458001
मंदसौर की कृषि मंडी में सोयाबीन की बंपर आवक, किसानों में नाराजगी
Mandsaur, Madhya Pradesh:मंदसौर की कृषि उपज मंडी में सोयाबीन की बंपर आवक हुई है, लेकिन कम भाव मिलने से किसान निराश हैं। 4400 रुपये प्रति क्विंटल के भाव को देखते हुए किसानों का कहना है कि उनकी लागत भी नहीं निकलती। मौसम की मार के साथ-साथ मंडी में कम कीमतें मिलने से किसान परेशान हैं और उनकी नाराजगी स्पष्ट है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
चूरू में बाइक चोर गिरोह का बड़ा खुलासा: 12 बाइक्स बरामद, दो गिरफ्तार
Churu, Rajasthan:चूरू में बाइक चोर गिरोह का बड़ा खुलासा एक दर्जन चोरी की बाइक बरामद, दो शातिर चोर गिरफ्तार चूरू. चूरू की कोतवाली थाना पुलिस ने बाइक चोरी की लगातार हो रही वारदातों का खुलासा करते हुए बाइक चोरी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरी की 12 बाइक बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आथुना मोहल्ला निवासी अरशद उर्फ आरती और फरियाद खान के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी पिछले करीब एक साल से बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे और चूरू शहर के साथ-साथ जिले की अलग-अलग तहसीलों में भी बाइक चोरी कर रहे थे. शहर में लगातार हो रही बाइक चोरी की वारदातों को देखते हुए कोतवाली पुलिस ने एएसआई सुरेश कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की. टीम ने शहर के अलग-अलग इलाकों में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली और संदिग्धों की पहचान करते हुए जांच को आगे बढ़ाया. पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनकी निशानदेही पर 12 चोरी की बाइक बरामद कीं. 11 स्प्लेंडर प्लस, एक बुलेट बरामद पुलिस के अनुसार बरामद 12 बाइकों में 11 हीरो स्प्लेंडर प्लस और एक बुलेट बाइक शामिल है. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी चोरी की बाइकों को सस्ते दामों में बेचने का लालच देकर ग्रामीण क्षेत्रों में खपाते थे. नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल? कोतवाली थानाधिकारी गौरव खिड़िया ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपियों ने अब तक कितनी बाइक चोरी की हैं और इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं. थानाधिकारी ने लोगों को चेताते हुए कहा कि चोरी करना ही नहीं, बल्कि चोरी का सामान खरीदना भी अपराध है. बाइक चोरी की वारदातों के खुलासे में FW विकास कुमार, पुष्पेंद्र, HC मोहरपाल, प्रमोद, मुकेश, मुकेश बेनीवाल और भीम की अहम भूमिका रही.0
0
Report
बार काउंसिल राजस्थान: 23 निर्वाचित, सात महिलाओं का पहली बार प्रतिनिधित्व
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। बार काउंसिल ऑफ राजस्थान के सदस्यों के निर्वाचन के लिए करीब तीन माह से जारी मतगणना प्रक्रिया पूरी होने के बाद शुक्रवार को उच्च स्तरीय निर्वाचन समिति ने 23 निर्वाचित सदस्यों के परिणामों की आधिकारिक घोषणा कर दी। मतगणना 11 मई से शुरू हुई थी और 13 अगस्त को पूरी हुई। बार काउंसिल की कुल 25 सीटों में से 23 पर चुनाव कराया गया, जबकि दो महिला सदस्यों का चयन सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार किया जाएगा। 22 अप्रैल और 4 मई को हुए मतदान में कुल 63,845 मत पड़े। इनमें 1,104 मत अवैध रहे, जबकि 62,741 मत वैध पाए गए। निर्वाचन के लिए निर्धारित कोटा 2,614 मत रहा। निर्वाचित सदस्यों में नीरज कुमार गुर्जर, हरेंद्र सिंह सिनसिनवार, रतन सिंह राव, भुवनेश शर्मा, सुरेश चंद्र श्रीमाली, प्रशांत शर्मा, योगेंद्र सिंह शक्तावत, रणजीत जोशी, राम प्रसाद सिंगारिया, कुलदीप कुमार शर्मा, देवेंद्र सिंह राठौड़ , सैयद शाहिद हसन, रतनाराम ठोलिया, देवी लाल रावला, राजेश पंवार, सतीश खांडल, राजनीश गुप्ता और कपिल प्रकाश माथुर शामिल हैं। महिला वर्ग से अजंली कौशिक, आरजू खान, हेमा तिवारी, शशि बाला जैन और अनामिका सांदू निर्वाचित घोषित की गई हैं। शेष दो महिला सदस्यों को सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुरूप को-ऑप्ट किया जाएगा। यह चुनाव बार काउंसिल के इतिहास में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में पहली बार सात सीटें महिला अधिवक्ताओं के लिए आरक्षित की गई हैं। इसके साथ ही 25 सदस्यीय बार काउंसिल में पहली बार सात महिला सदस्यों का प्रतिनिधित्व होगा। निर्वाचन परिणामों में अनुभव और युवा नेतृत्व का संतुलन भी देखने को मिला। 18 सामान्य एवं अनारक्षित सीटों में से 12 पर वरिष्ठ एवं अनुभवी अधिवक्ताओं ने जीत दर्ज की, जबकि छह सीटों पर युवा अधिवक्ताओं को मतदाताओं ने अपना समर्थन दिया। परिणामों की घोषणा उच्च स्तरीय निर्वाचन समिति द्वारा की गई।0
0
Report
विदिशा के शहीद चंद्रकांत तारे की 61वीं पुण्यतिथि पर प्रतिमा और शिलालेख की घोषणा
Vidisha, Madhya Pradesh:एंकर : 1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए विदिशा के वीर सपूत चंद्रकांत तारे की 61वीं पुण्यतिथि पर शहर के पेढ़ी चौराहा पर नमन सभा आयोजित की गई। पूर्व सैनिक संगठन, शहीद स्मृति मंच और नरेंद्र पितलिया मित्र मंडल के संयुक्त आयोजन में जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और पूर्व सैनिकों ने शहीद को श्रद्धांजलि दी। वीओ : कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और शहीद चंद्रकांत तारे के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई। पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष राजाराम राजपूत ने कहा कि देश की सुरक्षा के लिए सैनिकों का बलिदान और उनके परिवारों का त्याग कभी भुलाया नहीं जा सकता। वहीं भाजपा नेता राकेश शर्मा ने बताया कि शहीद चंद्रकांत तारे की प्रतिमा स्थापित करने का प्रस्ताव नगर पालिका परिषद की बैठक में सर्वसम्मति से पारित हो चुका है। प्रयास है कि अगली पुण्यतिथि से पहले प्रतिमा स्थापित कर दी जाए। वीओ : विदिशा विधायक मुकेश टंडन ने कहा कि प्रतिमा के साथ शहीद चंद्रकांत तारे के जीवन और शौर्य का उल्लेख करने वाला शिलालेख भी लगाया जाएगा, ताकि आने वाली पीढ़ियां उनके बलिदान से प्रेरणा ले सकें। बाइट : बृजेंद्र पाण्डेय, वरिष्ठ पत्रकार। वरिष्ठ पत्रकार बृजेंद्र पाण्डेय ने बताया कि करीब 21 वर्ष की उम्र में चंद्रकांत तारे 1965 के युद्ध में शहीद हुए थे। उन्होंने कहा कि शहीद परिवार को आज तक अपेक्षित सरकारी सहायता नहीं मिल सकी है और सरकार को कारगिल शहीदों की तर्ज पर परिवार को सहायता उपलब्ध करानी चाहिए। एंकर आउट : नमन सभा में शहीद चंद्रकांत तारे के बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी गई और उनकी स्मृति को स्थायी रूप देने के लिए प्रतिमा और जीवन-वृत्त शिलालेख स्थापित करने की बात कही गई। भाषण - राजाराम राजपूत,भूतपूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष। भाषण - मुकेश टंडन, विधायक विदिशा। भाषण - राकेश शर्मा, भाजपा नेता। बाइट - बृजेंद्र पाण्डेय, वरिष्ठ पत्रकार。0
0
Report
Advertisement
राजस्थान हाईकोर्ट ने ई-नीलামী में बोलीदार को अंतरिम राहत देकर पुनः नीलामी रोक दी
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने राजस्थान हाउसिंग बोर्ड की ई-नीलामी में 65.31 लाख रुपए की सर्वोच्च बोली लगाने वाले बोलीदाता को अंतरिम राहत देते हुए संबंधित भूखंड की पुनः नीलामी पर रोक लगा दी है। जस्टिस अनूप कुमार ढंढ की एकलपीठ ने राजस्थान हाउसिंग बोर्ड सहित अन्य प्रतिवादियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। याचिकाकर्ता सुरेश चौधरी की ओर से अधिवक्ता नमन मोहनत ने याचिका पेश की। याचिका दायर कर हाउसिंग बोर्ड द्वारा 27 मई 2026 को उसकी बोली निरस्त करने के आदेश को चुनौती दी। याचिका के अनुसार बोर्ड ने जोधपुर की कुड़ी भगतासनी योजना, सेक्टर-8 स्थित बैकलॉग संपत्तियों के निस्तारण के लिए ई-नीलामी आयोजित की थी। इसमें 143.55 वर्गमीटर के एमआईजी-बी श्रेणी के प्लॉट संख्या 8-सी-137 के लिए सुरेश चौधरी ने 65,31,525 रुपए की सबसे ऊंची बोली लगाई। उन्होंने बोर्ड के निर्देशानुसार 9,79,728.75 रुपए भी जमा करा दिए। याचिकाकर्ता का कहना था कि बोली प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी करीब छह माह तक आवंटन पत्र जारी नहीं किया गया। इसके बाद बोर्ड ने कथित रूप से नीलामी का उचित प्रकाशन नहीं होने के तकनीकी आधार पर बोली निरस्त कर दी। याचिका में दावा किया गया कि नीलामी की सूचना समाचार पत्र और बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित की गई थी। याचिकाकर्ता ने यह भी तर्क दिया कि यदि प्रकाशन संबंधी कोई प्रशासनिक कमी थी तो उसका दायित्व बोलीदाता पर नहीं डाला जा सकता। साथ ही बोली निरस्त करने से पहले उसे नोटिस अथवा सुनवाई का अवसर नहीं दिया गया। हाईकोर्ट ने मामले को विचारणीय मानते हुए नोटिस जारी किया और 5 सितंबर 2026 को जवाब के लिए रखा है। तब तक विवादित भूखंड की पुनः नीलामी पर रोक रहेगी。0
0
Report
रास्ता रोकने का विरोध करने पर पति-पत्नी से मारपीट, चार के खिलाफ मुकदमा
Kiraoli, Uttar Pradesh:किरावली। थाना क्षेत्र के कस्बा मिढ़ाकुर की मुस्लिम बस्ती में रास्ता रोकने का विरोध करने पर युवक और उसकी पत्नी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर किरावली पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत के अनुसार, मिढ़ाकुर निवासी इसरार पुत्र हाजी इशाक बीती 11 अगस्त की रात करीब 9:30 बजे अपने बाड़े से घर लौट रहे थे। आरोप है कि रास्ते में गांव के ही रब्बान, कासिम, नासिर और इरफान पुत्रगण इम्बार खड़े थे। इसरार ने रास्ते से हटने के लिए कहा तो आरोपियों ने कथित तौर पर गाली-गलौज शुरू कर दी। पीड़ित के अनुसार, विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों और लोहे की सरिया से हमला कर दिया। इसरार किसी तरह जान बचाकर अपने घर की ओर भागे। आरोप है कि आरोपियों ने घर के बाहर खड़ी उनकी पत्नी के साथ भी खींचतान और मारपीट की। घटना के बाद पीड़ित द्वारा पुलिस से शिकायत करने पर आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित इसरार ने किरावली थाने में शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी मदन सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।0
0
Report
राजस्थान हाईकोर्ट ने जोधपुर सेशन कोर्ट परिसर में चिकित्सा सुविधाएं तुरंत उपलब्ध कराने आदेश दिए
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने जोधपुर के सेशन कोर्ट परिसर में चिकित्सा सुविधाओं की कमी को गंभीर मानते हुए राज्य सरकार को तत्काल मेडिकल स्टाफ और एंबुलेंस उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। न्यायाधीश अनूप कुमार ढंढ की एकलपीठ ने कहा कि स्वास्थ्य और बुनियादी चिकित्सा सुविधा संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत मौलिक अधिकार हैं तथा इन्हें उपलब्ध कराना राज्य का संवैधानिक दायित्व है। राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन की याचिका में बताया गया कि सेशन कोर्ट परिसर स्थित जनता क्लिनिक में स्वीकृत नौ चिकित्सा एवं पैरामेडिकल पदों के मुकाबले वर्तमान में केवल एक फैमिली हेल्थ वर्कर और एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी तैनात हैं। डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ, फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन और वार्ड बॉय की अनुपलब्धता के कारण कोर्ट परिसर में आने वाले अधिवक्ताओं, न्यायिक अधिकारियों, कर्मचारियों और पक्षकारों को आपात स्थिति में चिकित्सा सुविधा नहीं मिल पा रही है। कोर्ट ने रिकॉर्ड किया कि परिसर में करीब 60 अदालतें हैं, जहां 600 से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं। रोजाना करीब 1500 से 2000 अधिवक्ता और 3000 से अधिक पक्षकार व उनके परिजन पहुंचते हैं। याचिका में यह भी बताया गया कि अधिवक्ता जीवन राम चौधरी की अचानक हार्ट अटैक से मृत्यु हुई थी और उस समय प्राथमिक उपचार तथा सीपीआर जैसी सुविधाएं उपलब्ध नहीं थीं। हाईकोर्ट ने तत्काल एक मेडिकल ऑफिसर, दो नर्सिंग स्टाफ, फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन, दो वार्ड बॉय और सफाईकर्मी तैनात करने के निर्देश दिए। साथ ही मेडिकल इमरजेंसी के लिए एक एंबुलेंस उपलब्ध कराने को कहा। कोर्ट ने ऑक्सीजन, जीवनरक्षक दवाइयों, ईसीजी, ब्लड शुगर व ब्लड प्रेशर जांच की सुविधा सुनिश्चित करने तथा मेडिकल यूनिट के लिए आपातकालीन संपर्क नंबर प्रदर्शित करने के भी निर्देश दिए हैं।0
0
Report
Advertisement
हाईकोर्ट ने किरायेदारी विवाद में कहा—व्यावसायिक परिसर मात्र से मामला नहीं बनता कमर्शियल
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने जैसलमेर के होटल से जुड़े किरायेदारी विवाद में महत्वपूर्ण फैसला देते हुए कहा कि किसी परिसर में व्यावसायिक गतिविधि संचालित होने मात्र से मकान मालिक-किराएदार का विवाद कमर्शियल डिस्प्यूट नहीं बन जाता। जस्टिस फरजंद अली ने रेंट ट्रिब्यूनल और रेंट अपीलेट ट्रिब्यूलन के आदेश रद्द करते हुए प्रकरण को back रेंट ट्रिब्यूनल में मेरिट पर सुनवाई के लिए भेज दिया। मामला श्री विनायक होटल्स एंड रिसॉर्ट्स बनाम डेजर्ट ट्यूलिप होटल एंड रिसॉर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से संबंधित है। पक्षकारों के बीच 10 अगस्त 2022 को चार साल 11 महीने के लिए पंजीकृत लीज एग्रीमेंट हुआ था। वार्षिक किराया 50 लाख रुपए निर्धारित था और परिसर में होटल संचालन शुरू किया गया। याचिकाकर्ता के अनुसार उसने होटल की आवश्यक सुविधाओं, मरम्मत, पेंटिंग और प्रचार आदि पर करीब दो करोड़ रुपए खर्च किए थे। विवाद तब बढ़ा जब किराया 50 लाख से बढ़ाकर एक करोड़ रुपए करने की मांग की गई। याचिकाकर्ता ने इसका विरोध किया। इसके बाद उसे परिसर खाली करने के लिए नोटिस दिए गए। जबरन बेदखली की आशंका पर उसने राजस्थान रेंट कंट्रोल एक्ट की धारा 18 के तहत रेंट ट्रिब्यूनल में याचिका दायर की। ट्रिब्यूनल ने पहले उसे कानून के अनुसार ही बेदखल करने का अंतरिम संरक्षण दिया था। बाद में मकान मालिक की आपत्ति पर ट्रिब्यूनल ने माना कि होटल का उपयोग पूरी तरह व्यावसायिक होने से विवाद कमर्शियल कोर्ट के अधिकार क्षेत्र में आता है। अपीलेट ट्रिब्यूनल ने भी इसे बरकरार रखा। हाईकोर्ट ने दोनों आदेश निरस्त करते हुए कहा कि विवाद का निर्धारण पक्षकारों के बीच कानूनी संबंध से होगा, न कि केवल परिसर में संचालित गतिविधि से। कोर्ट ने रेंट ट्रिब्यूनल में मूल प्रकरण बहाल कर दिया और पहले दिया गया बेदखली से संरक्षण अंतिम निर्णय तक जारी रखने का आदेश दिया।0
0
Report
स्वतंत्रता दिवस पर घरों में तिरंगा फहराकर राष्ट्रप्रेम जाग्रत करें
Raipur, Chhattisgarh:राष्ट्रगौरव की पहचान तिरंगा, हर भारतवासी का अभिमान तिरंगा... स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आइए, अपने-अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराएं और राष्ट्रप्रेम की भावना को जन-जन तक पहुंचाएं।0
0
Report
राजस्थान हाईकोर्ट: JSW Cement की ई-नीलामी याचिका खारिज, तकनीकी गड़बड़ी का दावा नहीं माना
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने नागौर के किशनपुरा लाइमस्टोन ब्लॉक की ई-नीलामी को चुनौती देने वाली जेएसडब्ल्यू सिमेंट लिमिटेड की याचिका खारिज कर दी। न्यायाधीश संजीत पुरोहित ने माना कि कंपनी 40.10 प्रतिशत की संशोधित बोली जमा नहीं कर पाए_to_न को एमएसटीसी के ई-ऑक्शन प्लेटफॉर्म की तकनीकी खराबी से जोड़कर साबित नहीं कर सकी। मामले के अनुसार खनन विभाग ने अक्टूबर 2025 में लाइमस्टोन ब्लॉक की ई-नीलामी शुरू की थी। 10 दिसंबर को हुई नीलामी में जेएसडब्ल्यू ने 40 प्रतिशत तक बोली लगाई। इसके बाद जेके सिमेंट ने 40.05 प्रतिशत की बोली लगाई, जिसके बाद अंतिम आठ मिनट की ऑटो एक्सटेंशन प्रक्रिया शुरू हुई। जेएसडब्ल्यू ने 40.10 प्रतिशत की संशोधित बोली लगाने का प्रयास किया, लेकिन बोली जमा नहीं हो सकी। कंपनी ने तकनीकी गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए नीलामी दोबारा कराने या प्रक्रिया को उसी चरण से शुरू करने की मांग की थी। हाईकोर्ट ने एमएसटीसी की तकनीकी रिपोर्ट और सर्वर रिकॉर्ड की जांच के बाद पाया कि जेएसडब्ल्यू ने पांच बार लॉगिन का प्रयास किया। यूजर आईडी और पासवर्ड का सत्यापन सफल रहा, लेकिन डीएससी ऑथेंटिकेशन बोली की समय-सीमा समाप्त होने के बाद पूरा हुआ। तकनीकी रिपोर्ट में कंपनी के नेटवर्क वातावरण में आईपी एड्रेस के बार-बार बदलने से सेशन कंटीन्यूटी प्रभावित होने की बात सामने आई। कोर्ट ने कहा कि उपलब्ध सामग्री से कंपनी को परेशानी होने की पुष्टि होती है, लेकिन यह साबित नहीं होता कि इसका कारण एमएसटीसी प्लेटफॉर्म की खराबी थी। टेंडर की शर्तों के अनुसार अपने इंटरनेट कनेक्शन और तकनीकी व्यवस्था की जिम्मेदारी बोलीदाता की थी।कोर्ट ने कहा कि नीलामी में मनमानी या दुर्भावना साबित नहीं हुई और दोबारा नीलामी कराने का कोई प्रवर्तनीय कानूनी अधिकार भी कंपनी स्थापित नहीं कर सकी। इसी आधार पर याचिका खारिज कर दी गई।0
0
Report
Advertisement
लवन शराब भट्टी में अवैध कारोबार का वीडियो सामने, प्रशासन ताबड़तोड़ कार्रवाई को तैयार
Raipur, Chhattisgarh:बड़ी खबर: बलौदा बाजार-भाटापारा जिले के लवन क्षेत्र की शराब भट्टी का एक सनसनीखेज वायरल वीडियो सामने आया है!वायरल वीडियो और स्थानीय दावों के अनुसार, लवन शराब भट्टी के काउंटर के अंदर से नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए अवैध कारोबार खुलेआम चलाया जा रहा है।मुख्य बिंदु:काउंटर के अंदर से धड़ल्ले से बिक्री: वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि शराब माफिया और तस्कर सीधे काउंटर के अंदर से झोलों और बोरियों में भरकर भारी मात्रा में शराब ले जा रहे हैं।बिना नंबर की गाड़ियों का इस्तेमाल: बिना नंबर प्लेट के वाहनों के जरिए इस तरह थोक में शराब पार कराई जा रही है, जो बड़े सिंडिकेट की ओर इशारा करता है।अधिकारियों की भूमिका पर सवाल: काउंटर के अंदर से इस तरह खुलेआम अवैध सप्लाई बिना आबकारी अधिकारियों और शराब माफियाओं की मिलीभगत के संभव नहीं है, जिससे जनता में भारी आक्रोश है।सीसीटीवी फुटेज से खुलेगा राज: वायरल वीडियो और काउंटर के अंदर से झोलों और बोरियों में भरकर भारी मात्रा में शराब ले जाने के इस पूरे खेल का सच सामने ग्रामीणों का गुस्सा: इस तरह की अनियमितताओं और ओवररेटिंग के खिलाफ पहले भी बलौदा बाजार और लवन क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन व थानों का घेराव हो चुका है।वायरल वीडियो सामने आने के बाद अब यह देखना अहम होगा कि जिला प्रशासन और आबकारी विभाग इस लवन शराब भट्टी के काले कारोबार पर क्या सख्त कार्रवाई करता है।0
0
Report
रीवा: जवा जनपद के धरने पर कलेक्टर मुलाकात, प्रमुख मांगे पर कार्रवाई का संकेत
Rewa, Madhya Pradesh:रीवा में भाजपा सरकार के दौरान प्रशासनिक व्यवस्थाओं को लेकर अब भाजपा के ही विधायक ने मोर्चा खोल दिया है। सिरमौर विधायक दिव्यराज सिंह शुक्रवार देर शाम से जवा जनपद कार्यालय में धरने और अनशन पर बैठे हैं। विधायक जवा जनपद क्षेत्र की व्यवस्थाओं और अधिकारियों की कार्यप्रणाली से नाराज बताए जा रहे हैं। उन्होंने मांग की है कि रीवा कलेक्टर स्वयं मौके पर पहुंचकर जवा जनपद की व्यवस्थाओं का जायजा लें और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करें। विधायक के धरने के बाद प्रशासनिक अमले में भी हलचल तेज हो गई है। वहीं अब बड़ी खबर सामने आ रही है कि कलेक्टर कुछ देर पहले जवा जनपद के लिए रवाना हुए हैं और विधायक से मुलाकात कर उनकी मांगों और शिकायतों पर चर्चा करेंगे। ऐसे में कलेक्टर और विधायक की मुलाकात के बाद क्या समाधान निकलता है, इस पर सभी की नजर बनी हुई है। भाजपा विधायक के इस धरने को प्रशासनिक तंत्र और नौकरशाही की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकों में अधिकारी-कर्मचारियों के बीच हुई बातचीत के बाद स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।0
0
Report
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर टाउन हॉल में देशभक्ति का रंग
Noida, Uttar Pradesh:विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर टाउन हॉल में देशभक्ति की छटा बूंदी, 14 अगस्त। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस एवं स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर टाउन हॉल में देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिला प्रशासन, नगर परिषद एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में हुए कार्यक्रम में 18 स्कूलों की बालिकाओं ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। जिला कलक्टर हरफूल सिंह यादव, अतिरिक्त जिला कलक्टर रमेश देव एवं पूर्व जिला प्रमुख राकेश बोयत ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। छात्राओं ने वंदेमातरम, देशभक्ति गीतों, राजस्थानी लोकगीत और त्रिपुरा लोक नृत्य की प्रस्तुतियों से समां बंध दिया। कन्या भ्रूण हत्या जैसे सामाजिक विषय पर भी मार्मिक प्रस्तुति दी गई। अंत में शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई。0
0
Report
Advertisement
स्वतंत्रता दिवस की तैयारी: सहारनपुर पुलिस ने व्यापक सुरक्षा अभियान शुरू किया
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर सहारनपुर पुलिस ने आज जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक नगर, ग्रामीण एवं यातायात सहित अन्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने विभिन्न स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अभिकरण के दौरान रेलवे स्टेशन, प्लेटफॉर्म, ट्रेनों, पार्सल गोदाम सहित भीड़भाड़ वाले और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी गई। एंटी सबोटाज टीम, बीडीएस टीम और डॉग स्क्वाड ने सघन चेकिंग करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं की जांच की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता के साथ जिम्मेदारी निभाने, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और किसी भी आकस्मिक स्थिति में तत्काल प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने लोगों से भी सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की। स्वतंत्रता दिवस को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है।0
0
Report
बरघाट में सूने मकान से चोर गिरफ्तार, 3.5 लाख के आभूषण समेत स्कूटी बरामद
Seoni, Madhya Pradesh:सूने घर का ताला तोड़कर चोरी करने वाले 2 शातिर चोर गिरफ्तार। 3.50 लाख रुपये का चोरी का माल और वारदात में इस्तेमाल स्कूटी जब्त। सिवनी के बरघाट में सूने मकान का ताला तोड़कर जेवरात और नकदी चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 3 लाख 50 हजार रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी बरामद की है। वहीं, वारदात में इस्तेमाल करीब 1 लाख 20 हजार रुपये कीमत की स्कूटी भी जब्त की गई है। कुल जब्ती करीब 4 लाख 70 हजार रुपये की बताई गई है। मामला बरघाट के कुम्हारी मोहल्ले का है। यहां रहने वाले रामलखन गुप्ता के सूने मकान को चोरों ने निशाना बनाया था। 17 और 18 जुलाई की दरम्यानी रात अज्ञात आरोपियों ने घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी कर ली थी। पीड़ित की शिकायत पर बरघाट पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। चोरों की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास पूछताछ, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से दो संदिग्धों की पहचान की। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने चोरी की वारदात करना स्वीकार किया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी जुआ खेलने और घूमने-फिरने के शौक के लिए चोरी करते थे। गिरफ्तारी के दोनों आरोपियों की पहचान अफरोज खान उर्फ बिजली, उम्र 21 वर्ष, निवासी भगतसिंह वार्ड सिवनी और 18 वर्षीय नबील खान, निवासी गांधी वार्ड सिवनी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 2 सोने के कंगन, 1 सोने की चेन, 4 सोने के कान के बाले, 5 सोने की नाक की लौंग, 7 चांदी की बिछिया, 3 चांदी की चेन, 2 चांदी की पायल और 3 हजार 50 रुपये नकद बरामद किए हैं। बरामद चोरी के माल की कीमत करीब 3 लाख 50 हजार रुपये है। इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल सुजुकी बर्गमेन स्कूटी क्रमांक MP22ZJ7699 भी जब्त की गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।0
0
Report
बांद्रा पुलिस सुरक्षा बढ़ाने की मांग: सिद्धिकी परिवार को बार-बार धमकी, न्याय अब तक नहीं
Mumbai, Maharashtra:दिशांत सिद्दिकी बांद्रा पोलीस स्टेशन मध्ये लेखी तक्रार करण्यास पोहोचले मुंबईतील बांद्रा पोलीस स्टेशनच्या अंतर्गत याआधी देखील बाबा सिद्दिकी यांची ओली झाडून हत्या करण्यात आली होती त्यानंतर आज परत एकदा त्यांच्याच मुलगा झीशांत सिद्दिकी यांना परत एकदा जीवे मारायची धमकी यायला सुरुवात झालेली आहे पोलिसांनी सुरक्षा रक्षक वाढवण्याचे मागणी आता सिझ्स शांशुद्धीकडून करण्यात आली आहे मात्र कुठेतरी पोलीस रक्षक वाढण्याऐवजी कमी करण्यात आलेली असा देखील झिशांत सिद्दिकी यांच्याकडून सांगण्यात येत आहे मात्र बाबा सिद्दिकी यांची हत्या बाबत मला अजूनही न्याय मिळालेला नाहीये माझ्या वडिलांना गोळी झाडून हत्या करणाऱ्या ना शिक्षा झाली तर मला न्याय मिळाला तर मी गोळ्या खायला ही तयार आहे0
0
Report
Advertisement
