458895
मंदसौर के दिल्ली-मुंबई एक्स्प्रेस वे 8 लेन पर भोषण सड़क हादसा
Mandsaur, Madhya Pradesh:मंदसौर के शामगढ़ थाना अंर्तगत हरिपुरा के समीप दिल्ली -मुम्बई एक्सप्रेस वे पर रात्रि 12 बजे के लगभग गरोठ थाना अंर्गगत भांमखेड़ी के रहने वाले 3 लोग कार में सवार होकर भानपुरा से 8 लेन पर चढ़ गांव की ओर जा रहे थे। तभी सामने से आ रही पिकअप तथा कार में जोरदार भिड़ंत हो गई। उसमें 4 लोगों की जान चले गई। जिनमें से कार में सवार तीन लोग तथा पिकअप ड्राइवर की दुर्घटना स्थल पर ही जान चले गई, जबकि एक गंभीर रुप से घायल है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सaharanpur में स्वगणना-2027 के प्रचार अभियान में 19 वाहनों को दी गई हरी झंडी
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर। जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन ने जागरूकता अभियान तेज कर दिया है। आज कलेक्ट्रेट परिसर में मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार वर्मा एवं एडीएम एफ सलिल पटेल ने स्वगणना के प्रचार-प्रसार के लिए 19 प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये वाहन जिले के सभी 19 चार्ज ऑफिसर्स के क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को स्वगणना के प्रति जागरूक करेंगे। मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक स्वगणना का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके तहत लोग स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे। अधिक से अधिक लोगों द्वारा स्वगणना करने से जनगणना का डाटा अधिक सटीक और विश्वसनीय होने की संभावना रहेगी। वहीं, एडीएम एफ सलिल पटेल ने बताया कि स्वगणना पूरी होने के बाद 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक मकान सूचीकरण एवं वास्तविक जनगणना का कार्य किया जाएगा। स्वगणना से लोगों का डाटा पहले ही सर्वर पर उपलब्ध हो जाएगा, जिससे प्रगणकों का कार्यभार कम होगा और जनगणना कार्य की गुणवत्ता में भी सुधार आएगा। जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे स्वगणना अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लें और सही जानकारी दर्ज कर जनगणना-2027 को सफल बनाने में सहयोग करें।0
0
Report
चार दिवसीय छठ महापर्व शुरू: गंगा घाटों पर भक्तों की भीड़ और प्रसाद तैयारी
Munger, Bihar:चार दिवसीय छठ महापर्व की आज से शुरआत , छठवर्ती खरना की प्रसाद तैयार करने में जुटी。 मुंगेर: लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व छठ शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया। महापर्व के पहले दिन गंगा स्नान के लिए शहर के विभिन्न घाटों पर व्रतियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। अहले सुबह से ही कष्टहरणी घाट, बबुआ घाट, सोझी घाट सहित अन्य गंगा घाटों पर स्नान के लिए व्रतियों का पहुंचना शुरू हो गया था। व्रतियों ने गंगा में स्नान कर भगवान सूर्य और छठी मैया की आराधना की। इसके बाद कद्दू-भात का प्रसाद ग्रहण कर चार दिवसीय अनुष्ठान की शुरुआत की。 नहाय-खाय को लेकर गंगा घाटों पर सुबह से दोपहर तक श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में व्रती अपने परिवार के सदस्यों के साथ गंगा स्नान करने पहुंचे। स्नान के बाद व्रती महिलाओं ने छठ का प्रसाद तैयार करने के लिए गेहूं और चावल धोकर सुखाए। कष्टहरणी घाट सहित अन्य घाटों के आसपास और पोलो मैदान में गेहूं सुखाने के लिए महिलाओं की भीड़ दिखी。 इस दौरान व्रती महिलाएं परिवार की अन्य महिलाओं के साथ पारंपरिक छठ गीत गाती नजर आईं। इससे गंगा घाटों का माहौल भक्तिमय बना रहा। वहीं, घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर प्रशासन की ओर से बैरिकेडिंग की गई थी। साथ ही किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए विभिन्न घाटों पर गोताखोरों की तैनाती की गई تھی।0
0
Report
कुशीनगर में भाई की मौत के बाद बहन ने मोबाइल टॉवर पर चढ़कर किया विरोध
Kushinagar, Uttar Pradesh:Breaking कुशीनगर - भाई की मौत के बाद पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट बहन मोबाइल टावर पर चढ़ी - पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट मृतक की बहन का मोबाइल टावर पर चढ़कर विरोध - युवती को सुरक्षित नीचे उतारने और समझाने में जुटा पुलिस प्रशासन - 11 अगस्त को स्कूल में पानी पीने को लेकर शुरू हुआ था विवाद - 14 अगस्त को चकबंदी चौराहे पर दोनों गुटों में जमकर मारपीट और पथराव0
0
Report
Advertisement
गुजरात नंबर की स्कॉर्पियो से जानलेवा स्टंट, उदयपुर की सड़कों पर वीडियो वायरल
Udaipur, Rajasthan:लेकसिटी उदयपुर में इन दिनों पड़ोसी राज्य गुजरात से बड़ी पर्यटक पहुंच रहे है। कई बार ये पर्यटक अपनी जान जोखिम में डाल कर स्टंट करते नजर आते है। कुछ ऐसा ही नजारा बीती रात भी शहर की सड़कों पर देखने को मिला। जहां एक गुजरात नंबर की स्कॉर्पियो गाड़ी दो पर्यटक जानलेवा स्टंट करते नजर आए। जिसका वीडियो एक जागरूक नागरिक ने बना दिया। जो अब सोशसल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो आरके सर्कल से भूपालपूरा जाने वालों रोड़ का है। जहा दो युवा पर्यटक कार से बाहर लटकते हुए दिखाई दे रहे है। जिससे रॉड पर वाहन चला रहे अन्य लोगो की जान पर भी संकट डाल दिया।0
0
Report
चित्तौड़गढ़ में बस हादसे से युवक की मौत, परिवार का मुआवजे की मांग आक्रोश
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ शहर में गुरुवार रात हुए सड़क हादसे में 32 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत के बाद शुक्रवार सुबह मॉर्च्यूरी के बाहर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पावटा चौक निवासी अभिषेक प्रजापत बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही श्रीनाथ ट्रैवल्स की बस ने उसे चपेट में ले लिया। हादसे में बस का पहिया युवक के सिर के ऊपर से गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बस चुनाव ड्यूटी में लगी हुई थी। शुक्रवार सुबह परिजनों और समाज के लोगों ने मॉर्च्यूरी के बाहर प्रदर्शन करते हुए बस चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की। साथ ही मृतक के परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग उठाई। अभिषेक अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। उसके पीछे पत्नी, मां और दो छोटे बच्चे रह गए हैं।0
0
Report
छठ पर्व सुरक्षा: नोएडा के जिलों में कड़े इंतजाम और 2500 पुलिसकर्मी तैनात
Noida, Uttar Pradesh:छठ पर्व को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम छठ पर्व के आयोजन को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट। शहर के सभी प्रमुख घाटों और छठ पूजा स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात। श्रद्धालुओं की अधिक संख्या वाले घाटों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था। वरिष्ठ अधिकारियों ने सभी प्रमुख घाटों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। घाटों पर लाइटिंग, पब्लिक एड्रेस सिस्टम और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम। छठ पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए करीब 2500 सिविल पुलिसकर्मियों की तैनाती। सुरक्षा व्यवस्था में PAC की दो कंपनियां भी लगाई गईं। सभी वरिष्ठ अधिकारी छठ पर्व के दौरान फील्ड में रहकर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करेंगे। जिले में कुल 146 घाट बनाये गए है जिले को 10 जोन और 26 सेक्टरों में बाटा गया है0
0
Report
Advertisement
बैतूल-नागपुर हाईवे पर ट्राला-कार टक्कर, दो महाराष्ट्र निवासी युवकों की मौत
Betul, Madhya Pradesh:बैतूल नागपुर नेशनल हाईवे पर बरेठा घाट एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ है,यहां तेज रफ्तार ट्राले ने एक कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी,भीषण भिड़ंत में महाराष्ट्र के दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई,जबकि कार में सवार दो अन्य लोग हादसे में घायल हुए हैं। दरअसल बीती देर रात महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले से भोपाल की ओर जा रही एक्सयूवी कार बरेठा घाट से गुजर रही थी इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आए ट्राला ने कार को जोरदार टक्कर मार दी,टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में पीछे बैठे दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और सामने बैठे दो लोग घायल हो गए। मृतकों में राहुल कन्नाके और राजू हेपाट दोनों महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के निवासी थे। सूचना मिलते ही शाहपुर पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद दोनों शव को कार से बाहर निकाला गया। आज पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। बैतूल से इटारसी के बीच हाईवे अब मौत का हाईवे बनता जा रहा है।0
0
Report
छठ महापर्व पर पुलिस अलर्ट: घाटों से सीमा तक सुरक्षा पुख्ता
Maharajganj, Uttar Pradesh:स्टोरी हेडलाइन: छठ पर्व को लेकर पुलिस अलर्ट, घाटों से लेकर भारत-नेपाल सीमा तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम महराजगंज में छठ महापर्व को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था से लेकर भारत-नेपाल सीमा तक निगरानी बढ़ा दी गई है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। ज़ी मीडिया से खास बातचीत में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने बताया कि सभी थानों पर पीस कमेटी की बैठकें आयोजित की जा चुकी हैं। संबंधित विभागों को छठ घाटों पर साफ-सफाई, आवागमन के रास्ते दुरुस्त करने, पर्याप्त रोशनी और पब्लिक एड्रेस सिस्टम की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं。 वहीं जिन घाटों पर पानी अधिक गहरा है वहां बैरिकेडिंग कराने और चेतावनी संकेतक लगाने के निर्देश दिए गए हैं ताकि श्रद्धालु सुरक्षित दायरे में रहकर पूजा-अर्चना कर सकें। सुरक्षा के मद्देनजर घाटों पर पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मियों के साथ महिला पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। इसके अलावा सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे जो संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखेंगे。 वहीं भारत-नेपाल सीमा पर भी एसएसबी और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ समन्वय बनाकर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। सीमा से आने-जाने वाले लोगों और उनके सामानों की जांच की जा रही है। सीसीटीवी कैमरों के जरिए निगरानी के साथ सादी कपड़ों में भी सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं。 अपर पुलिस अधीक्षक ने भरोसा दिलाया कि सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं और पुलिस प्रशासन छठ महापर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है। वन 2 वन विथ एएसपी ऑन छठ पर्व0
0
Report
छठ पूजा के लिए कटनी स्टेशन पर भीड़, स्पेशल ट्रेनों के बावजूद रेलें देरी
Katni, Madhya Pradesh:स्लग स्टेशन ट्रेन छठ पूजा में शामिल होने जा रहे यात्रियों को ट्रेनों में नहीं मिल रही है सीट स्पेशल ट्रेन चल रही है दस दस घंटे लेट यात्री गेट पर लटक कर जाने को मजबुर रेलवे स्टेशन में बज रहे है छठ के गीत एंकर देश के कोने कोने में बसे बिहार यूपी पूर्वांचल के रहने वाले लोग अब छठ पूजा में में शामिल होने के लिए अपने घरों की तरफ रुख कर रहे है जिसके चलते ट्रेनो में बहुत ज्यादा भीड़ नजर आ रही है दो माह पहले टिकट कराई गई थी पर अभी भी कन्फर्म नहीं हुई है जिसके चलते यात्री जनरल बोगी में सफर करने को तैयार है वहीं गेट पर लटक कर जाने को मजबुर है यात्रियों की सुविधा के लिए रेल मंडल ने कई स्पेशल ट्रेन चलाई है उस ट्रेन में भी काफी भीड़ है ओर ट्रेन दस से बारह घंटे लेट चल रही है जिस से यात्री परेशान है यात्रियों को घर जैसा माहौल मिले तो रेल मंडल ने सभी स्टेनो में छठ के गीत बजाये जा रहे है स्टेशन में यात्रियों के लिए अलग से रुकने खाने पीने के लिए टेंट की व्यवस्था की गई है वीओ 1 ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों ने बताया कि वो छठ पूजा में शामिल होने के लिए जा रहे है रिजर्वेशन नहीं मिला तो जनरल बोगी में जाने को मजबुर है भीड़ लगी हुई है स्पेशल ट्रेन दस से बारह घंटे लेट चल रही है बाइट यात्री बाइट यात्री वी ओ 2 वही कटनी सेशन प्रबंधक संजय दुबे ने बताया कि कटनी स्टेशन से रोजाना बिहार पूर्वांचल जाने के लिए रेगुलर करीब 35 ट्रेन है जो लगातार चलती है वही छठ के लिए कई स्पेशल ट्रेन चलाई गई है कटनी स्टेशन से रोज दस स्पेशल ट्रेन गुजर रही है वो भी फुल होके जा रही है पर यात्रियों जी संख्या जायदा है इस कारण भीड़ बनी हुई है वही रेल मंडल के आदेश पर सभी रेलवे स्टेशन में छठ के गीत बजाये जा रहे है जिस से यात्रियों को घर जैसा माहौल मिल सके बाइट संजय दुबे स्टेशन प्रबंधक कटनी0
0
Report
Advertisement
जयपुर RTO मामले में ADG के DO लैटर के तीन महीने बाद भी कार्रवाई नहीं
Jaipur, Rajasthan:नोट- यह एक्सक्लूसिव खबर है। इसके लैटर का फोटो पहले ही 1311ZRJ_JPR_ADG_LETTER_R स्लग से 2सी किया हुआ है। हैडर- - 3 महीने धूल खाता रहा ADG का DO लैटर! - परिवहन विभाग में नहीं हुई ADG के पत्र पर कार्रवाई - मुख्यालय ने जयपुर RTO द्वितीय से मांगा जवाब - लेकिन RTO कार्यालय ने जवाब तक नहीं दिया - 8 अक्टूबर को मुख्यालय को रिमाइंडर भेजना पड़ा - 1 अक्टूबर को MVSI रिटायर, कैसे होगी कार्रवाई ? एंकर परिवहन विभाग में किस कदर 'अंधेर नगरी' जैसे हालात हैं, इस बात को ऐसे समझा जा सकता है कि पुलिस के एक एडीजी ने एक शिकायत को लेकर जांच की मांग की। इसे लेकर एडीजी ने परिवहन आयुक्त के नाम अर्धशासकीय पत्र लिखा, लेकिन इसके बावजूद 3 महीने तक जयपुर RTO द्वितीय ने इसका जवाब तक नहीं दिया। क्या है पूरा मामला, इस रिपोर्ट में देखिए- वीओ- 1 परिवहन विभाग में आमजन की शिकायतों पर ढिलाई और लापरवाही का एक उदाहरण देखने को मिला है। दरअसल जुलाई माह में एक लाइसेंस आवेदक के साथ जयपुर RTO द्वितीय कार्यालय में एक्टिवा जब्त करने, चालान बनाने का प्रकरण सामने आया था। आवेदक ने एडीजी ट्रैफिक को शिकायत की। इस पूरे मामले में एडीजी डॉ बीएल मीणा ने परिवहन आयुक्त पुरुषोत्तम शर्मा को अर्धशासकीय पत्र लिखकर नियमानुसार कार्यवाही के लिए कहा। लेकिन इसके बावजूद भी 3 महीने तक इस पूरे प्रकरण में जयपुर RTO द्वितीय कार्यालय द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई। शिकायतकर्ता हर्ष महावर ने परिवहन उप निरीक्षक बलवीर सिंह पर आरोप लगाए थे। बड़ी बात यह है कि परिवहन उप निरीक्षक बलवीर सिंह 1 अक्टूबर को सेवानिवृत्त हो चुके हैं। ADG के DO लैटर पर भी नहीं हुई जांच - ADG ट्रैफिक डॉ. बीएल मीणा ने 17 जुलाई को लिखा था DO लैटर - परिवहन आयुक्त पुरुषोत्तम शर्मा के नाम लिखा था अर्धशासकीय पत्र - अफसरों द्वारा गंभीर मामलों में ही DO लैटर लिखने की रही है परम्परा - लैटर में शिकायतकर्ता हर्ष महावर के आरोपों की जांच की मांग की - हर्ष महावर ने वैध लर्नर लाइसेंस होने के बावजूद चालान करने, - एक्टिवा जब्त करने और अभद्र व्यवहार करने के लगाए थे आरोप - परिवहन मुख्यालय ने 21 जुलाई को जयपुर RTO द्वितीय को पत्र लिखा - इस पूरे प्रकरण की जांच कर नियमानुसार कार्यवाही के लिए लिखा - लेकिन RTO द्वितीय कार्यालय ने करीब 3 महीने तक जवाब नहीं दिया - इस बीच 1 अक्टूबर को रिटायर हो गए उप निरीक्षक बलवीर सिंह - 8 अक्टूबर को परिवहन मुख्यालय ने RTO द्वितीय को रिमाइंडर भेजा - पूर्व के 21 जुलाई के पत्र का जवाब नहीं मिलने के बारे में कहा - इसके बाद RTO द्वितीय कार्यालय द्वारा दिया गया जवाब वीओ- 2 इस पूरे प्रकरण में जयपुर RTO द्वितीय कार्यालय ने आवेदक के लाइसेंस बनवाने और चालान होने की पुष्टि की है। जवाब में कहा है कि आवेदक 5 जून को लाइसेंस बनवाने आया था। चूंकि वह बिना नम्बर प्लेट लगे वाहन के साथ पहुंचा था, इसलिए नियमानुसार वाहन जब्त कर चालान बनाया गया था। लेकिन इस बात से इनकार किया है कि आवेदक के साथ कार्यालय में दुर्व्यवहार किया गया है। आवेदक द्वारा 5000 रुपए मांगने के आरोपों को भी गलत बताया है। इस पूरे मामले में सवाल यह उठ रहे हैं कि 3 महीने तक इस प्रकरण की जांच क्यों नहीं की गई? चूंकि 1 अक्टूबर को परिवहन उप निरीक्षक बलवीर सिंह सेवा से रिटायर हो चुके हैं, इसलिए उप निरीक्षक के विरुद्ध किसी भी तरह की कार्रवाई करना संभव नहीं है। क्लोजिंग पीटीसी- काशीराम चौधरी0
0
Report
टोंक में चौथे चरण के पंचायत राज चुनाव के लिए सभी तैयारियाँ पूरी
Tonk, Rajasthan:टोंक जिले में पंचायती राज चुनाव के चौथे चरण के तहत कल सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होने वाले चुनाव को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियाँ पूरी कर ली हैं। जिले की चार पंचायत समितियों में मालपुरा (आंशिक), टोडारायसिंह, निवाई और टोंक के कुल 74 वार्डों के साथ-साथ जिला परिषद के 13 वार्डों के सदस्यों के लिए वोट डाले जाएंगे। निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए कुल 414 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जहां 3 लाख 76 हजार से भी अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए 2641 मतदान कर्मियों की तैनाती की गई है। इसी कड़ी में आज गवर्नमेंट पीजी कॉलेज से पोलिंग पार्टियों को मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया जा रहा है। रवानगी से पहले मतदान दलों को अंतिम प्रशिक्षण दिया गया। इनमें उन्हें मतदान प्रक्रिया, ईवीएम के संचालन और निर्वाचन से जुड़े आवश्यक दिशा-निर्देशों की विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान जिला कलेक्टर टीना डाबी, एडम विनोद कुमार मीना सहित प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। बताया कि कुल मतदान केंद्रों के 45% मतदान केंद्रों को संवेदनशील मतदान केंद्रों की श्रेणी में रखा गया। इन मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के भी विशेष इंतज़ाम किए जाएंगे। साथ ही उन्होंने बताया कि किसी भी मतदान केंद्र पर EVM मशीन में आने वाली किसी भी तरह की खामी को भी तुरंत ठीक किया जाएगा। उन्होंने मतदाताओं से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील भी की।0
0
Report
टिमरनी की शराब दुकानों की कमान आबकारी विभाग के हाथ, हरदा में नयी कार्रवाई
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:एंकर हरदा के टिमरनी शराब दुकानों की कमान अब आबकारी विभाग के हाथों में रहेगी, टीआई की हत्या के मामले में कार्रवाई के दौरान टिमरनी की शराब दुकानों को सील किया गया था, पातेंद जायसवाल शराब दुकान का लाइसेंस भी सस्पेंड कर दिया गया है, टिमरनी की दोनों शराब दुकानों का संचालन आबकारी विभाग हरदा के हाथ होगा0
0
Report
Advertisement
रायगढ़ अस्पताल की मरच्यूरी में शव फ्रीजर में रखे जाने पर परिजनों का भारी हंगामा
Darogapara, Chhattisgarh:रायगढ़ के जिला अस्पताल की मरच्यूरी में शव रखने की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। कार वॉशिंग सेंटर में करंट लगने से जान गंवाने वाले रमेश चक्रधारी का शव अस्पताल के फ्रीजर में रखने के बाद डीकंपोज होने की स्थिति में मिलने से परिजनों में भारी आक्रोश फैल गया। घटना के बाद परिजनों ने जिला अस्पताल में जमकर हंगामा करते हुए जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की। जानकारी के अनुसार कल कार वॉशिंग सेंटर इंदिरा नगर में करंट लगने से रमेश चक्रधारी की मौत हो गई थी। इसके बाद शाम को शव को जिला अस्पताल की मरच्यूरी के फ्रीजर में रखा गया था। आज सुबह पोस्टमार्टम के लिए फ्रीजर खोला गया तो परिजनों ने शव से खून बहता हुआ देखा। इसके बाद उन्होंने अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया। परिजनों का कहना है कि शव को खराब फ्रीजर में रखा गया था और उन्होंने फ्रीजर में चूहों की मौजूदगी की भी बात कही। सवाल उठे कि यदि फ्रीजर का एक सेक्शन खराब था तो उसमें शव क्यों रखा गया? इस पूरे मामले में जिम्मेदारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है। वहीं सिविल सर्जन डॉ. दिनेश पटेल का कहना है कि अचानक फ्रीजर का एक सेक्शन खराब हो गया था और जिम्मेदार कर्मचारियों पर एक सप्ताह के भीतर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले को लेकर अस्पताल प्रबंधन की व्यवस्था और जिम्मेदारी पर सवाल उठ रहे हैं।0
0
Report
रुद्रपुर के जगतपुरा में मोबाइल कारोबार की खूनी भिड़ंत: हत्या, चार घायल
Bahara Boj, Uttarakhand:उधम सिंह नगर ऐंकर– उधम सिंह नगर के रुद्रपुर की जगतपुरा कालोनी में आज मोबाइल कारोबार की प्रतिस्पर्धा को लेकर दिनेश जौहरी और अमन प्रजापति पक्ष के बीच खूनी संघर्ष हो गया जिसमें चार लोग घायल हो गए। बाद में दोनों पक्ष मेडिकल परीक्षण कराने जिला अस्पताल पहुंचे तो फिर आपस में भिड़ गए। इस दौरान एक पक्ष के 10–12 लोगों ने अस्पताल में ही चाकुओं से हमला कर दिया। जिसमें राजकुमार की चाकू लगने से मौत हो गई। इस घटना में तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस अभियुक्तों की तलाश में जुटी हुई है。0
0
Report
आयकर टीम की ताबड़तोड़ छापेमारी से मथुरा-वृंदावन रियल एस्टेट बाजार में हड़कंप
Mathura, Uttar Pradesh:तड़के 5 बजे धमक पड़ी आयकर टीम, हिल गया वृंदावन का प्रॉपर्टी बाजार; फिर सुर्खियों में पेड़ कटान वाला शंकर सेठ मथुरा/धर्मनगरी मथुरा और वृंदावन में शुक्रवार तड़के आयकर (IT) विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी से व्यापारिक और रियल एस्टेट जगत में हड़कंप मच गया। सुबह करीब 5 बजे विभाग की अलग-अलग टीमों ने एक साथ कई बड़े कारोबारियों के ठिकानों पर दबिश दी। इस कार्रवाई के केंद्र में शहर के चर्चित कारोबारी और रियल एस्टेट से जुड़े दिग्गज नाम शामिल हैं, जिनमें रेडिशन होटल, गुरुकृपा बिल्डर और विवादों में रहे कारोबारी शंकर सेठ से जुड़े ठिकाने प्रमुख बताए जा रहे हैं। दस्तावेजों और डिजिटल रिकॉर्ड की गहन जांच सुबह-सवेरे जब शहर नींद से जाग भी नहीं पाया था, तब आयकर विभाग की गाड़ियां एक साथ कई प्रतिष्ठानों और आवासों पर पहुंचीं। सुरक्षा घेरे के बीच टीमों ने अंदर दाखिल होते ही सभी के मोबाइल फोन कब्जे में ले लिए और दस्तावेजों को खंगालना शुरू कर दिया। सूत्रों के मुताबिक, विभाग की नजर मुख्य रूप से रियल एस्टेट में हुए बड़े निवेश, जमीन की खरीद-फरोख्त और संदिग्ध वित्तीय लेनदेन पर है। टीमें कंप्यूटर हार्ड डिस्क, बही-खातों और डिजिटल रिकॉर्ड की बारीकी से जांच कर रही हैं। पहले भी विवादों में रहा है शंकर सेठ का नाम आयकर विभाग की इस कार्रवाई के बाद एक बार फिर कारोबारी शंकर सेठ का पुराना इतिहास चर्चा में आ गया है। वृंदावन और मथुरा के प्रॉपर्टी बाजार में बड़ा दखल रखने वाले शंकर सेठ का नाम पहले भी कई बड़े विवादों से जुड़ता रहा है। खासतौर पर वृंदावन के चर्चित डालमिया बाग में अवैध रूप से हरे पेड़ों के कटान के मामले ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। पर्यावरण नियमों को ताक पर रखकर रातों-रात सैकड़ों पेड़ों को काटने के इस मामले में प्रशासन और एनजीटी (NGT) तक ने सख्त रुख अपनाया था। इस प्रकरण में न केवल भारी जुर्माना और कानूनी कार्रवाई की गाज गिरी थी, बल्कि प्रॉपर्टी के इस खेल में लगे बड़े रसूखदारों की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल खड़े हुए थे। इसके अलावा भी जमीन के कई सौदों और प्रोजेक्ट्स को लेकर शंकर सेठ का नाम प्रशासनिक और कानूनी जांच के दायरे में रहा है। व्यापारिक गलियारों में सन्नाटा, आधिकारिक बयान का इंतजार फिलहाल, आयकर विभाग की टीमें सभी चिह्नित ठिकानों पर डटी हुई हैं और जांच का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। कार्रवाई इतनी गोपनीय रखी गई कि स्थानीय पुलिस और प्रशासन को भी इसकी भनक ऐन वक्त पर लगी। इस छापेमारी में अब तक कितनी अघोषित संपत्ति या नकदी बरामद हुई है, इस पर विभाग ने चुप्पी साध रखी है। शहर के व्यापारिक गलियारों में दिन भर इसी कार्रवाई को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चलती रहीं।0
0
Report
Advertisement
