458001
मंदसौर मंडी में मूंगफली की बंपर आवक, भाव कम मिलने पर किसानों ने किया चक्का जाम
Mandsaur, Madhya Pradesh:मंदसौर की कृषि उपज मंडी में आज मूंगफली की बंपर आवक हुई, लेकिन कम भाव मिलने के कारण किसानों में आक्रोश फैल गया। किसानों ने शुभ मुहूर्त में नीलामी के लिए पहुंचने के बावजूद असंतोष व्यक्त करते हुए चक्का जाम कर दिया। सूचना मिलने पर वायडी नगर पुलिस मौके पर पहुंची, और मंडी प्रशासन ने एक बैठक आयोजित की। किसानों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया गया, जिससे नीलामी प्रक्रिया को पुनः शुरू किया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
भाजपा के परिसीमन खेल पर ओला का बड़ा आरोप: विशेष सत्र में क्या होगा?
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं Parlamentariya क्षेत्र परिसीमन बिल को लेकर झुंझुनूं सांसद बृजेंद्र ओला का बयान सरकार अपने राजनीतिक हितों के अनुसार परिसीमन करना चाहती है बिना परिसीमन भाजपा की हालत ऐसी कि जनता के बीच नहीं जा सकती पंचायतों में भी मनमाने तरीके से परिसीमन करने का लगाया आरोप परिसीमन के जरिए सीटों का बंटवारा अपने हित में करना चाहती है सरकार चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर भी उठाए सवाल विस्तृत बिल आने पर कांग्रेस करेगी पुरजोर विरोध कांग्रेस ने जारी किया तीन लाइन का व्हिप, सांसदों को दिल्ली पहुंचने के निर्देश चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति प्रक्रिया में बदलाव को लेकर भी सरकार पर साधा निशाना बोले- संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने में जुटी है सरकार0
0
Report
बड़वानी पेट्रोल पंप लूट योजना से जुड़े तीन आरोपियों समेत हथियार सप्लायर गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:बड़वानी-जिले के सेंधवा ग्रामीण थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप पर लूट की नीयत से फायरिंग करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है पुलिस ने वारदात में शामिल तीन आरोपियों के साथ हथियार उपलब्ध कराने वाले आरोपी को भी गिरफ्तार किया है आरोपियों के कब्जे से दो देशी पिस्टल,चार जिंदा कारतूस और एक मोटरसाइकिल जब्त की गई है मामला 20 नवंबर का है,जब एबी रोड स्थित ग्राम गवाड़ी के इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर तीन बदमाश मोटरसाइकिल से पहुंचे थे पेट्रोल पंप पर कर्मचारियों की संख्या कम होने और आसपास सन्नाटा रहने की जानकारी के आधार पर आरोपियों ने लूट की योजना बनाई थी वारदात के दौरान बदमाशों ने कर्मचारियों को डराकर लूटपाट का प्रयास किया और फायरिंग कर मौके से फरार हो गए थे घटना के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तीन अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया सीसीटीवी फुटेज,संदिग्धों की निगरानी और साइबर तकनीक की मदद से पुलिस ने साई सिंह सेनानी, शिवराज बर्डे और अजय सेनानी को गिरफ्तार किया है पूछताछ में हथियार उपलब्ध कराने वाले निलेश सेनानी की भूमिका भी सामने आई,जिसे भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल दो देशी पिस्टल,चार जिंदा कारतूस और एक अपाचे मोटरसाइकिलो जब्त की है जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत करीब दो लाख रुपये बताई गई है मामला अपराध क्रमांक 729/2026 के तहत बीएनएस और आर्म्स एक्ट की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है पुलिस के मुताबिक, वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश और मामले की जांच जारी है0
0
Report
सिकंदरा राव में मतदाता सूची पुनरीक्षण का डीएम ने किया निरीक्षण
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकंदराराऊ-भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चल रहे विशेष संक्षिप्त मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत शनिवार को जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल ने सिकंदराराऊ के कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने कस्तूरबा गांधी बूथ सहित अन्य बूथों पर पहुंचकर कार्य की प्रगति देखी और बीएलओ व सुपरवाइजरों से जानकारी ली।डीएम ने बताया कि पुनरीक्षण अभियान 17 नवंबर से 16 दिसंबर तक चलेगा। 28 और 29 नवंबर को विशेष दिवस आयोजित होंगे। 1 जनवरी 2027 तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा फॉर्म-6 भरकर मतदाता सूची में नाम जुड़वा सकते हैं। मृत मतदाताओं के नाम हटाने के लिए तथा नाम-पते में त्रुटि सुधारने के लिए फॉर्म-8 के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है। उन्होंने आमजन से विशेष दिवस पर बूथ पहुंचकर मतदाता सूची में अपना नाम जांचने की अपील की।0
0
Report
Advertisement
नालंदा सांसद का परिसीमन पर बड़ा बयान: विपक्षी भागीदारी घटेगी
Pariaunna, Bihar:परिसीमन पर बयान न्यूज नालंदा एंकर:परिसीमन को लेकर नालंदा के जेडीयू सांसद ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि देश में जनसंख्या जिस तरह बढ़ रही है, उसी अनुपात में परिसीमन भी बढ़ाना जरूरी है। सांसद ने कहा कि वे नालंदा संसदीय क्षेत्र से आते हैं, जहां की जनसंख्या लगभग साढ़े इकतीस लाख हो गई है। अगर एक ही क्षेत्र में पच्चीस-पच्चीस लाख वोटर हो जाएं तो जनता को बड़ी परेशानी होगी,इसलिए महिला बिल और परिसीमन दोनों को साथ लाना चाहिए, जिससे लोकसभा और विधानसभा में सबको मौका मिलेगा।उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि का क्षेत्र जितना बड़ा होगा, सेवा करना उतना कठिन होगा। क्षेत्र छोटा होगा तो सेवा करना आसान होगा। हम लोग जनता के सेवक हैं।विपक्ष के विरोध पर उन्होंने कहा कि विपक्ष जानती है कि परिसीमन के बाद उसकी भागीदारी और कम हो जाएगी। इस बार विपक्ष को पच्चीस सीटें मिली हैं, परिसीमन के बाद ये और घटेंगी।उन्होंने कहा कि परिसीमन के लिए दो तिहाई बहुमत चाहिए, जो लगभग पूरा हो जाएगा। अगर बिल आ गया तो 2029 के चुनाव में बिहार से लगभग पचास लोकसभा सीटें हो जाएगी。 बाइट:कौशलेंद्र कुमार जेडीयू सांसद ऋषिकेश संवाददाता नालंदा0
0
Report
इटावा के रेस्टोरेंट में देर रात आग, अज्ञात युवक CCTV फुटेज में कैद
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा में देर रात अज्ञात युवकों के द्वारा एक रेस्टोरेंट में आग लगाने की घटना सामने आई, आग लगाने का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है अब इस मामले में पुलिस आगे की कार्यवाही में जुटी हुई है थाना चौबिया इलाके का मामला0
0
Report
छतरपुर में ट्रैक्टर टक्कर से युवक मौत, मंगेतर ने भी दे दी जान
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर में ट्रैक्टर टक्कर से युवक मौत, मंगेतर ने भी दे दी जान. ग्राम इन्द्रहटा निवासी प्रदीप अनुरागी शुक्रवार शाम नौगांव-ददरी-बिलहरी मार्ग पर गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिले थे. उनके सिर में गंभीर चोटें आई थीं. परिजनों का आरोप है कि प्रदीप बाइक से जा रहे थे, तभी रेत परिवहन में लगे एक ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल छतरपुर रेफर किया गया. यहां उपचार के दौरान प्रदीप ने दम तोड़ दिया. इधर, प्रदीप की मौत की खबर उनकी मंगेतर खुशबू अनुरागी को मिली तो वह सदमे में आ गई. बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पिछले कई वर्षों से प्रेम संबंध थे और उनकी शादी को लेकर परिवारों में बातचीत चल रही थी. दो-तीन महीने बाद दोनों की शादी होने वाली थी, लेकिन इससे पहले ही यह दर्दनाक घटना हो गई. युवक की मौत की सूचना मिलने के बाद युवती ने भी जान दे दी. परिजनों का कहना है कि हमारी मांग है कि हादसे में शामिल ट्रैक्टर को जब्त कर निष्पक्ष जांच कराई जाए और जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई हो. दोनों का अंतिम संस्कार एक साथ किया जाए. घटना के बाद दोनों परिवारों में शोक का माहौल है.0
0
Report
Advertisement
एसएसबी जवान अमरेंद्र सिंह उर्फ सोनू की मौत पर गांव में मातम
Chapra, Bihar:एसएसबी जवान अमरेंद्र सिंह उर्फ सोनू का पार्थिव शरीर पहुंचते ही गांव में मचा कोहराम, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई छठ पूजा में 20 दिनों की छुट्टी लेकर घर आए थे जवान, सड़क हादसे में मौत से पिठौरी गांव में पसरा मातम; पत्नी और तीन बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल बनियापुर थाना क्षेत्र के पिठौरी गांव निवासी एसएसबी जवान अमरेंद्र सिंह उर्फ सोनू की सड़क हादसे में मौत के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचा, अंतिम दर्शन के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। हर आंख नम थी और हर चेहरा गमगीन。 बताया जाता है कि असम में तैनात अमरेंद्र सिंह छठ पूजा के अवसर पर 20 दिनों की छुट्टी लेकर घर आए थे। इसी दौरान वे अपने एक संबंधी के यहां सीवान गए थे। वहां से वापस लौटने के क्रम में सीवान के भीखाबांध के समीप हुए सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई। देश की सुरक्षा में तैनात जवान की असमय मौत की खबर से परिवार के साथ-साथ पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। जवान का शव घर पहुंचते ही पत्नी और दो बेटियों व एक बेटे की चीत्कार से माहौल पूरी तरह गमगीन हो गया। परिवार के सदस्यों का करुण क्रंदन देख वहां मौजूद लोगों की आंखें भी छलक उठीं। जिस घर में कुछ दिन पहले छठ पर्व की खुशियां थीं, वहां अचानक मातम छा गया। अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे ग्रामीणों, शुभचिंतकों और क्षेत्र के लोगों ने जवान को श्रद्धांजलि अर्पित की। लोगों ने कहा कि देश की सेवा में समर्पित एक जवान को खोना केवल परिवार की नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र की क्षति है। इसके बाद नम आंखों और भारी मन से लोगों ने एसएसबी जवान को अंतिम विदाई दी।0
0
Report
बैतूल की बड़ोरा मंडी में ट्रक विवाद के बाद हमला, गिरफ्तारियों की मांग तेज
Betul, Madhya Pradesh:बैतूल की बड़ोरा कृषि उपज मंडी में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, रास्ते में खड़े ट्रक को हटाने की बात कहना एक अनाज व्यापारी के मुनीम को भारी पड़ गया। आरोप है कि ट्रक ड्राइवर ने पहले गाली-गलौच कर मारपीट की और फिर फोन कर अपने रिश्तेदारों को बुला लिया। इसके बाद ऑटो में सवार होकर पहुंचे युवकों ने संतोष यादव पर हमला कर दिया। हमले में संतोष को गंभीर चोटें आई हैं। पूरी वारदात मंडी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। घटना के विरोध में आज यादव समाज, हिंदू संगठनों और व्यापारी संगठनों ने मोर्चा खोलते हुए कलेक्टर और एसपी को ज्ञापन सौंपा और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी کی मांग की। वहीं व्यापारी संगठनों ने मंडी परिसर में पुलिस चौकी स्थापित करने की मांग भी उठाई है। इधर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है। दरअसल पूरा मामला 26 नवंबर की रात करीब 11 बजे का है। बड़ोरा कृषि उपज मंडी में अनाज व्यापारी के यहां मुनीम के रूप में काम करने वाले संतोष यादव ने रास्ता रोककर खड़े ट्रक को हटाने के लिए ड्राइवर सलीम से कहा। आरोप है कि इसी बात पर सलीम भड़क गया और संतोष के साथ गाली-गलौच करते हुए मारपीट शुरू कर दी। इतना ही नहीं आरोप है कि सलीम ने फोन कर अपने रिश्तेदारों को बुला लिया। कुछ ही देर में ऑटो में सवार होकर पहुंचे युवकों ने संतोष यादव को घेर लिया और चाकू, लोहे की चैन और लाठियों से बेरहमी से हमला कर दिया। इस हमले में संतोष यादव के शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें कुछ युवक संतोष यादव के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। फुटेज सामने आने के बाद घटना को लेकर आक्रोश और बढ़ गया है। घटना के विरोध में यादव समाज, हिंदू संगठनों और व्यापारी संगठनों ने एकजुट होकर कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में ट्रक ड्राइवर सलीम सहित घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। व्यापारी संगठनों का कहना है कि मंडी परिसर में सैकड़ों किसान, व्यापारी, वाहन चालक और हम्माल दिन-रात मौजूद रहते हैं। ऐसे में बाहरी लोगों का मंडी में घुसकर इस तरह मारपीट करना मंडी की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। संगठन ने मंडी परिसर में पुलिस चौकी स्थापित करने की मांग भी की है। वहीं इस मामले में पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर विवेचना की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी。0
0
Report
छतरपुर में बीएड परीक्षा के दौरान फर्जी परीक्षार्थी पकड़ाए
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर में परीक्षा दे रहे चार मुन्ना भाई B.Ed की परीक्षा देते समय पकड़े गये; उड़नदस्ता की टीम ने कार्रवाई की. इन चारों को प्रवेश पत्रों में लगे फोटो से पकड़ा गया. बताया जा रहा है कि महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी में B.Ed की परीक्षा चल रही थी. उसी दौरान उड़नदस्ता की टीम ने चेकिंग की तो 4 परीक्षार्थी फर्जी पाए गए. ये चारों दूसरों के स्थान पर फर्जी तरीके से परीक्षा देने आए थे. प्रवेश पत्रों में लगे फोटो से इनकी पोल खुल गई. फोटो किसी और का था और परीक्षा देने कोई और आया था. पकड़े गए लोगों में 3 युवक और एक युवती शामिल है. परीक्षा समिति ने चारों को पकड़कर सिविल लाइन पुलिस को सौंप दिया है. पुलिस अब इनसे पूछताछ कर रही है कि ये किसके स्थान पर परीक्षा देने आए थे0
0
Report
Advertisement
रुद्रप्रयाग में आपदा प्रबंधन दिवस पर 9 स्थानों पर मॉक ड्रिल; राहत-बचाव की तैयारी तेज
Routhiya, Uttarakhand:आपदा प्रबंधन दिवस के अवसर पर रुद्रप्रयाग जिले के नौ संवेदनशील स्थानों पर मॉक ड्रिल आयोजित की गई। भूकंप, भूस्खलन, आग से लगी घटनाओं और सड़क दुर्घटनाओं जैसी आपात परिस्थितियों का अभ्यास कर राहत एवं बचाव की तैयारियाँ परखी गईं। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने बताया कि आपदा के जोखिम वाले जिले में नियमित मॉक ड्रिल जरूरी है ताकि तैयारी मजबूत हो। प्रशासन, पुलिस, SDRF और स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव अभियान चलाती दिखीं। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने कहा कि इस अभ्यास से विभागों की तैयारी और आपसी समन्वय जाँच गया।0
0
Report
चितलवाना पंचायत समिति में मांगी देवी महेंद्र पुरोहित निर्विरोध निर्वाचित
Jalore, Rajasthan:सांचौर(जालोर)-पंचायत समिति चितलवाना में कांग्रेस की मांगी देवी महेंद्र पुरोहित निर्विरोध निर्वाचित, कांग्रेस में खुशी का माहौल। कांग्रेस की ओर से मांगी देवी महेंद्र पुरोहित को प्रत्याशी घोषित किया गया था, जबकि भाजपा ने चुनाव में अपना उम्मीदवार नहीं उतारा। ऐसे में मांगी देवी निर्विरोध निर्वाचित हो गईं। गौरतलब है कि पंचायत समिति चितलवाना में कांग्रेस के पास 13 सीटें हैं, जबकि भाजपा के पास 2 सीटें हैं। भाजपा की ओर से प्रत्याशी नहीं उतारे जाने के चलते कांग्रेस प्रत्याशी मांगी देवी महेंद्र पुरोहित का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया।0
0
Report
बेगूसराय होमगार्ड बहाली: 422 चयनित अभ्यर्थी ठंड में धरने पर, नियुक्ति पत्र का इंतजार
Begusarai, Bihar:जितेंद्र कुमार बेगूसराय एंकर,बेगूसराय में होमगार्ड बहाली को लेकर चयनित अभ्यर्थियों का आक्रोश एक बार फिर सड़कों पर दिखाई देने लगा है। नियुक्ति पत्र नहीं मिलने से नाराज 422 चयनित अभ्यर्थियों ने एक बार फिर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। 26 नवंबर की रात से ही अभ्यर्थी अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं। कड़ाके की ठंड और खुले आसमान के नीचे रात गुजारने के बावजूद इनका आंदोलन लगातार जारी है। अभ्यर्थी बिहार सरकार और जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। इनकी एक ही मांग है कि अब सिर्फ आश्वासन नहीं, बल्कि सीधे नियुक्ति पत्र दिया जाए। यह तस्वीर बेगूसराय की हैं, जहां अपनी नियुक्ति की आस लगाए बैठे चयनित होमगार्ड अभ्यर्थी अब आर-पार की लड़ाई के मूड में नजर आ रहे हैं। पिछले तीन दिनों से अभ्यर्थियों का विरोध प्रदर्शन जारी है। कोई जमीन पर बैठा है तो कोई कड़ाके की ठंड में खुले आसमान के नीचे रात गुजारने को मजबूर है।दरअसल, दोबारा बहाली प्रक्रिया के तहत बीएमपी-8 ग्राउंड में अभ्यर्थियों की दौड़ और शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की गई थी। इस प्रक्रिया में कुल 422 अभ्यर्थी सफल हुए और उनका नाम मेरिट लिस्ट में भी शामिल किया गया। लेकिन विडंबना देखिए कि मेरिट लिस्ट में चयनित होने के करीब छह महीने बाद भी इन अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र नहीं मिला है।अभ्यर्थियों का कहना है कि वे जिलाधिकारी, होमगार्ड कमांडेंट, सांसद और पटना के अधिकारियों तक अपनी समस्याएं पहुंचा चुके हैं, लेकिन अब तक सिर्फ आश्वासन ही मिला है। कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।गौरत है कि इससे पहले भी 3 मार्च को 419 अभ्यर्थियों ने बहाली प्रक्रिया रद्द किए जाने के विरोध में धरना दिया था। उस दौरन पुलिस पर अभ्यर्थियों के साथ मारपीट और गिरफ्तारी करने का आरोप भी लगाया गया था।अभ्यर्थियों का कहना है कि वे गरीब परिवार से आते हैं। नौकरी की उम्मीद में महीनों से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन नियुक्ति नहीं मिलने के कारण उनका भविष्य अधर में लटका हुआ है। अब अभ्यर्थियों ने साफ कर दिया है कि जब तक नियुक्ति पत्र नहीं मिलेगा, तब तक उनका अनिश्चितकालीन आंदोलन जारी रहेगा।सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब 422 अभ्यर्थियों का चयन मेरिट लिस्ट में हो चुका है, तो आखिर उनकी नियुक्ति में देरी क्यों हो रही है क्या जिला प्रशासन और बिहार सरकार इन अभ्यर्थियों की सुध लेगी या फिर इन्हें इसी तरह ठंड में आंदोलन करने को मजबूर होना पड़ेगा0
0
Report
Advertisement
भाजपा ने भूषण बाड़ा के आरोपों के विरोध में साहिबगंज में धरना दिया
Sahibganj, Jharkhand:सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा पर लगे यौन शोषण आरोप पर भूषण बाड़ा कि गिरफ्तारी और पत्रकार कि रिहाई कि मांग को लेकर आज भाजपा युवा मोर्चा द्वारा साहिबगंज रेलवे स्टेशन चौक पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया. इस धरना के माध्यम से भाजपा इंडी सरकार पर जमकर निशाना साधा. भाजपा ने हेमंत सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस कि दबाव में यह सरकार आरोपी को बचा रही हैँ. जिस पर नाबालिक बच्ची से दुष्कर्म का आरोप हैँ उन्हें अबतक गिरफ्तार नहीं किया गया. जबकि इस मामला को उजागर करने वाले पत्रकार को ही झूठे मुकदमे में फंसा कर जेल भेज दिया गया. यह लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ पर सीधा हमला हैँ. भाजपा इस लड़ाई में प्रेस के साथ खड़ा हैँ और सरकार से मांग करता हैँ कि अविलम्ब पत्रकार साथी को रिहा करे और भूषण बाड़ा को गिरफ्तार करे और उसकी विधायकी ख़त्म करे.0
0
Report
रायबरेली में लोजपा (रामविलास) स्थापना दिवस: सामाजिक न्याय के संकल्प सम्मेलन की धूम
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का स्थापना दिवस आज जीआईसी ग्राउंड में हो रहा है कार्यक्रम बहुजन भीम संकल्प समागम 28 नवंबर 2000 को पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय रामविलास पासवान ने की थी लोक जनशक्ति पार्टी की स्थापना पार्टी स्थापना के 26 वर्ष पूरे, सामाजिक न्याय और वंचित वर्गों के अधिकारों को लेकर संकल्प समागम का आयोजन थोड़ी देर में पहुंचेंगे राम विलास पासवान् बहुजन समाज के सम्मान, अधिकार, समानता और राजनीतिक भागीदारी को लेकर दिया जाएगा संदेश चिराग पासवान के नेतृत्व वाली लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) मना रही स्थापना दिवस0
0
Report
अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने थाना कांट पर जनसुनवाई कर फरियादियों की सुनी समस्याएं
Tilhar, Uttar Pradesh:दरअसल पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा थाना कांट पर जनसुनवाई की। इस दौरान उपस्थित फरियादियों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा प्राप्त प्रार्थना पत्रों के संबंध में संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।0
0
Report
Advertisement
