ''बद्तमीज दिल'' जैसे एक से बढ़कर एक सुपरहिट गानों की झड़ी लगा दी. शाल्मली के रॉकस्टार अंदाज, उनकी बेमिसाल वोकल रेंज और LIVE बैंड के अद्भुत तालमेल ने समां बंधा दिया. उन्होंने न सिर्फ गाने गाए, बल्कि मंच पर अपनी शानदार कोरियोग्राफी और छात्रों के साथ सीधे संवाद से पूरे शो को जीवंत बनाए रखा. उनकी परफॉर्मेंस ने विद्यार्थियों को थिरकने, गाने और मस्ती करने का एक ऐसा प्लेटफॉर्म दिया जिसकी यादें उनके जेहन में हमेशा के लिए अमर हो गईं.0
0
Report
ग्रेटर नोएडा के गर्ल्स हॉस्टल में सुरक्षा गार्ड ने आत्महत्या कर ली, पारिवारिक कलह
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा के गर्ल्स हॉस्टल में सुरक्षा गार्ड ने आत्महत्या कर ली, पारिवारिक कलह0
0
Report
लोहरदगा की 30 आदिवासी महिलाएं आधुनिक खेती से आत्मनिर्भर बनीं
Lohardaga, Jharkhand:लोहरदगा की 30 आदिवासी महिलाएं आधुनिक खेती की तकनीक से निपुर्ण हो रही है। नारियल के छिलके का इस्तेमाल कर पौधा तैयार करने से लेकर टपक सिंचाई की तकनीक तक को अपनाना सीख रही है। इन आदिवासी महिलाओं का कहना है कि पहले ये खेती के लिए बरसात पर निर्भर रहती थी, और एक ही फसल का उत्पादन कर रोजगार के लिए दूसरे प्रदेश पलायन कर जाती थी। लेकिन अब अग्रणी बैंक बैंक ऑफ इंडिया से संचालित आरसेटी ने इन्हें आधुनिक खेती की तकनीक से निपुर्ण कर रहा है। कॉक पिट का इस्तेमाल कर स्वस्थ पौधा उत्पादन करने के बाद टपक सिंचाई योजना का इस्तेमाल करना तक ये सीख रहे हैं। बीजाअमृत तैयार करना भी इन्हें अब आने लगा है। इस प्रशिक्षण के बाद ये महिलाएं पलायन करने के बजाय अपने घर गांव में इस तकनीक का इस्तेमाल करेंगे और बेहतर फसल उत्पादन कर आर्थिक स्थिति मजबूत करने का काम करेंगी। भारत सरकार के सहयोग से ये महिलाएं स्वरोजगार की ओर आगे बढ़ रही है।0
0
Report
Advertisement
गढ़वा में इंजेक्शन मौत: दुकान बन्द है, गिरफ्तारी का निर्देश जारी
Narayanpur, Jharkhand:झारखण्ड के गढ़वा जिले मे मौत बाट रही है इंजेक्शन, गलत इंजेक्शन लगने से दो लोगो की हुई मौत के बाद गुस्से मे दिखे गढ़वा डीसी सीधे घुसे दवा दुकान मे कहा जबतक आरोपी गिरफ्तार नहीं हो जाता तबतक आप दुकान बंद रखेंगे और इसकी जाँच ड्रग इंस्पेक्टर करेंगे, थाना प्रभारी इसको गिरफ्तार करो, उक्त बाते डीसी ने तब कहीं ज़ब एक गलत इलाज से एक बच्ची और एक नवविवाहिता सहित दो की मौत हो गई थी शिकायत मिलने पर गढ़वा डीसी जाँच करने स्वयं पहुंचे गए। और यह बात उन्होंने चेतावनी भरे लहजे मे कहीं। क्या है मामला दरसल जिले के कांडी प्रखंड मे इनदिनों लोग इंजेक्शन से खौफ खाए हुए है क्योंकि दो दिनों मे दो की मौत के बाद जिला प्रशासन अब सख्त रुख अपनाए हुए है क्योंकि इंजेक्शन लगते ही एक नवविवाहिता पूनम की मौत हो गई तो वंही एक बच्ची ब्यूटी कूमारी की मौत भी इसी तरह इंजेक्शन लगने से हो गई। जिसके बाद परिजनों ने तथाकथित चिकित्सक पर गंभीर आरोप लगाए थे इसकी शिकायते मिलने पर गढ़वा डीसी आज स्वास्थ व्यवस्था पर नाराजगी जताते हुए सीएस को तलब कर स्वयं घटना स्थल पर पहुंच गए। उपायुक्त ने संबंधित दवा दुकान का भी निरीक्षण किया तथा दुकानदार से बातचीत की। उन्होंने निर्देश दिया कि कानूनी प्रक्रिया पूरी होने तक दुकान बंद रखी जाए। साथ ही स्पष्ट चेतावनी दी कि उक्त स्थल पर किसी भी प्रकार की दवा बिक्री, चिकित्सकीय परामर्श अथवा उपचार कार्य नहीं किया जाए। निर्देशों की अवहेलना करने पर संबंधित दुकानदार के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वंही उन्होंने लापरवाही के कारण हुई एक मरीज की मृत्यु के मामले में मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उनका हौसला बढ़ाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए उपायुक्त ने संबंधित थाना प्रभारी को प्राथमिकी के आलोक में संबंधित दवा दुकान संचालक एवं चिकित्सक के विरुद्ध आवश्यक एवं कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा गिरफ्तारी की दिशा में त्वरित कदम उठाने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने कहा कि जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा चिकित्सा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने के लिए नियमित निरीक्षण एवं सतत निगरानी की जाएगी।0
0
Report
सीतापुर/हृदय रोग से पीड़ित मां को खुश रखने के लिए बेटा बना ब्रिगेडियर, अब गिरफ्तार
Godria, Uttar Pradesh:सीतापुर/हृदय रोग से पीड़ित मां को खुश रखने के लिए बेटा बना ब्रिगेडियर, अब गिरफ्तार https://youtu.be/YS62Trs-j5M?si=xDZRTSDKaBHP7CQG @#BaljeetSinghAPE #APENews #Shahjahanpur #AryanVerma #FakeBrigadier #IndianArmy #ArmyUniform #UPPolice #BreakingNews #ViralNews #TrendingNews #CrimeNews #UttarPradeshNews #HindiNews #LatestNews #NationalNews #PoliceAction #Investigation #HumanInterestStory #MotherAndSon #HeartTouchingStory #NEET #AFMC #YouthNews #VoiceOfThePeople Bharatiya Janata Party (BJP) Pawan Singh Chauhan ReelShort TV ABP News S News Bharat Kuldeep Rathore @0
0
Report
हाथरस में चार साल बाद पत्नी की हत्या का सनसनीखेज खुलासा
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस- चार साल पहले पत्नी की हत्या कर शव जमीन में दफनाने का सनसनीखेज खुलासा हाथरस के हसायन कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने जमीन से कंकाल, कपड़े और बाल बरामद किए पूछताछ में आरोपी पति ने पत्नी की हत्या करने की बात स्वीकार की मामला एटा जनपद के अवागढ़ कोतवाली क्षेत्र से जुड़ा मृतका की पहचान चंद्रवती के रूप में हुई पुलिस जांच में सामने आया कि सुपैती निवासी वीकेश पुत्र तफेदार ने 2022 में अपने एक दोस्त के साथ मिलकर हत्या की थी बरामद अवशेषों को पोस्टमार्टम के लिए हाथरस भेजा गया मामले में पहले से अवागढ़ कोतवाली में मुकदमा दर्ज है आगे की कार्रवाई अवागढ़ पुलिस द्वारा की जाएगी0
0
Report
Advertisement
