icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

रामपुर श्यामचंद गांव के नाव हादसे के बाद प्रशासनिक लापरवाही उजागर

Hajipur, Bihar:राघोपुर नाव हादसा को अभी तीन दिन ही बीते है कि राघोपुर से एक ऐसी तस्वीर निकल कर सामने आई है जिसने सिस्टम की लापरवाही और प्रशासन के दावों की पोल खोल दी है।दरअसल जो तस्वीर हम दिखाने जा रहे है उसे देख कर आप जरूर कहेंगे कि नेता,प्रशासन और सरकार एक हादसे का इंतजार कर रही है।हादसा रोकने की बात तो दूर यहाँ तो हादसे को ही दावत दी जा रही है और तंत्र उस दावत पर अपनी राजनीतिक रोटी सेंकने के इंताजर में है।तीन दिन पहले जिस रामपुर श्यामचंद गांव में नाव ने 13 मासूम बच्चों की जान ले ली यह तस्वीर उसी गांव की है।फर्क सिर्फ कुछ सौ मीटर का ही है,13 बच्चों की जान वार्ड नंबर 8 में गई और यह तस्वीर वार्ड नंबर एक कि है।जहाँ के लोग वर्षों से एक ही परेशानी और पीड़ा झेलते झेलते थक चुके है और इसे ही अपनी नियति मान बैठे है।लोग बताते की कुछ साल पहले यहाँ दो पुलिया पास तो हुआ लेकिन वह भी सरकारी फाइलों में ही दब कर रह गया।पुजारी बताते है कि मंदिर आने जाने में ऐसे एक नही बल्कि दो सोती जान पर खेल कर पार करना पड़ता है।अब जरा सोंचिये जिस इलाके ने बिहार के दो बड़े रसजनीतिक परिवार की तीन तीन पीढ़ी को वोट दिया,सांसद बनाया,विधायक बनाया उनके रहते यह इलाका आज भी अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है।ऐसे में हादसे के बाद भी जारी सिस्टम की लापरवाही लोगो पर भारी पड़ रहा है और रामपुर श्यामचंद गांव एक और हादसे के मुहाने पर खड़ा है।बता दे कि इस तरह के दो सोती है जहाँ से कई गांव के हजारो लोगो का आना जाना होता है जो सालों भर इसी तरह से जान जोखिम में डालकर रस्सी के सहारे अपनी जिंदगी की गाड़ी खींच रहे है और शासन प्रशासन एक और हादसे का इंतजार कर रहा है।
0
0
Report

बांसवाड़ा जिला परिषद नामांकन समीक्षा: 58 रद्द, भाजपा-कांग्रेस सहित अन्य प्रत्याशी मैदान में

AOAjay OjhaJust now
Banswara, Rajasthan:बांसवाड़ा जिला परिषद सदस्य चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया के बाद समीक्षा में बड़ा अपडेट सामने आया है। जिला परिषद के 43 वार्डों के लिए दाखिल 212 नामांकन पत्रों की समीक्षा के दौरान 58 नामांकन खारिज कर दिए गए। समीक्षा के बाद अब चुनावी मैदान में विभिन्न राजनीतिक दलों और निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच मुकाबले की तस्वीर सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, भाजपा के 43, कांग्रेस के 43, भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) के 40, आम आदमी पार्टी के 2 और 21 निर्दलीय प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. इंद्रजीत यादव की ओर से समीक्षा प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रत्याशियों की अंतिम सूची चस्पा की जाएगी। वहीं, चुनावी समीकरणों को लेकर अब नामांकन वापसी की प्रक्रिया पर सभी की नजरें टिकी हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 19 अक्टूबर को नामांकन वापसी की प्रक्रिया जारी रहेगी। इसके बाद चुनावी मुकाबले की तस्वीर और स्पष्ट हो पाएगी।
0
0
Report
Advertisement

मालगाड़ी की चपेट में आकर सीता देवी की मौत, पोस्टमार्टम जारी

Sikar, Rajasthan:लोकेशन श्रीमाधोपुर सीकर मालगाड़ी की चपेट में आने से महिला की मौत, लाइन पार करते वक्त आई महिला चपेट में, दर्दनाक मौत, मृतका सीता देवी घर से निकली थी दूध लेने, पुलिस पहुंची घटनास्थल, शव को रखवाया अस्पताल की मोर्चरी, परिजनों की दी रिपोर्ट पर शव का करवाया पोस्टमार्टम, मृतका है हरदाकावाली निवासी, एंकर श्रीमाधोपुर थाना इलाके के कंचनपुर के पास मालगाड़ी की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। हादसा डीएफसी ट्रैक पर कंचनपुर फाटक 92 के पास हुआ, परिजनों ने बताया कि मृतका सीता देवी निवासी हरदाकावाली तन कंचनपुर सुबह करीब 6 बजे दूध लाने के कहकर घर से निकली थी। लाइन पार करते समय वह मालगाड़ी की चपेट में आ गई। मृतका के पति मजदूरी करते है। परिवार में एक पुत्र दीपक और एक बेटी पायल है। हेड कांस्टेबल धूड़ाराम ने बताया कि सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को श्रीमाधोपुर सीएचसी में रखवाया। परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
0
0
Report

हनुमानगढ़ में दीपावाली से पहले 600 किलो दुर्गंधयुक्त मावा-नमकीन बरामद, नष्ट

Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh में दीपावाली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने कार्रवाई की है। शुक्रवार, 16 अक्टूबर को पल्लू में बीकानेर से हनुमानगढ़ आ रही एक निजी बस से करीब 600 किलो दुर्गंधयुक्त मावा और खराब तेल की बदबू वाली नमकीन बरामद हुई। खाद्य सुरक्षा दल ने निजी ट्रैवल्स की बस को शाम 6:30 बजे रुकवाकर जांच की। इसमें 220 किलोग्राम मावा और 360 किलोग्राम से ज्यादा नमकीन मिली। मावे से बदबू आ रही थी, जबकि नमकीन में खराब तेल की गंध थी। बस चालक और परिचालक को मालिक की जानकारी नहीं थी। सामग्री लावारिस और संदिग्ध गुणवत्ता की पाए जाने पर नमूने लिए गए और उसे मौके पर ही नष्ट करवा दिया गया। सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा ने बताया कि दीपावाली पर मिठाइयों और नमकीन की मांग बढ़ती है, जिससे खराब गुणवत्ता वाली सामग्री बेचे जाने की आशंका रहती है। जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव के निर्देश पर यह अभियान चलाया जा रहा है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी सीपी शर्मा, दीपक कुमार और अनुपम चोयल इस कार्रवाई में शामिल थे।
0
0
Report

18-19 वर्ष के युवाओं का पंजीकरण 100% तक पहुँचाने की तैयारी

Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले सहित प्रदेशभर में युवा और मतदाता सूची में नाम जुड़वाने से वंचित पात्र लोगों के पंजीकरण अभियान को गति देने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जिला निर्वाचन अधिकारियों और ईआरओ के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं का शत-प्रतिशत पंजीकरण सुनिश्चित करने पर जोर दिया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 2 नवंबर तक मतदान केंद्रों का युक्तिकरण होगा और 12 नवंबर को प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक दावे और आपत्तियां ली जाएंगी। अंतिम मतदाता सूची 4 जनवरी 2027 को प्रकाशित होगी। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. मंजू भी मौजूद रहीं।
0
0
Report
Advertisement

सीकर में कांग्रेस का प्रदर्शन, मदन राठौड़ के बयानों के विरोध और इस्तीफे की मांग

Sikar, Rajasthan:सीकर: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के बयान के विरोध में सीकर जिला मुख्यालय में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्ट्रेट के बाहर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के पुतले का दहन कर उनके इस्तीफे की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर कथनी और करनी में अंतर होने का आरोप लगाते हुए सेना और देश के सम्मान से जुड़े मुद्दे पर सवाल खड़े किए। जिलाध्यक्ष सुनीता गठाला ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का बयान देश का अपमान है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा एक ओर पाकिस्तान को लेकर सख्त रुख अपनाने की बात करती है, वहीं दूसरी ओर उसके नेताओं के बयान पार्टी की कथनी और करनी के अंतर को उजागर करते हैं। गठाला ने कहा कि कांग्रेस सेना के शौर्य और वीर जवानों के सम्मान से जुड़े मुद्दों को गंभीरता से लेती है। उन्होंने राजस्थान सरकार और भाजपा से मदन राठौड़ के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने तथा उन्हें प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाने की मांग की। इस दौरान उन्होंने उनके इस्तीफे की मांग भी दोहराई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के बाहर नारेबाजी करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के बयान पर नाराजगी जताई। प्रदर्शन के जरिए कांग्रेस ने भाजपा नेतृत्व से इस मामले में अपना रुख स्पष्ट करने और उचित कार्रवाई करने की मांग की।
0
0
Report

हिसार के कटला रामलीला मैदान में विजयादशमी की धूम, 55 फुट रावण तैयार

Hisar, Haryana:बुराई पर अच्छाई की जीत का महापर्व विजयादशमी 20 अक्टूबर को हिसार के ऐतिहासिक कटला रामलीला मैदान में धूमधाम से मनाया जाएगा, जिसकी तैयारियां युद्ध स्तर पर अंतिम चरण में हैं। लगभग 129 साल पुराना गौरवशाली इतिहास रखने वाली कटला रामलीला का क्रेज आज डिजिटल दौर में भी बरकरार है, और यहां की आतिशबाजी का कार्यक्रम हमेशा से ही ऐसा विशेष आकर्षण रहा है जिसका लोग सालभर बेसब्री से इंतजार करते हैं; इस बार इस परंपरा को और भी अधिक भव्य रूप दिया गया है। पुतलों के निर्माण के लिए कोलकाता से आए अनुज शर्मा और उनकी टीम जुटी हुई है, जिनकी तीसरी पीढ़ी इस कला को संभाल रही है। इस बार 55 फुट के रावण और 45-45 फुट के कुंभकर्ण व मेघनाथ के विशालकाय पुतले तैयार किए जा रहे हैं, जिनमें रावण की आंखों की चमकती विशेष लाइटें और आकर्षक राजसी वस्त्र इसे और भी अद्भुत बनाएंगे。
0
0
Report

दिल्ली में सफाई सुधार: 100 कचरा संग्रहण वाहनों के साथ बड़ा कदम

New Delhi, Delhi:दिल्ली में सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए दिल्ली नगर निगम (MCD) ने बड़ी पहल की है। दिल्ली के सरिता विहार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 100 कचरा संग्रहण वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस पहल के तहत सेंट्रल जोन के छह वार्डों में कचरा संग्रहण व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा। इसके साथ ही MCD के विभिन्न वार्डों में कूड़ा उठाने और सफाई गतिविधियों का भी शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। वहीं केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा और दिल्ली के महापौर प्रवेश वाही भी मौजूद रहे। इस पहल का मुख्य उद्देश्य राजधानी में घर-घर से कचरा संग्रहण की व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाना, सड़कों पर गंदगी को कम करना और दिल्ली को स्वच्छ बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाना है। हर व्यक्ति का भविष्य उसके देश उसके शहर के विकास पर निर्भर है दिल्ली की सबसे बड़ी समस्या सफाई व्यवस्था है ये शहर कैसे और कैसे साफ सुधरा रहे इसलिए मेरी निगाह में यदि इस शहर में सबसे जरूरी काम वेस्ट मैनेजमेंट है कूड़े के पहाड़ हो , यमुना की सफाई हो या सड़कों कर बिगड़ा हुआ कूड़ा हो इस कूड़े के प्रबंधन में लेटेस्ट मशीनों की जरूरत है हम लगातार MCD کو मुहैया करा रहे है पिछले 1.5 साल में दिल्ली नगर निगम को सभी सुविधाएं देना ताकि दिल्ली सफाई व्यवस्था पूरी तरह से सुधार जाए हमारी प्राथमिकता है 1000 लीटर पीकर मशीन दिल्ली सरकार ने mcd को दी है अभी 150 मशीन सड़कों पर आ चुकी है जितना कूड़ा रोजाना दिल्ली में बनता है उतना कूड़ा रोजाना खत्म भी हो
0
0
Report
Advertisement

गोंडा में अस्पताल उद्घाटन के मौके पर बृजभूषण का विरोधियों पर तीखा हमला

Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहां कैसरगंज से पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह आज शनिवार दोपहर गोंडा जिला मुख्यालय स्थित एक निजी अस्पताल के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। जहां पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह का जोरदार स्वागत किया गया मीडिया से बात करते हुए बृजभूषण ने कई बड़े बयान भी दिए है। वहीं कांग्रेस में नेहा बोरा को मिली कमान को लेकर कहा कि जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है कांग्रेस का नाश होने वाला है। इसलिए वामपंथी,दक्षिणपंथी, नेहा सेहरा, ककरोच. सब पहुँच गए हैं वहाँ। जब नाश मनुज पर छाता है, पहले विवेक मर जाता है। उल्टे हरि को बाँधने चला,जो था असाध्य साधने चला अब मोदी जी का कोई भाग्य हो जाएगा। वहीं पंजाब में नशे के आदी हो रहे युवा पीढ़ी को लेकर पंजाब वीर भूमि है गुरुओं की भूमि है। शहादत की भूमि है किसानों की भूमि है पंजाब खेल में भी उसका एक अलग से इतिहास रहा है। जलियांवाला बाग का वहां पर घटना घटी, हजारों शहादत हुआ। भगत सिंह पैदा हुए, उधम सिंह पैदा हुए और आज आम आदमी पार्टी की सरकार ने उस गुरुओं की भूमि को, किसानों की भूमि को, देशभक्तों की भूमि को नशा भूमि बना कर के रखा है। ​भारत के गृह मंत्री ने एक संकल्प लिया है कि हम पंजाब को नशा मुक्त करेंगे। गृहमंत्री जी कोई काम अधूरा नहीं छोड़ते और बहुत सोच-समझ कर के संकल्प लेते हैं। लेकिन जैसे आज एक ऐसे व्यक्ति की हत्या हो गई जो नशा मुक्ति के खिलाफ जागरण का काम करता था। क्योंकि ये हजारों का कारोबार नहीं है,ये बहुत बड़ा कारोबार है जो सरकार के संरक्षण में फल-फूल रहा है। तो इसलिए हत्याएं तो हो सकती हैं, लेकिन गृह मंत्री जी का जो संकल्प है,वो पूरा होगा। पंजाब एक ऐसा प्रांत है जिस पर पूरा देश गर्व करता है आज भी खाद्यान्न के क्षेत्र में पंजाब का पूरे देश में सबसे बड़ा सहयोग है। लेकिन मैं जो आम आदमी पार्टी की सरकार है, इसकी निंदा करता हूँ कि ये इन्हीं के संरक्षण में ये फलने और फूलने का काम हो रहा है। वहीं उद्योगपति एलन मस्क पर निशाना साधते हुए कहा कि सबसे पहले मैंने आप ही लोगों से बोला था कि ये जो आंदोलन है,ये स्वयं का आंदोलन नहीं है। ये महंगाई के खिलाफ नहीं है, ये किसानों के समर्थन में नहीं है,ये बेरोजगारी के लिए नहीं है, ये शिक्षा के उत्थान के लिए नहीं है। भारत को अस्थिर किया जाए, भारत की अर्थव्यवस्था को डगमगा दिया जाए। ​और एक चीज़ मैं आपसे पूछना चाहता हूँ ये जो अप्रोच-ककरोच जिनका नाम लेते हैं। आप अभी नाम लेंगे लेहा-बोरा सोरा ये छुट्टी के दिन ही क्यों मार्च करते हैं कनॉट प्लेस में आप वॉच करिए। क्योंकि छुट्टी के दिन जिस दिन छुट्टी होती है, उस दिन कनॉट प्लेस में ज्यादा खरीदारी होती है ज्यादा बिक्री होती है। इनका हर वर्किंग डेट पर नहीं करते,जिस दिन छुट्टी होती है उस दिन करते हैं। ये भारत की अर्थव्यवस्था को डिस्टर्ब करना चाहते हैं और मैं पहला व्यक्ति हूँ जो बोला कि इसमें किसी विदेशी का हाथ है। लेकिन भारत के संविधान को अगर कोई भी मानता होगा चाहे वो ओवैसी हों, चाहे बृजभूषण हों या कोई भी हो जो इस देश के संविधान को मानता है।।इस देश की न्यायपालिका को मानता है इस देश में डेमोक्रेसी को मानता है,तो वो व्यक्ति ऐसे आंदोलनों की निंदा करेगा।
0
0
Report

एस बी जे डिग्री कालेज तीरंदाजी प्रतियोगिता में प्रथम आदित्य द्वितीय पुरुषोत्तम, तृतीय भानु प्रताप

Samar Pal SinghSamar Pal SinghFollow7m ago
Bisawar, Uttar Pradesh:बिसावर शनिवार को एस. बी. जे. डिग्री कॉलेज में अंतर महाविद्यालयीय तीरंदाजी प्रतियोगिता संपन्न बिसावर, हाथरस। राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय, अलीगढ़ के तत्वावधान में एस. बी. जे. डिग्री कॉलेज, बिसावर, जनपद हाथरस में 17 अक्टूबर 2026 को अंतर महाविद्यालय तीरंदाजी (आर्चरी) प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में पुरुष एवं महिला वर्ग के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी खेल प्रतिभा, एकाग्रता एवं कौशल का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश आर्चरी एसोसिएशन के संयुक्त सचिव योगेंद्र सिंह राणा रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, अनुशासन, आत्मविश्वास तथा शारीरिक दक्षता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रमोद दलाल ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी खिलाड़ियों को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षकगण डॉ. विश्वदीप उपाध्याय, डॉ. हर्ष कुमार त्रिपाठी, डॉ. अंबुज कुमार बिंद, डॉ. पवन कुमार भारती, डॉ. उमेश कुमार, डॉ. अविनाश सिंह एवं डॉ. संजय कुमार सहित अन्य शिक्षकगण एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में महाविद्यालय के समस्त शिक्षकगण एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का सराहनीय सहयोग रहा। महाविद्यालय प्रशासन ने मुख्य अतिथि, सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों तथा आयोजन में सहयोग देने वाले समस्त शिक्षकगण एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
0
0
Report

पुरानी रंजिश को लेकर मार पीट,तीन लोग घायल, दुर्गा पूजा पंडाल और मूर्ति में आग लगाने का आरोप

KAILASH NATH VERMAKAILASH NATH VERMAFollow11m ago
Gonda, Uttar Pradesh:पुरानी रंजिश को लेकर मार पीट,तीन लोग घायल, दुर्गा पूजा पंडाल और मूर्ति में आग लगाने का आरोप गोंडा।जिले के उमरीबेगमगंज थाना क्षेत्र के पहलवान पुरवा गांव में शुक्रवार सुबह जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट के दौरान दुर्गा पूजा पंडाल में आग लग गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए, जिनमें से दो को जिला मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस ने गांव में सुरक्षा बल तैनात कर दिया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी उमेश्वर प्रभात सिंह ने बताया कि विमलेश और रामदेव पक्ष के बीच पुराना जमीनी विवाद चल रहा है। इसी विवाद को लेकर आज सुबह कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। जिससे दीपक से पंडाल और मूर्ति आंशिक क्षतिग्रस्त हो गया है, जहां दूसरी मूर्ति को स्थापित किया गया है ।शांति व्यवस्था कायम है।प्रकरण में मुकदमा दर्ज कर दो को गिरफ्तार कर लिया गया है।
0
0
Report
Advertisement

कोटा-भोपाल बस हादसा: मृतकों के परिजनों को 4 लाख सहायता, मुख्यमंत्री ने संवेदना जतायी

Noida, Uttar Pradesh:आज कोटा में भोपाल से खाटूश्यामजी जा रही मिनी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से हुई जनहानि का समाचार अत्यंत दुखद व पीड़ादायक है। शोकाकुल परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। राज्य शासन की ओर से भोपाल एवं बैतूल जिले के निवासी मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता एवं हर संभव सहयोग प्रदान करने के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं。 बाबा महाकाल दिवंगतों को शांति प्रदान करें एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति दें। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।
0
0
Report

धनबाद के पाण्डरपाला में मोबाइल टावर में आग लगी, लोगों ने फौरन आग पर काबू पाया

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के पाण्डरपाला में स्थित एक मोबाइल टावर में अचानक आग लग गई। सुबह करीब साढ़े आठ बजे टावर से धुएं का गुबार उठने लगा और देखते ही देखते आग की लपटें दिखाई देने लगीं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि स्थानीय लोगों की तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया और यह आसपास के घरों तक नहीं फैली। शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पाण्डरपाला में मोबाइल टावर में आग लगने की घटना से कुछ देर के लिए इलाके में दहशत का माहौल बन गया। टावर से उठते धुएं और आग की लपटों को देखकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद लोगों ने बालू, पानी और अन्य उपलब्ध संसाधनों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। राहत की बात यह रही कि आग आसपास के घरों तक नहीं पहुंची, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। प्रारम्भिक तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना की सूचना मोबाइल टावर कंपनी के अधिकारियों को दे दी गई है। कंपनी की टीम मौके पर पहुंचकर आग लगने के कारणों और उपकरणों को हुए नुकसान का आकलन कर रही है। फिलहाल, नुकसान का वास्तविक आंकड़ा सामने नहीं आया है। जांच पूरी होने के बाद ही आग लगने की वजह और क्षति की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
0
0
Report

मधुबनी के जमीन विवाद में भतीजे ने चाचा की गोली मारकर हत्या

Madhubani, Bihar:एंकर मधुबनी में जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, भतीजे ने चाचा की गोली मारकर हत्या। बारदात जयनगर थाना क्षेत्र के कामलाबाड़ी गोट टोला गांव की है। मृतक की पहचान रामचन्द्र सिंह के रूप में हुई है। जमीन को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। इस दौरान गोलीबारी की घटना हुई, जिसमें रामचन्द्र सिंह की जान चली गई। वहीं झड़प में कई अन्य लोगों के भी घायल होने की सूचना है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया गया है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top