458001
रिश्वतखोर पटवारी गिरफ़्तार, रिश्वत लेत हुए रंगे हाथों पकड़ा गया
Mandsaur, Madhya Pradesh:मध्यप्रदेश के मंदसौर में लोकायुक्त उज्जैन की टीम ने छापा मार कर बड़ी कार्रवाई की है। लोकायुक्त टीम ने एक पटवारी को बंटवारे के लिए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया है । स्थानीय कोर्ट परिसर से आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बाबा बागेश्वर का वायरल बयान: चार्टर विमान रोकें, डॉलर-रुपया चिंता बढ़ेगी
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -बद्रीनाथ की 21 दिन की कठिन पहाड़ी साधना के बाद बाबा बागेश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ,सत्यनारायण कथा के मंच से देश के ज्वलंत मुद्दों पर खुलकर बोले बोलते हुये बाबा बागेश्वर ने कहा ,कि वह साधना में एक महीने ईंधन बचाया... पीएम मोदी के आह्वान का सबसे ज्यादा पालन हमने किया।, लेकिन उनसे एक निवेदन है कि वह देश भर के नेताओं के चार्टर विमान पर भी रोक लगाये ,कॉकरोच पार्टी पर:विपक्ष पर तंज कसते हुये उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर नई कॉकरोच पार्टी उभर रही है। पर ऐसी पार्टियां चर्चा में आना बेरोजगारी दिखाता है। सरकारें तुरंत काम करें। डाँलर के मुकाबले रूपये के गिरते स्तर पर चिंता है। उम्मीद है भारत ऐसा विकास करे कि एक दिन ₹1 = $30 के बराबर हो जाए। वही उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड Trump पर जमकर चुटकी ली ।0
0
Report
दिल्ली के सदर बाजार में Bakrid की विजुअल बनी चर्चा
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली के सदर बाजार के विसुअल BAKRID0
0
Report
52 पत्तियों के दांव पर पांच जुआरी गिरफ्तार, 12,860 रुपए जप्त
Surajpur, Chhattisgarh:हार जीत का दाव लगा रहे 52 पत्तियों के साथ पांच जुआरी गिरफ्तार. गिरफ्तारी आरोपियों के पास से 12,860 रुपए जप्त. आरोपियों से दो मोटरसाइकिल तीन मोबाइल फोन एवं एक ऑटो भी जप्त किया गया. आरोपियों से किए गए सामानों की कीमत 2 लाख 20 हजार 820 रुपए आंकी गई. पांचों आरोपियों को मसीरा महाराम के पास से किया गया गिरफ्तार. बसदेई पुलिस की बड़ी कार्रवाई0
0
Report
Advertisement
कुशीनगर में 13 वर्षीय नाबालिग से दुराचार, 35 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
Kushinagar, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग कुशीनगर - 13 साल की नाबालिक से दुष्कर्म का मामला - हालत बिगड़ने पर नाबालिक को कराया गया अस्पताल में भर्ती - नाबालिक को घर में अकेला पाकर 35 वर्षीय युवक ने दिया घटना को अंजाम - मामले में पुलिस ने पास्को एक्ट सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर शुरू की कार्रवाई - हनुमानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव का पूरा मामला0
0
Report
बद्रीनाथ धाम में पांच दिन की कथा शुरू, गाय को राष्ट्रीय माता घोषित कराने का आह्वान
Noida, Uttar Pradesh:Badrinath (Uttarakhand): Dhirendra Krishna Shastri (Bageshwar Dham Sarkar) Begins Five-Day Shrimad Satyanarayan Katha At Badrinath Dham; Calls For Nationwide “Gau Mata Rashtra Mata” Campaign / Visuals / Speech (Source: Bageshwar Dham) भारत की राष्ट्रीय माता के रूप में गाय को मान्यता देने के लिए एक आह्वान किया गया है। इसमें हाल ही की एक समाचार रिपोर्ट का उल्लेख किया गया है जिसमें मौलाना मदानी और अन्य मुस्लिम नेताओं ने इस पहल का समर्थन किया है। वक्ता ने गायों के साथ लोगों के विविध संबंधों पर प्रकाश डाला है, चाहे वह पूजा, जीविका या संरक्षण के माध्यम से हो। इस उद्देश्य के लिए धार्मिक सीमाओं से परे एकता पर जोर दिया गया है। भारत के सभी जिलों से 27 जुलाई को हस्ताक्षर अभियान में भाग लेने का आग्रह किया गया है, जिसमें सरकार से गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने और सड़कों और आश्रयों में इसके सम्मान और संरक्षण को सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया है। इसमें इस आंदोलन के महत्व और इसे प्राप्त करने के लिए आवश्यक सामूहिक प्रयास को दोहराया गया है.0
0
Report
बूंदी में ईद-उल-अजहा प्रेम और भाईचारे के साथ मनाई गई
Noida, Uttar Pradesh:बूंदी में ईद-उल-अजहा का पर्व हर्षोल्लास और भाईचारे के साथ मनाया गया, मुस्लिम समाज ने अदा की नमाज बूंदी बूंदी शहर में ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व शनिवार को धार्मिक उत्साह, भाईचारे और अमन-चैन की दुआओं के साथ मनाया गया। शहर के नवल सागर स्थित मुख्य ईदगाह एवं मीरा का बाग ईदगाह में मुस्लिम समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में एकत्र होकर सामूहिक नमाज अदा की। नमाज के दौरान शहर काजी पीरजादा इमरान चमन कादरी और मुफ्ती नदीम अख्तर सकाफी की मौजूदगी रही। अलग-अलग स्थानों पर अदा की गई नमाज में लोगों ने देश में अमन-चैन, खुशहाली, आपसी सौहार्द और तरक्की के लिए विशेष दुआ मांगी। नमाज के बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद-उल-अजहा की मुबारकबाद दी और प्रेम, भाईचारे व सद्भाव का संदेश दिया। ईदगाहों में पर्व को लेकर सुबह से ही उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस दौरान जनप्रतिनिधि भी ईदगाह मैदान और मीरा गेट क्षेत्र पहुंचे तथा मुस्लिम समाज के लोगों को ईद-उल-अजहा की शुभकामनाएं देकर सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया। सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन भी सतर्क नजर आया।0
0
Report
Advertisement
छावनी में नगर निगम के विकास के नाम पर 120 मकान टूट, व्यापारी आक्रोश
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर के छावनी इलाके में लगा एक पोस्टर इन दिनों बेहद चर्चा का विषय बना हुआ है, शहरभर के लोग तोड़फोड़ के इस मंजर को देखने के लिए पहुँच रहे हैं, ऐसे में यहाँ के रहवासी और व्यापारियों ने एक पोस्टर के जरिये अपनी पीड़ा को व्यक्त किया है, इस पोस्टर में उन्होंने लिखा की-छावनी की बर्बादी देखने वालों आपका स्वागत है, आज हमारी तो कल तुम्हारी बारी है, इन शब्दों के जरिये इन लोगों ने जहाँ नगर निगम को निशाने पर लिया तो वहीँ शहर की जनता को एक संदेश भी दिया है, इस पोस्टर को लगाने वाले छावनी के व्यापारी विक्रम राठौर बताते हैं कि उनका परिवार पिछले 100 वर्षों से यहाँ रहता है और छावनी में अधिकांश मकान इतने ही पुराने हैं लेकिन आज नगर निगम ने विकास के नाम पर उनके आशियाने को तोड़ दिया है इसके साथ उनका एक आत्मीय लगाव था सडक चौड़ीकरण के नाम पर नगर निगम ने 120 से ज्यादा मकानों को तोड़ा है ऐसे में अब यहाँ के लोगों को दर्द छलक रहा है0
0
Report
घटना night: कार और कंटेनर की भिड़ंत, एक की मौत, दो घायल — झालावाड़
Jhalawar, Rajasthan:अकलेरा (झालावाड़) घटना: झालावाड़ जिले से गुजर रहे एनएच 52 पर देर रात्रि को घाटोली थाना क्षेत्र में उस समय बड़ा हादसा हो गया, जब एक तेज रफ्तार कार और कंटेनर की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, वहीं दो अन्य भी गंभीर घायल हो गए हैं। जिनका अकलेरा अस्पताल में उपचार चल रहा। घायलों के परिजनों ने बताया कि खुरी निवासी कृष्णमुरारी अपनी कार से गांव की ओर लौट रहा था। इस दौरान घाटोली थाना क्षेत्र के झीकड़िया के समीप एनएच 52 पर सामने से आ रहे कंटेनर ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार चालक कृष्ण मुरारी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार में ही सवार उसके दो अन्य साथी परमानंद और धनरूप भी गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची घाटोली थाना पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से अकलेरा अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है, जिसे पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौप दिया जाएगा। मामले में पुलिस ने कंटेनर को भी जप्त कर लिया है。0
0
Report
छोटीसादड़ी थाना क्वार्टर में महिला कॉन्स्टेबल का संदिग्ध शव, जांच जारी
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के छोटीसादड़ी थाना परिसर स्थित पुलिस क्वार्टर में महिला कॉन्स्टेबल द्वारा सुसाइड किए जाने की सूचना के बाद पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य स्वयं मौके पर पहुंचे और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू करवाई गई। महिला कॉन्स्टेबल का नाम सोम कुंवर बताया जा रहा है, जो प्रतापगढ़ जिले के वरमंडल क्षेत्र की निवासी थी। जानकारी के अनुसार महिला कॉन्स्टेबल की ईद पर्व को लेकर सुबह पहरे पर ड्यूटी लगाई गई थी, लेकिन वह ड्यूटी पर नहीं पहुंची। इस पर पुलिसकर्मियों ने उन्हें कॉल किया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। शंका होने पर जब थाना परिसर स्थित क्वार्टर पर जाकर देखा गया तो महिला कॉन्स्टेबल मृत अवस्था में मिली। घटना के बाद थाना परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मामलें की सूचना मिलते ही एसपी बी. आदित्य, उपखंड अधिकारी, छोटीसादड़ी सीओ सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। प्रतापगढ़ से एफएसएल टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके से साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू की। वहीं धोलापानी थाना पुलिस जाप्ता, जलोदा जागीर सहित आसपास के कई थानों की टीम भी मौके पर पहुंच गई। घटना के बाद महिला कॉन्स्टेबल के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने मामले को संदिग्ध बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। परिजनों का कहना है कि देर रात करीब 9 बजे महिला कॉन्स्टेबल की उनसे बातचीत हुई थी और वह सामान्य स्थिति में थी। जानकारी यह भी सामने आई है कि महिला कॉन्स्टेबल एक दिन पहले ही ड्यूटी पर लौटी थी। परिजनों ने एफएसएल जांच की मांग करते हुए पोस्टमार्टम करवाने पर भी आपत्ति जताई और पूरे मामले की गहन जांच की मांग की। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी हुई है।0
0
Report
Advertisement
खेड़ली के हनुमानबास में गैस सिलेंडर में आग, बड़ा हादसा टला
Sonkhar Rural, Rajasthan:खेड़ली के हनुमानबास गांव में गैस सिलेंडर में लगी आग, बड़ा हादसा टला अलवर जिले के खेड़ली क्षेत्र में एक बड़ा हादसा टल गया। कठूमर क्षेत्र के देवी धौलागढ़ थाना इलाके के गांव हनुमानबास में बदन सिंह गुर्जर के घर की रसोई में खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। आग लगते ही घर में मौजूद महिलाओं और अन्य लोगों में हड़कंप मच गया। सभी ने किसी तरह अपनी जान बचाकर घर से बाहर भागकर खुद को सुरक्षित किया。 घटना की सूचना मिलते ही खेड़ली नगरपालिका की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। फायरमैन अंकूश शर्मा और ग्रामीणों की सूझबूझ से जलते हुए गैस सिलेंडर को तुरंत रसोई से बाहर खुले स्थान पर ले जाया गया, जिसके बाद आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि इस आगजनी में रसोई में रखा अनाज और अन्य घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया। गनीमत रही कि समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। आग बुझने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली。0
0
Report
लोकसेवा भवन में मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, अनिल अग्रवाल अधिकारी उद्योग परियोजनाओं पर चर्चा
ଲୋକସେବା ଭବନରେ ମୁଖ୍ୟମନ୍ତ୍ରୀ ଶ୍ରୀ ମୋହନ ଚରଣ ମାଝୀ ବେଦାନ୍ତ ଗ୍ରୁପ୍ ଅଧ୍ୟକ୍ଷ ଶ୍ରୀ ଅନିଲ ଅଗ୍ରୱାଳ ଏବଂ ବରିଷ୍ଠ ଅଧିକାରୀ ମାନଙ୍କ ସହିତ ବିଭିନ୍ନ ଶିଳ୍ପ ପ୍ରକଳ୍ପ ସମ୍ପର୍କରେ ଆଲୋଚନା କରୁଛନ୍ତି ।0
0
Report
रांझी में कुएं में बुजुर्ग महिला की लाश, मौत हत्या की आशंका—जांच जारी
Jabalpur, Madhya Pradesh:रांझी इलाके में सनसनी, कुएं में मिली बुजुर्ग महिला की लाश अन्ना बाबा इलाके में हड़कंप, 75 वर्षीय पुष्पा शर्मा का मिला शव घर में अकेली थी विधवा महिला, दोनों बेटे थे शहर से बाहर मौत या हत्या? घर के हालात देख पुलिस को गहरा शक रांझी पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा, मामले को लेकर जांच में जुटे आला अधिकारी0
0
Report
Advertisement
बद्रीनाथ धाम में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की पांच दिवसीय कथा, Gau Mata राष्ट्र बनाये जाने का आह्वान
Noida, Uttar Pradesh:Badrinath (Uttarakhand): Dhirendra Krishna Shastri (Bageshwar Dham Sarkar) Begins Five-Day Shrimad Satyanarayan Katha At Badrinath Dham; Calls For Nationwide “Gau Mata Rashtra Mata” Campaign / Visuals / Speech (Source: Bageshwar Dham) भारत की राष्ट्रीय माता के रूप में गाय को मान्यता देने के लिए एक आह्वान किया गया है। इसमें हाल ही की एक समाचार रिपोर्ट का उल्लेख किया गया है जिसमें मौलाना मदानी और अन्य मुस्लिम नेताओं ने इस पहल का समर्थन किया है। वक्ता ने गायों के साथ लोगों के विविध संबंधों पर प्रकाश डाला है, चाहे वह पूजा, जीविका या संरक्षण के माध्यम से हो। इस उद्देश्य के लिए धार्मिक सीमाओं से परे एकता पर जोर दिया गया है। भारत के सभी जिलों से 27 जुलाई को हस्ताक्षर अभियान में भाग लेने का आग्रह किया गया है, जिसमें सरकार से गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने और सड़कों और आश्रयों में इसके सम्मान और संरक्षण को सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया है। इसमें इस आंदोलन के महत्व और इसे प्राप्त करने के लिए आवश्यक सामूहिक प्रयास को दोहराया गया है。0
0
Report
नलिया बाखल में चाकूबाजी: युवक की मौत, वीडियो सामने, परिजनों में भारी हंगामा
Ujjain, Madhya Pradesh:नलिया बाखल में चाकूबाजी, युवक की मौत लाइव सीसीटीवी फुटेज आया सामने, परिजनों ने थाने में किया हंगामा उज्जैन के नलिया बाखल क्षेत्र में बुधवार देर रात चाकूबाजी की सनसनीखेज घटना में एक युवक की मौत हो गई। घटना का लाइव सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें कुछ युवक आपस में विवाद के दौरान चाकू से हमला करते दिखाई दे रहे हैं। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार मृतक युवक का नाम मोहित बताया जा रहा है। महाकाल थाना क्षेत्र में रात करीब 11 से 12 बजे के बीच कुछ युवकों ने मोहित पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल हालत में उसे तत्काल चरक अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महाकाल थाना प्रभारी गगन बादल ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। प्रारंभिक जांच में प्रशांत और चीनू सहित दो-तीन युवकों के नाम सामने आए हैं। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में दबिश दे रही है और संदिग्धों से पूछताछ भी की जा रही है। पुलिस के मुताबिक सभी आरोपी नवयुवक हैं और फिलहाल उनकी उम्र व अन्य जानकारी जुटाई जा रही है। घटना के बाद पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है। सामने आए वीडियो में युवक हाथों में धारदार हथियार लेकर हमला करते नजर आ रहे हैं। इधर युवक की मौत की खबर लगते ही परिजन और स्थानीय लोग महाकाल थाने पहुंच गए, जहाँ उन्होंने हंगामा करते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने लोगों को समझाइश देकर स्थिति को शांत कराया。 फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।0
0
Report
गोरखपुर फोरलेन हादसे में ट्रक-डंपर टक्कर, चालक-खलासी जिंदा जल गए
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में शुक्रवार की सुबह उस वक्त चीख-पुकार मच गई, जब कुशीनगर-लखनऊ फोरलेन पर दो भारी वाहनों की आमने-सामने की टक्कर ने भयावह रूप ले लिया। रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के NH 28 फोरलेन सड़क पर स्थित अजविनिया गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक और रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे डंपर की जोरदार भिड़ंत के बाद दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि डंपर चालक और खलासी जिंदा जल गए, जबकि दूसरे वाहन के चालक और खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद हाईवे पर कई किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया। शुरुआती जांच में हादसे की बड़ी वजह रॉन्ग साइड ड्राइविंग और तेज रफ्तार बताई जा रही है, दिल दहला देने वाला यह हादसा शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के अजविनिया इलाके में हुआ। बताया जा रहा है कि बिहार की तरफ जा रही मक्का लदी ट्रक अपनी लेन में आगे बढ़ रही थी, तभी सामने से रॉन्ग साइड से आ रहा बालू लदा तेज रफ्तार डंपर सीधे ट्रक से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए और कुछ ही सेकंड में आग की ऊंची लपटें उठने लगीं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोग जान बचाकर भागने लगे। स्थानीय लोगों ने घायलों को बचाने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी भयावह थी कि डम्फर चालक और खलासी वाहन के अंदर ही जिंदा जल गए। वहीं ट्रक चालक और खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल अस्पताल भेजा गया। घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ताल पुलिस, फायर ब्रिगेड और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। फायर कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दोनों वाहन बुरी तरह जल चुके थे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतकों की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। हादसे के चलते कुशीनगर-लखनऊ फोरलेन पर लंबा जाम लग गया। सड़क के दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। बाद में पुलिस ने क्रेन की मदद से जले हुए वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल कराया। बाइट: अरुण कुमार एस, क्षेत्राधिकारी कैंट गोरखपुर। क्षेत्राधिकारी कैंट अरुण कुमार एस ने बताया कि शुरुआती जांच में हादसे की वजह रॉन्ग साइड से आ रहा डंपर और तेज रफ्तार सामने आई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर फोरलेन पर बेलगाम रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। बाइट: सन्तोष रॉय,फायर सर्विस अधिकारी। “रॉन्ग साइड की रफ्तार बनी मौत का रास्ता… गोरखपुर फोरलेन पर आग में जिंदा जल चालक और खलासी!”0
0
Report
Advertisement
