मंदसौर में BJP द्वारा आज जिला चिकित्सालय में सफाई मित्रों का किया सम्मान
Mandsaur, Madhya Pradesh:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के उपलक्ष में भारतीय जनता पार्टी द्वारा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक विभिन्न कार्यक्रमो का आयोजन किया जा रहा हैं। जिसके अंतर्गत आज शहर के जिला चिकित्सालय में स्वच्छता अभियान के तहत सफाई कर्मियों का सम्मान किया गया। वहीं जनप्रतिनिधियों एवं सफाई मित्रों द्वारा जिला चिकित्सालय की सफाई भी की गई। लोकसभा सांसद सुधीर गुप्ता और राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर द्वारा सफाई मित्रों को बधाई और शुभकामनाएं दी गई।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: पूर्व कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के खिलाफ ED की चार्जशीट
Raipur, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के खिलाफ विशेष PMLA अदालत में पूरक चार्जशीट दाखिल की है। साथ ही रायपुर स्थित उनकी ₹9.06 करोड़ की दो अचल संपत्तियां कुर्क की गई हैं।
ED के अनुसार, 2019-2023 के दौरान सिंडिकेट द्वारा जुटाए गए अवैध धन में से ₹860 से ₹880 करोड़ अग्रवाल के निर्देश पर पार्टी दफ्तर 'राजीव भवन' पहुंचाए गए, जिसमें से करीब ₹72 करोड़ उनके नियंत्रण में थे। मामले में अब तक कुल कुर्की ₹610.34 करोड़ तक पहुंच चुकी है।
