icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

रामपुर में वायरल वीडियो के बाद पुल के आधार पर हंगामा, 5 लोगों पर मुकदमा

Rampur, Uttar Pradesh:रामपुर में जेन अल्फा के वीडियो वायरल होने के बाद नदी पार करने के लिए पुल बनवाने की मांग के बावजूद मामला तूल पकड़ गया. प्रशासन ने जांच के बाद 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है, जिनमें ग्राम प्रधान भी शामिल हैं. आरोप है कि बच्चों के जरिए नदी में खड़े होकर पुल की जरूरत के बारे में भ्रामक खबर सोशल मीडिया पर फैलाई गई. स्वार थाना क्षेत्र के रुस्तम नगर गांव से वायरल हुए वीडियो में स्कूली बच्चे नदी के पानी में खड़े नजर आते हैं और पुल बनवाने की मांग कर रहे थे. जिला प्रशासन ने जांच कराई तो पाया गया कि नदी के ऊपर कुछ लोग वैकल्पिक रास्ते के रूप में अस्थायी व्यवस्था चलाते हैं, जबकि मुख्य मार्ग दुरुस्त है. वीडियो बनाने और उसे सोशल मीडिया पर प्रसारित करने के तरीके पर सवाल उठे, और इसी आधार पर ग्राम प्रधान समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया. अब पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है कि वीडियो किसने बनवाया, किस उद्देश्य से बनवाया और उसे सोशल मीडिया पर कैसे वायरल किया गया. ग्रामीणों की असली समस्या क्या है यह भी जांच का विषय है. प्रशासन ने स्पष्ट किया कि भ्रामक सूचना फैलाने के बजाय संबंधित विभाग के अधिकारियों के समक्ष वास्तविक स्थिति रखी जानी चाहिए.
0
0
Report
Advertisement

मानदेय बढ़ाने पर रसोइयों ने योगी सरकार का आभार, 2027 में भाजपा फिर बनेगी सरकार

Amroha, Uttar Pradesh:एंकर रसोइयों का मानदेय बढ़ाने पर अमरोहा निवासी बरेली मुरादाबाद खंड से शिक्षक विधायक डॉक्टर हरि सिंह ढिल्लों ने सीएम योगी का जताया आभार, बोले- 2027 में फिर बनेगी भाजपा सरकार अमरोहा निवासी बरेली-मुरादाबाद खंड के वर्तमान शिक्षक विधायक एवं भाजपा के शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी डॉ. हरि सिंह ढिल्लों ने रसोइयों का मानदेय बढ़ाकर 3,000 रुपये किए जाने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि योगी सरकार बेमिसाल है। प्रदेश सरकार ने शिक्षकों, रसोइयों, अनुदेशकों और शिक्षामित्रों के हित में जो कदम उठाए हैं, वह किसी अन्य सरकार के लिए संभव नहीं था। डॉ. ढिल्लों ने दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि शिक्षक एमएलसी चुनाव समेत प्रदेश में होने वाले 11 एमएलसी चुनावों में भी भाजपा को प्रचंड जीत हासिल होगी। उन्होंने कहा कि शिक्षक और कर्मचारी वर्ग भाजपा सरकार के कार्यों से संतुष्ट है और आगामी चुनावों में इसका असर स्पष्ट रूप से दिखाई देगा। डॉ. ढिल्लों ने विश्वास जताया कि 2027 में भी योगी आदित्यनाथ ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे।
0
0
Report

पश्चिम कच्छ के ड्रग नेटवर्क का पर्दाफाश, 185 грам से heroin सहित आरोपी गिरफ्तार

Sadhara, Gujarat:પંજાબ થી કચ્છ સુધી ફેલાયેલ ડ્રગ્સ નેટવર્કનો પશ્ચિમ કચ્છ એસઓજી ટીમે પર્દાફાશ કર્યો મુન્દ્રાના મોખા-પ્રાગપર_ROડ પાસે હેરોઇન સાથે એક ઝડપાયો ટ્રેઇલર અને કન્ટેનરમાંથી 185 ગ્રામ હેરોઈનનો જથ્થો ઝડપાયો 37 લાખનું હેરોઇન, ટ્રેઇલર અને કન્ટેનર સહિતનો મુદામાલ કબ્જે કર્યો પોલીસે 2 મોબાઈલ, ડિજिटल વજનકાંટો કબ્જે કર્યો આરોપી પાસેથી 1.59 લાખ રોકડા પણ કબજે કર્યા ટ્રેઇલર અને કન્ટેનર સહિત કુલ 1,58,79,305નો મુદ્દામાલ જપ્ત પોલીસે આરોપી કરજસિંઘ કુલબીરસિંઘ માનીસને ઝડપી પાડ્યો સમગ્ર ડ્રગ્સ નેટવર્કમાં સંડોવાયેલ અન્ય/shખ્સો સુધી પહોંચી તપાસ ચાલુ
0
0
Report
Advertisement

हसायन के बकायन में दो पक्षों के विवाद में 10 आरोपी गिरफ्तार, शेष की तलाश जारी

Mohammad RajaMohammad RajaFollow4m ago
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:हसायन- थाना हसायन क्षेत्र के गांव बकायन में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की घटना में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस के अनुसार 22 अगस्त को सूचना मिली थी कि गांव बकायन में दो पक्षों के लोग एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर फेंक रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पाया कि दोनों गुटों के बीच विवाद के बाद मारपीट हो रही थी और एक-दूसरे को जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। इस संबंध में थाना हसायन में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सिकंदराराऊ के नेतृत्व में गठित टीमों ने कार्रवाई करते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में प्रथम पक्ष के रामबाबू पुत्र इंद्रपाल, रक्षपाल पुत्र नेत्रपाल, मुरारी पुत्र नेत्रपाल, हीरालाल पुत्र रामबाबू, हुब्बलाल पुत्र पूरन सिंह तथा बलदेव पुत्र नेत्रपाल शामिल हैं। वहीं द्वितीय पक्ष से गौरव पुत्र भोले सिंह, रजनीश पुत्र रामप्रसाद, राजीव पुत्र रामप्रसाद, रेशमपाल पुत्र सत्यदेव तथा एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपी गांव बकायन, थाना हसायन क्षेत्र के निवासी हैं। प्रभारी निरीक्षक मनीष चिकारा के नेतृत्व में थाना हसायन पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई के बाद गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल शेष आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

प्रतापगढ़ के फरेडी फंटा पर बस-कार भिड़ंत: दो की मौत, तीन घायल

Pratapgarh, Rajasthan:जिला प्रतापगढ़, अरनोद क्षेत्र के फरेडी फंटा पर निजी बस और कार की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अरनोद चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में प्रतापगढ़ जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। मृतकों में मध्यप्रदेश के जावरा क्षेत्र के बन्नवाड़ा निवासी सुनील जायसवाल और उनकी सास शामिल हैं। हादसे में सुनील जायसवाल की पत्नी प्रियम जायसवाल भी गंभीर घायल हुई हैं। उनके साथ कार में यात्रा कर रहे एक लड़का और एक लड़की भी दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को बेहतर उपचार के लिए प्रतापगढ़ जिला चिकित्सालय भेजा गया। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीण तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने घायलों को निजी वाहनों की मदद से अरनोद चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने पर सभी को प्रतापगढ़ रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही तहसीलदार देवहिंग, थाना अधिकारी शिवलाल मीणा और गिरदावर निलेश बैरागी सहित पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और घायलों को समय पर उपचार दिलाने के लिए ग्रामीणों के साथ मिलकर प्रयास किए। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद फरेडी फंटा पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। दो लोगों की मौत और बच्चों सहित तीन लोगों के गंभीर घायल होने से क्षेत्र में शोक का माहौल है।
0
0
Report

बूंदी निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने सम्मेलन में टिकट चयन पर जोर दिया

Noida, Uttar Pradesh:निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित बूंदी निकाय चुनाव की तैयारियों के बीच रविवार दोपहर स्थानीय रघुनाथ मंदिर धर्मशाला में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित हुआ। सम्मेलन में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। संगठन संभाग सहप्रभारी अजीत मेहता ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और कार्यकर्ताओं की मंशा के अनुरूप ही टिकट चयन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश व केंद्र सरकार ने जनकल्याण के क्षेत्र में कई कार्य किए हैं और देश को विकसित एवं प्रगतिशील बनाने की दिशा में काम किया है। मेहता ने कहा कि भाजपा युवाओं को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है, जबकि कांग्रेस युवा पीढ़ी के नाम पर देश का वातावरण खराब कर रही है। नगरपालिका चुनाव प्रभारी सत्यनारायण चौधरी ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से निकाय चुनाव में भाजपा की जीत को ही अपना लक्ष्य बनाने का आह्वान किया। सम्मेलन में एसटी मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता शैतान सिंह, मंडल प्रभारी राकेश बोयत, मंडल अध्यक्ष हेमंत पंचोली, एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष मुकेश मीना, पूर्व जिला उपाध्यक्ष तेजनारायण दुबे, भाजपा जिला मंत्री अशोक चौरसिया सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement

झामुमो का एमएमडीआर बिल विरोध, टावर चौक पर भारी प्रदर्शन

Giridih, Jharkhand:एएमएमडीआर बिल के विरोध में झामुमो ने आज शहर के टावर चौक में प्रदर्शन किया. प्रदर्शन में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि भाजपा के लोग दलाली करने का काम करते हैं. अडानी-अंबानी के जूता उठाने वाले लोग आज हेमंत सोरेन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं और हर बात में हेमंत सोरेन मुर्दाबाद और हेमंत सोरेन चोर है जैसे नारे लगाते हैं, अब झामुमो बर्दाश्त नहीं करेगी. संजय सिंह ने कहा कि अगर केंद्र सरकार एमएमडीआर बिल को वापस नहीं लेती है तो झामुमो कार्यकर्ता एक बार फिर से शहादत देने के लिए तैयार हैं. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की मंशा है कि किसी तरह हेमंत सोरेन को परेशान करे, लेकिन ऐसा नहीं होने दिया जाएगा. इस बिल के पारित होने के बाद सबसे ज्यादा असर मैया सम्मान योजना पर पड़ने की आशंका है, इसलिए झामुमो इस बिल को कतई पारित नहीं होने देगा. मौके पर बड़ी संख्या में झामुमो नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे.
0
0
Report

झार सिंह ने शराब के नशे में अपनी मां को मौत के घाट उतारा; पुलिस ने गिरफ्तार किया

Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है जहां एक कलयुगी बेटे ने अपनी ही मां की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक थाना क्षेत्र में सूचना मिली थी कि एक महिला और उसके पुत्र के बीच विवाद हुआ है। पुलिस टीम जब घटनास्थल पर पहुंची तो महिला मृत अवस्था में पड़ी थी। पूछताछ में खुलासा हुआ कि महिला के ही बेटे झार सिंह ने शराब पीने के बाद पैसे मांगने को लेकर विवाद होने पर अपनी मां पर हमला कर दिया। एसपी रजत सकलेचा ने बताया कि थाना क्षेत्र में सूचना आया था कि एक महिला और उसके पुत्र के बीच में विवाद हो गया। जब पुलिस की टीम वहां पर पहुंची तो घटनास्थल पर महिला मृत स्थिति में थी। पूछताछ में और सबूतों से पता चला कि महिला के ही पुत्र ने शराब पीके और पैसे मांगने की बात पे विवाद होने पर महिला पर पत्थर से वार किया और फुकनी से वार किया जिससे महिला की मृत्यु हो गई। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी झार सिंह ने नशे की हालत में मां के सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोट पहुंचाई, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। आरोपी के दो बेटों में से एक झार सिंह है। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top